Tuesday, August 13, 2019

इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा की गयी, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गयी शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैकिंग



इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर को सुरक्षित रखने के उद्‌देश्य से तथा महत्वपूर्ण दिवस व त्यौहार आदि को दृष्टिगत रखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग प्रतिदिन की जा रही है।
इस कड़ी में आज दिनांक 13.08.19 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के सरवटे बस स्टेण्ड, गंगवाल बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, प्रमुख मॉल्स, खजराना गणेश मंदिर, हाई कोर्ट परिसर, आरएपीटीसी ग्राउण्ड, व अन्य प्रमुख मंदिरों व महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 13 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 55 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

12 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गिरफ्तारी एवं 52 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अगस्त2019 को 09 गिरफ्तारी एवं 52 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ट्रक पांर्किग कलकत्ता के सामनें देवास नाका इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मोहनसिंह पिता हुकुमचंद्र लोगरे, सुरेश पिता भागचंद उज्जैनी, अमरचंद पिता मुन्नालाल जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 13.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मायाखेडी काकड टीजीबी होटल के पास बासपास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अविनाश पिता बद्रीलाल हरड,शुभम पिता रमेश कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल पानी की टंकी के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 442 तिवारी भवन भागीरथपुरा निवासी गोपाल पिता पुरूषोत्तम गौड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 5 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेशम केंद्र के पास एम आर 4 रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 794 भागीरथपुरा थाना बाणगंगा निवासी शिवम पिता महेश ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 20.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 51 खेत के पास रोड पर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 116/1 पंचमुर्ति नगर निवासी हेमंत पिता विष्णु बहेनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 1700 रूपयें कीमत की 25 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पातालपानी रोड ग्राम कोदरिया इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कोदरिया निवासी रमेश पिता देवीलाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 20 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के पास देवास नाका एबी रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 255/3 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी मयंक पिता राजेश वागमारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुशवाह नगर और नंदबाग मेन रोड बाणगंगा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, कुशवाह नगर इंदौरनिवासी सुरज पिता रामाश्रय कौशल और 163/3 वृंदावन कालोनी पंडित टेंट के पीछे निवासी विकास उर्फ साहिल पिता रामनिहोरे साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध चाकू जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 21.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इल्वा कालेज गेट के सामनें लोहा मंडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 128 बीके सिंधी कालोनी निवासी हेमू पिता वेदप्रकाश लोट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2019 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्की ढाबा के सामनें कांकरिया हातोद इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, नई आबादी हातोद निवासी रवि पिता रमेश भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, August 12, 2019

प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को, तत्काल डायल-100 ने पहुंचाया अस्पताल।



इंदौर- 12 अगस्त 2019-  राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल पर दिनांक 12-08-2019 को  सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना देपालपुर के अंतर्गत एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसमे महिला को अस्पताल ले जाने के लिए कोई भी साधन नहीं मिल पा रहा है।
उक्त सूचना प्राप्ति पर जिले थाना देपालपुर की डायल-100 एफ़आरवी क्र.34 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ़आरवी स्टाफ द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा कि, महिला प्रसव पीड़ा से परेशान है, और कोई एंबुलेंस आदि की सुविधा ना होने से, डायल-100 एफ़आरवी वाहन की मदद से स्टाफ द्वारा, परिजनो के साथ शासकीय अस्पताल देपालपुर लाया गया।

★ नशीली ड्रग्स ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 02 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



★ लम्बे समय से अवैध मादक पदार्थों की गतिविधयों में संलिप्त थे आरोपीगण।

★ युवाओं तथा आपराधिक तत्वों को मंहगे दामों में अवैध ड्रग्स बेचकर, नशेे का आदी बना रहे थे आरोपीगण।

★ आरोपियों के कब्जे से लगभग 03 लाख रूपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद।

★ आरोपीगणों को ड्रग्स सप्लाय करने वाले, तस्कर को भी पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी क्राईम ब्रांच।

★ मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त चैन की पतारसी जारी।

★ पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध आपरेशन प्रहार चलाकर की जा रही है कार्यवाही।

इंदौर- 12 अगस्त 2019-  पुलिस मुख्यालय भोपाल म प्र द्वारा राज्य स्तर पर मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रहार नामक अभियान चलाकर  प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इन्दौर जोन इन्दौर व्दारा अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये मादक पदार्थाें के विरूद्ध अभियाल चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु इंदौर इन्दौर झोन को पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र इन्दौर (शहर), द्वारा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर, उनकी धरपकड़ हेतु पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गये थे। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।

