Thursday, November 12, 2020

बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु किया गया सेफ चैम्प मोबाईल एप्लीकेशन का शुभारंभ


 

इंदौर- दिनांक 12 नंवबर 2020- लोगो में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लानें एवं हमारा सबसे स्वच्छ शहर इंदौर, यातायात की दृष्टि से सबसे सुरक्षित शहर भी बनें इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, आयशर गु्रप फाउण्डेशन के तत्वाधान में इंदौर यातायात पुलिस व रिजर्व इंदौर ग्रुप (आर.आई. गु्रप) के सहयोग से बच्चों में बचपन से ही सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित करने हेतु एक मोबाईल एप्लीकेशन सेफ चैम्प का शुभारंभ आज दिनांक 12.11.20 को पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

 

                आयशर सी.एस.आर. एक्टीवीटिज सेफर रोड़ बेटर इंडिया आॅनलाईन गतिविधि सैफ्टी चैम्प  एप्लीकेशन के शुभारंभ अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के मुख्य आतिथ्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री सूरज वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक यातयात इंदौर श्री रणजीत सिंह देवके, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष उपाध्याय व आर.आई गु्रप की श्रीमती आरती मोर्य व उनकी टीम उपस्थित रहीं, वहीं उक्त आॅनलाईन कार्यक्रम में विशेष रूप से अति. पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. उज्जैन सुश्री अंजना तिवारी, श्री सुदीप कुमार देव-(वाइस प्रेसिडेंट, एचआर वी.ई.सी.वी.), श्री. जे.पी. वर्मा- (वाइस प्रेसिडेंट,आॅफ्टर मार्केट), श्री अजय गुप्ता (सीनियर मैनेजर, आयशर मोटर्स), श्री तनवीर जावेदी (मैनेजर, आयशर गु्रप फाउण्डेशन) सहित विभिन्न 50 स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षक व स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना से जुड़े स्कूलों के शिक्षकगण सहित आर.आई. गु्रप के सदस्यगण भी आॅनलाईन रूप से इसके साक्षी बनें।

               

                आयशर गु्रप व आर.आई. गु्रप द्वारा पिछले कई वर्षो से लगातार लोगों व बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने व उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति पे्ररित करने हेतु निरतंर रूप से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने अभी तक 5 लाख छात्रों एवं लोगों को सुरक्षित यातायात हेतु जागरूक किया गया है। इनके द्वारा भविष्य में भी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए तकनीक के बढ़ते उपयोग को ध्यान में रखते हुए आॅनलाईन के माध्यम से भी विभिन्न गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रह है, इसके तहत ही इस मोबाईल एप्लीकेशन का निर्माण किया गया है।

               

                इस मोबाईल ऐप्प में विभिन्न वीडियों, गेम्स क्वीज आदि के माध्यम से बच्चों को बढ़े ही सरल तरीके से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जावेगी। इस एप्लीकेशन के माध्यम से एक लाख स्कूली बच्चों को जागरूक किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। आयशर गु्रप व आर.आई. गु्रप द्वारा सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम आदि माध्यमों से विभिन्न चित्रकला, कविता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, आॅन एयर (रेडियो क्वीज) आदि प्रतियोगिताओं द्वारा अभी तक एक लाख बच्चों व लोगों को जागरूक किया गया है, जिसमें भी लगभग 3 लाख लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

                इस अवसर पर डीआईजी इंदौर द्वारा आयशर गु्रप व आर.आई. गु्रप द्वारा यातायात सुरक्षा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, सुरक्षित यातायात का होना हम सभी के लिये अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं के कारण बहुत ज्यादा तादात में लोग अपनी जान गंवा देते है, जो किसी भी गंभीर बीमारी से ज्यादा है। अतः सुरक्षित यातायात के लिये लोगों को जागरूक कर, सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ साथ आप जो पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे है वह प्रशंसनीय है। उक्त एप्लीकेशन के शुभारंभ पर उन्होने कहा कि इसके द्वारा इस सीखने की उम्र से ही बच्चों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता आयेगी तो हम एक सुरक्षित समाज का निर्माण की दिशा में बढ़ेगे।

