Friday, March 6, 2020

दो शातिर चोर पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ़्त में · ▪ आरोपियों के कब्जे से 1 मोटरसाइकिल 1 LED व 2 लावा कंपनी के मोबाईल जप्त।


·

इंदौर- दिनांक 05 फरवरी 2020-  पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा वाहन चोरी आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री यूसुफ कुरैशी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन 3  श्री शशिकांत कंनकने एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सुरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर  द्वारा शहर में वाहन चोरी  की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की गई एवं बीट भ्रमण के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल लेकर शांति नगर चौराहे देसी कलाली के सामने  खड़े देखें  गए जिनके नाम पते पूछने पर 1. मुकेश पिता स्वर्गीय रमेश रक्षा निवासी 397/3 शांति नगर मुसाखेड़ी इंदौर
 2. रवि उर्फ चिकना पिता स्वर्गीय हरीश सोलंकी उम्र 24 साल निवासी 260/2 इदरीश नगर इंदौर
बताया जिनसे मोटरसाइकिल के संबंध में  एवं मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात मांगने पर बहाने बनाने लगे जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर बोले की आठ 9 माह पूर्व हम दोनों द्वारा मेदांता हॉस्पिटल विजयनगर पार्किंग से  उक्त मोटरसाइकिल चुरा कर उसकी नंबर प्लेट हटाकर हम इसे चला रहे थे ।  आरोपियों से मौके पर मोटरसाइकिल जप्त की गई थाने लाकर गहन पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने गार्डन से एक MI कम्पनी की एलईडी टीवी व 2 लावा कम्पनी के मोबाईल भी चुराना बताया जिनको पुलिस ने जप्त कर लिया है आरोपियों से अन्य चोरी के अपराध में पूछताछ की जा रही है अन्य चोरियों के भी  खुलासा होने की संभावना है।

उक्त कार्यवाही में  उपनिरीक्षक प्रियंका अलावा आरक्षक 2733 कल्लू राठौर आरक्षक 1530 ओम प्रकाश यादव आरक्षक 3486 अमित तिवारी सराहनीय भूमिका रही



Thursday, March 5, 2020

★ विजयनगर में स्थापित ठगी के जाल पर क्राइम ब्रान्च इंदौर, कहर बनकर टूटी



★ षड्यंत्रपूर्वक एडवाइजरी का जाल बिछाकर, देश भर में ठगी करती थी फ़र्ज़ी कम्पनियाँ

★ शेयर बाजार में निवेश करने हेतु सलाह देने वाली एडवाईजरी कंपनियों के विरूद्ध छापामार कार्यवाही में 04 कंपनियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज।

★ क्राईम ब्रांच इंदौर में Arrive Investment, Money Market Monthon, Money Secure Investment  तथा Investors Research Advisory के मालिकों के विरूद्ध मुकदमा कायम।

★ Arrive Investment,  Money Secure Investment  और Investors Research Advisory के मालिकों को किया गिरफ्तार।

★ गिरफ्तार आरोपियों का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत, पुलिस द्वारा जारी है पूछताछ व जप्ती की कार्यवाही।

★ खातों में ठगी से प्राप्त रूपयों को freeze कराया गया, अन्य संबंधित एजेसिंयों को भी किया गया पत्राचार।

 इंदौर- दिनांक- 05/03/2020 -     इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी मानी जाती है यहां व्यक्ति ना सिर्फ व्यवसाय किंतु निवेश में भी रूचि रखते हैं अतः इसी बात का फायदा उठाकर इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में कुछ ठगोरों द्वारा निवेश करने के नाम पर निश्चित फायदा पहुंचाने का प्रलोभन देकर, देश के प्रत्येक शहर के लोगों को ठगा जा रहा था जिसकी लगतार शिकायतें लम्बे समय से इंदौर पुलिस को प्राप्त हो रही थी। पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा इस प्रकार ठगी करने वाली कंपनियों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री राजेश दण्डोतिया द्वारा क्राईम ब्रांच की अलग अलग टीमों का गठन किया जाकर, अवैध तरीके से संचालित  की जा रही एडवाईजरी कंपनियों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही कराई गई।

इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर को आवेदकगणों 1. नवीन कुमार पिता जंयती लाल निवासी बांयवाड़ा राजस्थान 2. रवि कुमार पिता एस0 टेलर उम्र 30 साल निवासी टॉपी सोनगढ़ गुजरात 3. सुषील कुमार 4. दीपक तयादे 5. अंकित तिवारी 6. मल्लिकार्जुन कुमार 7. धीरज कुमार एवं अन्य द्वारा शिकायतें प्राप्त हुई थी कि उनके साथ इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में स्थापित निवेश सलाहकार कंपनियों द्वारा निश्चित लाभ का प्रलोभन देकर उनसे निवेश के नाम पर राशि प्राप्त कर ली गई जिसे ना तो निवेष में लगाया गया ना डीमेट एकाउण्ट खोले गये ना ही उनकी राशि उन्हें लौटाई गई। इस प्रकार की प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुये क्राईम ब्रांच की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुये विजयनगर क्षेत्र में निवेष के नाम पर ठगी करने वाली कंपनियों के दफ्तरों पर कार्यवाही की जिसमें से 1. Arrive Investment, 2- Money Market Monthon, 3- Money Secure Investment  4- Investors Research Advisory कंपनी के मालिकों द्वारा निर्धारित मापदण्डों का प्रयोग ना करते हुये, अवैध दस्तावेजों के आधार पर कंपनी का संचालन किया जाना पाया गया जिनके विरूद्ध क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है। कंपनियों द्वारा sebi के दिशा निर्देशों का अनुपालन ना करते हुये, गलत पते पर ऑफिस संचालित किये जाना, बिना किसी विशेषज्ञता के निवेश हेतु स्वयं को सलाहकार बताते हुये लोगों से छल करना, निवेश के नाम पर पैसे प्राप्त कर लोगों के डीमेट एकाउण्ट ना खोलकर उनका निजी उपभोग करना, आदि अनियमिततायें कारित किया जाना ज्ञात हुआ है। कंपनी में कार्यरत् कर्मचारियों से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है जिसमें बड़े घोटालों का खुलासा होने की संभावना है। क्राईम ब्रांच थाना इंदौर में ठगी से संबंधित शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में कंपनियों के विरूद्ध दर्ज किये गये प्रकरण निम्नानुसार है जिनके संबंध में संबंधित एजेंसियों को पत्र लिखकर आवष्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है तथा सभी कंपिनयों से संबंधित बैंकों के अधिकारियों को ठगी से प्राप्त राशि के खातों को तिमम्रम करने हेतु निर्देशित किया गया है।

1.  Arrive Investment कंपनी के मालिक राजकुमार सिंह कुशवाह के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 03/20 धारा 418, 419, 420, 406, भादवि व धारा 06 म0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत प्रकरण कायम किया जाकर, उसे गिरफ्तार किया गया है।

2.  Money Market Monthon   कंपनी के मालिक विक्की कांवरिया के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 04/20 धारा 418, 419, 420, 120-बी भादवि व धारा 06 म0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत प्रकरण कायम किया जाकर, उसे गिरफ्तार किया गया है।

3. Money Secure Investment कंपनी के मालिक अल्का श्रीवास्तव, मनीष लालवानी व महेश पटेल के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 05/20 धारा 418, 419, 420, 406. 109 120-बी भादवि व धारा 06 म0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत प्रकरण कायम किया गया उपरोक्त प्रकरण के तीनों आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
4.  Investors Research Advisory   कंपनी के मालिक अमित गंगराड़े के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 06/20 धारा 418, 419, 420, 406. व धारा 06 म0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत प्रकरण कायम किया जाकर, उसे गिरफ्तार किया गया है।

इंदौर पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि आप यदि ऐसी निवेश सलाहकार एडवाईजरी कंपनियों के द्वारा ठगी का शिकार हुये हैं अथवा इस प्रकार अवैध तरीके से संचालित होने वाली कंपनियों के संबंध में आप गणमान्य व्यक्तियों को कोई जानकारी ज्ञात है तो इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाईन नम्बर 7049124444, 7049124445 पर दे सकते हैं।

▪ मोबाईल लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश,


▪ पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना।

▪ पुलिस को चैकिंग के दौरान मिलीं थी, गैंग की जानकारी।

▪ मोबाईल लूटकर, आरोपी पैसो से नशा करने के लिए खरीदते थे पाउडर।

▪ 5 आरोपी सहित 1 पाउडर सप्लाय करने वाला भी पुलिस थाना विजय नगर द्वारा गिरफ्तार।

▪ आरोपियों से एक पिस्टल, चाकू-छुरे, एक राॅड सहित एक दर्जन लूटे हुए मोबाइल भी जप्त।

