Wednesday, July 22, 2020

थाना छत्रीपुरा क्षेत्र का कुख्यात बदमाश मौसम उर्फ लखन राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध।



·        बदमाश के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक अपराध विभिन्न धाराओं के तहत हैं पंजीबद्ध।

इंदौर-दिनांक 22 जुलाई 2020-  पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री राजेश व्यास व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री आशुतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, थाना छत्रीपुरा  द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश मौसम उर्फ लखन निवासी 39 जोशी मोहल्ला एवं मराठी मोहल्ला बीजलपुर इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

            आरोपी मौसम उर्फ लखन थाना छत्रीपुरा क्षेत्र का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, सीरियल चाकूबाजी, हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली के एक दर्जन से अधिक गंभीर जघन्य अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व में भी महू नाका पेट्रोल पंप पर सरेआम पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या कर उसके पश्चात राह चलते  लोगों को चाकू मारकर रक्तरंजित कर दिया था। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है तथा फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रा.सु.अ. की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल इंदौर में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में बदमाश मौसम उर्फ लखन को गिरफ्तार किया गया है, जिसे केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध कराया जा रहा है।

            उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी छत्रीपुरा उप निरीक्षक एस एस राजपूत, प्रधान आरक्षक सुभाष , आरक्षक मनोहर चैहान, संजय राठौर की सराहनीय भूमिका रही।


· थाना राजेन्द्रगनर क्षेत्र में फर्जी एडवाईजरी कंपनी संचालित करने वाला संचालक क्राईम ब्रांच इंदौर तथा थाना राजेन्द्रनगर की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।



·        डोमिनोर इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड का बोर्ड लगाकर, तथा उक्त संस्थान के नाम पर ही किराये का भवन लेकर अवैध रूप से स्ट्राईकर स्टॉक रिसर्च नामक एडवाईजरी कंपनी कर रहे थे संचालित।
·        12वीं पास युवक, निवेश में निश्चित लाभ का प्रलोभन देकर लोगों से ठग रहे थे रूपये।
·        सेबी में रजिस्ट्रेशन, गुमास्ता लायसेंस,  NIMS का प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजें के बिना ही हो रही थी कंपनी संचालित।
·        मदनश्री टावर में चल रहा था ठगी का कारोबार, 20 कंप्यूटर, 20सीपीयू, 02 लैपटॉप, 07 मोबाईल फोन, तथा 03 गेटवे, राउटर सहित कॉलिंग सर्वर बरामद कर कंपनी के भवन को किया पुलिस टीम ने सील।
·        पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर द्वारा चलाया जा रहा है चिटफण्ड तथा फर्जी एडवाईजरी कंपनियों के विरूद्ध सफाई अभियान।

इंदौर-दिनांक 22 जुलाई 2020- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन, इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा झोन के समस्त जिलों में अवैध चिटफण्ड तथा निवेश के नाम पर फर्जी एडवाईजरी कंपनियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस महानिरीक्षक महोदय को थाना राजेन्द्रनगर क्षेत्रांतर्गत एडवाईजरी कंपनी के अवैध रूप से संचालित होने की खबर, मुखबिर से मिली जिन्होंनें तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र को कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया। उक्त निर्देशों के तारतम्य में उमनि महोदय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दण्डोतिया (क्राईम ब्रांच) इंदौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद (भा0पु0से0)  को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। फर्जी एडवाईजरी कंपनी के संचालन तथा लोगों को प्रलोभन देकर निवेश के नाम पर ठगी तथा अवैध लाभ अर्जित करने की प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु थाना स्तर पर क्राईम ब्रांच तथा थाना राजेन्द्रनगर की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसको योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।

