Saturday, May 2, 2020

CHAMPION OF THE DAY 01-05-2020




 Dr. Nina Jain, Indore managment Association Indore

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की सुरक्षा हेतु पीपीई किट, मास्क एवं ग्लबस् उपलब्ध करवाने वाली Dr. Nina Jain, Indore managment Association को किया CHAMPIONS of the Day  के रूप मे सम्मानित

                वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, Dr. Nina Jain, Indore Managment Association  द्वारा विभिन्न  वेंडर्स से कॉर्डिनेट कर जिला पुलिस बल इंदौर को उक्त महामारी से बचाव हेतु मास्क, ग्लबस् एवं पीपीई किट उपलब्ध करवायी गयी।

डॉ. नैना जैन ने कहा कि इस महामारी से लड़ने वाले समाज के इन प्रथम पंक्ति के योद्धाओं का सुरक्षित रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं। अतः इनकी लडाई में एकजुटता दिखाते हुए हमें भी साथ देना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस के लिए उनका यह छोटा सा प्रयास है।
      
                इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में Dr. Nina Jain, Indore managment Association द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day के रूप में सम्मानित करती हैं।




· पुलिसकर्मियों का मनोबल एवं हौसला बढानें के लिए डीआईजी इंदौर पहुंचे नयापुरा कंटेनमेंट एरिया।




·         पुलिसकर्मियों का गर्मी से बचाव हेतु टेंट आदि की व्यवस्था के साथ ओआरएस पैकेट,थर्मो प्लास्ट वाटर टैंक एवं 3000 गमछे सहित किया आवश्यक सामग्री का वितरण।

इन्दौर दिनांक 02 मई 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कफ्र्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है।

                कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये आज डीआईजी सर,कंटेनमेंट एरिया नयापुरा में पहुंचे, वहां की तंग गलियों व कंटेनमेंट एरिया का दौरा किया गया और वहां पर बड़ी सतर्कता के साथ लाॅक डाउन का समझाईश व सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान नयापुरा क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुंच उनका हौसला बढ़ाते हुए उनसे उनकी ड्यूटी व समस्याओं के साथ ही उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी चर्चा की और  उनके सुरक्षार्थ गर्मी से बचाव हेतु 3000 गमछे, ओआरएस घोल, आॅडोमास, पीने के पानी के लिए थर्मो प्लास्ट वाटर टैंक, साबुन, बिस्किट्स आदि आवश्यक साम्रगी पुलिस कर्मियों व नगर सुरक्षा समिति सदस्यों में वितरित की गई।  उन्होंने सभी से कहा कि कोरोना के साथ-साथ गर्मी का मौसम भी हमारे लिए चुनौती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान रखते हुए  सावधानी पूर्वक ड्यूटी करें।
उन्होनें सभी का मनोबल बढ़ातें हुए कहा कि, इंदौर पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है, हम सभी इस महामारी से लड़ाई में जरूर जीतेगें।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 15 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 02 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 02 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 15 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

Friday, May 1, 2020

डीआईजी इंदौर ने शहर के बाहरी चेक पोस्ट का निरीक्षण कर, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश



इन्दौर दिनांक 01 मई 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कफ्र्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है।

                कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने व उक्त लाॅक डाउन के तहत शहर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्रों में इन्दौर पुलिस द्वारा चैक पोस्ट बनाकर, लागातार निगरानी रखी जा रही है एवं प्रभावी चैकिंग की जा रही है। इन चैक पोस्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये आज डीआईजी इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र  शहर के बाहरी क्षेत्रों की चैक पोस्टों खण्डवा रोड़, राऊ क्षेत्र, सांवेर रोड़ आदि क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होने वहां पहुंचकर पुलिस स्टाफ से चर्चा की तथा आवश्यक वस्तुओं के वैधानिक तरीके सुगम आगमन सहित अवैधानिक रूप से फल/सब्जियों के लाये जाने पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दियें। साथ ही वहां से निकलने वाहनों में सवारी आदि ले जाने वालों के विरूद्ध भी कड़ी नजर रखते हुए, लाॅक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये गये।

                इस दौरान वे विभिन्न पाईंट्स पर गये तथा वहां ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुंच उनसे उनकी ड्यूटी व समस्याओं के साथ ही उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी चंर्चा की और अपना ध्यान रखतें हुए सावधानीपूर्वक ड्यूटी करने का कहते हुए, सभी का मनोबल व हौसला बढ़ाया।



इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा स्व. श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी को इन्दौर के स्टोन आर्टिस्ट श्री वाजिद खान द्वारा अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि देकर, उनकी यादों को कर दिया जीवंत