क्राईम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी  करने वाले अपराधियों की पतासाजी हेतु आसूचना संकलित के लिये मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना खजराना क्षेत्र में कुछ लोग लगातार अवैध मादक पदार्थ  ब्राउन शुगर की सप्लाय कर युवाओं, व्यापारी वर्ग, तथा आपराधिक किस्म के लोगों को नशे का आदी बना रहे है जोकि नशे की हालत में बड़ी सघन्य वारदातों को भी अंजाम देते हैं। प्राप्त सूचना पर, क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना खजराना पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये,  थाना खजराना क्षेत्र में सघन छानबीन कर पतासाजी कर, 02 व्यक्तियों 1. नौशाद उर्फ काणा पिता बाबू खाँ उम्र 35 साल निवासी 2 रीली गौहर नगर खजराना इंदौर एवं 2. शकील उर्फ भंडारी पिता रफीक खान निवासी राजीवनगर बङला खजराना इंदौर को पकङा जिनके पास अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना के चलते, मौके पर संदेह के आधार पर तलाशी ली गई जिसमें  नौशाद के कब्जे से 14 ग्राम एवं शकील के कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन ब्राउन शुगर बरामद गई की गई जिसके संबंध में लायसेंस तलब करने पर उपरोक्त दोनों आरोपियों ने अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेचना स्वीकार किया, जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब तीन लाख पचास हजार रुपये है। दोनों आरोपीगणों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर, आरोपियों के विरूद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 914/19 धारा 08/21 स्वापक औषधि तथा मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कियाजाकर विवेचना में लिया गया।
      आरोपी नौशाद ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह पशेे से ड्रायवरी का काम करता है। वह कक्षा तीसरी तक पढ़ा लिखा है। आरोपी वाहन चालकों, के साथ नशा करने लगा था तथा नशे की लत के चलते वह ब्राउन शुगर पीने का आदी हो गया था। आरोपी फुटकर विक्रेताओं से ब्राउन शुगर खरीदता था जिसमें आरोपी ने कबूल किया कि वह खजराना के इमरान नामक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदता था इमरान को गत दिनों क्राईम ब्रांच ने ब्राउन शुगर के साथ पकड़कर जेल में निरूद्ध कराया हैं। आरोपी ने बताया कि वह करीब डेढ साल से अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों में संलिप्त है। 
आरोपी शकील ने पूछताछ में बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है, तथा 5वीं तक पढ़ा  है। आरोपी शकील, नौशाद के साथ मिलकर, नशीले ड्रग्स ब्राउन शुगर की पड़िया बनाकर लोगों को बेचा करता था। आरोपी शकील, इमरान का चचेरा भाई है जोकि इमरान से पावडर चारीदकर, आरोपी नौशाद को दिलवाता था तथा स्वयं भी बेचता था।
            दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है जिसे जप्त कर दोनों आरेापियों को पकड़कर थाना खजराना पुलिस के सुपुर्द किय गया है। आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त चैन गिरोह के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों के नाम सामने आने पर उनके विरूद्ध भी वैद्यानिक कार्यवाही की जायेगी।




Sunday, August 11, 2019

★ *इन्दौर शहर में अवैध मादक पदार्थ ब्राउनशुगर बेचने वाला 01 आरोपी क्राईम ब्रांच, इन्दौर की गिरफ्त में।* ★ *सीमावर्ती जिलों से लाकर इंदौर में करता था आरोपी युवाओं, आपराधिक तत्वों तथा नशे के आदी लोगों, को पुड़िया बनाकर ब्राउन शुगर की तस्करी ।* ★ *आरोपी से करीबन 01 लाख रूपये कीमत की अवैध ब्राउन शुगर बरामद।*



