Saturday, March 7, 2020

महिला दिवस के उपलक्ष्य में, महिलाओं के बचत के गुर को और निखारने के लिये किया गया, ‘‘फायनेशिंयल इन्वेंस्टमेंट प्लानिंग’’ कार्यशाला का आयोजन


इंदौर दिनांक 07 मार्च 2020- 
वर्तमान के महंगाई के इस दौर में जहां हमें प्रत्येक कार्याे चाहे वह रोजमर्रा के कार्य हो, बच्चों की शिक्षा हो, उनकी शादी हो, अपना स्वयं का घर लेना हो, घर के किसी सदस्य की बीमारी का ईलाज हो आदि सभी के लिये हमें पैसो की अत्यंत आवश्यकता होती है और यदि इन सबके लिये यदि हमारा वित्तीय प्रबंधन सही न हो तो हमारी व्यवस्था डगमगा जाती है। चूंकि महिलायें अपने आप में एक बेस्ट फायनेंशियल प्लानर होती है, क्योकि उनके द्वारा ही पूरे घर के सारे खर्चो को मैनेज करते हुए, कुछ पैसों की बचत करने में भी पुरूषों के मुकाबले ज्यादा महारत हासिल है। महिलाओं की इसी बचत की प्रवृत्ति को और निखारने एवं हमारी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 07 मार्च 2020 को पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यालयीन स्टाफ एवं महिला पुलिस कर्मियों के लिये ‘‘फायनेशिंयल इन्वेंस्टमेंट प्लानिंग’’ को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से किया गया।  

उक्त कार्यशाला में अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में आईसीआईसीआई बैंक क्लस्टर ब्रांच हेड श्री विजय श्रीवास्तव व उनकी टीम द्वारा डीआईजी कार्यालय के स्टाफ एवं विशेषकर महिला पुलिस कर्मियों को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों एवं भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए, सीमित आय को भी किस प्रकार खर्च करें तथा अपनी आय में से कुछ पैसों की किस प्रकार बचत करें की वह हमारी भविष्य की जरूरतों पूरा कर सके, इन सबके लिये उनके द्वारा बचत व निवेश के तरीके बताये गयें एवं मार्केट में निवेश के लिये उपलब्ध विभिन्न तरीकों एवं प्राॅडक्ट को किस प्रकार तुलना कर, अपने लिये एक अच्छा विकल्प चुनें इसका प्रशिक्षण दिया गया। 

इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा भी कहा गया कि, हम सभी सीमित आय वर्ग वालें कर्मचारी है, तो हमें अपनी इस आय में से ही बेहतर प्रबंधन कर बचत करनी चाहियें साथ ही उन्होनें समझाईश दी गयी कि हम आज ही सें अपने लिये इस प्रकार अपनी बचत को निवेश करें कि, रिटायरमेंट के बाद जब हमें इन पैसों की सबसें ज्यादा जरूरत महसूस होगी तो हमें सोचना ना पढ़े। कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उक्त कार्यशाला में पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर वित्तीय प्रबंधन की बारिकियों को समझा तथा उक्त आयोजन की सराहना की गयी।






· युवती के फोटो एडिट कर, उस पर अश्लील शब्द लिखकर मोहल्ले में बंटवाने वाला आरोपी व्ही केयर फाॅर यू की गिरफ्त में।




