Friday, November 1, 2019

कुख्यात बदमाश सन्नी के विरुद्ध थाना गांधीनगर ने की रासुका की कार्यवाही



इंदौर- दिनांक 01 नवम्बर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री रुचिवर्द्धन मिश्र द्वारा इन्दौर  शहर में चलाए गए गुण्डा अभियोन में गुंडो की धरपकड एवं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित  किया गया था उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना गांधीनगर संजय सिंह बैस  द्वारा थाना गांधीनगर के गुंडे सन्नी सिसोदिया पिता राकेश सिसोदिया उम्र 19 साल निवासी पंचायत क्षेत्र गांधीनगर इन्दौर पर रासुका की कार्यवाही की गई। 
         गुण्डा सन्नी वर्ष 2017 से थाना गांधीनगर इन्दौर क्षैत्र  में लगातार अपराध घटित करता आ रहा है । गुण्डा सन्नी सिसोदिया के खिलाफ थाना  गांधीनगर पर लगातार प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही व बाउंड ओवर कराने के बावजूद भी इसके अपराधों में कोई कमी नही आ रही है। 
         गुण्डा सन्नी सिसोदिया  ने दिनांक 26.10.2019 को अपने साथी के साथ फरियादी सौरभ सिंह परिहार पिता तेजराम परिहार उम्र 18 साल निवासी शंकर कालोनी गांधीनगर इन्दौर को चाकु मारे जिससे थाना गांधीनगर इन्दौर पर अपराध क्रमांक 310/19 धारा 307,294,34 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया । बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा चन्द घंटो में ही दबोच कर गिरफ्तार किया गया। 
         अंततः एक बार फिर श्रीमान कलेक्टर महोदय के आदेश के पालन में शातिर बदमाश सन्नी सिसोदिया पिता राकेश सिसोदिया उम्र 19 साल निवासी पंचायत क्षेत्र गांधीनगर इन्दौर  पर रासुका की कार्यवाही कर भोपाल सेन्ट्रल जेल निरुद्ध किया जा रहा है ।  शातिर बदमाश सन्नी सिसोदिया  पर थाना गांधी नगर जिला इन्दौर पर कुल 10 अपराध दर्ज है । 
उक्त बदमाश को पकडने व कार्यवाही करने में निरीक्षक संजय सिंह बैस व थाना गांधीनगर पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही ।



चोरी का वाहन ले जाते हुए रंगे हाथ वाहन चोर, पुलिस थाना गाँधी नगर की गिरफ्त में, आरोपी से 90,000 रूपये कीमत का वाहन जप्त



इंदौर- दिनांक 01 नवम्बर 2019- शहर इन्दौर में वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इन्दौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झोन-2 पश्चिम श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक, गांधीनगर सोम्या जैन के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना गाँधी नगर द्वारा चंकिंग के दौरान एक वाहन चोर को रंगे हाथ मय चोरी के वाहन के साथ पकड़ा

क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना को रोकने हेतु थाना प्रभारी गाँधी नगर संजय सिंह बैस व्दारा प्रतिदिन एक टीम गठित जाकर कार्यवाही हेतु लगाई गई। इसी दौरान थाना गांधी नगर इन्दौर की टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर सुपर कारिडोर टी पर आरोपी पप्पू पिता शिवजीराम मालवीय उम्र 33 साल निवासी सांवलिया खेडी रोड बिसनावदा इन्दौर से टाटा एस लोडिंग क्रमांक MP09LP9230 कीमती को चोरी की शंका में जप्त किया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उक्त वाहन थाना खुडैल से करीब एक महिने पहले सनावदिया किसी घर के पास से चोरी करना बताया। आरोपी से अन्य वारदातों के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है



· सिनीयर सिटीजन्स ने संभाली ''आदर्श मार्ग'' पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करवाने की कमान।



·        यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के पालकों से बात कर, दी उन्हे टे्रफिक रूल्स फॉलो करने की समझाईश।

