Thursday, February 27, 2020

क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में अवैध हथियार रखने वाले 05 आरोपी गिरफ्त में।


·        
·          आरोपियो से कुल 34 अवैध हथियार बरामद ।
·          बरामद हथियारों में देशी पिस्टल व देशी कट्टे हैं शामिल।
·          पकड़े गये आरोपियों में खरगोन का सिकलीगर भी है शामिल।
      
इंदौर दिनांक 27 फरवरी 2020- श्री विवेक शर्मा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन द्वारा शहर में हो रही अवैध हथियारों के संबंध में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें पूर्व में पकड़े गये आरोपियों एवं सिकलीगरों से पूछताछ में यह बात बार बार सामने आ रही थी कि धार एवं बड़वानी] खरगोन आदि जिलों में रहने वाले सिकलीगरों का संपर्क प्रदेश के बाहर एवं दूसरे जिलों में भी है एवं उ.प्र. एवं उसकी सीमा से लगे जिलों से आने वाले ग्राहक अवैध हथियारों का परिवहन इंदौर से भी करते हैं इस बिन्दु पर कार्य करने के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री राजेश डण्डोतिया के द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया था। 
          क्राइम ब्रांच इन्दौर के द्वारा अपने मुखबिर तंत्र के माध्यम से छानबीन की गई जिसमें यह बात सामने आयी कि सिगनूर जिला खरगोन के सिकलीगर के द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों एवं उनसे सटे म.प्र. के जिलों के लोगों से करना प्रारंभ कर दिया है। इन सिकलीगरों पर निगाह रखने के लिये क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा अपने मुखबिरों को लगाया गया जिसके बाद एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिगनूर जिला खरगोन के रहने वाला सिकलीगर सेवक उर्फ कालू पिता अभय सिंह चावला उम्र 21 साल नि. ग्राम सिगनूर थाना गोगावां जिला खरगोन, इंदौर शहर में कुछ लोगों को अवैध हथियारों की डिलीवरी देने इंदौर आ रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना राऊ पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर सेवक उर्फ कालू सिकलीगर को पकड़ा जिससे 07 देसी पिस्टल बरामद हुआ।
आरोपी सिकलीगर से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सिकलीगर ने एक अन्य व्यक्ति कान्हा उर्फ करण पिता संजय यादव उम्र 19 साल नि. 3/4 मालवामील की पक्की चाल परदेशीपुरा को अवैध हथियार दिये हैं आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके पास से 06 अवैध हथियार जिनमें 03 देसी पिस्टल, 03 कट्टे बरामद किये। आरोपी सिकलीगर से पूछताछ में उसने इंदौर में अन्य लोगों को भी अवैध हथियार की सप्लाई की बात स्वीकार की। सिकलीगर के बताये अनुसार आरोपी चंद्रकांत उर्फ नान्टू पिता ब्रजलाल ठाकरे उम्र 20 साल नि. गली नं. 01 मेघदूत नगर इंदौर को थाना विजय नगर से संयुक्त कार्यवाही में सयाजी होटल के पीछे शमशान घाट के पास से पकड़ा आरोपी से कुल 07 देसी पिस्टल बरामद किये गये। आरोपी चंद्रकांत उर्फ नान्टू ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के नाम भी बताये जोकि अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करते हैं। आरोपी से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी शशांक पिता हरिकुमार कौशल उम्र 27 साल नि. 131/2 सर्वहारा नगर गली नं. 2 परदेशीपुरा इंदौर को थाना परदेशीपुरा के साथ संयुक्त कार्यवाही में सुगनीदेवी ग्राउण्ड पंजान मल्टी के पीछे से पकड़ा आरोपी के पास से कुल 08 अवैध हथियार दिये जिनमें 05 देसी पिस्टल व 03 देसी कट्टे बरामद किये। इसी प्रकार पूछताछ में जानकारी के अनुसार एक अन्य आरोपी राधेशयाम उर्फ राधे पिता बद्री सिंह उम्र 28 साल नि. सांवेर रोड गोविन्द नगर खारचा बाणगंगा इंदौर को 06 अवैध हथियार जिसे जिन्सी चौराहा पान की दुकान से पास से पकड़ा जिसके पास से  जिसमें 02 देसी पिस्टल एवं 04 देशी कट्टे दिये।
