Friday, August 16, 2019

· 3 शातिर वाहन चोर क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में।



·        शहर से गाड़ी चुराकर सस्ते दामों में बेचते थे।
·        आरोपियों से 02 दोपहिया  वाहन बरामद।

इंदौर- 16 अगस्त 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर  श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा शहर मे  वाहन चोरी की वारदतों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियो की पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारत्मय मे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा, इन्दौर श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच इंदौर की टीम को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। 
        थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से  सूचना प्राप्त हुई थी कि, थाना चंदन नगर क्षेत्र मे एक व्यक्ति चोरी की गाड़ी से घूम रहा है जिसकी पतारसी हेतु क्राईम ब्राँच की टीम ने थाना चंदन नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए संदेही अखलाख पिता उस्मान एहमद उम्र 48 साल निवासी 57 कड़ाव घाट जिला इंदौर को पकङ़ा। पुलिस द्वारा जब उससे गाड़ी के बारे में पूछताछ की गयी, तब वह गाड़ी के कागजात दिखाने में आनाकानी करने लगा एवं उसने गाड़ी चोरी करना बताया। संबंधित थाने से जानकारी प्राप्त करने पर उक्त वाहन के संबंध में अपराध क्रमांक 776/19 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध होकर विवेचनारत् होना बताया।
      संदेही अखलाख पिता उस्मान एहमद निवासी- 57 कड़ाव घाट ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है तथा आरोपी द्वारा पूछताछ में  थाना अन्नपूर्णा मे धारा  34(2) आबकारी अधिनियम में मय वाहन के  गिरफ्तार होना बताया। 
      आरोपी की निशानदेही पर उसके अन्य दो साथी 1.शुभम उर्फ सुदान पिता हेमराज बड़ौदिया निवासी नंद बाग कालोनी एवं 2. शुभम पिता मनीराम राठौर निवासी नंदबाग कालोनी को गिरफ्तार किया गया जिनसे 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया । वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उक्त वाहन की थाना एरोड्रम मे अपराध क्र 516/19 धारा 379 भादवि दर्ज होकर विवेचना जारी होना पाया गया।
                आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके अन्य साथी दारानो को पकडे जाने पर और भी दो पहिया वाहन मिलने की संभावना है। उक्त आरोपीगणो से 02 दो पहिया वाहन बरामद किए जा चुके है एवं और भी गाड़ीयाँ बरामद होने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 30 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 16 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 30 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

08 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गिरफ्तारी एवं 27 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अगस्त2019 को 04 गिरफ्तारी एवं 27 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2019 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू नगर रोड न 5 इन्दौर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, विजय उर्फ पप्पु पिता नारायण नागवंशी, प्रदीप पिता अनिल सेरे, शकंर पिता दुलीचंद ओंकार पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2019 को 08.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर म न 312 के सामनें चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 312 चमार मोहल्ला खजराना निवासी सोनाबाई पति राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2019 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चित्रकुट नगरइन्दौर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, चित्रकुट नगर निवासी दशरथ पिता हीरालाल जी कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2019 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामनें ग्राम बदरखां इन्दौर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, ग्राम बदरखा निवासी भेरूलाल पिता राजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2019 को 23.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल पार्किंग परिसर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 302 शिवाजी नगर निवासी विशाल पिता सत्यनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त की गई।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2019 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमपीपब्लिक स्कुल स्कुल चौराहा 60 फिट रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 09 पुरानी कलाली के पास मारूती पैलेस नगीन नगर निवासी तुषार पिता अशोकपुरी गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, August 14, 2019

· कोर्ट केस में राजीनामा का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी देने वाला बदमाश गौरव भाट, पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्तार।



·     आरोपी गौरव भाट  है, थाना रावजी बाजार क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश

इन्दौर - दिनांक 14 अगस्त 2019 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय इन्दौर श्रीमती रुचि वर्द्धन मिश्र द्वारा गुंडों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के पालन में पुलिस अधीक्षक महोदय (पश्चिम) श्री अवधेश गोस्वामी,  अति. पुलिस अधीक्षक  झोन-1 श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सराफा श्री डी.के तिवारी के मार्गदर्शन में  lथाना प्रभारी छत्रीपुरा, संतोष सिंह यादव इन्दौर ने थाना छत्रीपुरा पर दर्ज अपराध क्रमांक - 275/ 2019 धारा 507 195 क 34 भा द वि जिसमें आरोपी गौरव पिता बाबू सिंह भाट व अन्य ने फरियादी देवेंद्र सिंह पिता रघुनाथ सिंह निवासी छत्रीबाग इंदौर को मोबाइल फोन पर पुराने केस में राजीनामा करने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी।

 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने टीम गठित कर सूचना संकलन के आधार पर नार्थथोड़ा देशी कलाली के बाहर घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी थाना रावजी बाजार का सूचीबद्ध कुख्यात गुंडा है जिस पर थाना रावजी बाजार एवं छतरीपुरा में गंभीर श्रेणी के 22 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। आम जनमानस में बदमाश की दहशत खत्म करने के लिए गिरफ्तार कर जनता के बीच ले जाया गया।

           कुख्यात बदमाश को सूचना संकलन के आधार पर तुरंत  गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक भोला सिंह तोमर, आरक्षक राजेश मिश्रा एवं आरक्षक अमरीश की सराहनीय  भूमिका रही ।




महिला ने अपनी किरायेदार के साथ मिलकर दिया, अपनी ही सहेली के घर चोरी की घटना को अंजाम।


·        
·        सहेली को अपने घर खाने पर बुलाकर, दोस्ती की आड़ में की नकबजनी की वारदात।
·        दोनों शातिरमहिलाओं से चोरी का लाखो का माल बरामद।
·        सहेली को घर में रखे जेवरात की जानकारी देना पड़ा मंहगा।

इन्दौर - दिनांक 14 अगस्त 2019- पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत वीणा नगर निवासी फरियादी राजपाल सिंह जादौन द्वारा थाने आकर रिपोर्ट किया कि, दिनांक 05-08-19 को फरियादी शिर्डी महाराष्ट्र गया था, तब उसकी पत्नी कविता जादौन द्वारा फोन पर बताया गया कि उस दिन शाम करीबन 08-30 बजे वह उसकी सहेली पिंकी राठौर के घर खाना खाने गई थी, जब वह वापस आई तो घर के दरवाजे खुले हुये थे और उसने अदर आकर देखा तो घर का सामान बिखरा पडा था व कमरे में रखे सोने व चांदी के जेवरात व नगदी रूपये नही थे, जिन्हे कोई अज्ञात बदमाश घर में घुसकर चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना हीरा नगर द्वारा अप क्र 545/19 धारा 457 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-3 श्री प्रशांत चौबे द्वारां थाना प्रभारी हीरानगरराजीव सिंह भदौरिया की टीम को उचित दिशा-निर्देश देकर योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया।    
पुलिस थाना हीरानगर की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में बारिकी से सभी साक्ष्य संकलन व जानकारी प्राप्त की गयी। जिसमें फरियादी की पत्नी कल्पना जादौन की सहेली पिंकी पति अजय राठौर उम्र 36 साल निवासी 33 कल्पना नगर इंदौर पर शक हुआ, क्योंकि जिस समय कविता जादौन अपनी सहेली पिंकी राठौर के घर खाना खाने गई थी उसी समय चोरी हुई थी। और पुलिस का शक और पुखता हुआ क्योकि जब पिंकी से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसका व्यवहार असामान्य लगा। जिस पर से पुलिस द्वारा पिंकी राठौर की गतिविधियों पर निगाह रखी तो उसके आचरण में अन्तर दिखाई दिया। शक के बिनाह पर ही पुलिस द्वारा जब पिंकी से हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया, साथ ही यह भी बताया कि उसने यह घटना अपनी किरायेदार पूजा पति चदन डाबर उम्र 21 साल निवासी 33 कल्पना नगर इंदौर के साथ मिलकर की है और बाद में चोरी किए गये मश्रुका को आधा-आधा बाँट लेने की बात बताई।
पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की गई तो उक्त दोनों महिलाओं द्वारा बताया गया कि पिंकी राठौरजो कि कविता जादौन की सहेली है, इसलिये  पिंकी का कविता के घऱ आना-जाना था। पिंकी ने कविता के घर काफी पैसा देखा तो उसके मन में लालच आ गया, तब उसने अपनी किरायेदार पूजा डाबर के साथ मिलकर कविता के घर चोरी करने का प्लान बनाया। उस प्लान के तहत ही पिंकी द्वारा कविता को अपने घर खाने पर बुलाकर उसके घर की चाबींया अपनी किरायेदार पूजा को लाकर दी, जब तक कविता पिंकी के घर खाना खा रही थी तब तक पिंकी की किरायदार पूजा डाबर द्वारा कविता के घर से सोने-चांदी के जैवरात व नगदी चुराकर वापस अपने घर आ गई थी और पूजा द्वारा सारा सामान अपने घर की छत पर छुपाकर रख दिया था। दोनों आरोपियाओं ने उक्त मश्रुका जिसमें सोने-चादी के जेवर तथा नगदी 1,09,100 रू फदियादिया के घर वीणा नगर सुखलिया क्षैत्र से चुराया जाना बताया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपी मलिाओं को गिफ्तार कर, चोरी का सामान जप्त किया गया है।, जिसमें सोने की अंगूठी-03, सोने की चैन-01, मंगलसूत्र-01, नाक का कांटा-01, चादी की पायजैब-02 जोड, चांदी की पैजनी-01 जौड,  बिछुडी, बच्चों के हाथ का चांदी का कडा एवं चांदी के सिक्के व नगदी 1,09,100 रूपये सहित लगभग कुल 5लाख रूपये का मश्रुका बरामद किया गया है।
गिरफ्तार उक्त दोनों महिलाओं से थाना क्षेत्र के अन्य स्थानों पर हुई चोरियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
                उक्त प्रकरण का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर राजीव सिंह भदौरिया, उनि सुमन तिवारी, सउनि एच एच कुरैशी, प्रआर 1182 पंकज सिंह, आर 2036 महेन्द्र सिंह, आर1948 अजीत यादव एवं आर 719 सुनिल बाजपेयी की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 14 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 14 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 105 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

