Monday, October 21, 2019

· अवैद्य तरीके से गांजा बेचने वाली महिला आरोपिया क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · आरोपिया के कब्जे से 02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद। · विगत 06 माह से पुड़िया बनाकर बेच रही थी गांजा।




इंदौर- दिनांक 21 अक्टूबर 2019- शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी  करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु इनकी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर, उनकी धरपकड़ करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र इन्दौर (शहर), द्वारा कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के समस्त टीम प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
             इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना पलासिया क्षेत्र में एक महिला अवैद्य तरीके से गाँजे की पुड़िया बनाकर, आपराधिक किस्म के व्यक्तियों, तथा युवाओं को बेच कर नशे का आदी बना रही है। सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने थाना पलासिया पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये कलाबाई पति स्व0 अर्जुन सिलावट उम्र 55 साल निवासी खटीक मोहल्ला, बङी ग्वालटोली, इंदौर को पकङा जिसकी मौके पर विधिवत् तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 02 किलो 700 ग्राम अवैद्य गांजा बरामद हुआ। उपरोक्त घटनाक्रम के परिपेक्ष्य में आरोपिया के विरूद्ध थाना पलासिया में अपराध क्रमांक 446़/19 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया।

     आरोपिया ने बताया कि वह विगत करीब 6-7 माह से गांजा बेंचने का काम कर रही है। आरोपिया के पति का निधन हो गया था तथा उसके दो बेटे हैं जोकि दोनों जबलपुर में रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह करीब 2 से 3 किलो गांजा एकमुश्त खरीदकर, उसकी पुङिया बनाकर बेंचती है आरोपिया जहां से गांजा खरीदती है उस संबंध में उसके छोटे बेटे अजीत सिलावट की भूमिका संदेहास्पद प्रतीत हुई है जोकि पूर्व में थाना सेंट्रल कोतवाली इंदौर की कार्यवाही में गांजे का साथ पकड़ा जा चुका है। गांजे की खरीददारी के संबंध में ज्ञात लिंक पर भी पुलिस टीम द्वारा आगे कार्य किया जा रहा है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 21 अक्टूबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 71 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

13 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 110 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को 06 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 110 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को 19.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेशमगली हिजणो की मस्जिद के पीछे से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मोहन, गणेश, संजय तथा दुर्गेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4810 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ कॉम्पलेक्स के पास कण्डिलपुरा से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, चिन्मय जैन, विपुल जैन, विक्की गुप्ता, शिवाजी पंवार, मयंक अग्रवाल तथा राकेश कराड़िया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2950 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना किशनगंजद्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बावड़ी के पास बजरंगपुरा से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, फारूख, हरिकिशन पटेल, मनोज कौशल तथा गिरधारीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंभीर पुलिया के पास ग्राम सोनवाय एवं कमला नगर कालोनी ग्राम बोरखेड़ी से अवैध शराब बेचते हुए मिलें, छत्रछाया कालोनी पीथमपुर निवासी अभिषेक एवं कमला नगर ग्राम बोरखेड़ी निवासी चाणक्य उर्फ दिगांत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2700 रूपयें कीमत की 47 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चंद्रावतीगंज द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अजनोद स्टेशन के सामने पाल काकरियां रोड़ सांवेर से अवैध शराब बेचते हुए मिलें, पालकांकरियां इन्दौर निवासी सुरेश पिता विक्रम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 431 दौलताबाद कालोनी खजराना इंदौर निवासी शाहरूख हुसैन तथा 239 कृष्णबाग कालोनी इंदौर निवासी साजन चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को 19.25 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी भट्‌टा पानी की टंकी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 617 सीलनाथ कैंप कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर निवासी रामबहादुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गयी। 
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को 23.20 बजे मुखबिरसे मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन कालोनी राजमोहल्ला से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 66 हरिजन कालोनी राजमोहल्ला निवासी ऋषि बागड़ी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, October 20, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 58 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 20 अक्टूबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 58 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

12 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को 05 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बिसनखेडा किरानें के दुकान सरकारी स्कुल के पास से अवैध शराब बेचते हुए मिलें, ग्राम बिसनखेडा इंदौर निवासी विक्रम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1610 रूपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी ग्राउंड परदेशीपुरा से अवैध शराब बेचते हुए मिलें, 47/7 परदेशीपुरा इंदौर निवासी रितिक उर्फ बल्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर हनुमान मंदिर के पास ग्राम जलोदिया कंटिग से अवैध शराब बेचते हुए मिलें, रामचरण कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेंड अंग्रेजी वाईन शॉप के सामनें आम रोड पर शराब पितें हुए मिलें, 2848 टीचर कालोनी यादव मोहल्ला इंदौर निवासी अरविंद कदम और 2904 मोती महल टाकीज के सामनें निवासी निलेश यादव को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को 11.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इमली बाजार अर्पध नर्सिंग होम के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 108 नार्थ तोडा इंदौर निवासी विदुर उर्फ विकासको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को 22.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जोशी मोहल्ला सांई मंदिर के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, और महावर नगर निवासी पकंज पिता लक्ष्मण राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, October 19, 2019

