Tuesday, December 4, 2018

थाना आजाद नगर इंदौर द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए शातिर चोर से जप्त की 12 चोरी की एलसीङी टीवी।



इन्दौर-दिनांक  04.12.2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा चोरी की वारदातों पर प्रभावी नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है  इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना आजाद नगर के अपराध क्रमांक 480/18 धारा 379  भादवी में दिनांक  23/10/2018  24/10/2018  की दरमियानी रात को हंस ट्रेवल्स की मूसाखेड़ी स्थित पार्किंग स्टैंड से अलग अलग गाड़ियों से कुल 12 एलसीडी टीवी चोरी हुई थी जिस पर थाना आजाद नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, थाना प्रभारी आजाद नगर की टीम द्वारा घटना स्थल के पास सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संधिग्धों की तलाश करते हंस ट्रेवल्स बस पर काम करने वाले कुंदन पिता कमल मालवीय उम्र 26 वर्ष निवासी सोंग गुराडिया थाना खुडैल जिला इंदौर को सीसीटीवी फुटेज  में हुलिया के आधार पर   पकड़ा गया। इससे पूछताछ पर  12 एलसीडी टीवी चोरी करने की वारदातें घटित करना स्वीकार किया तथा 12 एलसीडी जप्त किए जाने में सफलता प्राप्त हुई है. जप्त की गई एलसीडी की कीमत करीबन 66000 रुपये है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपरोक्त अनुसार   12 एलसीडी जप्त करने में थाना प्रभारी आजाद नगर दिलीप पुरी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



लापता हुए 4 नाबालिक बच्चों को, पुलिस थाना सदर बाजार ने 24 घण्टे के अंदर ढूंढ निकाला



इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना सदर बाजर पर कल दिनांक 03.12.18 को जूना रिसाला में रहने वाले बच्चों के परिजनों ने बताया कि, कल दोपहर 12.00 बजे उनके 04 नाबालिग बच्चे जिनके नाम क्रमशः 1.जैन्नुद्दीन पिता मोहम्मद ईशाक उम्र 14 वर्ष नि.जूना रिसाला गली नं. 03 इंदौर 2.जुबैर पिता मोहम्मद ईशाक उम्र 13 वर्ष नि.जूना रिसाला गली नं.3 इंदौर,  3. जैद पिता मोहम्मद इस्माईल उम्र 11 वर्ष नि.जूना रिसाला गली नं. 3 इंदौर 4.मोहम्मद मोसीन पिता अब्दुल शकूर उम्र 11 वर्ष नि.जूना रिसाला गली नं. 3 इंदौर के घर से किला मैदान खेलने एवं पतंग उड़ाने का बताकर गए थे जो रात्रि तक घर नही आये है। परिजनों द्वारा थाने पर रिपोर्ट करने पर, थाना सदर बाजार की पुलिस तत्काल बच्चों की पतारसी हेतु लग गयी।
उक्त नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी को गंभीरता से लेतु हुए, उप-पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरीनारायणचारी मिश्र व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इंदौर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा गंभीरता से कार्यवाही कर, तत्काल बच्चों की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश केतारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री शेष नारायण तिवारी द्वारा थाना प्रभारी श्रीमती सविता चौधरी को अलग अलग टीमे गठित कर, बच्चों की तलाशी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीमों को शहर सुनसान इलाकों, पार्क,  नदी-नाले व तालाब के आस-पास, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मस्जिद, मजारो, कब्रिस्तानों,  व उनके संभावित स्थानों पर सघन चैकिंग कराई गयी साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना फैलाई गयी। जिसके फलस्वरूप टीम को बच्चों के सबंध में जानकारी मिली। जिस पर पुलिस थाना सदर बाजार की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, 24 घण्टे के अंदर उक्त लापता बच्चो को दस्तयाब कर लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सदर बाजार श्रीमती सविता चौधरी, उनि शिवप्रताप सिंह सोलंकी, उनि. सिद्धार्थ गौतम, सउनि. सुरेश यादव, प्रआर.791 प्रबल प्रताप, आर.1609 मुकेश गायकवाड़, आर.765 प्रेम द्विवेदी, आर.3646 रोहित तथा आर.1001 नावेज शेख की अहम भूमिका रही ।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा लम्बे समय से फरार, चार स्थाई वारटियों को किया गया गिरफ्तार।