इंदौर- दिनांक 01 नवम्बर 2019-  इन्दौर शहर में यातायात के सुगम प्रबंधन हेतु ''विजन 2022'' के नाम से एक विस्तृत योजना लागू की है। जिसके तहत शहर के यातायात सुधार में लोगों की जनभागीदारी सुनिश्चित कर, जनजागृति लाने हेतु अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर के निर्देशन में पलासिया चौराहा से रीगल चौराहा तक के मार्ग को ''आदर्श मार्ग'' के रूप में चिन्हित कर, स्कूल/कॉलेज एवं अन्य संस्थानों के वालंटियर्स के माध्य़म से नागरिकों में  यातायात के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे है।
इसी क्रम में आज दिनांक 01.11.19, शुक्रवार को ''आदर्श मार्ग'' पलासिया से रीगल के बीच सभी चौराहों पर श्री जयंतीलाल हीराचंद संघवी गुजराती इनोवेटिव कॉलेज ऑफ कामर्स एण्ड साइंस इन्दौर टे्रफिक वॉलेंटियरर्स एवं सीनियर सिटीजंस द्वारा आदर्श मार्ग पर ट्राफिक नियमों के पालन कराने एवं सुरक्षित व सुव्यवस्थित ट्रैफिक संचालितकराने में यातायात पुलिस इंदौर को सहयोग किया।
आज आदर्श मार्ग पर सीनियर सिटीजंस एवं कॉलेज के वालेंटियर्स द्वारा रोड़ पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु विभिन्न तरीकों से प्रेरित किया गया। इस दौरान सीनियर सिटीजंस द्वारा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के पालको से फोन पर बात कर कहा कि, आपका का बच्चा टे्रफिक रूल्स का पालन नहीं करके आपकी व आपके परिवार की चिंता नहीं कर रहा है, अतः इन्हे सदैव यातायात के नियमों के साथ गाड़ी चलाने के लिये समझाईश दे। यातायात पुलिस के वालेंटियर्स के इस अनूठे तरीके से सभी ने आगे से नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाने का संकल्प लिया।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 168 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 01 नवबंर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 01 नवबंर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 168 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

61 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 61 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गैर जमानती, 55 गिरफ्तारी एवं 174 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को 20 गैर जमानती, 55 गिरफ्तारी एवं 174 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालबाग पैलेस के पीछे नगर निगम कार्यालय के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 29 महावर नगर इंदौर निवासी पवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के बाहर विजय पैलेस कालोनी और चौईथराम चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 19 विजय पैलेस कालोनी निवासी सुधीर और रेल्वे पुलिस हेड क्वाटर पाटिल वाडी अंधेरी रोड पुणे निवासी विवियन केदारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6750 रूपयें कीमत की 12 बोतल व 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिसथाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, किशनगंज निवासी महेश और राजपुताना ढाबा फोरलेन रोड टीही गांव निवासी बिरजू और हरनियाखेडी किशनगंज निवासी सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांर्गत विभिन्न स्थानों पर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, ई डब्लु आई 238 इंद्र नगर उज्जैन निवासी विजय और 15 गणेश नगर निवासी दुष्यंत और 29 गणेश नगर निवासी ब्रजमोहन को पकडा गया।
 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार एम आर 4 हनुमान मंदिर के पास और 210 क्लर्क कालोनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 44 शिवाजी नगर परदेशीपुरा निवासी सोनू उर्फ इंग्लिस और 210 क्लर्क कालोनी निवासी रामदास मौर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को 21.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम वाय एच हास्पीटल परिसर पानी की टंकी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 20 बंशी वाली गली पीएस एमजी रोड निवासी आकाश उर्फ कालू वरखेडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू नगर रोड न 1 और सजंय गांधी नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 591 कृष्णबाग कालोनी निवासी आदित्य पिता नरेंद्र चौहान और 127/2 सुदंर नगर मालविय नगर निवासी रोहित पिता भारत परदेशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा व तलवार जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खातीपुरा पुराना पुल   के पास और खातीपुरा मेन रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 53/1 सुखलिया ग्राम थाना बाणगंगा निवासी केतन उर्फ काका और सुरज उर्फ डायमंड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा व एक देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, October 31, 2019

