Friday, March 29, 2019

स्थाई वारंटी पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्तार। · पुलिस टीम द्वारा आरोपी को सारखेड़ी, जिला आगर के एक ढाबे पर से घेराबंदी कर पकड़ा।


·        

इंदौर- 29 मार्च 2019- वरिष्ठ अधिकारीयों, द्वारा वर्षो से लंबित स्थाई वारंटीओं की तामिली के लिए अभियान चलाकर अधिक से अधिक तामिली करने हेतु सखत निर्देश दिये इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम श्री सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरुप्रसाद पाराशर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री डीके तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री संतोष सिंह यादव द्वारा  लंबित वारंटो की अधिक से अधिक तामिली सुनिश्चित  करने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर  तामिली की सखत  हिदायत दी है  जिसके परिणाम स्वरूप  आज दिनांक 29 मार्च 2019 को वर्ष 2015 से फरार आरोपी एलकार सिंह  पिता  ओंकार सिसोदिया  निवासी सारखेड़ी  जिला आगर जो गिरफ्तारी से बचने हेतु  पता बदल बदल कर रह रहा था  मुखबिर से सूचना मिली थी  कि एलकार सिंह  आज सारखेड़ी  ढाबे पर आने वाला है  उक्त सूचना पर छत्रीपुरा पुलिस ने  सारखेड़ी  जिला आगर  जाकर ढाबे की  घेराबंदी की  एलकार सिंह आया, उसे  पुलिस कीघेराबंदी का आभास होते ही एलकार सिंह ने भागने का प्रयास किया किंतु दौड़कर पुलिस बल ने एलकार सिंह को धर दबोचा। आरोपी को स्थाई वारंट 3502/15 में गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जाएगा।
आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव एवं उनकी टीम के पीएसआई प्रेक्षा मौर्य , आरक्षक राजेश मिश्रा आरक्षक शिव शंकर  की भूमिका उल्लेखनीय है




थाना विजयनगर इन्दौर के हत्या के मामले मे पुलिस का नया खुलासा, बग्गाराम को काफी मशक्कत के बाद ढूढ निकाला, घटना दिनांक से ही था मौके पर से गायब था बग्गाराम कपडो व जुतों से बग्गाराम के पिता द्वारा की गई थी पहचान पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद से की जा रही थी संदेही रमेश की तलाश। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान जाकर की थी तलाश




 इंदौर- 29 मार्च 2019- थाना विजयनगर  इन्दौर के द्वारा एक महत्वपूर्ण खुलासा कुछ दिन पूर्व मिली अज्ञात लाश के संबध मे किया गया है। मृतक बग्गाराम को पुलिस द्वारा ढुंढ निकाला गया है। जबकि बग्गाराम को उसके मॉ,बाप द्वारा अज्ञात लाश के रूप मे शिनाखत किया गया था।
      इस बात का खुलासा तब हुआ जब विजयनगर की तलाश पार्टी राजस्थान मे उदयपुर के पाश राणा गॉव मे संदेही की तलाश के लिये गयी थी। वही पर यह बात जानकारी मे आई थी कि घटना के बाद बग्गाराम को गॉव के पास ही मेले मे कुछ वयक्तियो द्वारा देखा जाने के बाद वापिस इन्दौर जाने का पता चला था। इसी आधार पर इन्दौर मे बग्गाराम की तलाश की जा रही थी।
    दिंनाक 20.03.2019 को बिजनेस पार्क केसामने मिली अज्ञात बाडीकी सूचना पर जॉच पडताल की गई थी। अज्ञात शरीर सडने की अवस्था मे पहुच चुका था चेहरे दबने के कारण एकदम  पहचान  पाना ंसंभव नही था। इसके अलावा किसी भी वयक्ति के द्वारा उसे पहचानने का दावा नही किया गया था। मौके पर मिले साक्षियो एंव लाश के निकट सामने ही बनी झोपडी मे रह रहे देवाराम और उसकी पत्नि बापू बाई द्वारा अज्ञात मृतक की लाश की पहचान कराई गई थी। मृतक के शरीर ,कपडे एंव जूते के आधार पर देवाराम द्वारा अपनी पत्नि के साथ अज्ञात लाश की पहचान अपने सबसे बडे बेटे बग्गाराम के रूप मे की गई थी जिसक शिनाखतगी पंचनामा साक्षियो की उपस्थिति मे बनाया गया था। लाश के पास बैठकर देवाराम द्वारा रो रो कर बार बार पुलिस को बताया गया था कि कुछ दिन पूर्व ही उसके द्वारा मृतक के पेरो मे पहने हुए जूते 150 रूपये मे दिलाये गये थे। इस तरह देवारा म और उसकी पत्नि बापू बाई के पहचाने जाने के पश्चात लाश को पी एम हेतू एम वाय एच भेजा गया था।
    