इंदौर- दिनांक 01 मई 2020- वर्तमान के इस कोरोना संकट के समय में हमारे कोरोना वाॅरियर्स फ्रंट लाईन में आकर इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे है, और इसी जंग में हमारे कर्मवीर योद्धा जूनी इंदौर थाने के टीआइ स्व. श्री देवेंद्र चंद्रवंशी, इसमें लड़ते हुए शहीद हो गये। उनकी शहादत की याद में आज शहर के स्टोन आर्टिस्ट वाजिद खान ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में पत्थरों से स्व. श्री देवेंद्र चंद्रवंशी का चित्र बनाकर, एक अनूठे अंदाज में उन्हें श्रद्धाजंलि देकर, उनकी यादों को हमेशा के लिये सभी के दिलों में जीवंत कर दिया।

                इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरि नारायण चारी मिश्र ने कहा कि, शहीद हमारे स्मृतियों मे हमेशा जीवित रहता है। हमारे साथी व वीर सिपाही स्व. श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी की याद में आज स्टोन आर्टिस्ट श्री वाजिद खान व उनकी टीम ने छोटे-छोटे स्टोन्स के द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से उनके चित्र को अपनी कला के माध्यम से एक थ्रीडी इफेक्ट के साथ साकार किया। वाजिद खान व उनके साथियों ने इंदौर के कर्मवीर को इस अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देकर, हमारे इंदौर पुलिस के सुपर स्टार वीर योद्धा की यादों को हमेशा के लिये सभी के दिलों में जीवंत कर दिया।




कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों हेतु अल्पाहार उपलब्ध करवाने वाली अयोध्यापुरी रहवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र जैन एवं श्री गौरी शंकर लखोटिया सहित सभी सदस्यों को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY
 30-04-2020
 Mr. Devendra Jain, Mr. Gaurishankar Lakhotiya & Members of Ayodhyapuri Resident Welfare Committee

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆


                वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा व सेहत ध्यान रखते हुए, अयोध्यापुरी रहवासी कल्याण समिति की ओर से श्री देवेंद्र जैन (अध्यक्ष), श्री गौरीशंकर लखोटिया (सचिव) सहित सभी सदस्यगणों द्वारा जिला पुलिस बल इंदौर को अल्पाहार के 6000 पैकेट   उपलब्ध करवाये गये हैं।

               उक्त संस्था के सदस्यों ने कहा कि, इस महामारी से लड़ने वाले समाज के इन योद्धाओं का सेहतमंद व सुरक्षित रहना हम सभी के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनका ध्यान रखना हमारा भी कर्तव्य हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए  उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।
               उन्होनें सभी आमजन से अनुरोध किया कि हमारे स्वयं के, समाज के और देशहित में इस लॉक डाउन का जरूर पालन करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में अयोध्यापुरी रहवासी कल्याण समिति के श्री देवेंद्र जैन एवं श्री गौरी शंकर लखोटिया सहित सभी सदस्यों  द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 18 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 01 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 अप्रैल 2020 के सुबह से आज दिनांक 01 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 18 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त- 

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अप्रैल 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गिरफ्तारी तथा 15 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अपे्रल 2020 को 07 गिरफ्तारी तथा 15 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 अप्रैल 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैपाटी चैराहा इन्दौर पर लोडिंग वाहन क्र एमपी 09 जीजी 3741 से अवैध शराब ले जाते मिले, गोकुल नगर कनाडिया रोड निवासी भावेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।  
 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Thursday, April 30, 2020

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की सुरक्षा हेतु पुलिस के विभिन्न थानों व कार्यालयों को सेनिटाईज करवाने व 2000 ग्लोवस उपलब्ध करवाने वाले संस्था प्रकृति (A school of Happiness) के श्री आर एस मोदानी सा को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY
 29-04-2020
 Mr. R. S. Modani sa,
Devidayal hari kishan, Indore

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆



               वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, पुलिस को उक्त महामारी से बचाव हेतु संस्था प्रकृति (A school of Happiness) के माध्यम से श्री आर एस मोदानी सा एवं श्री आशीष जैन  द्वारा इंदौर पुलिस के विभिन्न थानों व कार्यालयों को सेनिटाईज करवाया जा रहा हैं तथा सुरक्षार्थ 2000 ग्लोवस भी जिला पुलिस बल इंदौर को  उपलब्ध करवाये गये हैं।

               संस्था प्रकृति (A school of Happiness) के सौजन्य से अभी तक 32 विभिन्न थानों व कार्यालयों को  सेनिटाईज करवाया गया हैं, उनका यह कहना है कि, इस महामारी से लड़ने वाले समाज के इन योद्धाओं का सुरक्षित रहना हम सभी के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना हमारा भी फर्ज़ बनता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।

                इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में संस्था प्रकृति (A school of Happiness) के श्री आर एस मोदानी सा  द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



