इंदौर-27 जनवरी 2019- पुलिस की चुनौती पूर्ण ड्यूटी व व्यस्ततम दिनचर्या के बीच, पुलिस कर्मियों का खेल के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य कायम रखने के उद्देश्य से, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में, आज दिनांक 27 जनवरी 2019 को थाना द्वारिकापुरी में वॉलीबॉल व रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन, पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री सूरज वर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री मनीष खत्री, सीएसपी अन्नपूर्णा श्री एसकेएस तोमर के सानिध्य में उक्त खेल प्रतियोगिताओं में सीएसपी अन्नपूर्णा अनुभाग के थानों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता व उत्कृष्ट खिलाड़ियों का शील्ड देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा व अन्य अधिकारियों द्वारा संबोधन कर जीवन में खेल के महत्व व खेल के माध्यम से अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बरकरार रख सकते है, के बारें में बताया गया। आभार प्रदर्शन थाना प्रभारी द्वारकापुरी द्वारा किया गया।
Sunday, January 27, 2019
कार से चोरी करने की योजना बनाते हुए मिलें तीन बदमाश, पुलिस थाना गांधी नगर की गिरफ्त में,
आरोपियों के
कब्जे से दो एयरगन, गुप्ती, लोहे
की टामी, पेचकस, चाबी
का गुच्छा सहित कार भी की गयी जप्त।
इन्दौर-दिनांक
27 जनवरी 2019- शहर मे चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश
लगाने हेतु, सघन चैंकिग व गश्त कर प्रभावी कार्यवाही के
निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा
दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इन्दौर श्री
सूरज वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन-2 श्री मनीष
खत्री के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना
गांधी नगर द्वारा चोरी की योजना बनाते हुए कार से घूम रहे तीन बदमाशों को अवैध
हथियार सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
क्षेत्र
में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर
असामाजिक तत्वों व बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिये, नगर
पुलिस अधीक्षक गांधी नगर श्री अखिलेश रेनवाल द्वारा थाना प्रभारी गांधी नगर व उनकी
टीम को निर्देशित किया गया था। इसी दौरान पुलिस थाना गांधी नगर को दिनांक 25.01.19
कोमुखबिर के माध्यम से सूचना मिलीं कि अरिहन्त नगर के पास मकान के पीछे खाली मैदान
पर खडी एक सिल्वर कलर की कार क्रमांक एमपी-44/सी-0235
में बैठे कुछ संदिग्ध किसी घटना को अंजाम देने के लिये घूम रहे है। उक्त सूचना पर
पुलिस टीम द्वारा उक्त् संदिग्ध कार में बैठे लोगों को डी्रम वर्ल्ड में चोरी करने
की योजना बनाने की बात कर करते हुये रंगे हाथ पकड़ा। जिनके नाम पता पूछते आरोपियों
ने अपना नाम- 1. अजय चौहान पिता रामकिशन चौहान उम्र 20
साल निवासी 323 कस्तुर नगर मारुती नन्दन अस्पताल के पीछे
गांधी नगर इन्दौर, 2. सन्नी सिसोदिया पिता राकेश सिसोदिया उम्र 19
साल निवासी 231 पंचायत क्षैत्र गांधीनगर इन्दौर बताया तथा
इनके एक और साथी नाबालिक बालक को भी पकड़ा गया। आरोपियों की तलाशी लेने पर इनके
कब्जे से दो एयरगन, एक लोहे की टामी, एक गुप्ती,
एक
चाबी का गुच्छा, एक पेचकस आदि चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये
उपयोग में लाने वाले हथियार मिलें, जिन्हे इंडिका डीएलएस कार एमपी-44/सी-0235
सहित जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना गांधी नगर पर अपराध क्रमांक 17/2019
धारा 401 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध
में पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों
के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधी नगर श्रीमती नीता देअरवाल, सउनि
प्रहलाद सिंह चौहान, प्रआर. बाल सिंह, आर. शिवकुमार,
आर.
बृजेन्द्र तथा आर. सत्येन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 26 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2019-पुलिस
उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य
में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक
(पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 जनवरी 2019 को
फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही
करते हुए 26 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार
किया गया।
01
आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 27 जनवरी 2019-इन्दौर
पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2019 को शहर में
अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध
के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना
क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14
संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत
प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01
गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 41 जमानती
वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 27 जनवरी 2019-इन्दौर
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26
जनवरी 2019 को 01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 41
जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों
द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के
वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अवैध शराब सहित 02
आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2019-
पुलिस
थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2019 कों 19.35
मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रणजीत होटल के पास ई सेक्टर सुदामा नगर से अवैध
शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 219 बिजलपुर इंदौर निवासी शंकर पिता स्व.