·        युवती  का काॅलेज आते जाते पीछा कर शादी के लिये दबाव बनाता था आरेापी।

इंदौर-  दिनांक 7 मार्च 2020 - इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर, इनमें लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु इंदौर पुलिस लगातार प्रयासरत् है। इसी तारतम्य में व्ही.केयर यू (क्राइम ब्रांच) द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर रही है।
           फरियादिया कविता (परिवर्तित नाम) निवासी इंदौर द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादिया ने आरोप लेख किया  था कि उसेे नितिन पिता रामनारायण पिंगोलिया निवासी 230/11 लालगली परदेशीपुरा इंदौर नामक युवक परेशान कर रहा है।
                आवेदिका ने बताया था कि वह पढ़ाई करती है, काॅलेज आते जाते समय घर से निकलते ही उसका परिचित नितिन पिंगोलिया उसका पीछा करता है तथा शादी के लिये दबाव बनाता है। वह बार-बार काॅल कर परेशान करता है तथा उसने दुस्साहसपूर्ण कृत्य किया है जोकि युवति के फोटो को एडिट कर उस पर अश्लील शब्द लिखकर पूरे मोहल्ले के लोगों को घरों में जाकर बांट रहा है।
            उपरोक्त प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र पर कार्यवाही करते हुये आरोपी नितिन पिंगोलिया को व्ही केयर फाॅर यू की टीम नेघेराबंदी कर पकड़ लिया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
         आरोपी नितिन पिंगोलिया कंटिंजेंसी बालक छात्रावास योजना भंवरकुआ में कुक का काम करता है। आरोपी के पिताजी भी उसी हाॅस्टल में काम करते है। आरोपी ने बताया कि 10वी तक पढा है तथा आवेदिका को 2019 से जानता है। पूर्व में युवति से फेसबुक के माध्यम पर दोस्ती होने पर जान पहचान बड़ी बाद  युवति ने बातचीत करने से मना किया तो आवेदक परेषान करने लगा।



आवेदिका को काॅल व मैसेज कर परेशान करने वाला मनचला व्ही केयर फाॅर यू की गिरफ्त में।


·   
·        आवेदिका को इंटरनेट काॅलिंग पर नम्बर बदल बदल कर, परेषान कर रहा था युवक।
·        हैदराबाद की निजी कंपनी में इंजीनियर है युवक।
·        आवेदिका के चरित्र के बारे में अश्लील तथा भ्रामक बातें फैलाकर  कर रहा था बदनाम।

इंदौर- दिनांक 7 मार्च 2020 -     इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर,  इनमें लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु इंदौर पुलिस लगातार प्रयासरत् है। इसी तारतम्य में व्ही.केयर यू (क्राइम ब्रांच) द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर रही है।
           फरियादिया रीना (परिवर्तित नाम) निवासी इंदौर द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादिया ने आरोप लेख किया था कि उसे अंशुमन शिव पिता अविनाश शिव उम्र 26 साल निवासी बालाघाट वर्तमान निवासी हैदराबाद फोन के माध्यम से बार बार काॅल मैसेज कर परेशान कर रहा है।
प्राप्त षिकायत आवेदन पत्र की जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि अंशुमन व फरियादिया परस्पर दोस्त थे किंतु बातचीत के दौरान अलगाव होने से अंशुमान फरियादिया का पीछा करने लगा जिसके चलते वह लगातार नंबर बदल बदल कर इंटरनेट काॅलिंग कर युवती को काॅल व मैसेज के माध्यम से परेशान कर रहा था। अंशुमन युवती के परिचित लोगों को काॅल व मैसेज कर उसके बारे में जानकारी मांगता है तथा उसके चरित्र के बारे में अश्लील व भ्रामक तथ्य फैलाता है। युवक, की हरकतें इतनी बढ़ गई थी कि वह के हाॅस्टल के नंबर पर काॅल कर गाली गलौच करता था तथा 2014 से उसे मानसिक रूप से परेशान कर प्रताड़ित कर रहा था।
            उपरोक्त प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए व्ही केयर   फाॅर यू की टीम द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान ज्ञात तथ्यों के आधार पर कार्यवाही कर, आवेदिका से मिलने बाबत् अनावेदक को योजनाबद्ध तरीके बुलाकर धरदबोचा। टीम द्वारा अंशुमन शिव पिता अविनाश शिव उम्र 26 साल निवासी बालाघाट वर्तमान निवासी हैदराबाद  को पकड़ कर थाना पलासिया को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया।
             आरोपी अंशुमन ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से बालाघाट का रहने वाला है तथा बी.ई. मैकेनिकल से पढ़ा लिखा है। आरोपी वर्तमान में एयरकाॅन इंजिनियरिंग कंपनी में हैदराबाद में जाॅब करता है। उसने बताया कि वह युवती को धमकाया था कि यदि वह बात नही करेगी तो उसका कैरियर बर्बाद कर देगा।




अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के चार बदमाश, पुलिस थाना भंवरकुआ की गिरफ्त में



o   आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, मोटर सायकल आदि सहित करीब 14 लाख का माल बरामद।
o   आरोपी चोरी किये गये सोने के जेवरात को मुथुट्ट फाइनेंस/बैंक में जमा कराकर, ले लेते थे गोल्ड लोन।
o   आरोपीगण चाबी बनाने के नाम पर या कंबल बेचने/फेरी लगाकर या विकलांग बनकर करते थे, सूने घरों की रैकी और फिर मौका पाकर देते थे चोरी को अंजाम।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 180 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 मार्च 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 180 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

52 आदतन व 31 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 52 आदतन व 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी एवं 117 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 09 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी एवं 117 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में  न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार
                                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कलोनी के पास रोबोट चैराहा खजराना इंदौर सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 5 डी रामकृष्ण बाग कालोनी खजराना इंदौर निवासी विनोद परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रुपयें व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
                पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरबन हाट के पास रोड किनारे इंदौर सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 95 जयरामपुर कालोनी इंदौर निवासी मितेश और 457 समाजवाद इंदिरा नगर निवासी गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 850 रुपयें व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
                पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानें से ताश पत्तें के द्वार हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, आशीष, योगेश, पुष्कर, मुकेश, नारायणनाथ, प्रदीप, जीवन, संजू, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त किये गये।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 1.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 7 क्लाउड होटल व्ही आई पी परस्पर नगर से ताश पत्तें के द्वार हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, 111 के पास आजाद नगर मदिना गेट निवासी शेख करीम और 28 पटेल नगर निवासी भुपेन्द्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2,30,300 ताश पत्तें जप्त किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है

अवैध शराब सहित, 23 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानो सें इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, मो. परवेज, रईस, साजिद, मकेश, गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 0.30 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल गली नं. 01 इंदौर पर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 12/1 गोमा की फेल इंदौर निवासी दीपक पिता अर्जुन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
     पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 15.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगन्नाथ र्धमशाला के पास एन टी मार्ग इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 15/1 कलाली मोहल्ला इंदौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1540 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 कों 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 162 बडी ग्वाल टोली इंदौर सें निवासी मनीष बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 0.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 82/2 नासिया रोड मधुर कोरियर के पास श्रध्दानंद मार्ग छोटी ग्वाल टोली निवासी भारत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबा ढाबे के पास ग्राम खत्री खेंडी इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 397 मानवता नगर निवासी सीताराम वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1700 रुपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, हेमन्त, विजय, शिव बहादूर उर्फ रसीया, अमीत, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4100 रुपयें 10 लीटर व 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम वाला चैराहा सुखलिया इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें,  अरुण सिकरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 16.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी मुसाखेेडी इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें,  202/4 मयूर नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी शुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झुलेलाल नगर राऊ और मांगलिक भवन के पास नयापुरा रंगवासा इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 166 स्किम नं. 78 विजयनगर इंदौर निवासी रवि कसावा और नयापुरा रंगवासा राऊ निवासी धर्मेन्द्र पिता रामप्रसाद परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2660 रुपयें कीमत की 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे कालोनी चैराहा के पास रेजीमेंट रोड इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, केन्टोमेन्ट कालोनी महू हाल बाडी हाउस महू इंदौर निवासी इरशाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुकेश औसारी के घर के पास ग्राम भिलामी मानपुर इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, शिवा, ओमप्रकाश, रामप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14040 3पयें कीमत की 09 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कायस्थखेडी रोड शमशान घाट के पास सांवेर इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, कायस्थखेडी निवासी प्रकाश पिता शंकर लाल कीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