  
इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2018- शहर में अपराध नियत्रंण हेतू, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड कर, प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा 4 स्थाई वारंटियों को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।
 आज दिनांक 04.12.2018 को प्रभात गश्त के दौरान उनि उमाशंकर सिंह तोमर को  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कि श्रीमानजेएमएफसी महोदय, जिला इंदौर श्री राहुल वर्मा साहब के न्यायालय से फौमुनं. 8002/2011 में दिनांक 30.11.2013 को जारी स्थायी वारंट में वारंटी 1) गोलू पिता रमेश राव मराठा 2) विक्की उर्फ विकास पिता हीरालाल मराठा 3) प्रदीप पिता भगवंत राव मराठा 4) अशोक पिता विजय राव मराठा के खुले आम अलग अलग स्थानों पर घुम रहे है। उक्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बतायें स्थान पर पहुच कर वारंटी गोलू पिता रमेश राव मराठा उम्र 36 साल नि. 41/1,लोकनायक नगर थाना छत्रीपुरा इंदौर पकडा गया। इसी प्रकार पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए प्रदीप पिता भगवंत राव मराठा उम्र 28 साल नि. 217 हरिओम नगर थाना चंदन नगर इंदौर व अशोक पिता विजय राव मराठा उम्र 35 साल नि. 33 पंचमूर्ति नगर थाना चंदन नगर इंदौर को घर पर से गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार वारंटी विक्की उर्फ विकास पिता हीरालाल मराठा उम्र 26 साल नि. 225 चांदमारी ईंटभट्टा थाना चंदन नगर इंदौर को राजमोहल्ला चौराहा इन्दौर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर मय वारंट के संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वारंटियों की धरपकड में उक्त मुलाजमानों द्वारासराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया गया।
       उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री सजंय मिश्रा, उनि उमाशकंर सिंह, आर 3257 ईश्वर सिंह, आर 2127 महेश, आर 1817 सुभाष, 973 योगेश परमार की सराहनीय भूमिका रही।



नकली पुलिस वाला बनकर, पुलिस के नाम पर धमकाने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

·       
 ·        आरोपी से चोरी की मोटर साइकिल भी हुई बरामद।
 ·        आरोपी सिविल इंजीनियर ने, नौकरी पर आने जाने में परेशानी होने के कारण, चोईथराम मण्डी से चुराई थी होण्डा शाईन गाड़ी।

