Monday, September 14, 2020

कृषिहर जानवरो का एवं प्रतिबंधित गोवंश का मांस बेचने वाला कुख्यात जावेद पिता सलीम को घटना समय के मात्र 24 घंटे के अंदर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका )के तहत निरुद्ध कर जेल भेजा


दिनांक 12 सितंबर 2020 को सूचना प्राप्त हुई कि साउथ तोडा इंदौर में जावेद नाम का व्यक्ति गौ मांस का  विक्रय  कर समाज में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा था । सूचना से वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराकर सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो आरोपी जावेद पुलिस को देख


कर मौके से भाग गया और फरार हो गया, आरोपी के विरुद्ध धारा 4,5,6,9 गोवंश अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  गोमांस जप्त किया गया।


उक्त आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु  पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम  श्री महेश चंद जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 01 राजेश व्यास , नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर दिशेष अग्रवाल एवं इंचार्ज थाना रावजी बाजार उप निरीक्षक सीमा धाकड को आरोपी जावेद के विरुद्ध राष्ट्रीय  सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश  दिए जिस पर थाना इंचार्ज थाना रावजी बाजार व उनकी टीम द्वारा कुख्यात आरोपी जावेद पिता सलीम उम्र 39 साल निवासी 36 /2 कडावघाट पंडरीनाथ इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया । 


आरोपी जावेद 2019  जूनी इंदौर थाने में गोवंश वध व अन्य थाना क्षेत्रों भी लड़ाई झगड़े ,कृषि योग्य जानवरो व गोवंश  अधिनियम के अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है । पुलिस द्वारा इसके विरुद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई थी । आज पुनः उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए केंद्रीय जेल इंदौर में निरूद्ध कराया गया । उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना इंचार्ज थाना रावजी बाजार उपनिरीक्षक सीमा धाकड़ व उनकी टीम सहा० उपनिरीक्षक संतराम सिंह परिहार, आरक्षक धर्मेंद्र पाठक, आरक्षक विजय तिवारी, आरक्षक मुकेश ,आरक्षक जीतेंद्र ,आरक्षक प्रेम, आर हरिओम,आर नवनीत की सराहनीय भूमिका रही।



▪️ *राह चलते लोगों से मोबाईल छीनने वाले 04 आरोपी, पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में।*

 *आरोपियों से 03 मोबाईल बरामद, 02 अन्य मोबाईल पेटर्न लॉक नहीं खुलने के कारण तोड़कर फेंके।*


इंदौर- दिनांक 13 सितंबर 2020- शहर


में मोबाईल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु  पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा सभी अधिकारियो को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री विजय खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व झोन- 03 श्री शशिकान्त कनकने के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय द्वारा थाना क्षेत्र में गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु अनुभाग के थाना प्रभारियों निर्देशित किया गया । 

                      इसी तारतम्य मे थाना प्रभारी परदेशीपुरा द्वारा एक टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। टीम को दिनांक 13.09.2020 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि मालवा मिल ग्राउण्ड में अंग्रेजी शराब की दुकान के पीछे बैठकर 04 लोग चोरी करने की योजना बना रहै है तथा इनके पास चोरी के मोबाईल भी है तथा नकबजनी हेतु औजार भी साथ में रखे है। सूचना पर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार द्वारा उक्त गठित टीम को दबिश देने हेतु निर्देशित कर रवाना किया गया । टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान से 1. राहुल उर्फ गोलु पिता सज्जन प्रजापत उम्र 18 साल निवासी 257 वृन्दावन कालोनी इन्दौर, 2. गोपाल पिता सचिन मिश्रा उम्र 18 साल निवासी 358 वृन्दावन कालोनी बाणगंगा इन्दौर, 3. राहुल पिता रामनाथ योगी उम्र 23 साल निवासी 58/1 वृन्दावन कालोनी इन्दौर , 4. नितिन पिता नन्दकिशोर आर्य उम्र 23 साल निवासी 70 वृन्दावन कालोनी इन्दौर गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 03 मोबाईल vivo, oppo, एवं Motorola कम्पनी के तथा 02 टामी तथा एक पेचकस बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 401 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।

                     

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार व टीम के उनि. आर.एल.मिश्रा, उनि. अमित कटियार, आर. 3071 संतोष तिवारी , आऱ. 2449 रवि भदौरिया , आर. 3511 धर्मवीर पारासर का सराहनीय योगदान रहा ।

