Tuesday, January 29, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

06 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी एवं 96 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 29 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जनवरी 2019 को 03 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी एवं 96 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2019-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2019 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाईन शाप के पास सर्विस रोड स्कीम न 54 इन्दौर सें सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 233 अभिनंदन नगर सुखलिया निवासी राकेश पिता फुलसिंह रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 470 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2019 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के मकान के सामनें चितावद काकड इन्दौर सें सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, चितावद काकंड निवासी गंगाबाई पति हीरालाल कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2019 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबली नगर रिक्शा स्टेंड के पास इन्दौर सें सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 42 अर्चना नगर एरोड्रम निवासी मनोहर पिता जगन्नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, जुना रिसाला इन्दौर निवासी विजय पिता शेरसिंह कौशल, प्रवीण पिता सुरेश पटेल, सरदार पिता नत्थु सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2019- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2019 कों 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैंक ऑफ इंडियाके सामनेंग्राम पालिया हातोद इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम सतलाना इंदौर निवासी रणछोड पिता सुखराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2019 कों 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पवांर ढाबा के पास मुसाखेडी चौराहा इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तारकेश्वर पिता खरपंटु यादव और कुलदीप पिता फत्तूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2019-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2019 को 17.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदूर नगर चौराहा के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम मेमदी बगोदा थाना सिमरोल निवासी दशरथ पिता बलराम बठुनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिला, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2019- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलावली चांदा शिव भोलें होटल के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, लसुडिया मोरी निवासी कृष्णलाल पिता बाबूलाल चौहान और 09 रूस्तम का बगीचा निवासी राहुल पिता रविशकंर वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, January 28, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 68 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 68 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

06 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 31 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जनवरी 2019 को 03 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 31 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुयें मिलें, 17 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2019-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अमजद, सुल्तान मसुरी और श्याम, मनीष, अनिल, राजा चौधरी, विनोद और अमृत गागरिया, मुकेश जाटव, दिनेश बरोदिया, दुर्गेश आराठें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2019 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलजार कालोनी बगीचें के पास सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अलताबपिता रमजान, नरेंद्र पिता कमलाकर, इरफान पिता कादिर खान, मो शाहबुद्धीन पिता सर्फुद्दीन, विनोद पिता पिताम्बर सिंह, अनूप पिता बालकृष्ण जी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2019- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2019 कों 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल ग्राउंड कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 26 आदर्श बिजासन नगर इंदौर निवासी अंकित पिता मुकेश ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 325 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2019 कों 08.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किशन की दुकान के पास ग्राम ब्राम्हण पिपल्यिा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम ब्राहम्ण पिपलिया इन्दौर निवासी सुभाष पिता रामेंश्वर केवट़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्तकी गयी।    
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2019 कों 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बावन टेकरी तिल्लौर खुर्द से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तिल्लौर खुर्द इन्दौर निवासी बंशीलाल पिता पीराजी लोभानिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2019- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2019 कों 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वीर सावरकर मार्केट इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, बक्शी गली इंदौर निवासी रितीक पिता राजेश मालविय और यश पिता विनोद बरखडें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, January 27, 2019

पुलिस के शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य हेतु, हुआ थाने में खेल प्रतियोगिता का आयोजन


इंदौर-27 जनवरी 2019- पुलिस  की चुनौती पूर्ण ड्यूटी व  व्यस्ततम दिनचर्या के बीच, पुलिस कर्मियों का खेल के माध्यम से शारीरिक व  मानसिक स्वास्थ्य  कायम रखने के उद्देश्य से, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में, आज दिनांक 27 जनवरी 2019 को थाना द्वारिकापुरी में वॉलीबॉल व रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन, पुलिस अधीक्षक   पश्चिम इंदौर श्री सूरज वर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिसमे  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जोन-2 श्री मनीष खत्री, सीएसपी अन्नपूर्णा  श्री  एसकेएस तोमर के  सानिध्य में  उक्त खेल प्रतियोगिताओं में सीएसपी अन्नपूर्णा अनुभाग के थानों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता व उत्कृष्ट खिलाड़ियों का शील्ड देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा व अन्य अधिकारियों द्वारा संबोधन कर जीवन में खेल के महत्व व खेल के माध्यम से अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बरकरार रख सकते है, के बारें में बताया गया। आभार प्रदर्शन थाना प्रभारी द्वारकापुरी द्वारा किया गया।





