Wednesday, June 17, 2020

· चेन स्नेचिंग का मुख्य फरारशुदा सरगना, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में ।



·         आरोपी थाना - चंदननगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के अपराध में था फरार |

इंदौर- दिनांक 17 जून 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर ( शहर ) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर में चेन स्नेचिंग, लूट व चोरी के अपराधों की रोकथाम व फरारशुदा अपराधियों की धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं । उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) इंदौर श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( अपराध ) श्री राजेश दण्डोतिया द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर , आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए।

 उक्त निर्देशों के तारतम्य में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना - चंदननगर के अपराध क्रमांक- 403/2020 धारा -392 भा.द.वि. के अपराध में फरारशुदा आरोपी शुभम उर्फ चाऊ, शहर के थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्रांतर्गत घूम रहा है । मुखबिर से प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्रांच इन्दौर व थाना - चंदननगर पुलिस द्वारा संयुक्तरूप से त्वरित कार्यवाही करते हुए बताये गये स्थान की घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ( 01 ) शुभम उर्फ चाऊ पिता दुर्गेश सिंह राजपूत उम्र निवासी -207 जनता क्वार्टर , इन्दौर का होना बताया ।
आरोपी ने पूछतांछ में बताया कि वह वर्तमान म.नं. - 207 जनता क्वार्टर , इन्दौर में निवास कर रहा है तथा प्रेस्टीज कॉलेज इन्दौर से इंजिनीयरिंग की पढाई कर रहा है । उक्त आरोपी चेन लूट के अपराध मे पकडे गये आरोपियों का मुख्य सरगना है । आरोपी एवं उसके साथीदारानो के व्दारा थाना चंदननगर इन्दौर क्षेत्रांतर्गत चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था । आरोपियो द्वारा अन्य किन - किन स्थान पर वारदातो को अंजाम दिया गया है , इस संबंध में थाना चंदननगर द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए पूछताछ की जावेगी , जिसमें अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है ।





· क्राईम ब्रांच और थाना एरोड्रम की सयुक्त कार्यवाही में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार ।



·        आरोपियों से 09 किलो गांजा एवं परिवाहन में प्रयुक्त बुलेट मो.सा. क्रमांक MP09-VD-6469 जप्त 
·        आरोपी धारजिले के आस-पास गांवों से मादक पदार्थ गांजालाकर इन्दौर शहर में करता था ऊचे दामों में सप्लाई व बिक्री  
·        जप्त मादक पदार्थ की बाजारू किमत 01  लाख रुपये लगभाग , आरोपी प्रदीप पाठक के विरुद्ध 15 से अधिक दर्ज है थाना एरोड्रम में मामले , थाना एरोड्रम की गुण्डा सूची में है शामिल आरोपी प्रदीप पाठक
      
इंदौर दिनांक 17 जून 2020 - श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक ,शहर इन्दौर श्री हरिनारायाणचारी मिश्र के द्वारा शहर मेंअवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री राजेश दण्डोतिया को उपरोक्ता अनुसार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये है।
उक्त प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में उप पुलिस अधीक्षक अपराध के नेत्रत्व में क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की थाना एरोड्रम अन्तर्गत तिरुमाला डाउन शीप वाला कच्चा रोड छोटा बगड़दा  तरफ अवैध गांजा लेकर बुलेट से दो व्यक्तियों बाहर से तस्करी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा बोरी में भर कर सुपर कॉरिडोर की तरफ से लाने वाले है जो मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना एरोड्रम पुलिस के द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुये जिनकी घेराबन्दी कर मय बुलेट मो.सा. बाहन प्लास्टीक की सफेद भरी बोरी के पकडकर नाम पता पूछने पर संदिग्घ व्यक्तियों द्वारा अपना नाम प्रदीप पिता रामफल पाठक उम्र 50 साल निवासी – 16-17 वंदना नगर इन्दौर एवं दीपक पिता पंचमलाल पाल उम्र 42 साल निवासी गरीब नवाज कालोनी इन्दौर का होना बताया जिनके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी मिली जिसकी तलाशी पर उसमें अवैध मादक पर्दाथ गांजा 09किलो 200 ग्राम बरामद किया गया । और परिवाहन में उपयोग की जाने वाली एक काले रंग की रायल इनफिल्ड बुलेट क्रमांक MP09 VD-6469 भी आरोपियों से जप्त की गई । और दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना एरोड्रम में अपराध क्रमांक 305/2020 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीब्दध किया गया है ।
उक्त आरोपी प्रदीप पाठक से  पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताया गया कि धार जिले के आस पास के गांव अमझर से लाना बताये  इस संबंध में और पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपीगणों के द्वारा और कहां कहां से गांजा लाकर इन्दौर शहर में सप्लाई किया है , आरोपी प्रदीप पाठक थाना एरोड्रम क्षेत्र का गुण्डा सूची मैं है जिसके विरुद्ध एक दर्जन से भी अधिक अपराध पंजीबद्ध है और थाना एरोड्रम का सक्रिय गुंडा है जो अपने साथी दीपक पाल के साथ लॉकडाउन खुलने का फायदा उठाते हुये बडी मात्रा में इन्दौर शहर में गांजा सप्लाई कर पैसा कमाना चाहते थे इसके पूर्व भी इस तरह की तस्करी कर सके जिस संबंध में पुछताछ की जा रही है । आरोपी प्रदीप पाठक के द्वारा प्रकरण में जप्त बुलेट अपने परिचित व्यक्ति संतोष बेरागी निवासी पंचशील नगर एरोड्रम इदौर से रिश्तेदारी में मांग कर ले गया था उसका उपयोग गांजा तस्करी में किया गया । इस संबंध में भी तस्दीक एवं पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उचित इनाम देने की घोषणा की ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 34 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 17 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 17 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 34 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

