Wednesday, July 8, 2020

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे जुंए के अड्डे का भंडाफोड़


·
·         29 आरोपियों को पुलिस थाना बेटमा ने पकड़ा

इंदौर- दिनांक 08 जुलाई 2020 - पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन, इंदौर श्री विवेक शर्मा तथा उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा अवैध गतिविधियों यथा शराब, सट्टा-जुंआ व आदतन अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक महू श्री अमित तोलानी एवं एसडीओपी देपालपुर श्री संजय चतुर्वेदी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए |
 दिनांक 7-7- 2020 को थाना बेटमा क्षेत्र के ढाबा, रेस्टोरेंट व संदिग्ध स्थानों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर मां अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट का संचालक परसराम श्रीवास्तव अपने रेस्टोरेंट के ऊपर बने हॉल में रुपया पैसों से हार-जीत का दांव लगवा कर नाल काटकर ताश पत्तों से जुंआ खिला रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा द्वारा एक टीम गठित कर मां अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट पर दबिश दी, जिसमें कुल 29 आरोपी पकड़े गए व एक आरोपी परशुराम मौके से फरार हो गया । मौके से कुल 89,390/-  रुपए जप्त किए गये ।
 पूछताछ में यह जानकारी मिली की परशुराम उर्फ पर्शिया थाना चंदन नगर इंदौर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है जिसके ऊपर हत्या लूट जैसे संगीन अपराध पंजीबद्ध है । सभी जुंआरी इंदौर के रहने वाले हैं जिनसे रेस्टोरेंट का संचालक परसराम अवैध रूप से नाल काटकर जुंआ खिला रहा था | उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना बेटमा पर अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया  है |
        
       उक्त कार्यवाही में उत्कृष्ट स्तर का आसूचना संकलन कर सफलता अर्जित करने में थाना प्रभारी बेटमा निरीक्षक श्री संजय शर्मा, उप निरी. बिहारी सांवले, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक 2418 मुकेश नागर, प्रधान आरक्षक 36 जगदीश भावर, प्रधान आरक्षक330 रंजीत परमार, प्रधान आरक्षक 2866अरविंद सिंह, आरक्षक 2924राजेश पटेल, आरक्षक योगेश रघुवंशी, आरक्षक 3000 ज्ञानेंद्र सिंह, आरक्षक 3785 कमलेश बौद्ध व आरक्षक 486 नरेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है |

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 245 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 245 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