इंदौर-4 दिसंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने व तथा पूर्व में चोरी गये वाहनों की पतारसी कर बरामदगी तथा संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गए।
           क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम शहर में से चोरी गये दो पहिया वाहनों की पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक लड़का चोरी की बाईक लेकर  घूम रहा है।  मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये हुलिये के आधार पर उपरोक्त वाहन चोर युवक की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना भंवरकुआं क्षेत्र में निगरानी शुरू की गई। इसी दरमियान एक संदिग्ध युवक उमेश पिता सुरेन्द्र ओझा उम्र 26 निवासी ग्राम मिहाना, जिला गुना हाल मुकाम सांई विहार कॉलोनी, थाना राऊ, जिला इन्दौर को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके पास होण्डा कंपनी का की मोटरसाइकिल शाईन भी थी। संदेह के आधार पर उपरोक्त युवक से उसके पास उक्त गाड़ी क्रमांक MP-09/NT-5510 इंजन नंबर JC36E75510249868 होण्डा शाईन के संबंध में वैधानिक दस्तावेज तलब किये गये जो आरेापी ने उसके पास नहीं होना बताये। आरोपी के पास उपरोक्त वाहन के दस्तावेज उपलब्ध ना होने तथा उक्त  वाहन चोरी का होने के संदेह के आधार पर संदेही व्यक्ति उमेश पिता सुरेन्द्र ओझा को पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मूल रूप से गुना का रहने वाला है व लगभग 3 वर्षों से इन्दौर में अपनी बहन के यहाँ राऊ में रहता है तथा उसने सिविल ब्रांच से इंजीनियरिंग की पढाई की है जो कि कंसट्रक्शन साईट्स पर सुपरवाईजर के पद पर काम करता है।  आरोपी ने उपरोक्त दो पहिया वाहन के संबंध में खुलासा किया कि पास उसके खुद का कोई वाहन ना होने के कारण उसको नौकरी पर पर आने-जाने में परेशानी होती थी जिसके चलते आरोपी उमेश ने उपरोक्त वाहन को चोईथराम मण्डी, इंदौर के पास से चुरा लिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी का उक्त वाहन बरामद कर उसे पकडकर थाना भंवरकुआ के अपराध क्रमांक 736/18 धारा 379 भादवि के प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिससे अन्य चोरी गये वाहनों के बारे में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
    आरोपी ने बताया कि उसके साथ कंसट्रक्शन कंपनी में काम करने वाला सहकर्मी उसकी प्रेमिका से बात चीत करता था इस बात की भनक जब आरोपी को लगी तो उसने अपने सहकर्मी को स्वयं को राउ पुलिस थाने का अधिकारी बताते हुये धमकाया कि वह आगे से उस लड़की से कभी बात चीत ना करे लेकिन उसके सहकर्मी ने यह बात भांप ली कि वह कोई फर्जी व्यक्ति बोल रहा है, जिसने आरोपी को मिलने के लिये बुलाया परंतु आरोपी जिस वाहन से मिलने गया उस पर नम्बर प्लेट नहीं थी जिसकी सूचना उस व्यक्ति ने क्राईम ब्रांच को कर दी। बाद क्राईम ब्रांच ने मौके से बरामद वाहन की तस्दीक की तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त वाहन थाना भवंरकुआ क्षेत्र से चोरी गया है जिसकी रपोर्ट थाना भवरंकुआ पर अपराध क्रमांक 736/18 धारा 379 भादवि के तहत दर्ज है अतः पुलिस ने आरोपी उमेश को पकड़कर चोरी का वाहन जप्त कर लिया।

Monday, December 3, 2018

· छात्रा की सहेली का प्रेमी ही कर रहा था, छात्रा को परेशान, व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रॉच इंदौर) की कार्यवाही में धराया · रास्ते में आते-जाते समय युवती पर कसता था, आरोपी फब्तियां। · छात्रा का नंबर कर दिया था दोस्तों में वायरल, छात्रा के चरित्र के संबंध में भी करता था अश्लील टिप्पणियां।




