Tuesday, February 4, 2020

· नशीली ड्रग्स ब्राउन शुगर की तस्करी करने व पीने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · तस्कर, जिला इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में करता था ड्रग्स सप्लाय। · आरोपियों के कब्जे से अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 2.50 लाख रूपये की अवैध ब्राउन शुगर बरामद।




इन्दौर दिनांक 04 फरवरी 2020- शहर में इन्दौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
                इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की पतासाजी के लिए आसूचना संकलित करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना चंदननगर क्षेत्र मे एक व्यक्ति ब्राउन शुगर सप्लाई कर युवाओ को नशे का आदी बना रहा है जिसकी पतारसी हेतु थाना क्राईम ब्रांच की टीम ने चंदननगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपी फरीद उर्फ भय्यू पिता रफीक उम्र 22 साल निवासी ई-सेक्टर चंदननगर इंदौर को नावदा पंथ ब्रिज के नीचे, धार रोड इंदौर से पकडा, जिसके कब्जे से करीब 22 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 2,50,000 (दो लाख पचास हजार)रुपये है। 
आरोपी फरीद ने पूछताछ मे बताया कि वह स्क्रेप (भंगार) का काम करता है। वह ब्राउन शुगर पीने के लिये चंदननगर मे फूटी कोठी के पास से ब्राउन शुगर खरीद कर लाता था और ब्राउन शुगर पीता था। इसी तरह उसकी नशा करने के दौरान दूसरे लोगो से जान पहचान बढी, जिसके कारण वह उन लोगो को ब्राउन शुगर खरीद कर लाकर पीने के लिये देने लगा और इस तरह वह ब्राउन शुगर बेंचने लगा। आरोपी सस्ते दामो मे ब्राउन शुगर खरीद कर लाता और दोस्तो को 500 रुपये प्रति पुङिया के हिसाब से बेंचने लगा और मुनाफा कमाने लगा । आरोपी पिछले 2 साल से ब्राउन शुगर पी रहा है, और अपने जेब खर्च के लिये ब्राउन शुगर बेंचने का काम भी कर रहा है।
आरोपी को पकङकर थाना चंदननगर के सुपुर्द किया गया। थाना चदंननगर मे आरोपी फरीद उर्फ भय्यू पिता रफीक उम्र 22 साल निवासी ई-सेक्टर चंदननगर इंदौर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/20 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट मे दिनांक 04.02.2020 को अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी फरीद के विरूद्ध थाना चंदननगर मे पूर्व से 10-12 अपराध पंजीबद्ध है जो मारपीट, गाली-गलोज, चोरी व अवैध शराब बिक्री से संबंधित है। आरोपीे फरीद से शहर मे बिक रहे मादक पदार्थ के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।