 

*आरोपियों का नामः-*

1. राहुल उर्फ गोलु पिता सज्जन प्रजापत उम्र 18 साल निवासी 257 वृन्दावन कालोनी इन्दौर

2. गोपाल पिता सचिन मिश्रा उम्र 18 साल निवासी 358 वृन्दावन कालोनी बाणगंगा इन्दौर

3. राहुल पिता रामनाथ योगी उम्र 23 साल निवासी 58/1 वृन्दावन कालोनी इन्दौर

4. नितिन पिता नन्दकिशोर आर्य उम्र 23 साल निवासी 70 वृन्दावन कालोनी इन्दौर।


Sunday, September 13, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 66 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 सितबंर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 13 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 66 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


15 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन एवं 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को 05 गैर जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 17 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 कांे 0.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क भुसामंडी विजय नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रोहित पिता घनश्याम, टोनी उर्फ लाला पिता बसंत नीरज, सूरज पिता तुलसीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी 1310 रुपयें व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबा की बाग खजराना और गुप्ता आटा चक्की के पास चित्रा नगर खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सलीम, सफी खान, आशिफ, शहजाद और संदीप, देवा, शरद, दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी 3630 रुपयें व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 कांे 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इंडो जर्मन के पीछे गुमटी के पास बिजली के खंबे के नीचे उजाले इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, पप्पु, प्रदीप, मुकेश, करणजीत, अमर बहादुर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी 1180 रुपयें व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 कांे 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाका इन्दौर चाय की गुमठी के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 56/2 शकंर कुमार का बगीचा इन्दौर निवासी सचिन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी 210 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को 11.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 342 चमार मोहल्ला इन्दौर निवासी मांगीबाई पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सुखलिया इन्दौर निवासी मंजुबाई और मथुराबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल चैराहे के पास बस स्टाप के पास से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, स्कीम न 51 पुलिस चैकी के पास इन्दौर निवासी पवन चैहान पकडा गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को 12.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रशांत होटल के सामनें गौहर कंपाउंड के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 22 नार्थ कमाठीपुरा इन्दौर निवासी सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सार्वजनिक शौचालय के पास स्कीम न 136 और पानी की टंकी के पास लोहा मंडी देवास नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, सोनीपत और एक अपचारी बालक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चाय की गुमटी के पास गोकुल नगर मेन रोड गेट के पास कनाडिया रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, फ्लेट नबंर 203 के ब्लाक आईडिया मल्टी भुरी टेकरी निवासी सुभम बेस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाहिया कालोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, कबीटखेडी इन्दौर निवासी धर्मेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नायता मुण्डला ब्रिज के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, कब्रस्तान के सामने नायता मुंडला निवासी सलीम पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेड दिवाल के पास इंदौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सियागंज ब्रिज के पास निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भादवा माता मंदिर के पास सर्व संपन्न नगर और चाय की गुमटी प्राईड होटल के पास बायपास रोड इंदौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सी 82 वैभव नगर कनाडिया रोड निवासी लोकेश स्वामी और म न 131 सी सेक्टर वैभव नगर निवासी विपिन चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 12 सितबंर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोमल आईल मिल के पास शिवनगर मुसाखेडी इंदौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 62 शिवदर्शन नगर मुसाखेडी निवासी नरेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, September 12, 2020

▪️ *किराये की कार को फर्जी आधार कार्ड द्वारा फर्जी मालिक बनाकर बेचने वाला गिरोह, थाना भँवरकुंआ पुलिस की गिरफ्त में*



▪️ *आरोपियों को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार*

▪️ *गिरोह का एक सदस्य धोखाधड़ी के एक केस में पूर्व से ही है, होशंगाबाद जेल में निरूद्ध*

इंदौर- दिनांक 12 सितंबर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय शहर इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा थाना क्षेत्र के वाहन चोरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम श्री महेशचंद जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री दीशेष अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी को टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