कार से चोरी करने की योजना बनाते हुए मिलें तीन बदमाश, पुलिस थाना गांधी नगर की गिरफ्त में,



आरोपियों के कब्जे से दो एयरगन, गुप्ती, लोहे की टामी, पेचकस, चाबी का गुच्छा सहित  कार भी की गयी जप्त।

इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2019- शहर मे चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु, सघन चैंकिग व गश्त कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इन्दौर श्री सूरज वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन-2 श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा चोरी की योजना बनाते हुए कार से घूम रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
                क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर असामाजिक तत्वों व बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिये, नगर पुलिस अधीक्षक गांधी नगर श्री अखिलेश रेनवाल द्वारा थाना प्रभारी गांधी नगर व उनकी टीम को निर्देशित किया गया था। इसी दौरान पुलिस थाना गांधी नगर को दिनांक 25.01.19 कोमुखबिर के माध्यम से सूचना मिलीं कि अरिहन्त नगर के पास मकान के पीछे खाली मैदान पर खडी एक सिल्वर कलर की कार क्रमांक एमपी-44/सी-0235 में बैठे कुछ संदिग्ध किसी घटना को अंजाम देने के लिये घूम रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त् संदिग्ध कार में बैठे लोगों को डी्रम वर्ल्ड में चोरी करने की योजना बनाने की बात कर करते हुये रंगे हाथ पकड़ा। जिनके नाम पता पूछते आरोपियों ने अपना नाम- 1. अजय चौहान पिता रामकिशन चौहान उम्र 20 साल निवासी 323 कस्तुर नगर मारुती नन्दन अस्पताल के पीछे गांधी नगर इन्दौर, 2. सन्नी सिसोदिया पिता राकेश सिसोदिया उम्र 19 साल निवासी 231 पंचायत क्षैत्र गांधीनगर इन्दौर बताया तथा इनके एक और साथी नाबालिक बालक को भी पकड़ा गया। आरोपियों की तलाशी लेने पर इनके कब्जे से दो एयरगन, एक लोहे की टामी, एक गुप्ती, एक चाबी का गुच्छा, एक पेचकस आदि चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये उपयोग में लाने वाले हथियार मिलें, जिन्हे इंडिका डीएलएस कार एमपी-44/सी-0235 सहित जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  आरोपियों के विरुद्ध थाना गांधी नगर पर अपराध क्रमांक 17/2019 धारा 401 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधी नगर श्रीमती नीता देअरवाल, सउनि प्रहलाद सिंह चौहान, प्रआर. बाल सिंह, आर. शिवकुमार, आर. बृजेन्द्र तथा आर. सत्येन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 26 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 26 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 27 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 41 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 27 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जनवरी 2019 को 01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 41 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2019- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2019 कों 19.35 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रणजीत होटल के पास ई सेक्टर सुदामा नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 219 बिजलपुर इंदौर निवासी शंकर पिता स्व. गोपाल चावड़ा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  1000 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2019 कों 21.30 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनेड़िया नाका गेट के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, धाकड़ सेरी देपलापुर इन्दौर निवासी जगदीश धाकड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त कीगयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2019- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2019 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधा गोविन्द का बगीचा ब्रिज के नीचे से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 5/1 रावजी बाजार इन्दौर निवासी मनोहर पिता केशवलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध देशी रिवाल्वर मय 5 जिंदा कारतूस के की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2019 को 22.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा कलाली के सामने सुगनी देवी मैदान से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, अंकित उर्फ अज्जू पिता शंभुसिंह रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।