Saturday, August 22, 2020

चंदन नगर पुलिस ने अवैध गांजा बेचने ले जाते एक व्यक्ति को, करीब एक किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा ।




इंदौर- दिनांक 22 अगस्त 2020- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर इन अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा महोदय पुनीत गेहलोद द्वारा थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर को निर्देशित किया गया था

उक्त तारतम्य में थाना चंदन नगर में मुखबिर द्वारा दिनांक 21-08-2020 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिला अस्पताल के पास धार रोड़ पर एक थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की फिराक से खड़े हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर थाना चंदन नगर की  पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची । मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति देख घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा । उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछते अपना नाम 1- संदीप उर्फ संजू पिता बद्रीलाल जायसवाल निवासी गंगा नगर इंदौर का होना बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी लेते एक सफेद थैली में लगभग 1 किलोग्राम गांजा मिला । उक्त व्यक्ति से गांजा लाने व ले जाने के बारे में पूछते बेचने हेतु लाना बताया । बाद आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर मय अवैध गांजा के मौके पर विधिवत जब्ती गिरफ्तारी कर थाना लाया गया । उक्त आरोपी से  लगभग एक किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है।
            उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश सिंह तोमर ,उनि संदीप पोरवाल,आर किशन जाट,आर संतोष प्रजापत,आर के सी पांडेय, आर होतम सिंह एवं आर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 के सुबह से आज दिनांक 22 अगस्त 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल  77 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-         

43 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 43 आदतन एवं  10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जामानती, 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 07 गैर जामानती एवं 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे ,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
                        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश धाम कालोनी एवं जौहर स्टील के सामे नरवल इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, पिंक सिटी निवासी अशोक रघुवंशी एवं न्यू खिजराबाद कालोनी खजराना निवासी शब्बीर खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 2700 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
            पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंगाली चैराहा खजराना से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, जल्ला कालोनी खजराना निवासी रईस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
            पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 13.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चमार मोहल्ला निवासी रेखा सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
            पुलिस थाना बाणगंगा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंजारी माता मंदिर के पास भागीरथपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, स्कीम नं. 51 इंदौर निवासी जयंिसंह पिता गोपाल सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
            पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 13.30 बजें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलंे बाडी मोहल्ला राऊ निवासी निर्मला बाई पति अशोक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
            पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचमुखी मंदिर के पीछे एवं सीताश्री मैदा फैक्ट्री के पीछे उघोग नगर पालदा से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें 80 हम्माल संघ कालोनी नायता मुण्डला इंदौर निवासी सचिन पिता जगदीश सिंह तथा 6 पवनपुरी पालदा निवासी सतीश पिता कन्हैयालाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 10800 रुपयें कीमत की 114 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।
            पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिन्सी हाट मैदान मल्हारगंज इंदौऱ से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 59 ग्रीन पार्क कालोनी निवासी फरहत उर्फ जावेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नई आबादी हातोद सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई आबादी हातोद निवासी प्रेम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रुप्यें कीमत की 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।
            पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 15.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बगिया रोड़ मलेन्डी पुलिया के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बड़गौंदा निवासी आकाश पिता गोपाल बारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
            पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 13.30 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हाट मैदान महूं़ से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, डांग बंगला पीथमपुर निवासी गोलूनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को 22.50 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गेंदेश्वर शिवधाम मंदिर के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें 893/9 नंदा नगर इंदौर निवासी सिद्धार्थ उर्फ मांेटी़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, झण्डा चैक नंदा नगर निवासी अंकित तथा 25/10 नंदा नगर इंदौर निवासी जयदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Friday, August 21, 2020

5 वीं कक्षा की दिव्यांग छात्रा ने बढ़ा ही जोशीला व ओजपूर्ण गीत गाकर किया, पुलिस में नये उत्साह का संचार




इंदौर दिनांक 21 अगस्त 2020- वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत अनुभूति विजन सेवा संस्थान इंदौर में अध्ययनरत कक्षा 5 वीं की दृष्टिबाधित छात्रा कु.नाजिया खान  ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें कु.नाजिया ने हमारे देश के वीर शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए बहुत ही प्यारा गीत सलाम उन शहीदों को जो खो गये हैं, वतन को जगाकर के जो खुद सो गये हैं..." सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया गया।

