Thursday, December 12, 2019

*एडवाईजरी की फर्जी कम्पनियों के गिरोह का भंडा फोड* ▪ कई व्यापारियो से आनलाईन कॉलिंग कर फर्जी सिमो का उपयोग कर ठगे करोडो रुपये । ▪ फरियादियो से सेटलमेन्ट के बाद भी एस एस पी श्रीमति रुचिवर्धन मिश्र द्वारा खुद पुलिस की तरफ से की गयी एफ आई आर । ▪ जाँच के दौरान हुए कई खुलासे । ▪ फर्जी कम्पनियो को सिम सप्लाय करने वाला अल जिलानी कम्युकेशन का दुकानदार सोहेल शेख पिता शेख मकसूद उम्र-36 साल नि. 165-82 तंजिम नगर खजराना इन्दौर गिरफ्तार । ▪ फर्जी कम्पनियो को स्थापित करने वाला व मदद करने वाला तथा पर्दे के पीछे रहकर दुसरे को कम्पनी का मालिक लाभ कामने वाले कमाल खान विवेक पेशवानी को भी बनाया आरोपी । ▪ अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार तीन की तलाश जारी । ▪ फर्जी कम्पनियो द्वारा विजयनगर के स्थान बदल कर बायपास के आसपास बनाये ठिकाने ।


इंदौर- दिनांक 12 दिसंबर 2019 - मुम्बई के व्यापारी पुरुषोत्तम पिता चन्दुलाल भानुशाली  पता – 2003,वसावी बिल्डिंग न. 5 ,गार्डन गुरु काम्पलेक्स ,चिकुवाडी, बोरीवली (वेस्ट),  मुम्बई महाराष्ट्र ने एसएसपी इंदौर महोदय श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र को आवेदन दिया था कि कुछ मोबाइल नंबरो से किसी अज्ञात व्यक्ति ने हम नाम से online call कर कमोडिटी व्यापार में लाभ दिलवाने के नाम पर अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर 52 लाख रुपये हड़प लिये है।  और जब पैसे मांगने लगे तो फोन बंद कर लिया इंदौर आकर पता किया तो इस नाम से कंपनी फर्जी पायी गयी एवं इस नाम से कोई कंपनी विजयनगर पर नही मिली । इस संबंध में  एसएसपी श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री यूसुफ कुरैशी को इस प्रकार की गैंग का खुलाशा करने का निर्देश दिये, जिसके पालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिह चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री हरीश मोटवानी को टीम बनाकर खुलासा हेतु योजना बनाई गई । 
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी आधारों पर पता कर लिया गया कि छदम नाम  से  call करने वाले व्यक्ति को पकड़ा  तो उसका असली नाम शुभम जैन निकला और उसका साथी निकले जिनसे पूछताछ पर स्वीकार का कि ग्लोबल पोर्टफोल्यो मैनेजमेन्ट कम्पनी के नाम पर call  कर व्यापारियो से रुपये खातों में डलवा लेते है आरोपियो का कृत्य धारा 420,406,467,34  भादवि  के अन्तर्गत दण्डनीय होने से पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी शुभम जैन पिता सुदर्शन जैन  उम्र 25 साल निवासी 257 व्यंकटेशन नगर एक्सटेंशन एरोड्रम इंदौर एवं आनंद सिंह मंडलोई पिता जीवन सिंह मण्डलोई उम्र 27 साल निवासी धरगांव जिला खरगौन व दींकार विश्वास पिता स्व. श्री रवीन्द्र नाथ विश्वास उम्र -36 साल नि.141 प्राईम आर्केड सागर इंजीनियरिंग कालेज मिनाल रेसीडेन्सी J,K रोड भोपाल को गिरफ्तार किया गया । एंव इन आरोपीगणो द्वारा जिन फर्जी सिमो को मोबाईल फोन मे डालकर फरियादी व अन्य ग्राहको से बात की जाती थी जिन्हे आरोपी कमाल पटेल , इमरान खान ने सोहेल शेख पिता शेख मकसूद उम्र-36 साल नि. 165-82 तंजिम नगर खजराना इन्दौर को फर्जी आई. डी.  व फोटो जवरुद्दीन व शेख चांद व मो. शकील की जो पूर्व मे JIO मोबाईल फोन खरीदते समय सोहेल खान ने अपने मोबाईल फोन मे ली थी के आधार पर फर्जी सिमे 500, 500 रुपये मे फर्जी एडवाईजरी कम्पनी चलाने हेतु इमरान खान के नाम से फर्जी कम्पनी ग्लोवल पोर्ट फोलिओ मैनेजमेन्ट विवेक पेसवानी सिल्वोटेल होटल के मालिक द्वारा खुलवाई जाकर फरियादी व अन्य ग्राहको के रुपये आरोपी आनंद सिंह   व अन्य खातो मे डलवाये जाकर खातो से निकालकर 52 लाख रुपये की ठगी की गई है । फरार आरोपीयो की तलाश की जा रही है । जांच मे पता चला है कि विवेक पेशवानी पी.यू -4 विजय नगर इदौर मे जितनी भी अनरजिष्टर्ड फर्जी कम्पनी चल रही है उन सभी का संरक्षक है व वाहर से आये लडको व लडकियो से पहले फर्जी कम्पनी खुलवाता है  व उन्हे सेबी मे रजिष्ट्रेशन कर देने की बात करता है व फर्जी कम्पनियो को अपने आफिस  व अपने रिश्तेदारो के आफिस किराये पर दिलवाता है व पुलिस व अन्य सरकारी विभागो मे अपना बहुत बडा रुतवा होने व सांठगांठ की बाते कर व कमाल पटेल अपने आपको नगर सुरक्षा समिति का सदस्य बताकर  बहुत बडे बडे लोगो से जान पहचान होने  का झांसा देकर भोले भाले लडको से फर्जी कम्पनी चलवाता है ।  जिनकी तलाश की जा रही है ।

