Saturday, December 7, 2019

· अवैध हथियारों के साथ 02 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · 02 देशी कट्टे किये बरामद। · पकड़े गये आरोपीगण, माण्डव थाने से लूट के प्रकरण में भी चल रहे थे फरार। · फोटोशूट कराने के बहाने फोटोग्राफर को घाटियों में ले जाकर, उसका मोबाईल व कैमरा लूटा था आरोपियों ने। · फरारी के दौरान सुदूर राज्यों में ट्रक परिचालक बनकर कर रहे थे भ्रमण।




इन्दौर दिनांक 07 दिसबंर 2019- शहर इंदौर में हो रही अवैध हथियारो की खरीद/फरोख्त, परिवहन व उनके विनिर्माण को रोकने के लिये तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त आरोंपियों की धरपकड़ कर उन पर विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन (शहर) द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के पालन में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को इस बिन्दु पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
               
                 क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखगिर तंत्र के माध्यम से यह सूचना मिली थी कि थाना छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत, अर्जुनपुरा में एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर, अपराध करने की नियत से घूम रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रान्च की टीम द्वारा थाना छत्रीपुरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये पतासाजी उपरांत आरोपी भूरसिंह उर्फ भूरा पिता कालूसिंह, उम्र 19 साल निवासी देवकापुरा फलिया, जीराबाद थाना गंधवानी जिला धार को धरदबोचा।
जिसकी मौके पर तलाषी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी से अवैध हथियर बरामद होने पर उसके विरूद्ध थाना छत्रीपुरा में अपराध क्र 418/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से की गई प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के पास हथियार होना कबूला जिससे आरोपी के साथी कमल पिता नरसिंह धारवे उम्र 28 साल निवासी ग्राम खरबयडी पो0 जीराबाद तह0 गंधवानी थाना गंधवानी जिला धार की तलाष की जाकर उसे पकडा गया जिसके कब्जे से भी एक देशी कट्टा  मिला। उपरोक्त दोनों आरोपियों को अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।
दोनों आरोपियों के संबंध में तस्दीक करने पर ज्ञात हुआ कि वे दोनों तारापुर घाटी थाना माण्डव जिला धार के लूट के प्रकरण क्रमांक 130/19 धारा 294, 392 भादवि में फरार चल रहे है। ज्ञातव्य हो कि उपरोक्त आरेपीगणों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर, कैमरा पर्सन को फोटोषूट कराने के लिये पहले माण्डव बुलाया बाद माण्डव में घाटियां में फोटोषूट करवाने के बहाने से फरियादी को साथ्ज्ञ लेगये जहां तीनों ने उसके साथ गाली गलौच कर धमकाकर मोबाइल फोन, फोटो कैमरा तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया था। बाद तीनों फरार हो गये थे जिसमें कुछ दिन पूर्व में इनका साथीदारान माण्डव पुलिस ने पकड़ लिया था जिसने आरोपी कमल व भूरा के साथ मिलकर लूट की वारदात करना कबूला था। माण्डव पुलिस को भी अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है।
दोनों आरोपी देवास धामनोद में कुछ दिन छुपकर रहे तथा फरारी काटने के लिये ट्रक क्लीनर बन गये सुदूर राज्यों में घूमते रहे। ये दोनों हथियार लेकर, माण्डव में आने वाले सैलानियों को लूटने की नियत से रवाना होने की योजना बना रहे थे जिन्हें पकड़ा गया है जिसमें चोरी व लूट के अन्य महत्वपूर्ण मामलो के संबध में जानकारी प्राप्त होने की संभावना है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 106 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 07 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 07 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 106 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

08 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 48 गिरफ्तारी एवं 216 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को 09 गैर जमानती, 48 गिरफ्तारी एवं 216 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेंटलमेंट के सामनें सांवेर रोड से सट्टे की गतिविधियो ंमे लिप्त मिलें, मेंटल मेंट के सामनें सांवेर रोड निवासी मुन्नालाल पिता देवचंद्र विश्वकर्मा को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 170 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चौराहें के पास खाली मैदान खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हफीज और जफर को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 10 चौराहे के पास हीरानगर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 50 पटेल बाग कालोनी विजय नगर निवासी शंभू पाल को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, टिगरिया काकड निवासी निकिता पति विजय चौहान और कृष्णा पति कैलाश परमार और रीना पति सुभाष चौहान और बद्रीलाल पिता रामाजी जाटव और शंकुतला पति प्रताप जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माताजी मंदिर के पास राज मोहल्ला मंहु से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 2116 राज मोहल्ला माताजी के मंदिर के पास मंहू निवासी अमन वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें नगदी व 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशव कनक विहार पार्क के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 625 जनता क्वाटर पिंक फ्लावर स्कुल के सामनें निवासी अभिषेक को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 111 शासकीय स्कुल के सामनें रोड पर भागीरथपुरा और लक्ष्मीबाई स्टेशन के सामनें बगीचा एम आर 4 रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, पूनम मोर्य का मकान मोर्य मार्केट भागीरथपुरा निवासी शुभम पिता नरेंद्र यादव और 1232 भागीरथपुरा फर्सी वाली गली थाना बाणगंगा निवासी मोंटी सिंह पिता सुरेंद्र पाल को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेंड राऊ सगंम चाय वाले के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, कांहा पार्क राऊ निवासी पवन उर्फ विक्की को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के पास रिंग रोड अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 155 राहुल गांधी नगर निवासी संतोष पिता ताराचंद्र को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 दिसंबर 2019 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भीम नगर दरगाह के पास सं अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, भीम नगर दरगाह निवासी नंदु को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरी जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, December 6, 2019

महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज के वॉलिंटियर्स ने बड़े उत्साह के साथ किया लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक




इन्दौर- दिनांक 6 दिसंबर 2019- इन्दौर शहर में यातायात के सुगम प्रबंधन हेतु ''विजन 2022'' के नाम से एक विस्तृत योजना लागू की है। जिसके तहत शहर के यातायात सुधार में लोगों की जनभागीदारी सुनिश्चित कर, जनजागृति लाने हेतु अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर के निर्देशन में पलासिया चौराहा से रीगल चौराहा तक के मार्ग को ''आदर्श मार्ग'' के रूप में चिन्हित कर, स्कूल/कॉलेज एवं अन्य संस्थानों के वालंटियर्स के माध्य़म से नागरिकों में  यातायात के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे है।

इसी क्रम में आज दिनांक 06-12-19, शुक्रवार को आदर्श मार्ग, पलासिया से रीगल के बीच सभी चौराहों पर महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज के 64 वॉलेंटियरर्स द्वारा आदर्श मार्ग पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान कर, लोगों को सुव्यवस्थित यातायात के लिए  विभिन्न तरीकों से प्रेरित किया गया। आज विशेष रूप से वॉलिंटियर्स द्वारा लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, रेड लाइट का पालन करने, सही लेन व मार्ग पर गाड़ी चलाने की समझाइश दी गई।

तबादलों पर स्टे रोकने के लिये दायर की जाएगी केवीएट




इन्दौर  दिनांक 06 दिसंबर 2019 -  मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के जिलों में पदस्थ निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के स्थानांतर आदेश दिनांक 28 / 11 / 2019 को जारी किये गये है । इन आदेशों के विरुद्ध कतिपय स्थानान्तरित निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों द्वारा माननीय उच्च न्यायायल मध्य प्रदेश से स्थगन प्राप्त किये जाने की संभावना को देखते हुये पुलिस मुख्यालय द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपूर सहित खण्डपीठ इन्दौर व ग्वालियर में केवीएट दायर करने के आदेश दिये गये है । इन्दौर खण्डपीठ में केवीएट दायर करने के लिये उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) जिला इन्दौर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में केवीएट दायर की जायेगी ।

प्रेस-नोट



फरार आरोपी जीतू सोनी के विरुध्द विभिन्न प्रकरण पंजिबध्द,
किया लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी

इन्दौर दिनांक 06 दिसबंर 2019 - दिनांक 05.12.2019 को आवेदक रविन्द्र पण्डित पिता लक्ष्मण राव पण्डित निवासी वी 504 मनु स्मृति को ऑपरेटिव सोसायटी डोंगरीवाला घोरबंदर, रोड ठाणे द्वारा थाना लिखित शिकायती ओवदन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें आवेदक ने लेख किया था कि उसे इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 1987 में उसके समाचार पत्र दैनिक नवीन के लिये प्रेस कॉम्प्लेक्स में एक भूखण्ड आबंटित किया गया था जिसका पंजीयन भी वर्ष 1988 में आवेदक के नाम पर किया जा चुका था। वर्ष 1988 से 1991 तक उपरोक्त भूखण्ड पर समाचार पत्र के ऑफिस संचालित करने के बाद, आवेदक रविन्द्र पण्डित इंदौर विकास प्राधिकरण के मध्य पत्राचार होता रहा, व्यापार में आई परेशानियों के कारण वह इंदौर छोड़कर चला गया था। बाद में पता करने पर मालूम हुआ कि उसके नाम पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा आबंटित किये गये भूखण्ड जिस पर वह दैनिक नवीन समाचार पत्र के नाम से कार्यालय चलाता था उस पर, जीतू सोनी नामक कोई व्यक्ति संझा लोकस्वामी का कार्यालय चला रहा है जिसे आवेदक के सहयोगी रविन्द्र कुमार निगम द्वारा, वर्षों तक उपयोग करने के बाद धोखाधड़ी करने की नियत से छलपूर्वक जीतू सोनी को सौंप दिया गया था। बाद में आवेदक द्वारा प्रयास करने के बाद भी जीतू सोनी की धमकी, भय, एवं आतंक की वजह से वह वापस कभी इंदौर नहीं आया। उपरोक्त भूखण्ड क्रमांक 23 पर जीतू सोनी द्वारा वर्तमान में अवैध दस्तावेज तैयार कर, अनाधिकृत तौर पर कब्जा करते हुये संझा लोकस्वामी का ऑफिस चलाया जा रहा था जोकि आज भी इंदौर विकास प्राधिकरण में दैनिक नवीन के नाम से ही पंजीकृत है लेकिन रविन्द्र कुमार निगम तथा जीतू सोनी द्वारा षणयंत्रपूर्वक दैनिक नवीन नामक टाईटल, के कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर, नवीन इंदौर नाम बनाते हुये कब्जा कर लिया गया था। उपरोक्त भूखण्ड पर मेरे पूर्व के साथी रविन्द्र कुमार द्वारा अनैतिक कार्य कराये जा रहे थे जोकि पुलिस कार्यवाही में पूर्व में पकड़ा जा चुका है। आवेदक द्वारा आर0 एन0 आई0 के माध्यम से आर0टी0आई0 के तहत प्राप्त की गई जानकारी में भी यह पाया कि ’’नवीन इंदौर’’ नाम का कोई हिदीं दैनिक समाचार पत्र रजिस्टर्ड नहीं है।
       आवेदक की रिपोर्ट पर आरोपीगण जीतू सोनी एवं रविन्द्र कुमार निगम के विरूद्ध, रविन्द्र पण्डित पिता लक्ष्मण राव पण्डित के नाम से इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा आबंटित  भूखण्ड पर अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुये अनाधिकृत कब्जा करने के परिपेक्ष्य में थाना एमआईजी पर अपराध क्रमांक 657/19 धारा 420, 467, 468, 469, 471, 120 बी भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। आवेदक रविन्द्र पण्डित जो मूलरूप से दैनिक नवीन समाचार पत्र का मालिक प्रकाशक था उससे आरोपी जीतू सोनी द्वारा धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों से जमीन हथिया कर अवैध कब्जा कर, संझा लाकेस्वामी समाचार पत्र की आड़ में ब्लेकमेलिंग, अड़ीबाजी, धोखाधड़ी, वसूली, डांस बार का संचालन, मानव तस्करी जैसे अवैध कृत्यों में संलिप्त था।
      आरोपी जीतू सोनी के विरूद्ध विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा की गई शिकायत पर थाना तुकोगंज, मल्हारगंज, एमआईजी, लसूड़िया, में विभिन्न अपराध पंजीबद्ध किये गये हैं। आरोपी जीतू सोनी लगातार फरार होने से गिरफ्तारी हेतु 0प्र0 शासन से 01 लाख की ईनाम उद्घोषणा हेतु कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपी जीतू सोनी तथा उससे संबंधित संपत्ति की जानकारी एकत्रित कर उद्घोषणा एवं संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही भी माननीय न्यायालय के माध्यम से किये जाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है।
            फरार आरोपी जीतू सोनी की अवैध संपत्तियों, व्यवसायों आय एवं लेन देन के संबंध में एमपीईबी, आईडीए, राजस्व, आबकारी, वाणिज्य कर विभाग की टीमों द्वारा भी आवष्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, जीएसटी द्वारा भी फरार आरोपी जीतू सोनी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
       फरार आरोपी जीतू सोनी उर्फ जीतेन्द्र सोनी के विरूद्ध लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी कराया गया है। पत्रकार अधिमान्यता, आर्म्स लायसेंस को निरस्त किया गया है तथा लोकस्वामी समाचार पत्र के घोषणा पत्र को प्रेस एवं पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत निरस्त किया गया है तथा अपराध पंजीबद्ध होने से विवेचना एवं साक्ष्य हेतु संझा लोस्वामी के कार्यालय को विधिवत् सीलबंद किया गया है। जीतू सोनी की महाराष्ट्र, गुजरात, 0प्र0 आदि राज्यों में संपत्ति संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है तथा बैंक लॉकर अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।
        आरोपी जीतू सोनी एवं अन्य सहयोगियों के विरूद्ध कई षिकायत एवं सूचनायें प्राप्त हो रही है। विभिन्न आवेदकों की शिकायत प्राप्त करने के लिये कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर (शहर), रानी सराय परिसर रीगल चौराहा, में शिकायत सेल का गठन किया गया है जिसमें-  
1. महिलाओं के शोषण मानव तस्करी आदि से संबंधित शिकायतों हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्रीमती मनीषा पाटक सोनी जिला इंदौर मोबाईल नम्बर 749108476,
2. जमीन धोखाधड़ी, ब्लेकमेलिंग एवं अन्य अवैध कब्जों अड़ीबाजी वसूली से संबंधित शिकायतों के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह 7049108464,
३. गिरफ्तारी के संबंध में सूचना हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन - 3 पूर्व श्री प्रषांत चौबे 7049108301,
 एवं अन्य किसी भी प्रकार की सूचना संबंधी जानकारी देने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र मोबाईल नम्बर 7049100411, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला इंदौर श्री सूरज वर्मा  7049100412, पुलिस अधीक्षक पूर्व जिला इंदौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी 7049100415, पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी नम्बर 7049100413 पर संपर्क किया जा सकता है।