Monday, June 8, 2020

लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटी पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्तार




इंदौर- दिनांक 08 जून 2020- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा  गुंडे बदमाशों एवं फरार वारंटी ओं की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन 1 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री श्री डी के तिवारी द्वारा अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर वारंटियों फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे।

        उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री कमलेश शर्मा द्वारा टीम गठित की गयी, जिन्होंने  थाना क्षेत्र के दो स्थाई वारंटी 1.आशीष तिवारी पिता कैलाश तिवारी उम्र 45 साल, निवासी-14 आड़ा बाजार बक्शी गली इंदौर एवं 2.नितेश पिता शंकर लाल पाटीदार उम्र 30 साल निवासी 630 ग्राम विश्वास नगर बंजारी कॉलोनी पीथमपुर के पास इंदौर को मेहनत व लगन से कार्य कर सतत प्रयास कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
वारंटियों की गिरफ्तारी में थाना पंढरीनाथ के सहायक उप निरीक्षक मनोहर सिंह एवं आरक्षक चरण सिंह एवं नरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 50 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 08 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 50 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

16 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन एंव 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जून 2020 को 10 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहा किराना दुकान के सामनें सोलंकी नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 174/4 सोलंकी नगर निवासी राजेश शेरे पिता रविराम शेरे और 101/4 सोलंकी नगर निवासी सन्नी पिता लक्ष्मण चोपडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3200 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति नगर चैराहा मुसाखेडी इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 02 इंद्रीश नगर मुसाखेडी निवासी विक्रम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीएनटी मार्केट इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चांदमारी कंपाउंड इन्दौर निवासी मुकेश पिता छोटेलाल साहु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पीछे गली मे सारवन मोहल्ला महु से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सारवन मोहल्ला मंहू निवासी गौतम कश्यप और 3190 सारवन मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2250 रुपयें कीमत की 5 लीटर व 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आबकारी कार्यालय के पीछे किशनगंज से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आबकारी कार्यालय के पीछे किशनगंज निवासी किशन उर्फ बाबू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2020 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोहित गार्डन के पास देपालपुर गौतमपुरा रोड देपालपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कडौदा थाना गौतमपुरा निवासी ईश्वर राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Sunday, June 7, 2020

शातिर बदमाश व फरार स्थाई वारंटी, अवैध शराब सहित हुआ गिरफ्तार



गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध  चार साल से फरार स्थाई वारंटी भी हुआ है जारी।
आरोपी से पूछताछ में दोपहिया वाहन चोरी के दो व एक मोबाईल चोरी की घटना का हुआ खुलासा।
आरोपी के विरुद्ध नकबजनी , चोरी , अवैध हथियार , मारपीट, डकैती की योजना, अवैध शराब , व अन्य प्रकृति के लगभग 30 प्रकरण हैं पंजीबद्ध ।

*इंदौर- दिनांक 06 जून 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर मे वाहन अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने एवं आरोपियो की पतारसी कर उनकी धरपकङ  करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था, उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) इंदौर श्री राजेश दंडोतिया द्वारा क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

  क्राईम ब्राँच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से  सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खजराना क्षेत्र में  आदतन अपराधी अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रहा है, जिसके विरुद्ध थाना चंदन नगर के अपराध क्रमांक 111/16 धारा 399, 402, भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में स्थाई वारंट भी जारी हुआ है। सूचना पर टीम द्वारा थाना खजराना पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पतासाजी कर, आरोपी इमरान उर्फ बच्चा पिता गुलाम मोहम्मद उर्फ नवाब उम्र 25 साल निवासी गांधी ग्राम बङला खजराना इन्दौर का पकड़ा जिसके पास से तकरीबन 04 लीटर कच्ची जहरीली शराब बरामद हुई।