इन्दौर दिनांक 05 फरवरी 2020 - पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के द्वारा मोबाईल लूट, चोरी, नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगानें तथा इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी एवं चेकिंग कर प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए इन्दौर पुलिस को लक्ष्य निर्धारित कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मो यूसुफ कुरैशी एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री अजय जैन के द्वारा पुलिस थाना विजयनगर पुलिस टीम को शातिर बदमाशों की लगातार चैकिंग करने के दिशा निर्देश देकर कार्यवाही हेतु योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया था।

उक्त निर्देश पर कार्ययोजना के तहत थाना विजय नगर के बीट आरक्षकों द्वारा थाना क्षेत्र के बदमाश जयेश पाण्डे की चेकिंग लगातार 2 रात की गयीं परन्तु वह घर पर नहीं मिला जिससे उन्हे शंका हुई और उसके संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। इस दौरान पता चला कि जयेश उज्जैन के किसी शुभम, रोहित और स्थानीय अंकुश के साथ मिलकर विजयनगर, जूनी इंदौर, संयोगितगंज. एम.जी.रोड, बाणगंगा क्षेत्र में मोबाईल लूट कर, लूटे हुए मोबाईलों को उज्जैन में बेचता है तथा मोबाईल बेचकर मिले पैसो से पाउडर लाकर नशा करता है। पूलिस टीम द्वारा आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर लगाये गये। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि यह लोग आज रात शहीद चन्द्रावत पेट्रोल पम्प सयाजी चैराहा पर डकैती डालने की योजना बना रहे है।
          उक्त सूचना पर विजयनगर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर शमसान घाट के पास खाली मैदान में सयाजी होटल के पीछे से आरोपियान 1. भूरा पिता मुन्नालाल बजारा उम्र 25 साल निवासी ग्राम सदावल मुल्लापुरा के पास उज्जैन, 2. रोहित पिता रमेश चैहान उम्र 18 साल निवासी 79 प्रकाश चंद्र सेठीनगर इंदौर, 3. शुभम पिता गोपाल जादौन उम्र 19 साल निवासी नगर कोट माता मंदिर काजलपुरा गली नं. 3 थाना चिमनगंज जिला उज्जैन 4. अंकुश पिता प्रेमराज बरवेले उम्र 24 साल निवासी 20 बड़ी भमौरी इंदौर 5. जयेश पिता अजय पाण्डे उम्र 22 साल निवासी 12/13 विजयनगर इंदौर 6. अंकुश पिता नंदू उर्फ नंदकिशोर पटेल उम्र 23 साल निवासी 11 सेठी संबंध नगर भमौरी को पकडा गया। आरोपियान से पुलिस टीम द्वारा एक देशी पिस्टल, चार चाकू, तीन छुरे जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरेापी से की गयी पूछताछ पर पता चला कि वे अपनी नशे की आदत की पूर्ति के लिये लोगों के मोबाइल लूटते थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल भी जप्त किये गये है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मागदर्शन में थाना प्रभारी विजय नगर श्री तहजीब काजी, उनि बी एल कुमरावत, उनि. आर . एस. चैहान, उनि. संजय लोधी, आर. 3326 देवेन्द्र, आर. 795 सुरेश मिश्रा, आर. 1469 कुलदीप गरकल, आर. 3328 भरत बड़े, आर. 3648 सर्वेश सिंह लोधी एवं आर. 3640 जितेन्द्र की मुख्य भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 151 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 के सुबह से आज दिनांक 05 मार्च 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 151 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

41 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 41 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 54 गिरफ्तारी एवं 144 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 मार्च 2020 को 04 गैर जमानती, 54 गिरफ्तारी एवं 144 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांेलकी नगर खुला नगर मैदान मालवीय नगर और मेकंेनिक नगर झण्डा चैक के सामने इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, दरगाह चैराहा वाली गली रवि जागृति नगर मालवीय नगर निवासी देवीसिंह सिसोदिया और 86 रवि जागृति नगर इंदौर निवासी गौरव तम्बोली  कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2520 रुपयंे कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को 0.0 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संघवी काॅलेज के पास बिचैली मर्दाना इंदोैर पर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 56 ए-आशा नगर खजराना इंदौर निवासी राहुल सेन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर व 1080 अवैध शराब जप्त की गई।
     पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इंदौर राजकुमार सब्जी मण्डी एमआर 04 रोड और विश्रांति चैराहा मालवा मिल इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 15/2 अर्जुन सिंह गौहर नगर परदेशीपुरा इंदौर निवासी  अंशुल और 39/02 अर्जुन सिंह गौहर नगर निवासी नितिन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2670 रुपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षंेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानो सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, रम्भा बाई पति मोहन चैहान, प्रतापसिंह पिता रामाजय जाटव और राजू बाई पति किशोर जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को 8.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमननगर मैदान मुसाखेडी के पास इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, नं. 02 शांति नगर मुसाखेडी  इंदौर निवासी राजू उजले को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रुपयंे कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साधू वासवानी गार्डन के पास इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें,  34/1 बी .के. सिंधी काॅलोनी निवासी अशोक नंदवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को 22.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंथबडौदिया रोलाय रोड बेटमा इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम पंथबडौदिया निवासी जुजार भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रुपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई

                  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना गंाधीनगर द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौमटगिरी मैदान आम रोड इंदौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिले, शंकर काॅलोनी इंदौर निवासी जीवन कोे पकडा गया।
                    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को 0.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शकीना महल खजराना इंदौर सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, राजीव नगर बडला हाल मुकान इशाक काॅलोनी नवाब भाई का मकान खजराना निवासी रहिस कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जवन की फेल इंदौर सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 82/4 फिरोजगंाधी नगर इंदौर निवासीे विकाश उर्फ पुटईया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया। 
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ठाकुर पैट्रोल पंप के पास बेटमा रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, नेहरु मार्ग देपालपुर निवासी प्रवीम पिता राजेंद्र राठौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त कियें गयें। 
                                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 को, 0.0 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माताजी मंदिर सलमपुर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, सलमपुर इंदौर निवासी रंगतसिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रुपयंे नगदी व एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
                                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 का,ंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कांता अपार्टमेन्ट मनोरमा गंज इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, शंशाक और अंशू सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 कांे, 0.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहर शाह वाली दरगाह खजराना इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 60 हारुन काॅलोनी खजराना निवासी शाहनवाज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
               
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 कांे, 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किश्वरयन काॅलेज के पास आटो स्टेण्ड इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 27 गोप काॅलोनी आजाद नगर इंदौर निवासी फिरोज खान को  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 कांे, 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सैफी नगर रेल्वे स्टेशन कंे पास इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, नं.52 आईडिया मल्टी लालबाग गेट के पास इंदौर निवासी राजेश उजले को  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2020 कांे, 16.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साईं सुमन नगर नाले के पास इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, नंदबाग काॅलोनी गली नं. 12 इंदौर निवासी चेतन धकाते पिता दुर्गा प्रसाद धकाते को  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
















· फरार भू-माफियाओं के विरुद्ध थाना बाणगंगा पुलिस नें कराई संपत्ति कुर्की हेतु धारा 82 द.प्र.सं. के अंतर्गत उद्घोषणा,



·         थाना बाणगंगा के कई प्रकरणो में आरोपी चंपू अजमेरा, चिराग शाह, निकुल कपासी, हैप्पी धवन, नरेश टटवाडे अश्विन मेहता एवं महावीर जैन है फरार,

·         आरोपीयान की संपत्ति की जानकारी प्राप्त की जाकर, की जायेगी संपत्ति कुर्की की कार्यवाही,

इन्दौर - दिनांक 04  मार्च 2020 – भू-माफियायों के विरुद्ध पंजीबद्ध प्रकरणों में आरोपीयों की गिरफ्तारी करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय, इन्दौर श्री विवेक शर्मा एवं श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय, इन्दौर (शहर) श्रीमति रुचि वर्धन मिश्र द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना बाणगंगा इन्दौर में पंजीबद्ध प्रकरणों में फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय इन्दौर(पूर्व) श्री मोहम्मद युसुफ कुरैशी, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय झोन-3 डॉ. शशिकांत कनकनें के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय तथा थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक इन्द्रमणि पटेल की टीम बनाई जाकर अपराध अनुसंधान हेतु लगाई गई है । 

थाना बाणगंगा के विभिन्न प्रकरणों में निम्न भू-माफिया फरार हैः-
01.चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा पिता पवन कुमार अजमेरा निवासी 29-30, पालीवाल नगर इन्दौर,
02.चिराग शाह पिता विपिन शाह निवासी 77, पत्रकार कालोनी इन्दौर,
03.निकुल कपासी पिता प्रवीणचंद्र कपासी निवासी 81ए, पत्रकार कालोनी इन्दौर,
04.हैप्पी उर्फ जितेन्द्र धवन पिता सुरज धवन निवासी 12ए मनीषपुरी एक्सटेंशन इन्दौर,
05.नरेश पिता कृष्ण टटवाडे निवासी पंचम की फैल, कृष्ण मंदिर इन्दौर,
06.महावीर जैन पिता हुकुमचंद जैन निवासी 202 पुष्परत्न पैराडाईज, इन्दौर,
07.अश्विन मेहता पिता चन्द्रसिंह मेहता निवासी 30-31 शिवशक्ति नगर कनाड़िया रोड इंदौर

