Wednesday, June 12, 2019

· गुना मिहाना थाना क्षेत्र में अपनी मां एवं भतीजी की हत्या का फरार आरोपी दीपक, को राजकुमार सब्जी मण्डी के पास से हथकड़ी सहित, पुलिस थाना परेदशीपुरा ने लिया अपनी गिरफ्त में। · आरोपी को गुना जिला जेल से सिटी हॉस्पिटल में कराया गया था ईलाज हेतु भर्ती। · गार्ड द्वारा हथकड़ी लगाकर हॉस्पिटल में पलंग पर बांधा था जो हथकड़ी की जंजीर खोलकर हुआ था फरार।


इन्दौर-दिनांक 12 जून 2019- आज दिनांक 12.06.19 को कन्ट्रोल रूम पर सब्जीमण्डी के पास पैर में हथकड़ी लगे व्यक्ति की खड़े होने की सूचना प्राप्त होने पर, थाना परदेशीपुरा को दी गई। जिस पर थाना परदेशीपुरा में रात्रि एचसीएम ड्‌यूटी पर तैनात प्र.आर. 984 संदीप सिहं बैस जो कि ड्‌यूटी समाप्त कर घर जाने वाले थे, कन्ट्रोल रूम से प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए, मालवा मिल बीट में लगे आर. 3351 रामशंकर सोनी को हमराह लेकर, राजकुमार सब्जी मण्डी रेल्वे क्रासिंग के पास पहुचे तो, वहां पर बताये हुलिए का व्यक्ति दिखा, जो पुलिस को देखकर भागा, जिसे प्र.आर. 984 संदीप सिंह बैस व आर. 3351 रामशंकर सोनी ने बामश्किल घेराबंदी कर पकडा गया। पुलिस द्वारा उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दीपक पिता सुनील भदौरिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम मिहाना थाना मिहाना जिला गुना का होना बताया। उक्त संदिग्ध को पकडकर थाने लाकर पैर में लगी हथकड़ी के संबंध मे पूछताछ करने पर, उसने बताया कि 20.05.19 को अपने घर मिहाना में घर में सामान्य कहा सुनी की बात पर अपनी मां लता बाई एवं भाई की लड़की अनीता पिता सुधीर उम्र 14 माह निवासी सदर जो कि दादी की गोद में थी दोनों की डण्डे से मारकर हत्या कर दी थी। इस जुर्म मेंउसे मिहाना पुलिस द्वारा अप.क्र. 148/19 धारा 302 भादवि में गिरफ्तार कर दिनांक 24.05.19 को जिला जेल गुना दाखिल कराया गया था। आरोपी दिनांक 11.06.19 को जेल से बिमारी का बहाना कर जिला जेल गुना द्वारा 1-4 की गार्ड के साथ जेल से सिटी हॉस्पीटल में भर्ती था, जहां गार्ड द्वारा हथकड़ी लगाकर हॉस्पिटल में पलंग पर बांधा था तथा दोपहर में गार्ड का ध्यान नहीं होने पर, वह 14.30 बजे दोपहर हथकड़ी की जंजीर खोलकर भागा था और बस से इन्दौर आया था। वो यहां इन्दौर में रहने वाले अपने मामा लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी एमआर-4 रोड़ इन्दौर के यहां जाने वाला था, कि उसके पहले ही पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में आ गया। आरोपी के सबंध में मिहाना पुलिस से जानकारी प्राप्त करते थाना कोतवाली जिला गुना पर दिनांक 11.06.19 को आरोपी हिरासत में से फरार होने पर उसके विरूद्ध अप.क्र. 523/19 धारा 224 भादवि का प्रकरण कोतवाली गुना पर कायम किया जाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम भी घोषित किया गया है। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिये थाना मिहाना जिला गुना की पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।
उक्त आरोपी के संबंध में सूचना मिलनेपर थाना परदेशीपुरा के प्र.आर. 984 संदीप सिहं बैस जो कि ड्‌यूटी समाप्त कर घर जाने ही वाले थे, सूचना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, आर. 3351 रामशंकर सोनी को साथ लेकर, बड़ी हिकमत अमली एवं सूझ-बूझ का परिचय देते हुए हत्या के फरार आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर, सराहनीय कार्य किया है ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 12 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 12 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 32 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 32 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती(स्थायी), 29 गिरफ्तारी एवं 103 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जून 2019 को 07 गैर जमानती(स्थायी), 29 गिरफ्तारी एवं 103 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 11 जून 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मल्हारपल्टन इंदौर निवासी इमरान पिता अब्दुल शहजाद, 350 एमजी रोड़ इंदौर निवासी विपिन पिता शंरलाल माहेश्वरी, पानी की टंकी के पास जिंसी हाट मैदान निवासी अजय पिता बालकिशन नामदेव तथा 94 कड़ाबीन इंदौर निवासी लक्की पिता रमेश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 जून 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति गैस एजेन्सी के पास बाणगंगा से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्तमिलें, 80 सी लोटस पार्क इंदौर निवासी रामकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 11 जून 2019 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टाउन हॉल ग्राउंड महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, लुनियापुरा महूं इन्दौर निवासी विजय पिता रामचंद्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 6 बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जून 2019 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याणमिल गेट के पास एवं कुलकर्णी भट्‌टा नाले के किनारे से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 185 नई जीवन की फेल इंदौर निवासी दीपक पिता दशरथ बोराट तथा 237 श्याम नगर इंदौर निवासी नारायण पिता गोर्वधनदास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3880 रूपयें कीमत की 49 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कलदिनांक 11 जून 2019 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदलालपुरा सब्जी मण्डी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 219 बिजलपुर रोड़ ट्रेजर टावर इंदौर निवासी शंकर पिता स्व. गोपाल चावड़ा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 जून 2019 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, नाहरशाह नगर बाबा के पास खजराना इंदौर निवासी इरफान अली पिता शौकत अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 11 जून 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बड़वानी प्लाजा अंग्रेजी वाईन शॉप के सामने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुए मिलें, 300/7 नंदा नगर इंदौर निवासी मनोज सिंह पिता भगतसिंह रघुवंशी तथा न्यू पलासिया इंदौरनिवासी प्रकाश पिता मोहनलाल जी रोल को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 जून 2019 को 02.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एलआईजी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, चंदन नगर नाला पार के पास इंदौर निवासी सूरज पिता रामचरण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, June 11, 2019

