Monday, December 3, 2018

· छात्रा की सहेली का प्रेमी ही कर रहा था, छात्रा को परेशान, व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रॉच इंदौर) की कार्यवाही में धराया · रास्ते में आते-जाते समय युवती पर कसता था, आरोपी फब्तियां। · छात्रा का नंबर कर दिया था दोस्तों में वायरल, छात्रा के चरित्र के संबंध में भी करता था अश्लील टिप्पणियां।




इंदौर 03 दिसंबर 2018- शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
                                व्ही केयर फार यू कार्यालय जिला इंदौर में थाना संयोगितागंज क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिका रश्मि (परिवर्तित नाम) द्वारा शिकायत की गई थी कि उसका परिचित युवक विनय पोरवाल आवेदिका के साथ छेड़छाड़ करने व आवेदिका के मोबाईल नंबर पब्लिक टायलेट मे लिखकर तथा दोस्तों को बांटकर परेशान कर रहा है, जिस कारण आवेदिका को कई अज्ञात नंबरो से लगातार कॉल आ रहे है व अशलील बातें की जा रही है। आवेदिका ने शिकायत में उल्लेख किया कि आरोपी कि उक्त हरकतों का विरोध करने पर आरोपी ने आवेदिका के साथ शराब पीकर मारपीट की। उपरोक्त शिकायत की जांच क्राईम ब्रांच कार्यालय की शाखा वी केयर फॉर यू द्वारा कराई गई, जिसमें जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आवेदिका तथा आरोपी, दोनों की पहचान आवेदिका की सहेली रोशनी (परिवर्तित नाम) के माध्यम से हुई थी जो कि आरोपी की भी दोस्त थी। आवेदिका की सहेली रोशनी तथा आरोपी विनय दोनों परस्पर पूर्व से ही घनिष्ठ मित्र थे जिसके चलते विनय से आवेदिका की जान पहचान हुई थी। आवेदिका तथा उसकी सहेली रोशनी दोंनों साथ में अपने एक मित्र के यहां जन्मदिवस की पार्टी मे गई थी जहां आरोपी विनय शराब पीकर आया था शराब के नशे में उसने आवेदिका के साथ अभद्रता की जिसका विरोध करने पर अनावेदक विनय ने आवेदिका के साथ मरपीट करने की कोशिश भी की थी। आवेदिका द्वारा बात करना बंद कर दिये जाने के बाद भी आरोपी विनय आवेदिका को लगातार कॉल कर परेशान करने लगा था वह आवेदिका को रास्ते मे आते जाते समय अश्लील टिप्पणियां करता था तथा आवेदिका का मोबाईल नंबर भी पब्लिक टायलेट मे लिख कर वायरल कर दिया था जिसके कारण लगातार आवेदिका को अनजान नंबरो से कॉल आ रहे थे तथा अश्लील बातें की जा रही है।
              फरियादिया की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरियादिया के साथ छेड़छाड, मारपीट की कोशिश, उसके चरित्र के बारे में अश्लील बातें करने, तथा आवेदिका को कॉल/मैसेज कर परेशान करने का दोषी पाया जाने से आरोपी विनय पिता अशोक पालीवाल निवासी 41 वीरसावरकर नगर इंदौर को पतासाजी कर पकड़ा गया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना संयोगितागंज  के सुपुर्द किया गया हैं। आरोपी विनय वर्तमान मे छावनी मे बेकरी की दुकान चलाता है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 59 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 59 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 05 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम साहूखेड़ी दरगाह के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, इरफान खान पिता नजीर खान, हामिद पिता अब्दुल सलाम खान, हाफिज पिता हारून पटेल, शेरू उर्फ शेरखान पिता शहजाद खान तथा शेख शाहिद पिता शेख मुंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से कुल 7260 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 00.30 बजे, अनाजमण्डी गेट के सामने राजकमल टावर के पीछे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतेंहुए मिलें, अरशद पिता जमीरउद्‌दीन, मुबारिक पिता सत्तार मंसूरी, मुबारिक पिता शेख अहमद, मोहतरीम पिता आसिम, मेहराजुद्‌दीन पिता गुलामुद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से कुल 3000 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 17.25 बजे, भोलेनाथ कालोनी सांई मंदिर के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, भूपेन्द्र पिता मुन्नालाल बैरागी, भरत पिता वामनराव कोतवाल, गोविन्दा पिता दयाराम सोनोने तथा रामचंद्र पिता राजाराम संगम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सुखलिया पानी की टंकी के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी जस्सू उर्फ जसवंत ठाकुर पिता सुल्तानसिंह तथा वृन्दावन कालोनीइंदौर निवासी राहुल पिता सजन कुमार प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रू. कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 15.00 बजे, डी सेक्टर सांवेर रोड़ ईश्वर एलॉय फैक्ट्री के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नितिन उर्फ विशाल पिता हरिप्रसाद अहिरवार निवासी 794 भागीरथपुरा इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2018 को 00.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गौरी नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 15/6 नंदा नगर इंदौर निवासी सूरज पिता रविदास गौसाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, December 2, 2018

