Sunday, December 29, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 29 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 29 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 77 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

09 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी एवं 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 11 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी एवं 93 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामनें से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, तैफिक, इरशाद अली, ऋषि जैन, परवेज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामनें निरजंनपुर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, राजकुमार पिता मोहनलाल, छोटु पिता राजेश यादव, चंदु पिता मनोहरी कुशवाह, मनीष पिता बाबूलाल, मोतीराम पिता रामाजी यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सागवाल तालाब के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, नरोत्तम परमार, श्रीकांत गेहलोद, रामेश्वर चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार मंडी हनुमान मंदिर के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 200 शिवाजी नगर निवासी मनोहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 220 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नरवल काकड से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, इंडिया बाटल फेक्ट्री के सामनें झुग्गी झोपडी नरवल काकड निवासी घासीराम उर्फ श्रीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 210 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लेबड मानपुर रोड टीसीआई ढाबे के सामनें ग्राम खेडी सिहोद से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम खेडी सिहोद निवासी रामकैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलाबबाग पेट्रोल पम्प के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते हेुए मिलें, 268 धीरज नगर थाना खजराना निवासी नितिन पिता प्रमोद तिवारी और 129/5 रामकृष्णबाग कालोनी निवासी अवधेश उर्फ गोली पिता विनोद वर्मा को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2019 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झलारिया रोड चैधरी की दुकान के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 23/11 लालगली परदेशीपुरा निवासी धमेंद्र चैकसे को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6600 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


















Saturday, December 28, 2019

· थाना बाणगंगा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश जितेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतू पर की गई रासुका की कार्यवाही ।



·     लोगो को डरा धमका कर करता था अवैध वसूली और देता था मकानों पर कब्जा करने की धमकी
·        बदमाश को गिरफ्तार कर, किया गया केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध
·     क्षेत्र के 03 बदमाशो के विरुद्ध रासुका एवं 10 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के प्रकरण प्रस्तुत किये गये

इंदौर - दिनांक 28 दिसंबर 2019 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया इंदौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं  पुलिस अधीक्षक महोदय, इन्दौर(पूर्व)  श्री मोहम्मद युसुफ कुरैशी द्वारा माफिया तत्वों व आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । जिसके तारतम्य में अति.  पुलिस अधीक्षक इन्दौर जोन- 03 डॉ. प्रशान्त चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बाणगंगा प्रभारी निरीक्षक इन्द्रमणि पटेल व उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश जितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतू पिता लखन सिंह कुशवाह के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई कर भोपाल जेल में निरुद्ध कराया गया है साथ ही क्षेत्र के 03 कुख्यात बदमाशों के विरुद्ध रासुका के प्रकरण  एवं 10 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के प्रकरण तैयार कर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर के समक्ष प्रस्तुत किये गये ।

                बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में कुख्यात बदमाश जितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतू पिता लखन सिंह कुशवाह निवासी ऋषिनगर इंदौर जिसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, दोहरा हत्याकांड, मारपीट, धमकी देने, अवैध शस्त्र रखने जैसे गम्भीर किस्म के कई अपराध पंजीबद्ध है । उक्त बदमाश द्वारा लोगों को डराधमका कर रूपयों की अवैध वसूली की शिकायतें भी प्रकाश में आई थी एवं लोगो के मकानों पर अवैध कब्जे के लिये डराने धमकाने की भी शिकायते प्राप्त हुई । बदमाश की आपराधिक गतिविधियों से पीड़ित क्षेत्र के लोगों को इसके भय व अपराध से मुक्त करने हेतु बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू ठाकुर के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की जाकर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया । उक्त वारंट की तामिली में थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा उक्त बदमाश जितेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 28.12.2019 को सेन्ट्रल जेल भोपाल में निरूद्ध किया गया ।

                थाना क्षेत्र के शातिर बदमाशो की आपराधिक गतिविधियों में सुधार परिलक्षित नही होने पर,  तीन कुख्यात बदमाशों के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही एवं 10 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के प्रकरण, श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर की ओर भेजे गये है ।



