Thursday, May 28, 2020

इंदौर पुलिस का सामने आया एक और मानवीय पहलू साइकिल से मुंबई से आ रहे प्रवासी मजदूर के बच्चे का पैर साइकल में आने पर, उप निरीक्षक ने फ़र्स्ट एड देकर करवाई, उसकी मरहम पट्टी




इन्दौर दिनांक 28 मई 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना कर, अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ते हुए, अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी किया जा रहा है।  इसी क्रम में इंदौर पुलिस द्वारा प्रवासी मजदूरों एवं राहगीरों के लिए भोजन पानी आदि की व्यवस्थाओं का भी इंतजाम किया जा रहा है।

                दिनांक- 22/05/2020 को आगरा मुंबई बायपास रोड मांगलिया टोल टैक्स इंदौर समय रात्रि के करीब 8:00 बजे करीब इंदौर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शिवम ठक्कर एवं समाजसेवी मनोज जुनेजा व संतराम यादव द्वारा एएसपी (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे पुलिस किचन के तहत बाईपास रोड टोल टैक्स पर प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरित कर रहे थे, इसी दौरान एक मजदूर मुंबई तरफ से अपनी साइकिल पर देवास की ओर अपने गांव जा रहा था पीछे उसने अपनी 8 साल के बच्चे को बिठा रखा था कि अचानक बच्चे का  बायां पैर साईकिल के पिछले पहिए में आ गया जिस कारण बच्चे की ऐड़ी छिल गई थी। बच्चे की चीख आसपास सभी को सुनाई दी तभी इंदौर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शिवम ठक्कर ने बिना देरी किए अपने पास से फर्स्ट एड बॉक्स निकालकर इस बच्ची के पैर की मरहम पट्टी करवाई व पट्टी के लिए अपना स्वयं का रुमाल बच्ची के पैर पर बांधा जिससे बच्ची को आराम हुआ। इसके पश्चात सब इस्पेक्टर ठक्कर ने इंदौर पुलिस की तरफ से बच्ची को बिस्किट कुरकुरे  पानी की बोतल व उसके पिता को भोजन देकर रवाना किया। इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई से अभिभूत होकर, बच्ची के पिता ने इंदौर पुलिस की सराहना की व बहुत सारी दुआएं दी।





अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस थाना खुडै़ल की बड़ी कार्यवाही। आरोपियों द्वारा खेत पर छुपाकर रखी लगभग 3,32,760/- रुपये की 28 पेटी अवैध अंग्रेजी जप्त।




इंदौर- दिनांक 28 मई 2020- पुलिस थाना खुडै़ल को बार्डर चेकिंग के दौरान दिनांक 27.05.2020 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि पप्पु पिता गोरखराव भागवत ने अपने खेत पर बने मकान में भारी मात्रा मे अवैध शराब का संग्रह किया हुआ है। सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा पप्पु भागवत के खेत पर बने मकान ग्राम तिल्लौर खुर्द पहुँचकर देखा तो मकान के पिछले हिस्से में तीन व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनकी घेराबंदी करने पर दो आरोपी पकड़ में आये-  आरोपी 1. पप्पु पिता गोरखराव भागवत उम्र 40 साल निवासी ग्राम तिल्लौर खुर्द व आरोपी 2. भगवानसिंह पिता फुलसिह जाधव उम्र 48 साल निवासी ग्राम तिल्लौर खुर्द को पकडा गया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसका नाम धर्मेन्द्र चैधरी पिता बाबुलाल चैधरी निवासी तिल्लौर खुर्द का होना बताया।
                पुलिस टीम द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान के पीछे भारी मात्रा मे अवैध रूप से रखी अंग्रेजी शराब की 28 पेटीया रखी पाई गई। आरोपी पप्पु भागवत व साथी भगवानसिंह तथा फरार आरोपी धर्मेन्द्र चैधरी का कृत्य धारा 34(2) म.प्र आबकारी अधिनियम का दंण्डनीय अपराध  पाया जाने से आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है एंव आरोपीयो के कब्जे से अवैध रूप से कुल 28 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 3,32,760/- रुपये की जप्त की गई, जिनसे इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
                उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुड़ैल निरी. रूपेश दुबे, उनि अजय गुर्जर, प्र.आर.3134 संतोष बामनिया, आर.2811 मलखान गुर्जर, आर.1645 रणवीर गुर्जर, आर.246 हरिराम शर्मा, सैनिक 181 मेहरबान की सराहनीय भूमिका रही। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्धारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जा रहा है ।