07 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन एंव 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जून 2020 को 02 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
यी हैं।

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 जून 2020 को 14.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्याम बामनिया के घर के सामनें चमार मोहल्ला पटेल नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पटेल नगर चमार मोहल्ला खजराना निवासी मंजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 16 जून 2020 को 19.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रणजीत हनुमान मंदिर के सामनें इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 263 द्वारकापुरी निवासी विक्की कुमार और 183 ए पाश्र्वनाथ नगर इन्दौर निवासी सागरमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8900 रूपयें कीमत की 10 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 16 जून 2020 को 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झूमरघाट पुलिस चैकी के पास ग्राम पिगडम्बर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हरसोला रोड दतोदा इंदौर निवासी विशाल और नौ मिल चैराहा दतोदा थाना सिमरोल निवासी विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से मोटर सायकल क्र एमपी 09 व्हीडी 8797 एवं 10000 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकेागंज द्वारा कल दिनांक 16 जून 2020 को 13.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रानी सति गेट के सामनें वाय एन रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 213/2 बैराठी कालोनी निवासी लोकेश पिता राजु अटवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 जून 2020 को 13.35 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 514 नारायण सेठ कंपाउंड पाटनीपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 514 नारायण सेठ कंपाउंड पाटनीपुरा निवासी सैय्यद फारूख अली पिता सैय्यद शौकत अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर पैलेस तिराहा खजराना और बिस्मिल्लाह होटल के पास झलारिया रोड खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, दीपक पिता त्रिलोकचंद मानकर और 520/3 तलावली चांदा बजरंग नगर निवासी दीपक उर्फ नेपाली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू व कटार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, June 16, 2020

· नकली नोट बनाने वाली गैंग का फरार आरोपी व 20 हजार रुपये का इनामी रमजान मंसूर को किया गया गिरफ्तार



·        आरोपी के कब्जे से 2000 रुपये के 78 नकली नोट कुल 1 लाख 56 हजार रुपये , एक कोंपैक कंपनी का लेपटाप व एक एचपी कंपनी का प्रिंटर किया गया जप्त।
·        आरोपीगण के अन्य साथी फिरोज , अकरम , गोलू उर्फ शहजाद , फिरोज तथा नकली नोट छापने के लिये जगह देने वाला महिन्द्रा टाकीज का मालिक निमेष जैन पूर्व मे हो चूके हैं गिरफ्तार।
·        पूर्व मे अन्य आरोपीगण से किये गये थे करीब 21 लाख 22 हजार रुपये एवं नकली नोट छापने के लिये इस्तेमाल करने वाला पी सी  , प्रिंटर , पेपर कटर , केमिकल , डिकोटिंग पेंट व इंक , हायड्रोलिक जैक ,कटिंग प्लाटर व अन्य सामग्री हुई है बरामद।
·        जिला इंदौर मे विगत दस वर्षों मे नकली नोट की तस्करी के संबंध मे कुल 19 अपराध पंजीबध्द हुये हैं जिसमे से अब तक की सबसे बडी राशि की हुई बरामदगी।
·        अब तक आरोपीगण से कुल करीब 23 लाख रुपये के नकली नोट किये जा चुके हैं जप्त।