थाना आजाद नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश व भू माफिया कुलदीप पिता प्रकाश यादव पर की गई रासुका की कार्यवाही।



इंदौर- दिनांक 28 दिसंबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री  मोहम्मद युशुफ कुरैशी  द्वारा माफिया तत्वों व आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तारतम्य में  अति. पुलिस अधीक्षक जोन 03 पूर्व डॉ. प्रशान्त चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सुरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के कुख्यात  बदमाश कुलदीप पिता प्रकाश यादव निवासी रे नेतराम का बगीचा आजाद इंदौर के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी हैं।

       कुख्यात बदमाश के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में  लूट, धोखाधड़ी अवैध कब्जे ,अवैध वसूली, मारपीट,धमकी देने, रखने जैसे गम्भीर किस्म के अनेकों  अपराध पंजीबद्ध है। उक्त बदमाश द्वारा लोगों को डरा धमकाकर रूपयों की अवैध वसूली करने की एवं प्लाटों पर अवैध कब्जे करने  की शिकायतें भी प्रकाश में आई थी । इसकी आपराधिक गतिविधियों से पीड़ित क्षेत्र के लोगों को इसके भय व अपराध से मुक्त करने हेतु उक्त कुलदीप यादव के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की जाकर जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया जिस पर से आजाद नगर पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर आज सेन्ट्रल जेल भोपाल में निरूद्ध किया गया ।

ऑपरेशन माफिया क्लीन के तहत भूमाफिया बाबी छाबडा व अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी करने का प्रकरण पंजीबद्ध



इंदौर - दिनांक 28 दिसंबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र व्दारा भूमाफियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एस.के.एस. तोमर के मार्गदर्शन मे भूमाफिया बाबीछाबड़ा व अन्य के विरुद्ध थाना कनाडिया पर  धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

                थाना कनाडिया पर आवेदक श्री जगतकिशोर पिता गोपाल राव ठोंबरे निवासी 100बंगाली चौराहे के पास सर्विस रोड स्कीम नंबर 94 इन्दौर के शिकायत आवेदन पत्र कि जाँच पर से थाना कनाडिया पर आरोपीयान बाबी छाबडा, घनश्याम परमार पिता हरदेव सिंह परमार, श्री नाथ पाण्डेय पिता कामता शंकर पाण्डेय , प्रहलाद दास पिता एचएल जाखेटिया के विरुद्ध फरियादी के साथ सेंट्रल गवर्नमेंट आफिसर्स कोआपरेटीव हाउसिंग सोसायटी मे प्लॉट के नाम पर  धोखाधड़ी कर कूट रचित दस्तावेज बनाकर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अमानत में खयानत कर उक्त भूमि बॉबी छाबड़ा को भेज दी बॉबी छाबड़ा के द्वारा फरियादी एवं उसके अन्य साथी प्लाट धारकों को भय दिखाकर उक्त भूमि छोड़ने के लिए डराया धमकाया जिस पर अपराध क्रमांक 652/19 धारा 420,406,467,468,471,120 बी, 386,387,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण मे आरोपीयों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

थाना हीरानगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश व माफिया शरद गुरु पर की गई रासुका की कार्यवाही।



इंदौर- दिनांक 28 दिसंबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री  मोहम्मद युशुफ कुरैशी  द्वारा माफिया तत्वों व आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी व सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तारतम्य में  अति. पुलिस अधीक्षक जोन 03 पूर्व डॉ. प्रशान्त चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के कुख्यात  बदमाश शरद गुरु पिता सुरेन्द्र मराठा नि सुंदर नगर मेन,इंदौर के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी हैं।
       बदमाश शरद गुरु के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या,हत्या का प्रयास ,मारपीट,धमकी देने,अवैध शस्त्र रखने जैसे गम्भीर किस्म के अनेकों  अपराध पंजीबद्ध है। उक्त बदमाश द्वारा लोगों को डरा धमकाकर रूपयों की अवैध वसूली की शिकायतें भी प्रकाश में आई थी । इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व पीड़ित क्षेत्र के लोगों को इसके भय व अपराध से मुक्त करने हेतु आरोपी शरद गुरु के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की जाकर जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया, जिस पर से हीरानगर पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर आज सेन्ट्रल जेल भोपाल में निरूद्ध किया गया ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 28 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 28 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 72 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त- 