 सूचनाकर्ता, पास के दुकानदार और झोपडी मे रहने वाले देवाराम एंव बापू बाई से  घटना के संबध मे विस्तृत पूछताछ घटना के तत्काल बाद की गई थी। साक्षियो के द्वाराबताया गया था कि घटना स्थल पर दो दिन पूर्वबग्गाराम का झगडा उसके बहनोई रमेश एंव बहन रेखाबाई के साथ हुआ था। इस झगडे मे रमेश एंव रेखा के द्वारा बग्गा के साथ डंण्डे से मारपीट करना बताया था। देवाराम द्वारा पूछताछ मे यह भी बताया गया था कि उसका लडका नशे का आदी है और आये दिन मॉ बाप और बहन बहनोई के साथ मारपीट करता है। बग्गाराम की मारपीट से परेशान होकर मॉ बाप ने झुग्गी छोड दी थी। इसके बाद साथ रह रहे बहनोई रमेश और बहन रेखा से भी आये दिन झगडा होता था। घटना के बाद से बग्गााराम के साथ साथ रमेश और रेखा भी मोैके से गायब थे। पिता देवाराम के द्वारा अपने बेटे बग्गाराम के साथ मारपीट मे रमेश को संदेही माना था।

     घटना के बाद से ही संदेही माने जा रहे रमेश की तलाश की जा रही थी। इस दौरान मिले फुटेज मे रमेश अपने परिवार के साथ बोरिया बिस्तर के साथ जाते हुए नजर आया था। अपने साले बग्गराम की मृत्यू की समाचार मिलने के बाद भी नही लौटने पर शंका और बढ गई थी। इसी आधार पर रमेश की तलाश हेतू कुछ दिन पूर्व पुलिस टीम राजस्थान रवाना की गई थी। जहॉ पर मृतक ंएंव संदेहियो केपैतृक गॉव मे तलाश एंव पूछताछ की गई थी। जहॉ पर बग्गाराम के जीवत होने के संबध मे नये तथ्थ की खुलासा हुआ।बग्गाराम से घटना एंव घटना के बाद से गायब होने के संबध मे पूछताछ ंएंव पडताल की जा रही है।
      पुलिस के द्वारा इस प्रकरण मे नया खुलासा होने के बाद देवाराम के सभी जीवित पुत्रो की शिनाखतगी की जावेगी। क्योकि संभब है देंवाराम को कोई दूसरा पुत्र और सगा संबधी न हो। देवाराम के कुल 10 पुत्र,पुत्री है इसमे 9 जिवित है। बग्गाराम को पिता के द्वारा सबसे बडा पुत्र बताया गया है इसके आलावा  अन्य 3 जीवित पुत्रो को सामने लाया जा रहा है। पुलिस के द्वारा पूर्व मे ही विसरा एंव डी एन ए के संबधित आरटीकल जप्त किये थे। इनसे मिलान कर अज्ञात मृतक के बारे मे पडताल की जावेगी।
    पुलिस द्वारा नये सिरे से मृतक शिनाखतगी के प्रयास किये जा रहे है इस हेतू घटना स्थल से प्राप्त मृतक के फोटो जारी किये गये है । इसके आलाव देवराम और उसके परिजनो से घटना के बाद से ही गायब होने के संबध मे पूछताछ की जा रही है। देवाराम द्वारा अपने पुत्र के रूप मे ही क्यो पहचाना एंव पुलिस को गलत जानकारी क्यो दी गई।  इस सबध मे इसकी संदिग्धभूमिका की भी पडताल की जा रही है बग्गाराम घटना के ंिदनाक से क्यो गायब था व उसका बहनोई भी घटना के दिंनाक से गायब है । इस संबध मेविवेचना की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 216 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 29 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 मार्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 216 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

