Sunday, January 6, 2019

★ पत्नी के मायके जाने से, नाराज पति करने चला था अपनी जीवन लीला समाप्त, संजीवनी हेल्पलाइन ने बचाई जान।



★ दांपत्य जीवन में रोज झगड़े होने के कारण, परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश।

इंदौर- 06 जनवरी 2019- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  के निर्देशन मे इंदैर पुलिस द्वारा संचालित “ संजीवनी “- एक कदम जीवन की ओर, हेल्पलाईन द्वारा नकारात्मक विचारों से ग्रसित होकर जीवन से हताश एवं परेशान लोगो की मनोचिकित्सकों की सहायता से काउंसलिंग कराई जाकर उनको नकारात्मक विचारो से उबारने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में इंदौर पुलिस द्वारा संचालित संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा किये गये सराहनीय प्रयासों से कई पीड़ितो को मानसिक तनाव तथा अवसाद के चलते, आत्महत्या जैसे गलत कदम उठाने जा रहे दौर से उबारने मे, महत्पूर्ण सफलता मिली मदद मिली है।
            इसी अनुक्रम में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने जा रहे युवक के संबंध में संजीवनी हेल्पलाईन पर सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये संजीवनी हेल्पलाईन की टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर युवक की जान बचाने में सफलता प्राप्त की। 
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि संजीवनी हेल्पलाईन के नंबर 7049108080 पर फोन कॉल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि शेखर पटेल (परिवर्तित नाम) उम्र 29 साल निवासी चंदन नगर इंदौर, आत्महत्या करने जा रहा है जोकि भागकर ट्रेन की पटरी की तरफ गया है और जाते जाते ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की बात कहकर गया है। सूचना पर संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शेखर से संपर्क करने की कोशिश की गई तथा काफी प्रयासों करने के बाद शेखर को आत्महत्या करने से रोकने में सफलता मिली, जिसने टीम को पूछताछ में बताया कि वह इन्दौर की एक फूड डिलेवरी कम्पनी मे जॉब करता है। शेखर ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उसकी शादी हिना नामक युवती से हुई थी किंतु शादी के दो वर्षों तक दोनों का वैवाहिक जीवन सुखद बीतने के उपरांत उनके मध्य परस्पर छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा होने लगा था। इसी दरमियान उन दोनों के मध्य मनमुटाव बढ़ जाने से शेखर की पत्नि हिना मायके चली गई थी जिसके चलते शेखर काफी परेशान हो गया था अपनी नौकरी पर भी ध्यान नहीं दे पा रहा था। इन्ही कारणों से अवसादग्रस्त हो जाने के कारण शेखर ने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का मन बना लिया था एवं ट्रेन के सामने पटरी पर कूदकर अपनी जान देने का मन बना लिया था जिसकी सूचना मिलते ही संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शेखर को आत्महत्या करने से रोका गया तथा शेखर व उसकी पत्नि को संजीवनी के परामर्श कार्यालय में लाया गया जहां उसकी मनोचिकित्सक विषेशज्ञों की सहायता से अवसाद को दूर कर खुशहाल जीवनयापन करने के लिये कॉउंसलिग कराई गई, जिसके परिणास्वरूप शेखर और उनकी पत्नि सामान्य स्थिति में खुशहाली से वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
     
        इंदौर पुलिस द्वारा जनसामान्य से यह अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी अवसादग्रस्त व्यक्ति के संबंध मे जानकारी प्राप्त होने पर, जोकि आत्महत्या जैसे विचार मन मे लाता है या अन्य किसी प्रकार के अवसाद से ग्रसित है तो इसकी सूचना इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही संजीवनी हेल्पलाईन के मोबाईल नंबर 7049108080 पर दें ताकि ऐसे निराशावादी हताश तथा जीवन समाप्त करने का मन बना चुके लोगों को विषेशज्ञों द्वारा उचित परामर्श मुहैया कराई जाकर आत्महत्या करने से रोका जा सके।

हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा
संजीवनी हेल्पलाईन - 7049108080


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 67 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 67 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