गोपाल चावड़ा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध
शराब जप्त की गयी।
पुलिस
थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2019 कों 21.30
मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनेड़िया नाका गेट के पास से अवैध शराब बेचते/ले
जाते हुए मिलें, धाकड़ सेरी देपलापुर इन्दौर निवासी जगदीश धाकड़
को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त कीगयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर
इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार
सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2019-
पुलिस
थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2019 को 20.45
बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधा गोविन्द का बगीचा ब्रिज के
नीचे से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 5/1 रावजी बाजार
इन्दौर निवासी मनोहर पिता केशवलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से
एक अवैध देशी रिवाल्वर मय 5 जिंदा कारतूस के की गयी।
पुलिस
थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2019 को 22.40
बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा कलाली के सामने सुगनी देवी
मैदान से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, अंकित उर्फ
अज्जू पिता शंभुसिंह रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध
चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके
विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
गणतंत्र दिवस समारोह परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, एस.पी.सी. के कैडेट्स को मिला प्रथम पुरस्कार स्टूडेंट पुलिस कैडेट की पूरी टीम को किया ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित।
इन्दौर-दिनांक 26 जनवरी 2018- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत 19 चयनित शासकीय स्कूलों के बच्चों को इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत उनमें देश प्रेम की भावना से उन्हें ओत-प्रोत करने व उनमे अनुशासन, आपसी भाईचारा बढ़ाते हुए ,हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर से उन्हे परिचय कराने उद्देश्य से, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में, इंदौर पुलिस व एस.पी.सी की पूरी टीम द्वारा नित-नए प्रयास किये जा रहे है।
इसी कड़ी में इन स्कूलों में से चयनित बच्चों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड में, पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर सके, इसके लिए एस.पी.सी की टीम ने तैयारी करवायी गयी।
आज दिनांक 26.01.19 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में इन बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गयी तथा स्कूलों के कैडेट्स की एक टुकड़ी ने, परेड में अपने नन्हे-नन्हें हाथो से बड़े ही सधे हुए ढंग से अपने कौशल का प्रदर्शन कर, सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसके आधार पर ही एस.पी.सी की टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, प्रथम पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।
इस सफलता में पूरी एस.पी.सी की टीम की कड़ी मेहनत है, जिसमे जिला इंदौर में एस.पी.सी के अध्यक्ष कलेक्टर इंदौर श्री लोकेश कुमार जाटव व पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री मो. यूसुफ कुरैशी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के.शर्मा सदस्य है, जिनके निर्देशन में ही, योजना की नोडल अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी व पुलिस अधीक्षक फायर सर्विसेज इंदौर सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक रेडियो श्रीमती दुर्गा गर्ग, उनि रेडियो जितेंद्र शाक्य, सुश्री सुनीता मेडम, सुश्री कल्पना मेडम, सुश्री बिलकिस मेडम, सुश्री शैलबाला मेडम, सुश्री रचना मेडम, सुश्री सुनंदा मेडम, सुश्री आरती मौर्य, महिला प्रआर. सुनीता शर्मा, आर. विजय पाटिल, आर. संतोष शर्मा द्वारा इस योजना के अंतर्गत हर कार्यवाही में अपना अभिन्न योगदान दिया जा रहा है।
बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी हेतु, श्री अर्जुन पालीवाल व उनकी टीम के श्री नवीन पांचाल व श्री गौतम का विशेष सहयोग रहा। अर्जुन जी प्रसिद्ध मॉडल व कलाकार, जिनके कई कार्यक्रम पूर्व में प्रसारित हो चुके है तथा उनका यू ट्यूब चैनल *बेहतरीन इन्दौरी* लोगों में बहुत ही ज्यादा प्रचलित है और नवीन पांचाल जी भी पूर्व में *इंडियल आइडियल* विजेता रह चुके है।
पीटीसी के योग प्रशिक्षक गयेन्द्र यादव ने भी बहुत ही कम समय मे पीटीसी व डीआरपी के नवआरकक्षको के साथ, बच्चों की एक संयुक्त टीम को अभ्यास करवाया, जिससे एक शानदार प्रस्तुति हम सभी को देखने को मिलीं।
सुश्री भारती मेडम ने भी एक इको फ्रेंडली व मनमोहक झांकी बनवाने में अपना अभिन्न सहयोग दिया गया।
स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत सभी स्कूलों के समन्वय में जिला शिक्षा अधिकारी के साथ साथ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री राठौर जी मुख्य भूमिका निभा रहे है
चंदन नगर पुलिस ने चोरी के दुपहिया वाहन सहित 2 आरोपियों को दबोचा । आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये कीमत के,चोरी के 6 दुपहिया वाहन जप्त।
