Friday, March 22, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 158 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 158 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

05 आदतन व 62 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 62 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 22 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 को 02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 26 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2019- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 को 04.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नादिया नगर साईनाथ आटा चक्की के पीछे गली में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विजय पिता हेमराज विजरोठें, प्रेम पिता नारायण सिंह कुशवाह, संदीप पिता गोपाल सोनी, संदीप पिता वंसीलाल, अंकित पिता राजू कुशवाह, नरेंद्र पिता तुफानसिंह, राजवीर पिता कमल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1440 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 को 18.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परदरगाह के पीछे मैदान खजराना में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, इरशाद पिता रफीक खान, जब्बार पिता गफ्फार खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 850 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 को 04.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गाडी अड्‌डा रेल्वे पटरी के पास में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, भय्यु कृष्णा पिता शकंर राव, सुमित पिता नंदकिशोर करोले, शकंर पिता रावजी राव, शेखर पिता धन्नालाल बामनें, विकास पिता राजकुमार चौहान, गोलू पिता चदंन, रोहित पिता राजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 650 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, योगेश पिता मनोहर निर्यात, मनीष पिता सुरेंद्र, सतीश तेनगुरिया, सौरभ पिता विजयसिंह यादव और मनोज पिता हुकुमचंद्र प्रजापत, लोकेश पिता मोहन बिलोनें, प्रदीपपिता नंदु वर्मा और भुपेंद्र पिता कैलाश दिवान, चेतन पिता कमलसिंह, राहुल पिता राजेंद्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 17 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2019- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों 11.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनोंबा नगर गड्‌डे के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 526 विनोबा नगर इन्दौर निवासी लक्की पिता भगवानदीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 क्वाटर व 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाडिया ब्रिज के उपर बायपास रोड पर और मधुमिता गोडाउन के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 291 इंद्रीश नगर मुसाखेडी इन्दौर निवासी प्रदीप पिता मोहनलाल कुशवाह और दुर्गा माता मंदिर के पास ग्राम बिचौली हप्सी निवासी जितेंद्र पिता मांगीलाल चराउंडिया को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 598 पेटी व 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा पावर हाउस के पास खंडवा रोड और कुष्ठधाम के पास ग्राम मांचला से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बडा पावर हाउस के पास खंडवा रोड इंदौर निवासी राकेश पिता रामप्रसाद कैथवास तथा ग्राम माचला इंदौर निवासी समपाल पिता सुरेश राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई बसेरा काम्पलेक्स की पार्किग विष्णुपुरी मेन से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 54 विष्णुपुरी मेन सार्ई बसेरा काम्पलेक्स फ्लेट इंदौर निवासी हनी पिता विजय बाहरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12800 रू. कीमत की 16 बोतल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, प्रीतेश पिता श्यामसिंहगुर्जर, नीतीश पिता जदुवंश मणी प्रसाद, शारदा पति स्व गिरधारीलाल गौंड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों 02.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर कोरिडोर छोटा बागंडदा चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राधाकृष्णा कालोनी थाना बाणगंगा इंदौर निवासी राजू पिता बाबूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुदामा नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सुदामा नगर इंदौर निवासी अनिल पिता माधव सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12500 रूपयें कीमत की 250 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल मल्टी हुक्माखेडी राजेंद्र नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,़ लाल मल्टी हुक्माखेडी राजेंद्र नगर इंदौर निवासी अजय पिता नारायण राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों 16.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी के पीछे खाली मैदान अहीरखेडी इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,़ 11 दिग्विजय मल्टी के पीछे इंदौर निवासी अनिता पिता दयाली जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेट्रौल पंप के सामनें मेन रोड गांधीनगर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,़ हाईलिंक सिटी इंदौर निवासी लखन पिता जयमाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कों 03.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबीरोड ग्राम टीही पुलिया इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,़ काकडपुरा महुगांव निवासी राहुल पिता ओमप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 कोंमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,़ विरेंद्र पिता मदनलाल कोष्ठी, प्रीतम पिता बद्रीलाल शर्मा, संतोष पिता गोपालसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2019-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क के सामनें भुसामंडी मालविय नगर और भमौरी प्लाजा देशी कलाली से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सनी मंदिर के पास मालविय नगर इन्दौर निवासी विकास उर्फ सोनू पिता रामगेन शुक्ला तथा 21 काजी की चाल मालवा मिल इंदौर निवासी मो शाकिर पिता मो इब्राहिम रंगरेज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 मार्र्च 2019 को 11.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कैलोद करताल चौराहा रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुएमिलें, म न 12 बी ब्लाक आयडिया मल्टी मल्टी तेजपुर गडबडी राजेंद्र नगर इंदौर निवासी अमजद पिता जाफर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, March 20, 2019