इस पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी भँवरकुंआ व्दारा टीम गठित की गई इसी दौरान दिनांक 13/02/2020 को थाना भँवरकुआ पर फरियादी चिंतामन पिता चर्तुभुज मकवाना ने रिपोर्ट किया कि एक व्यक्ति रोहित पिता रमेश वर्मा होंशंगाबाद को मारूति विटारा ब्रेजा कार क्रं. MP-09-WB-4635 को किराये से दी थी रोहित वर्मा मेरी कार को लेकर हडप लिया है रिपोर्ट से थाना भँवरकुंआ पर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 100/2020 धारा 406 भा.द.वि. का पंजीबद्ध किया गया। विवेचना मे दिनांक 04/09/2020 को केन्द्रीय जेल होशंगाबाद से आरोपी का प्रोडक्शन वारण्ट जारी करा आरोपी रोहित वर्मा का पुलिस रिमांड लिया गया आरोपी से पूछताछ करते वताया गया कि आरोपी ने कार अपने दोस्त नीतेश को दी थी नीतेश की तलाश हेतु थाना प्रभारी भँवरकुआ द्वारा एक टीम गठित की गई टीम द्वारा आरोपी नीतेश की तलाश मे जिला छिंदवाडा मे दविश दी गई जहाँ से आरोपी के परिजनो से पता चला कि नीतेश भोपाल मे रहता है टीम द्वारा तुरंत भोपाल नीतेश के किराये के घर कटारा हिल्स पहुँच कर नीतेश द्वारा वताया कि मैने कार को कार मालिक चिंतामन मकवाना का फर्जी आधार कार्ड वनाकर दमोह मे एक सराफा कारोवारी को बेची है पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुये जिला दमोह मे पहुँच कर मयंक सोनी से पूछताछ की गई जिसने वताया कि कार को नीतेश निवासी भोपाल (चिंतामन मकवाना वनकर) और कृष्णमुरारी पाण्डेय निवासी सागर ने बेची थी बाद पुलिस टीम द्वारा मारूति विटारा ब्रेजा कार क्रं. MP-09-WB-4635 कीमति 11 लाख रूपये को मय दस्तवेजो के मौके से जप्त किया गया। आरोपियो रोहित वर्मा, तथा कृष्णमुरारी पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल पहुँचाया गया।ज्ञातव्य हो कि आरोपी रोहित वर्मा होशंगाबाद में नकली सोना गिरवी रखने के मामले पकड़ा गया था और धारा 420 ,120(b) IPC के मामले में बंद था।आरोपी नीतेश उर्फ मोन्टी सनोडिया का पुलिस रिमांड लिया जाकर पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारी थाना प्रभारी भँवरकुंआ इंद्रेश त्रिपाठी व टीम उनि. राहुल अहिरवार आर.2951 अनिल, आर.2933 मनोज का विशेष योगदान रहा ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 59 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 12 सितबंर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 12 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 59 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-        

 

12 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन एवं 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 05 गैर जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल चैराहा खण्डहर मिल के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हेमन्त और प्रदीप तथा सचिन ,दशरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी 1400 रुपयें व ताश पत्तें जप्त कियें गये।   

                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं

 

अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना तुंकोगंज द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 23.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधाकृष्णा मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 159 पंचम की फेल निवासी उमंेश और प्रकाश हरनिया पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवनगर चैहारा कमेटभ् के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें 255 गोविन्द नगर निवासी राधे उर्फ राधेश्याम पिता बद्रीसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 क्वाटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना आजादनगर  द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पन्नालाल चैराहा शांति नगर मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शांति नगर निवासी दशरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाडी मोहल्ला निवासी अनिता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर 300 रुपयें अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भाटिया पंेट्रोल पंप के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 78/3 माली मोहल्ला लाबरिया भेरु निवासी नीरज पिता हितेंद्र सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 9600 रूपयें कीमत की 96 क्वाटर एक एक्टिवा 09 एसबी 86 अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना राजेन्द्र नगर  द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 0.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेस्ट प्राईज के पास एबी रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राऊ निवासी दीपक पिता जगदीश हार्डिया और पंकज पिता मनोहर सैन , गोविन्द ठाकुर , पंकज चैधरी, महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 07 बोतल व एक एक्टिवा एमपी 09एसपी 7986 व अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कानर््ार अमरेश्वर रोड ग्राम हरसोला इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अमेरश्वर रोड ग्राम हरसोला निवासी रामकिशन और सतीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 


अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना सेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन महाकाल मंदिर सियागंज इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 55 ए भीमनगर मल्टी हाल खाना बदोश इन्दौर निवासी नरेन्द्र नाडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

                पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 1.30 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोबोट चैराहा भेरु बाबा मंदिर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें,  खजराना निवासी सोनू पिता दगडूं पंचोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

                पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खालसा चैक निरंजनपुर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 905 राजीव आवास बिहार स्कीम नं 114 निवासी अनिरुध्द पचवारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को  23.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 35/3 राज मोहल्ला निवासी शुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

                पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को  23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नायता मुण्डला ब्रिज के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, नया कब्रिस्तान के पास नायता मुण्डला निवासी समीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को  15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिन्सी शंकरगंज तिवारी धर्मशाला के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 04 जूना रिसाला निवासी रमेश कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

 

 

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना एमजीरोड  द्वारा कल दिनांक 11 सितबंर 2020 को 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिमन बाग मैदान जेल रोड इंदौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 119 यशोदा नरग गोरी नगर के पास निवासी शिवप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

               

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Friday, September 11, 2020

★ नकबजनी करने वाले अंतरर्राज्जीय बदमाश का 01 दिवस का पुलिस रिमाण्ड हुआ स्वीकृत।

 

★ स्थाई वारण्ट तामील कराने के लिये उज्जैन पुलिस भी आई इंदौर।


★ आरोपी से अब तक इंदौर की 05 अनसुलझी लंबित नकबजनी की वारदातों का हो चुका है खुलासा।


★ गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, सहित म0प्र0 में लगभग 80 मामले हैं आरोपी के विरूद्ध हैं दर्ज।


★ इंदौर एवं उज्जैन के 10 मामलों में जारी किये गये थे स्थाई वारण्ट।


ज्ञातव्य है कि विगत दिनों में क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने शातिर एवं कुख्यात नकबजन किशोर पिता अंतर सिंह राठौर उम्र 45 साल नि. 393 भवानी नगर बाणगंगा इंदौर को पकड़ा था जिसको अग्रिम कार्यवाही हेतु जूनी इंदौर पुलिस के सुपुर्द किया था अतः आरोपी का माननीय न्यायालय से 01 दिवस का पुलिस रिमाण्ड जूनी इंदौर पुलिस द्वारा लिया गया है।


 आरोपी से अब तक इंदौर शहर की कुल 05 नकबजनी की वारदातों का खुलासा हो चुका है।

आरोपी के विरूद्ध इंदौर तथा उज्जैन शहर से 10 स्थाई वारण्ट अलग अलग मामलों में जारी हुये है जिनमें वह वांछित था तथा कुछ वारण्ट कई वर्षों से लंबित है। इसके अलावा म0प्र0 के बाहर महाराष्ट्र राजस्थान व गुजरात में भी आरोपी के विरूद्ध लगभग 20 स्थाई वारण्ट जारी हुये हैं जिनमें वह वांछित था। इस प्रकार पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी के विरूद्ध लगभग 80 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है जिनमें करीबन 30 मामलों में अरोपी के विरूद्ध स्थाई वारण्टी जारी हुये हैं। क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा कुख्यात नकबजन को गिरफ्तार करने के बाद अन्य राज्यों को भी वारण्ट तामीली हेतु सूचित किया गया है एवं उज्जैन की पुलिस आज इंदौर आरोपी के वारण्टों की तामीली हेतु आई है। आरोपी ने पिछले लगभग 20 वर्षों से चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया, आरोपी ने पूछताछ में इंदौर शहर के कई थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। आरोपी से लगभग 125 ग्राम सोना व लगभग 350 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।



       आरोपी किशोर पिता अंतर सिंह पूर्व में कई बार जेल में बंदी रहा है अतः जेल में निरूद्ध होने के दौरान अन्य बंदियों से दोस्ती हुई तथा उनके संग मिलकर चोरी, नकबजनी की अपराधों में शामिल रहा। आरोपी किशोर इंदौर शहर के अलावा मध्यप्रदेश के बाहर अन्य राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों में भी नकबजनी करता रहा है। चोरी के अपराधों में आरोपी महाराष्ट्र के अकोला व। गुजरात राज्य के गोधरा शहर के थानों में भी निरूद्ध हो चुका महाराष्ट्र व गुजरात में आरोपी चोरी व नकबजनी के अलावा लूट, डकैती, अवैध हथियार आदि के अपराधों में भी जेल जा चुका है।