रहते मुस्तैद है हर हालत में विजय पाने को..... कोई पत्थर से ना मारे, बचाने वालो को..... प्रआर. शेखर ने उक्त गीत गाकर किया, इंदौर पुलिस में एक नये जोश एवं उत्साह का संचार




इन्दौर दिनांक 28 मई 2020 -वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत आज दिनांक 28.05.2020 को प्रआर. 2725 श्री शेखर पंवार थाना परदेशीपुरा इंदौर ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होनें आशावादी सोच से सराबोर प्रसिद्ध गीत ‘‘सुन के रोता है, दिल क्या हुआ जमाने को।  कोई पत्थर से ना मारे बचाने वालो को ’’  सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढाकर उत्साहवर्धन किया।

                वर्तमान की प्रासंगिक परिस्थिति के  उक्त गीत सुनाने पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा ने प्रआर. शेखर की सराहना करते हुए कहा कि, आपने बहुत ही शानदार गीत सुनाया, जो हम सभी की वर्तमान परिस्थिति को प्रदर्शित करता है। हमें कितनी भी परेशानी आये तो भी हमें सकारात्मक सोच के साथ एक दूसरे का मनोबल बढ़ाते हुए मिलजुल कर काम करना है, यहीं इस गीत का सार है।

अंत में प्रधान आरक्षक ने कविता सुनाई कि,

एक तालाब के किनारे वाली इमारत मे लग गई आग|
मच गई अफरा तफरी और भागम भाग|
किसी ने आग मे घिरे हुये लोगो को बाहर निकाला तो किसी ने आग मे पानी डाला,
हर एक ने वो किया जो था उसकी पहुँच मे था।
एक चिडि़या भी पानी भर कर डाल रही थी अपनी चोच से|
एक कौवा भी बैठा था पास के पेड की डाल पे|
कौवा बोला चिडि़या बहन, तू नाहक प्रयास कर रही है
सुई कि नोक से पहाड को खोद रही है|
तेरी चोच मे जितना भी पानी आएगा उस से आग का एक भी शोला तो न बुझ पाएगा|
तभी चिडि़या ने दिया जवाब एक दम लाजवाब,
चिडि़या बोली कौवे मेरे भाई, में तेरी बात मानती हू, अपनी चोच मे भरे पानी की क्षमता भी जानती हूँ|
लेकिन इतना अवश्य जानती हूँ, की इतिहास में जब जब भी इस घटना का ज़िक्र किया जाएगा तो मेरा नाम आग लगाने वालो मे नहीं, आग बुझाने वालो मे आएगा|
      
                इस कविता को सुनकर आईजी Sir ने  सभी से कहा कि, आपको जो कार्य दिया गया है, उसमें अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करें, ये न सोचें कि मेरे अकेले के करने से क्या होगा, क्योंकि हमारे थोड़ा सा भी प्रयास करने पर समाज पर एक प्रभावी असर होता है। साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा पूरे जोश व उत्साह के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखते हुए एवं मनोबल बढ़ाते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है, आप सभी के इन्हीं प्रयासों से हम ये जंग जरूर जीतेंगें।
 प्रस्तुत गीत-
सुन के रोता है , दिल क्या हुआ जमाने को -2
कोई पत्थर से ना मारे बचाने वालो को
वैसे भी काल खड़ा हम पे सितम ढ़ाने को -2
कोई पत्थर से ना मारे बचाने वालों को
अपने हम दर्दो पे डन्डे ना चलाओ लोगों
इनका एहसान अपने दिल में बसाओ लोगों-2
वतन के नूर है हम और कोहिनूर है हम -2
सुरक्षा में तुम्हारी , घरों से दूर है हम -2
रहते मुस्तैद है हर हालत में विजय पाने को
कोई पत्थर से ----------------
आज ये देश मुसीबत में पड़ा देखो -2
हर सिपाही भारत का खड़ा है देखो -2
हमने मिल कर ठाना कोरोना को हराना -2
विश्व सिरमोर भारत जगत को है बताना -2
घर में ही रहना है समझाने देना मतवालों को
कोई पत्थर से ना मारे बचाने वालों को
वैसे भी काल खड़ा हम पे सितम ढाने को
कोई पत्थर से ना मारे ----------------



