Wednesday, June 5, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 61 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 05 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 05 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 61 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती(स्थायी), 21 गिरफ्तारी एवं 97 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 04 जून 2019 को 04 गैर जमानती(स्थायी), 21 गिरफ्तारी एवं 97 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 04 जून 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्वास्तिक नमकीन दुकान के पास माणक चौक महूं से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, राधास्वामी आश्रम डोंगरगांव महूं निवासी मुकेश पिता रमेशचंद्र चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2320 रूपये ंनगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 जून 2019 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुमताज बाग कालोनी ग्राउण्ड एवं शिव मंदिर सूरज नगर के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अनिल पिता धर्मेन्द्र, ओमप्रकाश पिता मिश्रीलाल यादव, कल्याण पिता छोटेलाल, राधेश्याम पिता मांगीलाल, बहाुदर पिता राजकुमार, नवीन कुमार, शंकर जालेपिता किशन, राधिका सुकरा, संतोष पिता विष्णु, अनिल पिता वीर बहादुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ं1840 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 जून 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बड़ा दरवाजा चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, चमार मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी रोशन बाई पति जयराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2019 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, मिडलैण्ड ढाबा लसूड़िया नाका इंदौर निवासी यशपाल पिता राजाराम पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रू. कीमत की 4 बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियारसहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 जून 2019 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी प्लाजा के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 57/09 रामनगर बड़ी भमौरी इंदौर निवासी अर्जुन पिता विट्‌ठल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध गंडासा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2019 को 23.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी कॉलेज ग्राउण्ड से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, गली नं. 1 आदर्श बिजासन नगर इंदौर निवासी पवन पिता चौबेलाल जरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2019 को 10.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माली धर्मशाला के पास भागीरथपुरा से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, माली धर्मशाला के पीछेभागीरथपुरा इंदौर निवासी बंटी उर्फ अजय निहाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, June 4, 2019

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा, ली गयी मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक



इन्दौर-दिनांक 04 जून 2019-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम जनता से जुड़ते हुए, सामाजिक बुराईयों के निर्मूलन हेतु एक कार्ययोजना के तहत इन्दौर पुलिस को कार्य करने के लिये निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा इन्द्रमणि पटेल द्वारा नशा उन्मूलन योजना के अन्तर्गत थाना बाणगंगा क्षेत्र के 70 मेडिकल स्टोर के संचालकों की मीटिंग थाना बाणगंगा प्रांगण मे आयोजित की गयी।
मीटिंग मे सभी को प्रतिबंधित दवाओं तथा नशे के प्रयोजन में प्रयुक्त होने वाली दवाओं के  क्रय-विक्रय के संबंध मे दिशा निर्देश दिये गये। सभी को यह हिदायत भी दी गयी कि ऐसी दवाओं के विक्रय के लिये निर्धारित गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा इन प्रतिबंधित दवाईयों को खरीदने-बेचने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को देकर समाज के प्रति अपने कर्तव्य का भी निर्वहन करें।




पुलिस परिवार की माहिलाओं को दिया गया, सोलर कुकिंग प्रशिक्षण।



 इंदौर- 04 जून 2019-  विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के उपलक्ष में, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 04.06.19 को बारली ग्रामीण विकास संस्थान भमौरी इंदौर पर, फिक्की फ्लो संस्था के तत्वाधान में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए सोलर कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