193 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 193 आदतन एंव 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती व 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 12 गैर जमानती व 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास जिंसी हाट मैदान और बाबा रामदेव मंदिर के पीछे जिंसी हाट मैदान इन्दौर सें सट्टे की गतिविधियोें में लिप्त मिलें, 02 सरकारी रोडवेज क्वाटर जिंसी हाट मैदान मल्हारगंज निवासी अजय उर्फ अज्जु और 18/2 मल्हार पल्टन मल्हारंगंज निवासी शहजाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अलवासा मेन रोड इंदौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रामप्रसाद, जगदीश दरियावसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 01.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शनि गली माता जी मंदिर के पास सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हेमंत, ओमप्रकाश, संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोटस चैराहा बिजनेश पार्क के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 80 आदर्श मेघदुत नगर इन्दौर निवासी नवीन पिता भगवान राव और 73 गंगादेवी न्रर निवासी कमल पिता चिमनालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2200 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की गुमटी की आड मे सुभाष नगर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 43/01 सुभाष नगर निवासी अविनाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवदर्शन नगर मुसाखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शिवदर्शन नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी श्रीमति संगीता कदम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंद्र भागा हनुमान मंदिर के पीछे इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 3/4 चंद्रभागा मेन रोड निवासी विनोद और 75 गरीब नवाज कालोनी निवासी अभिषेक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कासलीवाल के खेत मैदान इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 75 गरीब नवाज कालोनी निवासी सन्नी पिता राजकुमार भास्कर और 7/3 परदेशीपुरा निवासी राजेश कुमार पिता शांतिलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 51 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम निहालपुर मुंडी पुलिया के पास थाना राजेंद्र नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम निहालपुर मुंडी निवासी विक्रम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी पानी की टंकी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, झोपडपट्टी लकडी मंडी के सामनें चदंन नगर निवासी गोपाल उर्फ खोदा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1520 रूपयें कीमत की 19 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किराना दुकान के पास नई आबादी हातोद इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई आबदी हातोद निवासी ओम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 11.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा सांची पांइट इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 09 नया बसेरा सांची पांइट निवासी रशिदा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष नगर मंदिर के पास परदेशीपुरा और मालवा मिल सब्जी मंडी इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 396/3 सर्वहारा नगर निवासी गोलु उर्फ नितेश और 122/7 फिरोज गांधी नगर निवासी हेमंत उर्फ भैय्यु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 19.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के तीन इमली बस स्टेंड के पास रोड इंदौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, राजकुमार मल्टी के सामनें 107 त्रिवेणी नगर चितावद निवासी सतीश उर्फ सत्या पिता गंगाराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचशील नगर सुलभ काम्पलेक्स के पीछे एयरपोर्ट रोड सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 295 आराधना नगर निवासी विनेश उर्फ वीनू विलायधन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालबाग गेट और विकास सेव भंडार के आगे सुदामा नगर झोपड पट्टी सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 5/12 बैराठी कालोनी जुनी इन्दौर निवासी विशाल और 90 श्रद्धा सबुरी कालोनी थाना द्वारकापुरी निवासी शांतिलाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदुर नगर चैराहा टंकी के पास सुलभ काम्पलेक्स के सामनें इन्दौर और सुलभ काम्पलेक्स के पास दिग्विजय मल्टी सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बी 82 दिग्विजय मल्टी निवासी सोनू और मणिक बाग जुनी इन्दौर निवासी राजु भीलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध एक छुरा और एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, July 7, 2020

आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही हेतु नामजद जवाबदारी तय हो: आईजी



इंदौर- दिनांक 07 जुलाई 2020-  वर्तमान में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र ,वाहन चोरी, गृह भेदन, लूट इत्यादि करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम के अंतर्गत आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने ज़ोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि थाने के आपराधिक तत्वों को अधिकारी/ कर्मचारी वार बांटा जाए ताकि संबंधित आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने व उनके सक्रिय रहने पर विधिक कार्यवाही हेतु थाना स्तर पे व्यक्ति विशेष की जिम्मेदारी निर्धारित हो सके ।
            उपरोक्त कार्य तीन दिवस में पूर्ण किए जाने के लिए आईजी ने निर्देश दिए हैं।  संबंधित सीएसपी इसका सत्यापन कर अपने-अपने पुलिस अधीक्षकों को इसकी रिपोर्ट देंगे और भविष्य में यदि कोई आपराधिक तत्व सक्रिय पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदारी निर्धारित की जाएगी।
           जिला स्तर के  संपत्ति व शरीर संबंधी संगठित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए जवाबदारी क्राइम ब्रांच को दिए जाने हेतु  आईजी ने निर्देश दिए  हैं।

पुलिस द्वारा जिला इन्दौर ( पूर्व ) में चलाये जा रहे अभियान के कारण बदमाशों, आदतन अपराधियों व असामाजिक तत्वों में हडकम्प




इंदौर- दिनांक 07 जुलाई 2020- माननीय मुख्यमंत्री म.प्र . शासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिये गए थे कि प्रदेश में जो सक्रिय गुण्डे , बदमाश जो आपराधिक गतिविधियों में संलग्न हैं , उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए ।
            माननीय मुख्यमंत्री म.प्र.शासन के निर्देशों के पालन में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक , इन्दौर जोन , इन्दौर श्री विवेक शर्मा , पुलिस उपमहानिरीक्षक ( शहर ) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने पुलिस अधीक्षक इन्दौर ( पूर्व ) विजय खत्री को उनके क्षेत्रांतर्गत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये । निर्देशों के पालन में दिनांक 05.07.2020 से 07.07.2020 तक इन्दौर ( पूर्व ) के थानों में जो कार्यवाही हुई है , वह निम्नानुसार है-