ऑनलाइन Social Site के माध्यम से देह व्यापार करने वाला गिरोह, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में ▪एक युवती ,ब्रोकर,दो ग्राहक व होटल संचालक सहित 05 आरोपी गिरफ्तार । ▪होटलों में युवतियों को रुकवाकर Social Site के माध्यम से ग्राहकों से किया जाता था सम्पर्क ▪ब्रोकर ने बनाई Indore scot service नाम से ऑनलाइन साइट । ▪कई दलालों के मोबाइल व व्हाट्सएप नम्बर मिलें। ▪अलग – अलग राज्यों से युवतियों को लाकर कराते थे देह व्यापार ।




इंदौर- दिनांक 19 अक्टूबर 2019 - शहर में अनैतिक देह व्यापार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है।  उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर पूर्व श्री युसुफ कुरैशी  द्वारा क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर इंदौर श्री हरिश मोटवानी को कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए थे।
 उक्त निर्देशों के पालन में थाना विजय नगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र की होटलों के आसपास मुखबिर लगाये तथा होटलों की चैकिंग में सख्ती की गई जिसके कारण पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से सम्पर्क कर उन्हें जिस्म फरोसी एंव मनोरंजन के लिये फोटो भेजकर एवं बातचीत कर बुकिंग करता है ।  पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उक्त ब्रोकर से सम्पर्क कर ग्राहक बनकर घेराबंदी कर होटल कान्हा में दबिश दी तो एक युवक मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। नाम पता पूछने पर युवक ने अपना नाम संजय बताया, जिसने पूछताछ पर बताया वह मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहक बुलाकर युवतियाँ उपलब्ध कराता है। उसकी निशादेही पर होटल के एक कमरे को खुलवाने पर एक युवती व दो युवक किशन व प्रदीप मिले जिनकी तलाशी पर 04 मोबाइल एवं 7500/- रुपये नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई।
 पुलिस द्वारा आरोपीगण 1-रविन्द्र पिता कान्ता प्रसाद गुप्ता उम्र 42 साल निवासी 184 ए शीतल नगर इंदौर, 2-किशन पिता प्रताप सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम भेसोदा मण्डी तहसील भानपुरा जिला मन्दसौर हाल निवासी न्यायनगर इंदौर, 3- प्रदीप पिता वृदावन भास्कर उम्र 35 साल निवासी 232 अनूप टाकिज के पीछे संजय नगर थाना एम आई जी जिला इंदौर, 4-संजय पिता सिताराम भनोदिया उम्र 38 साल निवासी 123 पुराना गाँव बिचोली मर्दाना इंदौर का कृत्य धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम अन्तर्गत दण्डनीय होने से गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है

          उक्त कार्यवाही में  थाना प्रभारी विजय नगर श्री तहजीब काजी व  उनकी टीम के उनि प्रियंका शर्मा,आर.सुरेश मिश्रा,आर.प्रवीण सिंह,विनीत मिश्रा,देवेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 19 अक्टूबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 19 अक्टूबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 72 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

10 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी एवं 141 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को 03 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी एवं 141 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को 23.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आर्बिट माल के सामने एबी रोड़ से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 352 श्रीराम कृष्णबाग कालोनी इंदौर निवासी मोनू पिता बाबूलाल ओझा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचौली नगर बिचौली हप्सी रोड़़ से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 60 रेवेन्यू नगर बिचौली हप्सी रोड़ इंदौर निवासी मनोज ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकेविरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बघाना हनुमान मंदिर के पास से अवैध शराब बेचते हुए मिलें, ग्राम बघाना इंदौर निवासी भेरूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को 01.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामने छोटी ग्वालटोली से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, प्रकाश का बगीचा ब्रिज के पास जूनी इंदौर निवासी मोहम्मद अकरम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को 19.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, आरोपी को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को 01.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास सर्विस रोड़ कनाड़िया से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 33 सम्राट नगर खजराना इंदौर निवासी पप्पू खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशवंत रोड़ गुरू़द्वारे के पीछे से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, छत्रीबाग घोड़े वाली गली इंदौर निवासी पीयूश पिता लालचंद्र बुंदेला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।