09 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी एवं 140 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 दिसंबर 2019 को 06 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी एवं 140 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2019 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरजंनपुर सब्जी मंडी के पास से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, निरजंनपुर नई बस्ती निवासी राहुल पिता मोहन वर्मा और 222 सजंय गांधी नगर थाना एमआईजी निवासी गप्पु उर्फ राज पिता मनोज शर्मा को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13000 रूपयें कीमत की 65 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2019 को 23.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उज्जैन गेट के सामनें सरवटे बस स्टेंड पर अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 68 सगंम नगर निवासी जितेंद्र शिंदे को पकडा गया।  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2019 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एयरपोर्ट इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/ले जाते हुए मिलें, नई बस्ती भैसाखेडी सिहोर रोड बैरागढ भोपाल निवासी शुभमसिंह को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, December 27, 2019

डरा-धमका कर ब्याज से रुपये वसूल करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में



इंदौर- दिनांक 27 दिसंबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शहर इन्दौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा शहर में लोगों को अवैधानिक रूप से ब्याज के नाम पर परेशान करने वाले सूदखोरों सें संबंधित शिकायतों व प्रकरणों पर प्राथमिकता के साथ त्वारित व प्रभावी कार्यवाही हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित दिया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जो़न-1 श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस थाना जूनी इंर्दार द्वारा एक महिला को डरा धमका कर अवैधानिक रूप से ब्याज से रूपयें वसूलने वाले दो सूदखोरों को पकड़ा गया है।

                उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना प्रभारी जूनी इंदौर श्री देवेन्द्र कुमार व उनकी टीम द्वारा एक महिला आवेदिका की लिखित शिकायत पर से अनावश्यक रूप से परेशान कर व उसे डरा धमका कर अवैधानिक रूप से ब्याज से रूपयें वसूलने वाले दो आरोपियों 1. जगजीत सिंह राजपाल पिता ज्ञान सिंह राजपाल उम्र 63 साल निवासी 519 खातीवाला टैंक इन्दौर तथा 2. मुशब्बर मुंशी पिता मजहर मुंशी उम्र 42 साल निवासी 104 नंदनवन कालोनी इन्दौर के खिलाफ अप. क्रमांक 490/2019 धारा 384,386,506,34 भादवि एवं 3/4 म.प्र.ऋणियो का संरक्षण अधिनियम 1937 का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर, दोनो आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर दिनांक 29.12.2019 तक पुलिस रिमाण्ड लिया गया है, जिनसे प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जावेगी।




· थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के लिस्टेड व शातिर बदमाश कृष्णपाल उर्फ डॉन के विरूद्ध की गयी रासुका की कार्यवाही




·        आरोपी कृष्णपाल उर्फ डॉन, शहर के चर्चित चीनू सिकरवार हत्याकाण्ड तथा आनंद कुशवाह हत्याकाण्ड में है मुख्य आरोपी
                 
