Sunday, April 12, 2020

· जिला नरसिंहपुर एवं धार में पदस्थ आरक्षकों ने इंदौर में रहने वाले परिवार के लिये मांगी हेल्प लाइन से सहायता



·       इंदौर पुलिस द्वारा संचालित पुलिस परिवार हेल्प लाइन ने त्वरित कार्यवाही कर पहुँचाई आवश्यक सामग्री।

इंदौर- 12 अप्रेल 2020- वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना बीमारी के कारण उत्पन्न इस विकट स्थिति में स्वास्थ्य व अन्य विभागों के साथ पुलिस भी अग्रिम पंक्ति में खड़े रहकर, बिना अपने घर- परिवार की चिंता किये अपने कर्तव्य को ही सर्वोपरि रखते हुए, उसका निर्वहन कर रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कि, इस मुश्किल घड़ी में पुलिस इस चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को निरंतर रूप से कर सके और उसे अपने परिवार की समस्याओं के समाधान की चिंता भी न करना पड़े इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु, इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार हेल्प लाइन सेवा शुरू की गयी हैं।

                उक्त हेल्प लाइन पर जिला नरसिंहपुर में पदस्थ आरक्षक गिरीश ने मदद मांगी कि, उनकी पुत्री आनंद बाजार पलासिया इंदौर में रहकर अध्ययन करती है, जो लॉक डाउन के कारण इंदौर में ही रुकी हुई है राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही हैं। इसके  कारण आरक्षक के द्वारा पुलिस परिवार हेल्पलाइन इंदौर पर फोन लगाया गया, जिसके पश्चात हेल्पलाइन के सूबेदार योगेश राजपूत व उनकी  टीम  द्वारा त्वरित कार्यवाही कर  उनकी पुत्री तक राशन पहुंचाया गया।

                इसी प्रकार धार में पदस्थ आरक्षक जिसका परिवार मुसाखेड़ी में निवासरत है परिवार में महिलाओं के अलावा अन्य कोई पुरुष सदस्य नहीं था जिसके कारण उन्हें  राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्राप्त करने में दिक्कत आ रही थी, आरक्षक के द्वारा धार हेल्पलाइन के माध्यम से इंदौर पुलिस की हेल्पलाइन से सहायता मांगी गई, जिसके चलते त्वरित कार्यवाही कर राशन एवं अन्य व सामग्री उक्त आरक्षक घर पहुंचाई गई तथा दोनों आरक्षकों के परिवारों को अन्य मदद के लिए आश्वासन दिया गया और कहा कि उनका ये पुलिस परिवार किसी भी प्रकार की समस्या के लिये हर समय सहर्ष उपस्थित हैं।
                आरक्षकों के परिवार द्वारा इंदौर पुलिस की इस हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होकर पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया।

इंदौर पुलिस द्वारा संचालित पुलिस परिवार हेल्प लाइन  पुलिस परिवारों की प्रत्येक समस्या को अपनी स्वयं की परेशानी व समस्या मानकर, उसका समाधान करने का पूर्ण प्रयास कर रही हैं।



· कोरोना वायरस से लड़ाई हेतु इन्दौर पुलिस है पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद



·       इस वैश्विक महामारी से उत्पन्न स्थिति की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के लिये पुलिस कर्मियों के लिये किया जा रहा है हर प्रकार का प्रबंध
·       कोरोना से बचाव हेतु लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने हेतु चलाया जा रहा हैं विशेष वाहन


इन्दौर दिनांक 12 अप्रैल 2020 - वर्तमान परिदृश्य में Covid-19 Corona Virus की रोकथाम एवं बचाव के लिए इन्दौर पुलिस निरतंर प्रयासरत् है। इस महामारी से  पुलिसकर्मियों के बचाव के लिए पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज कुमार वर्मा व उनकी टीम द्वारा पुलिस कर्मियों की सुविधाओं एवं परेशानियों के निदान हेतु हर तरह के प्रबंध किये जा रहे है।