                उक्त कायक्रम के दौरान कोरोना के प्रति जागरूकता हेतु इंदौर पुलिस के साथ मिलकर वाक् प्राडक्शन एवं माया एकेडमी द्वारा बनाये गये दो वीडियों सान्ग्स का प्रदर्शन किया गया। उक्त वीडियों सान्ग व विभिन्न अवसर पर पुलिस के सहयोग में अभिन्न योगदान देने पर, इन्दौर पुलिस की ओर से धन्यवाद स्वरूप डीआईजी इंदौर द्वारा वाक् प्राडक्शन की श्रीमती रचना जौहरी, श्री अभिषेक सिसोदिया, श्री सौरभ, को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

 

                कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा पाठक सोनी एवं श्रीमती आरती मोर्य द्वारा किया गया तथा अंत में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागी बने सभी लोगों का आभार श्री रणजीत सिंह देवके द्वारा किया गया।

· क्राईम ब्रांच इन्दौर व थाना खजराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे लूट की योजना बनाते हुए 06 सदस्यीय गिरोह को किया गिरफ्तार।


·        आरोपियों की पेट्रोल पंप लूटने की थी योजना।

·        आरोपियों से पूर्व मे हुई थाना छत्रीपुरा, पलासिया व तुकोगंज की चोरी की अन्य तीन घटनाओं का भी हुआ खुलासा।

·        आरोपीगणों के कब्जे से एक देषी कट्टा, जिन्दा कारतूस-01, एक चाकू, एक फरसा, एक लोहे की राड, चाबियों का गुच्छा आदि मश्रुका जप्त।

 

इंदौर - दिनांक 12 नवम्बर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इन्दौर शहर में चोरी/नकबजनी, लूट, अवैध हथियार आदि से संबंधित घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देषत किया गया है। उक्त निर्देषों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्षन में क्राईम ब्रांच व थाना खजराना की संयुक्त टीमों का गठन किया जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु समुचित दिषा निर्देष दिये गये थे।

             इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना खजराना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति कनाडिया बायपास,सर्विस रोड इंस्लाम होटल के पिछे के पास सुनसान जगह में हथियार लेकर बैठे है  तथा पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते हुये आपस में चर्चा कर रहे हैं कि यदि किसी ने रोकटोक की तो उसे जान से मार देंगें। इस सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना खजराना पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की गई जहां पर 06 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठकर हथियार लिये लूटपाट करने की चर्चा कर रहे थे।

           सभी संदिग्द्यों को पकड़कर नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम 1.अकरम उर्फ चीना पिता मुन्ना खाॅ निवासी 35, ताज नगर ,खजराना इंदौर, 02. आरिफ उज्जैनी पिता अब्दुल हमिद निवसी- 160 हीना काॅलोनी, खजराना,इंदौर, 03. शाहबाज पिता सईद अंसारी निवासी-81/2 जूनारिसाला,इंदौर, 04- छोटू उर्फ एहमद अलि पिता हैदर अली निवासी-100 गणेष नगर,चंदन नगर इंदौर 05- मोहसिन पिता सईद निवासी-19 सी असरफ नगर खजराना इंदौर, 06 सुल्तान उर्फ इमरान पिता शाकिर अली निवासी- 76 बिलाल मस्जिद के पिछे खजराना इंदौर बताया        

            मौके पर आरेापियों की संदेह के आधार पर तलाषी लेने पर उनके कब्जे से देषी कट्टा-01, जिन्दा कारतूस-01, चाकू-01, फरसा-01, लोहे की राड-01, चाबी का गुच्छा-01 बरामद हुआ आरोपियों द्वारा डकैती की योजना बनाने का जुर्म कबूलने पर उनके विरूद्ध थाना खजराना मे अपराध क्रं. 1071/2020 धारा 399, 402 भादवि तथा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

          सभी गिरफ्तारषुदा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर उनके द्वारा निम्नलिखित घटनाओं का खुलासा किया गया जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