इंदौर 03 दिसंबर 2018- शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
                                व्ही केयर फार यू कार्यालय जिला इंदौर में थाना संयोगितागंज क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिका रश्मि (परिवर्तित नाम) द्वारा शिकायत की गई थी कि उसका परिचित युवक विनय पोरवाल आवेदिका के साथ छेड़छाड़ करने व आवेदिका के मोबाईल नंबर पब्लिक टायलेट मे लिखकर तथा दोस्तों को बांटकर परेशान कर रहा है, जिस कारण आवेदिका को कई अज्ञात नंबरो से लगातार कॉल आ रहे है व अशलील बातें की जा रही है। आवेदिका ने शिकायत में उल्लेख किया कि आरोपी कि उक्त हरकतों का विरोध करने पर आरोपी ने आवेदिका के साथ शराब पीकर मारपीट की। उपरोक्त शिकायत की जांच क्राईम ब्रांच कार्यालय की शाखा वी केयर फॉर यू द्वारा कराई गई, जिसमें जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आवेदिका तथा आरोपी, दोनों की पहचान आवेदिका की सहेली रोशनी (परिवर्तित नाम) के माध्यम से हुई थी जो कि आरोपी की भी दोस्त थी। आवेदिका की सहेली रोशनी तथा आरोपी विनय दोनों परस्पर पूर्व से ही घनिष्ठ मित्र थे जिसके चलते विनय से आवेदिका की जान पहचान हुई थी। आवेदिका तथा उसकी सहेली रोशनी दोंनों साथ में अपने एक मित्र के यहां जन्मदिवस की पार्टी मे गई थी जहां आरोपी विनय शराब पीकर आया था शराब के नशे में उसने आवेदिका के साथ अभद्रता की जिसका विरोध करने पर अनावेदक विनय ने आवेदिका के साथ मरपीट करने की कोशिश भी की थी। आवेदिका द्वारा बात करना बंद कर दिये जाने के बाद भी आरोपी विनय आवेदिका को लगातार कॉल कर परेशान करने लगा था वह आवेदिका को रास्ते मे आते जाते समय अश्लील टिप्पणियां करता था तथा आवेदिका का मोबाईल नंबर भी पब्लिक टायलेट मे लिख कर वायरल कर दिया था जिसके कारण लगातार आवेदिका को अनजान नंबरो से कॉल आ रहे थे तथा अश्लील बातें की जा रही है।
              फरियादिया की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरियादिया के साथ छेड़छाड, मारपीट की कोशिश, उसके चरित्र के बारे में अश्लील बातें करने, तथा आवेदिका को कॉल/मैसेज कर परेशान करने का दोषी पाया जाने से आरोपी विनय पिता अशोक पालीवाल निवासी 41 वीरसावरकर नगर इंदौर को पतासाजी कर पकड़ा गया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना संयोगितागंज  के सुपुर्द किया गया हैं। आरोपी विनय वर्तमान मे छावनी मे बेकरी की दुकान चलाता है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 59 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 59 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 05 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम साहूखेड़ी दरगाह के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, इरफान खान पिता नजीर खान, हामिद पिता अब्दुल सलाम खान, हाफिज पिता हारून पटेल, शेरू उर्फ शेरखान पिता शहजाद खान तथा शेख शाहिद पिता शेख मुंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से कुल 7260 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 00.30 बजे, अनाजमण्डी गेट के सामने राजकमल टावर के पीछे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतेंहुए मिलें, अरशद पिता जमीरउद्‌दीन, मुबारिक पिता सत्तार मंसूरी, मुबारिक पिता शेख अहमद, मोहतरीम पिता आसिम, मेहराजुद्‌दीन पिता गुलामुद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से कुल 3000 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 17.25 बजे, भोलेनाथ कालोनी सांई मंदिर के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, भूपेन्द्र पिता मुन्नालाल बैरागी, भरत पिता वामनराव कोतवाल, गोविन्दा पिता दयाराम सोनोने तथा रामचंद्र पिता राजाराम संगम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सुखलिया पानी की टंकी के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी जस्सू उर्फ जसवंत ठाकुर पिता सुल्तानसिंह तथा वृन्दावन कालोनीइंदौर निवासी राहुल पिता सजन कुमार प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रू. कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 15.00 बजे, डी सेक्टर सांवेर रोड़ ईश्वर एलॉय फैक्ट्री के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नितिन उर्फ विशाल पिता हरिप्रसाद अहिरवार निवासी 794 भागीरथपुरा इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 00.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गौरी नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 15/6 नंदा नगर इंदौर निवासी सूरज पिता रविदास गौसाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, December 2, 2018

अँधे कत्ल के आरोपी पकड़ाये , पत्थर से सर कुचलकर किये गये अँधे कत्ल का थाना बाणगंगा पुलिस ने किया 24 घण्टे में पर्दाफाश