आज अपने घरों में महफूज लोग सारे है, देखो जमीन पर उतरे खाकी में सितारें है।👮‍♂️👮 इस प्रकार के जोशीले एवं सम्मानजनक शब्दों के स्लोगनों से, लोगों ने व्यक्त की, कोरोना फाईटर्स पुलिसकर्मियों के प्रति अपनी भावनात्मक संवेदनाएं।




इंदौर- दिनांक 30 अप्रेल 2020 - वर्तमान कोरोना संकट के इस चुनौतीपूर्ण समय में आम लोगों में सकारात्मकता विचारों की वृद्धि हो एवं इस वैश्विक महामारी से इतर कुछ रचनात्मक करें व सोचें तथा वे घर पर रहने के लिए प्रोत्साहित होकर कुछ रचनात्मक करें इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता के लिये ‘‘ रचनात्मक रहें - सकारात्मक रहें ’’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेंटिंग/कविता और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें वर्तमान परिदृश्य में पुलिस के कर्तव्य और चुनौतियाँ विषय पर सभी से प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी थी।
                इन्दौर पुलिस की इस रोचक पहल का आम जनता ने स्वागत करते हुए अच्छा प्रतिसाद प्रदान किया। सभी ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए हमें केवल इन्दौर शहर ही नहीं वरन मध्य प्रदेश के धार, झाबुआ, धामनोद, देवास, भोपाल, खरगोन, मुरैना आदि विभिन्न शहरों से भी लोगों ने इसमें अपनी रचनाएं/प्रविष्टियां भेजी।
                इन्दौर पुलिस को प्राप्त इन प्रविष्टियों को अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में गठित एक स्वतंत्र ज्यूरी श्रीमती रचना जौहरी (पत्रकार), श्रीमती भारती सरवटे (चित्रकार) एवं श्री ईस्माईल लहरी (प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट) ने अपनी पारखी नजरों से परखा। उक्त ज्यूरी ने इन रचनाओं में से निम्न तीन स्लोगनों को पुलिस की वर्तमान चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों का सर्वश्रेष्ठ आकलन करने पर उनका चयन किया गया -

प्रथम विजेता-श्री पंकज पिता रामप्रसाद शर्मा,
पता-301 रामायण अपार्टमेंट, 71 चंद्रलोक कालोनी साकेत, इन्दौर। 

आज अपने घरों में महफूज लोग सारे है,
                                देखो जमीन पर उतरे खाकी में सितारें है।

द्वितिय विजेता- श्रीमती पिंकी पति सोमित तिवारी,
पता-181-, समर पार्क कॉलोनी, इंदौर

                भूख, प्यास, परिवार से दूरी, सब सहन कर रहे,
                                कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिस के सब ‘‘कर्मवीर’’ युद्ध लड़ रहे।

                खेल कर अपनी जान पर, निभा रहे अपना धर्म,
                                ऐसे इंदौर पुलिस के ‘‘कर्मवीरों’’ के सदा ऋणी रहेंगे हम ।
                कोरोना से जंग में हम जरूर होंगे कामयाब,
                                क्योंकि जल रही है इंदौर पुलिस के दिल में, सुरक्षा के जज्बे की आग।

तृतीय विजेता- सुश्री श्रुति भटनागर पिता डाॅ. एस.सी. भटनागर
पता-66, मानसरोवर नगर इंदौर

                सुरक्षित रहें आप, सुनिश्चित करें हम,
                                                राष्ट्रहित व जनहित में सदैव तत्पर हम।

चंदननगर पहुंचे आईजी,किया 500 पीपीई किट्स, 350 सेफ्टी गॉगल्स और आवश्यक सामग्री का वितरण




आज दिनांक 30/04/ 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा चंदननगर थाना क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने कोरोना ड्यूटी  में लगे हुए पुलिस जवानों, नगर रक्षा समिति के सदस्यों एवं प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें 500   पीपीई किट्स का वितरण किया जिनमे से 300 पीपीई किट्स "भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, भोपाल वृत्त(इंदौर अंचल)"  द्वारा एवं 200 पीपीई किट्स "MoreYeahs" आईटी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा "किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड" कंपनी के सौजन्य से 350 अत्याधुनिक तरीके के री-यूजेवल सेफ्टी गॉगल्स का वितरण किया गया । साथ ही ऑडोमोस,इलेक्ट्रॉल,ओ.आर.एस.,  साबुन एवं  बिस्किट्स आदि आवश्यक सामाग्री  का वितरण भी आईजी द्वारा  किया गया।
               इस दौरान आईजी ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों की अच्छे कार्य के लिए सराहना की और उन्हें  सदस्यों की संख्या और भी अधिक बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
               मीडिया से चर्चा में आईजी ने कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में गर्मी भी अपनी चुनौती पेश करेगी। इसे ध्यान में रखते हुए ड्यूटी स्थलों पर टेंट लगाये गए हैं और  बैठने की व्यवस्था भी की गई है साथ ही  इलेक्ट्रॉल एवं ओ.आर.एस. आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि ड्यूटी में लगे जवान एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य  भीषण गर्मी  में ड्यूटी के दौरान  अपने आपको लगातार री-हाइड्रेट करते रहें और गर्मी के प्रकोप से बचे रहें।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 22 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 30 अप्रैल 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 अप्रैल 2020 के सुबह से आज दिनांक 30 अप्रैल 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 22 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अप्रैल 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।



अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रैल 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तुलसीदास मंदिर का ओटला खजुरी मार्केट इन्दौर से अवैध भांग ले जाते मिले, 283 तुलसी दास मंदिर खजुरी मार्केट निवासी मनोहर शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3360 रूपयें कीमत की अवैध भांग जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, April 29, 2020

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की सुरक्षा हेतु पीपीई किट एवं सेनिटाईजर उपलब्ध करवाने वाले Rusan pharma Ltd., Anandam NGO, Suncity welfare group & Hajela Family को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY

 28-04-2020

 Rusan pharma Ltd., Anandam NGO, Suncity welfare group & Hajela Family

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.


 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, Rusan pharma Ltd., Anandam NGO और Suncity welfare group की ओर से Mrs. Preeti, Ms. Sudipti Hajela, Ms. Kahanak & Mr. Rajesh Hajela जिला पुलिस बल इंदौर को उक्त महामारी से बचाव हेतु 75 पीपीई किट एवं सेनिटाईजर उपलब्ध करवाया हैं।

उक्त संस्थाओं के सभी सदस्यों ने कहा कि इस महामारी से लड़ने वाले समाज के इन प्रथम पंक्ति के योद्धाओं का सुरक्षित रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनकी लडाई में एकजुटता दिखाते हुए हमें भी साथ देना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी ने उक्त सामग्री पुलिस के लिये उप निरीक्षक सोनू बाजपेयी को प्रदाय की।
        इस कार्यक्रम के अवसर पर सनसिटी वेलफेयर ग्रुप के सदस्यों ने पुलिस टीम का ताली बजा कर अभिवादन किया और पुलिस के कार्य की सराहना कर उसमें हर प्रकार का सहयोग देने का प्रयास करने का वादा किया।

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में Rusan pharma Ltd., Anandam NGO, Suncity welfare group &  Hajela Family  द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



· पुलिस की कोरोना से सुरक्षा के साथ पुलिस की गाड़ियों को भी कोरोना के संक्रमण का वाहक बनने से बचाने के लिए आरक्षक ने बनाई, " व्हीकल सैनिटाइजर मशीन "



·        डीआईजी इंदौर ने आरक्षक के इस इनोवेशन की सराहना कर दिया उसे 1000 का नगद पुरस्कार

इन्दौर दिनांक 29 अप्रेल 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/ कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है।

                कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से शहर संवेदनशील क्षेत्र एवं कंटेनमेंट एरिया आदि में ड्यूटी करने एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरंतर रूप से इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य पुलिस की गाड़ियों को रोजाना इन क्षेत्रों में जाना होता है, जिसके कारण इन गाड़ियों के जरिये भी संक्रमण फैलने  की आशंका होती है। इसी का ख्याल रखते हुए कि गाड़ियां के माध्यम से भी पुलिस संक्रमित ना हो और सुरक्षित रूप से अपनी इस चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को निरंतर कर सके, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए थाना चंदन नगर के आरक्षक 3158 रामकृष्ण रघुवंशी ने पुलिस की गाड़ियों को सैनिटाइज करने के लिए कुछ करने का सोचा और उन्होंने यूट्यूब एवं विभिन्न जगहों से जानकारी  निकालकर वेल्डर को दिशा- निर्देश देते हुए एक व्हीकल सैनिटाइजर मशीन बनाई, जिसकी सहायता से पूरी गाड़ी को चंद सेकंड्स में सैनिटाइज किया जा सकता है।

                आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी द्वारा तैयार की गई इस व्हीकल सैनिटाइजर मशीन का डीआईजी इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा आज दिनांक 29/04/2020 को डीआरपी लाइन इंदौर में उद्घाटन किया गया और उन्होंने आरक्षक रामकृष्ण के इस संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्य की  प्रशंसा करते हुए कहा कि, इंदौर पुलिस के इसी जज्बे से हम इस कोरोना की जंग को जरूर जीतेंगे, यह कहते हुए उन्होंने आरक्षक 3158 रामकृष्ण रघुवंशी को 1000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

      उक्त व्हीकल सैनिटाइजर मशीन को डीआरपी लाइन इंदौर में स्थापित किया गया है जहां पर पुलिस की सभी गाड़ियों को नियमित रूप से  सैनिटाइज किया जावेगा ताकि इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सके।