 

1.         थाना छत्रीुपरा के अपराध क्रमांक 125/18 धारा 380 मे चोरी हुए मश्रुका बरामद कर चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ है। 

2.         थाना पलासिया के अपराध क्रमांक 445/20 धारा 379 मे चोरी हुए मोटर साईकल बरामद हुई व वाहन चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ है। 

3.         थाना तुकोगंज के अपराध क्रमांक 449/20 धारा 379 मे चोरी हुए मोटर साईकल बरामद हुई व वाहन चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ है। 

 

            आरोपीयों से अन्य घटनाओं के संबंध मे भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 29 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 12 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 12 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।



सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2020 को 18.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कलाली के पास खाली मैदान मे खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, गुलाम सिंह, बुद्धा, जितेंद्र, दयाराम, संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 3000 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2020 को 19.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीवन की फेल काॅम्पलेक्स के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 52 पुरानी जीवन की फेल निवासी शुभम पिता रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 110 रुप्यें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास सर्विस रोड डी सेक्टर स्कीम न 71 इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नईम, अकबर, जहीर अहमद और मो सलीम, अब्दुल रशीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 3650 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2020 को 22.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनोबा नगर शमशान घाट के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 198 बडी ग्वालटोली इन्दौर निवासी मोंटी सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2020 को 19.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांधीग्राम खाली मैदान खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 173 राजीव नगर वडला खजराना इन्दौर निवासी अमजद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भांगीया इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम भांगिया निवासी राधेश्याम और हनुमोची को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 11 नवंबर 2020 को 23.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मां शिव शक्ति ढाबा चैपाटी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 254 सी रायल रेसीडेंसी भाटखेडी निवासी जयप्रकाश तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर, गोपनीय जानकारी लेकर आरोपियों ने निकाल लिए थे खाते से ₹29000 रुपए।

 

पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आवेदक के पैसे वापस करवाएं


इंदौर- दिनांक 11 नंवबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक ( शहर ) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर द्वारा लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड करने हेतु पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन 2 श्री प्रशांत चौबे द्वारा ऑनलाईन ठगी की शिकायतों की जांच हेतु अन्नपूर्णा साईबर सेल को निर्देशित किया गया है जिसमें रोजाना विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त होती है ।


     दिनांक 07/11/2020 को शिकायतकर्ता श्री लोकेश सिसौदिया निवासी उषानगर थाना अन्नपूर्णा को फोन पर ठग द्वारा स्वयं को आर.बी.एल. क्रेडिट कार्ड बैंक का प्रतिनिधि बन क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 29290 / - रूपये आहरित कर लिये थे । शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में अन्नपूर्णा साईबर सेल पर शिकायत की , जिस पर श्री पुनीत गेहलोद , भापुसे , नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा द्वारा तत्काल साइबर सेल को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया । साइबर सेल टीम द्वारा आवेदक से फ्राड की जानकारी लेकर संबंधित आर.बी.एल. क्रेडिट कार्ड बैंक को मैल भेजकर ट्रांजेक्शन को रूकवाकर शिकायतकर्ता के 29000 रूपये शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड में वापस जमा करवाये ।

वर्ष 1989 के मारपीट के प्रकरण मे फरार चल रहे स्थायी वारंटी को थाना भँवरकुआँ पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

 आरोपी लालू उर्फ मनोहर गुप्ता अपनी पहचान छुपा कर पिछले 31 वर्षों से चल रहा था फरार


इंदौर- दिनांक 11 नवंबर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्रीमान हरिनारायण चारी  मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्रीमान महेशचंद्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -1 पश्चिम क्षेत्र इंदौर श्री राजेश व्यास जी के निर्देशानुसार चलाये जा रहे वारंटी अभियान में थाना भँवरकुआँ थाना प्रभारी इन्द्रेश त्रिपाठी के द्वारा अलग अलग टीमों का गठन किया गया । जिन्हें वर्षों से लंबित स्थाई वारंटों की तामीली का कार्यभार सौपा गया ।

 जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना भँवरकुआँ पुलिस की टीमों के द्वारा तत्परता से वारंटियों की खोजबीन शुरू की जिस पर वर्ष1989 के मारपीट के प्रकरण में 31 वर्ष से जारी स्थायी वारंट मे फरार वारंटी लालू उर्फ मनोहर गुप्ता पिता ठाकुरदास गुप्ता उम्र 55 साल नि. 323 वैभवलक्ष्मी नगर खजराना इंदौर को आज दिनांक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी कई वर्षो से सकुनत से फरार होकर अपनी पहचान छुपा रहा था जिसके संबंध मे काफी लगन व मेहनत कर वारंटी के संबंध मे उक्त टीम के द्वारा जानकारी ज्ञात कर वारंटी को गिरफ्तार किया गया । 

उक्त कार्य में थाना भँवरकुआँ के उनि.नेहा ओरा जैन , आर.1360 किशोर ,आर.3371 सोहन , आर.3014 अजय के द्वारा तत्परता से निष्ठापूर्वक कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Wednesday, November 11, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 28 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 



इन्दौर-दिनांक 11 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 11 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 28  अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


03 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एवं 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 नवंबर 2020 04 गैर जामानती वारण्ट तामीलकिये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चंदननगर  द्वारा कल दिनांक 10 नवंबर 2020 को 3.20  बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलथ काम्पलेक्स के पास पर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नईम , अकबर, जहीर अहमद, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 800 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 10 नवंबर 2020 को 8.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देपालपुर रोड जायसवाल पेट्रोल पंप क पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बावरेचा मंदसौर निवासी अमित और कार्तिक महोबिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16750 रुपयें कीमत की 200 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 10 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रृध्दाश्री कालोनी मे रालक्ष्मी रिाना स्टोर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, श्रृध्दाश्री कालोनी मे रालक्ष्मी रिाना स्टोर के पास इन्दौर निवासी सोनू उर्फ सनी सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



· इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा ऑनलाईन फ्राड शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के 49,290/- रूपये कराये वापस।

 

        ठगी करने वाले स्वयं को बैंक अधिकारी व कर्मचारी बनकर आवेदकों को   झाँसे         में लेकर करते हैं ठगी।

       बैंक के रीवार्ड पाईंट का लालच देकर लिया था आवेदक का ओ.टी.पी नम्बर।

 

इंदौर- दिनांक 11 नवंबर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर)  श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर द्वारा लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्षन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी की शिकायतों की जांच हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है जिसमें रोजाना विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त होती हैं।

   दिनांक 24.10.20 को शिकायतकर्ता डाॅ. मोहन बाबु नेमा निवासी वंदना नगर इंदौर को फोन पर ठग द्वारा स्वयं को एस.बी.आई. बैंक का प्रतिनिधी बन रिवार्ड का लालच देकर शिकायतकर्ता के बैंक का ओटीपी प्राप्त कर शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 49,290/- रूपये आहरित कर लिये थे।

   शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध मे क्राईम ब्रांच कार्यालय इंदौर पर शिकायत की, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा तत्काल फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल की टीम द्वारा आवेदक से फ्राड की जानकारी लेकर संबंधित एस.बी.आई बैंक को मैल भेजकर ट्रांजैक्शन को रूकवाकर शिकायतकर्ता के 49,290/- रूपये आवेदक के खाते मे वापस जमा करवाये ।

 

 सभी आमजन से अनुरोध है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाते की व्यक्तिगत जानकारी व ओटीपी की जानकारी किसी से भी शेयर न करे एवं इस प्रकार की कोई घटना होने पर तुरंत साईबर क्राईम हेल्पलाईन नम्बर 7049124445 पर सूचित करे।

Tuesday, November 10, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 36 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 09 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 36 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