                उक्त आरोपीयों की पतासाजी हेतु टीमें बनाकर लगाई गई तथा आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किये गये, लेकिन आरोपीयों के फरार होने से गिरफ्तारी नही हो पाई है । आरोपीयों के फरार होने से उनकी संपत्ति की कुर्की कार्यवाही हेतु आरोपीयों के विरुद्ध धारा 82 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत कार्यवाही कराई जाकर आरोपीयों की दिनांक 03.04.2020 को उपस्थिति हेतु माननीय न्यायालय से धारा 82 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत उद्घोषणा कराई गई है । जिनके माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होने पर धारा 83 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आरोपीयों की संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही की जावेगी ।

Wednesday, March 4, 2020

इन्दौर पुलिस के लिये किया गया, कैंसर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन




इन्दौर दिनांक 04 मार्च 2019 - कैंसर जैसे गंभीर रोग की प्राथमिक स्तर पर पहचान व उसके निदान व रोकथाम के उद्देश्य से कैंसर के प्रति जागरुकता हेतु एक विशेष सेमिनार का आयोजन, आज दिनांक 04.03.2020 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में, चोइथराम अस्प्ताल एवं अनुसंधान केंद्र तथा सन फार्मास्यूटिकल्स इंदौर के सहयोग से इन्दौर पुलिस द्वारा किया गया।
          
      उक्त सेमिनार में चोईथराम हाॅस्पिटल एवं अनुसंधान केन्द्र की डाॅ. सुरूचि सिंह एवं सन फार्मा की टीम द्वारा कैंसर बीमारी से बचाव व इसकी रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी  पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी। डाॅ. सुरूचि सिंह द्वारा महिला एवं पुरूष पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पृथक-पृथक रूप से महिलाओं एवं पुरूषों में होने वाले कैंसर जैसे ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, लंग कैंसर, मुंह के कैंसर, लीवर कैंसर आदि विभिन्न सामान्य कैंसर की बीमारियों के सामान्य लक्षण, उनसे होने वाले गंभीर परिणामों एवं इनसे बचाव व रोकथाम हेतु रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियां तथा ध्यान देने वाली बातों को बढ़े ही रोचक एवं तथ्यात्मक प्रजन्टेशन के माध्यम से बताया गया। साथ ही उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया।
     
      इस महत्वपूर्ण सेमिनार को उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा की विशेष उपस्थिति में, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, रक्षित निरीक्षक इंदौर श्री जय सिंह तोमर सहित बढ़ी संख्या में महिला एवं पुरूष पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित हुए, जिन्होने इस सेमिनार के माध्यम से कैंसर जैसे गंभीर रोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का लाभ लिया।
     
      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा सभी को इस रोग के संबंध में दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर सभी को स्वंय के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा बताया गया कि, इन्दौर स्त्रीरोग विशेषज्ञ संघ के सहयोग से इंदौर पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2020 को शहर के विभिन्न 8 हाॅस्पिटलों में इन्दौर पुलिस की महिला अधिकारियो/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार की महिला परिजनों के लिये एक विशेष निशुल्क कैंसर डायग्नोस्टिक कैंप का आयोजन किया जावेगा, जिसमें महिलाओं में होने वाली कुछ सामान्य कैंसर की बीमारियों की प्राथमिक जांच की जावेगी।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 170 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 04 मार्च 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 के सुबह से आज दिनांक 04 मार्च 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 170 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

32 आदतन व 40 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन व 40 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 50 गिरफ्तारी एवं 134 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 07 गैर जमानती, 50 गिरफ्तारी एवं 134 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16 आरोपी गिरफ्तार
                                पुलिस थाना संेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 15.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रकाश प्लाजा के सामने इंदौर सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,  रुप नगर छोटा बगडदा इंदौर निवासी प्रकाश उर्फ गोलू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
                पुलिस थाना तकोगंज द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधाकृष्णा मंदिर के पास मेनरोड पंचम की फैल इदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, पंचम की फैल इंदौर निवासी रामकिशन बागले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 140 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
               