 इन्दौर- 11 अगस्त 2019- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इन्दौर जोन इन्दौर व्दारा शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये मादक पदार्थाें के विरूद्ध अभियाल चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु इंदौर इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र द्वारा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर, उनकी धरपकड़ हेतु पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गये थे। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
             उक्त निर्देशों के तारतम्य में पतासाजी तथा सूचना संकलन के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना कनाड़िया  क्षेत्र में जेएमबी फार्महाउस  के पास अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचने के लिए घूम रहा है जोकि कनाड़िया क्षेत्र  के व्यापारियों तथा विद्यार्थियों के अलावा वहाँ के आपराधिक तत्वों को  भी ब्रॉउन शुगर सप्लाय करता है।  सूचना पर से थाना-कनाड़िया पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये  मौके पर से घेराबंदी कर, इमरान उर्फ़ मंजर पिता इशाक उम्र 30 वर्ष निवासी राजीवनगर बड़ला खजराना इंदौर को पतासाजी कर घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी मौके पर तलाशी लेने पर उसके कब्जे  से  10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई।  आरोपी ने पूछताछ में अवैध तरीके से मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी युवाओं तथा आपराधिक किस्म के लोगों को बेचना बताया।
        आरोपी इमरान कक्षा पाँच तक पढा लिखा है तथा पेशे से मजदूरी करता है। आरोपी ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ नशा करना सीख गया था उसके बाद लगातार 08 वर्ष से नशा कर रहा है आरोपी नशे की लत के चलते मजदूरी तथा मेहनत करकमानेखाने में असमर्थ हो गया था जिसके चलते नशे के लिए मादक पदार्थो की खरीदी हेतु रुपयों की आवश्यकता होने पर वह ब्राउन शुगर की खरीदी कर पूड़ियाँ बनाकर लोगों को तीन गुने दामों में बेचने लगा था ।  क्त दोनों

आरोपी का कृत्य धारा-8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से, पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना-कनाड़िया मे अपराध क्रमांक-399/19 धारा-8/21 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी अधीनियम 1985 के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया।

         आरोपी किन-लोगो से मादकपदार्थ खरीदताे था तथा किन-किन लोगों को सप्लाय करता था इस संबंध मे पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जायेगी तथा अन्य लोगों के नाम सामने आने पर उनके विरुध्द भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 11 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 80 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 123 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 10 अगस्त 2019 को 07 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 123 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 27 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेंट पलोटी स्कुल के पास वाली गली पुराना गौरी नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 149 आदीनाथ नगर इंदौर निवासी सुभाष उर्फ विक्की पिता राजा यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना सेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन रोड एसबीआई बैंक के सामनें इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मोहसीन पिता सुभान खान, मो नवाब पिता सुल्तान शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1920 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थानाखजराना द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वेलोसिटी टाकीज के पास खाली मैदान लाईट के खंबे के पास खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विकास पिता श्रीराम, साहिल पिता लक्ष्मीनारायण, जितेंद्र पिता रामप्रसाद यादव, राम पिता शेषप्रकाश वर्मा, बालकिशन पिता रमेश खटिक, विनोद पिता राजेंद्र खटिक और गणेश पिता किशन मराठा, वसीम पिता मो हुसैन, राकेश पिता आसाराम अहिरवार, सोनु पिता रमेश वर्मा, सन्नी पिता लक्ष्मीनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7350 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुंदर काम्पलेक्स के पास मैकेनिक नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सुनील पिता बाबुलाल बारोड, प्रेम पिता श्रीराम रतन पटेल, कैलाश पिता लक्ष्मीनारायण पटेल, हेमराज पिता पन्नालाल कैलवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1550 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 18.30बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेती मंडी ट्रको की आड मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजु उर्फ रूपा पिता जेठा मौर्य, विलाम पिता गरसिंह बावरिया,  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1020 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान के पास ग्राम बदरखा थाना हातोद से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जयविंद पिता सागरसिंह राजपुत, लालसिंह पिता बजयसिंह, गोकुल पिता ओमप्रकाश चौकसे, त्रिलोक पिता भेरूलाल चौहान, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेशनपुरा गणेश मंदिर क चबुतरें पर मंहु मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सुनिल पिता स्व दुर्गालाल, ज्ञानचंद पिता स्व पुनमचंद, लक्की पिता जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रालामंडल पटेल कालेज के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रालामडंल निवासी सरदार पिता प्रताप सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुल के पास एबी रोड ग्राम लसुडिया परमार थाना क्षिप्रा इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मंत्री काम्पलेक्स थाना क्षिप्रा निवासी लोकेश पिता लक्ष्मीनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 11.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास देवी इंद्रा नगरइन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 60 इंद्रा देवी नगर इंदौर निवासी करण पिता ईश्वरी पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह मैदान खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 159 जल्ला कालोनी खजराना इंदौर निवासी शाहरूख पिता छोटु खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्षिप्रा ब्रीज के नीचे सांवेर हतुनिया और सेंटर पाईंट ब्रीज के पास ग्राम राऊखेडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, रामविलास उर्फ बबलु पिता श्यामलाल और राजकुमार पिता रमेश कडोलें इंदौर निवासी शाहरूख पिता छोटु खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।