74 आदतन व 45 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 74 आदतन व 45 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी एवं 157 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 29 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 19 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी एवं 157 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 मार्च 2019- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माणिक बाग ब्रिज देशी कलाली के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 133 जयरामपुर कालोनी इंदौर निवासी सन्नी उर्फ संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 22.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाघमारे का बगीचा जवाहर मार्ग से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 17 पिंजारा बाखल बम्बई बाजार के पासइंदौर निवासी मुबशिर हुसैन पिता जाकिर हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पीछे सब्जी मण्डी से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 39 आदर्श इन्द्रा नगर छत्रीपुरा इंदौर निवासी भोलाराम पिता मांगीलाल टेलर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 13 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 मार्च 2019- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 कों 03.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिकित्सक नगर मेन रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हार्दिक पिता मधुसूदन दवे, आकाश पिता अशोक शर्मा, कुलदीप पिता रघुनाथ सिंह सिसोदिया, लक्की पिता हरीश शर्मा, राहुल पिता दिलीप पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 37 हजार 80 रू. कीमत की करीब 61 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थानाखजराना द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 कों 11.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ताज नगर खजराना इंदौर निवासी फिरोज पिता रमजान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 कों 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल ग्राउण्ड एवं लालगली धर्मशाला परदेशीपुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 155/3 नेहरू नगर इंदौर निवासी अर्जुन पिता धर्मराज वर्मा तथा 324 पाटनीपुरा भैरव मंदिर के पीछे इंदौर निवासी आकाश पिता रामचन्दर बाथम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रू. कीमत की 46 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 कों 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाड़ी मोहल्ला राऊ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, संगीता पति मुकेश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 कों 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर रेती मण्डी रेल्वे क्रासिंग के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आनंद नगर हनुमान मंदिर के पास राजेन्द्र नगर इंदौर निवासी देवेन्द्र पिता दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रू. कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 कों 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बामन पिपल्या खान नदी के पुल पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बामन पिपल्या मांगल्या निवासी संजू पिता बनेसिंह भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 हजार रू. कीमत की 7 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 कों 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इंडेक्स पेट्रोल पंप के सामने नेमावर रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम लसूड़िया अनन्त इंदौर निवासी मनीष पिता मंगतिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 कों 17.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टावर के पास आम रोड़ आगरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुएमिलें, ग्राम बनेड़िया इंदौर निवासी राकेश पिता जगदीश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2019-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 16 मार्र्च 2019 कों 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पत्थर गोदाम भेरूबाबा के मंदिर के ओटले के सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, गफूर की बजरिया इंदौर निवासी सुरेश पिता बाबूलाल प्रजापत को पकडा गया।
                पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्र्च 2019 कों 20.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा के सामने मेन रोड़ सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, ग्राम बोरसी थाना गांधी नगर इंदौर निवासी दारासिंह पिता तेजकरण बैरागी को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 11 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 मार्च 2019-पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 11.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के नीचे सियागंज  से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 82/2 महेश जोशी नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 10.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली गवली मोहल्ला से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 392 बड़ी ग्वालटोली गवली मोहल्ला इंदौर निवासी राजेश पिता हरिशंकर यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देव नगर कमेटी हाल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 174 देवनगर इंदौर निवासी राहुल पिता सत्यनारायण कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परभूसामण्डी के पास मालवीय नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 25 सेठी संबंध नगर भमौरी इंदौर निवासी लक्ष्मण उर्फ बड्‌डू पिता ओमकार वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 07.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर-9 नेहरू वाटिका के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सुखलिया इंदौर निवासी जीतू पिता हीरालाल पगारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशोदा गेट जनता क्वार्टर एवं भण्डारी ब्रिज एमआर-4 से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, एम-45 जनता क्वार्टर इंदौर निवासी रवि पिता मनीराम साहू तथा 172 संजय गांधी नगर इंदौर निवासी राहुल पिता राजू साल्वे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 15.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामने मूसाखेड़ी से अवैधहथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 270 शिवनगर पानी की टंकी के पास मूसाखेड़ी इंदौर निवासी बबलू उर्फ पिता प्रदीप पिता बालकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना ंचंदन नगर द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंदन नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ई डब्ल्यू एस 430 ढाचा भवन देवास निवासी अजय उर्फ गोलू पिता मेहरबान सिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध देशी कट्‌टा मय कारतूस के जप्त किया गया।
पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 22.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नैनोद मल्टी इंदौर निवासी लखन पिता केशर सिंह खटीक से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 270 शिवनगर पानी की टंकी के पास मूसाखेड़ी इंदौर निवासी बबलू उर्फ पिता प्रदीप पिता बालकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को 11.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम रोड़ ग्राम सुल्लाखेड़ी से अवैध हथियार लेकरघूमतें हुए मिलें, ग्राम सुल्लाखेड़ी क्षिप्रा जिला इन्दौर निवासी सुरेश पिता बाबूलाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 मार्च 2019-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 507 जनता क्वार्टर इंदौर निवासी दीपक पिता शिवराम राजपूत, 127 नई जीवन की फेल मालवा मिल इंदौर निवासी गोपाल पिता अशोक, 708 जनता क्वार्टर इंदैर निवासी दीपक पिता विजय गाडवे, 104 जीवन की नई फेल इंदौर निवासी विशाल पिता यशवंत दुबैया तथा पाटनीपुरा इंदौर निवासी महेश पिता स्व. नवरंगीलाल श्रीवास्तव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।