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 21 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 28 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौरश्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 28 मई 2020 के सुबह तक फरारस्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 21 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते हैके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन एंव 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 मई 2020 को 22.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  मदीना मजिस्द के पास चन्दूवाला रोड चंदननगर खाली मैदान सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलें हुए मिलेमोहम्मद आजमसलमानअमीन सलीमयुसूफजावेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें 4140 रुपयें नगदी व से ताश पत्ते जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना किशनगंज  द्वारा कल दिनांक 27 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैपाटी चैराहा और भील कालोनी भगौरा इन्दौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 53 श्याम नगर इंदौर निवासी आनन्द और ग्राम भगौरा निवासी गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14100 रुपयें कीमत की 17 बाटल व 05 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।













थाना आजाद नगर के अंधे कत्ल का मात्र 3 घंटे मैं खुलासा आरोपीगण विशाल व दो अन्य अपचारी बालक पुलिस गिरफ्त में



  •  मृतक शिवा पिता चुन्नीलाल अकोदे उम्र 35 साल निवासी शिवनगर मुसाखेड़ी इंदौर 
  • आरोपीगणों द्वारा फरियादी से गाड़ी को लहरा कर चलाने की बात को लेकर चाकू से  हमला कर की हत्या 

           
थाना आजाद नगर के अप क्र. 240 / 20 धारा 294, 302,34, भा.द. वि.मैं अज्ञात आरोपियों ने आज दिनांक  27/05/2020  के करीबन दोपहर के 3.00 बजे  शिवा पिता चुन्नीलाल अकोदे उम्र 35 साल निवासी शिवनगर मुसाखेड़ी इंदौर की सीने  में धार धार चाकू से  चोट पहुंचा कर हत्या कर दी थी

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मैं मामले की गंभीरता को लेकर विवेचना की गई जो विवेचना में मृतक शिवा पिता चुन्नीलाल अकोदे उम्र 35 साल निवासी शिवनगर मुसाखेड़ी इंदौर
आरोपी विशाल पिता बहादुर मालवी उम्र 19 वर्ष निवासी शिवनगर मूसाखेड़ी इंदौर व उसके दो साथी अपचारी बालकों को  फरियादी द्वारा बताए गए   हुलिए के आधार पर मुखबिर सूचना पर आरोपीगणों को मात्र 3 घंटे में  गिरफ्तार कर अंधे  कत्ल का किया गया खुलासा ।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आजाद नगर मनीष डावर उप निरीक्षक वैशाख धुर्वे सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह चौहान आरक्षक 2733 कल्लू राठौर आरक्षक 1530 ओम प्रकाश आरक्षक 3085 रवि शंकर बरवा आरक्षक 1132 प्रकाश आरक्षक 3086 अमित तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


Wednesday, May 27, 2020

महिला गैंग रेप का प्रयास करने वाले कुख्यात गुंडे उमेश धानक पर छत्रीपुरा पुलिस ने लगाई रासुका



