Monday, December 10, 2018

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत शारदा कन्या स्कूल की छात्राओं ने भी लिया, पुलिस से संबंधित व सामाजिक बातों का व्यवहारिक ज्ञान



इंदौर 10 दिसंबर 2018- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत इंदौर पुलिस द्वारा स्कूल के बच्चों को पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज दिनांक-10/12/18 को शासकीय शारदा कन्या उमा  विद्यालय  बड़ा गणपति  इंदौर में एक प्रशिक्षण कार्यक्रमका आयोजन किया गया,
जिसमें 8 वीं कक्षा की छात्राओं को पुलिस संगठन, बालिकाओं के साथ हो रहे शोषण से कैसे बचा जाए, अनजान व्यक्तियों से दूर रहें एवं यदि आपके साथ कुछ गलत होता है तो तत्काल अपने परिवार के सदस्यों को अवश्य बताएं, समाज में पुलिस की भूमिका एवं कार्य जैसे कानून व्यवस्था बनाए रखना व आम जनता के साथ हो रहे अपराधों को रोकना आदि बातों की समझाइश दी गयी। साथ ही बताया कि जीवन में असफल होने पर निराश ना हो और ना ही कोई आत्मघाती कदम उठाएं बल्कि अपना आत्मविश्वास बनाए रखें एवं निरंतर सफल होने का प्रयास करते रहे। कुछ भी गलत होने पर तत्काल  डायल-100 के माध्यम से पुलिस को सूचना दें । डायल-100 आम जनता की सहायता के लिए सदैव उपलब्ध है । वर्तमान में तकनीकी बढ़ने के साथ-साथ साइबर क्राइम भी बढ़ रहे हैं ऐसे क्राइम से सतर्क रहें किसी भी अननोन वेबसाइट पर क्लिक ना करें एवं ना ही अननोन नंबर से कॉल आने पर बैंक खाता संबंधी जानकारी देवें
उपरोक्त समस्त जानकारियों से अपने परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों को भी अवगत करावे।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने भी रूबरू होकर प्रश्न पूछे एवं उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया
उपरोक्त व्याख्यान के दौरान श्रीमती डामोर प्रभारी क्राइम अगेंस्ट वूमेन, उप निरीक्षक  अरविंद मचार थाना मल्हारगंज,उप निरीक्षक रेडियो जितेंद्र शाक्य, उप निरीक्षक रेडियो हरवक्ष यादव, सहायक उप निरीक्षक चिंतामणि तिवारी, महिला आरक्षक  रेडियो  सोनाली  सिंह  उपस्थित रहे