▪              डीआरपी लाईन इन्दौर में पुलिस विभाग के अधिकारियों - कर्मचारियों के लिए पुलिस वेलफेयर सेंटर की महिला नवआरक्षकों के द्वारा मास्क तैयार किये जा रहें है तथा डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी कियें गये फाॅर्मूले से सैनेटाईजर भी तैयार किया जा रहा है। डीआरपी लाईन इन्दौर से मास्क, सैनेटाईजर की बाॅटल, हेण्डवाॅश व साबुन प्रत्येक थानों मे निशुल्क दिये जा रहे है जिससे की यह हर पुलिसकर्मी को प्राप्त हो सकें और वे सुरक्षा के साथ बिना किस व्यवधान के अपने कर्तव्य का पालन कर सके।

▪              प्रत्येक थानों पर इस बीमारी से संक्रमित मरीजों के क्षेत्रों में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के लिये पीपीई किट, एन-95 मास्क, ग्लब्स एवं बरसाती भी उपलब्ध करवायी जा रही है।

▪              इसी के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 40 जवानों की एक विशेष टास्क फोर्स तैयार की गयी है, जो पीपीई किट व अन्य स्वास्थ्य इक्वीपमेंट से लैस है, यह स्पेशल फोर्स किसी भी वायरस से संक्रमित मरीजों की सूचना मिलने पर पुलिस दल के रूप में उनकी मदद करने के लिये न केवल पूर्ण रूप से तैयार रहेगी, बल्कि प्रशासन एवं डाॅक्टरों के साथ विषम परिस्थितियों मे कंधे से कंधा मिलाकर काम भी करेगी।
▪              इन्दौर पुलिस को इस बीमारी के संक्रमण से बचाव हेतु समय-समय पर गर्म पानी एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके इसके लिये भी प्रत्येक थानों को हाॅट वाटर बाटलें एवं पानी गर्म करने की इलेक्ट्रिक केटली उपलब्ध करवायी गयी है।
▪              पुलिस कर्मियों द्वारा इस चुनौतीपूर्ण व कठिन ड्यूटी को अंजाम दिया जा रहा है और कई पुलिसकर्मी अपने घर के बजाये उनके लिये रूकने के लिये निर्धारित स्थानों पर अपने परिवार से दूर रह रहे है, ऐसें में उन पुलिस परिवार की मदद के लिये भी पुलिस परिवार हेल्पलाईन का संचालन किया जा रहा है और उनके राशन आदि के लिये पुलिस केंटीन एवं सब्जी आदि की भी व्यवस्था पुलिस लाईन में की गयी है।

▪              इस बीमारी का संक्रमण न हो व पुलिस निर्बाध रूप से इस मुश्किल घड़ी में अपने कर्तव्य का निर्वहन करती रहें, इसी को ध्यान में रखते हुए, सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों को सैनेटाईजेशन हेतु पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कर, प्रतिदिन पुलिस थानों व कार्यालयों का सैनिटाईजेशन किया जा रहा है।

▪              पुलिस कर्मियों की हर सुविधा व उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से हर प्रकार के प्रबंध करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा कोरोना से बचाव हेतु लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने हेतु विशेष वाहन को रवाना किया गया, जिसके माध्यम से उक्त लॉक डाउन के दौरान शहर के विभिन्न पॉइंट्स पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को आज हॉट वॉटर बॉटल, ट्रांसपेरेंट फेस प्रोटेक्टर, हैंड वॉश, मास्क, सैनेटाईजर, बिस्किट आदि प्रदाय किये गये।











कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की युनिफार्मस् की सिलाई निशुल्क करवाने वाले श्री जितेंद्र जैन जी को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY
 11-04-2020

 Mr. JITENDRA JAIN


Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆



 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स के लिये श्री जितेंद्र जैन जी, जो कि गारमेंट व्यवसायी हैं के द्वारा जिला इंदौर के पुलिसकर्मियों की यूनिफार्म  सिलाई निशुल्क करवायी जा रही हैं।

श्री जितेंद्र जी ने कहा कि इस महामारी से लड़ने वाले समाज के इन रक्षकों के का साथ देना एवं इनके लिये कुछ करने का प्रयास करना हमारा भी कर्तव्य हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन कर्मवीरों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता दर्शाने के लिये उनका ये एक छोटा सा प्रयास हैं।


इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री जितेंद्र जैन जी एवं इनकी पूरी टीम द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



गीत हम गायेंगे, कोरोना तुम्हें हरायेंगे: आईजी




 आज दिनांक 12/04/2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने वायरलेस सेट पर शहर के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि कोरोना संकट  की इस घड़ी में आप सभी लोगों ने बहुत अच्छा कार्य किया है और आगे भी हमें इसी तरह कार्य करना है।

 पुलिस के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द 'COP' को 'कोरोना पुलिस' समझते हुए सहनशीलता और संवेदनशीलता के साथ हमें ड्यूटी करनी है।
 ऐसे वक्त में जब आमजन पहले से ही परेशान हैं , ऐसे में नियम तोड़ने वालों पर बल प्रयोग करने की बजाय उन्हें संदेश देने के लिए सकारात्मक कार्य जैसे ट्रैफिक ड्यूटी कराना, नाके पर ड्यूटी कराना, उनके स्वयं के द्वारा इंदौर कि जनता से माफी मांगते हुए वीडियो बनाकर उनके ही व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट्स को भेजना आदि सकारात्मक कार्य लिए जा सकते हैं ।

आईजी ने कहा कि इस संकट के दौरान आप लोगों में से कई ने अपनी सकारात्मकता एवं रचनात्मकता दिखाते हुए गीत गाकर , डांस करके एवं 'कोरोना भूत'बनकर कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक किया है जो कि सराहनीय है ।

इस पूरी लड़ाई में हमारी सकारात्मक सोच, अनुशासन और टीम वर्क ही हमें जीत दिलाएगा। इसी को बढ़ाने के लिए आईजी ने एक नई पहल करते हुए बताया कि आज से रोज सुबह 11:00 बजे 2 मिनट के लिए हम सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी वायरलेस सेट पर रहेंगे और हम में से ही  कोई अपने गीत द्वारा,अनुभव द्वारा एवं सुझावों के द्वारा कोरोना के खिलाफ जागरूकता फेलायेंगे।
 पूरे कार्यक्रम को 'गीत हम गायेंगे, कोरोना तुम्हे हरायेंगे'  नाम दिया गया है।
 इसकी शुरुआत आईजी ने स्वयं 'हम होंगे कामयाब एक दिन' गीत गाकर की एवं कहा कि इस लड़ाई में  हम सब एक परिवार की तरह साथ हैं ।हम में से कुछ साथी इसमें गिरेंगे मगर हम सब मिलकर  उसे संभालेंगे  एवं पब्लिक को गिरने नहीं देंगे। आई जी ने "कोरोना से डरो ना" एवम् *"गिरेंगे पर गिरने नहीं देंगे" का नारा देकर सभी का उत्साहवर्धन किया।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 96 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 12 अप्रैल 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 के सुबह से आज दिनांक 12 अप्रैल 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 96 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

75 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 75 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।  



जुआं खेलतें हुए मिलें, 16 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका के पास सुलभ काम्पलेक्स की आड में इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलें हुए मिले, सुनिल पिता कमल सिंह लोधी, राहुल पिता सीताराम प्रजापत, सुनिल पिता कमलकिशोर बरेठिया, अजय पिता औमप्रकाश प्रजापत ,दीपक पिता हरिनायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।  

                पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेडा़पती हनुमान मंदिर के पास इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलें हुए मिले, निर्भय, कैलाश, शंकर , उधम सिंह, हरिसिंह, जगत सिंह, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें। 

                पुलिस थाना बड़गोंदा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी खुशाल का खेत ग्राम मंलेडी से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलें हुए मिले, देवी सिंह कुर्मी, शिवदयाल कुर्मी, योंगेद्र बनारसी कुर्मी ,अशोक कुर्मी, खुशाल लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 को 0.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंगपुरा पुलिया के पास इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, 61 सुगंधानगर बाणगंगा इंदौर निवासी बंटी पिता विनोद प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम नोगवां सरकारी स्कूल के पास इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, ग्राम नोगवंा निवासी यशवंत चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।      

                 पुलिस थाना सावेंर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के पास ग्राम सोलसिंदा इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, ग्राम सोलसिंदा सावंेर निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर पास ग्राम शिवगड इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, ग्राम शिवगड बेटमा निवासी मोहन पिता राजाराम बागरी और ग्राम सिंधीपुरा निवासी विष्णु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।


                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्द कर कार्यवाही की गयी हैं।

















Saturday, April 11, 2020

लाॅक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु इंदौर पुलिस द्वारा शहर की बाहरी एवं आंतरिक सीमाओं पर नाकाबंदी कर, की जा रही है लगातार सघन व प्रभावी चैकिंग



इंदौर- दिनांक 11 अप्रेल 2020- इंदौर शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा बाहर से आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित करने हेतु शहर की बाहरी सीमाओं एवं आंतरिक सीमाओं पर चैकिंग हेतु 21 नाके स्थापित किये गये है। शहर केे 06 अलग-अलग रूट पर राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को जवाबदारी सौपी गई है। इंदौर पुलिस द्वारा 12-12 घंटो की दो शिफ्टों में लगातार 24 घंटे आने-जाने वाले वाहन एवं व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। यातायात उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व श्री उमाकांत चैधरी द्वारा बताया गया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोडिंग वाहनो को आने-जाने दिया जा रहा है उन पर किसी प्रकार की रोक नही लगाई गई है। केवल या़त्री वाहन (कार, मोटर साईकल आदि) को रोककर विधिवत पूछताछ की जा रही है। इसके अंतर्गत आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों एवं व्यक्तियों को छोड़कर अवांछनिय वाहनों एवं व्यक्तियों के विरूध्द आई.पी.सी. की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

                इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को संक्रमण से बचाने एवं 24 घंटे नाकाबंदी मे सुविधा के लिए नाकाबंदी पाॅईन्टों पर मास्क, सैनिटाइजर, गर्म पानी, सादा पानी, माईक, लाईट एवं टाॅर्च की व्यवस्था भी की गई है। सभी पुलिस कर्मियों को यह भी निर्देशित किया है कि चैकिंग एवं पूछताछ के दौरान सभी से शालीनता एवं अच्छा व्यवहार रखे, किसी भी व्यक्ति से अभद्रता एवं अशोभनीय व्यवहार न करने की भी हिदायत दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री विवेक शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा द्वारा भी समय-समय पर स्वयं पाईन्टों पर उपस्थित होकर पुलिस कर्मियों से चैकिंग के दौरान व्यवहार, सुविधाए, स्वयं की सुरक्षा एवं उनका मनोबल बढ़ाये जाने के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे है।
                पुलिस महानिदेशक म.प्र. महोदय श्री विवेक जौहरी द्वारी भी समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देश जारी किये गये है कि, डाॅक्टर, स्वासस्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारियों  , आवश्यक सेवारत कर्मियों तथा मेडिकल आपूर्ति वाहनों को न रोकें तथा मीडिया कर्मियों को भी उनकी आईडी देखकर अनुमति दी जाये एवं समाचार पत्र वितरित करने वाले हाकर्स को भी न रोका जाए।






CITIZEN COP APP के माध्यम से इंदौर पुलिस को कोरोना संबंधी शिकायतें/सुझाव होने लगे हैं प्राप्त।




इंदौर - दिनांक 11 अप्रैल 2020-   वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिये पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा एक अभिनव प्रयास आरंभ किया गया है। इंदौर पुलिस द्वारा जनता को घर बैठे सूचना अथवा मदद का मैसेज पुलिस तक भेजने के लिये सिटीजन कॉप एप्प में कई नवीन Features को जोड़ा गया है।

            सिटीजन कॉप, इंदौर पुलिस की शिकायत अथवा सूचनाओं के संबंध में ऑनलाईन पोर्टल की एप्पलीकेशन है इसके Report An Incident option की विभिन्न Category में CORONA CRISIS नामक Feature  को जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत आज 02 शिकायतें क्राईम ब्रांच इंदौर को कोरोना के संबंध में प्राप्त हुई जिनको संबंधित क्षेत्र के थानाधिकारी को कार्यवाही हेतु अग्रेशित किया गया है।

