Saturday, June 8, 2019

· सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक भावनाओं को भडकाने वाले मैसेज वायरल करने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच, इन्दौर की गिरफ्त में।



·        आरोपी वाट्सअप व फेसबुक के माध्यम से भेजता था भडाकाऊ मैसेज ।
·        आरोपी के माबाईल में पाये गये साम्प्रदायिक भावना को भडकाने वाले पोस्ट/मैसेज।
·        आरोपी के विरूद्ध थाना रावजी बाजार में किया गया अपराध पंजीबद्ध।

इन्दौर - 08 जून 2019-     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर में साम्प्रदायिक भावना भडकाने व शहर में अशांति फैलाने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे ।
                क्राईम ब्रांच इन्दौर में गठित की गई टीम द्वारा सोशल नेटवर्किंग साईट्स जैसे टिवट्रऱ, व्हाटसऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर , कानून व्यवस्था की दृष्टि से हिंसात्मक, उपद्रव, भड़काउ या उन्माद फैलाने वाले आपत्तिजनक मैसेज/पोस्ट आदि को अपलोड अथवा शेयर करने वाले लोगों पर बारीकी से निगरानी रखी जा रही है इसी दौरान तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि थाना-रावजी बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति रहता है, जो मोबाईल के जरिये शहर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने वाले आपत्तिजनक संदेश वाट्सअप व फेसबुक पर शेयर कर रहा है । सूचना पर से थाना-रावजी बाजार पुलिस को लेकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये उक्त व्यक्ति की तलाश कर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आसिफ पिता मुन्ना उर्फ समशेर खान उम्र-30 वर्ष नि.-12/02 नार्थ हरसिद्धी जीनत मस्जीद के सामने निवास करना बताया ।
                उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने पूछताछ करने पर बताया कि वह कक्षा 07 तक पढा लिखा है व स्वयं की गुलजार कालोनी स्थित चाय की दुकान चलाता है । संदेही के मोबाईल के वाट्सअप मैसेज चैक करने पर आरोपी आसिफ खान पिता समशेर खान के मोबाईल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने वाले आपत्तिजनक संदेश, साम्प्रदायीक हिंसा भडकाने वाले संदेश पाये गये । जिलाधीश महोदय द्वारा सोशल मीडिया पर अपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने के लिये धारा 144 जा.फौ. के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था, किन्तु आरोपी के द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन किया जो अपराध धारा-188 जा.फौ. के तहत पाया जाने से आरोपी का मोबाईल जप्त कर थाना रावजी बाजार के सुपुर्द किया गया । आरोपी आसिफ पिता मुन्ना उर्फ समशेर खान के विरूद्ध थाना रावजी बाजार पर अपराध क्रमांक 167/19 धारा 188, 505 (2) का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया हैं।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 81 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 08 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 81 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती(स्थायी), 29 गिरफ्तारी एवं 77 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 07 जून 2019 को 07 गैर जमानती(स्थायी), 29 गिरफ्तारी एवं 77 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नरसिंह बाजार चौराहे से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, विजय कुमार पिता अर्जुन दास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनायक पैलेस गार्डन के पास एवं मजदूर चौक संगम नगर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, संदीप पिता रामपाल बौरासी, सत्यम पिता राकेश तिवारी, पीयूष पिता कमल नारायण गुप्ता, रहुल पिता सीताराम प्रजापत, प्रदीप पिता रामचंद्र देवलिया, नरेन्द्र पिता अशोक राज, सुनिल पिता कोमलसिंग कौशल तथा रमेश पिता पूनमचंद्र वर्मा कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब दरगाह के पास धार रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, चॉकलेट फैक्ट्री के सामने चांदमारी का ईंट भट्‌टा चंदन नगर इंदौर निवासी रमेश पिता नरसिंह भिलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के सामने पाटनीपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 635 न्यू गौरी नगर इंदौर निवासी आकाश पिता लक्ष्मीनारायण सकेलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रू. कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूशंकर नगर लाल बाउंड्री से अवैधशराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 144 रामेश्वर अपार्टमेंट द्वारकापुरी इंदौर निवासी प्रवण पिता प्रवीण तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1680 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराने आरटीओ के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 07 दुबे कालोनी विशाल प्लाजा इंदौर निवासी लखमी चन्द्र पिता मोटूमल चुब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4780 रूपयें कीमत अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 06.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 110 न्यू जीवन की फेल इन्दौर निवासी पंकज पिता ब्रह्‌मानंद कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की गयी है।

Friday, June 7, 2019

पर्यावरण के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता लाने के लिये, किया गया ई-स्कूटर वाहन रैली का आयोजन