● *थाना हीरानगर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार। आरोपी से एक ऑटो रिक्शा में रखी 27 पेटी देशी - विदेशी शराब जप्त।* ● ● *मौके से एक आरोपी फरार।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*


●
      वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक महोदय  जिला इंदौर शहर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा अवैध कार्यों में लिप्त माफिया तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक( पूर्व )श्री  मो.यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ज़ोन 3 श्री प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11/12/2019 को रात्रि लगभग 11:30 बजे एक ऑटो रिक्शा में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाते हुए 27 पेटी देशी - विदेशी शराब जप्त करने में सफलता हासिल की है। हीरानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ऑटो रिक्शा में अवैध रूप से शराब लिए हुए 2 लोग लवकुश चौराहे तरफ से चंद्रगुप्त चौराहे की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर थाना हीरानगर पुलिस द्वारा एम आर 10 ब्रिज के पास उज्जैन रोड की ओर से आते हुए ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी 09 10 636 को रोका जो पुलिस को देखकर ऑटो रिक्शा में से एक व्यक्ति उतर कर भागा जो पीछा करते नहीं मिला। ऑटो रिक्शा में बैठे दूसरे व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ कर उसके बारे में पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नवीन पिता सुरेश कटारिया उम्र 23 साल निवासी भवरकुआ विद्या नगर झुग्गी झोपड़ी इंदौर का होना बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम राहुल राठौर निवासी नगीना  नगर इंदौर का बताया। ऑटो रिक्शा की तलाशी लेने पर उसके अंदर अवैध रूप से शराब की 27 पेटी रखी हुई पाई गई जिनमें से 20 पेटी देशी शराब की तथा 7 पेटी विदेशी शराब की रखी मिली जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹,1,25,000 है ।उक्त शराब रखने व परिवहन करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। मौके पर ही उक्त अवैध शराब व वाहन जप्त कर आरोपी नवीन कटारिया को गिरफ्तार किया गया जिससे  प्रारंभिक पूछताछ पर उसके द्वारा उक्त शराब राहुल राठौर के साथ मिलकर बंगरदा से लाना तथा राहुल राठौर के द्वारा अवैध विक्रय हेतु मांगलिया ले जाना बताया। आरोपी नवीन कटारिया एवं राहुल राठौर के विरुद्ध धारा 34(2 )आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । गिरफ्तार आरोपी नवीन कटारिया से अवैध शराब परिवहन के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा फरार  आरोपी राहुल राठौर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
       उक्त कार्रवाई में थाना हीरानगर के सउनि एच एच कुर्रेशी,प्र आर रामसिंह,प्र. आरक्षक पंकज सिंह ,आरक्षक अजीत यादव,आरक्षक सुनील बाजपेई, आरक्षक सौरभ सिंह व आरक्षक महेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं अरामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में , 112 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