                  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के पास आम रोड और गांधी नगर पैट्रोल पंप के पास इंदौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिले, पंचशील नगर निवासी नितेश और सी -207 नैनोद मल्टी इंदौर निवासी दिनेश पकडा गया।
                    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
        पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पीछे डीआरपी लाइन के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, ग्राम राजपुर बडवानी हाल मुकाम चिंतामन हनुमान मंदिर के पास रोबोट चैराहा इंदौर निवासी बादल उर्फ चंद्रशेखर कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल मेन रोड 7 नं. स्कूल के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, जितेन्द्र जारवाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया। 
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टेम्पो स्टेण्ड खजराना पाकिजा रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 61 तंजीम नगर खजराना निवासी इसरार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त कियें गयें। 
                                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 32 विनोबा नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 32 विनोबा नगर निवासी विशाल उर्फ सिध्दार्थ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एन. टी. सी. कलाली ग्राउण्ड परदेशीपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, मं.नं. 776 कुलकर्णी का भट्टा डबल मंजीला काम्प्लेक्स के पास इंदौर निवासी दिनेश कापरिया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भौरासला सरकारी स्कूल के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, ग्राम भौरासला इंदौर निवासी अजबसिंह पिता मांगुसिंह कीर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदूर नगर चैराहा और फूटीकोठी द्वारकापुरी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 386 प्रजापत नगर निवासी विशाल सुनहरे और चिंटू के बोर्ड के पास गुरुशंकर नगर निवासी बाबू उर्फ सुरेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 नगदी व पृथक-पृथक हथियार जप्त किये गये।


               
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
                                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा समाज की धर्मशाला के पास परदेशीपुरा सें मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 189/2 परदेशीपुरा निवासी संजय पिता घनश्याम इण्डोरिया और 714 कुलकर्णी का भट्टा परदेशीपुरा अंकुश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
               
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




Friday, March 6, 2020

इंदौर पुलिस की एक नई पहल · शहर के चैराहा पर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करनें के लिए, ट्रैफिक पुलिस जवानों की उपस्थिति QR कोड के माध्यम से होगी दर्ज।




·        पुलिस की आंख बनेंगे शहर के लाखों कैमरे।

·        सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात जागरुकता के लिये बच्चों द्वारा बनायी गयी पेंटिंग्स के कैलेन्डर का भी किया विमोचन।

इन्दौर दिनांक 06 फरवरी 2020 - इन्दौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के नेतृत्व में नित नए प्रयास कर ट्रैफिक को सुगम बनाने की कोशिश की जा रही है।
                इन्दौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आमजन के सहयोग और भागीदारी के साथ ही ट्रैफिक के जवानो की जिम्मेदारी तय करने और उनके नियत ड्युटी स्थान पर मौजूद रहने को सुनिश्चित करने की दिशा में एक नया प्रयास किया जा रहा है। तकनीक के उपयोग से अब कोई भी विभाग अछूता नहीं रह गया है, और इसी कड़ी में जवानों के लिए अब उनके नियत स्थान पर पहुँचने और वापस जाने के समय उन्हें एक QR कोड स्कैन करना होगा।

                 सिटीजन कॉप एप फाउंडेशन के श्री राकेश जैन द्वारा इस सोच को अंजाम दिया गया है और इसी के साथ ही सिटीजन कॉप ऐप के माध्यम से आम आदमी के लिए कुछ नए फीचर्स जोड़े गए। कोई आम नागरिक भी अब सिटीजन कॉप ऐप से QR कोड स्कैन कर देख सकेगा कि उस स्थान या चैराहे पर किस पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगी है, और जरुरत के समय उनसे संपर्क कर सकेगा। किसी दुर्घटना या जाम की स्थिति में आम जन के लिए अपने आस पास के ट्रैफिक स्टाफ का पता लगाना अब बहुत आसान हो जायेगा।
इस तरह का संभवतः यह देश ही नहीं दुनिया में प्रथम प्रयास हैं, समय-समय पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी ट्रैफिक की सुगमता और जवानों की तैनाती के लिए निर्देश दिए जाते रहे हैं। इस तकनीक से अब जवानो का उनकी तय ड्यूटी स्थान पर उपलब्ध होना सुनिश्चित हो पायेगा। जिसकी शुरूआत आदर्श मार्ग के चार चौराहो रीगल, हाई कोर्ट, इंद्रप्रस्थ और पलासिया से की जा रही हैं और इसे शहर के सभी 56 चैराहो पर विस्तारित किया जायेगा।
इसी के साथ ही एक और नया फीचर भी सिटीजन कॉप एप में आज से चालू किया जा रहा हैं जिसके माध्यम से शहर के सभी इलाको में आम जनता द्वारा उनके आवास या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाए सीसीटीवी कैमरा की जानकारी जुटाई जा रही हैं। इसके लिए भी सिटीजन कॉप एप पर आमजन कैमरों की संख्या और उनकी लोकेशन डाल सकेंगें। किसी घटना के बाद घटना स्थल के आसपास के पब्लिक और प्राइवेट कैमरों की जानकारी देखी जा सकेगी और बगैर किसी शासकीय व्यय के कई सौ करोड़ की लागत के लाखों कैमरों का उपयोग किया जा सकेगा। इस तरह अब जन सहयोग और जन भागीदारी से पुलिस की आँख बनेंगे शहर के लाखो कैमरे और इस तरह कई सौ करोड़ के शासकीय व्यय की बचत हो सकेगी।

