Thursday, August 20, 2020

बिजासन माता मंदिर पर बम की फर्जी सूचना देना वाला फरार स्थाई वारंटी पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस की गिरफ्त में।




इन्दौर दिनांक 20 अगस्त 2020 - शहर में अनलाॅक के दौरान गुडें/निगरानी बदमाश तथा स्थाई वारंटीयों की धरपकड हेतु मुहीम चलाकर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री एवं अति पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज सूश्री पूर्ती तिवारी के द्वारा थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी श्री संजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गुंडों/बदमाशों की धरपकड एवं स्थाई वारंटियों की खोज हेतू लगाया गया।
                पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 20.08.20 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वर्ष 2013 में इन्दौर के बिजासन मंदिर पर बम की फर्जी सूचना देने का आरोपी एवं फरार स्थाई वारंटी सुरेश पिता कैलाशचंद्र सोनी निवासी कालसन माता मंदिर पुनासा जिला खंडवा को शिक्षक नगर से पकडा गया। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागनें लगा जिसें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त स्थाई वारंटी विगत 6 वर्ष से फरार था जिस पर 177 भारतीय दंड विधान एवं 66ए सूचना तकनीकी अधिनियम 2000 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रआर 396 ओमप्रकाश, आर 1527 कैलाश विश्वकर्मा, आर 1244 मुकेश मिश्रा की महत्वपुर्ण भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 45 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 के सुबह से आज दिनांक 20 अगस्त 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल  अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-              

13 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन एवं  09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जामानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 04 गैर जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे ,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 21.00 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर देशी शराब दुकान के पीछे से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआॅ खेलते हुए मिलें, माखन, कमल, किशोर, विष्णु, सुरेश यादव, मोहित सभी निवासी निरंजनपुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 4300 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 17.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तवड़ी मैदान के पास देपालपुर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, किदवई मार्ग देपालपुर निवासी लियाकत एवं ग्राम खड़ी निवासी दिनेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 23.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवश्री कालोनी सुकलिया रोड़ से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, देवश्री कालोनी निवासी मोहन एवं कलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 18.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरूवन ग्राम मंदिर के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नेहरूवन ग्राम इंदौर निवासी विकास असुईया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 16.25 बजें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलंे, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी सीमाबाई पति सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 21.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर काॅरीडोर टी गांधी नगर रोड़ से अवैध रूप से मारूति वेन क्रं एमपी-09/वी-5847 से शराब ले जाते हुए मिलीं कार को पकडा गया, आरोपी चालक व अन्य साथी फरार हो गये। पुलिस द्वारा उक्त मारूति वेन से एक लाख रुपयें कीमत की 15 पेटी (153 लीटर) अवैध शराब मय मारूति वेन के जप्त की गई।
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरियाणा ढाबे के पास एबी रोड़ एवं होटल एस-41 के सामने एबी रोड़ से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम करोदिया चैपाटी निवासी मोहम्मद यासिर उर्फ कल्लू कसाई एवं ग्राम करोदिया निवासी जोहेब लाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम गढ़ी से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कोर्ट मोहल्ला उज्जैन निवासी सोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम मिर्जापुर फाटा निवासी संतोष बाई, ग्राम मिर्जापुर निवासी शनि उर्फ धनुष तथा ग्राम बरोदापंथ निवासी सीताराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को 13.45 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटीदार पेट्रोल पंप के पास कनाड़िया रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, कादर कालोनी खजराना इंदौर निवासी नोमान फारूकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

★ खाद एवं कृषि से सम्बंधित नकली दवाएं बनाने वाली फेक्ट्री क्राईम ब्रांच इंदौर की छापामार कार्यवाही।


★ थाना लसूड़िया एवं कृषि विभाग इंदौर की टीमों के साथ की गयी संयुक्त कार्यवाही।


★ नकली दवाओं की पैकिंग में प्रयोग होने वाले लेबल आदि विभिन्न कम्पनियों के नामों का दुरुपयोग कर स्वयं छापता था आरोपी, छापने वाली मशीन
सहित कई कंपनियों के लेबल मौके से बरामद।

★ कई राज्यों में इन्सेक्टीसाइड खपाने के सुराग मिले

इंदौर -19 अगस्त 2020 - पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इंदौर जोन द्वारा जोन के अधीनस्थ समस्त जिलों के अधिकारियों को कृषि एवं खाद उत्पादों से सम्बंधित समस्त प्रकार की जमाखोरी, कालाजारी,  तथा नकली उत्पादों के उत्पादन तथा उनके भंडारण सहित क्रय विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी अनुक्रम में इंदौर (शहर) पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मित्र के द्वारा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रान्च श्री राजेश दंडोतिया को आसूचना संकलन कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