अँधे कत्ल के आरोपी पकड़ाये , पत्थर से सर कुचलकर किये गये अँधे कत्ल का थाना बाणगंगा पुलिस ने किया 24 घण्टे में पर्दाफाश

इन्दौर-ददन ांक 02 ददसम्बर 2018- पुलिस थ न ब णगांग इन्दौर क्षेत् ांतगगत को घटन ददन ांक 29-30/11/2018 की मध्य र त्ी स ांवेर रोड़ इण्ड्रस्ट्रियि एऱिय में लसर कुचिकर अज्ञ त आरोपी द्व र ऱरततक प ण्ड्डे पपत जमुन प्रस द प ण्ड्डे उम्र 18 स ि तनव सी 80/2 न्यु र मनगर, स ांवेर रोड़ इन्दौर की हत्य कर दी गई थी। उक्त घटन पर थ न ब णगांग इन्दौर द्व र अपर ध क्र. 1315/18 ध र 302 भ .द.पव. पांजीबद्ध कर पववेचन में लिय गय ।
उक्त प्रकरण की गांभीरत को देखते हुए पुलिस उप मह तनरीक्षक शहर इन्दौर श्री हऱरन र यण च री लमश्र द्व र उक्त अँधे कत्ि क पद गफ श करने एवां अज्ञ त आरोपी की शीघ्र गगरफ्त री कर प्रभ वी क यगव ही के तनदेश ददये गये । उक्त तनदेशो के त रतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूवग श्री अवधेश कुम र गोरव मी व अतत पुलिस अधीक्षक पस्ट्चचम जोन-3 श्री प्रश ांत चौबे के म गगदशगन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुर श्री हरीश मोटव नी के द्व र थ न प्रभ री ब णगांग तनरी. इन्रमणण पटेि के नेतृत्व में तीन टीमो क गठन कर त्वऱरत क यगव ही करने के लिये आवचयक ददश -तनदेश ददये गये है । रपेशि टीम घटन रथि एवां मृतक के घर के आसप स के िोगो से पूछत छ की गई एवां घटन रथि के आसप स फैक्िीयो में िगे सीसीटीवी फुटैज खांग िे गये । सीसीटीवी फुटैज के आध र पर घटन ददन ांक 29.11.2018 की र त्ी को बजरांगपुर चौर हे पर करीबन 2 बजे मृतक ऱरततक प ण्ड्डे को तीन व्यस्ट्क्त एक सफेद TATA ZEST क र में जबरजरती बैठ ते ददखे स्ट्जसके आसप स अन्य सीसीटीवी कैमरो को देखने पर उक्त क र क रस्ट्ज. क्र. MP09CT9059 प य गय । उक्त क र के म लिक 01. मुनेन्र लसांह तोमर पपत फूिलसांह तोमर उम्र 26 स ि तनव सी ग्र म प्रेमपुर तहसीि पोरस स्ट्जि मुरैन ह ि मुक म 1, बजरांगपुर इन्दौर की ति श कर पकड स्ट्जससे घटन के सांबांध में पूछत छ के आध र पर अन्य सह आरोपीगण 02. पप्रय ांशु उफग शुभम शुक्ि पपत अतनि शुक्ि उम्र 19 स ि तनव सी ग्र म शुकिपुर तह. अटेर स्ट्जि लभण्ड्ड ह ि मुक म 74/1 न्यु बजरांगपुर इन्दौर, 03. र जेन्र लसांह र ठौर पपत चन्रभ न लसांह र ठौर उम्र 32 स ि तनव सी ग्र म र नी क ब ग, थ न खेड र ठौर स्ट्जि आगर उ.प्र. एवां 04. शुभम रघुवांशी पपत उमर व लसांह रघुवांशी उम्र 24 स ि तनव सी ग्र म सेजी स्ट्जि अशोकनगर ह ि मुक म 96 िक्ष्मणपुर इन्दौर को गगरफ्त र ककय गय । आिोपीगणो द्व र मृतक ऱरततक प ण्ड्डे के स थ अड़ी में हुए अकरम त् पवव द पर से अपहरण कर च कु म रकर व पत्थर से लसर कुचि कर उसकी हत्य कर दी गई । आरोपीगणो के मृतक के खुन से सने कप़डे एवां आिोपी मुनेन्र लसांह तोमर से व रद त में प्रयुक्त च कु बर मद ककय गय तथ घटन में प्रयुक्त सफेद क र TATA ZEST रस्ट्ज. नां. MP09CT9059 एवां एक मो.स . हीरो होण्ड्ड पेशन प्रो रस्ट्ज.नां. MP09QW3349 जप्त की गई ।