           उक्त कार्यक्रम का आयोजन एडीजी इंदौर जोन इंदौर महोदय की धर्मपत्नी श्रीमती सौम्या कपूर द्वारा विशेष रुचि लेकर कराया गया तथा वे इस कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित रही। उनके साथ फिक्की फ्लो संस्था की अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीगण, संस्थान के प्रशिक्षकगण एवं बड़ी संखया में पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं को सोलर कुकर के माध्यम से किस प्रकार पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाना बना सकते है, प्रशिक्षण दिया गया और उन्हे इस खाने के लाभ के बारे में भी बताया गया। साथ ही इस अवसर पर श्रीमती कपूर व प्रशिक्षकों द्वारा सौर कुकर या ओवन के बारें मे बताया कि, ये ऐसे उपकरण होते है जो की खाना बनाने या गर्म करने के लिए प्रत्यक्ष रूप से सूर्य के प्रकाश का उपयोग करते है, यह किसी भी प्रकार के ईंधन का उपयोग नहीं करते है, इस प्रकार इन्हे संचालित करना भी बहुत सस्ता होता है। सौर ऊर्जा का उपयोग कर कर हम किस प्रकार अन्य ईंधन और स्त्रोतों की बचत करके पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं यह भी बताया गया। उन्होंने 'पर्यावरण की रक्षा ही हमारे जीवन की सुरक्षा है'  इस वाक्य  के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित भी किया गया
                इस प्रकार की कल्याणकारी गतिविधियां आने वाले समय में भी श्रीमती कपूर द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण के लिये निरंतर रूप से चलायी जावेगी।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 73 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 04 जुन 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 के सुबह से आज दिनांक 04 जुन 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 73 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती(स्थायी), 36 गिरफ्तारी एवं 90 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 03 जुन 2019 को 05 गैर जमानती(स्थायी), 36 गिरफ्तारी एवं 90 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वार्टर यशोदा कृष्ण द्वार से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16 जनता क्वाटर निवासी धर्मेंद्र पिता स्व पर्वतराव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 420 रूपये ंनगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 10.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 चौराहा गुमटी के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मनीष पिता शिवनारायण संवाडे, दीपक पिता रामदास अहिरवार, राहुल पिता सजंय कुशवाह, मनोज पिता ईश्वरलाल   को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ंनगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी कोगिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कलाली के सामनें सुभाष नगर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 100/4 सुभाष नगर निवासी दिनेश पिता लालता प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1150 रूपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 सर्विस रोड और भानगड रोड चौराहा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, कालिंदी गोल्ड कालोनी निवासी प्रवीण पिता राजकुमार और पियुस पिता देवेंद्र रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 12 भोई स्कुल के पास से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 5312 भोई निवासी भोजराज पिता प्रभाकर भोजनें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1520 रूपयें कीमत की 19क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 4 रोड पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गली न 2 म न 101 सत्यसाई बाग कालोनी बाणगंगा निवासी बबलू पिता मदनलाल जाटवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, June 3, 2019

· थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में दिनांक 02.06.2019 को हुई लूट का पर्दाफास, 04 आरोपी पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की गिरफ्त मे।



·       पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अन्दर नागदा मे किया आरोपियों को गिरफ्तार।
·       घटना मे लूटी गयी हुण्डई एसेन्ट कार व घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी हुई जप्त