 आरोपी को हिरासत में लिया जाकर, शराब जप्त कर थाना खजराना में अपराध विरुद्ध  अपराध क्रमांक 508/20 धारा 49-A के तहत दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया। साथ ही स्थायी फरारी वारण्टी होने से थाना चन्दननगर
को कार्यवाही हेतु सूचित किया गया।    
 आरोपी के विरुद्ध चन्दननगर के अपराध क्रमांक 111/16 धारा 399, 402,भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के मामले में माननीय न्यायालय के द्वारा स्थाई वारंट दिनांक 16 जनवरी 2020 को जारी किया गया था जिसमे वह 2016 के प्रकरण में लगातार फरार चल रहा था।
 आरोपी विगत 04 वर्ष से थाना चंदननगर क्षेत्र छोड़ कर अपनी पिता का नाम बदल कर थाना खजराना क्षेत्र में गांधी ग्राम बङला खजराना इन्दौर में रह रहा थk
उक्त आरोपी के विरुद्ध इमरान उर्फ बच्चा पिता गुलाम मोहम्मद उम्र 25 साल निवासी गांधी ग्राम बङला खजराना इन्दौर के नाम से कुल 06 एवं थाना खजराना में इमरान उर्फ बच्चा पिता नवाब के नाम से 20 अपराध दर्ज है, जिसमें नकबजनी ,चोरी , अवैध हथियार , अवैध शराब , डकैती की योजना, आदि से सम्बन्धित गंभीर अपराध पंजीबद्ध है ।
            आरोपी से की गयी पूछताछ में उसने थाना खजराना एवं थाना द्वारकापुरी से एक-एक वाहन चोरी करने की घटना कबूल  है साथ ही थाना खजराना क्षेत्र से एक मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया ।
 थाना खरजाना से मोटर सायकल वाहन क्रमांक MP09MT9895 (हीरो होन्डा पेशन प्रो) के संबंध में अपराध क्रमांक 504/2020 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध है एवं द्वारकापुरी में मोटर सायकल वाहन क्रमांक MP 09 QM 7054 (होन्डा साईन) अपराध क्रमांक 297/2020 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है, और एक मोबाईल ओप्पो कम्पनी का चोरी होने के संबंध में थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 507/2020 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है जिसके परिप्रेक्ष्य में आरोपी से दो मोटर सायकल वाहन एवं एक मोबाईल बरामद किया गया है।
आरोपी से अन्य घटनाओं और साथियों के बारे में सघन पूछताछ की जा रही है ।  

         आरोपी इमरान उर्फ बच्चा पूर्व में जो थाना चंदन नगर में रहता था  वर्तमान में अपनी माँ के साथ में थाना खजराना में रहता है  जो आदतन अपराधी है और नशा करने का आदी है जिस कारण से नशे का शौक पूरा करने के लिये चोरी व अन्य घटनाऐ करता है।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 66 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 07 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 66 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

13 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन एंव 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 15 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जून 2020 को 12 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 15 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मई 2020 को 15.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालदा कालोनी सांई मंदिर वाली गली के पास इंदौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलें हुए मिले, ट्रिंवकल पिता सुरेन्द्र कुमार, लक्की पिता अजय यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रुपयंे नगदी ताश पत्ते जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 जून 2020 को 18.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उर्दु स्कुल के पास खजराना इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  गांधी ग्रा खजराना निवासी इमरान उर्फ बच्चा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से जहरीली अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 06 जून 2020 को 0.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास ग्राम कनाड़िया इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, टिगरिया रोड इंदौर निवासी कल्याण जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रुपये कीमत की 6.240 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 जून 2020 को 01.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होटल हयात की पार्किंग फोरलेन रोड विश्वास नगर बंजारी इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तनसीफ, गुलरेज उर्फ उमर पिता जावेद, सलीम, फारुख, प्रदीप, मुकेश गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ट्रक क्र एम पी. 13 जी ए 9326 में 470 पेटी  कुल 4230 लीटर व 23 लाख 50 हजार रुपयें अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना खुलैड़ द्वारा कल दिनांक 06 जून 2020 को 17.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवानी बाबा का ढाबा के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम तिल्लौद खुर्द बावन टे़करी निवासी संजय पिता बृजमोहन चैकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार 