Thursday, March 28, 2019

· बाऊण्ड ओव्हर का उल्लंघन करने वाले गुण्डों की अब खैर नहीं । · शर्तों का उल्लंघन करने पर कुख्यात गुण्डे रूपचंद्र उर्फ बच्चा को,थाना भँवरकुंआ पुलिस द्वारा 05 माह के लिए भेजा जेल ।



इंदौर- 28 मार्च 2019 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का उल्लंघन करने वालों अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे , जिससे आपराधिक गतिविधियो पर नियंत्रण रखा जा सके । तत्संबंध मे पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सूरज कुमार वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर श्री के.सी. मालवीय द्वारा थाना प्रभारी भँवरकुआँ संजय शुक्ला को बाऊण्ड ओव्हर का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था ।
           थाना भँवरकुआँ क्षेत्र के कुख्यात आदतन अपराधी रूपचंद्र उर्फ बच्चा पिता शिवप्रसाद उम्र 42 साल नि. हम्माल कालोनी इंदौर जिसके विरूद्ध थाना भँवरकुआँ मे पूर्व से 22 अपराध दर्ज है । आगामी लोकसभा चुनाव व होली के त्यौहार के मद्देनजर उक्त आदतन अपराधी के विरूद्ध धारा 107,116(3) जा.फौ. की कार्यवाही की गई थी जिसमें बदमाश को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जूनी इंदौर द्वारा दिनांक 15.02.2019 से 6 माह के लिए सदाचार का पालन करने के लिए बाऊण्ड ओव्हर किया था , परंतु उक्त बदमाश रूपचंद्र उर्फ बच्चा द्वारा वाऊण्ड ओव्हर की शर्तों का उल्लंघन कर दिनांक 12.03.19 को फरियादिया दीपा के साथ मारपीट कर पुनः आपराधिक कृत्य किया गया । बदमाश के विरूद्ध बाऊण्ड ओव्हर की शर्तों के उल्लंघन पर उसके विरूद्ध धारा 122 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर धारा 122 जा.फौ. के अंतर्गत सिलसिला क्र. 01/2019 एसडीएम जूनी इंदौर श्री शाश्वत शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया था , जिसका परीक्षण कर एसडीएम द्वारा कुख्यात बदमाश को बाऊण्ड ओव्हर उल्लंघन की शेष अवधि 05 माह अर्थात अब से दिनांक 15.08.2019 तक के लिए जेल भेजने का आदेश पारित किया गया । जिसके पालन मे उक्त बदमाश को आज दिनांक 28.03.19 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
           उक्त कार्य मे थाना प्रभारी संजय शुक्ला व सउनि. रविराज सिंह, आर. 237 श्याम  का सराहनीय योगदान रहा  ।


