Wednesday, October 2, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 56 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 02 अक्टुबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 02 अक्टुबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 56 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

08 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 113 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 को 02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 113 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माताजी का मंदिर पन्नालाल चौराहा शांतिनगर मुसाखेडी से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अंकुर उर्फ ठक्कर, मोहन उर्फ रितिक, यशवंत धनगर, अजय भालसें, ईश्वर साल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 को 17.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंगाजी मंदिर चैनल गेट के पास गवली पलासिया से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गवली पलासिया निवासी मनोज पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 550 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस थाना गांधीनगरद्वारा कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साबुन फैक्ट्री के पास ग्राम बिसनावदा से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मिलें, राजकुमार, आजाद सुर्यवंशी, राजकुमार, संजय, नरेंद्र चौहान, जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी प्लाजा के सामनें से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 368 बडी भमौरी निवासी राहुल पिता मोहनलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 368 चमार मोहल्ला खजराना निवासी भूरीबाई सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 लीटरअवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेंत्रातर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, विजय खरवें, लखन पिता ओमप्रकाश नरवरिया, जितेंद्र पिता कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3300 रूपयें कीमत की 62 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 01 अक्टुबर 2019 को 21.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टोलनाका के पास फोरलेन रोड से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, गांधी कालोनी वार्ड न 8 बागली थाना बागली जिला देवास निवासी सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, October 1, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 113 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 01 अक्टुबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 01 अक्टुबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 113 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

13 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 गैर जमानती, 49 गिरफ्तारी एवं 155 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितंबर 2019 को 14 गैर जमानती, 49 गिरफ्तारी एवं 155 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम मंदिर के हाथीपाला रोड से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, गणेश वर्मा, अशोक वर्मा, मुकेश वर्मा, राजेश वर्मा, रितेश वर्मा, योगेश रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्विट माल के पास पार्किंग गुमटी से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 149 शहीद हेमु कालोनी किला मैदान निवासी संदीप पिता नारायण दास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिसथाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मिलें, सागर, मनोज, सुमित, राधेश्याम, श्याम, जितेंद्र, राजकुमार पिता रामचंद्र सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बडी कलमेंर नदी के पास झाड की आड में और ग्राम बघाना मंदिर के पास से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, ग्राम बडी कलमेंर निवासी विक्रम पिता मोहन केवट और ग्राम बघाना निवासी राजकुमार पिता राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1520 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धारनाका टोल टैक्स के सामनें मंहु और फोरेस्ट ऑफिस के सामनें मंहु से अवैध शराबबेचतें हुए मिलें, आपरेशन काकड मोहल्ला मंहुगांव निवासी विनोद उर्फ नाका और 2032 बाबूवाली गली मंहु निवासी रवि वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बडौदिया चौराहा पर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, ग्राम बडौदिया निवासी कल्लु उर्फ कालु पिता सत्यम सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1920 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम मंदिर के सामनें भूसामंडी रोड से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, शकंर कुम्हार का बगीचा परदेशीपुरा निवासी हरीश पिता मुन्नालाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2019को 21.00 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बियाबानी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, लोहार पट्‌टी निवासी इमरान उर्फ टोनी पिता अब्दुल रशीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध गंडासा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, September 30, 2019





· 4 वर्ष की मासूम के साथ बलात्कार कर हत्या करने वाले आरोपी को मृत्युदण्ड



·        मुह बोले मामा द्वारा कोचिंग से मासूम को ले जाकर की थी घटना कारित
·        पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान एकत्रित किये गये साक्ष्यों को विश्नसनीय मानकर सुनाई मृत्युदण्ड की सजा 
           