इन्दौर- दिनांक 07 जून 2019- पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने व वाहनो के द्वारा बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु सौर उर्जा उजास एनर्जी लिमिटेड के व्दारा ई-स्पा और ई-गो नाम से ई-स्कूटर के मॉडल बाजार में लॉन्च किये गये है। आज दिनांक 07.06.19 को पुलिस कन्ट्रोल रूम इन्दौर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण यातायात श्री महेन्द्र जैन एवं श्री रणजीत देवके की उपस्थिति में, यातायात पुलिस व्दारा जनता में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उददेश्य से यंग इंडियान संस्था के साथ मिलकर, उजास एनर्जी लिमिटेड के व्दारा बनाये गये ई-स्कूटरों की एक रैली का आयोजन किया गया। उक्त ई-स्कूटर रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर व्दारा हरी झण्डी दिखाकर शहर के मुखय मार्गो पर रवाना किया गया। रैली का मुखय उद्‌देश्य पर्यावरण सरंक्षण के प्रति आमजनता को जागरूक करना है ताकि इन्दौर शहर में सड़को पर बड़ते हुए वाहनों के कारण जो प्रदूषण हो रहा है उससे बचा जा सके। चूंकि इन इलेक्ट्रिक वाहनों से किसी भी प्रकार का वायु व ध्वनि प्रदूषण नहीं होता है साथ ही इनके उपयोग से हम जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता को भी कम कर, पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दे सकते है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 66 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 07 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 07 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 66 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती(स्थायी), 35 गिरफ्तारी एवं 128 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंकल दिनांक 06 जून 2019 को 01 गैर जमानती(स्थायी), 35 गिरफ्तारी एवं 128 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 06 जून 2019 को 01.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 8/1 शनि गली के सामनें से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, हेमंत पिता वामन राव, अंजिल पिता श्री चंद्र जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5200 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 जून 2019 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 415 लाला का बगीचा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 415 लाला का बगीचा निवासी मनीष उर्फ बंटी पिता सुरेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2019 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कदवाली खुर्द बुरानाखेडी रोड से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, पानोड थाना लसुडिया इंदौर निवासी केदार पिता रामचंद्र मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2019 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बडौली हौज से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, बडौली हौज  इंदौर निवासी रवि पिता भगवानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रू. कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 जून 2019 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिला जेल गेट से सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 76 नुरी नगर आजाद नगर नेत्रराम का बगीचा इंदौर निवासी बबलू उर्फ रियाज पिता लीयाकत हुसैन कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 जून 2019 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाला का बगीचा बडे कुएं के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 09 सोमनाथ की जुनी चाल इंदौर निवासी राकेश पिता कैलाश ललावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2019 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाका से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 165 जीवन की फेल निवासी मनोहर पिता दिलीप गाडेकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, June 6, 2019

डायल-100 के पॉयलेट्‌स के लिये किया गया, प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन




इंदौर- 06 जून 2019- किसी अिप्रय स्थिति व अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर सहायता पहुंचाने के उद्‌देश्य से, पुलिस की डायल-100 एफआरवी सेवा मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। डायल-100 एफ.आर.वी. और बेहतर कार्यवाही कर, पीड़ित लोगों तक कम से कम समय में पहुंचकर, मदद हेतु तत्पर रहे, इस हेतु डायल-100 के पॉयलेट्‌स हेतु एक प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन आज दिनांक 06.06.19 को पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में किया गया।
                उक्त प्रशिक्षक कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक लाईन इन्दौर श्री अजीत सिंह चौहान व प्रभारी कंट्रोल रूम श्रीकांत जोशी की उपस्थिति में उनि (रेडियो) लोकेश गहलोत व सउनि (रेडियो) मो. वाहिद खान व टीम द्वारा डायल 100 एफ.आर.वी. पर तैनात बल को प्राप्त होने वाले इवेंट्‌स पर कम से कम समय में कॉलर को मदद हेतु पहुंचने व उन समस्याओं के उचित वैधानिक निराकरण के लिये किस प्रकार त्वरित कार्यवाही की जाएं तथा एफ.आर.वी. में लगी एम डी टी के संचालन और प्वाइंट ऑफ इंट्रेस्ट कलेक्शन आदि बातों का प्रशिक्षण, जिलाइन्दौर में कार्यरत्‌ डायल-100 एफआरवी के पॉयलेट्‌स को दिया गया। इस अवसर पर ड्‌यूटी के दौरान पॉयलेट्‌स के अनुभवों व उनकी समस्याओं को भी जाना तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक जानकारी सहित जरुरी निर्देश भी दिये गये।




वाहन चालकों के लिए बारिश में उपयोगी सलाह




इंदौर- 06 जून 2019- कुछ दिनो बाद बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, इस मौसम में वाहनों की अत्यधिक दुर्घटना होने की संभावना रहती है, यातायात पुलिस बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आमजनता से अपेक्षा करती है, कि वे वर्षा ऋतु में वाहन चलाते समय निम्नलिखित सावधानियों का पालन करें :-