इंदौर- दिनांक 27 दिसंबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति रुचि वर्धन मिश्र, पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व)  मोहम्मद युशुफ कुरैशी, अति. पुलिस अधीक्षक जोन 03 पूर्व डॉ. प्रशान्त चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के निर्देशन में थाना परदेशीपुरा क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश कृष्णपाल उर्फ डॉन पिता कृपालसिंह चौहान उम्र 41 साल नि. 1409/24 नंदानगर इन्दौर जिसके विरूद्ध थाना क्षेत्र में हत्या एव हत्या के प्रयास जैसे गम्भीर कुल 10 अपराध पंजीबद्ध है, के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी है
      बदमाश कृष्णपाल उर्फ डॉन पिता कृपालसिंह चौहान शहर के चर्चित चीनू सिकरवार हत्याकाण्ड तथा आनंद कुशवाह हत्याकाण्ड में मुख्य आरोपी है । कृष्णपाल उर्फ डॉन पिता कृपालसिंह चौहान अपराध करने का अभ्यस्थ अपराधी है जो लोगों को डरा धमकाकर रूपयों की अवैध वसूली कर रहा था । इसके भय के कारण लोग सामने आकर रिपोर्ट नहीं कर पा रहे थे । क्षेत्र के लोगों को इसके भय व अपराध से मुक्त करने हेतु कृष्णपाल उर्फ डॉन पिता कृपालसिंह चौहान के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की जाकर जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर से वारण्ट प्राप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज सेन्ट्रल जेल भोपाल में निरूद्ध किया गया है ।



बिना सुरक्षा उपकरण आभूषणों के कारखाना संचालित करने वाले संचालकों के विरुद्ध, पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। कारखाना संचालकों ने है अपने यहां कार्य करने वाले कारीगरों की भी नहीं दी थी थाने पर जानकारी।




इंदौर- दिनांक 27 दिसंबर 2019- सराफा क्षेत्र मे संचालित आभूषणो के कारखानो पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध किये बिना कारखाना संचालको द्वारा बहुमंजिला काँम्पलेक्स के बंद कमरो मे गैस सिलेण्डरो का उपयोग कर खतरनाक स्थिति मे आभूषणो का निर्माण किया जा रहा था । जिसके कारण से गैस सिलेण्डर मे कभी भी अग्नि या विस्फोट होकर के बडी घटना घटित हो सकती है साथ ही यह भी सूचना मिल रही थी कि उक्त कारखाना संचालको द्वारा उनके यहाँ कार्य करने वाले कारीगरो/नौकरो की विधिवत सूचना भी थाने पर नही दी जा रही है ।

           अत : बरिष्ठ अधिकारियो के निर्दशानुसार उक्त सूचना की तस्दीक हेतु कल दिनांक 26/12/2019 को थाना प्रभारी सराफा श्री आर एऩ एस भदौरिया मय बल के साथ रवाना होकर धान गली , झँवर काँम्पलेक्स व दिवाकर काँम्पलेक्स मोरसली गली स्थित कारखानो को चेक किया गया जहाँ चैकिंग की गई तो कारखाना संचालको 1सुशांत पिता जयदेव सामन्त उम्र 45 साल नि.गाँव सूरतपुर थाना दासपुर जिला मेदनीपुर पश्चिम बंगाल, 2.जगन्नाथ हजरा पिता सादन हाजरा उम्र 48 साल नि. ग्राम सूरतपुर थाना दासपुर जिला मेदनीपुर पश्चिम बंगाल, 3.शेख कमालुद्दीन पिता शेख अय्यूबनबी उम्र 34 साल नि.ग्राम सोनाडांगा थाना मेमारी जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल, 4.कार्तिक बेरा पिता भूतनाथ बेरा नि. ग्राम गुरली थाना दासपुर पश्चिम बंगाल व 5.भास्कर द्वारी पिता श्री धर द्वारी उम्र 28 साल नि.नन्दन पुर थाना खाना पुल जिला हुगली पश्चिम बंगाल द्वारा बंद कमरो मे कारखानो मे गैस सिलेण्डर का उपयोग कर आभूषण बनाने का काम होता पाया गया जहाँ अग्नि या विस्फोटक की स्थिति मे कोई सुरक्षा या बचाव के उपयुक्त साधन नही पाये जाने से तथा कारखाना संचालको द्वारा अपने यहाँ कार्य करने वाले नौकरो की जानकारी थाने पर नही देने से अपराध धारा 285,286,188 भादवि के पंजीबद्ध किये जाकर आरोपीगणो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई ।