Monday, December 30, 2019

★ भू माफिया विरोधी अभियान के अंतर्गत जमीन सम्बंधित धोखाधडी के प्रकरण में फरार आरोपी क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त में।



  स्कीम नम्बर 94 आई डी ए कालोनी मे स्थित एक ही भूखण्ड को धोखाधडीपूर्वक दो लोगों को बेचा था आरोपी ने।
प्रापर्टी का काम करता है आरोपी, फ़र्ज़ी दस्तावेज तैयार कर एक ही सम्पत्ति अलग अलग लोगों को बेच, करता है धोखाधड़ी।

इंदौर दिनांक 30 दिसंबर 2019-        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र इंदौर (शहर) व्दारा इन्दौर शहर में लोगों की निजी तथा शासकीय भूमि पर कब्जा कर अतिक्रमण करने, अथबा जमीन की खरीदी बिक्री सम्बन्धी धोखाधडी के मामलो मे फरार चले रहे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को न प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह  द्वारा क्राईम ब्राँच की टीम का गठन किया जाकर उसे शहर के विभिन्न थानों से जमीन संबंधित धोखाधडी के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

          इस कडी मे क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि  थाना भवरकुआ के अपराध क्रमाँक 883/19 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि में फरार आरोपी हरीश कुशवाह पिता पूनमचन्द कुशवाह उम्र 48 साल निवासी नानक नगर, आई टी पार्क के पास देखा गया है, सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना भंवरकुआं पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आई टी पार्क तिराहे ससे घेराबंदी कर आरोपी हरीश कुशवाह को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

 आरोपी से की गई आरंभिक पूछताछ में उसने बताया कि स्किम नं 94 मे 62 नंबर प्लाट उसके मालिकाना हक का था जिसे उसने, वर्ष 2004 मे विनोद मेहलता नाम के व्यक्ति को बेच दिया था तथा वर्ष 2014 मे उसने उसी प्लाट के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर, उसने लोकेश हार्डिया नाम के व्यक्ति को बेच दिया था। लोकेश हार्डिया के कब्जे के बाद,  उक्त प्लाट को एक बार फिर वह किसी अन्य को बेचने की फिराक में था, इसलिए आरोपी ने प्लाट पर से लोकेश हार्डिया के स्वामित्व का बोर्ड हटवाकर 10-12 गुंडो के दम पर उक्त प्लाट पर बुलडोजर चलवाना चाह रहा था तथा अवैध रुप से कब्जा कर किसी और को बेचने की फिराक में था ।
             आरोपी हरीश कुशवाह को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना भवरकुआ पुलिस के अपराध क्रमांक 883/19 धारा 420 467 468 471 भादवि के तहत सुपुर्द किया गया।

                आरोपी हरीश कुशवाह ने पूछताछ पर बताया कि प्रोपर्टी खरीदने बेचने का काम करता है। विनोद को प्लाट बेचने के बाद कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, उसने उपरोक्त प्लाट लोकेश को बेच दिया था जिसपर लोकेश द्वारा की गई शिकायत में वह दोषी पाया गया और मुकदमा दर्ज किया गया।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 39 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 30 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 30 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 39 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 दिसंबर 2019 को 01 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2019 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुल के पास काजी की चाल से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, हेमंत पिता किशोरी लाल, रज्जाक पिता सत्तार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1920 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते हेुए मिलें, 2/8 पाटनीपुरा नंदानगर श्रद्धा टेंट हाउस के पास निवासी महेश पिता अनिल कुमार गुप्ता और 114 रामकृष्ण बाग कालोनी यादव शो रूम के पास वेलोसिटी खजराना निवासी रविंद्र विश्वकर्मा और 13/4 श्रद्धा सांई पैलेस मालविय पेट्रोल पंप के पीछे खजराना निवासी नवीन पिता यशवंत पटले और ब्लाक ए-1 जी काउंटी वाक कालोनी थाना कनाडिया निवासी जसराज पिता प्रवीण ठोसरें को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2019 को 18.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रकाश पम्प के पास रविदास नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 52/05 परदेशीपुरा निवासी समीर पिता गणेश मिश्रा को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2019 को 02.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टेली परफामेंस के पास भमौरी से अवैध हथियार लेकर फिरतें/ले जाते हुए मिलें, 51/2 अर्जुनसिंह गौहर नगर परदेशीपुरा निवासी शुभम पिता बसंत निमोरिया को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस थाना पंढ़रीनाथ  द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2019 को 02.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर फिरतें/ले जाते हुए मिलें, 91 श्रीराम नगर थाना द्वारकापुरी निवासी राज पिता यशवंत ठाकुर और खडकिया मार्ग भोज हास्पीटल के पीछे धार रोड थाना कोतवाली धार निवासी रवि पिता जगदीश परमार और म न 32 कुमार गड्डा दिलावरा रोड थाना सिटी कोतवाली निवासी अरूण पिता राजू प्रजाप्रति को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवगुराडिया से अवैध हथियार लेकर फिरतें/ले जाते हुए मिलें, 293 श्रीराम हवाबंगला द्वारकापुरी निवासी कृष्णा पिता राकेश अहिरवार और 392 गुरूशकंर नगर हवाबंगला निवासी तिरूपति पिता रतन मीणा को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, December 29, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 29 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 29 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 77 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

