Wednesday, September 25, 2019

नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाला फरार आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


·       आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जारी की गई थी पाँच हज़ार रुपये के नगद इनाम की उद्घोषणा।
·        आरोपी ने झांसे में फंसाकर, नाबालिग किशोरी सेे मंदिर में किया प्रेम विवाह।
·        खण्डवा, खरगौन, नीमच, रतलाम, व रामगंज मंडी राजस्थान में रहकर फरारी काट रहा था आरोपी।
·        पड़ोस में रहने वाली मुंहबोली मामी की बेटी को बनाया शिकार, रहीसी के ख्वाब दिखा नाबालिग किशोरी को अपने साथ भगा ले गया था आरोपी।

इंदौर - दिनांक 25 सितंबर 2019 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा महिला संबंधी अपराधों में अत्यधिक गंभीरता तथा संवदेनशीलता का परिचय देते हुये  शहर से नाबालिग किशोरियों को अपहृत कर ले जाने वाले आरोपियों के संबंध में सूचना संकलित कर, किशोरियों की सकुशल दस्तयाबी व आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीमों के प्रभारी अधिकारियों को इस दिशा में युक्तियुक्त कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि क्राईम ब्रांच को इंदौर को सूचना प्राप्त हुई की थाना पंढरीनाथ इंदौर के अपराध क्र 98/19 धारा 363, 354, 354 , 323 भादवि एवं 7/8 पाक्सो एक्ट में फरार आरोपी गणेश पिता बाबूलाल मोरे उम्र 23 साल निवासी निरंजनपुरइंदौर के आसपास ही छुपकर, फरारी काट रहा है। सूचना पर फरार आरोपी के संबंध में विस्तृत सूचना संकलित कर उसकी पतासाजी की तो ज्ञात हुआ कि वह इंदौर के ही देवास नाका क्षेत्र में हुलिया बदलकर रह रहा है। थाना क्राईम ब्रांच और पंढरीनाथ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी की तलाश कर, उसे निरंजनपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर धरदबोचा।
          आरोपी गणेश ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 मे हुई थी जिसमें तीन माह बाद ही उसका तलाक हो गया था। तलाक होने के बाद वह शादी ब्याह मे बैंड बजाने का काम करने लगा तथा डी मल्टी चौधरी ढाबे के पास किराये के मकान में रहने लगा पड़ोस में रहने वाली परिवर्तित नाम संध्या को वह मामी कह के पुकारने लगा जिसकी नाबालिग किशोरी लड़की से मुलाकात के बाद आरोपी का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। समय बीतता गया प्रेमी जोड़े का मिलना जुलना लगा रहा तथा परस्पर मधुर संबंध स्नेहमयी वातावरण निर्मित होने से उसने शादी करने का मन बनाया।  आरोपी ने किशोरी को वादे तथा रहीसी के ख्वाब दिखाकर बहला फुसलाकर अपने झांसे में लिया, किशोरी  को अपहृत कर रफूचक्कर हो गया।
          आरोपी ने  पूछताछ पर  बताया कि उसने किशोरी को मंदिर ले जाकर उससे शादी की बाद गोम्मटगिरी के पास वाली मल्टी नेनोद में ले जाकर रखा।  किशोरी युवती की मां ने लड़की गायब होने पर आरोपी गणेश  के विरूद्ध पंढरीनाथ इंदौर के अपराध क्र. 98/19 धारा 363, 354, 354-, 323 भादवि एवं 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम कराया था किंतु युवती की दस्तयाबी के बाद भी आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी ने बताया कि वह प्रकरण कायम होने के बाद से फरार हो गया था जोकि खण्डवा, खरगौन, नीमच, जाबरा दरगाह रतलाम, व रामगंज मंडी राजस्थान में रहकर फरारी काट रहा था। आय के स्त्रोत ना होने तथा अन्यत्र शहरों में फरारी के दौरान रूपयों की आवश्यकता के चलते निरंजनपुर देवास नाका इंदौर में आकर हुलिया बदलकर रहने लगा था जिसे सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्वारा 05 हज़ार रुपये के इनाम की उदघोषणा भी जारी की गई थी।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 64 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 25 सितंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 25 सितंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 64 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी एवं 162 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 24 सितंबर 2019 को 04 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी एवं 162 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2019 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवकी नगर खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विकास पाटिल, अतुल चौहान तथा अंकेश नायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, गौरी नगर इंदौर निवासी बलवंत चौहान, मेघदूत नगर इंदौर निवासी हरीश बड़दे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2019 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बरलई जागीर चौराहा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, ग्राम बरलई जागीर इंदौर निवासी मोहन परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1420 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2019 को 01.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, वरला जिला बड़वानी निवासी जीतसिंह बरनाला, सुखलिया कबीटखेडी इंदौर निवासी नितिन हंसारी, भूरी टेकरी आईडीए मल्टी इंदौर निवासी शादाब पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 04 अवैध देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2019 को 23.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंधी कालोनी गेट के पाससे अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, 676 पंचशील नगर इंदौर निवासी शुभम हार्डिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2019 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रफुल्ल टॉकिज के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, हरिओम नगर इंदौर निवासी करन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, September 24, 2019