           आरोपी चंद्रकांत उर्फ नान्टू पिता ब्रजलाल ठाकरे थाना परदेशीपुरा का लिस्टेड गुण्डा है जिस पर हत्या ,हत्या का प्रयास, आगजनी, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने जैसे लगभग 1 दर्जन से अधिक गंभीर अपराध दर्ज है। आरोपी नशा करने का आदि है एवं आस पड़ोस में खौफ पैदा करने के लिये अपने पास अवैध हथियार रखता है एवं कई बार वाहनों में आगजनी भी कर चुका है।
     आरोपी शशांक पिता हरिकुमार कौषल हत्या का प्रयास, डकैती, अवैध वसूली ,मारपीट, अवैध शराब बेचने, एवं अवैध हथियार रखने के लगभग 01 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी शशांक नशा करने एवं मादक पदार्थ बेचने के अवैध धंधें में लिप्त रहता है।
    आरोपी राधे'याम उर्फ राधे पिता बद्री सिंह जो गोविन्द नगर खारखा का निवासी है एवं थाना एमआईजी इंदौर से मारपीट एवं अवैध वसूली के एक अपराध में फरार है आरोपी पर थाना बाणगंगा के एक अपराध में स्थाई वारंट भी न्यायालय द्वारा जारी किया गया है आरोपी थाना बाणगंगा का लिस्टेड गुण्डा है।
   आरोपी कान्हा उर्फ करण पिता संजय यादव थाना परदेशीपुरा का लिस्टेड गुण्डा है आरोपी पर हत्या , हत्या का प्रयास ,अवैध वसूली, मारपीट, अवैध अथियार रखने जैसे गंभीर मामलों में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी पर रा.सु.का. के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है आरोपी सेवक उर्फ कालू सिकलीगर पिता अभय सिंह चावला पर थाना गोगावां जिला खरगोन पर अवैध बनाने एवं सप्लाई करने एवं मारपीट के अपराध दर्ज हैं।
 आरोपी सिकलीगर सेवक उर्फ कालू अपने गांव सिगनूर थाना गोगावां जिला खरगोन में ही अवैध हथियार बनाकर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उ.प्र., एवं म.प्र. के जिलों में अवैध हथियार सप्लाई का काम करता है। जिसके विरूद्ध भी अवैध हथयार संबंधि अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी से पूछताछ में उसका कुछ अंतरराज्यीय बदमाशों से संपर्क होने एवं उन्हें अवैध हथियार सप्लाई करने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसपर योजना बनाकर कार्यवाही की जा रही है।
 विगत कुछ वर्षों में हुई आपराधिक वारदातों में जानकारी सामने आई थी कि इन वारदातो मे ज्यादातर अवैध हथियारों की सप्लाई शहर की सीमा से जुडे अन्य जिलों से की जाती रही है। इसी के मद्देनजर क्राइम ब्रांच इन्दौर द्वारा अपने आसूचना संकलन के माध्यम से उपरोक्त बदमाशों को पकड़कर उनके कब्जे से 34 अवैध हथियार बरामद किये गये। इस कार्यवाही मे थाना राउ, थाना परदेशीपुरा थाना विजय नगर थाना मल्हारगंज के द्वारा क्राइम ब्रांच के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपियों को पकडे़ जानs में योगदान प्रदान कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया। गिरफ्तार आरोपीयों से अन्य फरोख्त करने वाले व्यक्तियों एवं सिकलीगरो का पुलिस रिमांड लेकर अन्य अवैध हथियार एवं कारतूस की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 172 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 27 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 172 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