इन्दौर-दिनांक 03 जून 2019- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर पर दिनांक 02.06.2019 को फरियादी विजय कुमार पिता स्व. आर.जी.गुप्ता उम्र 56 साल निवासी 1 सेक्टर 2 बी सांकेत नगर इन्दौर द्वारा थाने पर आकर रिपोर्ट लिखायी कि मै डी.पी.एस.स्कूल राउ में सिनियर चीफ इंजिनियर के पद पर कार्यरत हूँ । भैय्यू उर्फ साहेबउद्दीन ने डी.पी.एस.स्कूल राऊ मे कन्ट्रक्शन का काम लिया है, जिसमे नाजिम को सेंटिंग का काम दिया था नाजिम को भैय्यू से सेंटिंग के पैसे लेना है तो नाजिम मेरे पास दो तीन बार आकर मिला और कहा कि भैय्यू से पैसे लेना है, भैय्यू पैसा नही दे रहा है तो मैने नाजिम को कहा कि आपसे हमे कोई मतलब नही है और ना ही आपको डी.पी.एस.स्कूल पैसे देगा । दो चार दिन पहले भी नाजिम उनके साथियों के साथ मेरे घर निपानिया पर मुझे ढुंढने गये थे लेकिन गार्ड ने नाजिम को व उसके साथियों को आने से मना कर दिया था । आज दिनांक 02.06.2019 को मै और नीरज मेरी कंपनी की हुण्डई एसेन्ट कार नं. MP04CC9008 से डी.पी.एस.स्कूल कनाडिया से करीब 09.50 बजे निकले गाडी नीरज चला रहा था कि हम डी.पी.एस.स्कूल निपानिया से गोयल नगर बंगाली चौराहा पर राजेन्द्रसिंह चौहान से मिलने गये बाद मै और नीरज बायपास होते हुये डी.पी.एस.स्कूल राऊ आ रहे थे जैसे ही हम करीबन 11.30 बजे पंजाबी कशिश ढाबा के पास पहुँचे कि पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार से ओव्हर टेक कर नाजिम उसके साथियों के साथ आया और हमारी कार को रोका । नाजिम व उसका एक साथी उतर कर हमारे पास आया और हमसे कहा कि आप गाडी मे बैठे रहो और हमारे साथ चलो तो हम दोनो गाडी से नीचे उतर गये तो वह जबरजस्ती हमको गाडी मे बैठाने लगे ,हम नही बैठे तो उनके साथ एक काली शर्ट पहने लडके के हाथ में एक लीटर की बाटल मे पेट्रोल था जो उसने मेरे उपर डाल दिया और कहने लगे कि गाडी मे बैठो नही तो जिन्दा जला देगे पर हम गाडी मे नही बैठे तब नाजिम मेरी कंपनी की हुण्डई एसेन्ट कार नं. MP04CC9008 MP04CC9008 इ.नं. G4EBM231212 चे.नं. MALCG41GR9M20244 रंग सफेद को स्टार्ट कर मेरे से छीनकर ले गया । और वापिस टर्न कर इन्दौर तरफ भाग गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना राजेन्द्र नगर पर आरोपी नाजिम व अन्य साथियों के विरूद्द अप.क्र. 398/2019 धारा 392 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
      दौराने विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तुरन्त आरोपी नाजिम के निवास की जानकारी एकत्रित करने व आरोपियान की गिरफ्तारी हेतु दो टीम गठित की गयी । टीम में उप निरी. गोकुल अजनेरिया, प्र.आर. 1033 हरीश दवे,आर. 3763 कृष्णचंद शर्मा, आर. 3949 रविकान्त को लगाकर आरोपी के मूल निवास नागदा जिला उज्जैन भेजा गया व दुसरी टीम द्वारा इन्दौर में उसके रिस्तेदारो व परिजनों के घर पर लगातार दबिश दी गयी । नागदा जिला उज्जैन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियान (1) नाजिम पिता फारूख कुरैशी उम्र 29 साल निवासी नागदा जिला उज्जैन(2) याकूब पिता अंसार अली उम्र 20 साल निवासी नागदा जिला उज्जैन(3)गोलू उर्फ परवेज पिता नवाब निवासी नागदा जिला उज्जैन(4) एक नाबालिग को गिरफ्तार कर आरोपियान के कब्जे से घटना मे लूटी गयी हुण्डई एसेन्ट कार नं. MP04CC9008 MP04CC9008 कीमती 400000 रूपये की जप्त की गयी । तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार व अन्य सामग्री जप्त किया गया । आरोपीगण को कल न्यायालय पेश किया जावेगा ।
            उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देशन मेंथाना प्रभारी सुनील शर्मा, उप निरी0 गोकुल अजनेरिया, प्र.आर. 1033 हरीश दवे,आर. 3763 कृष्णचंद शर्मा, आर. 3949 रविकान्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।





























इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 59 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 03 जुन 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 के सुबह से आज दिनांक 03 जुन 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 59 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

38 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती(स्थायी), 14 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुन 2019 को 04गैर जमानती(स्थायी), 14 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 को 12.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटीदार पेट्रौल पंप के पास कनाडिया रोड से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 46 कामधेनू नगर थाना विजय नगर निवासी गीतेश पिता रामचंद्र पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 को 01.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम वाला चौराहा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, भोलेनाथ दाम कालोनी खातीपुरा निवासी राहुल पिता कमलेश अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपीगिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 को 21.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाल विनय मंदिर स्कुल चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 51 मनभावन नगर निवासी वीनु पिता दामोदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।