 इन्दौर - दिनांक 12 दिसंबर 2019 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर , श्रीमती रूचि वर्धन मित्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 12 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार , स्थायी य गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 112 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया । जिसके अंतगर्त

 06 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है , के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 21 सदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 , 151 जा . फो . के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई ।

07 गैर जमानती , 51 गिरफ्तारी एवं 193 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को 07 गैर जमानती , 51 गिरफ्तारी एवं 193 जमानती वारण्ट तामील किये गये । पुलिस द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्रो में , न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जारी बदमाशों , अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के बारन्ट तामिल कराकर , वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
 जुएं / सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें . 14 आरोपी गिरफ्तार
 पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाष नगर पानी की टंकी के नीचे गाय की गुमठी के पास और शकर कुम्हरा का बगीया से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त गिलें , 905 कुलकर्णी का भट्टा निवासी अमरसिंह और 73 / 3 शकर कुम्हार का बगीचा निवासी नितीन को पकड़ा गया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 460 रूपये नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये ।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को 12 . 30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बदल का भट्टा जिला इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें , गली न 2 मनोज पडित का मकान बाणगंगा निवासी पप्पु उर्फ राहुल पिता रमेश मुने को पकडा गया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 240 रूपये नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये ।
 पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलते हुए मिले , राजा पिता छोटालाल वर्मा , उज्जवल पिता शिवप्रसाद वर्मा , अतंरसिंह पिता अम्बाराम पौधरी , नन्नुलाल पिता मोहनसिंह केवट , महेंद पिता रमेशचंद्र यादव , चिंटु पिता श्रवणसिंह मनावत , विनोद पिता राजेंद्र बौरासी , राजु पिता जगमोहन साहु , रामकिशन पिता जुगल किशोर , अशोक पिता चितालाल साहु सुरेश पिता प्रभुलाल कुशवाह को पकडा गया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये ।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध जुआ / सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है ।
 
अवैध शराब शराब सहित , 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को 20 . 40 बजे . मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भंडारी ब्रिज के पास कालका माता मंदिर के सामने से अवैध रूप से शराब ले जाते / बेचते हुए मिलें , 945 भागीरथपुरा रेडवाल कालोनी निवासी शुभम उर्फ शिबु को पकडा गया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई ।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते / बेचते हुए मिलें , टिगरिया काकड निवासी विजय पिता ग्यारसीलाल और अजय पिता ग्यारसीलाल और नयापुरा पहाडी के पास ग्राम अलवास निवासी लीलाबाई पति बाबूलाल चौहान और सुधा पिता संतोष चौहान और छीताबई पति मेहरबान और अहिल्या पति दिनेश जाटय और अहिल्याबाई पति दिनेश जाटव को पकड़ा गया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई ।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को 16 . 30 बजे , मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ब्रा कालेज के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते / बेचते हुए निले . टुसा कॉलेज के पास निवासी किरण पिता वैक्कया नैवनी को पकड़ा गया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई ।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को 15 . 00 बजे , मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब की पाल दरगाह के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते / बेचते हुए मिलें . 04 लाबरिया भेरू पार रोड मटन वाली गली निवासी गोलू उर्फ सतीस को पकडा गया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई ।
 पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को 18 . 25 बजे , मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बगोदा आरोपी के सामने से अवैध रूप से शराब ले जाते / बेचतें हुए मिलें , ग्राम बगोदा निवासी रामेश्वर को पकड़ा गया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई ।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है ।

 अवैध हथियार सहित , 01 आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 दिसंबर 2019 को 19 . 25 बजे , मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उर्दु स्कुल के पास गणेश मार्ग देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें . गणेश मार्ग देपालपुर निवासी अनिल ठाकुर को पकड़ा गया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध गुप्ती तलवार जप्त की गई ।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है ।

Wednesday, December 11, 2019

मादक पदार्था के दुव्र्यसन की रोकथाम एवं नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता हेतु कार्यशाला का अयोजन



इंदौर- 11 दिसम्बर 2019- मादक पदार्था व नशें के दुष्परिणाम व इनसे दूर रहने के बारें में लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान नई दिल्ली के निर्देशानुसार, इन्दौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थाे के दुव्र्यसन की रोकथाम पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 11.12.19 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में किया गया।
            इस कार्यशाला का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में डाॅ. रामगुलाम राजदान, डीन मानसिक चिकित्सालय इन्दौर, डाॅ. शोभन कुमार मजुमदार, प्रमुख जैव चिकित्सा अनुप्रयोग प्रभाग, आर.आर.कैट इंदौर, डाॅ.एस.नय्यर, अति. पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स श्री दिलीप सोनी व नारकोटिक्स की टीम की उपस्थिति में, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री महेन्द्र जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उमाकांत चैधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों ने भाग लिया।

            इस अवसर पर एसएसपी इंदौर द्वारा मादक पदार्थो के दुष्परिणाम के बारें में बताते हुए बताया कि, नशे से केवल एक व्यक्ति का ही नहीं बल्कि उसके परिवार व समाज का भी नुकसान होता है तथा हमारा जीवन अंधकार में डूब जाता है। अतः इससे बचकर रहें और अपने परिचितों को भी इससे बचायें और यदि कोई इसकी गिरफ्त में है तो उसे दृढ़ इच्छा शक्ति के द्वारा इससे बाहर लाने के लिये प्रयास करें। साथ ही उन्होने कहा कि हम पुलिस विभाग में है और हमें समाज की बुराईयों को दूर करने की जिम्मेदारी दी गयी है, अतः हम सभी मिलकर इस बुराई के लिये कानूनी व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए, इसे जड़ से खत्म करने का प्रयास करें।

            डाॅ. राजदान ने बताया कि मादक पदार्थो के सेवन से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर हो जाता है, वह अपने परिवार व समाज के प्रति उदासीन हो जाता है,  जिसके कारण ही वह अपराध व आत्महत्या जैसे अप्रत्याशित कदम भी उठा लेता है। इसलिये इन मादक पदार्थो से स्वंय व अपने परिवार को बचाना ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है।
            नारकोटिक्स इंदौर के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी एवं निरी. श्री विवेक गुप्ता, निरी. श्री नरेश गिल, उनि. सुश्री आरती कटियार तथा पीटीसी इंदौर के निरी. श्री आनंद चैहान ने नशे से जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के बारे में जानकरी देते हुए, ड्रग्स के प्रकार, ड्रग्स लेने के नुकसान तथा ड्रग्स का व्यापार करने वाल¨ के लिए कानूनी प्रावधान¨ं के बारे मे जानकारी देते हुए, पुलिस किस प्रकार मादक पदार्थो की रोकथाम की दिशा में कार्य करें बताया और एनडीपीएस एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाही का भी विस्तृत वर्णन किया गया।
            कार्यशाला का समापन पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा द्वारा किया गया, जिन्होने मादक पदार्थो के दुव्र्यसन की रोकथाम में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, इनके लिये जरूरी कानूनी प्रावधानो पर प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के तहत स्थानीय स्तर पर लोगों को इसके दुष्परिणाम से समय-समय पर अवगत करायें। साथ ही उन्होने कहा कि वर्तमान में मादक पदार्थो की प्रवृत्ति नवयुवकों में अधिक बढ़ रही है, जिसका समग्र रूप से समाज पर कुप्रभाव पड़ रहा है, अतः इस बुराई से बचने का जागरूकता ही उपाय है।
            कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा व्यक्त किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री उमाकांत चौधरी व उनकी टीम द्वारा किया गया









इन्दौर पुलिस के लिये किया गया, कैंसर निदान कैंप का आयोजन




इन्दौर दिनांक 11 दिसबंर 2019 - कैंसर जैसे गंभीर रोग की प्राथमिक स्तर पर पहचान व उसके निदान व रोकथाम के उद्देश्य से मुंह के कैंसर की जांच के लिये एक दो दिवसीय शिविर का आयोजन, आज दिनांक 11.12.19 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में, आर.आर. कैट इंदौर के तत्वाधान में इन्दौर पुलिस द्वारा किया गया। इस शिविर का आयोजन डाॅ. शोभन कुमार मजुमदार, प्रमुख जैव चिकित्सा अनुप्रयोग प्रभाग, आर.आर.कैट इंदौर, डाॅ.एस.नय्यर, आॅन्को सर्जन, डाॅ. अभय अत्रे, डाॅ. जया जोशी, शासकीय दंत चिकित्सा महाविघालय के विशेष प्रयासो से किया गया।
            उक्त शिविर में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के मुंह के कैंसर की जांच आर.आर. कैट द्वारा विकसित मशीन आॅन्कोडाइग्नोस्कोप द्वारा की गयी। यह मशीन आॅप्टीकल तकनीक पर आधारित है, जो मात्र 30 सेकेंड में बिना किसी चीर-फाड़ के मुंह में कैंसर के लक्षण है या नहीं यह बता देती है। डाॅ. मजुमदार ने इस मशीन की कार्यप्रणाली के बारें में बताया तथा डाॅ. एस. नय्यर ने मुंह के कैंसर के लक्षणों व इस बीमारी से बचाव के उपायों के बारें में जानकारी दी गयी।
            इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र की विशेष उपस्थिति में, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उमाकांत चैधरी सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित हुए, जिन्होने उक्त आधुनिक मशीन से स्वंय की जांच करवाकर, इस शिविर का लाभ लिया। आज के इस कैंप में करीब 75 पुलिसकर्मियों की जांच की गयी, जिसमें कुछ लोगों में इसके उपचारार्थ लक्षण पाये गये, जिन्हे चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह व ध्यान रखी जाने वाली सावधानियां के बारें में बताया गया।







कोयला व्यवसायी से 2 लाख रूपये की लूट करने वाले शातिर बदमाश पुलिस थाना भवंरकुआ की गिरफ्त मे।




o   फरार आरोपी जितेश को गुडगांव से किया गिरफ्तार
o   आरोपीयो ने पहले की व्यापारी की रेकी फिर दिया घटना को अंजाम
o   लूटा गया मश्रुका सहित घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल को पुलिस ने किया बरामद
o   लूट के पैसो से एक आरोपी जीतेश गुडगांव की अलीशान होटल में कर रहा था मौज