· बडे स्तर पर चल रहे सट्टे के अवैध कारोबार में लिप्त 03 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



·         आरोपियो से 04 मोबाईल फोन व 40 हजार रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चीया हुई बरामद । 
·         आरोपीगण चाय की दुकान व घर की आड़ में बैठकर, संचालित कर रहे थें सट्टा पर्ची लिखने का काम।
·         मल्हारंगज क्षेत्र में चला रहे थे अवैध सट्टा, आरोपीगण के विरूद्ध थाना मल्हारगंज में किया गया अपराध पंजीबद्ध।

इन्दौर- 11 जून 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती इन्दौर रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर में अवैध रूप से जुए/सट्टे के संचालन किये जाने की सूचना पर असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के मार्ग दर्शन मे क्राईम ब्रांच की टीमों को अवैध रूप से सट्टा के कारोबार को संचालित करने वाले सटोरियो की धरपकड करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग बडे स्तर पर थाना मल्हारंगज क्षेत्रांतर्गत ,में चाय की दुकान पर सट्टा पर्ची लिखने का काम लम्बे समय से कर रहे है। सूचना पर से थाना मल्हारगंज पुलिस को लेकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान की पतारसी कर घेराबंदी कर 03 संदिग्ध व्यक्ति को पकड कर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना 1. इमरान उर्फ इम्मू पिता अब्दुल शहजाद ,30 साल नि.- 18/2 मल्हार पल्टन इंदौर, 2. अज्जू उर्फ अजय पिता बालकृष्ण नामदेव, 38 साल निवासी 2 जीन्सी हाट मैदान इंदौर, 3. विनित पिता शंकरलाल , 48 साल नि.350 मल्हारगंज इंदौर का होना बताया