इंदौर- दिनांक 16 जून 2020- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन श्रीमान विवेक शर्मा इन्दौर व्दारा इन्दौर तथा झोन के समस्त  जिलो में नकली नोट बनाने व चलाने वाले तस्करों पर अंकुश लगाने तथा उनकी धरपकड करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के व्दारा इन्दौर शहर मे सक्रिय नकली नोट बनाकर प्रचलित करने वाले गिरोह के संबंध मे आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। बाद पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री राजेश दंडोतिया व्दारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच आलोक शर्मा एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच के नेतृत्व मे टीम का गठन कर नकली नोट गिरोह की धरपकड करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।

                दिनांक 18/3/2020 को थाना क्राईम ब्राँच एवं किशनगंज थाना प्रभारी श्री शशिकांत चौरसिया की टीम को सूचना मिली थी की अकरम , गोलू उर्फ शहजाद , फिरोज नामक व्यक्ति नकली नोट बनाकर बाजार मे खपा रहे हैं जो की इन्दौर मानपुर फोरलेन रोड पर राजपूत ढाबे के आगे टोल नाके तरफ नकली नोट की बडी खेप की सप्लाय करने के लिये खडे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना किशनगंज की टीम व्दारा तत्काल संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना से ज्ञात मौके पर पहुंचकर तलाश की तो मुताबिक सूचना के तीन व्यक्ती खडे दिखे एक व्यक्ती के हाथ मे काले रंग का बैग था तथा दो अन्य व्यक्ती हाथ मे पोलिथिन लिये थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा तथा नाम पता पूछा तो अपना अपना नाम (1) फिरोज पिता अजीज खान उम्र 38 साल नि.पंचायती बाडी थाना राजपूर जिला बडवानी (2)अकरम पिता रमजान मंसूरी उम्र 25 साल नि.ग्राम ओझर नांगलवाली बडवानी एवं (3) गोलू उर्फ शहजाद अली पिता रफीक अली उम्र 35 साल नि. ग्राम ओझर नांगलवाडी थाना जिला बडवानी का होना बताये जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर उनके व्दारा बताया गया की वह यहाँ पर नकली नोट की बडी खेप सप्लाय करने के लिये आये थे। आरोपी फिरोज के हाथ मे मौजूद पोलिथिन की तलाशी लेने पर उसके पास से 2000 रुपये के नोट की 6 गड्डी (कुल 600 नोट) मिली जिसमे कुल 12,00,000(12 लाख रुपये) मिले, आरोपी अकरम पिता रमजान के हाथ मे मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर 500 रुपये के नोट की 13 गड्डी (कुल 1325 नोट) जिसमे कुल 6,62,500 (छ लाख बासट हजार पांच सौ रुपये ) के नोट मिले तथा आरोपी गोलू उर्फ शहजाद के पास मौजूद पोलिथिन की तलाशी लेने पर 200 रुपये के नोटो की 07 गड्डी (जिसमे कुल 701 नोट) 1,40,200 रुपये मिले तीनो आरोपीगण के पास से कुल 20,02,700(बीस लाख दो हजार सात सौ रुपये) रुपये के नोट मिले जिनकी आरबीआई गाईड लाईन के मुताबिक गुणवत्ता की परख करने पर पाया गया की उक्त सभी नोट उच्च गुणवत्ता के नकली नोट हैं ।              आरोपीगण का कृत्य धारा 489, 489 बी , 489 सी व 120 बी भादवि से दंडनीय होने से आरोपीगण के कब्जे से कुल 20,02,700(बीस लाख दो हजार सात सौ रुपये) रुपये के नकली नोट विधिवत् जप्त किये गये तथा आरोपीगण को उक्त अपराध मे विधिवत् गिरफ्तार कर किशनगंज थाने लाया गया तथा आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमाँक 192/2020 धारा 489, 489 बी , 489 सी व 120 बी भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था।