इंदौर- 27 जनवरी 2019-इंदौर शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्र में बदमाशों पर नकेल कसने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम श्री सूरज कुमार वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा एस के एस तोमर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त तारतम्य में थाना चंदन नगर क्षेत्र में मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि, फूटी कोठी चौराहे सब्जी मंडी के पास दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसायकल को सस्ते दामों में बेचने की बात कर रहे हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची व घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा । आरोपियों से उनका नाम पता पूछते अपना नाम 1-दिनेश पिता रायसिंह अखाडिया निवासी पाटबेडी थाना बोरी अलीराजपुर हाल राम बलराम नगर इन्दौर 2- रोशन पिता चिराग सिंह सिकलीगर निवासी आकाश नगर इन्दौर का होना बताया । आरोपियों से उक्त वाहनों के संबंध में पूछताछ करते कोई संतोषजनक जबाव नहीं देने पर आरोपियों को मय वाहन के थाना लाया गया । आरोपियों से वाहन के संबंध में सघन पूछताछ करते उक्त वाहन चोरी करना बताया । आरोपियों से सघन पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी के कुल 6 दुपहिया वाहन जब्त किये जिनमें चार मोटरसायकल व दो स्कूटी जब्त की । उक्त चोरी के वाहनों में आरोपियों ने थाना छत्रीपुरा क्षेत्र व खरगोन बडवानी से चोरी करना बताया है आरोपियों से और अपराध में चोरी गये वाहनों के संबंध में पूछताछ जारी है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राहुल शर्मा ,उनि हरेन्द्र सिंह यादव, उनि लोकेन्द्र सिंह, सउनि अनार सिंह, प्रआर राकेश, आर विनोद, आर दीपेन्द्र, आर होतम, आर प्रताप, आर कालू सिंह, आर राकेश एवं आर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।
Friday, January 25, 2019
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक
25 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर
श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व)
श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के
मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जनवरी 2019 को फरार एवं
स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए
अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।
23
आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-
दिनांक 25 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24
जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा
ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के
विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 23
आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151
जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03
गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी एवं 121
जमानती वारण्टतामील
इन्दौर-
दिनांक 25 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न
थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जनवरी 2019 को 03
गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी एवं 131 जमानती वारण्ट
तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों
द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के
वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जुऍ/सट्टे की
गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक
25 जनवरी 2019-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक
24 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर
लक्ष्मणपुरा एरोड्रम रोड और मामा चाय वाला चौथी पल्टन इन्दौर से सट्टे की
गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सन्नी पिता कवंरराम और कमलेश पिता
सज्जन कुमार और राधेश्याम पिता देवचंद्र सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके
कब्जें से नगदी व सट्टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर
इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।
अवैध शराब सहित 02
आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक
25 जनवरी 2019- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल
दिनांक24 जनवरी 2019 कों 12.00 मुखबिर से
मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी भट्टा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए
मिलें, कुलकर्णी भट्टा इंदौर निवासी पवन पिता राजू नोनिया एवं 601
कुलकर्णी भट्टा इंदौर निवासी लखन पिता देवराज जरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा
इनके कब्जे से 21562 रू. कीमत की 62 लीटर अवैध शराब
जप्त की गयी। पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा
कल दिनांक 24 जनवरी 2019 कों 19.30
मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवामिल चौराहे के पास से अवैध शराब बेचते/ले
जाते हुए मिलें, गोमा की फेल इंदौर निवासी रवि पिता राजेन्द्र
यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1875 रू. कीमत की 25
क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस
द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण
पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
Thursday, January 24, 2019
