Monday, June 17, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 40 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 17 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 17 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 40 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

02 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती(स्थायी), 04 गिरफ्तारी एवं 55 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 16 जून 2019 को 02 गैर जमानती(स्थायी), 04 गिरफ्तारी एवं 55 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूकृपा चाय की दुकान मोनुजी ढाबा के पास भोलाराम उस्ताद मार्ग इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मयंक पिता शकंरलाल अग्रवाल, पराग पिता राजेश पाटीदार, तुषार पिता रामअवतार खंडेलवाल, आर्यन पिता राजेश पाटीदार, प्रांशु पिता राकेश पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 190000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 0.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचौलीमर्दाना ब्रिज के पास बायपास रोड में अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, शिवदर्शन नगर शितला माता मंदिर के पास मुसाखेडी निवासी बबलु उर्फ कृष्णा पिता प्रेमसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईगल सिड्‌स के सामनें एबीरोड क्षिप्रा से अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, काम्पलेक्स मदिरा दुकान के सामने बुढी बरलई निवासी आदर्श पिता राजेश कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 04 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 12.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कलाली मोहल्ला देशी कलाली के सामनें छावनी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, 16 विकास नगर सोमनाथ की चाल निवासी जितेंद्र पिता रामनारायण बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त कियागया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय गांधी नगर बगीचें के पास से अवैध हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, सजंय गांधीनगर निवासी गोलु उर्फ सुनील पिता सुरेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मच्छी बाजार देशी कलाली के सामनें से अवैध हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, जबरन कालोनी कलाल कुई के मस्जिद के पीछे रावजी बाजार निवासी जुनेद पिता जफर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 16, 2019

✓ *मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले 04 आरोपी क्राईम ब्रान्च की गिरफ्त में।* ✓ *राहगीरो से मोबाइल झपट कर रफूचक्कर हो जाते थे आरोपी।* ✓ *आरोपियो से 02 एंड्रॉयड मोबाईल फोन हुये बरामद।* ✓ *शौक तथा नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे आरोपीगण वारदातें*


इन्दौर- 16 जून 2019-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर मे मोबाईल की छीनाझपटी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राइम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी में मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक लडका राह चलती महिलाओ से मोबाईल छीन कर भाग जाता है वह थाना गांधीनगर क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया है।  सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रान्च की टीम द्वारा गांधीनगर क्षेत्र में निगरानी उपरांत घेरा बंदी कर आरोपी दीपक पिता ज्ञानचंद मोहे , 18 साल नि.- मकान न. 16/17 राहुल गांधी नगर इंदौर को पकड़ा गया, जिसको पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देकर, वह मोबाइल छीनने की वारदातों के संबंध में पुलिस को गुमराह करने लगा। बाद  सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने व उसके साथी संदीप उर्फ खडकू पिता गंगाराम सोलंकी, 18 साल नि.- राहुल गांधी नगर इंदौर ने मेघदूत गार्डन के सामने वाली गली से जाती हुई एक महिला से एम.आई .कंपनी का फोन झपट लिया था जिसके परिपेक्ष्य में थाना विजयनगर में अपराध पंजीबध्द हुआ था।  उपरोक्त घटनाक्रम के प्रकरण में आऱोपी दीपक व संदीप को पकड़कर थाना विजयनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार एक अन्य घटना में  मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहन पिता महेन्द्र सिहं वालिया, 20 साल नि.- मकान नं. 304 स्कीम नंबर 78 विजय नगर इंदौर व उसके साथी सन्नी उर्फ जोर्ज जोसफ पिता स्व. फ्रान्सीस जोसफ, 32 साल नि.- मकान न. 444 ए.एस. 3 स्कीम नंबर 78 विजय नगर इंदौर को मोबाईल लूट के प्रकरण में घेराबंदी कर पकड़कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया जिन्होंने पुछताछ में 01 मोबाईल फोन एम.आई. वाय-2 को लूटने की घटना को अंजाम देना कबूल किया। उक्त घटनाक्रम के परिपेक्ष्य में थाना भवंरकुआ में अपराध क्रमांक 297/19  में  पंजीबद्ध हुआ था।
आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया तथा आऱोपी मोहन व सन्नी उर्फ जोर्ज के व्दारा अपराध स्वीकारने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियो से पूछताछ की जा रही है जिनसे अन्य कई लूट की घटनाओ के खुलासा होने की संभावना है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 49 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 16 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 16 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 49 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती(स्थायी), 13 गिरफ्तारी एवं 84 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2019 को 10 गैर जमानती(स्थायी), 13 गिरफ्तारी एवं 84 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 15 जून 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी ग्वालटोली राम मंदिर के पास और इमलेश्वर मंदिर के पास से सार्वजनिक स्थान पर से शराब पितें हुए मिलें, 503 गली न 2 विनोबा नगर राम मंदिर के पास निवासी कुनाल कैथवास पिता बाबुलाल कैथवास और ओल्ड पलासिया अपार्टमेंट निवासी दिनेश पिता सरतार अजनारें को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, June 15, 2019