विधान सभा चुनाव-2018 की मतगणना हेतु, निम्नानुसार रहेगी इन्दौर पुलिस की व्यवस्था



इंदौर दिनांक 10 दिसम्बर 2018- विधान सभा चुनाव-2018 की मतदान प्रक्रिया को इन्दौर पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण व निर्विघ्ंन सपन्न करवाने के बाद, उक्त चुनाव की मतगणना भी निर्विघ्ंन, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम इंदौर व शहर में माकूल सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। उक्त पुलिस व्यवस्था में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री मो. युसूफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी व  पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के नेतृत्व में इंदौर पुलिस नेहरू स्टेडियम मतगणना स्थल शहर की की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेगे
                मतगणना स्थल पर इन्दौर पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है, जिसके अन्तर्गत नेहरू स्टेडियम के बाउंड्री, गेट व आस पास ड्रापगेट सहित आंतरिक सुरक्षा घेरों पर पुलिस बल को लगाया गया है। उक्त व्यवस्था के अन्तर्गत बाहरी सुरक्षा घेरें में- जीपीओ मार्ग, एसबीआई एबी रोड़, रेसीडेंसी सर्किट हाउस के सामने, रेसीडेंसी से कलेक्टर बंगले के पास, जिमखाना गेट के पास तथा जिमखाना पार्किंग के आगे स्टेडियम के ओर ड्राप गेट बनाये गये है तथा आंतरिक सुरक्षा घेरे में मतगणना स्थल पर भी ईवीएम मशीनों के आने-जाने के मार्गो सहित सभी जगह पर अधिकारियों के नेतृत्व में बल लगाया गया है, जो हर गतिविधी पर कड़ी नजर रखेगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु मतगणना ड्‌यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिस, प्रत्याशियों व उनके एंजेट व मीडिया आदि सभी के लिये अलग-अलग रंगों के कार्ड जारी किये गये है, जिसके द्वारा ही मतगणना स्थल पर उन्हे प्रवेश दिया जावेगा तथा सभी की सुविधा हेतु मतगणना केंद्र नेहरू स्टेडियम में जाने के लिए अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेंट के जाने का मार्ग हरे रंग से तथा शासकीय कर्मचारियों के जाने का मार्ग नीले रंग से दर्शाया गया है। इस दौरान सभी कार्यवाही की विडियोग्राफी भी करायी जावेगी।
                इसके साथ ही प्रत्याशियों के जुलुस आदि निकालने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने हेतु शहर में प्रत्येक विधानसभावार उस क्षेत्र के नगर पुलिसअधीक्षक व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभालेगें तथा शहर में विभिन्न जगहों पर फिक्स पिकेट्‌स भी लगाये गये है, जो हर स्थिति पर नजर रखेगें। इस दौरान सभी एएसपी, सीएसपी व थाना प्रभारीगण अपने-अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह सतर्क रहकर माकूल सुरक्षा व पुलिस व्यवस्था रखेंगे।
               
                इस दौरान पार्किंग व यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी-

•             मतगणना डियुटी में लगे हुये अधिकारियों एवं कमर्चारियों के वाहनो की पार्किग- नेहरू स्टेडियम के गेट नं. 2,3,4, के सामने रिक्त स्थान पर अपना वाहन पार्किग करेंगे तथा नेहरू स्टेडियम के गेट नं. 01 से प्रवेश करेगे।
•             मतगणना डियुटी मे  लगे हुये समस्त पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के वाहनो तथा प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनो की पार्किग रेसीडेंसी परिसर एवं जिमखाना मे की जावेगी।
•             मतगणना स्थल के बाहर आम जनता के वाहनो के लिये बंगला नं. 57 पानी की टंकी के पास खाली मैदान पर पार्किग व्यवस्था रहेगी।
•             नेहरू स्टेडियम मुश्ताकअली मुखय द्वार के सामने का क्षेत्र से रेसीडेंसी गेट नं. 1, जी.
•             पी.ओ एस.बी.आई टी तक का क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार के
•             वाहनो की पार्किग वर्जित रहेगी।
•             जी.पी.ओ चौराहा, एस.बी.आई टी, मेडिकल टी, कलेक्टर बंगला से नेहरू स्टेडियम की
•             और जाने वाले मार्ग पर आम जनता के वाहनोका प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्शन पाईंट -
1. जी.पी.ओ /एस.बी.आई टी से रेडियों कॉलोनी जाने के लिये चिडिया घर से सेन्ट्रल
 स्कूल होकर जाने वाले मार्ग का उपयोग कर सकेगे।
2. व्हाईट चर्च से मेडिकल टी होकर पी.एस.सी कार्यालय जाने वाला रास्ता आम जनता
 के उपयोग के लिये खुला रहेगा।
3. होमगार्ड तिराहा, मेडिकल टी, कृषि महाविद्यालय चौराहा से आजाद नगर की ओर
जाने वाले मार्ग का उपयोग आम जनता कर सकेगी। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्शन किया जायेगा।
शहर में प्रत्याशियो के विजयी जुलूस निकलने पर अन्य स्थानो पर आवश्यकतानुसार आम जनता की सुविधा के लिये यातायात का डायवर्शन किया जायेगा।