पुलिस की कार्यप्रणाली से स्कूली बच्चें हुए रूबरू।




इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत इंदौर पुलिस द्वारा स्कूल के बच्चों को पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज दिनांक 20.03.19 को जवाहर नवोदय विद्यालय मानपुर के छात्र-छात्राओं को पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण करवाया गया, जिसमें उन्हे पुलिस कंट्रोल रूम, ब्ब्ज्ट रूम, डायल-100, पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हे उक्त सभी जगहों का भ्रमण करवाते हुए बताया कि, पुलिस शहर में लगे कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों पर, आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर गड़ाए रखती है जिससे आम जनता की सुरक्षा की जा सके। यदि आप के साथ कुछ गलत होता है या आप कुछ गलत होता देखते हैं, या कोई दुर्घटना होती है तो तत्काल पुलिस मदद हेतु 100 नंबर लगा सकते हैं, एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना 100 नंबर लगा कर पुलिस को दे सकते हैं।
इस दौरान छात्राओं ने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी से रूबरू होकर कई प्रश्न पूछे, जिस पर श्रीगोस्वामी जी द्वारा बढ़े ही रोचक ढंग से उन्हे संबंधित जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। और बताया कि आपात स्थिति में पुलिस की सहायता के लिए डायल-100 पर कॉल कर, पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत का निराकरण ना होनें पर आप 181 सीएम हेल्पलाईन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें है। छात्रा के पूछनें पर बताया कि आपकों यदि कोई परेशान करता है तो बिना डरें उसकी शिकायत करें। 
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, निरीक्षक रेडियो श्रीमती दुर्गा गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।





यातायात पुलिस द्वारा की गई आज दिनांक को की गई कार्यवाही




इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019- यातायात पुलिस व्दारा श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इन्दौर के निर्देशानुसार,श्री अवधेश गोस्वामी पुलिस अधीक्षक, मुखयालय, इन्दौर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व/पश्चिम इन्दौर व्दारा अभियान चलाया जाकर निम्नानुसार कार्यवाही की गई-
·         घ्घ्ऐसे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जो दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नही पहने, तीन सवारी बैठाकर चलते पाये गये एवं चार पहिया वाहन चलाते समयसीट बेल्ट का उपयोग नही करते एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पायेगये, उनके विरूद्व रीगल चौराहा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 114 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट विभिन्न धाराओं मे ं चालानी कार्यवाही की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उपरोक्त अभियान के साथ ही चुनाव आदर्श आचरण संहिता के नियमानुसार दिनांक 11.03.2019 से लगातार विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वाहन पर अवैध हूटर/प्रेशर हार्न, वाहन में अनाधिकृत नम्बर प्लेट लगाना, सर्च लाईट, शराब पीकर वाहन चलाना एवं यातायात नियमों का पालन नही करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी पुलिस व्दारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर पुलिस व्दारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चैकिंग
कार्यवाही की गयी जिसमें -
·         दिनांक 11.03.2019 से दिनांक 19.03.2019 तक कुल चालान -8464
·         निलंबन के लिए भेजे गये वाहन चालकों के लायसेन्स -1310
·         निलंबन किये गये लायसेन्स की संखया -210
·         अवैघ रूप से हूटर/प्रेशर हार्न लगाये जाने पर कार्यवाही -86
·         राब पीकर वाहन चलाने पर कार्यवाही -203
·         संकेत का उल्लंघन करने पर कार्यवाही -1132
·         नम्बर प्लेट गलत तरीके से लगाने पर कार्यवाही-2018
·         दो पहिया वाहन चालक व्दारा हेलमेट नही पहनने पर- -2805
·         घ्घ्यातायात पुलिस व्दारा आरएलव्हीडी सिस्टम से की गई कार्यवाही कुल ई नोटिस -3729

