Tuesday, June 9, 2020

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की विभिन्न प्रकार से सहायता प्रदान करने वाले श्री सुनिल अग्रवाल, श्री मनोज मालवीय एवं श्री सुभाष जोशी को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY
 07 JUNE 2020
 Mr. Sunil Agrwal, Mr. Manoj Malviya & Mr. Subhash Joshi

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.


               वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा, सेहत व सुविधा का ध्यान रखते हुए  श्री सुनिल अग्रवाल, श्री मनोज मालवीय एवं श्री सुभाष जोशी द्वारा उक्त लॉक डाउन की अवधि में जिला पुलिस बल इंदौर के पुलिसकर्मियों की  विभिन्न प्रकार से सहायता की गई, जिसके अंतर्गत उन्होंने अपनी टीम के साथ, अन्नपूर्णा अनुभाग के थाना द्वारिकापुरी के पुलिस स्टाफ के लिये पृथक से आवास की व्यवस्था करवाई गयी, अन्नपूर्णा अनुभाग के पुलिसकर्मियों हेतु लिए प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से स्वादिष्ट पोहे व देशी घी की जलेबी के नाश्ते की व्यवस्था तथा प्रतिदिन भोजन के पैकेट्स प्रदाय कर, पुलिस को सहयोग प्रदान किया गया।

 उन्होनें कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं, जिसके लिये इनका सुरक्षित व सेहतमंद रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनकी सुरक्षा व सेहत एवं सुविधा का ध्यान रखना हमारी भी सामाजिक जिम्मेदारी बनती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों के लिये उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।  
साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस महामारी से जीतने के लिए, इन योद्धाओं का साथ देते हुए प्रशासन को सहयोग कर अपने परिवार व समाज को बचाएं |

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री सुनिल अग्रवाल जी, श्री मनोज मालवीय जी एवं श्री सुभाष जोशी जी द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



लोगों ने अपनी रचनात्मकता से व्यक्त की, कोरोना फाईटर्स पुलिसकर्मियों के प्रति अपनी संवेदनाएं एवं भावनाएं।



इन्दौर पुलिस द्वारा आयोजित ‘‘रचनात्मक रहें- सकारात्मक रहें-2"  प्रतियोगिता के तहत अपनें विचारों को दिया वीडियों एवं वाॅइस मैसेज का एक रूप

इंदौर- दिनांक 09 जून 2020 - वर्तमान कोरोना संकट के इस चुनौतीपूर्ण समय में आम लोगों में सकारात्मकता विचारों की वृद्धि हो एवं इस वैश्विक महामारी से इतर कुछ रचनात्मक करें व सोचें तथा वे घर पर रहने के लिए प्रोत्साहित होकर कुछ रचनात्मक करें इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता के लिये ‘‘रचनात्मक रहें - सकारात्मक रहें ’’ कार्यक्रम आयोजन किया गया था। जिसमें अंतगर्त द्वितिय भाग में, मेरी पुलिस-मेरी हीरों विषय पर  मिमिक्री/वीडियों, वाॅइस मैसेज एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाकर सभी से प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी थी।
               
                इन्दौर पुलिस की इस रोचक पहल का आम जनता ने स्वागत करते हुए अच्छा प्रतिसाद प्रदान किया। सभी ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए हमें केवल इन्दौर शहर ही नहीं वरन प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के भी विभिन्न शहरों से लोगों ने इसमें अपनी रचनाएं/प्रविष्टियां भेजी।

                इन्दौर पुलिस को प्राप्त इन प्रविष्टियों को अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में गठित एक स्वतंत्र ज्यूरी श्रीमती रचना जौहरी (पत्रकार),  श्री रोहित झांसीवाला ने अपनी पारखी नजरों से परखा। उन्होनें प्राप्त सभी रचनाओं- मिमिक्री/वीडियों, वाॅइस मैसेज एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट  का अवलोकन किया तो पाया कि, लोगों ने वर्तमान समय में पुलिस के कर्तव्यों को बड़े ही रोचक एवं भावुक व संवेदनशीलता को अपनी रचनात्मकता के साथ व्यक्त किया है। उक्त ज्यूरी ने इन सभी रचनाओं में से अलग अलग सर्वश्रेष्ठ तीन का चयन किया है जो कि निम्न है -
 1.बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट-
                प्रथम विजेता- कु. दिव्या चितलाजिंया
                                   पता- मनोरमागंज 601 प्रेसिडेंट रेजेंसी पावर हाउस इन्दौर।
                द्वितिय विजेता- कु. हर्षिता पटीदार,
      पता- 1905 फोनिक्स टाउनशिप, कैलोदिया इंदौर।

तृतिय विजेता - जशिष्ठ कोडवानी
                   पता - उत्कृर्ष विहार लालवानी कंपाउंड के पास इन्दौर

विशेष पुरस्कार- भावना उपाध्याय।

2. वाॅइस मैसेज-
               
        प्रथम विजेता - अनेरी पोद्दार
          पता - 301 लखदत्तर अपार्टमेंट सिलीकाॅन सिटी एबी रोड  इन्दौर