महिला को अज्ञात नंबरो अश्लील कॉल व मैसेज करने वाला मनचला पड़ोसी, व्ही केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार।


·        
·        पड़ोसी डाल रहा था अपना नंबर लिखकर, महिला के घर मे पर्चियां।
·        महिला का नंबर अलग अलग वाट्सअप ग्रुपों मे कर रहा था वायरल।
       
 इंदौर दिनांक 10 दिसम्बर 2018- इंदौर शहर में  महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
व्ही केयर फार यू कार्यालय जिला इंदौर में थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिका सुनीता (परिवर्तित नाम)  द्वारा शिकायत की गई थी कि उसका पड़ोसी युवक राजकुमार चावण्ड आवेदिका के घर मे मोबाईल नंबर लिखकर पर्चीयां फेंक रहा है व आवेदिका के मोबाईल नंबर को व्हाट्सअप ग्रुपों मे फैला रहा है जिस कारण आवेदिका को कई अज्ञात नंबरो से लगातार काल आ रहे है व अश्लील बातें की जा रही है। आवेदिका ने आरोप पत्र में उल्लेख किया कि आरोपी कि उक्त हरकतों का विरोध करने पर भी लगातार आवेदिका के नंबर व्हाट्सऐप ग्रुपों मे वायरल किये गये। उपरोक्त शिकायत की जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि वे दोनो एक ही मोहल्ले मे आस-पास रहते है  तथा परस्पर पड़ोसी होने के कारण एक दूसरे को जानते हैं। पड़ोसी राजकुमार अक्सर स्वयं का नंबर लिखकर पर्चियां बनाकर, आवेदिका के घर मे फेंकता रहता था जिस पर आवेदिका की बहिन द्वारा भी पूर्व में परेशान होकर उक्त पर्ची मे अंकित फोन नंबर पर कॉल कर फटकार लगाई गई परिणामस्वरूप उस नम्बर पर कॉल करने पर अनावेदक आरोपी के पास वह नम्बर चला गया बाद आरोपी, आवेदिका को अपने नंबर से कॉल कर परेशान करने लगा। मना करने पर अथवा उसकी किसी भी हरकत का विरोध करने पर आरोपी राजकुमार आवेदिका का नंबर व्हाट्सऐप गु्रपों मे डाल देता था। साथ ही आवेदिका के चरित्र के संबंध मे अश्लील बाते लिखकर उसे बदनाम करता था जिसके कारण आवेदिका को लगातार अज्ञात नंबरो से कॉल आते रहते थे तथा बार बार लोग नये नये नम्बरों से फोन कर अश्लील बातें कर आवेदिका को परेशान  करते थे।
  
         फरियादिया की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरियादिया से छेडछाड़ करने व आवेदिका के मोबाईल नंबरों को इस प्रकार व्हाट्सऐप ग्रुपों मे फैलाकर उसके चरित्र के संबंध में अश्लील टिप्पणियां करने पर अनावेदक राजकुमार चावण्ड पिता चंपालाल चावण्ड निवासी न्यू सुभाष कालोनी नटराज महादेव मंदिर के पास बाणगंगा इंदौर को पतासाजी उपरांत पकडा गया है जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
आरोपी  राजकुमार ने बताया कि वह बाणगंगा मे निवास करता है तथा वर्तमान मे प्राईवेट बैंक मे काम करता है। राजकुमार, अपने मोहल्ले में निवास होने के कारण आवेदिका को जानता था साथ ही उसने बताया कि आवेदिका उससे बात नहीं करना चाहती थी किंतु वह आवेदिका से जबरन बात करना चाहता था इसीलिये उसने आवेदिका के घर में अपने नंबर की पर्ची लिखकर फेंकी थी। आरोपी ने बताया कि आवेदिका के परिजनो के फटकार लगाने से आहत होकर तथा आवेदिका द्वारा बात करने का मना करने पर उसने आवेदिका के नम्बर को व्हाट्सऐप ग्रुपों मे वायरल किया था।



अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही में, युवाओं को नशीली दवा बेचने वाला आरोपी, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में।


·       
  •         आरोपी के कब्जे से नशीली दवाइयों की टेबलेट्स,  पुलिस ने की जप्त।
  •      दोगुने दामों मे बेचता था आरोपी, अवैध नशीली दवाईयॉ।


इंदौर दिनांक 10 दिसम्बर 2018- पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इन्दौर (शहर) व्दारा शहर मे अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे।
         क्राईम ब्रांच की टीम को इस कड़ी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चंदन नगर थाना क्षेत्र में सिरपुर तालाब के निकट दरगाह  के पास अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम टेबलेट बेचने के लिये घूम रहा हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना चंदन नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुताबिक सूचना के मौके से एक संदेही व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम मोहम्मद शादाब हुसैन पिता मो0 सलीम उम्र 19 साल निवासी 145 ग्रीन पार्क कालोनी चंदन नगर बताया। आरोपी की पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तलाशी ली गई जिसके पास मौके पर ही एनआरएक्स, अल्प्राजोलम, बीकाम टेबलेट 0.5 के, 15 -15  टेबलेट वाले 23 पत्ते मिले जिसकी संबंध में पुलिस टीम ने लायसेंस तलब किया जो आरोपी के पास नहीं था तथा वह अवैध रूप से युवाओं को दोगुनी कीमत में नशा करने के लिये अल्प्राझोलम दवायें बेचता था अतः आरोपी का कृत्य धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से थाना चंदन नगर मे अपराध क्रमांक 981/18  धारा 8/22 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी अधिनियम (NDPS act) 1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी के कब्जे से एनआरएक्स अल्प्राजोलम बीकाम के 23 पत्ते जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
         आरोपी शादाब ने बताया कि वह थाना चंदन नगर क्षेत्र का मूल निवासी है तथा कक्षा 8 वीं तक पढ़ा है। आरोपी विगत एक साल से थाना चंदन नगर क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों में युवाओं तथा छात्रों को अवैध नशीली दवाईयां जैसे अल्प्राजोलम, एनआरएक्स बीकाम आदि टेबलेट बेचने का काम कर रहा था। आरोपी उपरोक्त प्रतिबंधित नशीली दवाईयों को दोगुने कीमत पर युवाओं को बेचकर उनके भविष्य को गर्त में ले जा रहा था जिसकी सूचना क्राईम ब्रांच की टीम को प्राप्त होने पर आरोपी को पकड़ा जाकर दवाईयां बरामद की गई है। आरोपी कहां-कहां से यह अवैध नशीली दवाईयां खरीदकर खेरीज में युवाओं को खपत करता था, आदि के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उपरोक्त दवाईयां वह लक्की नरवले नामक व्यक्ति से खरीदता था जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। आरोपी लक्की के मिलने पर उसके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी प्रायः यह देखने में आया है कि विगत दिनों में उपरोक्त प्रकार की प्रतिबंधित नशीली दवाओं का सेवन करने के उपरांत व्यक्ति बेसुध सा होकर अनेकों प्रकार की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं  अतः इस प्रकार अवैध मादक पदार्थोे की खरीदी बिक्री में संलिप्त पूरी चैन की गहन पतारसी कर ऐसे कृत्यों में संलिप्त अपराधियों पर कठोर कार्यवाही की जावेगी।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 42 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 42 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कीगई।

