Sunday, August 9, 2020

गांधी नगर पुलिस ने घर से गुमे नाबालिक बालक को चंद घण्टो मे तलाश कर परिजनो के किया सुपुर्द


इंदौर- दिनांक 09 अगस्त 2020-   पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर द्वारा शहर में नाबालिक बच्चो के गुमने व उनके अपहरण संबंधित  प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश इंदौर पुलिस को दिए गए हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गांधीनगर सुश्री सौम्या जैन के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा एक नाबालिक बच्चे को चंद घंटे में ढूंढ कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
     
दिनांक 08/8/2020 को रात्रि 10/00 बजे फरियादीया सुरभी पति संजय राठौर जाति तेली 28 साल निवासी 115 कस्तुर नगर इन्दौर के व्दारा थाने पर सूचना दिया कि मेरा लड़का मंगेश उर्फ अर्पण पिता संजय राठौर का जो कि सुबह घर से बाहर खेलने का बोलकर गया था लेकिन अभी तक नही आया है । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुऐ थाना प्रभारी संजय सिह बैस व्दारा तुरंत अपहर्त बालक के गुमने के संबध मे अपराध क्रमांक 288/2020 धारा 363 ताहि का पंजीबद्ध किया गया तथा उनि अनिल गौतम, आर. सुनील पाल व आऱ. अंकित की टीम बनाकर बालक मंगेश उर्फ अर्पण पिता संजय राठौर का फोटो लेकर रिश्तेदारियो, बालक के दोस्तो के पते व अन्य स्थानो पर तलाश करना शुरु किया ।

अपहर्त बालक की तलाश करने के दौरान पुलिस टीम को बालक के संबध मे मुखबीर से सुचना मिली की उक्त हुलिये का बालक अरविन्दो अस्पताल के पास ग्राम जाखियाँ तरफ भटकते हुऐ दिखा है । जो उक्त टीम व्दारा शीघ्र ग्राम जाखियाँ पहुचकर बालक की तलाश की तो बालक मंगेश उर्फ अपर्ण भटकते हुऐ मिला जिसे मौके पर समझाईश देकर थाने पर लेकर आये तथा विधि पूर्वक पूछताछ कर परिजनो के सुपुर्द किया । पुलिस की त्वरित कार्यवाही से संतुष्ट होकर नाबालिक के परिजनों ने इंदौर पुलिस को धन्यवाद दिया गया

उक्त उल्लेखनीय कार्य मे थाना प्रभारी संजय सिह बैस, उनि अनिल गौतम, आर. सुनील पाल व आऱ. अंकित का अहम योगदान रहा ।

वैष्णव विद्यापीठ विश्विद्यालय इंदौर की फैकल्टी ने किया पुलिस का उत्साह वर्धन



इन्दौर दिनांक 09 अगस्त 2020 - वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत आज दिनांक 09.08.2020 को श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्विद्यालय इंदौर में कार्यरत फैकल्टी कु. तूलिका मुखर्जी ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित, रविन्द्र संगीत ‘‘यह जीवन  पथ मेरा अंजाना प्रभु, तुम मेरे संग रहो‘‘  को सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उन्होनें इस मुश्किल घड़ी में अभूतपुर्व कार्य करनें के लिए इन्दौर पुलिस की तारीफ़ की गयी।
                कु. तूलिका मुखर्जी, तनाव प्रबंधन एवं किसी समस्या व तनाव ग्रस्त लोगों की काउंसलिंग करने वाले मनोवैज्ञानिकों के समूह गुरुदक्षिणा ग्रूप से हैं। जिन्होंने covid पॉज़िटिव पुलिस वालों को भी परामर्श भी दिया हैं, जिससे वे इस बीमारी का कोई तनाव न लेकर सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर पुनः ड्यूटीरत है।

                उक्त गीत सुनाने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र ने कु. तूलिका मुखर्जी की प्रशंसा करते हुए, उन्हें पुलिस का मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही गुरु दक्षिणा समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की गई।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 63 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 अगस्त 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 63 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-              