02 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 06 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 113जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 06 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 02 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 113 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2019-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हजारीबाग मंदिर के पास खजराना सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मुकेश पिता किशोरलाल, देवेंद्र पिता बाबूलाल कोतवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर कोरीडोर बिजली के खंबें की रोशनी के नीचें सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रामचरण पिता छोटेलालअहिरवार, हरनाम पिता रामसिंह अहिरवार, अशोक पिता मुन्नालाल, शेषपाल पिता किशनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 14.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झंडा चौक भमौरी इन्दौर सें सट्‌टे की गतिविधियों लिप्त मिलें, 1/14 नदां नगर निवासी दिनेश उर्फ गोलू पिता केशरसिंह कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मरीमाता मंदिर का बगीचा कल्लु नेता की गली इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अभिषेक पिता मनोहर मौर्य, विनीत पिता मुकेश वर्मा, विशाल पिता विष्णू वर्मा, कालू पिता त्रिलोकचंद्र, दिपक पिता रमेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 440 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 18.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बघाना सरकारी स्कुल के पासबिजलीघर के खंबें इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, संतोष पिता काशीराम, देवकरण पिता सीताराम, सीताराम पिता बुखारजी, भेरूलाल पिता भागीरथ, चदंनसिंह पिता फत्तासिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रद्धा सबुरी कालोनी इन्दौर सें सट्‌टे की गतिविधियों लिप्त मिलें, श्रद्धा सबुरी कालोनी निवासी पूनम पिता महेरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2019- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 कों 23.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी पुलिया के नीचें इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 51 बापू गांधी नगर देवासनाका इंदौर निवासी मुकेश पिता छोटेलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैधशराब जप्त की गयी।      
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 कों 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वेल्यु सिटी के पीछे ग्राम खजराना इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 352 श्री राम कृष्ण बाग कालोनी खजराना इंदौर निवासी मोनू पिता बाबूलाल ओझा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा शिव मंदिर के पास और सुगनीदेवी कालेज ग्राउंड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 60 परदेशीपुरा इंदौर निवासी राजेश पिता लक्ष्मण सिंह और 338 छोटी भमौरी थाना एमआईजी निवासी दुर्गेश पिता कैलाश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।    
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 कों 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम रोंड व्यासखेडी इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम सेमलिया चाऊ थाना खुडैल निवासी लोकेश पिता किशनलाल मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैधशराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, January 5, 2019

इन्दौर पुलिस की टेक्नीकल टीम ने साइबर एक्सपर्ट से जाने, साइबर अपराधों की रोकथाम के उपाय



इंदौर 05 जनवरी 2018- वर्तमान समय में इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के कारण समाज में नित नये प्रकार के साइबर अपराधों की रोकथाम व इन अपराधों के अनुसंधान में नयी तकनीकों के द्वारा इन्दौर पुलिस और बेहतर कार्यप्रणाली के साथ, इनमें संलिप्त अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचा सके, इसी उद्‌देश्य को ध्यान में रखते हुए, आज दिनांक 05.01.19 को पुलिस कंट्रोल रूम में मुंबई से आये साइबर एक्सपर्ट ने इन्दौर पुलिस के अधिकारियों व साइबर सेल इन्दौर एंव क्राइम ब्रांच के स्टाफ को, साइबर क्राइम से जुड़ी बारीकियों से एक सेमिनार के माध्यम से अवगत करवाया गया।
            उक्त सेमिनार में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र की विशेष उपस्थिति में, पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इन्दौर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक साइबर सेल ज़ोन इन्दौर श्री जितेन्द्र सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्र सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) जोन-2 श्री मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) जोन-3 श्री प्रशांत चौबे, अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठकसोनी सहित साइबर सेल व क्राइम ब्रांच का स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्हे मुुंबई से आये देश के खयातनाम साइबर एक्सपर्ट व वकील श्री प्रकाश माली ने वर्तमान समय मे हो रहे साइबर अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।
            श्री प्रकाश माली व डीआईजी श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये नयी-नयी तकनीकों के बारें में बताते हुए, इन अपराधों के अनुसंधान में ध्यान रखने वाली बातों व सावधानियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि, किस प्रकार कार्यवाही कर पुलिस द्वारा इन अपराधों में संलिप्त अपराधियों तक पहुंचकर, इन पर नियंत्रण पाया जा सकता है। साथ ही उन्हे बदलते तकनीकी परिदृश्य के चलते भविष्य में होने वाले साइबर अपराधों के लिये सावधान रहते हुए, इनके बारें में स्वंय को अप-टू-डेट रखते हुए, समाज को भी जागरूक करने हेतु, इस सबंध में तकनीकी ज्ञान दिया गया।