आई. पी. एल. क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा का कारोबार संचालित करने वाले 05 सटोरिये क्राईम ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़े। · इंदौर रतलाम तथा अन्य जिलों में कर रहे थे आनलाईन सट्‌टे का कारोबार।


·        
  • ·         आरोपीगण, सट्‌टे के लिये करते थे चार पहिया वाहन का प्रयोग।
  • ·         आरोपियों से 02 चार पहिया वाहन तथा 02 मोटरसायकल बरामद।
  • ·         आरोपीगणों से जप्त चार पहिया वाहनों में से अवैध शराब भी हुई बरामद।
  • ·         सट्‌टे के लाखों रूपये का हिसाब किताब मिला।
  • ·         आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाईल फोन, 02 लेपटॉप, केल्कुलेटर 01, 02 रजिस्टर, 07 डायरियां हुई बरामद, जिनमें सट्‌टे के कारोबार में संलिप्त 100 से अधिक लोगों के कोड वर्ड में दर्ज मिले नाम।


इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र इन्दौर (शहर) द्वारा आई. पी. एल. क्रिकेट मैचों के दौरान सक्रिय हुये सटोरियों पर निगरानी रखकर उन पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में क्राईम ब्राँच की टीमों को सट्‌टा संचालित करने वाले सक्रिय सटोरियों के संबंध में आसूचना संकलित कर उनकी धरपकड़ करनेहेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
            इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना लसूडिया क्षेत्रांतर्गत, चिकित्सक नगर मेन रोड पर वाहन क्रमांक एक चार पहिया वाहन महिन्द्रा TUV&300  कार नम्बर GJ 01 RM 8336 के अन्दर 04 से 05 लोग बैठ कर आई.पी.एल. क्रिकेट मैच का सट्टा ऑन-लाईन खेल रहें हैं। उक्त प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने थाना लसूड़िया के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये, चार पहिया वाहन महिन्द्रा TUV&300  कार नम्बर GJ 01 RM 8336 में बैठेर सट्‌टा खेलते हुये पांचो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिन्होंनें पूछताछ में अपने नाम 1-आकाश पिता आशोक शर्मा उम्र 24 साल निवासी आदर्थ कल्याण गुरु नगर रतलाम म.प्र. हाल मुकाम - 16 वीणा नगर इन्दौर 2- हार्दिक दुबे पिता मधुसुदन दुबे जाति ब्राह्मण उम्र 20 साल निवासी 06 एफ. राज नगर इन्दौर हाल- 16 वीणा नगर इन्दौर, 3- कुलदीप सिंह पिता रघुनाथ सिह सिसौदिया उम्र 21 साल निवासी 90 विनोबा नगर इन्दौर हाल 16  वीणा नगर इन्दौर, 4- लक्की शर्मा पिता हरीश शर्मा उम्र 22 साल निवासी 11 आदर्श गुरु कल्याण नगर रतलाम हाल मकाम 16 वीणानगर इन्दौर, 5- राहुल पंवार पिता दिलीप पंवार उम्र 23 साल निवासी बजनाबज बस स्टेण्ड निवासी रतलाम हाल मकाम 16 वीणा नगर इंदौर का होना बताया।
           आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आई. पी. एल. टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब एवं के.के. आर. टीम के दिनांक 27.03.2019 को रात्रि में आयोजित हुये मैच में ऑनलाईन साईट ले रहे थे। आरोपियों के पास चार पहिया वाहन की मौके पर तलाशी लेने पर उसमें से अवैध शराब एवं 20 मोबाईल फोन, लिनोवा एवं एच.पी .कम्पनी के 02 लेपटॉप, केल्कुलेटर 01, 02 रजिस्टर, 07 लाल रंग की कापियां जिसमें लाखो रुपयें के सट्टे का हिसाब किताब दर्ज था साथ ही नगदी कुल राशी 10500/- रुपये भी बरामद हुई व पुलिस ने 02 चार पहिया वाहन, 02 मोटसायकल सहित, जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत्‌ जप्त किया गया।
