Tuesday, April 28, 2020

पुलिस थाना संयोगितागंज और छत्रीपुरा के पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग कर दी उन्हे उचित सलाह*

**इंदौर पुलिस के लिए सुखद खबर पूर्व में जांच किए गए दस पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई नेगेटिव*

इन्दौर दिनांक 28 अप्रेल 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है। इन कोरोना फाईटर्स पुलिस कर्मियों की सुरक्षा एवं इस बीमारी से बचाव तथा सुविधाओं का ध्यान रखते हुए, वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा निरंतर रूप से इन्दौर पुलिस का मनोबल बढ़ाया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य के बारें मे भी निरंतर रूप से ध्यान रख कार्यवाही की जा रही है।
     इसी कड़ी में आज पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में इस महामारी से बचाव व सुरक्षा की दृष्टि से इन्दौर पुलिस के जांबांजो की स्वास्थ्य देखभाल हेतु डाॅक्टरर्स की विशेष टीम ने आज दिनांक 28.04.2020 को शहर के संयोगितागंज और छत्रीपुरा थानें के लगभग 90 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गयी और उनसे कोई बीमारी आदि के बारें में जानकारी भी ली गयी। इस दौरान अधिकतर पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं पायी गयी।
 इसके साथ ही डॉक्टर्स द्वारा पुलिस कर्मियों को सावधानीपूर्वक ड्यूटी के संबंध में उचित सलाह दी गयी ।

आईजी एवं डीआईजी सर द्वारा सभी पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु डाॅक्टरर्स की विशेष टीम लगायी गयी है, जो निरंतर रूप से पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच करेगी और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बेहतर उपचार की व्यवस्था की जावेगी।

कैदियों के अस्थायी जेल का आईजी, डीआईजी ने किया निरीक्षण* *▪ कैदियों को क्वारेंटाईन किये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं सहित दिये माकूल सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश*

*▪

इन्दौर दिनांक 28 अप्रेल 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी से इंदौर शहर में भी संक्रमण फैला है, जिसके तहत ही विगत दिनों में इंदौर की सेन्ट्रल जेल के कुछ कैदी भी इस बीमारी कोविड-19 कोरोना वायरस की चपेट में आये थे। इस बीमारी का संक्रमण अन्य कैदियों में न फैले इसी को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन द्वारा इन कैदियों के लिये इंदौर के थाना तेजाजी नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम असरावद खुर्द में अस्थायी जेल बनायी गयी है।
    इस अस्थायी जेल की व्यवस्थाओं को देखने के लिये आज दिनांक 28.04.2020 को पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री विवेक शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा  पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मो यूसुफ कुरैशी एवं संबंधित थानों के बल को लेकर वहां दौरा किया गया। इस दौरान उन्होनें वहां कैदियों को रखे जाने के लिये बैरिक आदि व्यवस्थाएं देखी। वहां पर उन्हें क्वारेंटाईन करने के लिये जरूरी बातों आदि का ध्यान रखने तथा सीसीटीवी कैमरें लगाने और उसके माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिये गये। इसके  साथ-साथ कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये जेल विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
पुलिस को कैदियों का क्वारेंटाईन सेंटर होने के कारण सख्त व प्रभावी चैकिंग करते हुए, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित बल को समय - समय पर बैरिकों को चैक करने सहित वाॅच टावर लगाकर सर्च लाईट के माध्यम से लगातार निगरानी रखनें के लिए उचित दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होनें पुलिस कर्मियों से बात करके उनका हौसला बढ़ाया और करोना से बचाव के साथ प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था रखते हुए स्वयं का भी ध्यान रखने का कहा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 42 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 28 अप्रैल 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 अप्रैल 2020 के सुबह से आज दिनांक 28 अप्रैल 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 42 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 अप्रैल 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गिरफ्तारी तथा 31 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अपे्रल 2020 को 07 गिरफ्तारी तथा 31 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

लाॅक डाउन अवधि में जुआॅ खेलते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 27 अप्रैल 2020 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कम्यूनिटी हाॅल के पास जनसेवा नगर से ताश पत्तो के द्वार हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विपिन, आक्रोश, वीरूपाल, किशोर तथा रवि सभी निवासी जनसेवा नगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5050 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
आरोपीगण द्वारा जिला दण्डाधिकारी इंदौर के लाॅक डाउन का आदेश का उल्लंघन कर, आपस में एकत्रित होकर, जुआॅ खेला जा रहा था। अतः पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआाॅ एक्ट एवं 188 भादवि के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 27 अप्रैल 2020 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड़ भाटखेड़ी फाटा से आरोपीगण द्वारा स्कूटी एमपी-09/यूएन-9961 एवं स्कूटी क्रं एमपी-09/यूजे-0868 से अवैध शराब ले जाते मिले, जगबिहार कालोनी अन्नपूर्णा रोड़ इंदौर निवासी मयूर, सुदामा नगर इंदौर निवासी आकाश उर्फ मनोज तथा जगबिहार कालोनी अन्नपूर्णा रोड़ इंदौर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 हजार रूपयें कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब को मय दोनों वाहनों के जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चंद्रावतीगंज द्वारा कल दिनांक 27 अप्रैल 2020 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पाल कांकरिया चेक नाका हातोद से अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते मिले, विजयश्री नगर इंदौर निवासी विक्रांत पिता राजेन्द्र शर्मा, भगतसिंह मल्टी बालगढ़ देवास निवासी अंकुश पिता शिवकुमार कोटी, जवाहर नगर देवास निवासी रोहित पिता संतोष शर्मा तथा विजय श्री नगर इंदौर निवासी ईश्वर पिता जयराम पासवान को पकडा गया, जिनकी तलाशी लेने पर इनकी लोडिंग आॅटो क्रं. एमपी-09/एलआर-2081 से अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।  पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 ग्राम अवैध गांजे को मय लोडिंग रिक्शा के जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





Monday, April 27, 2020

वर्तमान समय में पुलिस की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी में आमजन ने भी दिया अपनी रचनाओं से साथ।



इन्दौर पुलिस द्वारा आयोजित ‘‘रचनात्मक रहें- सकारात्मक रहंे’’ प्रतियोगिता में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर दिखाई अपनी सहभागिता

इंदौर- दिनांक 27 अप्रेल 2020 - वर्तमान कोरोना संकट के इस चुनौतीपूर्ण समय में आम लोगों में सकारात्मकता विचारों की वृद्धि हो एवं इस वैश्विक महामारी से इतर कुछ रचनात्मक करें व सोचें तथा वे घर पर रहने के लिए प्रोत्साहित होकर कुछ रचनात्मक करें इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता के लिये ‘‘ रचनात्मक रहें - सकारात्मक रहें ’’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेंटिंग/कविता और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें वर्तमान परिदृश्य में पुलिस के कर्तव्य और चुनौतियाँ विषय पर सभी से प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी थी।
                इन्दौर पुलिस की इस रोचक पहल का आम जनता ने स्वागत करते हुए अच्छा प्रतिसाद प्रदान किया। सभी ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए हमें केवल इन्दौर शहर ही नहीं वरन मध्य प्रदेश के धार, झाबुआ, धामनोद, देवास, भोपाल, खरगोन, मुरैना आदि विभिन्न शहरों से भी लोगों ने इसमें अपनी रचनाएं/प्रविष्टियां भेजी।
                इन्दौर पुलिस को प्राप्त इन प्रविष्टियों को अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में गठित एक स्वतंत्र ज्यूरी श्रीमती रचना जौहरी (पत्रकार) , श्रीमती भारती सरवटे (चित्रकार) एवं श्री ईस्माईल लहरी (प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट) ने अपनी पारखी नजरों से देखा। उन्होनें प्राप्त सभी रचनाओं- कविताएं, पेंटिग एवं स्लोगन का अवलोकन किया तो पाया कि, लोगों ने वर्तमान समय में पुलिस के कर्तव्यों को बड़े ही रोचक एवं भावुक व संवेदनशीलता को अपने शब्दों व चित्रों को कागज पर उकेरा है। उक्त ज्यूरी ने इन रचनाओं में से सर्वश्रेष्ठ सिनियर विंग में तीन तथा जूनियर विंग में निम्न दो कविताओं का चयन किया है -

सिनियर विंग-

प्रथम विजेता- श्री बी.एस. तोमर पिता श्री मानिक सिंह तोमर, उम्र- 61 वर्ष सेवानिवृत्त अधीक्षक, डाकघर मुरैना (म.प्र.)

देशभक्ति जन सेवा की, कसम निभाने वालों का।
                                वंदन अभिनंदन नमन है, माँ भारती के लालों का।

गीत गाकर तिलक लगाकर,  बड़े प्यार से समझाया ।
                                कोरोना को है यदि हराना,  घर से ना निकलो मेरे भाया ।

कुछ शरारती बने सियाने, हल्का बल प्रयोग किया ।
                                प्रसाद पुलिसिया दिया आपने, लॉक डाउन सिखला दिया ।

फेस-3 में जाए देश ना, कालाबाजारी ना हो पाए ।
                                बड़ी चुनौती है सामने, संक्रमित कहीं ना छुप पाए।

आज भरोसे देश तुम्हारे,  डॉक्टर नर्स को ना धमका पाए ।
                                लालची पर रखना नजर,  गरीब ना भूखा मर जाए ।

इंदौर सहित पूरे एमपी के,  कर्मवीर तुम कहलाए । 
                                देश-विदेश क्या आज, विश्व में परचम लहराए।
स्वागत वंदन है अभिनंदन, हरपल सेवा करने वालों का ।
                                शत शत बार नमन है, भारत माता के लालों का।


द्वितिय विजेता- डाॅ. राजेश्वर सिंह पिता रणवीर सिंह, उम्र- 29 वर्ष, डेंटिस्ट इन्दौर।

सबको रखो घर में ‘साथ’
                पुलिस की तुम मानो हर ‘बात’
मिलकर लड़ो यह लडाई...
                ना देखो किसिकी ‘जात’
निकलेगा नया सूरज
                जल्द बितेगी यह कोरोना की काली ‘रात’
जल्द बितेगी यह कोरोना की काली ‘रात’



तृतीय विजेता- नयन कुमार पिता स्व. श्री शंकरलाल राठी, उम्र- 55 वर्ष,
पता - 64 उदापुरा , नरसिंह बाजार के पास,शहर - इंदौर

हर जगह मारक चुनौती का, सामना डटकर कर रही ।
                                प्राण परिवार की बिना परवाह, जिम्मेदारी बखूबी निभा रही ।
बिन पलक झपकाए, अपना कर्तव्य निभा रही ।

हर आहट पर, कान/नयन चैकन्ने हैं ।
                आप घर में सुरक्षित हो ,सबको समझा रही ।

कर्तव्य के कर्मवीरो को, शत शत प्रणाम हैं ।
                पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा से, हमारा भारत महान हैं।



जूनियर विंग-
प्रथम विजेता- अथर्व तिवारी, कक्षा-3 ‘बी’, सिका स्कूल इन्दौर।




द्वितिय विजेता-



कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों के लिये इलेक्ट्रिक केतली उपलब्ध करवाने वाले Mr.Jagannath Boriya को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY
 26-04-2020
 Mr. JAGANNATH BORIYA

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆


 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स का ध्यान रखते हुए, Mr.Jagannath Boriya  द्वारा पुलिसकर्मियों को गर्म पानी व गर्म पेय पदार्थ पीने की सुविधा हेतु जिला पुलिस बल इंदौर को 105 इलेक्ट्रिक केतली उपलब्ध करवायी गयी हैं।

 श्री जगन्नाथ जी  ने कहा कि इस महामारी से लड़ने वाले समाज के इन  योद्धाओं के प्रति हमारे भी कुछ कर्तव्य हैं। वर्तमान में कठिन ड्यूटी के दौरान समाज के इन रक्षकों की सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखने के लिये उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में Mr. Jagannath Boriya  द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