▪ *प्रेम प्रंसग में अलगाव के बाद युवती को परेशान करने वाला आरोपी, वी केयर फार यू की गिरफ्त में।* ▪ *मोबाईल छुपाकर धोखे से निकाल लिये थे निजी पलों के अंतरंग दृष्य, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था पैसों की मांग* ▪ *अकेले में मिलने का बार-बार बना रहा था युवती पर दबाव।*
इंदौर-दिनांक 24 जनवरी 2019 - इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
पुलिस थाना आजादनगर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिका दिशा (परिवर्तित नाम) उम्र 22 वर्ष निवासी अलकापुरी कालोनी इंदौर द्वारा व्ही केयर फार यू कार्यालय जिला इंदौर पर आकर शिकायत की थी कि उसका प्रेम प्रसंग भीमसिंह पिता हरेसिंह गेहलोत निवासी रामनगर मूसाखेडी इंदौर स्थाई निवास ग्राम सीरोंज जीराबाद धार के साथ चल रहा था तत्समय भीमसिंह गेहलोत ने आवेदिका से जबरन शारीरीक संबंध स्थापित किये थे जिसके अश्लील तथा नग्न फोटो और वीडियो बना लिये थे। बाद भीमसिंह आवेदिका को उक्त अश्लील फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डरा धमका रहा था। आवेदिका ने बताया कि उसने भीमसिंह से बातचीत बंद कर दी थी तथा भीमसिंह द्वारा इस प्रकार धमकाने की हरकतों का विरोध करने पर आरोपी भीमसिंह ने आवेदिका के परिजनो को कॉल कर, फोटो व वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने का बोलकर धमकाया तथा इस एवज मे पैसों की मांग की। आवेदिका ने आरोप पत्र में उल्लेख किया कि आरोपी लगातार आवेदिका को फेसबुक पर मैसेज कर फोटो वीडियो वायरल करने के नाम पर धमका रहा था, साथ ही लगातार आवेदिका से अकेले में मिलने के लिए दबाव बना रहा था।
उपरोक्त शिकायत पत्र की जांच व्ही केयर फार यू कार्यालय जिला इंदौर जिला इंदौर द्वारा की गई जिसमें जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आवेदिका वर्तमान मे इंदौर के प्राईवेट कॉलेज मे एम.ए प्रथम वर्ष की छात्रा है एवं आवेदिका तथा आरोपी दोनों पूर्व से ही परिचित है। दोनो की जान पहचान 01 वर्ष पहले एक मध्यस्थ मित्र के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद दोनो के बीच परस्पर बातचीत होती रहती थी फलस्वरूप दोनो के बीच घनिष्ठता बढ़ी और दोनो प्रेम प्रसंग मे लीन हो गये। इसी दौरान वे दोनों परस्पर मिलने जुलने लगे थे जहां आरोपी ने आवेदिका से जबरन शारीरीक संबंध बनाने के दौरान उसके नग्न फोटो निकाल लिये थे तथा इस कृत्य का वीडियों भी आरोपी ने मोबाईल छुपाकर बना लिया था। ऐसे घिनौने कृत्य के बाद आवेदिका ने आरोपी से सभी प्रकार के संपर्क खत्म कर दिये तथा अपने मोबाईल नंबर भी बंद कर दिये, किन्तु आरोपी, लगातार आवेदिका को फेसबुक पर फॉलो कर मैसेज कर परेशान कर रहा था बाद आरोपी ने फेसबुक मैसेंजर से आवेदिका को बनाये गये अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर रूपये मांगे तथा ब्लेकमेल करते हुये अकेले में पुनः मिलने का प्रस्ताव रखा। आरोपी, आवेदिका पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा था साथ ही आवेदिका के बात ना करने पर उपरोक्त अश्लील फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था।
फरियादिया की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ‘‘आरोपी भीमसिंह पिता हरेसिंह गेहलोत निवासी रामनगर मूसाखेडी इंदौर स्थाई निवास ग्राम सीरोंज जीराबाद धार‘‘ को पतासाजी कर पकड़ा गया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना आजादनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
आरोपी भीमसिंह ने पूछताछ मे बताया कि वह फार्मा ग्रेजुएट है तथा वर्तमान में प्राईवेट कंपनी मे जॉब करता है आरोपी मूलतः धार जिले का रहने वाला है जोकि लगभग 04 वर्ष पूर्व ही इंदौर पढ़ाई के लिए आया था तथा वर्तमान में इंदौर मे ही निवासरत् है। आरोपी ने बताया कि उसका, आवेदिका से लगभग 01 साल तक प्रेम प्रसंग रहा है, जिससे बात ना होने के कारण आवेदिका को फेसबुक पर मैसेज किये थे तथा उसके परिजनों को फोन कर अनर्गल बातचीत की थी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में, स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत चयनित बच्चों द्वारा भी दी जायेगी अपनी प्रस्तुती। स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स द्वारा लिया जा रहा है परेड मे भी पूरे जोर-शोर से भाग।
इन्दौर-दिनांक
24 जनवरी 2018- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत
19 चयनित शासकीय स्कूलों के 8 वीं कक्षा के बच्चों को इंदौर पुलिस
द्वारा पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी के तहत उनमें देश प्रेम की भावना बढ़ाने व हमारी सांस्कृतिक धरोहर से उन्हे परिचय
कराने उद्देश्य से, इन स्कूलों में से चयनित बच्चों द्वारा गणतंत्र
दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिये पूरे जोश व
उत्साह के साथ तैयारी की जा रही है, साथ ही इन स्कूलों के कैडेट्स की एक
टुकड़ी, गणतंत्र दिवस की परेड में भी अपना कौशल दिखाने के लिये, अन्य
सभी फोर्स के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है।
स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत
चयनित शासकीय माध्यमिक विघालय पिपल्याहाना स्कूल इन्दौर के बच्चों द्वारा गणतंत्र
दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये, अपनीप्रस्तृती
देने के लिये तैयारी की जा रही है। इन बच्चों को मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मॉडल व