इंदौर 27 मई 2020- दिनांक 27 मई 2020 को लाक डाउन के दौरान गरीबों के लिए खाना  बनाने जा रही महिला से गैंगरेप का प्रयास करने वाले बदमाश उमेश धानक पर कड़ी कार्यवाही हेतु वरिष्ठअधिकारीगण श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायण चारी मिश्र, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डीके तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर एन एस भदौरिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते गैंगरेप के प्रयास के आरोपी सूरज  एवं  जय को तुरंत गिरफ्तार कर लिया उमेश देना घटना के समय से ही फरार हो गया था जिस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 के उप धारा 2 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 25 मई 2020 को सोनकर धर्मशाला इंदौर में गरीबों के लिए खाना बनाने जा रही महिला को थाना छत्रीपुरा क्षेत्र के कुख्यात गुंडे उमेश पिता सदाशिव धानक  ने  घात लगाकर अपने साथियों के साथ  मिलकर जबरन बलपूर्वक महिला को बुरी नियत  से  बलात्कार करने के लिए खींच कर  सेठी नगर के नाले में ले गये  जहां पर  महिला को जमीन पर पटक कर गैंगरेप  का  प्रयास  करने लगे  तभी थाना छत्रीपुरा  का गश्ती पुलिस दल  जा पहुंचा  जिसे देखते ही  आरोपी गण  महिला को  पुलिस में रिपोर्ट करने पर  जान से मारने की धमकी देकर  भाग निकले।  छत्रीपुरा पुलिस ने  आरोपी  उमेश  धानक  व इसके  साथी जय तथा  सूरज के विरुद्ध  अपराध क्रमांक  224 /2020  धारा  366  354  376 511  506 34भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर  त्वरित कार्यवाही करते हुए  आरोपी जय एवं आरोपी सूरज को तुरंत गिरफ्तार कर लिया,  आरोपी उमेश धानक घटना के समय से ही फरार हो गया था जोकि हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काटकर 2016 में रिहा हुआ है तभी से निरंतर अपराध गठित कर रहा है पूर्व में भी आरोपी उमेश धानक पर बुरी नियत से महिलाओं को पकड़ लेने के प्रकरण दर्ज है आम जनता के मन से आरोपी उमेश धानक का खौफ और आतंक  खत्म करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी आर एन एस भदौरिया ने आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 के उप धारा 2 के अंतर्गत कार्यवाही कर निरोध (रासुका) आदेश प्राप्त किया है आरोपी को गिरफ्तार कर रासुका के अंतर्गत केंद्रीय जेल भोपाल जेल दाखिल किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आर एन एस भदौरिया , उप निरीक्षक सोनू धाकड़, उप निरीक्षक प्रेक्षा मौर्य , प्रधान आरक्षक सुभाष ,आरक्षक राजेश आरक्षक अमरीश, आरक्षक सत्यम ,आरक्षक स्वप्नेश ,आरक्षक राहुल एवं वआर संजय राठौर का सराहनीय योगदान है




· इंदौर पुलिस के कोरोना योद्धा श्री रामबख्श पटेल इस वैश्विक महामारी को मात देकर आज स्वस्थ होने के पश्चात् ड्यूटी पर लौटे।



·           पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों ने  तालियां बजाकर किया उनका स्वागत और बढ़ाया उनका मनोबल एवं उत्साह

इंदौर 27 मई 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है। इस लड़ाई के दौरान हमारे कई वीर साथीगण भी इस बीमारी से ग्रसित हुए है। जिनमें उमनि कार्यालय के रामबख्श पटेल कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। वह कोरोना बिमारी का ईलाज कराकर, इस बीमारी को मात देकर  स्वस्थ होकर आज दिनांक 27 मई 2020 को आफिस में ड्यूटी पर लौटे।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा, अति पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर,अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित कार्यालय के साथी  पुलिसकर्मियों ने रामबख्श पटेल का तालियां बजाकर स्वागत किया और उनका मनोबल एवं उत्साह बढाया।

                इस दौरान प्रआर पटेल का स्वागत करते हुए डीआईजी ने कहा कि, हमें आप पर फक्र है कि, आपने बता दिया कि हम इंदौर पुलिस के वीर सिपाही है, जो कि कितनी भी परेशानियां आ जाएं उनसे डरने वाले नहीं है, बल्कि उससे डटकर मुकाबला कर, जंग को जीतने वालों में से है।
यहां यह बात उल्लेखनीय है कि प्रधान आरक्षक रामबख्श पटेल किसी कारणवश इस बीमारी से संक्रमित हो गए थे, लेकिन उनकी समझदारी एवं सतर्कता के कारण न तो कार्यालय में उनके किसी साथी को और न हीं उनके परिवार में किसी को उन्होंने इस बीमारी की चपेट में आने दिया।





आईजी ने किया मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कंटेनमेंट क्षेत्रों का भ्रमण, दिये आवश्यक निर्देश