09 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी एवं 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 11 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी एवं 93 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामनें से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, तैफिक, इरशाद अली, ऋषि जैन, परवेज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामनें निरजंनपुर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, राजकुमार पिता मोहनलाल, छोटु पिता राजेश यादव, चंदु पिता मनोहरी कुशवाह, मनीष पिता बाबूलाल, मोतीराम पिता रामाजी यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सागवाल तालाब के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, नरोत्तम परमार, श्रीकांत गेहलोद, रामेश्वर चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार मंडी हनुमान मंदिर के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 200 शिवाजी नगर निवासी मनोहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 220 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नरवल काकड से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, इंडिया बाटल फेक्ट्री के सामनें झुग्गी झोपडी नरवल काकड निवासी घासीराम उर्फ श्रीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 210 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लेबड मानपुर रोड टीसीआई ढाबे के सामनें ग्राम खेडी सिहोद से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम खेडी सिहोद निवासी रामकैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलाबबाग पेट्रोल पम्प के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते हेुए मिलें, 268 धीरज नगर थाना खजराना निवासी नितिन पिता प्रमोद तिवारी और 129/5 रामकृष्णबाग कालोनी निवासी अवधेश उर्फ गोली पिता विनोद वर्मा को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झलारिया रोड चैधरी की दुकान के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 23/11 लालगली परदेशीपुरा निवासी धमेंद्र चैकसे को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6600 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


















Saturday, December 28, 2019

· थाना बाणगंगा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश जितेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतू पर की गई रासुका की कार्यवाही ।



·     लोगो को डरा धमका कर करता था अवैध वसूली और देता था मकानों पर कब्जा करने की धमकी
·        बदमाश को गिरफ्तार कर, किया गया केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध
·     क्षेत्र के 03 बदमाशो के विरुद्ध रासुका एवं 10 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के प्रकरण प्रस्तुत किये गये

इंदौर - दिनांक 28 दिसंबर 2019 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया इंदौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं  पुलिस अधीक्षक महोदय, इन्दौर(पूर्व)  श्री मोहम्मद युसुफ कुरैशी द्वारा माफिया तत्वों व आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । जिसके तारतम्य में अति.  पुलिस अधीक्षक इन्दौर जोन- 03 डॉ. प्रशान्त चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बाणगंगा प्रभारी निरीक्षक इन्द्रमणि पटेल व उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश जितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतू पिता लखन सिंह कुशवाह के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई कर भोपाल जेल में निरुद्ध कराया गया है साथ ही क्षेत्र के 03 कुख्यात बदमाशों के विरुद्ध रासुका के प्रकरण  एवं 10 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के प्रकरण तैयार कर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर के समक्ष प्रस्तुत किये गये ।

                बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में कुख्यात बदमाश जितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतू पिता लखन सिंह कुशवाह निवासी ऋषिनगर इंदौर जिसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, दोहरा हत्याकांड, मारपीट, धमकी देने, अवैध शस्त्र रखने जैसे गम्भीर किस्म के कई अपराध पंजीबद्ध है । उक्त बदमाश द्वारा लोगों को डराधमका कर रूपयों की अवैध वसूली की शिकायतें भी प्रकाश में आई थी एवं लोगो के मकानों पर अवैध कब्जे के लिये डराने धमकाने की भी शिकायते प्राप्त हुई । बदमाश की आपराधिक गतिविधियों से पीड़ित क्षेत्र के लोगों को इसके भय व अपराध से मुक्त करने हेतु बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू ठाकुर के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की जाकर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया । उक्त वारंट की तामिली में थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा उक्त बदमाश जितेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 28.12.2019 को सेन्ट्रल जेल भोपाल में निरूद्ध किया गया ।

                थाना क्षेत्र के शातिर बदमाशो की आपराधिक गतिविधियों में सुधार परिलक्षित नही होने पर,  तीन कुख्यात बदमाशों के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही एवं 10 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के प्रकरण, श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर की ओर भेजे गये है ।



थाना आजाद नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश व भू माफिया कुलदीप पिता प्रकाश यादव पर की गई रासुका की कार्यवाही।



इंदौर- दिनांक 28 दिसंबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री  मोहम्मद युशुफ कुरैशी  द्वारा माफिया तत्वों व आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तारतम्य में  अति. पुलिस अधीक्षक जोन 03 पूर्व डॉ. प्रशान्त चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सुरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के कुख्यात  बदमाश कुलदीप पिता प्रकाश यादव निवासी रे नेतराम का बगीचा आजाद इंदौर के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी हैं।

       कुख्यात बदमाश के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में  लूट, धोखाधड़ी अवैध कब्जे ,अवैध वसूली, मारपीट,धमकी देने, रखने जैसे गम्भीर किस्म के अनेकों  अपराध पंजीबद्ध है। उक्त बदमाश द्वारा लोगों को डरा धमकाकर रूपयों की अवैध वसूली करने की एवं प्लाटों पर अवैध कब्जे करने  की शिकायतें भी प्रकाश में आई थी । इसकी आपराधिक गतिविधियों से पीड़ित क्षेत्र के लोगों को इसके भय व अपराध से मुक्त करने हेतु उक्त कुलदीप यादव के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की जाकर जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया जिस पर से आजाद नगर पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर आज सेन्ट्रल जेल भोपाल में निरूद्ध किया गया ।

ऑपरेशन माफिया क्लीन के तहत भूमाफिया बाबी छाबडा व अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी करने का प्रकरण पंजीबद्ध



इंदौर - दिनांक 28 दिसंबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र व्दारा भूमाफियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एस.के.एस. तोमर के मार्गदर्शन मे भूमाफिया बाबीछाबड़ा व अन्य के विरुद्ध थाना कनाडिया पर  धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

                थाना कनाडिया पर आवेदक श्री जगतकिशोर पिता गोपाल राव ठोंबरे निवासी 100बंगाली चौराहे के पास सर्विस रोड स्कीम नंबर 94 इन्दौर के शिकायत आवेदन पत्र कि जाँच पर से थाना कनाडिया पर आरोपीयान बाबी छाबडा, घनश्याम परमार पिता हरदेव सिंह परमार, श्री नाथ पाण्डेय पिता कामता शंकर पाण्डेय , प्रहलाद दास पिता एचएल जाखेटिया के विरुद्ध फरियादी के साथ सेंट्रल गवर्नमेंट आफिसर्स कोआपरेटीव हाउसिंग सोसायटी मे प्लॉट के नाम पर  धोखाधड़ी कर कूट रचित दस्तावेज बनाकर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अमानत में खयानत कर उक्त भूमि बॉबी छाबड़ा को भेज दी बॉबी छाबड़ा के द्वारा फरियादी एवं उसके अन्य साथी प्लाट धारकों को भय दिखाकर उक्त भूमि छोड़ने के लिए डराया धमकाया जिस पर अपराध क्रमांक 652/19 धारा 420,406,467,468,471,120 बी, 386,387,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण मे आरोपीयों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।