कलाकार श्री अर्जुन पालीवाल के नेतृत्व में उनके साथी कोरियोग्राफर श्री नवीन
पांचाल व गौतम चौहान द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्टुडेंट पुलिस केडेट गान - ''
पंख
नये है, नई है उड़ान, खवाब नये है, नये अरमान ''
तैयार
करवाया जा रहा है तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये भी प्रशिक्षित किया जा
रहा है, जिसमें महिला प्रधान आरक्षक सुनिता शर्मा द्वारा भी विशेष रूप से
सहयोग किया जा रहा है। इन स्कूलों के बच्चों के साथ डीआरपी लाईन इन्दौर एवं पुलिस
प्रशिक्षण महाविघालय इन्दौर के नवआरक्षकों द्वारा भी योग का प्रदर्शन किया जा रहा
है।
इसी तरह गणतंत्र दिवस के अवसर पर
आयोजित होने वाली परेड के लिये, शासकीय अत्रिदेवी माध्यमिक विघालय,
सुदामा
नगर इन्दौर व शासकीय उ.मा. विघालय मूसाखेड़ी इन्दौर के बच्चों की एक टुकड़ी पिछले कई
दिनों से पूरी मेहनत व लगन के साथ परेड की रिहर्सल कर रही है, जो
कि अन्य फोर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, अपने प्रदर्शन व
कौशल को सभी को दिखाने के लिये पूरी तरह से तैयार है।
गौरतलब है कि यह पहली बार हो रहा है कि पुलिस और स्कूलों
के बच्चें मिलकर किसी कार्यक्रम की प्रस्तुती इस प्रकार दे रहे है। जो कि पुलिस के
अधिक सामाजिक, जनोन्मुखी व बालमित्र होने और इसी के कारण
बच्चों की पुलिस के साथ सहजता के साथ उनके और अधिक आत्मविश्वासी होने की दिशा में,
यह
एक बढ़ता हुआ कदम है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर, इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही है, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैकिंग
इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2019- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रतिदिन चैकिंग की जाती है।
इस कड़ी में आज दिनांक 24.01.19 को शहर में राष्ट्रीय वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहरके महत्वपूर्ण स्थानों- सरवटे बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, खजराना गणेश मंदिर, राजवाड़ा, भ21 मॉल, टीआई मॉल, मल्हार मेगा मॉल, सेंट्रल मॉल, आदि प्रमुख मॉल्स, बाज़ारों व अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।
इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त चैकिंग आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 49 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक
24 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर
श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व)
श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के
मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जनवरी 2019 को फरार एवं
स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 49
अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।
04
आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-
दिनांक 24 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23
जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा
ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के
विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04
आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151
जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05
गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 127
जमानती वारण्टतामील
इन्दौर-
दिनांक 24 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न
थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जनवरी 2019 को 05
गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 127 जमानती वारण्ट
तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों
द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के
वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जुऍ/सट्टे की
गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक
24 जनवरी 2019-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक
23 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर
लक्ष्मणपुरा एरोड्रम रोड और मामा चाय वाला चौथी पल्टन इन्दौर से सट्टे की
गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सन्नी पिता कवंरराम और कमलेश पिता
सज्जन कुमार और राधेश्याम पिता देवचंद्र सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके
कब्जें से नगदी व सट्टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर
इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।
अवैध शराब सहित 02
आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक
24 जनवरी 2019- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23जनवरी
2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पर अनुप टाकीज के पास गली में
और काम्पलेक्स के पास जगजीवन राम नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,
80
जगजीवन राम नगर निवासी सुदीप पिता चम्पालाल और 306 जगजीवन राम नगर
निवासी राजेंद्र पिता मलखानसिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 50
क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके
विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)