अपुअ अपराध इंदौर द्वारा उपरोक्त बिंदु पर कार्य करने हेतु आसूचना संकलन के लिए क्राइम ब्रान्च की टीमों को निर्देश जारी किए, इसी बिन्दु पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर तन्त्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि लसूड़िया मोरी इंदौर  के इलाके में स्थित एक गोदाम में चोरी छुपे खाद एवं कृषि में उपयोग होने वाली नकली कीटनाशकों/दवाओं का उत्पादन बड़ी मात्रा में हो रहा है।

 सूचना पर कार्य करते हुए क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने थाना लसूड़िया पुलिस एवं कृषि विभाग की टीमों को अवगत कराते हुए, संयुक्त कार्यवाही में लसूडिया मोरी स्थित एक गोदाम में दबिश दी जहाँ रामकुमार पिता रामसिंह चौधरी उम्र 52 साल नि. पांचाल कंपाउण्ड देवास नाका इंदौर  द्वारा भारी मात्रा में खाद एवं कृषि में उपयोग होने वाली नकली दवाओं/कीटनाशकों आदि का उत्पादन किया जा रहा था।

 आरोपी  द्वारा बिना किसी लायसेंस तथा योग्यता के अवैध तरीक़े से कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाले इंसेक्टिसाइड, पेस्टिसाइड; क्लेरीपेरीफोर्स एवं ट्राईजोफोर्स आदि दवाओं को ट्राईजोस, क्लोरोसिप, बेटविट, प्रोटेक्स, सुल्तान, ह्यूमिसेल, जीबेटविट, सुपरकिलर, आदि नामों से मिलावट कर पेक किया जा रहा था एवं देशभर में सप्लाई किया जा रहा था।


 आरोपी द्वारा सुपरक्राप एग्रोकेमिकल्स भरतपुर राजस्थान, गुजरात बायो इंसेक्टीसाईड अहमदाबाद गुजरात, गुजरात बायो इंसेक्टीसाईड पीथमपुर धार हिन्दुस्तान क्रोप केमिकल एण्ड फर्टीलाईजर अंकलेशवर गुजरात,  आदि कंपनियों के नामों के फ़र्ज़ी लेबल अपने गोदाम में ही प्रिंट किये जाकर, अलग अलग बोतलों में दवा भरकर, उनपर लेबल चिपकाकर सप्लाय किये जाते थे।

 मौके पर 1 हजार लीटर इंसेक्टीसाईड बनाने का केमिकल, कच्चा माल, खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के नकली लेबल तथा उन्हें छापने की मशीन, दवाओं एवं इंसेक्टीसाईड से भरी बोतलें आदि सामान बरामद हुआ है।


 गोदाम से बरामद माल और  उत्पादों के कृषि विभाग द्वारा सैम्पल लिए गए है जिसमें अनियमितता पाए जाने पर थाना लसूड़िया में आरोपी के विरुद्ध इन्सेक्टीसाइड एक्ट और भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण कायम कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।






Wednesday, August 19, 2020

शांती से रहो अन्यथा झेलो रासुका” अभियान के तहत, सदरबाजार क्षेत्र का बदमाश रासुका में निरूद्ध