*घटना/दुर्घटना के दौरान की जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा हेतु, प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*


इंदौर- 24 सितंबर 2019- किसी अप्रिय स्थिति व अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर सहायता पहुंचाने के उद्‌देश्य से, पुलिस की डायल-100 एफआरवी सेवा एवं पुलिस मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। इस दौरान कई बार दुर्घटना आदि की स्थिति में पीड़ित को समय पर चिकित्सा सहायता नही मिल पाती है, जिसके कारण पीड़ित की हालत गम्भीर अवस्था में पहुंच जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, ऐसी स्थिति में पीड़ित को समय पर कम से कम प्राथमिक स्तर की चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो जाये, इसी को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र निर्देशन में, कल दिनांक 23.09.19 को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में में एफआरवी डायल-100 के पायलट एवं पुलिस स्टाफ व यातायात पुलिस कर्मियो के लिए मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से, फर्स्ट एड एवं सीपीआर की ट्रेनिंग का सेमिनार आयोजित किया गया।

उक्त सेमिनार में प्रमुख रूप से मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर श्री भारत रावत और उनकी पूरी टीम ने किसी दुर्घटना याअप्रिय स्थिति में, हम किस प्रकार पीड़ितों को जल्द से जल्द प्राथमिक स्तर की चिकित्सा सहायता कर सकते है व कैसे हम उनकी जान बचाने में मददगार बन सकते है उपरोक्त ट्रेनिंग दी गयी व इस दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारे में भी बताया गया। साथ ही हमे अपने ह्‌द्‌य को स्वस्थ रखने के लिये किस प्रकार की जीवनशैली अपनाना चाहियें, उसकों ध्यान में रखने वाली बातों से भी अवगत करवाया गया।






इस प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री सूरज वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री अनिल पाटीदार, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व श्री महेन्द्र जैन, अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक गांधी नगर सुश्री सौम्या जैन, उप पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश रैनवाल, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) श्री अजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में इंदौर शहर में संचालित एफआरवी डायल-100 के पायलट्‌स व पुलिस स्टाफ एवं यातायात पुलिस कर्मियों ने उक्त प्रशिक्षण प्राप्त किया।

★ *क्राईम ब्रांच इन्दौर ने फायर आर्म्स बनाने वाले कारखाने पर मारा छापा ।* ★ *अवैध हथियार बनाने वाले कारखाने के सरगना सहित कुल 05 आरोपी गिरफ्तार।*

★ *आरोपियों के कब्जे से 21 पिस्टल व 06 कट्टे सहित कुल 27 अवैध हथियार बरामद।*

★ *भारी संख्या में निर्माणाधीन हथियार सहित फायर आर्म्स बनाने के औजार तथा कच्चे माल की सामग्री बरामद।*

★ *जिला बड़वानी के 02 सिकलीगर सहित छतरपुर से अवैध हथियारों की डिलीवरी लेने आया तस्कर भी धराया।*

★ *तस्कर पीतल के बर्तन की फैक्ट्री में करता है काम।*

★ *कच्चे माल को चुराकर करता था सिकलीगरों को सप्लाय, सिकलीगर पीतल का उपयोग कर बनाते थे हथियार।*

★ *थाना कनाड़िया एवं सेंट्रल कोतवाली पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच ने की संयुक्त कार्यवाही।*

इन्दौर- दिनांक 24 सितंबर 2019- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर झोन इंदौर श्री वरूण कपूर महोदय द्वारा पुलिस महानिदेशक महोदय म0प्र0 के निर्देशानुसार पुलिस मुखयालय भोपाल द्वारा जारी किये गये ''आग्नेय शस्त्रों के विरूद्ध विशेष अभियान दिनांक 15.09.2019 से 15.10.2019 तक '' के तहत अवैध हथियारों की खरीद/फरोखत व तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु झोन के समस्त जिलों केपुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शहर इंदौर में अवैध हथियारो की खरीद/फरोखत, परिवहन व उनके विनिर्माण को रोकने के लिये तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त आरोंपियों की धरपकड़ कर उन पर विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के पालन में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस बिन्दु पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

        शहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोखत में पूर्व में पकड़े गये आरोपियों एवं सिकलीगरों से पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई थी कि इंदौर के सीमावर्ती जिलों धार, बड़वानी, खरगौन, खण्डवा देवास आदि जिलों के सिकलीगरों का संपर्क अन्य प्रदेशों से भी है जहां के तस्कर इंदौर संभाग के जिलों के सिकलीगरों से अवैध हथियार की खरीद फरोखत कर देश के विभिन्न राज्यों में ऊँचे दामों में सप्लाय करते हैं। क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को पता लगा था कि, उमठीथाना बरला जिला बड़वानी के सिकलीगरों द्वारा बड़े पैमाने पर इंदौर आकर, बाहरी राज्यों तथा प्रदेद्गा के अन्य शहरों के तस्करों को अवैघ हथियारों की सप्लाय की जा रही है। इसी दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा सिकगलीरों की निगरानी की गई तो यह विदित हुआ कि जिला बड़वानी के उमठी गांव थाना बरला का सिकलीगर, चरण सिंह, छतरपुर से अवैध हथियारों की डिलीवरी लेने आये हुये तस्कर को फायर आर्म्स सप्लाय करने के लिय इंदौर आ रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए इंदौर रेलवे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर चरण सिंह सिकलीगर उम्र 26 वर्ष एवं राजकुमार उर्फ राजू पिता सोहनलाल राजपूत उम्र 49 साल निवासी शुक्लाना मोहल्ला छतरपुर को संदेह के आधार पर पकड़ा गया जिनकी मौके पर तलाशी लेने पर आरोपी सिकलीगर चण सिंह के कब्जे से से 09 अवैध हथियार बरामद एवं राजकुमार उर्फ राजू राजपूत के कब्जे से 13 अवैध हथियार व  जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध तरीके से आग्नेय शस्त्रों की खरीद फरोखत तथा परिवहन करने के परिपेक्ष्य में पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गयाजिनके विरूद्ध थाना सेंट्रल कोतवाली में अपराध क्रमांक 212/19 धारा 25, 27, 3, 25(1-बी)(अ) एवं 213/19 धारा धारा 25, 27, 25(1-बी)(अ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
          आरोपी राजकुमार छतरपुर जिले का रहने वाला है तथा बर्तन बनाने की फेक्ट्री में काम करता है। आरोपी लम्बे समय से विभिन्न जिलों के सिकलीगरों से अवैध हथियार खरीदकर छतरपुर, ग्वालियर, दतिया व उसके आसपास के क्षेत्रों के आपराधिक तत्वों को मोटी कीमत पर बेचने का काम करते आ रहा है। आरोपी राजकुमार पूर्व में भी अवैध हथियार बेचने के आरोप में थाना डबरा जिला ग्वालियर में कई बार पकड़ा जाकर जेल में निरूद्ध किया जा चुका है जोकि आदतन आय के स्त्रोत के लिये अवैध हथियारों की तस्करी को अपना पेशा मान चुका है। आरोपी समय के साथ अपने रहने का स्थान एवं शहर बदलता रहता है, तथा जहां भी रहने के लिये नया स्थान चुनता है वहां के स्थानीय आपराधिक किस्म के लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें हथियार दिलानें के ऑर्डर लेता है तथा सिकलीगरों से हथियार प्राप्त कर उन्हें बेच देता है। आरोपी राजकुमार पीतल के बर्तन बनाने वाली फेक्ट्री में काम करता है फेक्ट्री में बर्तनबनाने में लगने वाले कच्चे माल को चुराकर हथियार बनाने वाले सिकलीगरों को देता है जिसका प्रयोग सिकलीगर हथियार बनाने में करते हैं।