उक्त क यगव ही में वऱरष्ठ अगधक ऱरयों के म गगदशगन में थ न प्रभ री ब णगांग तनरी. इांरमणण पटेि, उतन रवर ज ड बी, उतन पवश ि य दव, पऱर.उतन पवचवजीत लसांह तोमर, पऱर.उतन आिोक लमठ स, सउतन ददनेश त्रत्प ठी, सउतन जगन्न थ शम ग, प्र.आर. चांरशेखर पटेि, प्र.आर. रणवीर लसांह, आर. मनोज कोचिे, आर. िोकेन्र र जपुत, आर. सन्तोष य दव, आर. र जीव य दव, आर. सुनीि सेंगर, आर. म ि र म लसकरव र, आर. र जकुम र स्ट्व्दवेदी, आर. रपवन्र रघुवांशी, आर. पवक्रम लसांह की सर हनीय भूलमक रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 30 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 15 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 15 आरोपियों, इस प्रकार कुल 30 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 05.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेंड परिसर में ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रूपसिंह पिता भारतसिंह गुर्जर, रामबरन पिता प्रतापसिंह मीणा, संतोष पिता रामनारायण विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनुप टाकिज चौराहा शनि मंदिर के पास परदेशीपुरा से सट्‌टे की गतिविधियो मे लिप्त मिलें, न्यु खेजराबाद खजराना इंदौर निवासी शब्बीर पिता हकीम खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1750 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02दिसम्बर 2018- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 21.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम भांगिया इंदौर निवासी सुरेश पिता देवजी हिरवे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोलंकी पान सदन के पास छोटी खजरानी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सरदार टेंट हाउस के सामनें वालें के मकान कबुतर खाना इंदौर निवासी गोलु उर्फ अजय पिता मुन्ना भाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक बांक जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुसाखेडी कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गली न 8 मयुर नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी विशाल पिताजितेश धोबी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सगंम नगर बगीचा बिजली के खंबें के पास और अखंड नगर मैदान स्ट्रीट लाईट के नीचें से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हुकुमचंद्र पिता रामलाल गुर्जर, लवकुमार पिता बाबूलाल सेन और नितेश पिता दीपकरणपांचाल, अजय पिता मनीष गवानें, विष्णु पिता राजू वर्मा, मोहित पिता शेैलेद्र कश्यप, श्याम पिता सालिकराम पवार, विकास पिता पारसमल जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

Saturday, December 1, 2018

★ युवती का पीछा कर परेशान करने वाला युवक, व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रॉच इंदौर) की गिरफ्त में। ★ आरोपी शादीशुदा होने के बाद भी करता था महिला का पीछा व बात करने के लिये बनाता था दबाव। ★ युवती की सगाई होने पर उसके मंगेतर को भी, आरोपी दे रहा था जान से मारने की धमकी ।