  द्वितिय विजेता - आकाश शर्मा
          पता - ए 303 स्मृति सुगंध बिल्डिंग मार्टिज एकेडमी स्कुल खरोदी नाका बोलिंजी विहार वेस्ट

 तृतिय विजेता -  अनन्या श्रीवास
          पता - आर्मी स्कुल महूं इन्दौर

3. म्यूजिक/विडियों मैसेज-

         प्रथम विजेता - इवाशा इंगले
                            पता - पाचाली 6 ए वैशाली नगर अन्नपुर्णा रोड इन्दौर

        द्वितिय विजेता - प्रिशा मिश्रा
                                      पता  - आर एच 84 कासा ग्रीन तलावली चांदा इन्दौर

                    तृतिय विजेता - जिया छाबड़ा
               पता  - जी-1 शिवम अपार्टमेंट, चैनसिंह का बगीचा इन्दौर





आईजी ने किया चंदन नगर थाने का भ्रमण।



           आज दिनांक 09/06/2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने चन्दन नगर थाने का भ्रमण  किया जहां उन्होंने अनलॉक 1.0  के दौरान पुलिस द्वारा की जा रही ड्यूटीज का निरीक्षण किया और स्टाफ से मिलकर उनका हाल जाना।
            इस दौरान किस प्रकार ड्यूटीज करनी है, किन प्रकार के मामलों पर अधिक फोकस करना है एवं ड्यूटी करते समय क्या मुख्य सावधानियां रखनी हैं इस संबंध में निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि लॉकडाउन में जो ढील हुई है उससे हमे लापरवाह होने की बजाय और सतर्क होकर कार्य करना है। लॉकडाउन के समय जो-जो सावधानियां हम बरत रहे थे उन्हें जारी रखना है।
            कोरोना संकट  के दौरान चंदननगर जैसे संवेदनशील थाना क्षेत्र में अच्छी ड्यूटी करने एवं इस दौरान थाने के किसी भी कर्मचारी के कोरोना संक्रमित न होने पर आईजी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना स्टाफ की प्रशंसा की।
           साथ ही इस दौरान नगर रक्षा समिति के सदस्य श्री आनंद बंसल द्वारा पूरे लॉकडाउन के दौरान थाना स्टाफ को काढ़ा बनाकर पिलाने के लिए आईजी ने उनकी प्रशंसा की और उन्हें कोरोना वारियर का सम्मान देने के लिए  निर्देशित किया।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 50 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 09 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 50 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

18 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन एंव 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जून 2020 को 12 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 08 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फोरलेन रोड राजपूत ढाबा काउण्टर और ग्राम भमौरा किशनगंज इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हवा महल निवासी दिनेश ,राजपूत ढाबा निवासी प्रमोद, आनन्द, पिगडन्बर निवासी राहुल ठाकुर ,महेन्द्र ठाकुर और पातालपानी निवासी राधेश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19000 रूपयें कीमत की 28 क्वाटर व 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
               
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2020 को 20.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी दीपक पटेल के घर के पास ग्राम पीरकराडिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पीरकराडिया निवासी दीपक पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12000 रूपयें कीमत की 12 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 8 जून 2020 को 1.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 78 रविदास नगर नाले के पास इंदौर सें अवैध हथियार लेकर/घुमतें हुए मिले, रविदास नगर निवासी विनोद देवडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2020 को, 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरु मंदिर के पास बाणगंगा नाका इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, राज ठाकुर पिता सीताराम ठाकुर, पंकज प्रजापत, पिता लोकेन्द्र प्रजापत, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।

    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
















Monday, June 8, 2020

लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटी पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्तार




इंदौर- दिनांक 08 जून 2020- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा  गुंडे बदमाशों एवं फरार वारंटी ओं की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन 1 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री श्री डी के तिवारी द्वारा अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर वारंटियों फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे।

        उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री कमलेश शर्मा द्वारा टीम गठित की गयी, जिन्होंने  थाना क्षेत्र के दो स्थाई वारंटी 1.आशीष तिवारी पिता कैलाश तिवारी उम्र 45 साल, निवासी-14 आड़ा बाजार बक्शी गली इंदौर एवं 2.नितेश पिता शंकर लाल पाटीदार उम्र 30 साल निवासी 630 ग्राम विश्वास नगर बंजारी कॉलोनी पीथमपुर के पास इंदौर को मेहनत व लगन से कार्य कर सतत प्रयास कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
वारंटियों की गिरफ्तारी में थाना पंढरीनाथ के सहायक उप निरीक्षक मनोहर सिंह एवं आरक्षक चरण सिंह एवं नरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 50 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 08 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 50 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