आज दिनांक 27/05/ 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा मल्हारगंज थाने पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चंद्र जैन, एडिशनल एसपी श्री मनीष खत्री एवं थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री संजय मिश्रा से थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण और पुलिस द्वारा  किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा की।
आईजी ने थाना स्टाफ का निरीक्षण करते पाया कि थाने पर 14 पुलिसकर्मियों की उम्र 55 वर्ष से अधिक है । इसपर आईजी ने एसपी (वेस्ट) को निर्देशित किया कि इन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण अन्य थानों में किया जाए जिससे सभी थानों में 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों का संतुलन बना रहे।स्टाफ से चर्चा कर आईजी ने  उन्हें स्वयं के स्वास्थ्य और कोरोना ड्यूटी के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए।

 जिसके बाद आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ ही श्रीमान तहसीलदार महोदय एवं नगर  निगम के जोनल अधिकारी के साथ थाना क्षेत्र के कंटेनमेंट एरिया महेंद्र कॉम्प्लेक्स, शंकरगंज एवं कमला नेहरू स्थित पेनजॉन कॉलोनी का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंटेनमेन्ट एरियाज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, बेरिकेडिंग में मुर्गा जाली लगाई जाए ताकि लोग अनधिकृत रूप से उसमे से निकल न सकें साथ ही संक्रमित इलाको में ड्यूटी कर रहा स्टाफ आवश्यक रूप से पीपीई किट्स में रहे।

इसके बाद आईजी ने  शाम के समय सांवेर थाना क्षेत्र के कोरोना संक्रमण से प्रभावित गांव 'बड़ोदिया खान' पहुंचकर  स्थिति का निरीक्षण किया और  पुलिस इंतजाम लगाया

इस गांव में पिछले दिनों एक साथ कोरोना संक्रमण के 19 केस पाए गए थे। यहां 3 केस पूर्व में ही पाए गए हैं इस प्रकार इस गांव में कोरोना संक्रमण के  कुल 22 केस पाए गए हैं ।
आईजी ने वहां पहुंचकर पुलिस बेरीकेडिंग  एवं अन्य पुलिस इंतजामों का निरीक्षण करते हुए टीआई सांवेर को निर्देशित किया कि  गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया जाए  और मुश्तैदी के साथ लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि अन्य ग्रामीणों में संक्रमण न फैले।





CHAMPION OF THE DAY



 22 MAY 2020

 Mr. OM SHARMA

👨🏻🏅
Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों को भोजन व्यवस्था मे मदद करने वाले श्री ओम शर्मा जी को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित

 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स के कार्यों में सहयोग देने व उनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए ग्राम नोलाना तहसील गौतमपुरा जिला इंदौर के व्यापारी श्री ओम शर्मा द्वारा जिला पुलिस बल इंदौर को भोजन व्यवस्था में मदद की गयी हैं।

 श्री ओम शर्मा जी ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं। अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना तथा इस लड़ाई में इनका साथ देना हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों के लिये उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।
साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अपने परिवार व समाज की सुरक्षा हेतु प्रशासन का सहयोग कर लॉक डाउन का पालन करें एवं घर पर रहें सुरक्षित रहें।

👮🏻👮🏻🏅इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री ओम शर्मा द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।




· एरोड्रम पुलिस द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए,अपनी जान की परवाह किये बगैर, रंगे हाथों किया चोरी के आरोपी को गिरफ्तार।



·         गश्त पर निकले दल को, चोर के एक घर में अंदर घुसे होने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा दबिश देकर चोरी के आरोपी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