42 आदतन व 35 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 42 आदतन व 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी एवं 134 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को 12 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी एवं 116 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 19 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को, 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झाड़ियों के पीछे लोखंडे पुल के पास इंदौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, 146 शिव कंठ नगर इंदौर निवासी विमल शर्मा, महेश शर्मा और शिव मंदिर के पीछे रीजनल पार्क इंदौर निवासी नवीन कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रुपये नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को, 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मथुरा मैदान शैरा बैकरी सामने आजाद नगर इंदौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शाहरुख पिता बद्रद्दीन मुसलमान, इरफान पिता बाबु खाॅ, सादाब पिता युनस मुसलमान, कल्लु पिता अनवर, शरीफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 630 रुपये नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।

पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को, 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाली मैदान अमुल्य टेकरी कनाड़िया इंदौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अकबर खान, सैयद आशिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 790 रुपये नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस थाना द्वाराकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिधाम मंदिर के पास खाली मैदान वीआईपी परिसर और दिग्विजय मल्टी इंदौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नितेश, उमेश, अश्विन, नेहा, प्रदीप, लोकेश, सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 22030 रुपये नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान जी मंदिर भंडारी ब्रिज के नीचे और विश्रांती चैराहा के पास चाय की गुमठी के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियांे में लिप्त मिलें, 16/1 फिरोज गंाधीनगर इंदौर निवासी भीमराव और 105 कुलकर्णाी का भट्टा इंदौर निवासी दत्तु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 430 रुपये नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को,11.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बडीकलमेर हरिजन मोहल्ला और एक किराने की दुकान के आड मे ग्राम बडीकलमेर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, ग्राम बडीकलमेर इंदौर निवासी घनश्याम बाडोलिया और सुनिल कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 620 रुपय नगदी व अवैध शराब जप्त की गई।
  पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को, 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरनियाखेडी रेल्वे पुल के नीचे इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, हरनियाखेडी यादव काम्पलेक्स थाना किशनगंज महू इंदौर निवासी राहुल सूर्यवंशी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
     पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय गंाधी नगर हुकमाखेडी इदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिल, संजय गंाधी नगर हुकमाखेडी इदौर निवासी मंजू बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपये कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को 16.30 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर.10 सर्विस रोड इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 171/2 नंदानगर इंदौर निवासी पारस सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
 

     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना गंाधीनगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों सें सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिले, 42/2 बाबू मुरारी काॅलोनी इंदौर निवासी मोहन शर्मा और 491 नया बसेरा गंाधी नगर निवासी श्री राम पटेल और ओंकार मांग गांधी नगर इंदौर निवासी पवन और 415 अंबिका पुरी निवासी गोरव कोे पकडा गया।

    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित, 14 आरोपी गिरफ्तार
        पुलिस थाना तुकोंगज द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानो सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 16 पिपलिहाना कांकड अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास झोपडपट्टी थाना तिलकनगर इंदौर निवासी दीपक राठौर और ग्राम पिपरी थाना उदयनगर तह. बागली जिला देवास हाल मुकाम राम मंदिर के सामने संचार नगर कनाड़िया रोड इंदौर निवासी किशन सोराडे और 15 गाडी अड्डा हरिजन कालोनी कच्चा मसानिया थाना जूनी इंदौर निवासी राहुल हरियाले कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त की गई।

  पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 को 20.20 बजें,, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साईकिल स्टेण्ड वाईन शप के पास सरवटे बस स्टेण्ड  इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, होटल गुरुकृपा छोटी ग्वालटोली इंदोर निवासी माधव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 कोें 13.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शारदा होटल के सामने ए बी रोड लसूड़िया और वाईन शाप के सामने निपानिया चैराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, म.ंनं. 224 स्ला नं.04 ई सेक्टर स्कीम 78 लसूड़िया इंदौर निवासी दीपक उर्फ भय्यू ठाकुर और 153 ई एस 04 स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी दीपक राजपूत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः अवैध  छुरे जप्त किये गये।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 कोें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल चैराहा देवास बायपास राऊ और बस स्टेण्ड राऊ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, शिवनूर चैकी बमनाला थाना गोगांवा खरगोन हाल मुकाम इंदौर निवासी सेवक उर्फ कालूसिंह पिता अभयंिसंह और मालवा मील की पक्की चाल परदेशीपुरा इंदौर निवासी कान्हा उर्फ करण पिता संजय यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 69150 नगदी व अवैध पिस्टले जप्त कि गई।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 कोें 13.30 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा़गणपती चैराहा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिले, 129 पीलिया इंदौर निवासी विजय सोंलंकी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 कोें 13.50 बजें,  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चाण्क्यपुरी चैराहा के पास अहिल्या नगर हुकमाखेडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 334-ए सेक्टर सुर्यदेव नगर थाना द्वाराकापुरी निवासी शुभम गुर्जर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 कोें 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साई मंदिर के पास कुलकर्णी का भट्टा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें,  कुलकर्णी का भट्टा खजूर गली इंदौर निवासी सुमित उर्फ सरदार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 कोे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों संे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 89 भाग्य लक्ष्मी कालोनी इंदौर निवासी विक्की उर्फ पीयूष और 147/2 हीरानगर सुखलिया इंदौर निवासी आकाश उर्फ भूरा और 147 शांतिनगर इंदौर निवासी राजू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः अवैध छुरे जप्त किये गये।



    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानो से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 614 कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी रोहित और 100/2 नेहरु नगर इंदौर निवासी लोकेश , 8/1 नेहरुनगर इंदौर निवासी निरज जोशी और 6/2 नन्दा नगर निवासी सूरज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।

Wednesday, February 26, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 171 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 26 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 171 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

