Wednesday, May 27, 2020

महिला गैंग रेप का प्रयास करने वाले कुख्यात गुंडे उमेश धानक पर छत्रीपुरा पुलिस ने लगाई रासुका



इंदौर 27 मई 2020- दिनांक 27 मई 2020 को लाक डाउन के दौरान गरीबों के लिए खाना  बनाने जा रही महिला से गैंगरेप का प्रयास करने वाले बदमाश उमेश धानक पर कड़ी कार्यवाही हेतु वरिष्ठअधिकारीगण श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायण चारी मिश्र, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डीके तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर एन एस भदौरिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते गैंगरेप के प्रयास के आरोपी सूरज  एवं  जय को तुरंत गिरफ्तार कर लिया उमेश देना घटना के समय से ही फरार हो गया था जिस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 के उप धारा 2 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 25 मई 2020 को सोनकर धर्मशाला इंदौर में गरीबों के लिए खाना बनाने जा रही महिला को थाना छत्रीपुरा क्षेत्र के कुख्यात गुंडे उमेश पिता सदाशिव धानक  ने  घात लगाकर अपने साथियों के साथ  मिलकर जबरन बलपूर्वक महिला को बुरी नियत  से  बलात्कार करने के लिए खींच कर  सेठी नगर के नाले में ले गये  जहां पर  महिला को जमीन पर पटक कर गैंगरेप  का  प्रयास  करने लगे  तभी थाना छत्रीपुरा  का गश्ती पुलिस दल  जा पहुंचा  जिसे देखते ही  आरोपी गण  महिला को  पुलिस में रिपोर्ट करने पर  जान से मारने की धमकी देकर  भाग निकले।  छत्रीपुरा पुलिस ने  आरोपी  उमेश  धानक  व इसके  साथी जय तथा  सूरज के विरुद्ध  अपराध क्रमांक  224 /2020  धारा  366  354  376 511  506 34भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर  त्वरित कार्यवाही करते हुए  आरोपी जय एवं आरोपी सूरज को तुरंत गिरफ्तार कर लिया,  आरोपी उमेश धानक घटना के समय से ही फरार हो गया था जोकि हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काटकर 2016 में रिहा हुआ है तभी से निरंतर अपराध गठित कर रहा है पूर्व में भी आरोपी उमेश धानक पर बुरी नियत से महिलाओं को पकड़ लेने के प्रकरण दर्ज है आम जनता के मन से आरोपी उमेश धानक का खौफ और आतंक  खत्म करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी आर एन एस भदौरिया ने आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 के उप धारा 2 के अंतर्गत कार्यवाही कर निरोध (रासुका) आदेश प्राप्त किया है आरोपी को गिरफ्तार कर रासुका के अंतर्गत केंद्रीय जेल भोपाल जेल दाखिल किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आर एन एस भदौरिया , उप निरीक्षक सोनू धाकड़, उप निरीक्षक प्रेक्षा मौर्य , प्रधान आरक्षक सुभाष ,आरक्षक राजेश आरक्षक अमरीश, आरक्षक सत्यम ,आरक्षक स्वप्नेश ,आरक्षक राहुल एवं वआर संजय राठौर का सराहनीय योगदान है




· इंदौर पुलिस के कोरोना योद्धा श्री रामबख्श पटेल इस वैश्विक महामारी को मात देकर आज स्वस्थ होने के पश्चात् ड्यूटी पर लौटे।



·           पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों ने  तालियां बजाकर किया उनका स्वागत और बढ़ाया उनका मनोबल एवं उत्साह

इंदौर 27 मई 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है। इस लड़ाई के दौरान हमारे कई वीर साथीगण भी इस बीमारी से ग्रसित हुए है। जिनमें उमनि कार्यालय के रामबख्श पटेल कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। वह कोरोना बिमारी का ईलाज कराकर, इस बीमारी को मात देकर  स्वस्थ होकर आज दिनांक 27 मई 2020 को आफिस में ड्यूटी पर लौटे।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा, अति पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर,अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित कार्यालय के साथी  पुलिसकर्मियों ने रामबख्श पटेल का तालियां बजाकर स्वागत किया और उनका मनोबल एवं उत्साह बढाया।