इंदौर 01 दिसंबर 2018- शहर में  महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर)श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा,  इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
                        व्ही केयर फार यू कार्यालय जिला इंदौर में बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिका सुनीता (परिवर्तित नाम) द्वारा शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें आवेदिका ने बताया कि उसके पूर्व परिचित राकेश चावला नामक व्यक्ति द्वारा आवेदिका को कॅाल व मैसेज कर परेशान किया जा रहा है। आवेदिका सुनीता (परिवर्तित नाम) तथा आरोपी राकेश चावला साथ मे इन्दौर वाण्डर्स मे कबड्डी खेला करते थे वहीं कबड्डी के ग्राउण्ड पर सुनिता व राकेश का परिचय हुआ था। सुनीता की सहेली राशि (परिवर्तित नाम) ने राकेश को अपना खेल के लिये गुरु भाई बनाया था जिससे उसने उसकी सहेली सुनीता का नंबर लेकर बातचीत करने लगा था। राकेश पिछले 6 महीनो से आवेदिका को कॉल कर परेशान कर रहा था जब आवेदिका ने राकेश चावला को बताया कि उसकी सगाई हो गई है और उसी लड़के से शादी करेगी जिससे उसकी सगाई हुई है, तो आरोपी राकेश आवेदिका के चरित्र के बारे मे अश्लील बातें फैलाने लगा व आवेदिका व उसके मंगेतर को धमकाने लगा। आवेदिका को जब यह पता चला कि राकेश पूर्व से ही शादीशुदा है तो आवेदिका ने अपने मंगेतर के साथ आरोपी राकेश चावला के घर जाकर राकेश व उसकी पत्नि को समझाईश दी कि, उसे परेशान न करें। लेकिन इसके बाद भी अनावेदक राकेश चावला लगातार कॉल कर परेशान कर रहा था व जान से मारने की धमकी दे रहा था जिससे परेशान होकर आवेदिका ने ऑफिस व्ही केयर फॉर यू में आकर शिकायत की। आवेदिका की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका के चरित्र के बारे में अश्लील बातें कर तथा उसका पीछा कर बात करने के लिये दवाब बनाने के परिपेक्ष्य में अनावेदक राकेश चावला पिता हेमराज चावला उम्र 27 साल निवासी 80 यादव कालोनी भागीरथपुरा इंदौर को पतासाजी कर पकड़ा गया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बाणंगगा पुलिस के सुपुर्द किया गया।



Friday, November 30, 2018

◆ 20,000/-रूपये का ईनामी व फरारी आरोपी, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में। ◆ किसानों की जमीन पर अवैध कॉलोनी काटता था आरोपी। ◆ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्रेताओं को भूखण्ड बेचता था आरोपी समीर। ◆ 18 माह से फरारी काट रहा था आरोपी



इंदौर- 30 नवंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर)श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जमीनी विवाद संबंधी आरेापियों की पतारसी करने तथा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहें ईनामी आरोपियों की पतारसी व गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशानिर्देश दिये गये थे।
क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना-सिमरोल के अपराध क्रमांक- 467/17 धारा- 420, 467, 468, भादवि में फरार 20 हजार रूपये का ईनामी आरोपी समीर उर्फ शरीफ पिता शकील मुल्तानी उम्र- 34 वर्ष निवासी- 106 शकुन्तला काम्प्लेक्स, हाईवे टावर नवलखा इन्दौर, स्थाई निवास-23 लोहार पट्टी, आजाद मार्ग, इन्दौर, अपने परिजनों तथा अन्य रिश्तेदारों से मिलने फ्लेट नम्बर 74-75 नन्दनवन कॉलोनी, मानिकबाग कॉलोनी में आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण के फरार आरोपी को पकड़ने हेतु क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई तथा कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर क्राईम ब्रांच की टीम को तैनात किया जाकर आरोपी की गुप्त तरीके से पतासाजी शुरू की गई। इसी दरमियान क्राईम ब्रांच की टीम को आरोपी समीर उर्फ शरीफ मानिकबाग रोड पर जाते हुये दिखाई दिया जिसका पीछा करते हुये, आरोपी समीर को मानिकबाग ब्रिज के ऊपर से घेराबंदी कर पकड़ा गया, बाद आरोपी को पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई।
आरोपी समीर उर्फ शरीफ ने पुलिस टीम को बताया कि उसने सन् 2011 में अपने साथियों मोहसीन कबीर, तारिक खॉ एवं ब्रीजेन बोरा के साथ मिलकर उन्नति रियलटीज प्रा. लि. नाम से एक फर्म बनायी थी जिसका ऑफिस 102 फन्डसे एवेन्यू सपना संगीता टॉकिज के सामने खोला गया था। इस फर्म में समीर व उसके अन्य साझेदार सन् 2013 में उक्त फर्म के कारोबार से अलग हो गये थे बाद समीर ने स्वयं की ’’निर्माण इन्फ्रास्ट्रक्चर’’ के नाम से अलग फर्म बनाई। समीर ने बताया की वह किसानों से करारनामा (एग्रीमेंट) लिखवाकर जमीन को भाड़े से उपयोग करने के लिये लेता था किंतु आरोपी समीर ने बताया कि पैसों की लालच में वह, उस करार की गई जमीन पर प्लॉट काटकर अच्छी मोटी रकम में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच देता था।
आरोपी समीर ने घोसीखेड़ा, सिमरोल में ’’ड्रीम पार्क’’ नाम से भाड़े की जमीन पर करारनामे मात्र के चलते किसान की जमीन पर रहवासी कॉलोनी काट दी थी, जिसमे फरियादी कैलाश पटेल ने सितम्बर-2013 में 04 लाख रूपये में प्लॉट का सौदा तय किया था, जिसे आरोपी समीर उर्फ शरीफ मुल्तानी ने 03 साल में कॉलोनी विकसित कर प्लॉट पर कब्जा देने का वादा किया था परन्तु आरोपी समीर ने ना ही कॉलोनी को विकसित किया और ना ही फरियादी को उपरोक्त प्लाट पर कब्जा दिया। प्लाट ना मिलने पर जब फरियादी कैलाश पटेल ने आरोपी समीर उर्फ शरीफ मुल्तानी ने रूपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे गुमराह करते हुये उसकी रकम हड़प ली, फरियादी कैलाश ने इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) कार्यालय, इन्दौर में की थी उक्त शिकायत की जांच उपरांत थाना- सिमरोल में अपराध क्रमांक-467/17 धारा- 420, 467, 468, भादवि पंजीबद्ध किया गया, आरोपी को अपराध दर्ज होने की सूचना मिलने पर वह फरार हो गया था। आरोपी समीर उर्फ शरीफ पिता शकील मुल्तान को पकड़कर उसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना- सिमरोल पुलिस के सुपुर्द किया गया है जिससे अन्य धोखाधड़ी तथा ठगी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