ए.बी.एन. स्कूल के बच्चों ने लिया, यातायात नियमों के साथ-साथ ''गुड टच'' व ''बेड टच'' का भी ज्ञान



इंदौर 05 जनवरी 2018- स्कूल के बच्चों में ट्रेफिक अवेयरनेस व पुलिस एंव सामाजिक बातों की सामान्य जानकारी से रूबरू होने के लिये, आज दिनांक 05.01.2019 को ए.बी.एन. स्कूल छत्रीबाग इन्दौर के 9 वीं क्लास के बच्चों ने पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में आकर, पुलिस के सामाजिक पहलू को जाना।
इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष उपाध्याय द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों के बारें में समझाते हुए बताया कि, यातायात नियमों का पालन कर, हम किस प्रकार गंभीर दुर्घटनाओं से बच सकते है साथ ही उन्हे इनके पालन के प्रति प्रेरित भी किया गया।
बच्चों को वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते बाल अपराध व यौन शोषण के संबंध में जानकारी दी गयी तथा इनके लिये पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाहियों व कानूनी प्रावधानों के बारें में बताया साथ ही उन्हे सुरक्षित स्पर्श आदि को ध्यान में रखते हुए, ''गुड टच व बेड टच'' के बारें में भी जानकारी दी गयी। वर्तमान परिपेक्ष्य में समाज में इस प्रकार की बढ़ती घटनाएं, जिनमें मासूम बच्चों व लड़कियों को गलत नजर व इरादों के चलते, उन्हे अपना शिकार बनाया हो, कई अवांछनीय घटनाएं प्रकाश में आई है। इस प्रकार की घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है और हमें किसी अप्रिय स्थिति में क्या करना चाहिये व किस प्रकार से हम पुलिस व हमारे अपनो की सहायता ले सकते है, इस संबंध में उक्त बच्चों को समझाईश देते हुए, उन्हे सेल्फ डिफेंस आदि के संबंध में जरूरी टिप्स भी दिये गये।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष उपाध्याय, निरीक्षक रेडियो श्रीमती दुर्गा गर्ग एवं उप निरीक्षक रेडियो जितेंद्र शाक्य सहित स्टाफ उपस्थित रहा।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 47 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 47 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 113 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 05 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 113 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2019-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 14.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम रोड इंद्रानगर मांगलिया सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रमजान पिता नारायण सिंह यादव, करण पिता कपुरसिंह परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास रोड न 9 नंदबाग इन्दौर सें सट्‌टे की गतिविधियों लिप्त मिलें, रोड न 9 नंदबाग कालोनी निवासी राजेंश पिता रमेशचंद्र साहू को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जें से 1400 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2019- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 कों 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 50 सुखलिया इंदौर निवासी अमित उर्फ कालू पिता राजेंद्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 कों 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलिया के पास आम रोड ग्राम पलासिया इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पलासिया थाना क्षिप्रा इंदौर निवासी सुनिल पिता मोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2019- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालती वनस्पति चौराहा रेल्वे क्रासिंग चौराहा भागीरथपुरा और बंजारी माता मंदिर के पास भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 874 गोविंद कालोनी बाणगंगा इंदौर निवासी विनय पिता मांगीलाल गुर्जर और अवंतिका नगर पानी की टंकी निवासी लखन पिता मन्नूलाल सुर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू व छूरा जप्त किया गया।     
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2019- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लवकुश आवास विहार सुखलिया और अंशुल चौराहा सुखलिया से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, इ 124 फस्ट लवकुश विहार सुखलिया निवासी करण उर्फ भूरा पिता जगदीश जोगी और 80 आदर्श मौलिक नगर निवासी अजय उर्फ मोनू पिता सीताराम को पकडा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।