16 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन एंव 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जून 2020 को 10 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहा किराना दुकान के सामनें सोलंकी नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 174/4 सोलंकी नगर निवासी राजेश शेरे पिता रविराम शेरे और 101/4 सोलंकी नगर निवासी सन्नी पिता लक्ष्मण चोपडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3200 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति नगर चैराहा मुसाखेडी इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 02 इंद्रीश नगर मुसाखेडी निवासी विक्रम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीएनटी मार्केट इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चांदमारी कंपाउंड इन्दौर निवासी मुकेश पिता छोटेलाल साहु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पीछे गली मे सारवन मोहल्ला महु से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सारवन मोहल्ला मंहू निवासी गौतम कश्यप और 3190 सारवन मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2250 रुपयें कीमत की 5 लीटर व 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आबकारी कार्यालय के पीछे किशनगंज से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आबकारी कार्यालय के पीछे किशनगंज निवासी किशन उर्फ बाबू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोहित गार्डन के पास देपालपुर गौतमपुरा रोड देपालपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कडौदा थाना गौतमपुरा निवासी ईश्वर राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Sunday, June 7, 2020

शातिर बदमाश व फरार स्थाई वारंटी, अवैध शराब सहित हुआ गिरफ्तार



गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध  चार साल से फरार स्थाई वारंटी भी हुआ है जारी।
आरोपी से पूछताछ में दोपहिया वाहन चोरी के दो व एक मोबाईल चोरी की घटना का हुआ खुलासा।
आरोपी के विरुद्ध नकबजनी , चोरी , अवैध हथियार , मारपीट, डकैती की योजना, अवैध शराब , व अन्य प्रकृति के लगभग 30 प्रकरण हैं पंजीबद्ध ।

*इंदौर- दिनांक 06 जून 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर मे वाहन अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने एवं आरोपियो की पतारसी कर उनकी धरपकङ  करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था, उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) इंदौर श्री राजेश दंडोतिया द्वारा क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

  क्राईम ब्राँच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से  सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खजराना क्षेत्र में  आदतन अपराधी अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रहा है, जिसके विरुद्ध थाना चंदन नगर के अपराध क्रमांक 111/16 धारा 399, 402, भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में स्थाई वारंट भी जारी हुआ है। सूचना पर टीम द्वारा थाना खजराना पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पतासाजी कर, आरोपी इमरान उर्फ बच्चा पिता गुलाम मोहम्मद उर्फ नवाब उम्र 25 साल निवासी गांधी ग्राम बङला खजराना इन्दौर का पकड़ा जिसके पास से तकरीबन 04 लीटर कच्ची जहरीली शराब बरामद हुई।

 आरोपी को हिरासत में लिया जाकर, शराब जप्त कर थाना खजराना में अपराध विरुद्ध  अपराध क्रमांक 508/20 धारा 49-A के तहत दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया। साथ ही स्थायी फरारी वारण्टी होने से थाना चन्दननगर
को कार्यवाही हेतु सूचित किया गया।    
 आरोपी के विरुद्ध चन्दननगर के अपराध क्रमांक 111/16 धारा 399, 402,भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के मामले में माननीय न्यायालय के द्वारा स्थाई वारंट दिनांक 16 जनवरी 2020 को जारी किया गया था जिसमे वह 2016 के प्रकरण में लगातार फरार चल रहा था।
 आरोपी विगत 04 वर्ष से थाना चंदननगर क्षेत्र छोड़ कर अपनी पिता का नाम बदल कर थाना खजराना क्षेत्र में गांधी ग्राम बङला खजराना इन्दौर में रह रहा थk
उक्त आरोपी के विरुद्ध इमरान उर्फ बच्चा पिता गुलाम मोहम्मद उम्र 25 साल निवासी गांधी ग्राम बङला खजराना इन्दौर के नाम से कुल 06 एवं थाना खजराना में इमरान उर्फ बच्चा पिता नवाब के नाम से 20 अपराध दर्ज है, जिसमें नकबजनी ,चोरी , अवैध हथियार , अवैध शराब , डकैती की योजना, आदि से सम्बन्धित गंभीर अपराध पंजीबद्ध है ।
            आरोपी से की गयी पूछताछ में उसने थाना खजराना एवं थाना द्वारकापुरी से एक-एक वाहन चोरी करने की घटना कबूल  है साथ ही थाना खजराना क्षेत्र से एक मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया ।
 थाना खरजाना से मोटर सायकल वाहन क्रमांक MP09MT9895 (हीरो होन्डा पेशन प्रो) के संबंध में अपराध क्रमांक 504/2020 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध है एवं द्वारकापुरी में मोटर सायकल वाहन क्रमांक MP 09 QM 7054 (होन्डा साईन) अपराध क्रमांक 297/2020 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है, और एक मोबाईल ओप्पो कम्पनी का चोरी होने के संबंध में थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 507/2020 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है जिसके परिप्रेक्ष्य में आरोपी से दो मोटर सायकल वाहन एवं एक मोबाईल बरामद किया गया है।
आरोपी से अन्य घटनाओं और साथियों के बारे में सघन पूछताछ की जा रही है ।  

         आरोपी इमरान उर्फ बच्चा पूर्व में जो थाना चंदन नगर में रहता था  वर्तमान में अपनी माँ के साथ में थाना खजराना में रहता है  जो आदतन अपराधी है और नशा करने का आदी है जिस कारण से नशे का शौक पूरा करने के लिये चोरी व अन्य घटनाऐ करता है।