      उक्त आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 04 मोबाईल फोन व 40 हजार रूपये नगद और सट्टा पर्चीयो सहित हिसाब किताब के अन्य दस्तावेज जप्त किये गये ।
आरोपी इमरान उर्फ इम्मू ने पूछताछ में बताया कि वह पढा लिखा नही हैं तथा चाय की दुकान चलाता हैं। इसके विरूद्ध पूर्व में भी मल्हारगंज थाने में करीब तीन जुआं सट्टा के अपराध पंजीबद्ध हुए हैं तथा वर्तमान में भी अपनी चाय की दुकान की आड में सट्टा पर्ची लिखने का काम करता हैं। आरोपी विनित आरोपी इमरान की चाय की दुकान पर ही साथ में काम करता हैं।
आरोपी अज्जू उर्फ अजय ने बताया कि वह कक्षा 12 वी तक पढा हैं तथा ऑटो रिक्षा चलाने का काम करता हैं। इसके पिता परिवहन विभाग से सेवानिवृत हैं पूर्व में इसके विरूद्ध चार जुआं सट्टा एक्ट के अपराध थाना मल्हारगंज में पंजीबद्ध हुए हैं तथा आरोपी अपने घर पर ही सट्टा पर्ची लिखता था।
    उक्त आरोपियो के विरूद्ध थाना-मल्हारगंज में अपराध क्रमांक 260, 261/19 धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।






· आरक्षकों की सूझबूझ एवं सतर्कता से तीन वर्षीय बालक सुरक्षित उसकी माँ को मिला



·        आरोपी रंगेहाथ घटना के पूर्व गिरफ्तार
·        वरिष्ठ अधिकारियों की कार्ययोजना को आरक्षकों ने किया सफल

इंदौर - दिनांक 11 जून 2019- प्रदेश में हो रही नावालिक बालक बालिकाओं के साथ घटित हिंसक घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्धारा इस प्रकार की घटनाओं की रोकने के लिये कार्य योजना के साथ प्रभावी कार्यवाही के लिए, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री मो. युसुफ कुरैशी द्वारा कार्य योजना तैयार की जाकर इम्प्लीमेंनटेशन हेतु क्षेत्र के सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गये थे । जिसके पालन में अति.पुलिस अधीक्षक जोन-1 इन्दौर (पूर्व) श्री अनिल पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, श्री बी पी एस परिहार द्धारा थानास्तर पर थाना तुकोगंज में गणना में सेमिनार के माध्यम से निरीक्षक से आरक्षक स्तर तक के अधिकारियों को उक्त कार्य योजना के संबंध में संवेदनशील होकर गंभीरता के साथ कार्य करने के लिए बताया गया था ।