· थाना तेजाजीनगर क्षेत्रांतर्गत किराये के मकान मे चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, 05 युवती व 02 युवक सहित, कुल 07 आरोपी क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त में।



·        मुंबई, कोलकत्ता व ग्वालियर के सेक्स वर्कर धराये।

·    फेसबुक मैसेन्जर, व्हाट्सऐप तथा इंन्स्टाग्राम के माध्यम से लड़कियों के आकर्षक फोटो भेजकर ग्राहकों को लुभाते थे दलाल।

·  आरोपीगणों से कुल 22 हजार 470 रुपये , देह व्यापार में प्रयोग की जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री,  एवं 06 मोबाईल फोन बरामद।

·        महिला संचालिका चलाती थी रैकेट।
          
इंदौर- 15 जून 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र  व्दारा इन्दौर शहर में स्पा सेंटर की आड मे देह व्यापार का अवैध गोरखधंधा संचालित करने वाले सरगना सहित गिरोहों की धरपकड़ कर उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन मे क्राईम ब्रांच की एक टीम का गठन किया जाकर उसको देह व्यापार के कारोबार में लिप्त आरेापियों की धरपकड करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये है।


            क्राईम ब्राँच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना तेजाजीनगर क्षेत्र मे लिम्बोदी गांव मे शिव मंदिर के पास एक मकान में अवैध रुप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना विश्वसनीय होने से तस्दीक हेतु क्राईम ब्राँच की टीम व्दारा थाना तेजाजीनगर पुलिस के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मौके पर दबिश दी तो वहाँ अवैध रुप से देह व्यापार चलता पाया गया जहां ग्राहक तथा सेक्स वर्कर युवतियां आपत्तिजनक स्थिति मे मिले। वहां मौजूद ग्राहको  से नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम (1) आयुष पिता कैलाशनाथु सिंघाल उम्र साल नि.238 जवहार नगर राजेन्द्र नगर इंदौर (2) रोहित रायकवार पिता किशोर रायकवार उम्र 22 साल नि.220 जे.जे अस्पताल रवि सेठ की दुकान के पास इंदौर का होना बताया। उसके अलावा महिला संचालिका सहित कुल 05 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली जिन्हें पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लिया गया। इस प्रकार कुल 07 आरोपियों को पुलिस टीम ने हिरासत में लिया। आरोपीगण का कृत्य अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने से बरामद आपत्तिजनक वस्तुएं, नगदी 22 हजार 470 रूपये व 06 मोबाईल फोन जप्त कर आरोपीगणों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना तेजाजीनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।  

          आरोपीया महिला संचालिका ने पूछताछ पर बताया कि काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का धंधा किराये का मकान लेकर कर रही है जोकि ग्राहकों को लुभाने के लिये फेसबुक मैसेन्जर, व्हाट्सऐप तथा इंन्स्टाग्राम के माध्यम से लड़कियों के आकर्षक फोटो भेजती थी। वह ग्राहकों को फोन कर किराये के मकान पर बुला अनैतिक कृत्य करवाती थी। संचालिका ने बताया कि उसके मुंबई व कोलकत्ता मे भी दलाल है जिनसे फोन पर संपर्क कर वह वहां की लड़कियां देह व्यापार के लिये इंदौर बुलवाती है जिन्हे महीने भर के लिये यौन कृत्य करने के एवज में एडवांस राशि देकर किराये के मकान मे रहने का बंदोबस्त करवाती थी। 

          आरोपी आयुष ने पूछताछ पर बताया कि वह वर्तमान मे बी कॉम कर रहा है वह पूर्व में भी कई बार फोन पर बात करके यौन कृत्य के लिये संचालिका के अड्डे पर जाता रहा हैं। आरोपी रोहित ने बताया कि वह खंडवा मे चाय की दुकान चलाता है तथा घूमने के लिये इन्दौर आया था। आरेपी रोहित उसके परिचितों तथा अन्य लोगों को फोन के माध्यम से सेक्स व्यापार के अड्डे पर भेजता था तथा विगत दो दिन से स्वयं भी उक्त मकान पर ग्राहकोे को कमीशन राशि पर ले - लेकर जा रहा था।  

          क्राईम ब्राँच एवं तेजाजीनगर पुलिस की टीम को एक बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा कर 07 आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुयी है। आरोपीगणों से अन्य दलालों के संबंध मे पूछताछ कर जल्द ही बडी सफलता मिलने के आसार है।




· क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा सिटीजन कॉप एप्प (CITIZEN COP APPLICATION ) में प्राप्त शिकायतों पर की गई प्रभावी कार्यवाही।



