Monday, June 29, 2020

एडवोकेट संजीव मेहरा आत्महत्या केस में दो आरोपी गिरफ्तार




आरोपी पत्नी व उसकी मां को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इंदौर- दिनांक 29 जून 2020- थाना पंढरीनाथ क्षेत्रअंतर्गत दिनांक 27/06/2020 को एडवोकेट संजीव मेहरा की जहर खाने से मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना पंढरीनाथ पर प्रारंभिक जांच कर सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी अंतिम मेहरा, योगेश द्विवेदी व अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 88/2020 धारा 306 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

            उक्त प्रकरण में पुलिस महा निरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा, पुलिस उप  महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये।  जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -1 श्री राजेश व्यास तथा सीएसपी सर्राफा श्री आशुतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री कमलेश शर्मा द्वारा प्रकरण में विवेचना के आधार पर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई ।
      
            पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29/06/2020 को आरोपियों की तलाश करते मृतक की पत्नी अंतिम मेहरा पति संजीव मेहरा उम्र 42 साल निवासी 54 उदापुरा इंदौर व उसकी मां हेमलता वर्मा पति सुखनंदन वर्मा उम्र 70 साल निवासी 54 उदापुर इंदौर को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया जहां से उक्त आरोपियों को जेल भेज दिया गया । अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री कमलेश शर्मा, उनि अरविंद सिंह, सउनि घनश्याम मिश्रा, महिला प्रआर पार्वती और आर नारेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 67 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 29 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 29 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 67 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

22 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन एंव 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 04 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जून 2020 को 03 गैर जमानती व 04 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 0.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पालाखेडी के पास इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जयनारायण, रवि, मोहित, संदीप, शैलेन्द्र तथा अमीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
               
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 11 रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, श्रीराम नगर 138 द्वारकापूरी इंदौर निवासी विकास पिता आनन्द दंेशमुख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।
               
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 169 तंजीम नगर निवासी गोलू उर्फ अकबर और फैजाबाद काॅलोनी निरवासी सिमरन उर्फ तबस्सुम तथा  निजाम शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रुपयें कीमत की 08 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 636 हरिजन मोहल्ला बिजलपूर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 636 हरिजन मोहल्ला बिजलपूर निवासी साधना केा पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बड़्र्रगांेदा द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कलाली एबी रोड गवली पलासिया और मलेंडी बढिया रोड के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रविदास मोहल्ला गवली पलासिया निवासी गणेश जाति चमार और मलेंडी निवासी  अमर सिंह लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाड से गांे कन्या रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कनाड रोड निवासी  राजेश पिता मुलचंद लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलवली फाटा ग्रसम तलावली से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तलावली फाटा ग्राम तलावली निवासी रज्जन चोहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशबाग रोड पर नेमी नगर के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 53.54 तिलकपथ इंदौर निवासी क्रितिश उर्फ क्रितेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 20.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षंेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राजू प्रजापत के मकान मे शालीमार पैलेस इंदौर निवासी विशाल और 163 चंदननगर निवासी  शजिद तथा डायमण्ड कालोनी निवासी लखन ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2280 रुपयें कीमत की 58 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
               
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 15.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जी.आर. पी चैराहा बिचोल्ी हन्सी रोड इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम गिटोरिया थाना चारभुजा जिला राजसमंद राजस्थान हाल मुकाम 127/19 मयूर नगर निवासी प्रभुलाल साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस थाना भंवरकुंआं द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को  17.30  बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन इमली ब्रिज के पास पालदा सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 121 श्री क््ष्णनगर मुसाखेडी निवासी कोमल पिता हीरालाल जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरी जप्त किया गया।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 15.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमन चैक स्टज्ञर मेडीकल के पास मेन रोड इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 153 बी सिकन्दराबाद कालोनी निवासी मोहम्मद परवेज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंदुवाला रोड नाले के पास चंदननगर और ग्राीन पार्क कालोनी के नए गेट के पास धार रोड सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 304 मिश्रावाला रोउ 9 वी गली चंदननगर निवासी रशीद और लूनिया मोहल्ला जवाहर टेकरी धार रोड निवासी राजकुमार उर्फ गोलू लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक. पृथक. अवैध चाकू जप्त किये गये

                पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोइथराम सब्जी मण्डी इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, खदान बुजुर्ग थाना तिरला जिला धार हाज मुकाम आई ब्लाकॅ दिग्विजयनगर इंदौर निवासी राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना  हातोद द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीएसएफ क्वाटर के पास अग्रवाल का खेत ग्राम बुढानिया हातोद इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बीएसएफ क्वाटर के पास अग्रवाल का खेत ग्राम बुढानिया हातोद इन्दौर निवासी महेश भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को, 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्रश्वियन एमीनेंट स्कूल के पीछे गार्डन की डीपी इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 39 गौतम रेसीडेंसी के पास निवासी आशीष परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।

                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को, 22.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साउथ गाडराखेडा भेरुबाबा मंदिर के पास इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 305/3 पैठनकर अपार्टमेन्ट सुतारगली इंदौर निवासी चैतन मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।