इन्दौर-ददन ांक 02 ददसम्बर 2018- पुलिस थ न ब णगांग इन्दौर क्षेत् ांतगगत को घटन ददन ांक 29-30/11/2018 की मध्य र त्ी स ांवेर रोड़ इण्ड्रस्ट्रियि एऱिय में लसर कुचिकर अज्ञ त आरोपी द्व र ऱरततक प ण्ड्डे पपत जमुन प्रस द प ण्ड्डे उम्र 18 स ि तनव सी 80/2 न्यु र मनगर, स ांवेर रोड़ इन्दौर की हत्य कर दी गई थी। उक्त घटन पर थ न ब णगांग इन्दौर द्व र अपर ध क्र. 1315/18 ध र 302 भ .द.पव. पांजीबद्ध कर पववेचन में लिय गय ।
उक्त प्रकरण की गांभीरत को देखते हुए पुलिस उप मह तनरीक्षक शहर इन्दौर श्री हऱरन र यण च री लमश्र द्व र उक्त अँधे कत्ि क पद गफ श करने एवां अज्ञ त आरोपी की शीघ्र गगरफ्त री कर प्रभ वी क यगव ही के तनदेश ददये गये । उक्त तनदेशो के त रतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूवग श्री अवधेश कुम र गोरव मी व अतत पुलिस अधीक्षक पस्ट्चचम जोन-3 श्री प्रश ांत चौबे के म गगदशगन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुर श्री हरीश मोटव नी के द्व र थ न प्रभ री ब णगांग तनरी. इन्रमणण पटेि के नेतृत्व में तीन टीमो क गठन कर त्वऱरत क यगव ही करने के लिये आवचयक ददश -तनदेश ददये गये है । रपेशि टीम घटन रथि एवां मृतक के घर के आसप स के िोगो से पूछत छ की गई एवां घटन रथि के आसप स फैक्िीयो में िगे सीसीटीवी फुटैज खांग िे गये । सीसीटीवी फुटैज के आध र पर घटन ददन ांक 29.11.2018 की र त्ी को बजरांगपुर चौर हे पर करीबन 2 बजे मृतक ऱरततक प ण्ड्डे को तीन व्यस्ट्क्त एक सफेद TATA ZEST क र में जबरजरती बैठ ते ददखे स्ट्जसके आसप स अन्य सीसीटीवी कैमरो को देखने पर उक्त क र क रस्ट्ज. क्र. MP09CT9059 प य गय । उक्त क र के म लिक 01. मुनेन्र लसांह तोमर पपत फूिलसांह तोमर उम्र 26 स ि तनव सी ग्र म प्रेमपुर तहसीि पोरस स्ट्जि मुरैन ह ि मुक म 1, बजरांगपुर इन्दौर की ति श कर पकड स्ट्जससे घटन के सांबांध में पूछत छ के आध र पर अन्य सह आरोपीगण 02. पप्रय ांशु उफग शुभम शुक्ि पपत अतनि शुक्ि उम्र 19 स ि तनव सी ग्र म शुकिपुर तह. अटेर स्ट्जि लभण्ड्ड ह ि मुक म 74/1 न्यु बजरांगपुर इन्दौर, 03. र जेन्र लसांह र ठौर पपत चन्रभ न लसांह र ठौर उम्र 32 स ि तनव सी ग्र म र नी क ब ग, थ न खेड र ठौर स्ट्जि आगर उ.प्र. एवां 04. शुभम रघुवांशी पपत उमर व लसांह रघुवांशी उम्र 24 स ि तनव सी ग्र म सेजी स्ट्जि अशोकनगर ह ि मुक म 96 िक्ष्मणपुर इन्दौर को गगरफ्त र ककय गय । आिोपीगणो द्व र मृतक ऱरततक प ण्ड्डे के स थ अड़ी में हुए अकरम त् पवव द पर से अपहरण कर च कु म रकर व पत्थर से लसर कुचि कर उसकी हत्य कर दी गई । आरोपीगणो के मृतक के खुन से सने कप़डे एवां आिोपी मुनेन्र लसांह तोमर से व रद त में प्रयुक्त च कु बर मद ककय गय तथ घटन में प्रयुक्त सफेद क र TATA ZEST रस्ट्ज. नां. MP09CT9059 एवां एक मो.स . हीरो होण्ड्ड पेशन प्रो रस्ट्ज.नां. MP09QW3349 जप्त की गई ।
उक्त क यगव ही में वऱरष्ठ अगधक ऱरयों के म गगदशगन में थ न प्रभ री ब णगांग तनरी. इांरमणण पटेि, उतन रवर ज ड बी, उतन पवश ि य दव, पऱर.उतन पवचवजीत लसांह तोमर, पऱर.उतन आिोक लमठ स, सउतन ददनेश त्रत्प ठी, सउतन जगन्न थ शम ग, प्र.आर. चांरशेखर पटेि, प्र.आर. रणवीर लसांह, आर. मनोज कोचिे, आर. िोकेन्र र जपुत, आर. सन्तोष य दव, आर. र जीव य दव, आर. सुनीि सेंगर, आर. म ि र म लसकरव र, आर. र जकुम र स्ट्व्दवेदी, आर. रपवन्र रघुवांशी, आर. पवक्रम लसांह की सर हनीय भूलमक रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 30 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 15 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 15 आरोपियों, इस प्रकार कुल 30 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 05.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेंड परिसर में ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रूपसिंह पिता भारतसिंह गुर्जर, रामबरन पिता प्रतापसिंह मीणा, संतोष पिता रामनारायण विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनुप टाकिज चौराहा शनि मंदिर के पास परदेशीपुरा से सट्‌टे की गतिविधियो मे लिप्त मिलें, न्यु खेजराबाद खजराना इंदौर निवासी शब्बीर पिता हकीम खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1750 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02दिसम्बर 2018- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 21.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम भांगिया इंदौर निवासी सुरेश पिता देवजी हिरवे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोलंकी पान सदन के पास छोटी खजरानी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सरदार टेंट हाउस के सामनें वालें के मकान कबुतर खाना इंदौर निवासी गोलु उर्फ अजय पिता मुन्ना भाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक बांक जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुसाखेडी कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गली न 8 मयुर नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी विशाल पिताजितेश धोबी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सगंम नगर बगीचा बिजली के खंबें के पास और अखंड नगर मैदान स्ट्रीट लाईट के नीचें से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हुकुमचंद्र पिता रामलाल गुर्जर, लवकुमार पिता बाबूलाल सेन और नितेश पिता दीपकरणपांचाल, अजय पिता मनीष गवानें, विष्णु पिता राजू वर्मा, मोहित पिता शेैलेद्र कश्यप, श्याम पिता सालिकराम पवार, विकास पिता पारसमल जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