एक ही आईएमईआई पर चल रहें 62 मोबाईल क्राइम ब्रांच इन्दौर द्वारा जप्त





इन्दौर दिनांक 04 फरवरी 2020- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा द्वारा आईएमआई क्लोनिंग कर बाजार में फर्जी मोबाईल बेचने वाले आरोपियों के सबंध मे आसूचना संकलित कर उनकी धरपकड करने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों को तारतम्य में क्राईम ब्रांच की टीम को इन दिशा में योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
                प्रत्येक मोबाईल फोन मे एक युनिक  International Mobile Equipment Identity (IMEI) होता है, जो कि मोबाइल को एक विशिष्ट पहचान देता है और जिसे बदलना अब एक दंडनीय अपराध है। जिसके संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा 25 अगस्त 2017 को अधिसूचना जारी करते हुए मोबाईल युक्ति उपस्कर पहचान संख्या में छेडछाड का रोका जाना नियम 2017 बनाये गए हैं। जिसमे आई एमआई को बदला जाना अपराध की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। जिसके सबंध मे पुलिस महानिरिक्षक जोन इन्दौर के निर्देशन में अग्रिम कार्यवाही करते हुए इंदौर जिले में करीब 62 मोबाईल फोन धारको से सम्पर्क कर करीब 10 लाख के कीमती मोबाईल फोन जप्त किये गए। जिनकी आई एमईआई नम्बर समान मोबाईल धारको द्वारा जानकारी दी की उन्हें यह मोबाईल रास्ते में गिरे हुए मिले या सेकंड हेंड खरीदे गयें है। इन लोगों से संपर्क कर विस्तृत  पूछताछ कर कार्यवाही जारी है। इस पूरे प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि एक ही आई एमईआई पर जहाँ एक ही उपकरण दर्ज होना चाहिये, वहा करीब 528 मोबाईल उपकरण इन्दौर में चल रहे है, जो कि सुरक्षा की दृष्टि से अनुचित है। यह उपकरण, चोरी या अन्य अपराधों से संबंधित भी हो सकते है एवं इसकी पहचान छुपाने की नियत से इनका आईएमईआई नम्बर बदले जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। वर्तमान में उक्त आई एमईआई नम्बर पर उपयोग किये जा रहे मोबाईल नम्बरो की सूची तैयार कर पुलिस मुख्यालय भोपाल को प्रेषित कर दी गई है जिस पर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा Ministry of Home Affairs ( केन्द्रीय गृह मंत्रालय ) नई दिल्ली से संपर्क कर अग्रिम कार्यवाही कि जा रही है ताकि राष्ट्रीय स्तर पर  Central Equipment Identity Register (CEIR)  में यह आई एमईआई नम्बर डालने के पश्चात इन सभी मोबाईल नम्बरो को नेटवर्क से बाहर किया जा सके। इस सबंध में पुलिस की अग्रिम कार्यवाही मे मोबाईल धारकों से पुछताछ की जा रही है. जिन लोगो की संलिप्तता उजागर होने पर उनके विरूद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 116 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 04 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 04 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 116 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 163 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 07  गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 163 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की कार्यवाही मे लिप्त मिलें, 27 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, विष्णु पिता भगवाराव, दिनेश श्रीवास्तव पिता बंसत श्रीवास्तव, हनुमंत पिता देवराव, विनांेद पिता नामदेव आरसुल, दीपक पिता विठलाराव और बंटी पिता हरी़दीवान, रवि पिता रामलाल रसोने, सत्यप्रिय पिता अभय सिंह, मुकेश पिता किशोरी लाल, मुन्ना पिता तेजराम, मुकेश पिता जगन्नाथ और मनीष पिता आंेकार चैंधरी, अनवर पिता अनुखा, मुकेश पिता मांगीलाल, राजेश पिता प्रेमनारायण, संदीप पिता अम्बादास पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सिलोटिया शमशान घाट के पास नदी के किनारे खुला मैदान से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, रमजान, भारत, महेश, रफीक, मनांेज, अनिल, जादुसिंह, गोपाल, राहुल, सरफराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त किये गये ।
 पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 1730 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सिलोटिया शमशान घाट के पास नदी के किनारे खुला मैदान थाना मानपुर से सट्टे की गतिविधियों मंे लिप्त मिलें, सुलावद थाना पीथमपुर जिला धार निवासी महेश पिता मुलचंद्र बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरके ढाबा कंे पीछे ग्राम उपडीनाथा रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 488 बजरंग मंदिर के सामनंे ग्राम कनाडिया इन्दौर निवासी प्रवीण गोडाने कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 17.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिनेश पटेल के खेत के पास जंगल ग्राम उमरीखेडा इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम जडलवानी थाना बाग जिला निवासी करण अनारे जाति भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 07 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना व्दारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 2230 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जितू फत्तू के घर के पास हनुमान मंदिर गली रिषी पेैलेस कालोनी इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 427 रिषी पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी सुनिल उर्फ सोनू और 181/4 हनुमान मंदिर वाली गली रिषी पैलेस इन्दौर निवासी जितू उर्फ फत्तू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रुपये कीमत के 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 1940 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरव महाराज चैराहा ग्राम सोलंिसदी थाना क्षिप्रा संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम सोलंिसदी निवासी देवकरण राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 1830 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने ग्राम गुरान जिला सांवेर इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम  गुरान थाना सांवेर निवासी मुरारीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 0130 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टचवुड रिसोर्ट सिमरोल इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें,  प्रदीप सिंह, अभिजीत, प्रवीण, नवीन, आकाश, विक्की, भरत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 कोें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरदरी वाली सड़क लवकुश चैराहा केे पास और बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 17 गांेविद कालोनी इन्दौर निवासी चेतन पिता दिनेश और 78/1 वृदांवन कालोनी बाणगंगा निवासी दीपेश उर्फ मोंटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 कोें 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  दीन दयाल गार्डन के पास विष्णुपुरी कालांेनी ए.बी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, हास्तिनापुर ग्वालियर हाल 440 सेटैलाईट जक्शन महाविर राजोरिया का मकान देवास नाका इन्दौर निवासी दिनेश राजोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना गंाधीनगर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 कोें 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यरकारी स्कूल के पास आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, पंचायत क्षेत्र गंाधीनगर इन्दौर निवासी  भरूयु उर्फ दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को  19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई. डी.आ. मल्टी दशरथबाग कालोनी इन्दौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 155 आईडिया मल्टी इन्दौर निवासी पिन्टु पिता श्रीराम वरम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
लिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाराभाई साईं मंदिर के पीछे आड़ में इन्दौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 54 महावर नगर इन्दौर निवासी ंिरकू उर्फ रुपेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Monday, February 3, 2020

सिक्का स्कूल की बाउंड्री वाल के पीछे चल रहा था जुआ , 16 जुआरी क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त मे। · 45 हजार रुपये नगदी व 12 मोबाईल जप्त। · अधिकतम आरोपी सिक्का व गुजराती स्कूल की गाडी से लेकर आते थे बच्चों को, स्कूल की छुट्टी होने के पहले खेलते थे जुआ।