            इन्दौर ( पूर्व ) के थानों में 05 एन.एस.ए. के प्रकरण जो दुर्दात अपराधी थे , उनके खिलाफ रा.सु का . की कार्यवाही करते हुए जिला दण्डाधिकारी इन्दौर से जेल वारण्ट प्राप्त कर उनको जेल में निरुद्ध किया गया है । 09 बदमाशों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है , जो कि आदतन अपराधी थे और आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय थे । विभिन्न थाना क्षेत्रों में इसके अतिरिक्त 17 आदतन अपराधियों को प्रतिबंधित करने के लिए धारा 110 जा.फौ. की कार्यवाही की गयी तथा एक आरोपी को थाना तुकोगंज द्वारा चैकिंग के दौरान छुरे के साथ गिरफ्तार किया गया है । इसके अलावा विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे 07 स्थायी वारण्टियों को भी पकड़ा गया है ।

            अभियान के दौरान बदमाशों के विरुद्ध की जा रही पुलिस कार्यवाही से इन्दौर ( पूर्व ) के सभी बदमाशों में भय व्याप्त है , कानून व्यवस्था एवं समाज में परिशांति कायम रखने हेतु इसी तरह की पुलिस कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

जिलाबदर की कार्यवाहियां-
 1. थाना हीरानगर के आदतन अपराधी रमाकांत पिता माधव सिंह उर्फ महेश परमार उम्र 28 साल निवासी गौरीनगर इन्दौर के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी । उक्त बदमाश के विरुद्ध हत्या , बलात्कार , मारपीट आदि के कुल 13 प्रकरण पजीबद्ध है ।

2 थाना हीरानगर के आदतन अपराधी आशीष पिता जीवन सिंह ठाकुर उम्र 33 वर्ष निवासी 597 गौरीनगर इन्दौर के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी । उक्त बदमाश के विरुद्ध हत्या का प्रयास , बलवा , मारपीट आदि के कुल 20 प्रकरण पजीबद्ध है ।

3. थाना विजयनगर के आदतन अपराधी लक्की पिता बद्रीलाल चौहान उम्र 24 साल निवासी 512/2 मालवीयनगर इन्दौर के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी । उक्त बदमाश के विरुद्ध हत्या , हत्या का प्रयास आदि के कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध है ।

 4. थाना विजयनगर के आदतन अपराधी रोहित उर्फ बिट्ट पिता श्यामलाल माण्डव उम्र 22 साल निवासी 96/2 सुन्दरनगर इन्दौर के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी । उक्त बदमाश के विरुद्ध चोरी , मारपीट झगडा आदि के कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध है ।

5. थाना परदेशीपुरा के आदतन अपराधी सूरज उर्फ खेलू पिता प्रेमलाल मण्डाड उम्र 23 साल निवासी 6/2 नन्दानगर इन्दौर के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी । उक्त बदमाश के विरुद्ध मारपीट , नकवजनी , चोरी आदि के कुल 09 प्रकरण पजीबद्ध हैं ।

6. थाना परदेशीपुरा के आदतन अपराधी देवेन्द्र पिता लक्ष्मीशंकर सरोज उम्र 32 साल निवासी परदेशीपुरा इन्दौर के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी । उक्त बदमाश के विरुद्ध हत्या , हत्या का प्रयालस , बलवा , डकैती , डकैती का प्रयास आदि के कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।

 7. थाना पलासिया के आदतन अपराधी राजा पिता राजू धीमान उम्र 24 साल निवासी बडीग्वालटोली इन्दौर के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी । उक्त बदमाश के विरुद्ध मारपीट , झगडा , आगजनी आदि के कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।

8. थाना बाणगंगा के आदतन अपराधी सचिन पिता राजेन्द सिंह ठाकुर निवासी 07 नन्दबाग हाल सिक्का स्कूल विजयनगर इन्दौर के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी । उक्त बदमाश के विरुद्ध मारपीट , झगडा , अवैध बसूली , लूट आदि के कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध है ।