                दिनाँक 22/03/2020 को मामले मे नोट छपाई करने के लिये जगह देने वाले आरोपी (1) निमेष जैन पिता नरेन्द्र कुमार जैन उम्र 44 साल नि. महेन्द्र टाकिज बडवानी हाल पता फ्लैट नं 704 स्टरलिंग स्कायलाईन बिचोली हप्सी रोड इंदौर (2) दाउद खान पिता गन्नी मोहम्मद उम्र 50 साल नि. ग्राम राजपुर कलाली मोहल्ला बडवानी (3) साफि पिता मुसाजी खत्री उम्र 40 साल नि. ग्राम राजपुर बडवानी को गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपीगण से कुल 1 लाख 20 हजार रुपये के नकली नोट जप्त किये गये थे । मामले मे आरोपी रमजान मंसूरी , सुनील पाटिल व श्रीराम गुप्ता फरार थे।

                दिनांक 13/06/2020 को आरोपी रमजान पिता उसमान मंसूरी उम्र 50 साल नि. ग्राम ओझर थाना नांगलवाडी बडवानी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी व्दारा पूछताछ मे बताया गया की वह वर्ष 2017 मे जेल मे बंद था तब उसकी मुलाकात सुनील पाटिल नाम के व्यक्ती से बडवानी जेल मे हुई थी । सुनील ने ही उसे नकली नोट छापने का काम बताया था तथा उनकी डिल हुई थी की जेल से बाहर आते ही वह बडवानी मे नकली नोट छापने का काम करेंगे । आरोपी रमजान व सुनील पाटिल जब जेल से छुटे तो उन्होने नकली नोट बनाने के लिये प्लानिंग की तब उन्हे अच्छी क्वालिटी के प्रिंटर तथा कंप्यूटर व लेपटाप की आवश्यकता थी तथा उक्त प्रकरण खरीदने मे काफी पैसे लग रहे थे तथा उन्हे एक सुरक्षित स्थान भी चाहिये था इसलिये उन्होने नकली नोट बनाने के लिये फंडिंग जुटाने के लिये फिरोज से संपर्क किया था। फिरोज ने उन्हे सभी उपकरण खरीदवाये थे उसके बाद फिरोज ने अफने साथी दाउद के साथ मिलकर निमेष जैन को लालच देकर इस काम मे शामिल किया । निमेष जैन ने आरोपीगण को खुद की महिन्द्रा टाकिज जो की बडवानी मे स्थित है उसमे एक रुम दे दिया था । आरोपीगण के व्दारा करीब 02 माह तक वहाँ पर नकली नोट करीब 23 लाख रुपये के छापे गये। फिर निमेष जैन के पिता को संदेह हुआ तो उसने वह टाकिज वाला रुम खाली कर दिया था तथा उसके बाद रमजान ने श्रीराम गुप्ता को उक्त प्लान मे शामिल कर उसके परदेशीपुरा स्थित किराये के मकान मे नकली नोट बनाने का काम शुरु कर दिया था । नकली नोट बनाने की पूरी टेकनीक सुनील पाटिल को पता थी वह पहले भी नकली नोट बनाने के केस मे जेल मे बंद रह चुका है।
                आरोपी रमजान जिसके उपर 20 हजार रुपये का इनाम भी था उसके पास से 2000 रुपये के कुल 78 नकली नोट , एक कोंपेक कंपनी का लेपटाप व एचपी कंपनी का प्रिंटर जप्त किया गया है।
                आरोपीगण (1) अकरम (2) गोलू उर्फ शहजाद एवं (3) फिरोज से दिनांक 18/03/2020 को 20 लाख 02 हजार 700 रुपये के नकली नोट , आरोपीगण (4) निमेष जैन (5) दाउद एवं (6) साफि से कुल 01 लाख 20 हजार रुपये के नकली नोट तथा आरोपी (7) रमजान मंसूरी से तीन दिन पूर्व कुल 01 लाख 76 हजार रुपये के नकली नोट अब तक कुल 22 लाख 98 हजार 700 रुपये के नकली नोट व नकली नोट बनाने के लिये उपयोग मे आने वाले प्रिंटर , लेपटाप व अन्य केमिकल जप्त किये जा चूके हैं।

                मामले मे अब सिर्फ दो आरोपी सुनील पिता बाबूराव पाटिल व श्रीराम गुप्ता फरार है जिनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 30 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 16 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 16 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 30 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