                इस अवसर पर डीआईजी एवं एसपी हेडक्वार्टर ने QR कोड को स्कैन कर इस नये फ़ीचर का प्रयोग कर शुरुआत की गयी, साथ ही इंदौर पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात जागरुकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों द्वारा बनायी गयी पेंटिंग्स के संकलन से बनाये गये वर्ष 2020 के कैलेन्डर का  विमोचन भी किया गया।







o दुष्कर्म के प्रकरण मे फरार आरोपी पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा गिरफ्तार। o आरोपी के कब्जें से मोबाईल व पेनड्राइव जप्त।




इन्दौर दिनांक 06 फरवरी 2020 -शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए, महिला संबंधी मामलों पर त्वरीत कार्यवाही करनें के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देशन के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मो यूसुफ कुरैशी एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री पूर्ती तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली श्री डी व्ही एस नागर व उनकी टीम द्वारा दुष्कर्म के प्रकरण मे फरार आरोपी को गिरफ्तार करनें मे सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस टीम द्वारा थाना छाटी ग्वालटोली मे दर्ज अपराध क्र 49/20 धारा 376(2)(एन), 506 भादवि के प्रकरण मे फरार आरोपी विजेंद्र सिंह परमार पिता नाथुसिंह निवासी मोहल्ला तहसील काला पीपल जिला शाजापुर को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर शुजालपुर न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जें से पीडिता की खिची हुई फोटो वाले मोबाईल और पेनड्राइव को जप्त किया गया है। आज आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय मे पेश किया जावेगा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य पूछताछ की जा रही है।
                उक्त सराहनीय कार्य मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे सउनि के के शर्मा, आर 944 कालीचरण, आर 2219 कुलदीप, आर 1226 दिनेश, आर 1667 महेंद्र यादव, आर 2090 सोनवीर, आर 416 अनुप तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
               


एडवाईजरी कम्पनियों के विरुद्ध क्राईम ब्रांच की कार्यवाही जारी।


· 
·         थाना क्राईम ब्रांच इंदौर में किये गये 04 प्रकरण  पंजीबद्ध एवं अन्य थानों भी 02 मुकदमे दर्ज ।
·         कम्प्यूटर, मोबाईल हैण्डसेट, काँलिंग सर्वर, गेटवे आदि उपकरणों से निवेश हेतु सलाह देकर ठगती थी कंपनिया।
·         इस प्रकार की ठगी की अब तक दर्जनों षिकायतें हुई हैं प्राप्त।
·         देश के कई शहरों में ठगी का जाल बिछाया, ज्यादातर शिकायतकर्ता अन्य प्रदेषों के है वासी।
·         अब तक कुल 06 डायरेक्टर एवं 3 सहयोगी सहित कुल 09 आरोपी गिरफ्तार।
·         ठगी से संबंधित भारी दस्तावेज जप्त, आरोपियो का पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ जारी।