            उक्त निर्देश के तारतम्य में क्राईम ब्रांच की गठित टीम ने थाना राजेन्द्र नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये मदनश्री टॉवर, केशरबाग ब्रिज के पास चोईथराम मण्डी रोड थाना राजेन्द्रनगर जिला इंदौर में स्थित कंपनी के पते पर रेड डाली जहां डोमिनोर इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड का बोर्ड लगा था लेकिन वहां पर अवैध रूप से स्ट्राईकर स्टॉक रिसर्च नामक एडवाईजरी कंपनी संचालित हो रही थी।
            कंपनी में कार्यरत् सभी कर्मचारियों ने बताया कि वहां पर डोमिनोर इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड का बोर्ड लगाकर, तथा उक्त संस्थान के नाम पर ही किराये का भवन लेकर अवैध रूप से स्ट्राईकर स्टॉक रिसर्च नामक एडवाईजरी कंपनी संचालित की जाती है जिसमें लोगों से निवेश के नाम पर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर पैसे प्राप्त कर अवैध लाभ अर्जन किया जाता है।

           कंपनी में कार्यरत् कर्मियों ने उपरोक्त कंपनी का मालिक मुकेष विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी मकान नम्बर 11 द्वितीय मंजिल मनीष बाग कॉलोनी इंदौर नामक व्यक्ति होना बताया जोकि मौके पर नहीं मिला किंतु कंपनी का कार्यभार संभालने वाला संचालक अंकित तिवारी पिता विनोद कुमार तिवारी उम्र करीबन 30 वर्ष निवासी प्लॉट नम्बर 20 शिवधाम कॅालोनी थाना तेजाजीनगर जिला इंदौर मौके पर मिला जिससे कंपनी के सेबी में रजिस्ट्रेशन, नगर निगम के गुमास्ता लायसेंस, आदि वैधानिक दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की गई जिसने कंपनी के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया। इस प्रकार अवैध रूप से एडवाईजरी कंपनी आरोपियान मुकेश विश्वकर्मा तथा अंकित तिवारी द्वारा मिलकर सुुनियोजित तरीके से संचालित की जा रही थी जिसके तारतम्य में मौके से अंकित तिवारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा मुकेश विश्वकर्मा मौके पर नहीं मिला।

           कंपनी में compliance अफसर तथा HR की नियुक्ति भी नहीं पाई गई जोकि सेबी की निर्धारित एसओपी का उल्लंघन है साथ ही कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के पास भी NIMS का प्रमाण पत्र नहीं होना पाया गया जोकि कंपनी के निदेशक तथा संचालक के कहे अनुसार निश्चित लाभ का फर्जी प्रलोभन देकर लोगों से निवेश के नाम पर अवैध लाभ अर्जित करने हेतु कंपनी के खातों में रूपये प्राप्त करते थे। कंपनी में कायर्रत् कुल 08 लड़कों में 02 तो सिर्फ 12वीं पास थे जोकि निवेश हेतु बिना किसी योग्यता के लोगों को सलाह मुुहैया कराकर निश्चित लाभ का प्रलोभन देते हुये रूपये कंपनी के खातों में डलवा रहे थे।

         मौके पर 20 से अधिक कंप्यूटर, सीपीयू, 02 लैपटॉप, 07 मोबाईल फोन, तथा 03 गेटवे, राउटर सहित विभिन्न लोगों से एक समय में बात करने हेतु प्रयोग किये जाने वाला कॉलिंग सर्वर बरामद हुआ है। कंपनी संचालित किये जाने वाले भवन के द्वितीय मंजिल को सील किया जाकर आरोपी अंकित तवारी को गिरफ्तार किया गया है तथा थाना राजेन्द्रनगर में उक्त घटनाक्रम के परिपेक्ष्य में अपराध क्रमांक 378/20 धारा 420, 406, 34 भादवि तथा धारा 6(1) 0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

          आमजन से अपील की जाती है कि इंदौर संभाग में फर्जी चिटफण्ड कंपनियों तथा एडवाईजरी कंपनियों सहित विभिन्न प्रकार से ठगी करने वाली कंपनियों के संबंध में अगर आपको कोई जानकारी ज्ञात है तो इसकी सूचना हेल्पलाईन नम्बर 7049124445 पर दें याद रखें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

थाना आज़ाद नगर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश निप्पी उर्फ नितेश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध।


बदमाश के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक (14)प्रकरण विभिन्न धाराओं के तहत पंजीबद्ध