इन्दौर दिनांक 12 दिसबंर 2019 - पुलिस थाना भवंरकुआ क्षेत्रांतर्गत दिनांक 06.12.19 को शिवमोती नगर निवासरत कोयला व्यवसायी ओमप्रकाश गर्ग पर उसके घर के बाहर ही रात करीब 08.05 बजे मोटर सायकल सवार 2 अज्ञात बदमाशो के द्वारा व्यवसायी के सिर में पत्थर से प्रहार कर घायल कर उसके पास बैग में रखे 02 लाख रुपये बेग सहित लूट लिये गये थे। उक्त घटना की सूचना पर मोटर सायकल सवार अज्ञात 02 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भँवरकुंआ पर अप.क्र. 881/19 धारा 394 आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया था।
                प्रकरण की गभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के द्वारा उक्त घटना का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपियो की पतारसी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जुनी इन्दौर श्री दीशेष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थाना भवंरकुआ श्री संजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर समूचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
                पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान अलग-अलग बिन्दुओं पर बारीकी से तफ्तीश की गई व लगातार 48 घंटे तक घटनास्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर आसपास के चारो तरफ के सीसीटीवी फुटेज को टीम के द्वारा लगातार खगाला गया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सदिग्ध वाहनों की सूची तैयार की गई तथा प्रत्येक वाहन की बारीकी से तस्दीक करनें के पश्चात पाया गया की आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने में जिस वाहन का उपोयग किया गया वह प्रकरण के एक आरोपी के पिता के नाम पर था। आरोपी की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् पुलिस टीम द्वारा आरोपी विशाल सोनी पिता राजेन्द्र सोनी को उसके निवास नीलकण्ठ कॉलोनी सदर बाजार से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर सघनता से पूछताछ की गई।
                आरोपी व्दारा बताया गया की पैसो की कमी के चलते उसने प्रकरण के अन्य आरोपी जितेश कसेरा पिता राजेंद्र कसेरा व्दारा मिलकर लूट की योजना बनाई व उसे अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान यह भी पता लगा कि प्रकरण का अन्य आरोपी जितेश कसेरा घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। प्रकरण के आरोपी जितेश कसेरा की पतारसी हेतु गठित की गई टीम को असूचना संकलन तथा ओपन सोर्स इंटलिस के माध्यम से ज्ञात हुआ की आरोपी जितेश कसेरा गुडगाव में है। फरार आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया। उक्त आरोपी जितेश कसेरा पिता राजेंद्र कसेरा गुडगाव में होटल में उपस्थित मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा दिल्ली से इन्दौर लाया गया। आरोपी जितेश कसेरा ब्दारा पूछताछ में आरोपी विशाल सोनी के साथ घटना करना स्वीकार किया तथा बताया कि घटना कारित करने के पश्चात लूटे गये 2 लाख रुपयों को आपस में 1-1 लाख रुपया बाट लिये थे। आरोपियो द्वारा घटना में उपयोग कि गयी मोटर साइकिल को भी पुलिस टीम दारा आरोपी विशाल सोनी से जप्त की गई है। जिसे आरोपी व्दारा घटना के बाद वाहन की पहचान छुपाने की नियत से उसकी नंबर प्लेट हटा दी थी व उसे एक सुनसान गार्डन के पीछे छिपा दिया था।
                उक्त सहरानीय कार्य में थाना प्रभारी श्री संजय शुक्ला, उप निरी बालकृष्ण रघुवंशी, सीमा धाकड़, राहुल अहिरवार, परि उनि. जयेन्द्रदत्त शर्मा, प्रआर संजय, आर प्रदीप, आर अभिनय, आर राहुल, आर . कमल नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आर उमेश व आर. मेहताब की विशेष भूमिका रही।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 11 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 11 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

06 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी एवं 194 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 को 09 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी एवं 194 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 59 अमर टेकरी से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिलें, 59 अमर टेकरी निवासी आकाश पिता शाहेब राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया बादशाह मेन रोड पर और टिगरिया बादशाह चैराहा सांवेर रोड पर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिलें, 121/1 न्यु राम नगर बाणगंगा निवासी रमेश पिता बाबूलाल और बदरीधाम कालोनी निवासी विनोद पिता गंगाधर जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिल्ली दरबार के पीछे किनारे पलासिया से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 26 देवी न्यु पलासिया निवासी संतोष को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 को 01.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईटीआई कालेज चैराहा से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 254 मां शारदा नगर निवासी विनोद को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 को 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रजापत नगर के पास सिरपुर तालाब के किनारे से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 510 बी ऋषि पेलैस निवासी आनंद को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उत्तम गार्डन के सामनें मंहु से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, एक्वा पांईट किशनगंज मंहु निवासी रिंकु जाटव को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 12 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 10 दिसंबर 2019 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम कार्यालय के सामनें सडक पर विजय नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, अशोक कालोनी शेखावत का मकान नागदा उज्जैन निवासी लखन पिता रघुवीर सिंह चैहान को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।