                एयरपोर्ट रोड के पास व्यंकटेश कॉलोनी में राशन वितरण को लेकर अनियमितता तथा थाना मल्हारगंज क्षेत्र में लोगों के झुण्ड एकत्रित होने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है जिनकी जांच तथा कार्यवाही संबंधित थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है।

                इंदौर पुलिस आमजन से अपील करती है कि आप भी घर बैठे इस सिटीजन कॉप एप्प के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने में पुलिस को सहयोग प्रदान करें तथा अफवाहों के मैसेज, संदिग्ध कोरोना मरीज की सूचना पुलिस को दें साथ ही दाताओं, व वोलिन्टियर, के रजिस्ट्रेशन के लिये भी आप इस एप्प के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।




इन्दौर पुलिस द्वारा सख्ती के करवाया जा रहा है लाॅक-डाउन/कर्फ्यू ओदश का पालन




·     लाॅक-डाउन/कफ्र्यू आदेश का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध लगातार की जा रही है, सख्त व प्रभावी कार्यवाही
·        लाॅक डाउन अवधि से अभी तक उक्त आदेश का उल्लघन करने वालों के विरूद्ध धारा 188 भादवि के 483 प्रकरण पंजीबद्ध कर, 753 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार।
·        आदेश उल्लघंन करने वाले 575 वाहनों को भी किया गया है, जप्त।

इंदौर - दिनांक 11 अप्रैल 2020-  वर्तमान परिदृश्य में COVID-19 CORONA Virus से आम-जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के खतरे की उत्पन्न हुई स्थिति के मद्देनजर जनसामान्य के स्वास्थ्य हित व लोक-शांति बनाये रखने उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी इंदौर द्वारा इंदौर जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले की आम जनता की सुविधा, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लॉक-डाउन/कफ्र्यू का आदेश पारित किया गया है। जिसके अंतर्गत अति आवश्यक एवं चिकित्सीय सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के आवगमन व व्यापार आदि को जनहित में बंद किया गया है।

                इन्दौर पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में जनहित को ध्यान में रखते हुए, उक्त लाॅक डाउन आदेश का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत इंदौर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर, फिक्स पिकेट्स लगाकर अनवरत् रूप से ड्यूटी करते हुए, लाॅक डाउन/कर्फ्यू  का उल्लघंन कर बिना कारण से बाहर घूमने वालों, बिना परमिशन कें अपनी दुकान आदि खोलकर भीड़ लगाकर व्यवसाय करने वालों आदि के विरूद्ध उचित वैधानिक एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है।

                इन्दौर पुलिस द्वारा लाॅक डाउन अवधि से आज दिनांक तक उक्त आदेश धारा 144 द.प्र.स. का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध धारा 188 भादवि के 483 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर, 753 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 575 वाहनों को जप्त किया जाकर उचित वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

                जनहित में किये गये उक्त लाॅक डाउन/कर्फ्यू  आदेश का आम जनता लगभग पूर्ण तरह से पालन भी कर रहीं है, किंतु कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा इस महामारी से निपटने के लिये की जा रही कार्यवाहियों में पुलिस व प्रशासन को सहयोग नहीं किया गया है, जिसके तारतम्य में ही दो प्रकरणों में ऐसे 8 उत्पाती असामाजिक तत्वों व आरोपियों के विरूद्ध जिला दण्डाधिकारी के आदेशाुनसार राष्टीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही कर, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

                इंदौर पुलिस का आम-जनता से अनुरोध है कि, अपने स्वयं, परिवार एवं समाज के लिये  उक्त लॉक डाउन/ कर्फ्यू आदेश का पालन करें। इसका उल्लंघन ना करें एवम घर से बाहर नही निकले तथा न ही कफ्र्यू के दौरान कोई दुकान अथवा कोई अन्य प्रतिष्ठान खोले। शासन प्रशासन द्वारा जारी छूट समयावधि में ही छूट प्राप्त दुकाने खोले व बंद करे, आदेश उल्लंघन पर पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।