08 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 56 गिरफ्तारी एवं 162 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 13 अगस्त 2019 को 04 गैर जमानती, 56 गिरफ्तारी एवं 162 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2019 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंधी कालोनी बगीचा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दिनेश पिता शिवाजी, अजय पिता पप्पु, जितेंद्र पिता राजेश, रवि पिता दिलीप, संजय पिता सोमाभाई, सुनिल पिता चंदु, देवा पिता राजेश गुजराती, राहुल पिता कैलाश, विपुल पिता राजु, आनंद पिता राजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये। 
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2019 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अशोक नगर गार्डन में स्ट्रीट लाईट के नीचें इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सुनील पिता रमेशचंद्र राठौर, राजेशपिता गन्नुलाल नरवरिया, राकेश पिता कन्हैय्यालाल तेजी, गौरव पिता दिनेश सेन, बंटी पिता रमेश मुखयाकर, भगवति पिता श्यामलाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2019 को 14.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जेआर जी ब्रीज के नीचें ग्राम अर्जुन बरोदा थाना क्षिप्रा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, भमौरी टेकरी के उपर थाना हंडिया जिला हरदा निवासी महेश पिता लाखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, August 13, 2019

इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा की गयी, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गयी शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैकिंग



इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर को सुरक्षित रखने के उद्‌देश्य से तथा महत्वपूर्ण दिवस व त्यौहार आदि को दृष्टिगत रखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग प्रतिदिन की जा रही है।
इस कड़ी में आज दिनांक 13.08.19 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के सरवटे बस स्टेण्ड, गंगवाल बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, प्रमुख मॉल्स, खजराना गणेश मंदिर, हाई कोर्ट परिसर, आरएपीटीसी ग्राउण्ड, व अन्य प्रमुख मंदिरों व महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 13 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 55 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

12 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गिरफ्तारी एवं 52 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अगस्त2019 को 09 गिरफ्तारी एवं 52 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ट्रक पांर्किग कलकत्ता के सामनें देवास नाका इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मोहनसिंह पिता हुकुमचंद्र लोगरे, सुरेश पिता भागचंद उज्जैनी, अमरचंद पिता मुन्नालाल जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 13.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मायाखेडी काकड टीजीबी होटल के पास बासपास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अविनाश पिता बद्रीलाल हरड,शुभम पिता रमेश कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल पानी की टंकी के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 442 तिवारी भवन भागीरथपुरा निवासी गोपाल पिता पुरूषोत्तम गौड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 5 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेशम केंद्र के पास एम आर 4 रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 794 भागीरथपुरा थाना बाणगंगा निवासी शिवम पिता महेश ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 20.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 51 खेत के पास रोड पर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 116/1 पंचमुर्ति नगर निवासी हेमंत पिता विष्णु बहेनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 1700 रूपयें कीमत की 25 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पातालपानी रोड ग्राम कोदरिया इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कोदरिया निवासी रमेश पिता देवीलाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 20 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के पास देवास नाका एबी रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 255/3 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी मयंक पिता राजेश वागमारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुशवाह नगर और नंदबाग मेन रोड बाणगंगा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, कुशवाह नगर इंदौरनिवासी सुरज पिता रामाश्रय कौशल और 163/3 वृंदावन कालोनी पंडित टेंट के पीछे निवासी विकास उर्फ साहिल पिता रामनिहोरे साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध चाकू जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 21.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इल्वा कालेज गेट के सामनें लोहा मंडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 128 बीके सिंधी कालोनी निवासी हेमू पिता वेदप्रकाश लोट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्की ढाबा के सामनें कांकरिया हातोद इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, नई आबादी हातोद निवासी रवि पिता रमेश भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।