बदमाश को केंद्रीय जेल इंदौर में किया निरुध्द 

इंदौर-दिनांक 21 जुलाई 2020- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद नगर श्री आलोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, थाना प्रभारी आज़ाद नगर मनीष डावर व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश  निप्पी उर्फ नितेश पिता कैलाश सिद्धू उम्र 28 वर्ष नि. 225 मदीना नगर थाना आज़ाद नगर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी निप्पी उर्फ नितेश क्षेत्र का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, थाना आज़ाद नगर क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध हत्या,हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली, अवैध शराब बेचना व अवैध शस्त्र रखना आदि जैसे 14 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रा.सु.अ. की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल इंदौर में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में बदमाश को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध कराया गया।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आज़ाद नगर मनीष डावर व  उनकी टीम उपनिरी. वैसाखू धुर्वे, सउनि कमलाप्रसाद गौड़, आर. महेश सरगैया, आर. दीपक सोनी   की सराहनीय भूमिका रही।

थाना आज़ाद नगर,क्षेत्र का कुख्यात बदमाश अरविंद ठाकुर, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध।




 बदमाश के विरुद्ध  विभिन्न प्रकार के 10 प्रकरण विभिन्न धाराओं के तहत हैं पंजीबद्ध

NSA की कार्यवाही के सम्बंध में पता चलते ही, आरोपी हो गया था फरार, जिसे पकड़कर केंद्रीय जेल भोपाल में निरुध्द कराया गया



इंदौर-दिनांक 22 जुलाई 2020-  पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद नगर श्री आलोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, थाना प्रभारी आज़ाद नगर मनीष डावर द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश  अरविंद पिता देवीसिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष नि. अमन नगर थाना आज़ाद नगर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी अरविंद ठाकुर थाना आज़ाद नगर क्षेत्र का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, थाना आज़ाद नगर क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, बल्वा व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्लाटो पर अवैध कब्जा करना आदि जैसे *10 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है तथा फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रा.सु.अ. की कार्यवाही हेतु माह दिसम्बर 2019 में प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया था। जैसे ही बदमाश को NSA की कार्यवाही के सम्बंध में पता चला वह फरार हो गया था जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी उसी दौरान मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 22.07.2020 को विराट नगर मैदान से गिरफ्तार किया गया। जिसके परिपालन में बदमाश को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध कराया गया।
उक्त आरोपी थाना आज़ाद नगर के दो धारा 420 भादवि के प्रकरणों में फरार चल रहा था जिस पर क्रमशः 3000/- रु. व 1500/- रु. का इनाम की उद्घोषणा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा की गई थी।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आज़ाद नगर मनीष डावर व  उनकी टीम उपनिरी. वैसाखू धुर्वे, आर. अमित तिवारी, आर. पुनीत चौबे की सराहनीय भूमिका रही।









Tuesday, July 21, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 112 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 21 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 112 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