           आरोपी चरण सिंह सिकलीगर अपने पैतृक गांव उमठी थाना बरला जिला बड़वानी में ही अवैध हथियार बनाने का काम करता है एवं उपरोक्त आपराधिक कृत्य में लिप्त होने के चलते वह कई बार पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार किया जाकर जेल में निरूद्ध किया जा चुका है। आरोपी चरण सिंह से कक्षा 05 वीं तक पढ़ा है तथा फायर आर्म्स आयुधों का निर्माण तथा क्रय-विक्रय का काम पेद्गाा बतौर करता है। सिकलीगर चरण सिंह से पूछताछ में अवैध हथियार बनाने के कारखाने के संबंध में जानकारी मिली तो क्राईम ब्रांच व थाना सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उमठी थाना बरला जिला बड़वानी में सिकलीगर के बताये स्थान पर दबिश देकर अवैध हथियार बनाने के औजार, हथियार बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चे माल, सहित अधबने हथियार भी बरामद किये एवं अवैध हथियार बनाने के उक्त अड्‌डे को नष्ट किया। मौके से पिस्टल बनाने की बैरल (नाल), 06 नग रैती, लोहा या धातु काटने की आरी, संसी, पिस्टल बनाने का फर्मा, मैगजीन का फर्मा, स्प्रिंग, लोंहे की ठोकपीट करने के लिये प्रयुक्त होने वाली निहाई, लोहा गर्म करने के लिये भट्‌टी में प्रयोग होने वाला चरखी चाला पंखा आदि उपकरण बरामद किये गये हैं।
           आरोपी चरण सिंह सिकलीगर ने पूछताछ में बताया कि उसका जीतसिंह नामक अन्य साथी भी इंदौर में हथियार डिलीवर करने आया है प्राप्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच व थाना कनाडिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी 3. जीतसिंह सिकलीगर नि. ग्राम उमठी जिला बड़वानी को पकड़ा जिसके पास से 02 अवैध हथियार बरामद हुए। आरोपी जीतसिंह ने पूछताछ में इंदौर के जिन दो लोगों को अवैध हथियार बेचना स्वीकार किया उनके विरूद्ध थाना कनाड़िया एवं क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम संयुक्त कार्यवाही में पतारसी कर आरोपी 4. नितिन हंसारी पिता राजू हंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी 232 सुखलिया कबीटखेड़ी इंदौर एवं 5. शादाब पठान पिता सादिक पठान उम्र 21 वर्ष निवासी सी ब्लॉक 8 भूरी टेकरी आईडिया मल्टी कनाडिया इंदौर को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से दो अवैध पिस्टल बरामद हुईं। आरोपियों के विरूद्ध थाना कनाड़िया में क्रमद्गाः अपराध क्रमांक 493/19, 494/19, 495/19 धारा 25आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किये गये हैं।
           आरोपी नितिन हंसारी ड्रायवरी का काम करता है एवं इसका पूर्व का भी आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। आरोपी नितिन पर थाना हीरा नगर में लूट, हत्या के प्रयास, मारपीट, लड़ाई झगड़ा आदि के कई प्रकरण पूर्व सं पंजीबद्ध हैं। आरोपी शादाब पठान मजदूरी करता है एवं पूर्व में डकैती की योजना में थाना कनाडिया की कार्यवाही में जेल में निरूद्ध किया जा चुका है।
        क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने थाना सेन्ट्रल कोतवाली, थाना कनाडिया के साथ्ज्ञ संयुक्त कार्यवाही करते हुये अपने आसूचना संकलन के माध्यम से 05 बदमाशों को पकड़कर उनके कब्जे से 27 अवैध हथियार, फैक्ट्री के अन्य सामान सहित जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता अर्जित की है। क्राईम ब्रांच की अवैध हथियारों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही से, शहर में कुखयात अपराधियों द्वारा आग्नेय शस्त्रों को दुरुपयोग कर घटित करने वाली वारदातों में नगण्यता परिलक्षित हुई है।




Monday, September 23, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 23 सितंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 23 सितंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 71 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

12 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 50 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को 02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 50 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजु आवास विहार कालोनी का गार्डन से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रवि तोमर, मनीष सेन, सोनु पालीवाल, संदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को 22.35 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 9 मेन रोड कुमावत हार्डवेयर के पास खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, निशांत, सुनील सिंह, राजेश, रशीद, सियाराम, ओमप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6455 रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कलदिनांक 22 सितंबर 2019 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईट भट्‌टा के पास ग्राम केवटी से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, महेश, गुरदीप, मनोज वर्मा, नरेंद्र प्रजापति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8230 रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार पुल के पास से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 60/6 परदेशीपुरा निवासी राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आजाद नगर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 123 गोली कारखाना आजाद नगर निवासी मो असरफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20000 रूपयें कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कलदिनांक 22 सितंबर 2019 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साधु वासवानी गार्डन के पास सिंधी कालोनी से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 85 वीर सावरकर नगर निवासी हेमंत शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेलीखेडा नालें के पास और ड्रीमलैंड चौराहा मंहु से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, करोंदिया चौपाटी थाना किशनगंज निवासी अफसर और रिछाबार्डी निवासी उजैब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1650 रूपयें कीमत की 5 लीटर व 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल ढाबा फोरलेन रोड टी ही गांव और कालका ढाबा के पास चौपाटी से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, ग्राम टीही निवासी अशोक और 203 अदिति विहार कालोनी भाटखेडी निवासी विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2340 रूपयें कीमत की 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्वआबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होटल वाव के सामनें सिटी बस स्टाप के पास भमौरी से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम सनावदिया धुलघाटी नई कालोनी थाना खुडैल इंदौर निवासी सुनील पिता मोरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाका कालका माता मंदिर के पास और विश्रांति चौराहा हनुमान मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, 488 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी रोहित और 448 शीलनाथ कैंप निवासी रितिकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के सामनें सांवेर रोड मांगलिया से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, पटेल कीचाल मांगलिया इंदौर निवासी प्रिंस उर्फ प्रदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2019 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर ब्रिज के पास मंहु से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 86 केशव नगर कोदरिया मंहु निवासी विकास पिता अनिल पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।