02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 10 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 दिसम्बर 2018 को 02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिनेश्वर स्कुल के पास बिजली के खंबें के नीचे सुखलिया इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, इमरान पिता मुन्नाखान, गोविंद पिता विकास जगताप, राहुल पिता सुरेश यादव, नंदकिशोर पिता विजय जामलें, चेतन पिता विजय जामलें और प्रतिक पिता रामलाल धोलपुरे, बबन पिता भीमराव मोरे, रघुवीर पिता रामनिवास, अतुल पिता राधेश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिसद्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2018 के मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार ब्रिज के नीचें शिव मंदिर के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 328 पाटनीपुरा गीता चौक थाना एमआईजी इंदौर निवासी सजंय पिता मुलचंद्र तथा 82 कचंनबाग थाना तुकोगंज इंदौर निवासी संतोष पिता केसर सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मी निवास होटल नवलखा और मिया भाई की चाल की गली से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, प्रकाश का बगीचा मजिद के पास जुनी  इंदौर निवासी मो नुर पिता एहमद नुर खान तथा 110 राजरानी नगर चौईथराम मंडी के पास इंदौर निवासी सुनील पिता नानुराम भार्गव और दिलीप पिता मुलचंद, विजय पिता सुरेश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थानाखजराना द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2018 को 14.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चमार मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी पप्पु पिता मोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2018 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वें स्ट्रेशन के पास केशरबाग रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रोहित पिता अशोक रूपारें, नितीन पिता विष्णु बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2018 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मियाबाई की चाल सुलभ काम्पलेक्स के पीछे से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 80 नवलखा नारायण पटेल का बगीचा इंदौर निवासी बबलु पितामदनलाल चौहान और 12/7 शकंरबाग इन्दौर निवासी हेमंत पिता प्रहलाद नरवरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, December 9, 2018

*दिनांक 11.12.2018 को होने वाली विधान सभा चुनाव की मतगणना हेतु यातायात पुलिस द्वारा नेहरू स्टेडियम में की गई यातायात व्यवस्था*



इंदौर दिनांक 09 दिसम्बर 2018- मतगणना डियुटी में लगे हुये अधिकारियों एवं कमर्चारियों के वाहनो की पार्किग
नेहरू स्टेडियम के गेट नं. 2,3,4, के सामने रिक्त स्थान पर अपना वाहन पार्किग करेंगे तथा नेहरू स्टेडियम के गेट नं. 01 से प्रवेश करेगे।

- मतगणना डियुटी मे  लगे हुये समस्त पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के वाहनो तथा
प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनो की पार्किग रेसीडेंसी परिसर एवं जिमखाना मे की
जावेगी।
- मतगणना स्थल के बाहर आम जनता के वाहनो के लिये बंगला नं. 57 पानी की टंकी के पास खाली मैदान पर पार्किग व्यवस्था रहेगी।
- नेहरू स्टेडियम मुश्ताकअली मुख्य द्वार के सामने का क्षेत्र से रेसीडेंसी गेट नं. 1, जी.
पी.ओ एस.बी.आई टी तक का क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार के
वाहनो की पार्किग वर्जित रहेगी।
- जी.पी.ओ चौराहा, एस.बी.आई टी, मेडिकल टी, कलेक्टर बंगला से नेहरू स्टेडियम की
और जाने वाले मार्ग पर आम जनता के वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्शन पाईट :-
1. जी.पी.ओ /एस.बी.आई टी से रेडियों कॉलोनी जाने के लिये चिडिया घर से सेन्ट्रल
 स्कूल होकर जाने वाले मार्ग का उपयोग कर सकेगे।
2. व्हाईट चर्च से मेडिकल टी होकर पी.एस.सी कार्यालय जाने वाला रास्ता आम जनता
 के उपयोग के लिये खुला रहेगा।
3. होमगार्ड तिराहा, मेडिकल टी, कृषि महाविद्यालय चौराहा से आजाद नगर की ओर
जाने वाले मार्ग का उपयोग आम जनता कर सकेगी। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्शन किया जायेगा।
शहर में प्रत्याशियो के विजयी जुलूस निकलने पर अन्य स्थानो पर आवश्यकतानुसार आम जनता की सुविधा के लिये यातायात का डायवर्शन किया जायेगा।