इन्दौर पुलिस इन्दौर ,व्दारा जनहित मे जारी

शहर में यातायात के सुगम सचांलन हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर, छोटे-छोटे कार्यो को तत्काल करानें के निर्देश दिये।




इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019-  इन्दौर शहर में यातायात के सुगम संचालन दुर्घटनाओं पर नियत्रण के लिए द्वितीय चरण में श्री लोकेश कुमार जाटव, कलेक्टर जिला इन्दौर, श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर, श्री अवधेश गोस्वामी पुलिस अधीक्षक मुखयालय, आयुक्त नगर पालिक निगम इन्दौर श्री आशीष सिह, यातायात एवं यातायात से संबधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी सयुक्त रूप से शहर का भ्रमण किया एवं 07 चौराहों पर यातायातके छोटे-छोटे कार्य जो निम्नानुसार है तत्काल कराये जो के निर्देश दिये गये-
 गीता भवन चौराहा- इस चौराहे पर तीन तरफ से आने वाले लेफ्ट टर्न को  सेपरेट लेन एवं नवरतन बाग की ओर से आने वाले उल्टे आने वाले वाहन चालकों को प्रतिबन्धित करने संबंधि आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
·          पलासिया चौराहा- गीता भवन,रीगल,कनाडिया,पलासिया टी की ओर से आने वाले यातायात को नियंत्रित करने के लिए लेफ्ट टर्न को सेपरेट लेन बनाने के निर्देश दिये गये।
·          पलासिया टी- नया सिग्नल लगाया जाना,एलआईजी,आनन्द बाजार,पलासिया चौराहा, की ओर से लेफ्ट टर्न को सेपरेट लेन बनाया जाना एवं 56 दुकान की ओर से आने वाले सिंगल ट्रेक को बन्द किये जाने के निर्देश दिये ।
·          इण्डस्ट्रीज हाउस तिराहा- धोबीघाट पुल का चौड़ीकरण, एलआईजी, पलासिया एवं जंजीरावाला की ओर से आने वाले लेफ्ट टर्न को सेपरेट लेन बनाना।
·          एल.आई.जी. चौराहा- इण्डस्ट्रीज तिराहा,विजयनगर,पाटनीपुरा चौराहे एवं रिंग रोड़ की ओर से आने वाले मार्गो पर लेफ्ट टर्न को सेपरेट लने बनाया जाना
·          खजराना चौराहा- रोबट चौराहा, बंगाली चौराहा,आनन्द बाजार की ओर से एवं बाईवासकी ओर से आने वाले मार्गो पर लेफ्ट टर्न को सेपरेट लने बनाया जाना।
·          बंगाली चौराहा- खजराना चौराहा,पलासिया चौराहा,बाईपास की ओर से एवं पिपलियाहाना चौराहे की ओर से आने वाले मार्गो पर लेफ्ट टर्न को सेपरेट लेन बनाया जाना।
·          सिग्नल सिन्क्रोनाईजेशन - एबी रोड़, रिंग रोड़, पर लगे सिग्नलों को सिन्क्रोनाईजेशन एवं शहर में स्मार्ट सिटी के अन्तगर्त आरएलव्हीडी,एएमपीआर,स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाने के निर्देश दिये गये।
इन्दौर प्रशासन एवं पुलिस इन्दौर ,व्दारा जनहित मे जारी।