इंदौर दिनांक 19 अगस्त 2020- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्धारा बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चंद जैन द्धारा थानास्तर पर आपराधिक रिकार्ड एवं बदमाशों की सक्रीयता के आधार पर रिकार्ड छंटवा कर सभी बदमाशों को सचेत कराया गया था कि वे अपनी आपराधिक गतिविधियां बंद कर शांतीप्रिय नागरिक की तरह अपना जीवन यापन करे । यदि किसी बदमाश ने कोई वारदात की या करने की कोशिश की तो उसके विरूद्ध अपराध तो पंजीबद्ध किया ही जावेगा उसे रासुका के तहत कार्यवाही भी की जावेगी । इस हेतु जिला इंदौर (पश्चिम) मे शांती से रहो अन्यथा झेलो रासुकाअभियान प्रारंभ किया गया जिसके तहत ऐसे बदमाश जो शहर में कही भी अपराध करते है उसके विरूद्ध उक्त अभियान के अंतर्गत रासुका की कार्यवाही भी सतत की जा रही है ।
                        थाना सदरबाजार क्षेत्र में दिनांक 17.08.2020 की रात्रि 22.30 बजे मो. जुबेर जो पैदल-पैदल अपने भांजे के घर मालवा मील जा रहा था सुभाषमार्ग राजश्री अस्पताल के सामने एक अज्ञात लडके ने सडक पर पडी थैली उठाकर उसे देने हेतु कहा गया जो मोहम्मद जुबेर ने थैली रोड से उठाकर देने से मना कर दिया तो उक्त अज्ञात लडके ने मो. जुबेर के पेट में दाहीनी तरफ उसे जान से मारने की नियत से चाकू मारकर प्राणघातक चोट पहुचाई जिस पर थाना सदरबाजार में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 307 भादवि का अपराध पंजीयन कर अनुसंधान में लिया गया था ।
                   उक्त गंभीर घटना की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) द्धारा थाना प्रभारी सदरबाजार को दिशा निर्देश दिये गये जिसके अनुक्रम में थाना प्रभारी सदर बाजार द्धारा टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास के लोगो से पूछताछ की गई व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज चेक किये गये जिसके आधार पर आरोपी यश उर्फ यशू पिता सुरेश डागर निवासी 109 नार्थ कमाठीपुरा को पकडा गया । उक्त बदमाश के विरूद्ध शांती से रहो अन्यथा झेलो रासुकाअभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी जिला इंदौर द्धारा रासुका के अंतर्गत निरोध आदेश जारी किया गया है बदमाश को थाना सदर बाजार द्धारा बापर्दा गिरफतार किया गया है जिसे केद्रीय जेल इंदौर दाखिल किया जा रहा है 
                        धारा 307 के अज्ञात मामले को पते मे लाने तथा उक्त बदमाश का रासुका प्रकरण तैयार करने एवं उसकी गिरफतारी मे मुख्या भूमिका निभाने वाले टीम में शामिल अधि./कर्म को पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) श्री महेशचंद जैन द्धारा पुरस्कृत किया जा रहा है ।


क्राईम ब्रांच व इंदौर पुलिस द्वारा लगातार मीडिया जगत के माध्यम से लोगों को ऑनलाईन ठगी से बचने के लिये जागरूक किया जा रहा है प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के अलावा सेमीनारों के आयोजन करने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को सायबर अपराधों तथा ऑनलाईन ठगी से बचाने के लिये इंदौर पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है परन्तु आये दिन, ठगी करने वाले बदमाश नई नई तरकीबों के प्रयोजन से लोगों को ऑनलाईन ठगी का शिकार बना रहे हैं।

            ऐसी ही शिकायत क्राईम ब्रांच इंदौर को पलासिया के रहने वाले इंजीनियरिंग छात्र, तथा एक व्यापारी द्वारा की गई जिसमें ठगो ने नया तरीका अपनाया है। आवेदकों के पास अज्ञात मोबाईल नम्बर से व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल आये, जिसे उन्होंने रिसीव कर लिया। कॉल रिसीव करते ही उन्होंने देखा कि वीडियो कॉल पर, सामने निर्वस्त्र नग्न युवति अश्लील बातें कर रही है। आवेदकों ने अज्ञात कॉलर का कॉल कुछ देर बाद डिसकनेक्ट कर दिया।

            थोड़ी देर बाद पुनः उनके पास व्हाट्सऐप मैसेज के जरिये  वीडियो आये जिसमें उन्होंने देखा कि कुछ देर पहले जिस युवति ने उन्हें वीडियो कॉल किया था उसी कॉलर ने स्क्रीन  रिकॉर्डर के जरिये वीडियो बना लिया था जोकि वह सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर छात्र को ब्लेकमेल कर रही थी।
            इस प्रकार की शिकायतों में जो नम्बर अब तक प्रकाश में आये है वह इस प्रकार हैं 9350726528, 8607835961, 8273758260, 9079577612, 9785012902

            अतः आमजन से अपील की जाती है कि सायबर अपराधों तथा ठगो से बचने के लिय समय समय पर जारी किये जाने वाले दिशा निर्देशों का पालन करें, साथ ही अधिक से अधिक लोगों कोे इस प्रकार से होने वाली ठगी के सम्बध में जागरूक करें।



· वाहन चोर गिरोह भँवरकुआ पुलिस की गिरफ्त मे।



·        आरोपियों के कब्जे से 6 दोपहिया वाहन जप्त।

·        आरोपियों ने थाना भवरकुआं सहित थाना संयोगितागंज] पलासिया] द्वारकापुरी] लसुडिया क्षेत्रों से भी चुरायी थी गाड़िया।
                               