            उक्त गीत सुनाने पर पुलिस महा निरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा इतनी छोटी सी उम्र में इतने जोश व उत्साह के साथ सुंदर प्रस्तुति देने पर कु.नाजिया खान की प्रशंसा करते हुए, उन्हें पुलिस का मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया गया।



· छत्रीपुरा पुलिस ने 1 वर्ष से फरार कुख्यात बदमाश जंतु उर्फ जितेंद्र निवासी बालदा कॉलोनी को घेराबंदी कर पकड़ा



·       आरोपी के विरूद्ध सांवेर में इंजीनियर की हत्या, छत्रीपुरा में छात्र की हत्या, सहित 16 गंभीर अपराध दर्ज है l

इंदौर शहर में आमजन की शांति व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा, गुंडों पर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम), श्री महेश चंद जैन द्धारा दिये गये निर्देशो के परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री पवन सिंघल द्वारा 1 वर्ष से एनएसए वारंट में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सूचना संकलन के आधार पर आरोपी को चांदमारी ईट भट्टा के पास से गिरफ्तार किया ।
            दिनांक 21 अगस्त 2020 को थाना प्रभारी पवन सिंघल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी एन.एस.ए. वारंट में फरार थाना छत्रीपुरा क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा जंतु रूप जितेंद्र पिता राधाकिशन मालवीय आज अपने मामा से मिलने चांदमारी ईट भट्टा इंदौर में आने वाला है इस सूचना पर थाना प्रभारी पवन सिंघल उप निरीक्षक एसएस राजपूत सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल, प्रधान आरक्षक सुभाष पाराशर आरक्षक मनोहर आरक्षक प्रवेश और आरक्षक प्रभु सिंह की टीम ने चांदमारी ईट भट्टा पर आज सुबह से ही घेराबंदी की l
            बदमाश सफेद रंग की कार से चांदमारी ईट भट्टा में अपने मामा के घर आया । मामा के घर में प्रवेश करने से पूर्व ही चारों तरफ से पुलिस बल को अपने तरफ आता देख बदमाश ने दौड़ लगा दी जिसे पुलिस बल ने चेतावनी देकर करीब आधा किलोमीटर दौड़कर पीछा कर धर दबोचा l
             आरोपी द्धारा मकान, दुकान, प्लाटों पर अवैध कब्जा कराना, अवैध वसूली, रंगदारी करने की ख्याति है बदमाश के कृत्यों से क्षेत्र की जनता के काफी भयभीत होने एवं इसके आपराधिक कृत्यों पर नियंत्रण हेतु छत्रीपुरा पुलिस ने रासुका प्रकरण प्रस्तुत किया था जिला दंडाधिकारी जिला इंदौर द्धारा दिनांक 31.12.2019 को रासुका के तहत वारंट जारी किया था तभी से बदमाश फरार हो गया था ।
                  फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी श्री पवन सिंघल, उप निरी. एस.एस. राजपूत, सउनि मोहन लावरे, प्र.आर. सुभाष, आर. प्रवेश, आरक्षक मनोहर व आरक्षक प्रभु सिंह की भूमिका सराहनीय है जिन्हे पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चंद जैन द्धारा पुरस्कृत किया जा रहा है ।



★ शराब पिलाकर, नशे में युवक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने बाला आरोपी, क्राईम ब्रांच (वी केयर फॉर यू) की कार्यवाही में धराया।