                इस दौरान प्रआर पटेल का स्वागत करते हुए डीआईजी ने कहा कि, हमें आप पर फक्र है कि, आपने बता दिया कि हम इंदौर पुलिस के वीर सिपाही है, जो कि कितनी भी परेशानियां आ जाएं उनसे डरने वाले नहीं है, बल्कि उससे डटकर मुकाबला कर, जंग को जीतने वालों में से है।
यहां यह बात उल्लेखनीय है कि प्रधान आरक्षक रामबख्श पटेल किसी कारणवश इस बीमारी से संक्रमित हो गए थे, लेकिन उनकी समझदारी एवं सतर्कता के कारण न तो कार्यालय में उनके किसी साथी को और न हीं उनके परिवार में किसी को उन्होंने इस बीमारी की चपेट में आने दिया।





आईजी ने किया मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कंटेनमेंट क्षेत्रों का भ्रमण, दिये आवश्यक निर्देश




आज दिनांक 27/05/ 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा मल्हारगंज थाने पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चंद्र जैन, एडिशनल एसपी श्री मनीष खत्री एवं थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री संजय मिश्रा से थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण और पुलिस द्वारा  किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा की।
आईजी ने थाना स्टाफ का निरीक्षण करते पाया कि थाने पर 14 पुलिसकर्मियों की उम्र 55 वर्ष से अधिक है । इसपर आईजी ने एसपी (वेस्ट) को निर्देशित किया कि इन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण अन्य थानों में किया जाए जिससे सभी थानों में 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों का संतुलन बना रहे।स्टाफ से चर्चा कर आईजी ने  उन्हें स्वयं के स्वास्थ्य और कोरोना ड्यूटी के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए।

 जिसके बाद आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ ही श्रीमान तहसीलदार महोदय एवं नगर  निगम के जोनल अधिकारी के साथ थाना क्षेत्र के कंटेनमेंट एरिया महेंद्र कॉम्प्लेक्स, शंकरगंज एवं कमला नेहरू स्थित पेनजॉन कॉलोनी का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंटेनमेन्ट एरियाज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, बेरिकेडिंग में मुर्गा जाली लगाई जाए ताकि लोग अनधिकृत रूप से उसमे से निकल न सकें साथ ही संक्रमित इलाको में ड्यूटी कर रहा स्टाफ आवश्यक रूप से पीपीई किट्स में रहे।

इसके बाद आईजी ने  शाम के समय सांवेर थाना क्षेत्र के कोरोना संक्रमण से प्रभावित गांव 'बड़ोदिया खान' पहुंचकर  स्थिति का निरीक्षण किया और  पुलिस इंतजाम लगाया

इस गांव में पिछले दिनों एक साथ कोरोना संक्रमण के 19 केस पाए गए थे। यहां 3 केस पूर्व में ही पाए गए हैं इस प्रकार इस गांव में कोरोना संक्रमण के  कुल 22 केस पाए गए हैं ।
आईजी ने वहां पहुंचकर पुलिस बेरीकेडिंग  एवं अन्य पुलिस इंतजामों का निरीक्षण करते हुए टीआई सांवेर को निर्देशित किया कि  गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया जाए  और मुश्तैदी के साथ लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि अन्य ग्रामीणों में संक्रमण न फैले।





CHAMPION OF THE DAY



 22 MAY 2020

 Mr. OM SHARMA

👨🏻🏅
Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों को भोजन व्यवस्था मे मदद करने वाले श्री ओम शर्मा जी को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित

 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स के कार्यों में सहयोग देने व उनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए ग्राम नोलाना तहसील गौतमपुरा जिला इंदौर के व्यापारी श्री ओम शर्मा द्वारा जिला पुलिस बल इंदौर को भोजन व्यवस्था में मदद की गयी हैं।