★ षणयंत्रपूर्वक विवाहित युवती को फंसा, अश्लील ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल करने वाला धराया।


★ निजी फोन कॉल के ऑडियो वायरल करने का बोलकर युवती को डराया, पति को बताकर विवाह विच्छेद कराने की धमकी देकर होटल में बुलाया, बनाये शारीरिक संबंध।


★ अंतरंगीन पलों का भी छुपकर बनाया वीडियो, वीडियो वायरल करने के नाम पर मांगे लाखों रूपये।


★ पीड़िता की सहेली भी निकली षणयंत्र में शामिल, अपने करीबी मित्र के दोस्त के संग मिलकर बनाई योजना, दोस्त ने किया कुकर्म।


★ एससी एसटी एक्ट तथा भादवि की धाराओं के तहत की गई कार्यवाही, आरोपी आरिफ व इमरान गिरफ्तार।


इंदौर- दिनांक 11 सितंबर 2020- फरियादिया द्वारा वी केयर फार यू क्राईम ब्रांच इंदौर में लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादिया ने आरोप लेख किया था कि लगभग एक वर्ष पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था जिसने तत्समय खुद का नाम अमन बताया था। फोन पर अनजान व्यक्ति होने से आवेदिका ने गलत नम्बर कहकर, फोन रख दिया था किंतु उस कॉलर के पास नम्बर होने से आवेदिका को बार-बार फोन किया जिनकी परस्पर फोन कॉल की बातचीत में जान पहचान हो गई थी। कुछ दिनों तक बात होने पर आरोपी ने सारी फोन कॉल की उनके मध्य परस्पर होने वाली बातें रिकार्ड कर लीं।


जब आवेदिका ने उस अमन नामक व्यक्ति से बातचीत बंद करने को कहा तो उसने धमकी दी कि अगर बात नही करोगी तो अब तक सारी कॉल की रिकॉर्डिंग उसके पास है जिसे वह वायरल कर बदनाम कर देगा। साथ ही युवती शादी शुदा है तो उसके पति को चरित्र के बारे में अश्लील बातें बोलकर विवाह विच्छेद करा देगा।

लोक लज्जा के भय से डरकर वह आरोपी से लगातार बातें करती रही और आरोपी बहुत अश्लील तथा नंगी नंगी बातें कर सब रिकार्ड करता चला गया किंतु बात करने का मना करने पर वह युवती को जिंदगी बरबाद करने की धमकी देता रहा। 

आरोपी ने फिर लगभग 7-8 माह पूर्व युवती को ब्लेकमेल करते हुए सरवटे बस स्टेण्ड पर मिलने बुलाया और वहीं किसी होटल मे ले जाकर, नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में जबरदस्ती बिना युवती की सहमति के शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद युवती के पर्स में से 2000/- रूपये नगदी निकालकर डराया कि अब तो फंस गई है और एक लाख रू का इंतजाम कर के लादे, नहीं तो वह तीनों मिलकर युवती को बर्बाद कर देगें।


 तीनों कौन? यह युवती द्वारा पूछने पर आरोपी ने कहा कि घर पहुंचोगी जब तो सब पता चल जायेगा। घर पहुंचने पर आवेदिका  युवती के पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाली शीतल जैन ने उसको बताया कि जिससे होटल में वह मिली है उसने उसका अंतरंगीन पलों का वीडियो बना लिया है अतः एक लाख रू दे दे अन्यथा वीडियो वायरल हो जायेगा।


आवेदिका ने जब शीतल जैन से पूछा कि वह उस व्यक्ति को कैसे जानती है तब खुलासा हुआ कि शीतल का मित्र है जिसका नाम इमरान टिगाला है और जिससे आवेदिका होटल में मिलकर आ रही है वह आरोपी आरिफ खान, इमरान का दोस्त है। शीतल जैन ने बताया कि उसने आवेदिका का नंबर उसके बॉयफ्रेण्ड इमरान को दिया था और इमरान ने उसके दोस्त आरिफ खान को नंबर दिया था।