                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 28 जून 2020 को, 17.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब के पास पाल दरगाह के पास इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 187 केशवनगर हाल मुकाम खिजरापार्क काकड इदंौर निवासी  अनवर उर्फ अन्नू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।


    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Sunday, June 28, 2020

o 1,50,000/- से अधिक का फरार इनामी अपराधी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में ।



o   थाना पलासिया, एम.आई.जी. एवं अन्य थानों में पंजीबद्ध कुल 47 से अधिक मामलो में 06 माह से फरार था आरोपी जीतू सोनी । आरोपी पर कुल 64 अपराध पजीबद्ध है।
o   जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच की 06 टीमो ने गुजरात राज्य के राजकोट,अमरेली, एवं अन्य सम्भावित स्थानों पर पुनःदबिश दी ।
o   अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से करीब 06 माह से फरार था आरोपी । जीतू सोनी को पैतृक गांव जिला अमरेली (गुजरात राज्य) से क्राईम ब्रांच ने लिया हिरासत में।
o   आरोपी ने राजकोट, अहमदाबाद, अमरेली,(गुजरात राज्य) एवं बाम्बे (महाराष्ट्र) में मलाड,ओसीबारा,आदि जगह पर काटी थी फरारी ।
                 
इन्दौर दिनांक 28 जून 2020 - प्रदेश में लॉक डाउन खुलने के बाद अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु शासन द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इन्दौर जोन इन्दौर में लम्बे अनलॉक 01 के प्रांरभ में ही अवैध आर्म्स, अवैध शराब, नकली नोट, फरार स्थाई वारंटी एवं फरार भूमाफियों के विरुद्ध योजनाबद्ध रुप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस अनुक्रम में जिला अपराध शाखा इन्दौर द्वारा आनलॉक 01 के तीन सप्ताह की अवधि में ही 20 लाख रुपये के नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भाडा फोड किया गया। इसके पश्चात 125 अवैध हथियारो की दो-तीन बडी खेप पकडकर अपराधों पर अंकुश लगाने में सफता प्राप्त की। भारी मात्रा में अवैध शराब पकडी, इन्दौर शहर के फरार स्थाई वारंटियों के प्रभावी कार्यवाही करते हुये 1000 से अधिक स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
    श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इन्दौर जोन इन्दौर के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायण चारी मिश्र इन्दौर शहर के द्वारा उक्त कार्यवाही हेतु निर्देश  दिये गये । जिसके तारत्यम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश दण्डोतिया के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध एवं थाना प्रभारी अपराध शाखा द्वारा अपराध शाखा की टीमों को सक्रिय कर उपरोक्त अवैध गतिविधियों पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
                          