 श्री ओम शर्मा जी ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं। अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना तथा इस लड़ाई में इनका साथ देना हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों के लिये उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।
साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अपने परिवार व समाज की सुरक्षा हेतु प्रशासन का सहयोग कर लॉक डाउन का पालन करें एवं घर पर रहें सुरक्षित रहें।

👮🏻👮🏻‍♂🏅इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री ओम शर्मा द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।




· एरोड्रम पुलिस द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए,अपनी जान की परवाह किये बगैर, रंगे हाथों किया चोरी के आरोपी को गिरफ्तार।



·         गश्त पर निकले दल को, चोर के एक घर में अंदर घुसे होने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा दबिश देकर चोरी के आरोपी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

इंदौर- दिनांक 27 मई 2020- शहर में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को लेकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्रों में बदमाशो पर नकेल कसने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों  द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया ।
 थाना क्षेत्र में चोरी नकबजनी कीजिये घटनाओं को रोकने हेतु थाना प्रभारी श्री अशोक कुमार पाटीदार द्वारा  एक टीम गठित की जाकर आसूचना संकलन का कार्य कराया गया, जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम को दिनांक 26.05.2020 की शाम सूचना प्राप्त हुई कि मकान नंबर 94 वैष्णा विहार कालोनी इंदौर में चोरी करने की नियत से चोर मकान में अंदर घुसा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचकर, उक्त मकान मालिक को तलब कर मकान का दरबाजा जो कि अंदर से लॉक था को खोला एवं अपनी जान की परवाह किये बगैर पुलिस टीम द्वारा घर में प्रवेश कर आरोपी की तलाश की तो देखा घर में रखा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ होकर अलमारी के गेट खुले हुवें थे जो अंदर वाले कमरे के टान पर एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछते अपना नाम रोहित पिता रघु बलाई उम्र 21 वर्ष निवासी 175 सुंदर नगर बर्फानी धाम के पास थाना विजय नगर इंदौर का होना बताया। पुलिस के अदम्य साहस एवं समय पर पहुंचने से एक गंभीर अपराध के रोकने में पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।  फरियादी की रिपोर्ट पर थाना एरोड्रम इंदौर पर नकबजनी का प्रयास का अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया जाकर आरोपी से अन्य चोरी नकबजनी  के अपराधों में पुछताछ जारी है।
      आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड चेक करते इंदौर शहर के अन्य थानों पर पूर्व के दो अपराध जिसमें अवैध हथियार रखने एवं जुआ खेलने के दर्ज होना पाये गये। आरोपी रहवासी क्षेत्र में सुनसान स्थानों एवं गलियों में स्थित मकानों को अपना निशाना बनाकर हाथ साफ किया करता था।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री अशोक कुमार पाटीदार, उनि. कल्पना चौहान, आर. नरेन्द्र तिवारी, आर. विकास जादौन, आर. रामजीलाल गुर्जर की अत्यन्त सराहनीय भूमिका रही।




कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लानें एवं कोरोना कर्मवीर योद्धाओं के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बनाये गये, श्रद्धाजंलि-रथ को डीआईजी इन्दौर ने हरी झंडी देकर किया रवाना



इन्दौर दिनांक 27 मई 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, शहर एवं शहरवासियों को इस संक्रमण से बचानें के लिए शहर मे लॉकडाउन लगाया गया है, जिसके पालन हेतु इंदौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिये भी इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न तरीको के माध्यम से आमजन में इस बीमारी से बचाव हेतु घर पर रहकर लॉक डाउन का पालन करने की समझाईश दी जा रही है।

      इसी कड़ी में कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लानें तथा कोरोना कर्मवीर योद्धाओं के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बनाये गये श्रद्धाजंलि-रथ/जागरूकता-रथ को आज दिनांक 27.05.2020 को पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