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली नं. 1 रुस्तम का बगीचा इंदौर से ताश पत्तें के द्वार हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें,ं रोहित, आकाश, पवन, शुभम, पप्पू, राजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 1.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टेलीपरफर्मेस के पीछे बिजली के खम्बे के नीचंे भमौरी इंदौर से ताश पत्तें के द्वार हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें,ं बलवीर साहू, शशिकांत, राजू, सूरज, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
                पुलिस थाना  विजय नगर द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 20.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सयाजी होटल के पीछेे शमशान घाट इंदौर सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 10 दिलीप नगर खजराना इंदौर निवासी जावेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 740 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
                पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर की गली न. 06 मे इंदौर सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 बी सिन्धी कालोनी जूनी इंदौर निवासी अभिषेक और 13 बी सिन्धी कालोनी निवासी कुणाल यादव  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4300 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिक्शा स्टैंड क पास दरगाह चैराहा इंदौर सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, शंकर मंदिर के पीछे छत्रीबाग इंदौर निवासी मनोज पिता नाथू सिंह धाकड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 260 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार ब्रीज पानी की टंकी के पास सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, न्यू रामनगर संावेर रोड तिरुमला इंडस्ट्रीज पार्क क सामने बाणगंगा निवासी राहुल मालवीय कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रुपयंे कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 0.0 बजंs, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के पास तिलक नगर चैक पलासिया इंदोैर पर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 526 विनोबा नगर पलासिया इंदौर निवासी अंशुल वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर व 1400 अवैध शराब जप्त की गई।
     पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इंदौर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 256 जगजीवनराम नगर इंदौर निवासी सुरेन्द्र ठाकुर और 80 टापूनगर इंदौर निवासी किशन 65 अहिल्या पल्टन इंदौर निवासी गजानन्द रायकवाड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3200 रुपयें कीमत की 59 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना बड़गांेदा द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 21.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंग्रेजी शराब दुकान के पास स्थित गणेश ढाबा के पास गवली सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 14 पीसा पुरा महू इंदौर निवासी बबलू सबेस्टियन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रुपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 18.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम मुकाता में पोल्ट्री फार्म हाउस कंे पास इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम मुकाता तहं. सांवेर इंदौर निवासी मुकेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 17.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाथ मोहल्ला आठमील इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, आठमील निवासी बिरजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

                  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल ब्रीज के नीचे छोटी ग्वालटोली इंदौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिले, 53 श्रध्दा मार्ग निवासी तरुण तोमर और 76 श्रध्दा मार्ग निवासी अक्षय पाण्डेंय कोे पकडा गया।
                    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से इंदौर सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, नरेंद्र लोवंशी, रजत शाद, राहुल सोहरे कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  अवैध हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप क पास लिंक रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 448/6 नेहरु नगर इंदौर निवासी हेंमन्त को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया। 
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को 13.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भण्डारी ब्रीज के नीचे एमआर रोड 4 सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें,  277/3 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी दीपक जाट को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त कियें गयें। 
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडंे मदरसे के पास आम रोड खजराना और उर्दू स्कूल के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, गोहर नगर खजराना इंदौर निवासी शाहरुख और नरा का मकान असरफी नगर खजराना निवासी अय्यूब खांॅ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशं अवैध छुरे जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, 21.0 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भारत माता मंदिर के पास बापट चैराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, ए- 11 आदर्श मौलिक नगर इंदौर निवासी हरीओम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, 12.10 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पन्नालाल चैराहा शांति नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, पन्नालाल चैराहा शांति नगर इंदौर निवासी सुनिल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, 12.15 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जूना रिसाला गुरुबगीचा के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 17/2 भोई मोहल्ला वार्ड 06 हातोद इंदौर निवासी तेजकरण उर्फ देवकरण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, 0.0 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर काॅरीडार रोड इंफोसिस कम्पनी के पास ंइदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 106 मेन रोड महेश नगर बाणगंगा इंदौर निवासी विकाश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 को, 13.30 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने तलाई नाका सिमरोल इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें,  तलाईनाका सिमरोल इंदौर निवासी रधुनाथ बारिया  को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रुपयें नगदी व एक अवैध तलवार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
                                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 काssaaa] मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मील के खाली मैदान और एन.टी.सी. ग्राउण्ड इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, निक्की उर्फ राजेंद्र ,और गोपाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2020 कांे, 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गेट नं. 1 के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे दशहरा मैदान इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, दरगाह वाली गली 27 भीम नगर निवासी विजेंद्र को  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
               
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।