46 आदतन व 31 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 46 आदतन व 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 116 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 07 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 116 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी के पास नाले किनारे और तरण पुष्कर के पीछे नाले के पास  इंदौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दीपक पिता फूलचंद कोठे, विजय पिता छगन, गणेश पिता काशीराम सुरागे, राकेश पिता पन्नालाल पीपले, सोनू पिता छगन, मनोज पिता मुन्नालाल, दीपक पिता मोतीलाल पगारे, राहुल पिता हीरालाल कोठे, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रुपये नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 18 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रानीपुरा रोड नई बागड गली कार्नर इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, 39 नार्थतोडा इंदौर निवासी शेरु खान कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को, 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर नई बस्ती गुरुद्वारे के पास इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें,705 निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर निवासी मन्जुबाई को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
     पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर कर्बला मैदान के पास खजराना इदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिल, 50 मायापुरी इंदौर निवासी संजय राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपये कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 20.0 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम.आर 4 ब्रिज परदेशीपुरा इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 1367 भागीरथपुरा थाना बाणगंगा इंदौर निवासी गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2200 रुपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
    पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 17.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुदामा नगर झोपड़ पट्टी में रोड इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलंे, 341 नगर थाना चंदननगर इंदौर निवासी सुलतान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रुपये कीमत की 22 क्वाटर व अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 का,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 30 नये क्वाटर सी 2-205 दुसरी पल्टन थाना एरोड्रम इंदौर निवासी सतीश, ग्राम टिकरी थाना विश्व विध्यालय जिला रीवा हाल मुकाम आयसर चैराहे के पास पटैल नगर भेरु का मकान निवासी राम यादव और ग्राम सैरवासा थाना त्योद जिला विदिशा हाल मुकाम लोदी मोहल्ला लोदी धर्मशाला के पास पीथमपुर इंदौर निवासी राजाबाबू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रुपये कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना राजंेद्रनगर द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेती मंडी रेल्वे क्रासिंग के पास एबीरोड इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, बंडा बस स्टेण्ड के पास सागर निवासी पप्पू उर्फ पुष्पेन्द्र पिता दामोदरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट गेट के पास गुजरखेडा महू इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, होलीचोक गुजरखेडा महू निवासी मुकेश कोशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।    
                पुलिस थाना बड़गोंदा द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पातालपानी और आरोपी महेश का ओटला ग्राम कोदरिया इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, आडापहा बसीपीपरी निवासी केशव बारिया, ग्राम भाटिया खेडा निवासी जितंेद्र भाटिया और कोदरिया निवासी रमेश उर्फ महेश बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर व 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।            
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को, 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नरेश की दुकान के सामने ग्राम मरादपुर सांवेर इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलंे। सांवेर निवासी किशोर पिता बापु सिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।   
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को, 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम मिर्जापुर चैराहा पर इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलंे, ग्राम मिर्जापुर निवासी कैलाश पिता मुलचन्द केवट भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टीआई माल के पास वाली गली एमजी रोड और मालवामिल चैराहा इंदौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिले, 16 सोमनाथ की जुनी चाल निवासी धन्नु कुशवाह और 670 पांडे का बगीचा निवासी अतुल यादव कोे पकडा गया।
                पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला कोर्ट रोड इंदौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिले, 1803 टाल मोहल्ला मंहु निवासी मो फरहान कुरैशी कोे पकडा गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 कोें 0.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालाजी चैराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें,  कुम्हार मोहल्ला बेटमा निवासी लक्ष्मण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 16.30 बजें,, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अकोला नर्सिग होम के पास परदेशीपरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 225 कुलकर्णी का भट्टा चार नल के पास परदेशीपुरा निवासी नितीन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 कोें 13.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंद्रगुप्त मौर्य चैराहा शराब दुकान के सामनें इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 1 सिंधी कालोनी बस स्टेंड के पास निवासी अमन उर्फ विवेक को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 कोें 10.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामरहिम कालोनी राऊ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, कुराडिया थाना नालछा जिला धार इंदौर निवासी संतोष गिरवाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 कोें 12.40 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन नबंर स्कुल के पास पागनीसपागा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 73 दुर्गा नगर मरीमाता चैराहा निवासी धर्मु को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 कोें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुदामा नगर झोपड पट्टी और केशरबाग रोड पर अग्रेजी दुकान के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, सुदामा नगर झोपड पट्टी निवासी मिथुन और स्कीम न 78 विजय नगर निवासी नीरज उर्फ राधे को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक- पृथक अवैध चाकू जप्त किया गया।       
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
      पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजली आफिस के पास लोखंडे पुल और शिवाजी मार्केट जय हिंद भवन परिसर सें इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 30/4 संतोष बेकरी के पास जुना रिसाला सदर बाजार इंदौर निवासी यश राठौर और 117/2 परदेशीपुरा निवासी जगदीश कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मां शारदा ट्रेवल्स के पास मा कालका मंदिर के पीछे इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, फ्लेट न 310 सेटेलाईट सिटी देवास नाका इंदौर निवासी राजभान सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2020 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल के खाली मैदान इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 19 कुलकर्णी का भट्टा शीलनाथ केंप निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।

भूमाफिया इस्लाम पटेल का साथी व इनामी आरोपी मम्मू पटेल पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में।



आरोपी 02 माह से अधिक समय से था फरार, अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी।

इंदौर - दिनांक 25 फरवरी 2020 - पुलिस थाना खजराना द्वारा दिनांक 15 दिसंबर 2019 फरियादी इस्लाम पिता हाजी दाऊद पटेल निवासी 114 संचार नगर के शिकायत आवेदन पत्र जांच पर से आरोपी मम्मु पिता सत्तार पटेल निवासी खजराना हाल ग्राम हर्नियाखेड़ी सांवेर इंदौर व इस्लाम पिता हाजी शफी पटेल निवासी खजराना इंदौर के विरुद्ध ग्राम खजराना के सर्वे क्रमांक 1128 भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने संबंध में अपराध धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी काफी शातिर होने से प्रकरण पंजीबद्ध दिनांक से फरार थे, जिनकी तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए गए तथा जिनकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ईनाम उद्घोषित किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 25 फरवरी 2019 को मुखबिर से सूचना के आधार पर आरोपी मम्मु पिता सत्तार पटेल उम्र 65 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा जिसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस रिमांड पर लिया गया जिससे प्रकरण संबंध में पूछताछ जारी है।

प्रकरण में अन्य आरोपी इस्लाम पटेल की तलाश जारी है