15 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन एवं 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को 01 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे ,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पर पटेल मार्केट के पास गली मे स्टीªट लाईट की रोशनी में  और भांगिया रेल्वे फाटक के पास पीपल के पेड के पास सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, किशनलाल ,सुन्दर बन्डूलाल धरम सिंह शंकर लाल, हंसमुख जाटव, कलीम खान, मनोहर , मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेडापति हनुमान मंदिर के पास 1480 नन्दन नगर इंदैर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, प्यारंेलाल, लल्लु, अशोक, महेश, रमेश, राकेश, जगदीश, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10230 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को, 17.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुतार मोहल्ला चैकी कम्पैल इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, सुतार मोहल्ला निवासी ललित पिता मोहनलाल टेलर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना संयोगितागंज  द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नोलख्खा चैराहा के पास और आर के हास्पिटल के पास तीन इमली रोड सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 144 संजय नगर तेजाजी चैक पालदा पत्थर के पास निवासी प्रकाश कोरी और 24 गली 02 गणेश नगर हिम्मत नगर पालदा निवासी रजत वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 62200 रुपयें कीमत की 108 लीटर व 26 क्वाटर, 12 पेटी और दो एमपी09 आर ए आटो रिक्शा 0247 तथा एमपी 09 आर आटो रिक्शा 6595 जप्त की व अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 कांे 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मानवता नगर गेट के पास भुरी टेकरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भुरी टेरकी निवासी संजय कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1540 रुपयें कीमत की 3.960 लीटर व 22 क्वाटर, अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को 22.40 बजें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवश्री कालोनी दिपक के घर के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलंे, सुखलिया दंेवश्री कालोनी निवासी दिपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपयें कीमत की  3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केट रोड सुर्यं मंदिर के पास राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 296 महावर नगर मोहल्ला राऊ निवासी अविनाश पिता प्रेमनारायण गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 बीयर पेटी और एक आटो रिक्शा एम पी 09 टी ए 2680 अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तिलकनगर द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 कों 13.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निर्माणाधीन स्वीमिंग वुल के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गोया बस्ती के पास निवासी दिनेश उर्फ रेन्जो पिता जामसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना संावरे द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को 16.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संावेर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पानी की टंकी के पास अजनोद निवासी लखन पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपयें 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को 10.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलाई नाका चैराहा इंदौर के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, देवास नाका निवासी मुनेंद्र ठाकुर और अविनाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 150000 रूपयें कीमत की 99 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को 12.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घास के कोठे मे ग्राम फली थाना खुडैल इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम फली थाना खुडेल निवासी जितेंद्र पिता धनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 93000 रुपयें कीमत की 189 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को 23.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरविन्दो चैराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 55 कल्पना नगर एम आर 10 चैराहा निवासी अमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।






अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गा्रम कनाडिया विधुत मण्डल के से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, ग्राम कनाडिया निवासी बहादुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एनटीसी मैदान कलाली के पास और मालवा मील नंदी स्टेडियम गा्रउण्ड सें मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 155/3 श्याम डेडी की गली पाटनीपुरा नेहरु नगर निवासी छोटू उर्फ रोशन 17/1 नगदा नगर निवासी साहिल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनाबा नगर इंदौर के से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, विनोबा नगर निवासी सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, August 8, 2020

रात्रि गश्त में चेकिंग के दौरान अवैध शराब का परिवहन करते एक आरोपी सिमरोल पुलिस की गिरफ्त मैं



·        आरोपी से 11 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती एक लाख पचास हजार रुपये तथा न्यू कार टोयोटा GLANZA कीमती दस लाख रुपये जप्त
·        सस्ती कीमत मैं खंडवा से शराब खरीदकर इंदौर मैं खपाने की थी योजना
·        मुखबिर सूचना पर तलाई नाका से चेकिंग एवं गश्त के दौरान धराया आरोपी

इंदौर- दिनांक 08 अगस्त 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर   हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा अवैध  शराब एवं मादक पदार्थ की गतिविधियों पररोकथाम हेतु इनमें संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी  करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, डीएसपी मुख्यालय श्री अजय बाजपेई एवं थाना प्रभारी सिमरोल श्री धर्मेंद्र शिवहरे को कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये थे।

                उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना प्रभारी सिमरोल द्वारा टीम  टीम को कार्रवाई हेतु लगाया गया था।  टीम को तलाई नाके पर चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक नई बिना नंबर की कार टोयोटा GLANZA मैं अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बिना नंबर की कार खंडवा की तरफ से आ रही कार को रोककर चेक करते उसमें 11 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती एक लाख पचास हजार रुपए व एक बिना नंबर की कार कीमत दस लाख रुपए की जप्त की जाकर आरोपी मुनेंद्र पिता अरविंद सिंह राजावत, उम्र 25 वर्ष ,निवासी - ग्राम बसंतपुरा तहसील रोन थाना- रोन ,जिला- भिंड को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गाड़ी मैं बैठा दूसरा आरोपी अविनाश राजावत मौके से भाग गया। उक्त टीम द्वारा अत्यन्त लगन एवं मेहनत से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
                 उपरोक्त कार्य में थाना प्रभारी सिमरोल श्री धर्मेन्द्र शिवहरे के निर्देशन में उप निरीक्षक नायजा रावत ,आर.109 अनूप तिवारी, आर. 2747 सत्यजीत , आर.3485 रफीक व आर. 3485 कमल की सराहनीय भूमिका रही ।



o इंदौर एवं उज्जैन मे दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 05 आरोपी पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त मे ।



o   चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद । जप्त वाहनों मे 11 एक्टिवा एवं 04 मोटरसाईकिल ।
o   थाना हीरानगर मे आरोपियों से गहन पूछताछ जारी ।
                                               