1- विकृतियों से दूर रहें अंगूठे के नियम के रूप में- हमेशा मोबाइल, ब्लूटूथ हैंड्‌सफ्री डिवाइस, संगीत इंफोटेमेंट सिस्टम के साथ-साथ कार रेडियो जैसे विकृतियों से दूर रहना चाहिए। साथ ही, स्टीयरिंग व्हील को दोनों हाथों से दृढ़ता से पकड़कर सड़कों पर ध्यान देना चाहिए।

2- हेडलाइट्‌स पर स्विच ऑन करें- यह एक ज्ञात तथ्य है कि बारिश के मौसम के दौरान बाहरी दृश्यता प्रभावित होती है और यातायात के माध्यम से बातचीत करते समय मोटर चालकों को बहुत कठिनाई होती है। दृश्यता में सुधार के लिए अपने वाहन की हेडलाइट्‌स को स्थायी रूप से ऑन स्विच करने की सलाह दी जाती है ।

3- वाहनों के बीच 25 मीटर की दूरी रखें किसी भी अनावश्यक दुर्घटनाओं और खतरों से बचने के लिएदो कारों के बीच न्यूनतम 25 मीटर दूरी रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि आप नहीं जानते कि इस तरह की कम दृश्यता और गीली स्थितियों में आगे क्या होने वाला है।

4- एक्वाप्लानिंग या हाइड्रोप्लानिंग- एक्वाप्लानिंग एक ऐसी घटना है जहां आपकी कार/वाहन पानी की सतह पर बिल्कुल शून्य या छोटे संपर्क के साथ पानी के शीर्ष पर यात्रा करती है। इससे आपकी कार के कर्षण में कमी आती है जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं होती हैं।

5- धीमी गति से ड्राइव करें- मानसून के दौरान सड़क सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा तरीका आपकी दृश्यता बढ़ाने और अचानक दिशा में परिवर्तन से बचने के लिए धीरे-धीरे निर्दिष्ट गति सीमा से नीचे ड्राइव करना है।

6- खंभे और बाढ़ वाली सड़कों से बचेंक्- दीप पोथोल आपकी कारों के निलंबन के साथ-साथ कार के अंडरबॉडी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा, बाढ़ वाली सड़कों के माध्यम से ड्राइविंग से आपकी कार रुक सकती है क्योंकि पानी इंजन में रेंग सकता है।

7- अपने वाहन ब्रेक की जांच करें- अपने वाहन के ब्रेक को गीले ब्रेक के रूप में जांचना उचित है, विशेष रूप से ड्रम प्रकार के ब्रेक अधिक प्रवण ब्रेक विफलता होते हैं जिसकेपरिणामस्वरूप दुर्घटनाएं और दुर्घटनाएं होती हैं।

8- विंडशील्ड डीफ्रॉस्ट करें- बारिश होने पर आपकी कार की विंडशील्ड, खिड़कियां और पीछे की विंडशील्ड आमतौर पर धुंध हो जाती है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका एसी पर स्विच करना और विंडशील्ड और खिड़कियों पर कोहरे को हटाने के लिए डिफ्रॉस्टर डालना है।

9- बारिश के दौरान रात में- ड्राइविंग से बचें चूंकि मानसून में दिन की दृश्यता कम है, यह रात के समय के दौरान भी बदतर है। यह सलाह दी जाती है कि रात की सवारी के दौरान वाहन की दृश्यता कम बारिश की स्थिति में कम हो क्योंकि रात की सवारी या ड्राइविंग से बचें।

10- बारिश प्रतिरोधी उत्पादों का प्रयोग करें एक और उपयोगी युक्ति विंडशील्ड, खिड़कियों के साथ-साथ दर्पणों पर किसी प्रकार के पानी या बारिश प्रतिरोधी उत्पादों का उपयोग करना है। इसके परिणामस्वरूप ग्लास पर पानी का कम संचय होगा, जिससे दृश्यता में सुधार होगा।

11- बारिश के दौरान क्या एहतियात बरतें :-जब बारिश धीरे होती है तो पानी आईल, पत्ती, रोड को चिकना बना देती हैं । मोड़ और घाटी पर ज्यादा ध्यान दें, और ब्रेक लगाने पर वायपर का उपयोगकरते समय हेडलाईट का उपयोग करें । पार्किंग लाईट का उपयोग नहीं करना चाहिए इससे गलत फहमी हो सकती है ।

12.- हाईडेप्लान क्या है :-जब बारिश बहुत ज्यादा होती तो टायर हाईडेप्लान हो सकते हैं, इसका मतलब टायर पानी की परत पर दौड़ते हैं न कि रोड पर इसलिए वाहन धीरे चलायें ।

13.- आंधी/तेज बारिस में गाड़ी कैसे चलायें:- तेज हवा (आंधी) के समय सभी वाहन चालक को परेशानी हो सकती है परन्तु ट्‌क चालक एवं भारी वाहन चालक को ज्यादा परेशानी हो सकती है। आंधी/तेज बारिस के समय वाहन को सावधानी पूर्वक धीरे/ध्यान से चलायें