यातायात पुलिस द्वारा जनहित में जारी

*थाना कन्नौद जिला देवास से अपहृत बालिका दस्तयाब कर अपहरणकर्ता को क्राईम ब्रांच इन्दौर ने किया गिरफ्तार।* *अपहरणकर्ता अहमदाबाद, पीथमपुर एवं इन्दौर के आसपास सीमावर्ती जिलों में काट रहा था फरारी।* *अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार रूपये का ईनाम भी था घोषित।*



 इंदौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2018- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर  श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा अपहृत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी एवं अपहरणकर्ताओं की धरपकड करने तथा आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये।
         उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को इस कड़ी में मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक लड़का जोकि करीबन 17 वर्षीय युवति को कहीं से भगा कर लाया है वह वर्तमान में चंदननगर इंदौर में छुपकर रह रहा है। क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीक करते हुये मुखबिर द्वारा बताये गये स्थल पर पहुंची। जहां एक युवक तथा युवति मिले नाम पता पूछने पर लड़के ने अपना नाम शाहिद पिता रईस उम्र  22 साल निवासी ग्राम कन्नोद जतरा मैदान कन्नौद जिला देवास का होना बताया। उपर्युक्त दोनों लोगों से संदेह के आधार पृथक-पृथक पूछताछ की गयी जिसमें अपहृत किशोरी ने बताया कि शाहिद नाम का लड़का उसे बहला फुसलाकर गाँव से भगाकर अहमदाबाद ले गया था उसके पश्चात पीथमपुर ले आया बाद वह इंदौर ले आया था। थाना कन्नौद जिला देवास पुलिस से संपर्क करने पर विदित हुआ कि थाना कन्नौद के अपराध क्रमांक 694/17 धारा 363 भादवि मे अपहृता नाबालिग को कोई अज्ञात लड़का किशोरी को बहला फुसला कर उसके परिजनों की मर्जी के विरूद्ध अपहरण कर ले गया है बाद घटना का सारांश देवास पुलिस को बताने पर वहां से पुलिस की एक टीम इंदौर आई जिनको क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने अपहृत बालिका को दस्तयाब कर, अपहरणकर्ता शाहिद पिता रईस को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया है। उपरोक्त प्रकरण में तत्समय अज्ञात आरोपी अपहरणकर्ता पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसको प्रलोभन देकर झांसे में लेकर उसके परिजनों की मर्जी के विरूद्ध जबरन भगा कर ले गया था तथा लम्बे समय तक अहमदाबाद में रहने के बाद आरोपी शाहिद उसे इंदौर भगा लाया था।
        अपहरण कर्ता शाहिद पिता रईस ने बताया कि वह इलेक्टी्रशियन तथा हम्माली का काम करता है। आरोपी ने बताया कि वह कक्षा 8वीं तक पढा है तथा उसकी पहचान किशोरी से उसके निवास स्थल मेवाती मोहल्ले में ही हुयी थी। आरोपी बालिका को शहर में ऐश कराने की बातों का कहकर बहला फुसला कर भगा लाया था जिसने उसे पहले अहमदाबाद में किराये के मकान में रखा तथा उसके पश्चात पीथमपुर मे करीब 2 माह  बाद इन्दौर मे चंदननगर आकर रहने लगे थे जहां से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।


*इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 37 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में*



इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 37 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।



18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक 08 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।



07 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 143 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर- दिनांक 08 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2018 को 07 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 143 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नई बागड़ रानीपुरा और रेलवे स्टेशन के बाहर सियागंज इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, धर्मेन्द्र पिता शिवनारायण शर्मा, कैलाश पिता छोटेलाल और शवीर उर्फ मेडु पिता मुमताज अली, इरफान पिता मुस्ताक खान, प्रवीण पिता पप्पू  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से कुल 8200 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला और पटेल नगर खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चमार मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी पार्वती पति पप्पू और परमार और पटेल नगर खजराना इंदौर निवासी अनिता पति तुलसीराम पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, December 8, 2018

शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने के उपलक्ष्य में, इन्दौर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिकलकर किया स्नेह भोज



इन्दौर 08 दिसम्बर 2018-जिला इन्दौर में शांतिपूर्ण व निर्विघ्ंन चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने एवं पुलिस के लिये चुनौतीपूर्ण सभी वीवीआईपी व कानून व्यवस्था ड्‌यूटियों का सामना इन्दौर पुलिस द्वारा सफलतपूर्वक करने पर, सभी पुलिस अधिकारियों व स्टाफ की जो इसमें अहम भूमिका रही, इसके लिये उन्हे बधाई देने व उनके उत्साहवर्धन हेतु, अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन इन्दौर श्री अजय शर्मा व पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र के मुखय आतिथ्य में, इन्दौर पुलिस के सभी स्टाफ के लिये एक स्नहे भोज का आयोजन कल दिनांक 07.12.18 को डीआरपी लाईन इन्दौर में किया गया।
                उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर श्री मो.युसूफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इन्दौर श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इन्दौर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा, इन्दौर पुलिस के अति. पुलिस अधीक्षकगण, नगर पुलिस अधीक्षकगण, एसडीओपीगण, यातायात व लाईन के उप पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारीगण एवं रक्षित निरीक्षक सहित सभी थानों,पुलिस लाईन व कार्यालयों के सभी पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा की गयी, जिसमें पुलिस परिवार के ही पुलिस कर्मियों व उनके बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए, एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर, सभी को इस संगीतमय निशा में डूब जाने के लिये मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर एडीजी श्री अजय शर्मा व डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी पुलिस कर्मियों के कार्यो की सराहना करते हुए, कहा कि आप सब की मेहनत, निष्ठा और सतर्कता के साथ किये गये कार्यो के कारण ही, इन्दौर पुलिस इस चुनौतीपूर्ण काम व ड्‌यूटियों को सफलतापूर्वक संपन्न कर पायी है, इसके लिये उन्हे बधाई देते हुए, आगे भी इसी तरह पूरी लगन व मेहनत के साथ कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। सभी वरिष्ठ अधिकारियों सहित वहां उपस्थित इन्दौर पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों ने एक साथ मिलकर स्नेह भोज किया गया।

दो पहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में। · आरोपी के कब्जे से कुल 04 दो पहिया वाहन बरामद। · अलग अलग बाईक चलाने के शौक एवं नशे की लत के चलते, आरोपी मास्टर चाबी के द्वारा करता था वाहनों की चोरी। · आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरण में जा चुका है जेल।