·        गुम मोबाईल की शिकायतों में 1473 मोबाईल फोन की पतासाजी की गई जिन्हे थानों के माध्यम से आवेदकों को सुपुर्द किया गया।
·        बरामद मोबाईल फोन कीमती लगभग 10 लाख रूपयें।
·        वन प्लस, सेमसंग,रेडमी, विवों, ओप्पो  कम्पनी के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद।
·        आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में 83 मोबाईल फोन किये गये सुपुर्द।
·        शहर में बढ़ा है ONLINE COMPLAINT  करने की ओर जनता का रूझान।
·        आवेदक अन्य गुम सामग्री की शिकायत भी कर सकते हैं सिटीजन कॉप पर।

इन्दौर- 15 जून 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप’ एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों/ मोबाइल गुम होने आदि रिपोर्ट पर प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।  जिस पर  पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की टीम को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे।
        सिटीजन कॉप में गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच की टीम को माह मई 2019 की शिकायतों का निराकरण करते हुये महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर, प्रदेश, तथा देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थें, उन्हें बरामद किया गया। कुल 83 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें हजारों रूपयें की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं। बरामद मोबाईल फोन में 1 वन प्लस, 20 सेमसंग, 10 ओप्पों, 19 वीवों, 26 रेडमी, 01 मोटोरोला, 01 हॉनर, 01 एच.टी.सी. 01 लिनोवो, 01 जीयों, 01 माइक्रोमेक्स, 01 आसुस कम्पनीयों के हैं। 
इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच (CRIME BRANCH) द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप’ (CITIZEN COP APPLICATION) वास्तव में एक ANDROID PHONE APPLICATION है, जिसे आमजन द्वारा GOOGLE PLAY STORE के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपंर्क के अलावा, अन्य महत्वपर्ण फीचर किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाइन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाये जाने हेतु REPORT AN INCIDENT और किसी वस्तु के चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में ONLINE COMPLAINT दर्ज कराये जाने हेतु REPORT LOST ARTICLE की सुविधा मुहैया कराई गई है। REPORT LOST ARTICLE में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने, अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है इसकी कार्यप्रणाली की ऑनलाईन पद्धति होने से आवेदक को थाने अथवा अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगें। आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम/चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है जिसके परिणामस्वरूप 01 जनवरी 19 से माह मई 2019 तक 4286 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें कार्यवाही करते हुये 1473 मोबाईल पतारसी की जाकर आवेदकों को उनके मोबाईल थानों के माध्यम से सुपुर्द किये गये हैं। 83 मोबाईल फोन आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम में सुपुर्द किये जा रहे हैं, जिससे आमजन में ऑनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं।
गुम मोबाईल फोन की शिकायतों मे कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद चलना नही पाया जाता हैं, या फिर किसी वजह से खराब हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नही हो पाता हैं। आवेदकों द्वारा अन्य गुम सामग्री की ऑनलाईन शिकायत भी सिटीजन कॉप एप पर की जा सकती हैं। मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नही किया जाता हो तो उसे ढूढंना सम्भव नही हैं। 
’’इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि ’’सिटीजन कॉप’ एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधयों की सूचनायें ऑनलाईन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहुचायें यह ना केवल आपकी समय की बचत करेगा बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद प्रदाय करेगा, किसी भी वस्तु के गुम हो जाने पर घर बेठे सिटीजन कॉप पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें जनता को थाने या अपराध शाखा कार्यालय आने की कोई आवश्यकता नही होगी यदि आपकी वस्तु सर्च हो जाती हैं तो आपको शिकायत में दर्ज मोबाईल नम्बर पर सूचित किया जावेगा। यह एक PUBLIC FRIENDLY APPLICATION हैं जनता इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर लाभ उठायें।‘‘                 
      
मोबाईल गुमने/चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी शिकायत दर्ज करें (PROCESS OF COMPLAINT )।

* *प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें (DOWNLOAD) ।*
* *खोए/चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें ( SELECT OPTION ) ।*
*एग्री करें ( AGREE )।*
*खोई/चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें-* *MOBILE+SIM CARD(SELECT)।* 
* *पूर्ण फार्म भरें ( FILL COMPLETE FORM )।* 
* *बिल/थाने की शिकायत कॉपी की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें (UPLOAD PHOTO ) ।*
* *सबमिट करे (SUBMIT ) ।*
* *कन्फर्म करें (CONFIRM) ।*
* *कंप्लेन नंबर सेव करें (SAVE ) ।*
* *मोबाईल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज  ALTERNATE मोबाईल नम्बर पर सूचित किया जायेगा ।                                                            
 इंदौर पुलिस द्वारा जन सामान्य से यह अपील की जाती है कि आपके आस पास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने का पता चलता है या आप किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते है, तो इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही  हेल्पलाईन के मोबाइल नंबर 7049124444, 7049124445 पर तुरंत सूचना दें, जिससे की अपराधिक गतिविधियो को रोककर उन पर अंकुश लगाया जाकर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सके।