इन्दौर जोन के परिवीक्षाधीन उप निरीक्षकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा के लिए किया गया, कार्यशाला का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 31 अक्टूबर 2019- इन्दौर जोन स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिये, प्रशिक्षुओं को बुनियादी प्रशिक्षण के उपरांत उपनिरीक्षक को जिलों में पुलिस विभाग की विभिन्न कार्यवाहियों, मैदानी प्रशिक्षण एवं कार्यानुभव हेतु भेजा गया है। पुलिस मुखयालय भोपाल के आदेश पर उक्त मैदानी प्रशिक्षण की समीक्षा समय-समय पर जोनल अमनि/पुमनि द्वारा भी की जाती रही है।
            इसी क्रम में आज दिनांक 31.10.19 को पुलिस कंट्रोल रूम जिला इन्दौर में जोन स्तरीय प्रशिक्षणार्थियों की समीक्षा बैठक का आयोजन अति पुलिस महानिदेशक इन्दौर जोन इन्दौर श्री वरूण कपूर के निर्देशन मे किया गया। कार्यशाला में एडीजी श्री वरूण कपूर के द्वारा प्रशिक्षुओं के मैदानी स्तर पर किये गये कार्यो की समीक्षा करतें हुए, उनके द्वारा प्राप्त व्यवहारिक प्रशिक्षण के बारे मे जानकारी ली गई।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री सुरज वर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्रीमती सोनाली दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित इन्दौर जोन के 45 परीवीक्षाधीन उप निरीक्षक उपस्थित रहें। इस दौरान इन्दौर जोन के परीवीक्षाधीन पुलिस उपनिरीक्षकगण से अधिकारियो द्वारा, प्रशिक्षुओं से उनकी पदस्थापना से अब तक का उनका कार्य का अनुभव कैसा रहा, यह जाना तथा उनके अभी तक के प्रशिक्षण के दौरान किये गये कार्यो की समीक्षा भी की गयी। साथ ही उन्हे पुलिस ड्‌यूटी के दौरान व्यवहारिक व ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण व सारगर्भित जानकारियों से उनका परिचय करवाया और उन्हे वर्तमान परिदृश्य में पुलिस के समक्ष चुनौतियों व उनसे निपटने की तैयारी पर भी चर्चा की गई।
            एडीजी सर द्वारा प्रशिक्षुओ को संपूर्ण समर्पण व जिज्ञासा के साथ अधिक से अधिक सीखनें के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिये प्रेरित करते हुए, उन्हे पुलिस के मूलभूत कार्यो, अपराधों की रोकथाम, विवेचना, आसूचना संकलन, थाना मैनेजमेंट के साथ लोगों से अच्छा व संयम व्यवहार का विशेष ध्यान रखने के साथ कानून के पक्कें बननें की बात कही।





· ''आदर्श मार्ग'' पर ट्रेफिक वॉलिंटियर्स को देखकर, वाहन चालकों ने स्टाप लाईन के पहले ही रोके अपने वाहन।



·        यातायात पुलिस इन्दौर ने ''आदर्श मार्ग'' पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को भी किया ब्रेथएनालाईजर से चैक।

इंदौर- दिनांक 31 अक्टूबर 2019-  इन्दौर शहर में यातायात के सुगम प्रबंधन हेतु ''विजन 2022'' के नाम से एक विस्तृत योजना लागू की है। जिसके तहत शहर के यातायात सुधार में लोगों की जनभागीदारी सुनिश्चित कर, जनजागृति लाने हेतु अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर के निर्देशन में पलासिया चौराहा से रीगल चौराहा तक के मार्ग को ''आदर्श मार्ग'' के रूप में चिन्हित कर, स्कूल/कॉलेज एवं अन्य संस्थानों के वालंटियर्स के माध्य़म से नागरिकों में  यातायात के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे है।
इसी क्रम में आज दिनांक 31.10.19, गुरूवार को आदर्श मार्ग, पलासिया से रीगल के बीच सभी चौराहों पर ट्रेफिक वॉलेंटियरर्स द्वारा आदर्श मार्ग पर ट्राफिक नियमों के पालन कराने एवं सुरक्षित व सुव्यवस्थित ट्रैफिक संचालित कराने में यातायात पुलिस इंदौर को सहयोग किया।
आज आदर्श मार्ग पर वालेंटियर्स को देखकर वाहन चालकों ने स्वतः ही स्टाप लाईन का पालन करते हुए, अपने वाहन के पहियों को रोक दिया। वालेंटियर्स द्वारा रोड़ पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु विभिन्न तरीकों से प्रेरित किया जा रहा है। यातायात पुलिस के साथ वालेंटियर्स की समझाईश एवं प्रेरणा से आमजन स्वतः ही नियमों का पालन करने की दिशा में बेहतर यातायात के लिये प्रयास कर रहे है।

इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा आदर्श मार्ग पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की ब्रेथएनालाईजर से चैकिंग कर, उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गयी तथा सभी वाहन चालकों को हिदायत दी जा रही है कि, वे नशा करके वाहन नहीं चलावें क्योकि इससे दुर्घटना की अत्यधिक संभावना रहती है। सुरक्षित यातायात हेतु यातायात निमयों का पालन करते हुए वाहन चलावें अन्यथा उनके विरूद्ध वैधानिक चालानी कार्यवाही की जावेगी।






इन्दौर जोन के पुलिस अधिकारियों की बैठक सम्पन्ऩ


·      
·        "अयोध्या प्रकरण" के संबंध में आवश्य़क तैयारियों के निर्देश जारी ।
·        यातायात  की फिल्म का भी किया गया विमोचन

इन्दौर  दिनांक 31 अक्टूबर, 2019 को श्री वरूण कपूर, अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन, इन्दौर के व्दारा इन्दौर जोन के पुलिस अधिकारियों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक, निमाड रेंज, खरगोन, वरिष्ठ़ पुलिस अधीक्षक इन्दौर, पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर (पश्चिम),  पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर (पूर्व),  पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर (मुख्यालय),  पुलिस अधीक्षक जिला धार, पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ, पुलिस अधीक्षक जिला अलीराजपुर, पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा, पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन, पुलिस अधीक्षक जिला बडवानी एवं पुलिस अधीक्षक जिला बुरहानपुर उपस्थित हुए। आगामी माह में आने वाले "अयोध्या प्रकरण" के संबंध में पुलिस अधिकारियों को समुचित तैयारियों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में आवश्य़क निर्देश दिये गये। इस बारे में सभी पूर्वोपाय सुनिश्चित किये जायें जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
        अपराध समीक्षा बैठक में गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, बालकों के विरूध्द अपराध, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के विरूध्द़ अपराधों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। इसके साथ ही समंस एवं वारण्ट की तामीली, पुलिस अधिकारियों की विभागीय जाँच एवं शिकायतों के तत्परता से निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। जिलों को विभिन्ऩ मदों, अनुरक्षण, निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि के लिए ऑवटित बजट के उपयोग के लिए भी निर्देश दिये गये। पुलिस थानों के अभिलेख को अद्यतन कराये जाने के अभियान की समीक्षा की गई एवं वीसीएनबी एवं अपराध रजिस्टर को माह अंत तक अद्यतन कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही इस लंबी चली बैठक में पुलिस विभाग में नवाचार के माध्य़म से बालिकाओं में जन-जागृति लाने एवं यातायात सुधार, ब्लेक स्पॉट चिन्हित किये जाकर दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन व्दारा सराहना की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंदौर जोन इंदौर श्री वरुण कपूर द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला बुरहानपुर द्वारा निर्मित यातायात नियमों के पालन एवं हेलमेट के उपयोग से ' स्वयं की सुरक्षा का संदेश' देने वाली फिल्म की सीडी का विमोचन भी किया गया।

        इसके साथ ही विगत माहों में त्यौहारों के अवसर पुलिस अधिकारियों के व्दारा अच्छी तरह से कर्तव्य़ निष्पादन करने, विभिन्ऩ जिलों में हत्या एवं लूट जैसे अपराधों को 24 से 48 घंटे की अल्प़ अवधि में सुलझा लेने एवं तत्परता, सजगता के साथ कार्य किये जाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक, निमाड रेंज, खरगोन, वरिष्ठ़ पुलिस अधीक्षक इन्दौर, पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर (पश्चिम),  पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर (पूर्व),  पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर (मुख्यालय),  पुलिस अधीक्षक जिला धार, पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ, पुलिस अधीक्षक जिला अलीराजपुर, पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा, पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन, पुलिस अधीक्षक जिला बडवानी एवं पुलिस अधीक्षक जिला बुरहानपुर की श्री वरूण कपूर, अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन, इन्दौर के व्दारा सराहना की गई एवं इसी प्रकार से निरंतर कार्य किये जाने की समझाईश दी गई।