Saturday, December 1, 2018

★ युवती का पीछा कर परेशान करने वाला युवक, व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रॉच इंदौर) की गिरफ्त में। ★ आरोपी शादीशुदा होने के बाद भी करता था महिला का पीछा व बात करने के लिये बनाता था दबाव। ★ युवती की सगाई होने पर उसके मंगेतर को भी, आरोपी दे रहा था जान से मारने की धमकी ।



इंदौर 01 दिसंबर 2018- शहर में  महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर)श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा,  इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
                        व्ही केयर फार यू कार्यालय जिला इंदौर में बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिका सुनीता (परिवर्तित नाम) द्वारा शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें आवेदिका ने बताया कि उसके पूर्व परिचित राकेश चावला नामक व्यक्ति द्वारा आवेदिका को कॅाल व मैसेज कर परेशान किया जा रहा है। आवेदिका सुनीता (परिवर्तित नाम) तथा आरोपी राकेश चावला साथ मे इन्दौर वाण्डर्स मे कबड्डी खेला करते थे वहीं कबड्डी के ग्राउण्ड पर सुनिता व राकेश का परिचय हुआ था। सुनीता की सहेली राशि (परिवर्तित नाम) ने राकेश को अपना खेल के लिये गुरु भाई बनाया था जिससे उसने उसकी सहेली सुनीता का नंबर लेकर बातचीत करने लगा था। राकेश पिछले 6 महीनो से आवेदिका को कॉल कर परेशान कर रहा था जब आवेदिका ने राकेश चावला को बताया कि उसकी सगाई हो गई है और उसी लड़के से शादी करेगी जिससे उसकी सगाई हुई है, तो आरोपी राकेश आवेदिका के चरित्र के बारे मे अश्लील बातें फैलाने लगा व आवेदिका व उसके मंगेतर को धमकाने लगा। आवेदिका को जब यह पता चला कि राकेश पूर्व से ही शादीशुदा है तो आवेदिका ने अपने मंगेतर के साथ आरोपी राकेश चावला के घर जाकर राकेश व उसकी पत्नि को समझाईश दी कि, उसे परेशान न करें। लेकिन इसके बाद भी अनावेदक राकेश चावला लगातार कॉल कर परेशान कर रहा था व जान से मारने की धमकी दे रहा था जिससे परेशान होकर आवेदिका ने ऑफिस व्ही केयर फॉर यू में आकर शिकायत की। आवेदिका की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका के चरित्र के बारे में अश्लील बातें कर तथा उसका पीछा कर बात करने के लिये दवाब बनाने के परिपेक्ष्य में अनावेदक राकेश चावला पिता हेमराज चावला उम्र 27 साल निवासी 80 यादव कालोनी भागीरथपुरा इंदौर को पतासाजी कर पकड़ा गया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बाणंगगा पुलिस के सुपुर्द किया गया।