      इस जागरूकता/ श्रद्धाजंलि-रथ को रवाना करते हुए, डीआईजी सर ने कहा कि इन्दौर पुलिस द्वारा लगातार लॉक डाउन का पालन करते हुए, इस बीमारी के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को घर पर रहने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसी के तहत ही इस रथ के माध्यम से इंदौर पुलिस के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्वरूपों एवं भाव-भंगिमाओं व संदेशों के माध्यम से, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जायेगा। इस रथ पर थाना एमजी रोड़ के आरक्षक जवाहर सिंह जादौन-यमराज बनकर, सउनि सतेन्द्र सिंह जादौन- कोरोना राक्षस बनकर तथा आरक्षक सुरेश कुशवाह पुलिस के रूप में लोगों को विभिन्न संदेशों के माध्यम से इस बीमारी के संबंध में जानकारी देकर इससे बचाव के बारें में जागरूक करेगें। साथ ही कोरोना की इस जंग में अपने स्वयं को समर्पित करने वाले पुलिस के कोरोना कर्मवीर योद्धाओं के बलिदान को याद कर, इस जंग को लड़ने के लिये भी हम प्रोत्साहित हों और इन शहीदों की शहादत को हम व्यर्थ न जाने दे और इस कोरोना को हम सावधानी रखकर ही हरा सकते है ऐसा संदेश देते हुए, पुलिस के वीर योद्धओं निरी. स्व. श्री देवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी एवं निरी. स्व. श्री यशवंत पाल को इस श्रद्धाजंलि-रथ के माध्यम से सच्ची श्रंद्धाजंलि देने का प्रयास किया जा रहा है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 26 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 27 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 27 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 26 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

06 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन एंव 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तेजाजी नगर  द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजी नगर ब्रिज के नीचें इन्दौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कैलोद करताल निवासी प्रकाश और रणजीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के सामनें एबी रोड राऊ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 382/6 नेहरू नगर लाला का बगीचा इंदौर निवासी विशाल पिता कन्हैय्यालाल पटोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अन्नपुर्णा रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 89 मिश्र नगर निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एमपी 09 सीएल 1224 कार एवं 12 बीयर बाटल अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 को 20.00 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखनिवास तिराहा केट रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सोनू पिता सुभाष, राजु उर्फ राजेंद्र पिता जयराम, शेरू उर्फ शैलेष पिता भेरूलाल मकवाना, गणेश पिता प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एमपी 09 एचडी 6201 व 3500 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 को 15.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना एबी रोड पुरानें थानें के सामनें बुढी बरलई से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 53/12 पाटनीपुरा निवासी दिनेश पिता सोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1980 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 को 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आकिया गोगाखेडी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बिचैली हप्सी निवासी हिम्मत चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर घाटा बिल्लौद चैकी के सामनें मेन रोड पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम उपडी थाना बददुन जिला धार निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से मारूति वैन क्र एमपी 09 बीसी 1310 एवं 110000 रूपयें कीमत की 270 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2020 कोें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, वृदांवन कालोनी निवासी नितिन पिता नंदकिशोर आर्य और गली न 2 राजाबाग कालोनी निवासी मनीष उर्फ मोंटा पिता श्रीलाल जायसवाल और संजय पब्लिक स्कुल के पास निवासी दिनेश उर्फ गोलु पिता घनश्याम मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध हथियार जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, May 26, 2020

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों को भोजन व्यवस्था मे मदद करने वाले श्री सचिन पाटीदार को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY

 21 MAY 2020

 Mr.Sachin Patidar

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆



           वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स के कार्यों में सहयोग देने व उनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए ग्राम कावड़िया तहसील महेश्वर जिला  खरगोन के किसान भाई श्री सचिन पाटीदार द्वारा जिला पुलिस बल इंदौर को भोजन व्यवस्था में मदद की गयी हैं।

           श्री सचिन पाटीदार ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं। अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना तथा इस लड़ाई में इनका साथ देना हमारा भी सामाजिक उत्तरदायित्व  हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों के लिये उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री सचिन पाटीदार द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