इन्दौर दिनांक 08 अगस्त 2020 - शहर इन्दौर मे चोरी व नकबजनी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा शहर के सभी थानों को उक्त घटनाओ की रोकथाम एवं आरोपियो धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन- 3, इन्दौर (पूर्व) शशीकान्त कनकने तथा नपुअ परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर दो पहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 08 लाख रूपये कीमती चोरी के 15 दो पहिया वाहन बरमाद करने मे सफलता हासिल की है ।
                दिनांक 07/08/2020 की रात में बापट चैराहा पर थाना हीरानगर के पुलिस दल को वाहन चेकिंग के दौरान मेघदूत नगर से बापट चैराहे की ओर एक एक्टिवा पर दो युवक एवं एक मोटरसाईकल पर तीन युवक आते दिखे जो चेकिंग पाईन्ट को देखकर वापस मुड कर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे तत्काल मौके पर ही पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड लिया गया जिनसे पूछताछ किये जाने पर उनके नाम पते 1.आकाश उर्फ भूरी पिता राजेश जटिया उम्र 18 साल नि 237/7 मेघदूत नगर इन्दौर 2.महेन्द्र पिता बद्रीलाल ठाकुर उम्र 26 साल नि. 40 कबीट खेडी इन्दौर 3. जतिन पिता राजू सिंह वर्मा उम्र 18 साल नि 313/18 मेघदूत नगर इन्दौर 4. शिवा उर्फ हर्ष पिता यशवंत सिंह हाडा उम्र 18 साल नि 237ध्7 मेघदूत नगर इन्दौर 5. मजहर पिता मोहम्मद खान उम्र 28 साल नि 48/5 अवन्तीपुरा विष्णू गली उज्जैन के होना पाये गये तथा उनके पास मिली एक्टिवा एवं मोटरसाईक उनके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया ।
                                पकडे गये आरोपियों से गहन पूछताछ के दौरान उनके द्वारा इन्दौर एवं उज्जैन के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी किये गये 15 दो पहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है जिनमे से आरोपी आकाश से 02 एक्टिवा  एंव 01 मोटरसाईकल , आरोपी महेन्द्र से 04 एक्टिवा , आरोपी जतिन से 01 एक्टिवा , आरोपी शिवा से 01 एक्टिवा व 01 मोटरसाईकल तथा आरोपी मजहर खान से 04 एक्टिवा व 01 पल्सर मोटरसाईकल बरामद हुई है । जप्त वाहनो की कीमत लगभग 8 लाख रूपये है । आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकट हुये कि आरोपी आकाश शिवा एवं जतिन वाहन चुराते है और फिर इन्दौर में आरोपी महेन्द्र तथा उज्जैन में आरोपी मजहर को बेच देते है तथा इस प्रकार वाहन चोरी करके उक्त सभी आरोपियों द्वारा यह अभ्यासतः व्यापार किया जाना पता चला है ।
                                आरोपियों से बरामद हुये वाहनो में 09 वाहन इन्दौर के थाना हीरानगर,लसूडिया ,तिलकनगर ,सहित अन्य थाना क्षेत्र से चुराये गये है एवं 06 वाहन उज्जैन के विभिन्न थाना क्षेत्रो से आरोपियों द्वारा चुराये गये है। बरामद वाहनो के स्वामित्व का पता उठाया जा रहा है एवं संबधित थानो से संपर्क किया जा रहा है । गिरफ्तार आरोपियो के विभिन्न थानो मे पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्रथक से प्राप्त की जा रही है । सभी आरोपियों से थाना हीरानगर में गहन पूछताछ की जा रही है जिससे कि अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की पूर्ण संभावना है ।
                उक्त कार्यवाही में थाना हीरानगर के सउनि दिनेश अवास्या, प्र आर राकेश चैहान, आर.जितेन्द्र गोयल, आर.ओंमप्रकाश, आर.जितेन्द्र मण्डलोई ,आर.रविपाल, आर. मनोज पटेल ,आर. विशाल जादौन ,आर.विनोद पटेल,तथा आर.महेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।