युवती स्वयं को असहाय, मजबूर तथा छला हुआ समझकर हिम्म्त जुटाकर पुलिस में शिकायत करने आई जिसकी शिकायत की जांच वी केयर फॉर यू क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया था कि अनावेदक 1.मो0 इमरान टिगाला पिता मो0 हनीफ टिगाला निवासी म.नं. 93 आजाद नगर इंदौर  2. आरिफ खान पिता अफीस खान निवासी म.नं. 731 न्यू आजाद नगर इंदौर व 3. शीतल जैन द्वारा, प्रकरण की आवेदिका को पैसों की लालच में ब्लेकमेल करने की नियत से योजनाबद्ध तरीके से अपने जाल में फंसाया गया तथा आरोपी आरिफ ने जबरदस्ती संबंध बनाकर उसका वीडियो बनाया कर युवती को ब्लेकमेल किया जिसमें दोनों सह आरोपियों ने आशयपूर्वक उसकी मदद की।


तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना विजय नगर पुलिस में अपराध क्रमांक 744/20 धारा 54(क) (घ), 384, 376, 34 भादवि एवं अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धारा 3(2)(V)के तहत दर्ज किया गया सिमें व्ही केयर फॉर यू की टीम द्वारा पतासाजी कर आरोपी 1. मो0 इमरान टिगाला पिता मो. हनीफ टिगाला निवासी म.नं. 93 आजाद नगर इंदौर  2. आरिफ खान पिता अफीस खान निवासी म.नं. 731 न्यू आजाद नगर इंदौर को पकड़ कर थाना विजय नगर पुलिस के सुपुर्द किया तथा आरोपिया शीतल की तलाश की जा रही है।

     

            आरोपी इमरान वर्तमान में मेकेनिक का काम छोटी ग्वालटोली में करता है। अनावेदक 5वीं तक पढा है। इमरान की शादी 6 वर्ष पूर्व हो चुकी है। आरोपी आरिफ खान वर्तमान में वेल्डिंग का काम करता है 7वी तक पढा है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 59 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 11 सितबंर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 11 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 59अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


13 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन एवं 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 04 गैर जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 कांे 17.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 54 एक्स सेक्टर शिव मंदिर का बगीचा विजय नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, 199 शीतल नगर विजय नगर निवासी लखन पिता विनोद धामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी 1460 रुपयें व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 कांे 0.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मार्केट इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दिलीप, राहुल, राजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विकास गार्डन के पास मेन रोड विजय नगर और मुकेश तांत्रिक की गुमटी मैकेनिक नगर भमौरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आदित्य पांचाल, शुभम पिता जगदीश बौरासी और मुकेश उर्फ कालू पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 0.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास मालवा मिल सब्जी मंडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 6/3 कुलकर्णी का भट्टा निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1680 क्वाटर व 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुंशीजी की मुर्ती के पीछे कुशवाह नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 222/4 सेक्टर ए कुशवाह नगर निवासी पप्पु उर्फ रितेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1280 क्वाटर व 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 117 सहयोग नगर इन्दौर निवासी मो शहीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम आगरा अहीरखेडी रोड पर दुरदर्शन टावर के सामने अीिरखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम आगरा निवासी राकेश पिता अमरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1150 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हाथीपाला पुल दौलतगंज इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 103 तेजपुर गडबडी पुल इन्दौर निवासी गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शीतला माता मंदिर के सामनें नारायण सेठ कंपाउंड के पास रूस्तम का बगीचा और कासलीवाल गोदाम के पास संजय गांधी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 525 पाटनीपुरा बेकरी गली निवासी समीर पिता भरत मोहने और 252 संजय गांधी नगर निवासी समीर पिता बिरजु सरोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 0.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामने मुसाखेडी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 05 सीताराम पार्क कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी सोनू रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरीश की दुकान के सामने देवगुराडिया तिराहा थाना खुडैल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, चेतन मुकाती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के नीचे वेयर हाउस रोड इंदौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, राधागोविंद का बगीचा निवासी लालराम मंडलोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह ग्राउंड खजराना और सम्राट नगर मैदान खजराना इंदौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 644 आजाद नगर इन्दौर निवासी सलमान उर्फ साबिर और सम्राट नगर 1 खजराना निवासी सलीम भाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, दिनेश अचलिया, शुभम, एक अपचारी बालक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लेटेश्वर हनुमान मंदिर मुसाखेडी और तीन इमली ब्रीच के नीचे इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, शिवनगर कोमल आईल मील के पास मुसाखेडी निवासी संजय सावले और वाटर पम्प आजाद नगर निवासी सद्दाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुले कोल्ड के सामने शंकर भगवान मंदिर के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, रोहित दुध वाले का मकान ब्रजविहार कालोनी राऊ निवासी विश्रवनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 10 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरदेव लाला का मंदिर कंडिलपुरा और शीतलेश्वर मंदिर के पास कंडिलपुरा से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 04/01 कंडिलपुरा निवासी सत्यम उर्फ बबलु और 27/03 रामगंज जिंसी इन्दौर निवासी यश पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, September 10, 2020