सी.सी.टी.वी देख आईजी ने दर्ज कराया प्रकरण



इंदौर 27 अप्रेल 2020 - अभी हाल ही में आईजी द्वारा पहल करते हुए शहर के सर्वाधिक कोरोना संक्रमण वाले  स्थानों पर सीसीटीवी कैमराज का जाल बिछाकर इसका 'सेंट्रल फीड' कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही शहर में पहले से चौराहों पर मौजूद सीसीटीवी कैमराज और  आरएलवीडी का फीड भी कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराया गया है। जिसके बाद कुल 1000 से भी अधिक कैमराज द्वारा किसी भी समय शहर में होने वाली गतिविधियों को कंट्रोल रूम  में देखा जा सकता है।
 इस व्यवस्था का प्रभावी उपयोग हो इसके लिए 3 शिफ्ट्स में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में एक डीएसपी रैंक के अधिकारी  इसके प्रभारी होंगे एवं उनके सहायतार्थ एक टीआई  एवं पांच ऑपरेटर उपस्थित रहेंगे जो कि जब भी किसी भी स्थान पर भीड़ या अनधिकृत गतिविधि  देखेंगे उसका स्नैपशॉट लेकर आईजी द्वारा बताए गए ग्रुप पर डालेंगे। इसके बाद संबंधित थाने को अलर्ट करना कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी होगी।नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और प्रतिदिन इस तरह होने वाली कार्यवाहीयों का गोस्वारा  भी तैयार किया जाएगा।
आज दिनाँक 27/04/2020 को प्रातः 06:23 बजे  थाना चंदन नगर क्षेत्र में 'गोपाल डेयरी' खुली पाई जाने पर आईजी द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर टीआई चंदननगर को निर्देशित किया गया था जिसके बाद उक्त डेयरी मालिक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 42 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 27 अप्रैल 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 अप्रैल 2020 के सुबह से आज दिनांक 27 अप्रैल 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 42 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

31 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अप्रैल 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 31 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।



जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 अप्रैल 2020 को 17.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सर्वहारा गली न 3 के गलियारें परदेशीपुरा से ताश पत्तो के द्वार हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, त्रिलोक, विनोद, रंजीत, नंद किशोर, टिंकल, राजेंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1020 रूपयें नगदी व 52 ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 अप्रैल 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरूघाट इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, गवालू निवासी हेमंत पिता आत्माराम भाभर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 अप्रैल 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रासंतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, मलखान, अर्जुन, रवि, दिपक  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Sunday, April 26, 2020

CHAMPION OF THE DAY 25-04-2020 Mr. ANISH KUMAR MALIK




Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.

कोरोना कॉप किचन के संचालन में मदद करने वाले श्री अनीश कुमार मलिक को किया CHAMPIONS of the Day  के रूप मे सम्मानित

 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है।  इस मुश्किल घड़ी में कई सामाजिक संगठन भी इन कोरोना वॉरीयअर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं, जिनमें सिटीजन कॉप फाउंडेशन अपने कोरोना कॉप किचन के माध्यम से हर संभव कोशिश कर रहा हैं। और उनके इस काम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट इंदौर के एक्सीक्युटिव सेकेट्री श्री अनीश कुमार मलिक कोरोना कॉप किचन को चलाने में सहयोग हेतु रोटरी यूनाइटेड के सदस्यों द्वारा क्राउड फंडिंग की व्यवस्था करने के साथ-साथ रेडी मिक्स पोहा - उपमा, नमकीन, आलू, आटा, तेल आदि की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
साथ ही इनके द्वारा जरूरतमंद लोगों को सूती कपड़े के और सर्जिकल मास्क भी वितरित किये जा रहे हैं, ये अभी तक 1000 मास्क बांट चुके हैं।
 
श्री अनीश कुमार मलिक ने कहा कि इस महामारी से लड़ने की केवल समाज के इन योद्धाओं की ही जिम्मेदारी नहीं हैं, बल्कि इस मुश्किल घड़ी में हमारे भी कुछ कर्तव्य हैं। उन्होनें कहा कि, यदि आप अपने समाज के लिये कुछ करना चाहते हो तो दिल से चाहो तो सब मुमकीन है।

     इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री अनीश कुमार मलिक  द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।