                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 6 जून 2020 को 19.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इलेक्ट्रानिक्स काम्पलेक्स के पास इंदौर सें अवैध हथियार लेकर/घुमतें हुए मिले, 79 लाहिया कालोनी इंदौर सुनील पासवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया

               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।





Saturday, June 6, 2020

खपने से पहले अवैध शराब से भरा ट्रक जप्त


·  
·         23 लाख 50 हजार रुपए कीमत की 470 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर- दिनांक 06 जून 2020-   पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्धारा अपराध एवं अपराधियों पर  नियंत्रण तथा अवैध शराब परिवहन रोकने हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्धारा सभी अधिकारियों को अवैध शराब परिवहन / संग्रहण / विक्रय के संबंध में मुखबिर तंत्र मजबूत करने व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश ‍दिये गये थे ।    
                    दिनांक 05.06.2020 को थाना सदर बाजार के आरक्षक संजय चावड़ा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना किशनगंज क्षेत्र में एक ट्रक में अवैध शराब रखी है | आरक्षक द्वारा उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 2 श्री मनीष खत्री को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा क्षेत्राधिकार के बाहर का मामला होने से उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर को सूचना से अवगत कराया गया | पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गहलोत के नेतृत्व में एक टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर तस्दीक हेतु भिजवाई गई |
                     टीम द्धारा मुखबिर के बताए स्थान विश्वास नगर होटल हयात की पार्किंग में दबिश दी गई जहां पर एक आयसर वाहन क्रमांक MP-13-GA-9326 लावारिस हालत में खड़ा था । आयसर वाहन को चेक करते उसमें अवैध शराब भरी होना पाया तब मौके पर थाना प्रभारी किशनगंज को बुलाया गया व आयशर में रखी अवैध शराब की पेटियो की गिनती करने पर उसमें 470 पेटी अंग्रेजी शराब सुपर मास्टर व्हिस्की कीमती 23 लाख 50 हजार रुपए की होना पाई गई | उक्त अवैध शराब एवं आयसर वाहन को जप्त कर थाना किशनगंज पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2)  आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया |
                      अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज द्वारा प्रकरण की विवेचना की जा रही है | आरोपी गुल्लू उर्फ गुलरेज उर्फ उमर पिता जावेद निवासी बंजारी गोपालपुरा को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है |
                        अवैध शराब की सूचना देने वाले थाना सदर बाजार के आरक्षक 140 संजय चावड़ा को पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा 1000/- रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है तथा आरक्षक संजय चावड़ा को अवैध शराब बाबत सूचना देने वाले मुखबिर को मुखबिर फंड से 4000/- रुपए का नगद इनाम दिया गया है |

थाना तुकोगंज से अपहरण के मामले मे फरार आरोपी व नामचीन गुंडा छोटू उर्फ सुन्दरम दीक्षित क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त मे।


·      
·        विगत 06 माह से फरार था आरोपी, पैसे के विवाद को लेकर किया था अपहरण, फिर एक दिन बाद मारपीट कर छोडा था फरियादी को ।
·        आरोपी ने उप्र के इटावा , आगरा आदि शहरों में छुपकर काटी फरारी। 
·         अनलॉक-1 होते ही आया था आरोपी इंदौर , मुखबिर की सूचना पर किया गया गिरफ्तार।
·         आरोपी पर इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र मे मर्डर , लूट, चोरी, अवैध हथियार आदि से सम्बंधित कुल 15 अपराध हैं पंजीबध्द।

इंदौर- दिनांक 06 जून 2020-    पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायण चारी मिश्र व्दारा  इंदौर शहर के विभिन्न अपराधों में फरार तथा उद्घोषित इनामी आरोपियों की धरपकड करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री राजेश दंडोतिया द्वारा क्राईम ब्राँच क टीम का गठन किया जाकर शहर के विभिन्न थानो मे कई मामलो मे फरार चल रहे आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