31 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 31 आदतन एंव 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 05 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 31 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा चैराहा के बगीचा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, मनीष, शैलेद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 260 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महर्षि महाविघालय की दीवाल के पीछे रंगवासा राऊ इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, नितेश कटारे, संदीप भूरिया, अमर डागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 520 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 17.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खडंवा नाका चैराहा जोगणिया नमकीन के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 88 भावना नगर खंडवा नाका निवासी किशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रविदास पुरा इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, गौतम पिता राकेश बडके, अजय पिता मुकेश बडके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट सिरपुर तालाब इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, समीर, सोहेल पटेल, इमरान, फारूख, फारूख, इकरार, आशिफ, सिद्दिक, अमीर हमजा, सहीद, सोहेल, सोनु, शाहरूख, शेख शमशुद्दीन, मोफिस, शेख शाविर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20200 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरू बाबा मंदिर के पास इमली के पेड के नीचे बदरखां थाना हातोद इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, रामप्रसाद चैहान, प्रेमनारायण चैहान, विक्रम चारण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 270 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानोड रोड पर आम रास्ता इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, विष्णु पिता बनेसिंह, जुगल चैहान, रवि चैहान, जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खटिक मोहल्ला बडी ग्वालटोली से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शीतला माता मंदिर के पास बडी ग्वालटोली इन्दौर निवासी रोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1540 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल मैदान मंदिर के पीछे इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 32 कुलकर्णी का भट्टा निवासी पकंज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1760 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुगंधा नगर स्थित सुरेश यादव के मकान के पास स्थित मंदिर के पीछे इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 47 सुगंधा नगर बाणगंगा निवासी हरिसिंह पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1660 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास टपालघाटी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, न्यु हीरा पब्लिक स्कुल टपालघाटी निवासी सोनु उर्फ ललित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी सम्पतबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फुल माली धर्मशाला के पास जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 100 मरीमाता का बगीचा जबरन कालोनी निवासी अभिषेक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 6.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 349/10 चंदुवाला रोड चदंन नगर निवासी शहजाद उर्फ चीना और 201 सिरपुर बजरंग नगर के पास चदंन नगर निवासी कुवंरसिंह और 07 बजरंग नगर निवासी पकंज और एक अपचारी बालक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 15.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हाट मैदान मंहु इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हाट मैदान निवासी सुरेश गिरवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1080 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 19.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पीछे पांडुपानी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पांडु पानी निवासी रवि भुरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रुपयें कीमत की 9 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 12.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालाजी ढाबे के सामनें अर्जुन बरोदा रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मुकेश नाई का मकान ग्राम डकाच्या निवासी मुकेश मंडलोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 19.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ओरंगपुरा फाटा के पास बेटमा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बडा बागंडदा थाना गांधीनगर निवासी श्रवण पिता जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 13000 रुपयें कीमत की 140 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क के सामनें और मालविय नगर शनि मंदिर के पास सर्विस रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 7 न्यु मालविय नगर निवासी गौरव पिता रामविलास गौर और म न 41 शिव मंदिर नगर निवासी राजु पिता माथौ सिंह कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्यारेलाल मटन वाले के पास लोहामंडी इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, काली मल्टी राजेंद्र नगर निवासी राजु पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
  पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 13.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर द्रविड नगर पानी की टंकी के पास सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, स्कीम न 71 सेक्टर डी मस्जिद के सामनें इकबाल का मकान निवासी फिरोज खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, सद्दाम शाह, राकेश उर्फ सोनू, सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेंड मानपुर थाना मानपुर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, विश्वास नगर पिथमपुर निवासी गुलशेर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Monday, July 20, 2020

पुलिस थाना द्वारा ग्राम माली बडोदिया में चल रहे अवैघ जुए का पर्दाफाश ।




अलग अलग समुह में दो जगह जुआ खेल रहे 7 आरोपी हातोद पुलिस की गिरफ्त में ।

इंदौर- दिनांक 20 जुलाई 2020-  पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद जैन द्वारा इन्दौर शहर में अवैध जुएं/ सट्टे की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।  उक्त निर्देश के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक गांधी नगर श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में हातोद पुलिस द्वारा दिनांक 19.07.2020 को थाना क्षेत्रांर्तगत ग्राम माली बडोदिया में चल रहे अवैघ जुएं पर बड़ी कार्यवाही की हैं।
           थाना प्रभारी हातोद श्री अनिल सिंह चौहान द्वारा मुखबीर की सूचना मिलने पर थाना हातोद के अधिकारी व कर्मचारियो की टीम का गठन कर मौके पर पहुंचे जहां सूचना अनुसार ग्राम माली बडोदिया में खेत की मेढ के पास दो अलग अलग समुह में कुछ लोग ताश के पत्तो के साथ हार जीत पर पैसो को दाव लगा कर जुआ खेल रहे थे। हातोद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अलग अलग दो जगहो पर दबिश देकर आरोपियो को अपनी गिरफ्त में लिया व पूछताछ पर आरोपियो ने अपने नाम 1.भूपेन्द्र पिता श्रीराम पाल निवासी भागीरथपुरा 2. पवन पिता शिवनारायण कुशवाह निवासी बाणगंगा 3 . शुभम तिवारी पिता गोविन्द तिवारी निवासी बाणगंगा 4.ओमप्रकाश पिता सत्यनारायण प्रजापत निवासी वृन्दावन कालोनी बाणगंगा 5. अखिलेश पिता मनोज शुक्ला निवासी वृन्दावन कालोनी बाणगंगा 6. अतुल पिता श्रीरंग चिकले निवासी हीरानगर 6. पप्पु पिता मोहनलाल सिंगला निवासी दुर्गानगर इन्दौर का होना बताया पुछताछ के दौरान स्वीकार किया की वो पैसो को दांव लगा कर जुआ खेल रहे थे जिनके पास से ताश के पत्ते व 20 हजार रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । निकट भविष्य में भी इस तरह की सूचना मिलने पर अवैध अपराध करने वाले अपराधियो के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी ।