अंतरर्राज्जीय नकबजन क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


आरोपी से इंदौर की 04 नकबजनी की वारदातों का हुआ खुलासा।

आरोपी से लगभग 10 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात बरामद।

आरोपी कई राज्यों में देता रहा चोरी नकबजनी की वारदातों को अंजाम।

गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, में लगभग 50 प्रकरण आरोपी के विरूद्ध हैं पंजीबद्ध।

इंदौर में ही 29 अपराध आरोपी के विरूद्ध हैं दर्ज, इंदौर के 11 मामलों में जारी किये गये थे स्थाई वारण्ट।

पूर्व में अकोला महाराष्ट्र में कई बार जा चुका है जेल।

 

इंदौर- दिनांक 10 सितंबर 2020-  क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से कुख्यात नकबजन किशोर पिता अंतर सिंह राठौर उम्र 45 साल नि. 393 भवानी नगर बाणगंगा इंदौर के बारे में सूचना मिली थी कि वह बाणगंगा थाना क्षेत्र में घूम रहा है जिसके पास चोरी की कई वारदातों का मश्रूका है। खबर विश्वसनीय होने से क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना बाणगंगा पुलिस के साथ संयुक्त्त कार्यवाही करते हुये आरोपी किशोर पिता अंतर सिंह राठौर को पकड़ा जिसने पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा किया।

         आरोपी ने पिछले लगभग 20 वर्षों से चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना बताया। आरोपी ने पूछताछ में इंदौर शहर के कई थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है जिनमें थाना जूनी इंदौर की क्षेत्र में 01 घटना, थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में 02 घटना, थाना हीरा नगर क्षेत्र में 01 घटना, तेजाजी नगर क्षेत्र में 01 घटना कारित करना कबूल की है जिसमें आरोपी से लगभग 125 ग्राम सोना व लगभग 350 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं

       आरोपी किशोर पिता अंतर सिंह के कई साथीदारानों के नाम भी प्रकाश में आये है जिनसे जेल में बंदी होने के दौरान दोस्ती हुई थी एवं बाहर निकलकर चोरी, नकबजनी की अपराधों में वह सब शामिल रहे है। आरोपी से अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है आरोपी द्वारा पिछले कुछ वर्षों से की गई चोरी व नकबजनी की घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है।

      आरोपी किशोर इंदौर शहर के अलावा मध्यप्रदेश के बाहर अन्य राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों में भी नकबजनी करता रहा है। चोरी के अपराधों में आरोपी महाराष्ट्र के अकोला शहर के कई थानों में बंद हो चुका है। गुजरात राज्य के गोधरा शहर के थानों में भी आरोपी पर अपराध पंजीबद्व हैं। महाराष्ट्र व गुजरात में आरोपी चोरी व नकबजनी के अलावा लूट, डकैती, अवैध हथियार आदि के अपराधों में भी जेल जा चुका है। आरोपी पर इंदौर म.प्र. के ही विभिन्न थानों में 29 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश राज्य में लगभग 50 अपराध पंजीबद्व है। आरोपी कुख्यात अपराधी है जो नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी ने उसके म.प्र. व अन्य राज्यों के कुल लगभग 30 स्थाई वारंट जारी होना स्वीकार किये हैं जिनमें से 06 स्थाई वारंट थाना नानाखेड़ा जिला उज्जैन, 02 स्थाई वारंट थाना नीलगंगा जिला उज्जैन, 01 स्थाई वारंट थाना चिमनगंज जिला उज्जैन, 01 स्थाई वारंट थाना बाणगंगा जिला इंदौर के होना पाया गया है। अन्य राज्यों से आरोपी के विरूद्ध जारी स्थाई वारण्टों के संबंध में जानकारी ज्ञात की जा रही है।