                    इन्दौर शहर के फरार भूमाफियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये भूमाफिया हैप्पी धवन एवं चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में आरोपी जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी को गिरफ्तार करने हेतु देश के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें आरोपी जीतू सोनी के भाई महेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी को गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया गया। फरार भूमाफिया जीतू सोनी की गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन करते हुये पुनः प्रयास किया गया, जिसमें सफलता प्राप्त करते हुये जीतू सोनी को उसके पैतृक गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात से गिरफ्तार किया गया।
       आरोपी जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी थाना पलासिया के अपराध क्रमांक - 496/19 धारा 370(3), 346, 120 बी भादवि व अन्य अपराधो में फरार था। जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी एवं अन्य आरोपियों की तलाश एवं पतारसी हेतु अपराध शाखा की 06 टीमों का गठन करते हुये प्राप्त सूचना के आधार पर टीमें को तत्काल गुजरात राज्य हेतु रवाना किया गया। और उक्त टीमों द्वारा पुनः जिला अमरेली में दो स्थानो पर एवं जिला राजकोट गुजरात में एक स्थान पर फरार आरोपी जीतू सोनी एवं इससे संबंधित फरार आरोपियों की तलाश एवं पतारसी हेतु दबिश दी गई। इसी दौरान टीमों को आरोपी जीतू सोनी की उसके पुश्तैनी गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात में होने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल टीमों के द्वारा जीतू सोनी के पुश्तैनी गांव में बने मकान की घेराबंदी कर सुबह 03.30 बजे दबिश दी गई जहां आरोपी जीतू सोनी घर पर मिला जो लगभग 30 मिनिट बाद किसी अन्य स्थान पर जाने की तैयारी में था।
        आरोपी जीतू सोनी से प्रारंभिक पूछताछ पर थाना पलासिया जिला इन्दौर में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से राजकोट, अहमदाबाद, अमरेली, (गुजरात राज्य) एवं बाम्बे (महाराष्ट्र) में मलाड, ओशीबारा आदि जगह पर फरारी काटी थी। जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी को उसके पुश्तैनी गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात से हिरासत में लिया और तत्काल इन्दौर हेतु टीमें रवाना हुई। और वापस आकर थाना पलासिया को आरोपी जीतू सोनी से पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। थाना पलासिया जिला इन्दौर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 496/19 धारा 370(3), 346, 120 बी भादवि में प्राथमिकी रुप से आरोपी जीतू सोनी की गिरफ्तारी की गई है, और अन्य थानों के द्वारा भी गिरफ्तारी की जा रही है। आरोपी जीतू सोनी से विस्तृत पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। जीतू सोनी के अतिरिक्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है ।
         गिरफ्तार फरार आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी कुल 45 अपराधों में वान्डेट था। आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी के परिवार के अन्य सदस्य भाई हुकुम सोनी, पुत्र विक्की सोनी , भतिजा जिग्नेश सोनी, लक्की सोनी व अन्य जीतु सोनी के साथ कुछ प्रकरणों मे सहअभियुक्त है। थाना पलासिया में दिनांक 01.12.2019 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 496/19 धारा 370(3), 346, 120 बी भादवि के पूर्व जीतू सोनी के विरुद्ध थाना पलासिया, एम.आई.जी., तुकोगंज सहित कुल 17 अपराधों का वर्ष 1991 से लगातार अपराधिक रिकार्ड रहा है। इस तरह जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी उम्र 62 साल निवासी - 117 कनाडिया रोड (कर्नाटक स्कुल के पास ) कनाडिया रोड जिला इन्दौर के विरुद्ध अब तक 64 अपराध पंजीबद्ध हुये है ।
                 थाना पलासिया जिला इन्दौर में पंजीबद्ध (1) अप.क्रं. - 496/19 धारा 370(3), 346, 120बी भादवि एवं पेटा एक्ट, (2)- अप.क्रं. 497/19,धारा 394, 294, 506, 34 भादवि, (3) थाना कनाडिया के अप.क्रं. 603/19 धारा 353,34 भादवि, (4)- अप.क्रं. 604/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट, (5)-थाना एम.आई.जी.के अप.क्रं. 651/19, धारा 66(ई), 67, 67(ए), आईटी एक्ट एवं 294, 509, 500 भादवि, (6) थाना तुकोगंज के अप.क्रं. -673/19 धारा 188 भादवि, (7)- अप.क्रं. 675/19, धारा 120, 406, 448, 294, 507, 120 बी भादवि, थाना लसुडिया के (8) अप.क्रं. 1323/19 धारा 294, 506, 384, 34 भादवि में मध्य प्रदेश (गृह)पुलिस विभाग मंत्रालय भोपाल आदेश द्वारा दिनांक 13.12.2019 को आरोपी जीतु सोनी की गिरफ्तारी हेतु शासन द्वारा 01 लाख रुपये का इनाम उद्दघोषित किया गया था ।
                                इसी क्रम में इन्दौर पुलिस के द्वारा थाना राजेन्द्र नगर (9) अप.क्रं. - 838/19 धारा 406,420,386,34 भादवि,थाना सदर बाजार के (10) अपराध क्रमांक- 369/19 धारा 386,387,420,506,34 भादवि, थाना पलासिया जिला इन्दौर के(11) अप.क्रं. 499/19 धारा 195, 34 भादवि, थाना खजराना के (12) अप.क्रं. 1209/19 धारा 420,448, थाना जूनी इन्दौर के (13) अप.क्रं. 471/19 धारा 406,409,420,386,387,506 34 भादवि एवं थाना तुकोगंज (14) अप.क्रं. 678/19 धारा 420,406,448 ,387,388,389,506 भादवि, में आरोपी जीतू सोनी की गिरफ्तारी हेतु 1,50,000/- से अधिक की ईनामी राशी उद्दघोषित किया गया है। आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवनदास सोनी उम्र 62 निवासी -117 कनाडिया रोड (कर्नाटक स्कुल के पास ) कनाडिया रोड जिला इन्दौर के परिवार के अन्य फरार सदस्यों पर विभिन्न अपराधो में ईनामी उद्दघोषणा की गई है । उपरोक्त 15 अपराधों के अतिरिक्त जिला इन्दौर शहर के अन्य थानों में पंजीबद्ध कुल 30 अपराधो में भी आरोपी जीतू सोनी वान्डेट है, जीतू सोनी कुल 47 मामलो में वान्डेट है एवं पूर्व से 17 अपराधिक मामले इन्दौर शहर के अन्य थानों में दर्ज है, इस प्रकार कुल 64 अपराध जीतू सोनी के विरुद्ध पंजीबद्ध है।
                            आरोपी जीतू सोनी से पंजीबद्ध अपराधों के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जावेगी। आरोपी जीतू सोनी थाना पलासिया जिला इन्दौर  में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही फरार चल रहा था इसी बीच आरोपी के उपर लगातार इन्दौर शहर के अन्य थानों में कुल 46 अपराध पंजीबद्ध हुये है। जीतु सोनी से संबंधित मामलो में अबतक अमित सोनी, मेहेन्द्र सोनी, की गिरफ्तारी हो चुंकी है । जीतू सोनी से संबंधित परिवार के अन्य 08 सदस्य व जीतू सोनी के 25 अधिक सहअभियुक्त की गिरफ्तारी अन्य मामलो में होना शेष है।