· 

इंदौर- दिनांक 03 फरवरी 2020 -  इन्दौर शहर मे अवैध रुप से जुआ/सट्टा चलाने वालो व इनकी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध इंदौर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं।
                                 क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की कुछ लोग सिक्का स्कुल के पीछे बाउंड्री वाल के पास चद्दर की आड मे रुपये पैसो का दाव लगा कर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना लसूडिया पुलिस को अवगत कराकर साथ लेकर मौके पर पहुंचे जहाँ दूर से देखा तो कुछ लोग ताश के पत्तो पर हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा तो 16 लोग पकडाये जिनसे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम (1) हनुमंत पिता स्व. देवराम काशी उम्र 58 साल नि, पार्क रोड थाना तुकोगंद इंदौर (2) मुकेश पिता किशोरी लाल जायसवाल उम्र 60 साल नि. स्कीम नंबर 51 इंदौर (3)विनोद पिता नामदेव  असुल उम्र 40 साल नि. 241 कन्नु पटेल की चाल इंदौर (4)मुकेश पिता जगन्नाथ बगोरिया उम्र 42 साल नि. रघुनंद बाग कबीट खेडी इंदौर (5) संदीप पिता अब्बु दास उम्र 71 साल नि. 240 कन्नु पटेल की चाल पाटनीपुरा इंदौर (6) दिपकपिता विठ्ठल राव नि. सी सेक्टर सुखलिया (7) मनीष पिता ओंकार लाल उम्र 38 साल नि. एम.आर.टेन. कल्पना नगर इंदौर (8)विष्णु पिचा भगवान राव नि. 109 दुबे का बगीचा राजकुमार मिल के पास इंदौर (9) राजेश पिता प्रेम नारायण रायरवार नि. वाल्मिकी नगर बाणगंगा (10) अनवर पिता अन्नु खान उम्र 65 साल नि.जुना रिसाला 96/2 इंदौर (11)दिनेश पिता बसंत श्रीवास नि. मयुर नगर मुसाखेडी (12)मुकेश पिता मांगीलाल बुर्रा उम्र 53 साल नि, 171 विजय नगर स्किम नं. 54 इंदौर (13) मन्नु पिता तेजराम जटाव नि. हवाबंगला इंदौर (14) सत्यप्रिय पिता अभय सिंह उम्र 39 साल नि. 245 भाग्य लक्ष्मी सेक्टर इंदौर (15) बन्नी पिता हरी दयमा उम्र 29 साल नि. 1/19 विजय नगर जैन मंदिर के पास इंदौर (16) रवि पिता राम उम्र 33 साल नि. 45 सोलंकी नगर इंदौर का होना बताये आरोपीगण के कब्जे से कुल 45000 रुपये नगदी एवं  12 मोबाईल तथा 52 ताश के पत्ते जप्त किये गये तथा आरोपीगण को विधीवत् गिरफ्तार किया गया तथा अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने पर थाना लसूडिया मे अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । 
       आरोपीगण ने पूछताछ पर बताया की वह सब सिक्का स्कुल व गुजराती स्कूल मे बच्चो को छोडने व ले जाने का काम करते हैं । अधिकतम आरोपी आँटो, मैजिक मे ड्रायवरी करते है। बच्चो को छोडने के बाद फ्री समय मे जुआ खेलते है।
     क्राईम ब्रांच की टीम ने अवैध रुप से संचालित होने वाले जुए की धरपकड कर 16 आरोपीगण को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 03 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 03 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 55 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 84 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 01  गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 84 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की कार्यवाही मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राममंदिर के पास बिजली के नीचे शिवाजी नगर इन्दौर और शिवाजी नगर अरूण के घर के सामने से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, सतीष, शशीकांत और अरूण, सुभाष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 2030 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई सुमन नगर रेल्वे पटरी के पास खम्बे के रांेशनी मे ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अतुल, तेजमल, रोशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भावना नगर और रालामण्डल चैराहा इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 209 भावना नगर इन्दौर निवासी मोतीलाल बकावले और बबलू का मकान शांतिनगर सरकारी स्कुल के पास भावना नगर इन्दौर निवासी संजय जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जलसा ढाबा बायपास राऊ और बागरी मोहल्ला रंगवासा राऊ इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 103 विश्व शाखा कालोनी खरगोन हाल मुकाम गायत्री नगर इन्दौर निवासी दिव्येश और बागरी मोहल्ला रंगवासा इंदौर निवासी सन्तोषी पति विक्रम बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 1700 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आठी का ढाबा आठमील से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम आठमील निवासी अशोक दांगी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 1740 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगाघाटी गारी पिपल्या आम रोड़ ग्राम गारी पिपल्या संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, गंगाघाटी गारीपिपल्या निवासी मुकेश कुम्हार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ शौचालय के पास नवलखा बस स्टेंड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिला, ग्राम खजाखेडी तह. कन्नौद जिला देवास निवासी राकेश उर्फ राठिया को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 कोें 02ः.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम राजौदा चमार मोहल्ला मन्दिर केे पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, ग्राम राजौदा सांवेर निवासी दुर्गेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरदरी वाली पहाडी के पास सांवेर रोड और रेवती टेकरी तालाव के पास बाणगंगा इन्दौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, रेवती इंदौर निवासी गोपाल और ग्राम पालिया एम पी ई बी के पास पाली गली निवासी अमित पिता जितेंद्र चैधरी पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।