            आरोपियों का कृत्य धारा 4 (क) सट्‌टा अधिनियम, तथा म0प्र0 आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपियों को थाना लसूड़िया के अपराध क्र 366/19  के अंतर्गत विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया है।
               आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर, ज्ञात हुआकि वह लम्बे समय से सट्‌टे के कारोबार में संलिप्त हैं तथा आई0पी0एल0 मैच शुरू होने के साथ सट्टा कारोबार में पुनः सक्रिय हो गये थे। सट्‌टे के कारोबार में मुखय सरगना आकाश पिता अशोक शर्मा निवासी तथा उसका साथी लक्की शर्मा निवासी रतलाम है जोकि बड़े स्तर पर सट्‌टे का संचालन करते है इन्होंनें कारोबार में मदद तथा अन्य जिलों के लोगों से सट्‌टा लेने के उद्‌देश्य से रतलाम के 02 तथा इंदौर निवासी 01 इस प्रकार कुल 03 अन्य साथियों को शामिल कर लिया था जिनके जरिये ये सट्‌टे का कारोबार अन्य जिलों में फैला रहे थे ।
आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सट्‌टे के तार मुबंई तथा झाबृआ से जुड़े होना ज्ञात हुआ है जिनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से बरामद रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों में 100 से अधिक सट्‌टा लगाने वाले लोगों के नाम तथा उनकी जानकारी कोड वर्ड में लिखी हुई मिली है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों ने लसूड़िया थाना क्षेत्र के वीणानगर में उर्मिला सिंह नामक व्यक्ति का मकान कुछ दिन पूर्व ही किराये से लिया था जहां पर वह वर्तमान में रहते थे तथा अधिकतम सट्‌टा व शराब की तस्करी के कामों केलिये वह उनके पास से बरामद चार पहिया वाहन का ही उपयोग करते थे। आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जावेगी।



Wednesday, March 27, 2019

लंबे समय से फरार 14 स्थायी वारंटी, पुलिस थाना महूं द्वारा गिरफ्तार।




इंदौर - 27 मार्च 2019- इंदौर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों व वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री धर्मराज मीणा व एसडीओपी महू श्री विनोद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना महू द्वारा लंबे समय फरार एक साथ 14  वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
          क्षेत्र के फरार अपराधियों व वारंटियों को पुलिस की गिरफ्त में लेने के लिये महूं पुलिस प्रयासरत थी। इसी क्रम में आज दिनांक 27.03.19 को थाना प्रभारी महूं श्री अभय नेमा, उप निरीक्षक संगीता बारिया, उप निरीक्षक अरविंद बेले, ए.एस.आई माल सिंह बोदड, प्रधान आरक्षक 553 विजय यादव, प्र.आर 1666 जगमोहन जाट,आरक्षक 359 नरेंद्र ,आरक्षक 870 ऋषिकेश , महिला आरक्षक 526 सुबमती की टीम द्वारा 14 स्थाई वारंट तामील किया है, सभी वारंट 05 वर्ष पुराने हैं। पुलिस द्वारा  सभी वारंटीओं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महूं जिला इंदौर पेश किया गया है । 
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संगीता बारिया एवं एएसआई माल सिंह  बोदड द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई । बड़ी संख्या में स्थाई वारंटीओं को गिरफ्तार करने में महु पुलिस को सफलता मिली है अधिकारियों द्वारा महू पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।