9. थाना बाणगंगा के आदतन अपराधी लक्की उर्फ हेमंत पिता महेन्द्र सिंह बुन्देला उम्र 21 साल निवासी रामनगर इन्दौर के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी । उक्त बदमाश के विरुद्ध अवैध शस्त्र , मारपीट आदि के कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।




एन.एस.ए. की कार्यवाहियां-

 1. थाना परदेशीपुरा इन्दौर के आदतन अपराधी गोलू उर्फ चिकना पिता संतोष बैरवा उम्र 25 साल निवासी 445 कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर के विरुद्ध एन.एस.ए. की कार्यवाही की गयी है , उक्त बदमाश के विरुद्ध हत्या , हत्या का प्रयास , बलात्कार , मारपीट आदि के कुल 17 प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।

2. थाना एम.आय.जी. के आदतन अपराधी राहुल उर्फ टुण्डा पिता तेजराम सरदार उम्र 25 वर्ष निवासी 229 अमर टेकरी इन्दौर के विरुद्ध एन.एस.ए. की कार्यवाही की गयी है , उक्त बदमाश के विरुद्ध मारपीट , लडाई झगडे आदि के कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।

3. थाना आजादनगर के आदतन अपराधी साहिद उर्फ नाइट्रा पिता अब्दुल सत्तार उम्र 20 वर्ष निवासी फिरदौसनगर गली न . 04 इन्दौर के विरुद्ध एन.एस.ए. की कार्यवाही की गयी है , उक्त बदमाश के विरुद्ध हत्या का प्रयास , मारपीट , आदि के कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।

 4 थाना खजराना के आदतन अपराधी शाकिर उर्फ लाला पिता खलील उम्र 32 साल निवासी ममता कालोनी खजराना इन्दौर के विरुद्ध एन.एस.ए. की कार्यवाही की गयी है , उक्त बदमाश के विरुद्ध हत्या का प्रयास , लूट , अवैध हथियार रखने आदि के कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।

5. थाना खजराना के आदतन अपराधी नबाव खान पिता अजीज खान उम्र 32 साल निवासी झुमरू कालोनी खजराना इन्दौर के विरुद्ध एन.एस.ए. की कार्यवाही की गयी है , उक्त बदमाश के विरुद्ध बारपीट, बलवा , अवैध शराब रखना आदि के कुल 09 प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 75 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

36 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 36 आदतन एंव 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गिरफ्तार व 08 गैर जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 01 गिरफ्तार व 08 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों,अपराधियोंएवं असमाजिकतत्वोंकेवारन्टतामिलकराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे ंक्रासिंग ग्राम सुखलिया रोड इंदौर सें सट्टे की गतिविधियोें में लिप्त मिलें, रुबीना फैक्ट्री के पास सेक्टर सी इंदौर निवासी दलशेर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।  
                               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला बडा दरवाजा के पास खजराना से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 252 चमार मोहल्ला बडा दरवाजा के पास निवासी नरेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।    
                पुलिस थाना बड़गोंदा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रवि के घर ग्राम गागंलाखेडी से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गांगलाखेडी निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।     
               
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाबरिया भेरु झोपड़ पट्टी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लाबरिया भेरु झोपड़ पट्टी इंदौर निवासी श्रीमति मीरा बाई पति महंेश मेवाडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।     
               
                पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फरकोटा पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नट ग्राम फरकौदा गौतमपुरा निवासी मांगीलाल नट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।     

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना तुकोंगज द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 16.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवीय चैराहा के पास इंदौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मुन्नी बाई का मकान गली ऩं 3 शंकरबाग छावनी इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 14.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के विदूर नगर चैराहा इंदौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बेटमा नाका 133 बुध्द नगर इंदौर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेटमा नाका देपालपुर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, म़ ऩ 302 शंकर कालोनी गंाधीनगर इंदौर निवासी ईश्वर मुनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।