· क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में थाना नेमवार जिला देवास से डकैती की योजना मे पिछले एक वर्ष से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार ।



·        डकैती की योजना के प्रकरण मे कुल 10 आरोपी के विरूध्द हुई थी FIR जिसमे पुलिस रेड के दौरान हो गए थे 2 आरोपी फरार ।

·        जिला इन्दौर मे फरारी काटकर आसपास के जिले मे पुनः जाकर वारदात करने की बना रहे थे योजना ।
                 
इंदौर- दिनांक 20 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र शहर इंदौर एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा व्दारा जिला इन्दौर के पडोसी जिलों से गंभीर अपराधों मे फरार आरोपीयों की धरपकड हेतू सभी थाना प्रभारियों के अलावा मुख्यतः CRIME BRANCH INDORE के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दण्डोतिया को उपरोक्त अनुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारत्मय में थाना प्रभारी अपराध शाखा जिला इन्दौर एवं थाना अपराध शाखा की टीमों व्दारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।

            उक्त संबध मे थाना क्राईम ब्रांच की टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली की थाना नेमावर जिला देवास के डकैती की योजना मे फरार 2 आरोपी (1) बाबूजी उर्फ मोहम्मद फारूक (2) रमेश उर्फ बाबू प्रजापत हीरानगर क्षैत्र मे फरारी काटकर घूमते हुए दिखते है उक्त सूचना पर थाना नेमावर जिला देवास से तस्दीक करने पर पता चला कि थाना नेमावर जिला देवास मे पंजीबध्द अपराध क्रमांक 161/2019 धारा 399,402 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट मे कुल 10 आरोपीगणों मे से 2 आरोपी फरार चल रहे है शेष 8 आरोपीगणों की गिरफ्तारी पश्चात विवेचना उपरांत आठों आरोपीगणों के विरूध्द आरोप पत्र क्रमांक 161/1 दिनांक 10.09.2019 का दाखिल कर शेष फरार 2 आरोपीगणों के विरूध्द धारा 173(8) जा.फौ मे विवेचना लंबित बनी हुई थी, उक्त दोनो फरार आरोपीगण घटना दिनांक से ही अर्थात लगभग पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे थे ।


            उक्त तस्दीक पश्चात थाना क्राईम ब्रांच की टीम व्दारा मुखबिर के बताए स्थान पर तलाश व पतारसी करते उक्त दोनो आरोपीगण हीरानगर क्षैत्र मे ही घूमते हुए मिले जिनके विरूध्द CRIME BRANCH INDORE की टीम व्दारा कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपीगणों को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दोनो ने अपना नाम क्रमशः (1) बाबूजी उर्फ मोहम्मद फारूक पिता मोहम्मद ईकबाल जाति मुसलमान उम्र 52 साल निवासी 33-ई स्कीम नंबर 71 चंदननगर जिला इन्दौर(म.प्र.) (2) रमेश उर्फ बाबू पिता जीवन लाल प्रजापत उम्र 57 साल निवासी 172 यशोदा नगर थाना हीरानगर जिला इन्दौर होना बताकर अपराध सदर मे फरार होना स्वीकार किया जिस पर अग्रीम कार्यवाही हेतु थाना नेमावर जिला देवास के सुपुर्द किया गया । जिस पर थाना नेमावर जिला देवास व्दारा उक्त फरार दोनो आरोपीगणों को गिरफ्तारी करने पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनो आरोपीगणों को माननीय न्यायालय के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा मे जेल दाखिल किया गया है ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 123 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 20 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 123 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