·    

इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में वाहन चोरी आदि की घटनाओं पर लगाम लगाने व पूर्व में चोरी गये वाहनों की पतारसी कर बरामदगी करने एवं इन अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा-निर्देश दिये गए।
         क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक लड़का चोरी का दो पहिया बेचने के लिये भवंरकुआ थाना क्षेत्र मे घूम रहा है जो कि कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है तथा पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरण में निरूद्ध था। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं भवंरकुआ पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मुताबिक सूचना के तफ्तीद्गा करते हुये एक संदिग्ध लड़के को मोटर सायकल होण्डा पेद्गान गाड़ी सहित घेराबन्दी कर पकड़ा। जिसने पूछताछ में अपना नाम मुस्तकीम पिता मुस्लिम, जाति मुस्लिम उम्र 19 साल निवासी मदीना मस्जिद के पास, आजाद नगर इन्दौर का होना बताया। संदिग्ध व्यक्ति से उसके पास मौजूद मोटर सायकल होन्डा पेशन क्रमांक एमपी-09/एनए-6696 के संबंध मे पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह गाड़ी उसने एक सप्ताह पहले देवी अहिल्या गर्ल्स होस्टल के सामने से चोरी की थी तथा वह उक्त वाहन को भवंरकुआ क्षेत्र में किसी छात्र की तलाश कर उसे सस्ते दामों में बेचने की फिराक में था। आरोपी के पास दो पहिया वाहन वाहन होन्डा पेशन क्रमांक एमपी-09/एनए-6696 के संबंध में तस्दीक करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गाडी दिनांक01/12/18 को देवी अहिल्या गर्ल्स होस्टल परिसर से चोरी हुई थी जिसके परिपेक्ष्य में थाना भवंरकुआं में अपराध क्रमांक 800/18 धारा 379 भादवि के तहत कायम किया गया था। आरोपी के कब्जे से उपरोक्त वाहन जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया, बाद आरोपी से वाहन चोरी के संबंधं में विस्तृत पूछताछ की गई जिसने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसे अलग-अलग गाड़ी चलाने का शौक है इसलिये वह दो पहिया वाहन चोरी करता था तथा जैसे ही किसी मोटर सायकल को चला चला कर उसका मन भर जाता तो वह उसको अन्यत्र कहीं छोड़कर, दूसरी मोटरसायकल चोरी कर लेता था।
      आरोपी ने खुलासा किया कि उसने जनवरी 2018 को तुकोगंज थाना क्षेत्र से एक सफेद एक्टिवा गाडी क्रमांक एमपी-09/यूएच-1188, थाना संयोगितागंज से एक काले रंग की पल्सर गाडी क्रमांक एमपी-09/एलजी-4948, तथा थाना खजराना क्षेत्र से एक मेहरुन रंग की पैशन मोटर सायकल क्रमांक एमपी-09/एलडी-4113, भी चोरी की थी, जो कि उसने अपने नई नई गाड़िया चलाने के शौक के लिये उपयोग की थी। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये आरोपी की निशानदेही पर उपरोक्त सभी वाहन बरामद कर लिये। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की गई गाड़ी उपयोग करने के बाद कहीं भी खड़ी कर देता था तथा नया कोई वाहन वहां से चुरा लेता था। आरोपी ने पूछताछ मे तीन इमली चौराहे से एक होण्डा शाईन तथा एक सी0डी0 डीलक्स दो पहिया वाहन भी चोरी करना कबूला है तथा चोरी करने के बाद आरोपी ने उपरोक्त वाहन उपयोग कर जहां खड़े करना बताया वहां काफी पतारसी के बाद भी उपरोक्त वाहन नहीं मिले हैं फलतः उन दोनों वाहनों की बरामदगी नहीं हो सकी है जिनकी पतारसी पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।
आरोपी मुस्तकीम ने बताया कि वह अपनी माँ के साथ आजादनगर में रहता है तथा कक्षा 5वीं तक पढ़ा है। आरोपी के पिता का देहान्त हो चुका है तथा उसकी माँ दूसरे के घरों में काम करके उसका घर चलाती है। आरोपी ने बताया कि उसे उसके साथी, गुल्फाम ने गाड़ी चोरी करना सिखाया था बाद गुल्फाम चोरी के मामले में जेल मे निरूद्ध किया गया था तब से आरोपी मुस्तकीम अकेले ही वाहन चोरी करने लगा था। आरोपी गांजे, नाइट्रावेट का नशा करने का भी आदि है। आरोपी के पास होंडा एवं बजाज की गाड़ियों की मास्टर चाबी थी, जिसके द्वारा ही वह होण्डा एवं बजाज कंपनी की ही गाड़ी चोरीकरता था। आरोपी पूर्व में थाना लसूड़िया में वाहन चोरी के केस में जेल जा चुका है। आरोपी जेल से छूटते ही पुनः वारदातें करने लगा था जो कि क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल चार दो पहिया वाहन जप्त किये गये हैं। आरोपी से शहर मे चोरी गये अन्य वाहनो आदि के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है।