          नवंबर 2019 मे थाना तुकोगंज मे आरोपी छोटू उर्फ सुन्दरम दीक्षित ने अपने साथी लक्की यादव , चीना ठाकुर, राजेश के साथ मिलकर, फरियादी शुभम वर्मा व उसके साथी ऋतिक को गोमा की फेल तुकोगंज क्षेत्र से अपहरण कर उठा लिया था, तथा उनके साथ मारपीट की व एक दिन बाद छोड दिया था तथा धमकाया था कि पुलिस को शिकायत  की तो  दोनो को जान से मार डालेंगे।

 उक्त मामले मे छोटू उर्फ सुन्दरम दीक्षित लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसकी पतारसी की जा रही थी, इसी अनुक्रम में मुखबिर तंत्र से क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी सुन्दरम दीक्षित गोमा की फेल के पास घूमता देखा गया है, सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल थाना तुकोगंज पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गोमा की फेल के आसपास सुन्दरम दीक्षित की तलाश की जिसे लेकर  घेराबंदी कर मुताबिक  पकडा गया उसने अपना नाम पता  छोटू उर्फ सुन्दरम दीक्षित पिता अवधेश दिक्षित उम्र 26 साल निवासी  गली नम्बर 01 नंदबाग कालोनी बागंगा इन्दौर का होना बताया।  आरोपी को थाना तुकोगंज के अपराध क्रमाँक 691/2019 धारा 365 , 364-, 294, 323 ,506, 34 भादवि मे विधिवत् गिरफ्तार किया गया ।

                आरोपी  ने पूछताछ पर बताया कि वह 06 माह से इंदौर से बाहर फरारी काट रहा था तथा उप्र के शहरों में इटावा कानपुर आगरा में रह रहा था।  उस पर थाना बाणगंगा , थाना एरोड्रम , तुकोगंज , राजेन्द्र नगर , क्षिप्रा तथा देवास कोतवाली व थाना गोविन्दपुरा भोपाल मे करीब 15 अपराध पंजीबध्द हैं । उक्त घटना मे उसके अन्य साथी गिरफ्तार हो चुके थे तथा आरोपी छोटू फरार चल रहा था।

 आरोपी व्दारा बताया गया की उसके व्दारा थाना बाणगंगा मे वर्ष 2011 मे अपने साथी पिंटू के साथ मिलकर बब्लू गोली की चाकू गोदकर हत्या की गई थी। इसके अलावा उसके व्दारा एक महिला के साथ गैंग बनाकर लडको को बहला फूसला कर सूने रास्तो पर लाया जाता था तथा उनके साथ लूट की वारदात की जाती थी। उक्त लूट के मामले मे आरोपी को क्राईम ब्राँच व्दारा वर्ष 2017 मे गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उसके ऊपर चोरी के कई मामले बाणगंगा , एरोड्रम , राजेन्द्र नगर , क्षिप्रा , देवास कोतवाली व गोविन्दपुरा थाना भोपाल मे चल रहे हैं। आरोपी अवैध रुप से शराब बेचने तथा हथियार रखने का भी काम करता है उसके विरुध्द बाणगंगा थाने मे आबकारी एक्ट व आर्मस एक्ट के अपराध भी पंजीबध्द हैं। आरोपी अनलॉक-1 होते ही इंदौर आया तथा अग्रिम जमानत के प्रयास करने के लिये कोर्ट खुलने का इंतजार कर रहा था । उसके पहले ही थाना तुकोगंज एवं क्राईम ब्रांच की टीम व्दारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुध्द पुलिस अधीक्षक पूर्व के व्दारा 05 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी के बाँणगंगा , एरोड्रम , क्षिप्रा व राजेन्द्र नगर क्षेत्र मे कई गिरफ्तारी वारंट पेंडिंग हैं जिसमे आरोपी की गिरफ्तारी की जावेगी।