इंदौर- दिनांक 27 मई 2020- शहर में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को लेकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्रों में बदमाशो पर नकेल कसने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों  द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया ।
 थाना क्षेत्र में चोरी नकबजनी कीजिये घटनाओं को रोकने हेतु थाना प्रभारी श्री अशोक कुमार पाटीदार द्वारा  एक टीम गठित की जाकर आसूचना संकलन का कार्य कराया गया, जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम को दिनांक 26.05.2020 की शाम सूचना प्राप्त हुई कि मकान नंबर 94 वैष्णा विहार कालोनी इंदौर में चोरी करने की नियत से चोर मकान में अंदर घुसा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचकर, उक्त मकान मालिक को तलब कर मकान का दरबाजा जो कि अंदर से लॉक था को खोला एवं अपनी जान की परवाह किये बगैर पुलिस टीम द्वारा घर में प्रवेश कर आरोपी की तलाश की तो देखा घर में रखा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ होकर अलमारी के गेट खुले हुवें थे जो अंदर वाले कमरे के टान पर एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछते अपना नाम रोहित पिता रघु बलाई उम्र 21 वर्ष निवासी 175 सुंदर नगर बर्फानी धाम के पास थाना विजय नगर इंदौर का होना बताया। पुलिस के अदम्य साहस एवं समय पर पहुंचने से एक गंभीर अपराध के रोकने में पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।  फरियादी की रिपोर्ट पर थाना एरोड्रम इंदौर पर नकबजनी का प्रयास का अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया जाकर आरोपी से अन्य चोरी नकबजनी  के अपराधों में पुछताछ जारी है।
      आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड चेक करते इंदौर शहर के अन्य थानों पर पूर्व के दो अपराध जिसमें अवैध हथियार रखने एवं जुआ खेलने के दर्ज होना पाये गये। आरोपी रहवासी क्षेत्र में सुनसान स्थानों एवं गलियों में स्थित मकानों को अपना निशाना बनाकर हाथ साफ किया करता था।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री अशोक कुमार पाटीदार, उनि. कल्पना चौहान, आर. नरेन्द्र तिवारी, आर. विकास जादौन, आर. रामजीलाल गुर्जर की अत्यन्त सराहनीय भूमिका रही।




कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लानें एवं कोरोना कर्मवीर योद्धाओं के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बनाये गये, श्रद्धाजंलि-रथ को डीआईजी इन्दौर ने हरी झंडी देकर किया रवाना



इन्दौर दिनांक 27 मई 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, शहर एवं शहरवासियों को इस संक्रमण से बचानें के लिए शहर मे लॉकडाउन लगाया गया है, जिसके पालन हेतु इंदौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिये भी इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न तरीको के माध्यम से आमजन में इस बीमारी से बचाव हेतु घर पर रहकर लॉक डाउन का पालन करने की समझाईश दी जा रही है।

      इसी कड़ी में कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लानें तथा कोरोना कर्मवीर योद्धाओं के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बनाये गये श्रद्धाजंलि-रथ/जागरूकता-रथ को आज दिनांक 27.05.2020 को पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

      इस जागरूकता/ श्रद्धाजंलि-रथ को रवाना करते हुए, डीआईजी सर ने कहा कि इन्दौर पुलिस द्वारा लगातार लॉक डाउन का पालन करते हुए, इस बीमारी के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को घर पर रहने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसी के तहत ही इस रथ के माध्यम से इंदौर पुलिस के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्वरूपों एवं भाव-भंगिमाओं व संदेशों के माध्यम से, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जायेगा। इस रथ पर थाना एमजी रोड़ के आरक्षक जवाहर सिंह जादौन-यमराज बनकर, सउनि सतेन्द्र सिंह जादौन- कोरोना राक्षस बनकर तथा आरक्षक सुरेश कुशवाह पुलिस के रूप में लोगों को विभिन्न संदेशों के माध्यम से इस बीमारी के संबंध में जानकारी देकर इससे बचाव के बारें में जागरूक करेगें। साथ ही कोरोना की इस जंग में अपने स्वयं को समर्पित करने वाले पुलिस के कोरोना कर्मवीर योद्धाओं के बलिदान को याद कर, इस जंग को लड़ने के लिये भी हम प्रोत्साहित हों और इन शहीदों की शहादत को हम व्यर्थ न जाने दे और इस कोरोना को हम सावधानी रखकर ही हरा सकते है ऐसा संदेश देते हुए, पुलिस के वीर योद्धओं निरी. स्व. श्री देवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी एवं निरी. स्व. श्री यशवंत पाल को इस श्रद्धाजंलि-रथ के माध्यम से सच्ची श्रंद्धाजंलि देने का प्रयास किया जा रहा है।