इन्दौर-दिनांक 30 सितबंर 2019- पुलिस थाना द्वारिकापुरी क्षेत्रन्त्रगत रहने वाली फरियादीया ने   दिनांक 25.10.2018 को थाना द्वारिकापुरी में रिपोर्ट की गई कि उस दिन शाम के करीबन 05.00 बजे उसके पति उसकी 4 वर्षीय बेटी कोचिंग सूर्यदेव नगर सी सेक्टर में मैडम के पास छोडकर आ गए थे । शाम के करीबन 07.00 बजे उसके पति बालिका को वापस लेने गए तो वहां मैडम ने बताया कि बालिका को हनी आधा घंटे पहले ही लेकर चला गया है जो काफी तलाश के बाद भी हनी तथा बालिका का कोई पता नही चला । रिपोर्ट पर से थाना द्वारिकापुरी मे अप.क्र. 539/2018 धारा 363 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया तथा बालिका की तलाश हेतु विभिन्न टीमे बनाकर सर्चिंग प्रारम्भ की गई । दिनांक 27.10.2018 को उस मासूम बालिका का शव शिवाजी मार्केट के नीचे खान नदी के किनारे एक बोगदे मे प्राप्त हुआ जिस पर मर्ग कायम कर प्रारम्भिक कार्यवाही थाना प्रभारी एम.जी.रोड द्वारा की गयी । बालिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे बालिका के साथ दुष्कर्म किया जाना तथा पत्थर से सिर व शरीर पर चोंटे पहुँचाकर हत्या किया जाना पाया गया । जिस पर से प्रकरण में धारा 366,376,376-एबी,376-ए,302,201 भा.द.वि. तथा 5/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया । थाना प्रभारी द्वारिकापुरी रामानारायणसिंह भदौरिया द्वारा आरोपी हनी उर्फ कक्कू पिता राजेश अटवाल निवासी मल्हारगढ जिला मंदसौर को जावरा जिला रतलाम से गिरफ्तार किया गया ।
            प्रकरण की विवेचना हेतु तात्कालिक पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्दार्थ बहुगुणा द्वारा एक एस.आई.टी. का गठन किया गया जिसमे श्री मनीष खत्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पश्चिम के मार्गदर्शन में श्री एस.के.एस.तोमर तात्कालिक नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा, रामानारायणसिंह भदौरिया थाना प्रभारी द्वारिकापुरी, सुनील शर्मा थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर, सविता चौधरी थाना प्रभारी सदर बाजार, अंकित शर्मा उप निरीक्षक द्वारिकापुरी की टीम बनाई गई। सुनील शर्मा थाना प्रभारी थाना राजेन्द्र नगर को प्रकरण में विवेचक नियुक्त किया गया । वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना के दौरान बारीकी से विवेचना करते हुये प्रकरण से संबंधित समस्त मानवीय साक्ष्य तथा भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्रित करते हुये प्रकरण में संलग्न किया गया तथा विवेचना पूर्ण कर आरोपी के विरूद्द आरोपी के विरूद्द अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । प्रकरण की सुनवाई श्रीमती सवितासिंह विशेष सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में प्रारम्भ हुई । प्रकरण की पैरवी श्री अकरम शेख जिला अभियोजन अधिकारी तथा श्री संजय मीणा अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई । सुनवाई के दौरान अभियोजन द्वारा कुल 36 साक्षीयों के कथन न्यायालय मे कराये गये तथा प्रकरण में विवेचना के दौरान जप्त आर्टिकल तथा वैज्ञानिक परीक्षण से प्राप्त रिपोर्टे माननीय न्यायालय़ के समक्ष प्रस्तुत की गई ।
            सम्पूर्ण सुनवाई के उपरान्त आज दिनांक 30.09.2019 को श्रीमती सवितासिंह विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट द्वारा प्रकरण में निर्णय पारित करते हुये अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किये गये साक्ष्यों को विश्वश्नीय पाते हुये  आरोपी हनी उर्फ कक्कू पिता राजेश अटवाल निवासी मल्हारगढ जिला मंदसौर को जावरा जिला रतलाम को सभी धाराओं में दोषी पाया गया तथा आरोपी हनी को आजीवन कारावास तथा मृत्युदण्ड के दण्ड से दण्डित किया गया है ।



माता गुजरी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को दिया गया, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का ज्ञान



इन्दौर-दिनांक 30 सितबंर 2019-महिलाओं संबंधी अपराधों पर नियत्रंण एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण हेतु, शासन द्वारा विभिन्न कानूनी प्रावधान बनाये है एवं कई योजनाएं भी संचालित की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलेज,  सामाजिक संस्थाओं एवं आम जनता के बीच जाकर, उन्हे महिला एवं बाल अपराध व उनकी सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण हेतु समाज में जागरूकता लाने के उद्‌देश्य से नित-नये अभिनव प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.19 को माता गुजरी गर्ल्स कॉलेज में महिला सुरक्षा एव सशक्तिकरण हेतु एक मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में किया गया।

उक्त कार्यशाला मे श्रीमती सोनी द्वारा उपस्थित छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों एवं उनके कानूनीप्रावधानों के साथ पुलिस की मदद कैसे प्राप्त करें बताया तथा महिला सशक्तिकरण के संबंध में बात करते हुए कहा कि, परिवर्तित समाज के साथ एडजस्ट कर पाना, समाज की मदद के लिये आगे आना, स्वंय का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना तथा समाज की हर भूमिका में पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना ही, महिलाओं का सबसे बड़ा सशक्तिकरण है।
इस अवसर पर आरआई गु्रप की आरती मोर्य, माता गुजरी गर्ल्स कॉलेज का स्टाफ एवं बड़ी संखयाओं में उपस्थित कॉलेज की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ इस सेमिनार में भाग लिया और सभी ने एक स्वर में कहा कि, महिलाएं जब सशक्त होगी तभी एक सुरक्षित समाज की परिकल्पना की जा सकती है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 30 सितंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 69 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

06 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 66जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को 05 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 66 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश मंदिर के पास वाली गली न 04 जुना रिसाला मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, भगवान, संतोष, शुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 360 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नदी के पास डोंगरगोण से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, खालिद, मिश्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 320 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थानादेपालपुर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अकसौदा मे माता मंदिर के पास बिजली के खंबे लाईट के नीचें से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मिलें, सोहन, संजय कृपाराम, ओमप्रकाश, संजय, लाखन, सुनैर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1615 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोबोट चौराहा के पास सडक किनारें और भमौरी प्लाजा के पास से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 711 कृष्णबाग कालोनी निवासी प्रवीण पिता बालकिशन घनघोरे और 90 सुदंर नगर निवासी शैलेष पिता श्यामलाल माडव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2800 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलावली चांदा से अवैध शराब बेचतेंहुए मिलें, मलखान यादव का घर इंद्रा नगर निवासी संतोष पिता कमोदा अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, लक्ष्मण, ललीता, भूरासिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 54 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को 17.00 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पेट्रोल पंप के पास खजराना से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, अकीला पटेल बोरिंग वाली अशर्फी नगर खजराना निवासी रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को 12.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम राम बडोदिया मेन रोड से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, ग्राम रामबडौदिया निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को 01.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरखा स्कुल के पास कृष्णबाग कालोनी से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 153 गणेश नगर निवासी नवनीत पिता नरेंद्र जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध गूप्ती जप्त किया गया।
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को 19.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोपाल स्टुडियों के पास ओटला बाजार आम रोड से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, तपेश्वरी बाग खजराना निवासी हेमंत चौधरीे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2019 को 13.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम आगरा चौराहा से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम मिर्जापुर थाना देपालपुर निवासी बद्रीलाल केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।