04 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन एवं 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गिरफ्तार ,02 गैर जामानती 03 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 को 02 गिरफ्तार ,02 गैर जामानती 03 जामानती वारण्ट तामीलकिये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 नवंबर 2020 को 19.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भण्डारी ब्रिज के पास एम आर 4 रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 724 कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना  द्वारा कल दिनांक 09 नवंबर 2020 को मुखबिर 14.35 बजें से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नग र चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अनार बाग कालोनी निवासी सलीम शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 नवंबर 2020 को 16.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 17/12 नंदानगर निवासी पारस सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई। 

पुलिस थाना खंुडैल द्वारा कल दिनांक 09 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी अस्पताल के पास और नयापुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम तिल्लौर खुर्द निवासी अतुल उर्फ नानीक्या चैधरी और ग्राम नयापुरा निवासी भजेसिंह उर्फ नानूराम पिा उदयराम मौर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 45000 रुपयें कीमत की 28 क्वाटर व 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, November 9, 2020

शादी का झांसा देकर, नाबालिग को बहला- फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में



*आरोपी के कब्जे से नाबालिग अपहर्ता बरामद* 



इंदौर- दिनांक 09 नवंबर 2020 शहर में महिला संबंधी अपराधों पर विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-2)श्री राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर के निर्देशन मे थाना खजराना द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्त मे लिया गया।


दिनांक 10 सितंबर 2020 को फरियादी रेश्मा निवासी इंदौर (परिवर्तित नाम) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उसकी 16 वर्षिय पुत्री दोपहर 11:00 से घर से बिना बताए कहीं चली गई है, पुत्री की तलाश आसपास व जान पहचान वालों के यहां करने पर नहीं मिली, कोई बदमाश मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। उक्त पर से अपराध धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिए गए  तथा अपहर्ता की तलाश हेतु टीम गठित की गई। इसी क्रम मे मुखबिर सूचना के आधार पर  प्रकरण में अपहर्ता को दस्तयाब किया गया। अपहर्ता ने कथनों मे बताया की *साहिल पिता असलम खान उम्र 19 साल निवासी अशर्फी नगर* उसका परिचित था, जो उसे निकाह का बोलकर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था तथा उसके साथ बिना उसकी मर्जी के जबरदस्ती गलत काम किया।


अपहर्ता के बयानों के आधार पर प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध *धारा 366, 376 (2)(n), 343 भादवी व 5(L)/6 पोस्को act का इजाफा किया गया*  तथा मुखबिर सूचना पर से *आरोपी साहिल पिता असलम खान उम्र 19 साल निवासी अशर्फी नगर खजराना इंदौर स्थाई निवासी रसूलपूर देवास को ग्राम रूहखेड़ी क्षिप्रा से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई।* आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गई। 


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, उप निरीक्षक दीपक विश्वकर्मा, प्र आर नफिसा, hc रज्जाक व आर विनोद की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 28 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 09 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 28 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


03 आदतन व 8 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एवं 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 को 03 गैर जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणागंगा द्वारा कल दिनांक 8 नवंबर 2020 को 17.30  बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आस्था फेक्ट्री सेक्टर एफ पर ओटला पर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजाबाबू, सुनील ,भियन , भूमान लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 800 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 8 नवंबर 2020 को 14.45  बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई टी पार्क चैराहा भाऊ की दुकान के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, छोटा भाट मोहल्ला नाले के पास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इ राजेश बागडी और करण राठौर के कब्जे संे 415 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 99 नई जीवन की फेल और धर्मशाला क पास लाल गली परदेशीपुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, विपिन मिसाल और योगेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1315 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर  द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सुकमाबाई , राम, मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रुपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबुमुराई कालोनी रिलायंसपेट्रोल पंप के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 262 राजाराज नगर कुशवाह नगर के पास नगर के पास निवासी लक्की पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रुपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई। 

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीरपिपलिया रोड ग्राम मेठवाडा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम झलारा निवासी कमल पिता जगदीश कीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 45000 रुपयें कीमत की 500 क्वाटर व 10 पेटी और एमपी 09 डब्लू बी 6224 अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई टी पार्क चैराहा भाऊ खण्डवा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, राकेश मालवीय पिता जगदीश मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, November 8, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 21 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 08 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 21 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 का 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजय चैहान के घर के सामनें गोकुल अपार्टमेंट खातीवाला टेंक इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दिलीप कटारिया, जगन्नाथ विश्वकर्मा, अनिल मटकोले, मनोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 610 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 07 नवंबर 2020 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मृदंग गार्डन के सामनें बायपास रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 03 फिरदोस नगर थाना आजाद नगर निवासी मो इलियाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शकंर कुम्हार का बगीचा और धर्मशाला के पास वाली गली परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, एलआईजी पुलिस लाईन के पीछे इन्दौर निवासी रमेशसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, November 7, 2020

क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले आरोपीगण क्राईम ब्रांच, इन्दौर की गिरफ्त में

 

o   आरोपीगण आई.पी.एल. लीग से ही चला रहा थे क्रिकेट का सट्टा ।

o   आई.पी.एल. के हाई वोल्टेज मेच राॅयल चेलेन्जर बेंगलोर विरूद्ध सनराईसेस हैदराबाद दौरान ले रहा था हार-जीत का सट्टा ।

o   आरोपी राजेन्द्र नगर क्षेत्र मे स्वंय के फ्लेट से करता था हार-जीत का सट्टा।

o   आरोपियों के पास से कूल नगदी 36,000/- रूपये(छत्तीस हजार रूपये) जप्त

o   आरोपियों के पास से 06 नग मोबाइल 01 लेपटॉप,पावरसप्लायएक्सटेंषन,हार्ड डिस्क, 02 नग केल्क्युलेटर, 01 हिसाब किताब की डायरी          आदि जप्त ।

 

उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र इन्दौर (शहर) व्दारा शहर में सट्टा, क्रिकेट का सट्टा व जूआ खिलवाने व खेलने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरुप्रसाद पाराशर व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे ।

क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना-राजेन्द्र नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर में क्रिकेट के हार-जीत पर सट्टा लेने का काम करता है । सूचना पर से थाना-राजेन्द्र नगर पुलिस को लेकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान की पतारसी कर घेराबंदी कर 01 संदिग्ध व्यक्ति को पकड कर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम परमजित उर्फ लक्की पिता गुरूदेव सिंह, उम्र 32 साल, जाति-सरदार, निवासी 201 षिसागर सोसायटी, थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र निवास करना बताया ।

संदिग्ध व्यक्ति परमजित उर्फ लक्की पिता गुरूदेव सिंह से पूछताछ करने पर बताया आरोपी आई.पी.एल. लीग के समय से ही क्रिकेट का सट्टा चला रहा था आरोपी इंदौर व आस पास के क्षेत्र के लोगो मोबाईल के माध्यम से को खिलाता था सट्टा व सट्टा के कारोबार राजस्थान राज्य तक फैला था जिसकी जांच की जा रही है। जिसकी लाइन राजस्थान से आॅनलाईन ली है । आरोपी ने यह भी बताया कि वह रूपयों की लालच में स्वयं के निवास स्थल पर क्रिकेट का सट्टा चलाता था,, दिनांक 06.11.2020 को आई.पी.एल का सनराईसेस  हैदराबाद  विरूद्ध रायल चेलेन्ज बेंगलोर का क्रिकेट खेल चल रहा था तभी क्राईम ब्रांच की टीम व थाना रोजन्द्र नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये सट्टा पकड लिया ।

उक्त आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 36,000/- रूपये(छत्तीस हजार रूपये) , 06 नग मोबाइल(02 की-पेड व 04 एंडरोइड) , 01 नग लेपटॉप, पावरसप्लाय एक्सटेंषन, 01 हार्ड डिस्क, 02 नग केल्क्युलेटर, 01 हिसाब किताब की डायरी आदि जप्त किये गये ।

क्राईम ब्रांच की टिम व थाना राजेन्द्र नगर की संयुक्त कार्यवाही मे आरोपी के विरूद्व थाना राजेन्द्र नगर मे अपराध क्र 609/20 धारा  3/4 गेम्बंिलंग एक्ट मे प्रकरण पंजीबद्व किया गया व आरोपी से पूछताछ जारी है।