इन्दौर दिनांक 06 फरवरी 2020 - इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी मानी जाती है यहां व्यक्ति ना सिर्फ व्यवसाय किंतु निवेश में भी रूचि रखते हैं अतः इसी बात का फायदा उठाकर इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में कुछ ठगोरों द्वारा निवेष करने के नाम पर निश्चित फायदा पहुंचाने का प्रलोभन देकर, देश के प्रत्येक शहर के लोगों को ठगा जा रहा था जिसकी लगातार शिकायतें लम्बे समय से इंदौर पुलिस को प्राप्त हो रही थी। पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा इस प्रकार ठगी करने वाली कंपनियों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा क्राईम ब्रांच की अलग अलग टीमों का गठन किया जाकर, अवैध तरीके से संचालित की जा रही एडवाईजरी कंपनियों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही कराई गई।
जांच के दौरान पाया गया कि एडवाईजरी कम्पनियों द्वारा सेबी के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा कम्पनियों द्वारा गलत पते पर ऑफिस खोलकर लोगों के साथ धोखाधडी की जा रही है। कम्पनियों द्वारा बिना योग्यता की जांच पडताल किए हुए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है जो निवेशकों को निवेश संबंधी विशेषज्ञ की सलाह देते है। कम्पनियों के द्वारा काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन के साथ दिया जाने वाला पीएफ भी प्रदाय नहीं किया जाता था। इन धोखेबाज कम्पनियों द्वारा अनुभवहीन एवं योग्यताहीन कर्मचारियों की नियुक्ति धोखे से की जाती थी। निवेशकों के साथ सलाह के नाम पर धोखाधडी करने वाली इन कम्पनियों के विरुद्ध क्राईम ब्राँच की विभिन्न टीमों द्वारा इंदौर शहर में अलग-अलग स्थानों पर छापे मारने की कार्यवाही की गई जिसमें 1. मनी सेक्योर इन्वेस्टर, 2. इन्वेस्टर रिसर्च एण्ड एडवाईजरी, 3. अराईव इन्वेस्टमेंट एडवाईजर, 4. मनी मार्केट मंथन, 5, फ्यूचर इन्वेस्टमेंट, 6. वेल क्रियेटर एवं 7. रिसर्च इन्फोटेक एडवाईजरी,8. उदयइन टेलीकोम प्राईवेट लिमिटेड, 9. स्वास्तिका, 10. कैपीटल ग्रुप, 11. द मार्केट जरनल,12. वैल्थ मैक्स सोल्यूशन  कम्पनियाँ शामिल है। उक्त एडवाईजरी कंपनियों के विरुद्ध अलग-अलग लोगों द्वारा झूठ बोलकर या गलत प्रलोभन देकर पैसा ऐंठने एवं गलत जगह निवेश कराने की शिकायतें दर्ज कराई गई है जिनसे आवेदकों के हितों को क्षति हुई है और निवेशकों को आर्थिक नुकसान उठाना पडा। अपराध शाखा द्वारा अलग-अलग कम्पनियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।     
                                मनी सैक्योर इन्वेस्टमेंट , इन्वेस्टर रिसर्च एण्ड एडवाईजरी , अराईव इन्वेस्ट एडवाईजरी , मनी मार्केट मंथन के संबंध में थाना क्राईम ब्राँच में अपराध पंजीबद्ध किये गये हैं जिसमें से इन्वेस्टर रिसर्च एण्ड एडवाईजरी के डायरेक्टर अमित गंगराडे को गिरफ्तार किया गया इसी तरह मनी मार्केट मंथन के डायरेक्टर विक्की कांवरिया एवं अराईव एन्वेस्टमेंट कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार सिहं कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस रिमाण्ड लेकर दस्तावेज व उपकरणो कम्प्यूटर, सी पी यू, गेटवे, काँलिंग सर्वर आदि की जप्ती की गई है।
                                इसके अलावा थाना खजराना में उदय इन टेलीकोम प्राईवेट लिमिटेड, स्वास्तिका कैपीटल ग्रुप, द मार्केट जरनल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उदयइन टेलीकोम प्राईवेट लिमिटेड का डायरेक्टर रजत सराफ एवं स्वास्तिका इन्वेस्ट मार्ट की डायरेक्टर शीतल मोडघरे एवं सहायक हर्ष सोलंकी , मार्केट जरनल के सहायक धर्मेन्द्र मालवीय कैपीटल ग्रो के डायरेक्टर प्रशांत गोले को गिरफ्तार किया गया है। मार्केट जरनल की डायरेक्टर ज्योति मोरे अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
                                पुलिस रिमाण्ड के आरोपियों को आज दिनांक 06.03.2020 को न्यायालय पेश किया जायेगा। गिरफ्तार आरोपियों की कम्पनियों से संबंधित उपकरण जप्त किये गये है और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उक्त धोखाधडी से संबंधित शिकायतां हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर के साईबर हेल्पलाईन  नम्बर 7049124444 एवं क्राईम वॉच नम्बर 7049124445 पर सम्पर्क करें।