इंदौर दिनांक 19 अगस्त 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर(पश्चिम) द्वारा शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु, वाहन चोरों की पतारसी कर कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन -1 / 2 / महू को निर्देशित किया गया था। जिस पर अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री राजेश व्यास द्वारा थाना प्रभारी भँवरकुआ को टीम गठित कर वाहन चोरों की पतारसी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये ।
           थाना प्रभारी भँवरकुआ श्री इन्द्रेश त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया था। इसी दौरान दिनाँक 18/07/2020 को मुखविर की सूचना पर तीन ईमली बस स्टैंड के पास आरोपी 1. अरविन्द पिता ओमप्रकाश परदेशी उम्र 20 साल नि. गली न. 2 मकान न. 90 साईनगर मुसाखेडी थाना आजादनगर इंदौर,  2. विजय पिता रामभरोसे तिलवारे उम्र 20 साल नि. मुकेश कोशल का मकान गली न. 2 विराट नगर मुसाखेडी इंदौर को गिरफ्तार कर थाना भंवरकुंआ के अप.क्रं. 468/20 धारा 379 भादवि में चोरी गई हीरो डीलक्स मोटर साईकल MP-40-MT-9109 जप्त कर उक्त आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ की गई ।
            आरोपी अरविन्द एवं विजय द्वारा बताया कि दोनों ने मिलकर थाना संयोगितागंज, थाना पलासिया, थाना द्वारकापुरी, लसुडिया क्षेत्रों से भी वाहन चोरी किया है । आरोपियों के मेमोरेंडम पर उक्त थाना क्षेत्रों से चोरी गई 1- मोटर साईकल सी.डी. डिलक्स न.  MP-09-NR-2298, 2- मो.सा. डिलक्स MP-09-NA-1912, 3- बजाज मो.सा.  MP-- 09 -ML-3501,  4- मो.सा. सी.डी. डिलक्स MP-09-MU-8798 एवं 1 एक्टिवा बिना नम्बर की आरोपियों से जप्त की गई । आरोपियों से अभी तक 06 वाहन जप्त किये जा चुके है। पूछताछ की जा रही है और भी वाहन जप्त होने की संभावना है।
            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 1 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में वाहन चोर गिरोह को पकडने व चोरी गए वाहन बरामद करने में थाना प्रभारी भंवरकुंआ श्री इंद्रेश त्रिपाठी, उनि बी.के.रघुवंशी, उनि जयेन्द्र दत्त शर्मा, सउनि रामप्रसाद मालवीय, प्र.आर. ओमप्रकाश, आर. कमल की मुख्य भुमिका रही है जिन्हे पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है।




5 वर्षीय अबोध बालिका के साथ दुष्कृत्य की घटना घटित करने वाले आरोपी को, पुलिस थाना हीरा नगर ने त्वरित कार्यवाही कर चंद घंटों में किया गिरफ्तार।




इंदौर- दिनांक 19 अगस्त 2020- थाना हीरा नगर क्षेत्र अंतर्गत गौरी नगर में 5 वर्षीय अबोध बालिका के साथ दुष्कृत्य की शर्मसार कर देने वाली घटना घटित करने वाले आरोपी भूपेंद्र सिंह पिता गोवर्धन सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ हाल गौरी नगर इंदौर को हीरानगर पुलिस ने घटना घटित करने के चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में पहुंचा दिया है।      

            उक्त आरोपी के द्वारा कल दिनांक 18/08/ 2020 की शाम लगभग 6:00 बजे 5 वर्षीय अबोध बालिका को उसकी छत पर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कर उसके साथ दुष्कृत्य किया। घटना की जानकारी बालिका के परिजनों को लगने पर उनके द्वारा घटना की रिपोर्ट थाना हीरा नगर में दर्ज कराई गई, जिस पर थाना हीरा नगर में उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 376 एबी तथा पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई।  
             अबोध बालिका के साथ घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।   उक्त आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हीरानगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर उसकी सघन तलाश की गई व चंद घंटों उपरांत ही उक्त आरोपी को दबोच लिया गया। उक्त आरोपी भूपेंद्र सिंह को आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल कराया गया है।
        उक्त कार्यवाही में थाना हीरा नगर के उनि सुमन तिवारी, सउनि एच एच कुरैशी,आर चेतन एवं आर बृजेश यदुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।