      इसी अनुक्रम में दिनांक 11-06-2019 को बीट वल्लभ नगर में रात्री गस्त में ड्यूटीरत आर 2234 धरमसिंह व आर 2501 कमलकिशोर को रात्री 02 बजे से 02.30 बजे के आसपास धार्मिक स्थल चैकिंग के दौरान उक्त सिपाहियों को एक व्यक्ति राजकुमार ब्रिज के नीचे बौगदे में एक तीन साल के लडके को लिये हुए संदिग्ध अवस्था में छिपा मिला, जिसे घेराबन्दी कर पकडा गया। पूछताछ करते उसने अपना नाम विजय पिता सुरेश उम्र 37 साल निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पीछे पंचम की फेल इन्दौर का होना बताया तथा उक्त व्यक्ति नशे मे होना पाया गया । आरक्षकगणों द्वारा संवेदनशीलता एवं दूरदर्शिता दिखाते हुए अन्य ड्यूटीरत स्टाफ को साथ में लेकर बच्चे के मातापिता की तलाश की गयी, जो उक्त बच्चे की मां मरीमाता मंदिर न्यू देवास रोड इन्दौर पर बच्चे की तलाश करती हुई मिली जिसके द्वारा बताया गया कि सोते समय कोई उसके बच्चे को उठाकर ले गया था। बाद उक्त बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द किया गया । पूछताछ पर जानकारी मिली कि बालक की मां बिहार की रहने वाली है और तीन दिन पूर्व उसके परिचित द्वारा कहीं छोडकर चले जाना बताया जिसके कारण वह तीन दिन से पुल के नीचे ही रह रही थी, जहां आरोपी दो दिन से उसके बच्चे को टाफी आदि देकर बहलाफुसलाकर ले जाने का प्रयत्न कर रहा था परन्तु उसकी माँ ने नही ले जाने दिया था, रात्री में सोते समय आरोपी द्वारा लाभ उठाकर चुपचाप बच्चे को उठाकर ले गया था। महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी का उसकी पत्नी से दस साल पूर्व विवाद हो गया था जिसके कारण आरोपी बिना पत्नी के अकेला ही रहा था ।
महिला एवं बालक की देखरेख एवं व्यवस्थापन हेतु थाना तुकोगंज की महिला डेस्क प्रभारी उनि मीना बौरासी द्वारा व्यवस्था की जा रही है ।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना तुकोगंज के उनि मीना बौरासी, सउनि भंवरलाल सैरोके, आर 2234 धरमसिंह व आर 2501 कमलकिशोर की अहम भूमिका रही ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 51 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 11 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 11 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 51 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती(स्थायी), 31 गिरफ्तारी एवं 119 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंकल दिनांक 10 जून 2019 को 05 गैर जमानती(स्थायी), 31 गिरफ्तारी एवं 119 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जून 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल राजेश कुमार शिवनारायण गेहु की दुकान के सामने और सुगनीदेवी ग्राउंड बिल्डिंग के सामनें इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 76 गोयल इंक्लेव खजराना निवासी शिवनारायण पिता हरिनारायण गुप्ता और 1/14 नंदानगर निवासी शुभम पिता संतोष कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1510 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 10 जून 2019 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोरसली गली चाय की दुकान के पास बडा गेट इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 38/1 छीपा बाखल निवासी अमित पिता दिलीप जोशी को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 10 जून 2019 को 20.40 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आठ मिल नेमावर रोड से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 333/07 नंदा नगर निवासी प्रदिप पिता शकंरलाल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जून 2019 को 15.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदानगर आम रोड से अवैध भांग ले जाते/बेचते हुए मिलें, 171/2 नंदा नगर निवासी ताराबाई पति प्रहलाद सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 04 किलो अवैध भांग जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।

Monday, June 10, 2019

प्राणघातक हमले का फरार आरोपी पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में।


  • आरोपी ने ढोल बजाने की बात को लेकर किया प्राणघातक हमला।


इन्दौर- 10 जून  2019- पुलिस थाना खजराना पर, होस्पिटल से दिनांक 7 जून 2019 की रात्रि में जांच सांहा प्राप्त हुआ कि मजरूह आकाश पिता सुरेश सिसोदिया उम्र 23 साल निवासी बलाई मौहल्ला खजराना इंदौर तथा अनिकेत पिता भेरूसिंह चौहान उम्र 18 साल निवासी दरगाह के पीछे खजराना इंदौर के मारपीट में घायल होकर इलाज वास्ते आया है। जिसमे से अनिकेत के पेट मे चाकू से प्राणघातक हमला किया गया है तथा आकाश को बीचबचाव में हाथ मे चाकू से चोट है।
उक्त रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में जांच पर से आरोपी हरीश पिता घनश्याम चौहान उम्र 20 साल निवासी बलाई मोहल्ला खजराना इंदौर के विरुद्ध अपराध धारा 341,294,307,324,506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई। दिनांक 10.06.19 को पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी हरीश कहीं जाने की फिराक में बेस्ट प्राइस के समीप बायपास पर खड़ा है। सूचना पर से टीम द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में निरुद्ध कराया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ  अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना प्रीतम सिंह ठाकुर व टीम का सराहनीय योगदान रहा।