★ यौन संबंध बनाते हुये आरोपी ने वीडियो बना लिया था, वायरल करने की धमकी देकर 07 लाख रूपयों की कर रहा था मांग।
★ भादवि की धारा 377 के तहत पलासिया में किया गया प्रकरण पंजीबद्ध।
इंदौर- दिनांक 21 अगस्त 2020-  इंदौर शहर में ब्लेकमेलिंग संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर यौन संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री राजेश दण्डोतिया द्वारा संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
      फरियादी सुरेश (परिवर्तित नाम) निवासी इंदौर द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादी ने आरोप लेख किया था कि वह वर्तमान में केयर टेकर का काम करता है जिसका पुराना परिचित हर्षित राठौर निवासी राजेन्द्र नगर के साथ उठना बैठना है
 हर्षित राठौर ने किसी को कॉल करने के लिये पीड़ित का मोबाइल मांगा तथा उसी दौरान उसके फोन से फोटोज व कॉन्टेक्ट नंबर अपने मोबाइल में ले लिये थे। हर्षित राठौर ने पार्टी करने के बहाने पी़डत को शराब पिलाई तथा ज्यादा मात्रा में शराब पिलाकर पीड़ित व्यक्ति के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाये जिसकी चुपके से वीडियो बना लिया था, जिसे बाद में हर्षित राठौर उक्त फोटोज व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 07 लाख रूपयों की मांग कर ब्लेकमेल कर रहा था। आरोपी प्रतिदिन डरा धमकाकर, पीड़ित को परेशान कर रहा था।
        उपरोक्त शिकायत आवेदन पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा जांच के दौरान यह ज्ञात किया गया कि आरोपी हर्षित राठौर द्वारा आवेदक को शराब पिलाकर आवेदक के साथ अप्राकृतिक रूप से शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बनाया तथा वीडियो वायरल करने के नाम पर 07 लाख रूपयों की मांग की।
 व्ही केयर फॉर यू की टीम ने घेराबंदी कर अनावेदक  हर्षित राठौर पिता राजू राठौर उम्र- 20 वर्ष निवासी मराठी मोहल्ला इंदौर को पकड़ा गया जिसको पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पलासिया के अपराध क्रमांक 354/20 धारा 377, 385, 506 भादवि. के तहत थाना पलासिया पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी हर्षित राठौर दवा बाजार में काम करता था, जोकि पीड़ित व्यक्ति को विगत एक वर्ष से जानता था।




◆ वर्तमान में जॉब लगवाने के नाम पर ठगी के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं



◆ ऐसे 2 शिकायती आवेदन क्राइम ब्रांच इंदौर को प्राप्त हुए जिसमे एक युवती एवं युवक के साथ इंदौर एयर पोर्ट पर जॉब लगवाने के नाम पर ठगी की गई ।
◆ आवेदको के अनुसार इंडिगो, विस्तारा एयरलाइन्स में नौकरी लगवाने के नाम पर आवेदको के साथ ठगी की गई है।

इंदौर- दिनांक 21 अगस्त 2020-   आवेदको के अनुसार ठगों ने, पम्पलेट चिपकाकर प्रचार किया कि एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के लिए पुरुष /महिला अभ्यर्थियों के पद रिक्त है, आवेदकों ने पम्पलेट में दर्शित नम्बर पर सम्पर्क किया तो अज्ञात व्यक्ति ने 15,000/- रुपये जमा कराने पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। उसके बाद आवेदक ने 15,000/- रु दे दिए तो ठग द्वारा व्हाट्सएप पर इंडिगो एयरलाइन्स में जॉइनिंग हेतु फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र दे दिया गया तथा कुछ दिनों बाद जॉइन करने को कहा । इसके बाद, पुनः एयरलाइन्स स्टाफ के मुताबिक ड्रेस कोड हेतु 5100/- रुपयों की माँग की गई जिसे आवेदक ने गूगल पे के माध्यम से जमा कर दिया।

ड्रेस तैयार होने तक आवेदक को जॉइनिंग के लिए रोका गया, तदुपरान्त अज्ञात ठग ने आवेदक को अपनी गिरोह के किसी व्यक्ति को एयरलाइन्स कम्पनी का मैनेजर बनाकर, मोबाइल नम्बर मुहैया कराया तथा आवेदक से कहा कि उनसे संपर्क करें तथा दस्तावेज जमा कर दें। जब आवेदक ने उससे सम्पर्क किया तो उपरोक्त व्यक्ति ने आवेदक का पासपोर्ट ना होने की दशा में नौकरी देने से मना कर दिया तथा कहा कि पासपोर्ट नहीं होगा तो पूर्व में जमा किया गए पैसे डूब जायेंगे । अतः आवेदक का पासपोर्ट बनवाने हेतु उस व्यक्ति ने 10,000/- रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
इसके बाद ठगी करने वाली गिरोह ने आवेदक को ब्लॉक कर दिया और नम्बर बदल लिए।
ठगों द्वारा 8743965981, 9627282542,9024174836, 880090183 नंबरों का उपयोग ठगी हेतु किया गया।इन नम्बरो से कॉल आने पर सावधान रहें।
 शिकायत प्राप्त होने पर इस प्रकार ठगी करने वाले नए फ़्रॉड का प्रकार पुलिस के संज्ञान में आया है जिस पर क्राइम ब्रांच द्वारा जाँच की जा रही है।