'लॉकडाउन' खत्म होते ही 'लॉकअप' में पहुंचें शातिर अपराधी : आईजी



           आज दिनांक 26/05/ 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पुलिस थाने में आदतन अपराधी, विशेष तौर पर वह जो वाहन चोरी ,लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त होकर सक्रिय हैं, उनकी एक सूची तैयार की जाए ताकि लॉकडाउन में ढील के कारण जो लोगों का आवागमन हो रहा है, उन्हें ये अपराधी टारगेट बनायें इससे पहले ही ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
           इस हेतु प्रत्येक पुलिस थाने में इन अपराधियों को सूचीबद्ध कर प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी के बीच बांटा जाए ताकि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को विदित रहे कि उनका टारगेट क्या है और वह अपने टारगेट को निष्क्रिय करने में पूर्णत: प्रयासरत रहें । इस हेतु क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी भी नियत की गई है।
            साथ ही आईजी ने जनसामान्य से भी अनुरोध किया है कि, यदि वह क्षेत्र में ऐसी कोई गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को देखते हैं तो इसकी सूचना 100 नंबर पर अथवा 7049108080 पर दें। यदि उनकी सूचना सत्य पाई जाती है तो उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही आईजी ने लॉकडाउन के बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

पुलिस लाइन पहुंचे आईजी, पुलिस परिवारों की समस्याओं को सुन उनके निराकरण के दिये निर्देश



  इंदौर दिनांक 26 मई 2020 - को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा पुलिस लाइन इंदौर पहुंचे जहां वह पुलिस परिवारों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दूर करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 'ल्यूपिन इंडस्ट्रीज' के माध्यम से 50 'थर्मल गन्स' प्राप्त हुई हैं जिनसे आगामी दिनों में स्क्रीनिंग की प्रोसेस को बढ़ाया जाएगा । लाइन में 400 के लगभग घर हैं यदि प्रतिदिन 100-125 घरों में स्क्रीनिंग का लक्ष्य लेकर चलेंगे तो हर चौथे दिन में प्रत्येक घर में स्क्रीनिंग की जा सकेगी ।

इसके साथ ही पुलिस परिवारों के पढ़ाई करने वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए आईजी ने अधीनस्थ अधिकारियों को लाइन में ही 1 हॉल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है जहां इंटरनेट सुविधा युक्त कंप्यूटर होंगे जिसके माध्यम से पढ़ाई करने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए प्राइवेट स्पेस प्राप्त होगा।
 इसके अलावा पानी की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से टैंकर की उपलब्धता सुनिश्चित कराना,लाइन में ही 'डोर टू डोर'  दूध,सब्जियां और किराने की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।









इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 13 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 26 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 26 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 13 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एंव 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब सहित,07 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना विजय नगर  द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को 18.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजयनगर चैराहा इंदौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,, 52 प्रकाश चंद सेठी नगर इदंौर निवासी राघवेन्द्र और 29/1 नादिया नगर निवासी कल्लू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना तेजाजीनगर  द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को, 4.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजीनगर ब्रिज के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 274 गली नं 6 मूसाखेडी इंदौर निवासी धर्मेन्द्र सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3400 रुपयें कीमत की 07 बाटल बीयर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना पुराना टोल नाका ए.बी रोड बूढी बरलई और ग्राम पुवार्डारोड रेल्वे फाटके के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बलवाडा खरगोन हाजत्रल मुकाम कासा विलास 21 लसूड़िया निवासी हिंमाशु दांगी और 448 बापुगांधी नगर देवास नाका लसूड़िया निवासी हरीराम वर्मा कडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर व 03  बीयर बाटल अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को, 2.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एक फोन 50 मानसरोवर काॅलोनी दंेवगुराडियास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 149 मानसरोवर काॅलोनी देवगुराडिया निवासी शेलू उर्फ जसविन्दर सिंह सलुजा पिता तिरलोचन्द्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8000 रुपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को, 13.00 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालाजी चैराहा बायपास बेटमा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बनेडिया निवासी राहुल  भुवान सिंह राजपूत और सागौर धार निवासी गणेश पिता छोटेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक बोलेरो पिकअप एम.पी. 09 जी.ए 3254 में 60 पेटी देशी अवैध शराब व 540 लीटर कीमत की 2 लाख 56 हजार रुप्यें जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं|
अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को 7.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्राईम सिटी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें,  रुस्तम का बगीचा इंदौर निवासी मनीष वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।