गौतमपुरा पुलिस टीम व एफ.एस.टी. टीम द्वारा अवैध रूप से जुआं खेलतें हुए, तीन आरोपियों को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जें से 15200 रुपये नगदी व दो मोबाईलजप्त।




इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019- शहर में अवैध मादक पदार्थ एवं जुआघर, सट्टें के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सूरज वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक महू श्री धर्मराज मीणा के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. देपालपुर के निर्देशन में पुलिस थाना गौतमपुरा थाना प्रभारी श्री अनिल वर्मा व उनकी टीम द्वारा अवैध रूप से जुआं खेलतें हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना गौतमपुरा पुलिस टीम को आज दिनांक को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग मांगीलाल जैन के घर के पास जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर लोकसभा चुनाव 2019 में कार्यरत्‌ एफ.एस.टी. टीम के प्रभारी श्री शंकरसिंह सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी यंत्रिकी सेवा उप संभाग देपालपुर व उनकी टीम तथा थाना गौतमपुरा की पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी 1. मांगीलाल जैन पिता माणकचंद जैन उम्र 50 साल नि. महात्मा गांधी चौक गौतमपुरा, 2. कैलाशचंद पिता शिवलाल पाटीदार उम्र 58 साल नि. ग्राम रुणजी गौतमपुरा, 3.मुंशी खां पिता शकूर खां पिंजारा जाति मुस. उम्र43 साल नि. शिक्त मंदिर नाका गौतमपुरा को पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जें से कुल 15200 रुपये नगदी व ताश पत्तें, दो मोबाईल जप्त कर गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस टीम द्वारा अप.क्र. 57/19 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया व आरोपियों के विरुद्ध धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मेंें सउनि. रविन्द्र पंवार , आरक्षक ओमप्रकाश, आर 1590 रमेश गुर्जर, सै. कल्याण, सैनिक बालाराम  का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।




आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले कुखयात बदमाश जुबेर, रज्जाक, जितेंद्र व सलमान पर चंदन नगर पुलिस द्वारा की गई जिला बदर की कार्यवाही।



इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019- आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए, शहर में कानुन व्यवस्था बनाये रखनें हेतु एवं थाना क्षेत्र के गुंडों व बदमाशों पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन- 2 श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री अखिलेश रेनवाल द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी चंदन नगर राहुल शर्मा व उनकी टीम को थाना क्षेत्रांतर्गत गुंडों व बदमाशों पर नकेल कसने के लिए समुचित दिशा निर्देश दिये गये।पुलिस थाना चंदन नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुए थाना क्षेत्र के बदमाश 1, जुबेर पिता यूसुफ निवासी एन सेक्टर नंदन नगर, 2. अब्दुल रज्जाक पिता मो सफी निवासी गीता नगर इंदौर, 3. जितेंद्र पिता राजाराम निवासी रामानंद नगर इंदौर, 4. सलमान पिता गनी शाह निवासी नाले पर नंदन नगर इंदौर के विरूद्ध  जिला बदर की कार्यवाही कर प्रकरण माननीय कलेक्टर महोदय के कार्यालय में पेश किए गए हैं। उक्त चारों शातिर बदमाश पर शहर के विभिन्न थानो पर कई अपराध पंजीबद्ध है जिसमे हत्या का प्रयास, चाकूबाजी कर मारपीट करना, घर में घुसकर मारपीट करने, अवैध वसुली तथा जान से मारने की धमकी देने, शासकीय कार्य में बाधा डालने , जुआ  सट्टा करने जैसे लगभग 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबध्द है।

   उक्त बदमाश पर जिला बदर की कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री राहुल शर्मा, उनि संदीप पोरवाल, उनि प्रशांत उपाध्याय एवं आर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस व नगर सुरक्षा समिती सदस्य की सक्रियता से एक दुर्घटना मे घायल, लापता नाबालिक बालक को सकुशल उसके परिजन से मिलाया



इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019- जिला इन्दौर के एमवाय हॉस्पिटल के सहारा वार्ड में दिनांक 12 दिसम्बर 2018 को एक अज्ञात बालक एक सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में 108 वाहन द्वारा भर्ती करवाया गया था। उक्त दुघर्टना में बालक के सर का अंदरूनी हिस्सा भी बाहर आ गया था और यह चोट इतनी गंभीर थी कि, उसके प्रभाव के कारण वह बालक अपनी यादाश्त भी भूल गया था। तत्काल दी गयी चिकित्सा सुविधा के कारण उसकी जान तो बच गयी थी, लेकिन वह अपने घर बार के बारें में कुछ बता नहीं पा रहा था। जिला इन्दौर नगर सुरक्षा समिती के प्रवक्ता व समाजसेवी श्री अमरजीत सिंह सूदन, जो कि अपनी समाज सेवा के तहत एमवायएच के सहारा वार्ड में आये ऐसे लापता मरीजों को पुलिस की मदद से घर पहुंचाने का प्रयास करते रहते है। जब इस लापता बालक के बारें में पता चला तो, उससे उसका नाम पता पूछा, जिसने केवल अपना नाम आयुष बताया और इसके अलावा कुछ भी नहीं बता पा रहा था।
                पुलिस व श्री सूदनजी द्वारा पिछले 3 माह से उक्त बालक के बारें में पता लगाने के प्रयास किये जा रहे थे, लेकिन कुछ परिणाम नहीं निकल पा रहा था। इस बीच श्री सूदन जी द्वारा उक्त बालक आयुष के संबंध में एक पोस्ट फेसबुक पर डाली गयी, जिसे करीब 32 लाख लोगों ने देखा और उसी में से नागपुर महाराष्ट्र के लोगों ने भी देखा तथा उनमें से ही किसी ने उक्त बालक आयुष के माता-पिता को इस बारें में बताया। इस पर दिनांक 18.03.19 को रात्रि में एक-डेढ़ बजे बालक आयुष के परिजन द्वारा थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री सुबोध श्रोत्रिय से संपर्क किया, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एमवायएच हॉस्पिटल पहुंचकर, उक्त बालक व उसके परिवारजनों की वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये बात करवाई गयी। बच्चें ने फोन पर जैसे ही अपने माता-पिता को देखा तो वह उन्हे पहचान गया और उनके पास जाने का कहने लगा तथा उसके परिजन भी खुश होकर, उसे लाने के लिये इन्दौर के लिये निकले।
                आज दिनांक 20.03.19 को अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री अनिल पाटीदार व थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री सुबोध श्रोत्रिय, श्री अमरजीत सिंह सूदन एंव एमवायएच के सहारा वार्ड के स्टाफ की उपस्थिति में बालक आयुष कोनागपुर से आये उसके पिता, मामा व चाचा के सुपुर्द किया गया। बालक के परिजन ने बताया कि, वह घर पर किसी बात से नाराज होकर नागपुर से बिना बताये आ गया था, जिस पर हम सभी उसे बहुत ढूंढ रहे थे लेकिन मिल नहीं पा रहा था, इन्दौर पुलिस की कार्यवाही के कारण ही हम अपने बच्चे से मिल पायें। अपने बच्चें को पाकर वे सभी बहुत खुश हुए और इन्दौर पुलिस को धन्यवाद दिया गया।
यहां सबसे उल्लेखनीय है कि जिस बच्चें का नाम पता कुछ मालूम नहीं था और न ही बच्चें की यादाश्त सही सलामत थी, फिर भी उसका घर व परिवार को ढृंढकर उन्हे परिवार के पास पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जो कि इन्दौर पुलिस व नगर सुरक्षा समिती सदस्य की सक्रियता से ही संभव हो सका है। इस प्रकरण से भी हमें यह सीख मिलती है कि, यदि हम फेसबुक/व्हाट्‌सअप आदि सोशल मीडिया का सदुपयोग करें तो उसके बेहतर परिणाम हो सकते है।