26 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन एंव 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 04 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 61 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, विक्की पिता कैलाश, शुभम पिता लालु, बंशीलाल, गोलू , प्र्रतीम , अमृत, विनोद,नरेन्द्र, यशंवत, योगेश, पुष्पेन्द्र, दिनेश, राजू, कल्लू, लोकेश, सुमित, राजेश, शैलेन्द्र, मनोज, बलजीत,   को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 54970 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

                 पुलिस थाना जनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, लोकेश, कमल, कुंदन गौसर, लखन,दीपक, अजय, राजंेश, विनोद, अभिषेक, भरत, विजय, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, साबिर, शेख अहमद, खुदीराम, जावेद, साजिद शेख, अमजद पिता रमजान, राजा , शेख अनीस, अली, अब्बासुदीन, शंेख जाफर, सुनिल, मज्जू, निर्मल, कुदू , शादाब , आमीर, शादीक, जावेद,इरफान,शबुदीन, खलीफा, रिजवान, मंजूर, अख्तर ,अब्दुल समीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3990 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।।

                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 13.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मकान नं 342 के पास गुरुशंकर नगर इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, भीम, रघ्ुावीर, राहुल, लोकेश, बबलू, ओंकर, करण, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  गोवर्धन लाल खेत के पास बडोदिया इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, भुपेन्द्र, पवन, शुभम, ओमप्रकाश, अखिलेश, अतूल, पप्पू, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20000 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।।


                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 14 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांेमा की फेल गली 01 के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 23/1 गामा की फेल निवासी आकाश सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास निरंजनपुर बस्ती के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 751 निरंजनपुर निवासी छोटेलाल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।त
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला शीतल माता मंदिर के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मकान गोसिया मस्जिद के पास खजराना निवासी अशोक सरदार को  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तिलकनगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 6.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास पिपल्या हाना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 201 सर्वोतम नगर बाल मंदिर के पास निवासी दिलिप सिंह पिता मदन सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 82560 रूपयें कीमत की 18 पेटी एमपी 04 एन एच-0009 इनोवा कार अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला मातजी के मंदिर के पास और 24 बंगले के पास खण्डवा रोड से इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लिम्बोदी  निवासी विशाल वर्मा और 24 बंगले के पास निवासी लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रुपयें कीमत की 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।त
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पंकज उर्फ भाऊ पिता सुभाष सूर्यवंशी ,कालू सोलंकी पिता अजबसिंह सोंलकी , भगत सिंह गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रुपयें कीमत की 2 लीटर व 60 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।त
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को  12.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नायपूरा रंगवासा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नयापुरा निवासी सुमित पति संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रुपयें कीमत की 05 लीटर  अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरु महाराज का मंदिर हातोद इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई आवादी निवासी महेश और ग्राम जामन्दा निवासी लाखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3280 रुपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।त
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जय भोले ढाबा भाटखेडी फाटा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भाटखेडी निवासी नितिन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1440 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना चन्द्रवतीगंज द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 17.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गा्रम हरियाखेडी फाटा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पोटलोद निवासी नीलेश प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रुपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।


                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना परदेशीपूरा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 14.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी कालेज गा्रउण्ड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, सुगनीदेवी कालेज ग्राउण्ड इन्दौर निवासी अभय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध छुरा जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास एम आर 4 रोड भागीरथ पुरा इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, सयाजी होटल के पास विजयनगर निवासी आकाश उर्फ दीपक  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंदननगर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, चंदननगर निवासी नईम उर्फ नब्बू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार


                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मसानीया के पास परदेशीपुरा और एन.टी सी ग्राउण्ड मालवा से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 51 गोरीनगर निवासी गुलाव और 557 भागीरथपुरा निवासी मोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।

                                  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।