08 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन एंव 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती व 01 गिरफ्तार वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2020 को 07 गैर जमानती, 01 गिरफ्तार वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
यी हैं।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 जून 2020 को 16.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जून मल्टी धर्मशाला के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 62 बारह भाई काम्पलेक्स के पास इंदौर निवासी चेतन पिता सोहन राजौरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची जहरीली अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 15 जून 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महामंडेलेश्वर रोड के पास बडगांेदा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कैलौद निवासी पूनमचंद भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 15 जून 2020 को 21.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 9/2 नार्थ हरसिध्दी के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 9/2 नार्थ हर सिध्दी इंदौर निवासी प्रितीबाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
               

               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।








Monday, June 15, 2020

कर्तव्य के ही तीरथ पर मैं, देशभक्ति की राह का राही हूं, मैं मप्र पुलिस का सिपाही हूं.....। उप निरीक्षक श्री लोकेश गेहलोत ने उक्त कविता के माध्यम से दर्शायी, पुलिस की कर्तव्यपरायणता


               


इन्दौर दिनांक 15 जून 2020 - वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत आज दिनांक 15.06.2020 को पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ उनि (रे.)श्री लोकेश गेहलोत ने अपनी प्रस्तुति  दी, जिसमें उन्होनें पुलिस के कर्मवीर योद्धाओं को नमन करते हुए, पुलिस की कर्तव्यपरायणता को दर्शाती हुई एक स्वरचित कविता ‘‘देशभक्ति की राह का राही हूं...., मैं मप्र पुलिस का सिपाही हूं सुनाई। इस कविता के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों का न केवल मनोबल बढाकर उत्साहवर्धन किया, अपितु और अधिक ऊर्जा व जोश के साथ कोरोना की इस जंग को लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

                उक्त पुलिस की कर्तव्यपरायणता दर्शाने वाली व उत्साह से भरी कविता सुनाने पर पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र ने उनि श्री लोकेश गेहलोत उनकी कविता की प्रशंसा व उत्साहवर्धन करते हुए, उन्हें 500 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 
               साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा पूरे जोश व उत्साह के साथ बहुत ही अच्छी ड्यूटी की जा रही है। इस बीमारी से हमारे कुछ साथी गण जरूर संक्रमित हो गए थे, लेकिन उनमें से अधिकतर पूर्णतः स्वस्थ होकर वापस आ गए हैं। उन्होनें सभी से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता  पर विशेष ध्यान देते हुए पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने की समझाइश दी गई और कहा कि आप सभी के द्वारा जो एकजुटता और उच्च मनोबल के साथ काम किया जा रहा हैं,तो निश्चय ही आपके इस जज्बे से हम ये जंग जरूर जीतेंगे।

उप निरीक्षक द्वारा रचित कविता -

निकल पड़ा कर्मपथ पर मैं
खाकी पहन धर्मरथ पर मैं।
जहां भेजा वहां चला गया,
कर्तव्य के ही तीरथ पर मैं।।
देशभक्ति की राह का राही हूं,
मैं मप्र पुलिस का सिपाही हूं।।

संकट से कभी डरा नही
शिकन चेहरे पर जरा नही।
जिससे शर्मिंदा हो वर्दी मेरी
काम ऐसा कभी करा नही।
अमिट संविधान की स्याही हूं,
मैं मप्र पुलिस का सिपाही हूं।

डटा कोरोना योद्धा रूप में
चिलचिलाती कड़ी धूप में।
वह अपमान करते रहे मेरा
सेवा करते रहा होकर चुप मैं।
स्वयं महाकाल की गवाही हूं,
मैं मप्र पुलिस का सिपाही हूं ।

चंद्रवंशी सर को दम तोड़ते देखा
यशवंत सर को साथ छोड़ते देखा।
साथियों को खोते रहा रोज ही
वर्दी को ड्यूटी पर दौड़ते देखा।
कभी कभार मौत अनचाही हूं,
मैं मप्र पुलिस का सिपाही हूं।


जहां कर्मवीरों को घसीटा गया
चन्दन नगर में मुझे पीटा गया।
मैं हाथ जोड़कर समझाता रहा
कर्तव्य अपने खूब निभाता रहा।
मैं विजय रथ की आवाजाही हूं,
मैं मप्र पुलिस का सिपाही हूं।

कामयाबी से प्रीत कर आएंगे
हर जंग हम जीत कर आएंगे।
हारे कोरोना भारत मुस्कुराए
काम पावन पुनीत कर आएंगे।
गाथा कवियो के द्वारा गायी हूं,
मैं मप्र पुलिस का सिपाही हूं......
        मैं मप्र पुलिस का सिपाही हूं.....
जय हिंद जय भारत