Tuesday, December 10, 2019

· वाहन चोरी करने वाले 03 शातिर बदमाश क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · आरोपी इरफान है शातिर वाहन चोर, पूर्व में भी 04 बार वाहन चोरी के जुर्म में पकड़ा जाकर जेल जा चुका है। · नशा तथा अपने शौक पूरा करने के लिए करते थे वाहन चोरी। · कुल 03 दो पहिया वाहन आरोपियों से बरामद।




इंदौर दिनांक 10 दिसम्बर 2019 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र इन्दौर (शहर) द्वारा शहर मे  लगातार हो रही वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियो की पतारसी कर उनकी धरपकङ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच इंदौर की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।


             क्राईम ब्राँच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कोतवाली क्षेत्र में दो व्यक्ति चोरी की गाड़ियो से घूम रहे हैं जिसकी पतारसी हेतु क्राईम ब्राँच की टीम ने थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए संदेही 1. इरफान पिता शरीफ खान उम्र 21 साल निवासी मकान नम्बर-31 गली नम्बर 01, चम्पाबाग, इन्दौर एवं 2. सलमान पिता जाकिर हुसैन उम्र 28 साल निवासी चम्पाबाग, हाथीपाला, इन्दौर को पकङा जिनके पास दो पहिया वाहन स्प्लेंडर के संबंध मे पूछताछ करने पर वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयत्न करने लगे किंतु सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंनें  वाहन क्रमांक MP 09 QH8502 दो पहिया वाहन चोरी का होना बताया जिसके दस्तावेज उनके पास मौजूद नहीं थे।



             वाहन चोरी के जुर्म में उपरोक्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ करने पर आरोपी इरफान ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है एवं शहर में घूमता रहता है, कक्षा 6वीं तक पढ़ा है। आरोपी इरफान पहले भी वाहन चोरी के प्रकरण में सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा 02 बार, थाना रावजी बाजार एवं थाना तुकोगंज के 01-01 प्रकरण में जेल जा चुका है जोकि वाहन चोरी कर बेचकर पैसा अर्जित कर नशा करने का आदी भी है। आरोपी इरफान अपने साथीदारान सलमान के साथ दो पहिया वाहनों की चोरी करता था तथा चोरी किये गये वाहन अपने परिचित नसिया रोड पर नदीम गैरिज वाले को बेच देता था।


       उपरोक्त आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने एक्टिवा गाडी MP 09 SQ 0162 सैफी होटल के पास से , लाल रंग की स्प्लेंडर गाडी MP 09 QH 8502 संयोगितागंज थाना क्षेत्र से एवं एक अन्य गाडी बुलेट MP 09 VB 0759 नयापूरा से चोरी की थी जिन्हें बरामद कर लिया गया है।


            आरोपी सलमान ने बताया कि वह तरापे की सेटिंग लगाने का काम करता है तथा आरोपी इरफान का दोस्त है। आरोपी ने बताया कि पैसे के लालच में आकर वह इरफान के साथ गाड़ी चुराने एवं बेचने का काम करने लगा।


          आरोपी नदीम ने बताया कि वह मैकैनिक है एवं नासिया रोड पर उसकी गैरेज है। आरोपी नदीम से चोरी की बुलेट बरामद हुई है अतः तीनों आरोपियों  के विरुद्ध क्रमशः थाना सेन्ट्रल कोतवाली में अपराध क्रमांक 0255/19 धारा 379 भादवि. एवं थाना संयोगितागंज में अपराध क्रमांक 0534/19 धारा 379 भादवि एवं थाना एम.जी.रोड में अपराध क्रमांक 0427/19 धारा 379 भादवि के तहत पंजीबद्ध होकर विवेचनाधीन है। आरोपियो से इस लिप्त अन्य आरोपियों एवं चोरी किये गये वाहनो के बारे में पूछताछ की जा रही है।