Monday, November 26, 2018

नागालैण्ड में बना अवैध शस्त्र लायसेंस व पिस्टल पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा जप्त




इन्दौर-दिनांक 26 नवंबर 2018- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अवैध हथियार रखनें वालें आरोपियों की धरपकडकर, प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपुर्णा श्री एस के एस तोमर के निर्देशन में पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा अवैध शस्त्र लायसेंस व पिस्टल जप्त करनें में सफलता प्राप्त की है। 
                उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना चंदन नगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंदन नगर क्षेत्र के दो व्यक्ति 1. आनन्द पिता रमेशचन्द्र भिलवारे निवासी 21 राणा कालोनी थाना चंदन नगर इन्दौर व 2.विजय पिता अशोक भिलवारे निवासी 22 राणा कालोनी थाना चंदन नगर इन्दौर द्वारा थाना चंदन नगर क्षेत्र में नागालैण्ड द्वारा जारी शस्त्र लायसेंस प्राप्त कर अपने घर पर रखे हुए है, तथा जिसने उक्त लायसेंस व हथियार आचार संहिता के दौरानथाने में जमा नहीं कराये हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बताये व्यक्तियों के निवास राणा कालोनी से आनन्द पिता रमेशचन्द्र भिलवारे और विजय पिता अशोक भिलवारे के घर में नागालैण्ड से जारी दो शस्त्र लायसेंस व दो पिस्टल मिली। आरोपी द्वारा आर्म्स लायसेंस नियम 2016 के नियम 17 का उल्लंघन किया जिसके अनुसार किसी भी लायसेंसी के द्वारा यदि लायसेंस जारीकर्ता अधिकारी के क्षेत्राधिकार से बाहर 6 माह से अधिक अवधि से स्थाई अथवा अस्थाई तोर पर कही अन्यत्र निवासरत होने पर उसे संबंधित नवीन स्थान के लायसेंस जारीकर्ता अधिकारी के समक्ष आर्म्स एवं लायसेंस बुक प्रस्तुत करते हुए अभ्यावेदन देना चाहिये। जिस पर कि संबंधित अधिकारी नवीन प्रक्रिया कर सके, किन्तु लायसेंसी आनंद व विजय द्वारा ऐसा नहीं किया गया जो आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत दण्डनीय संज्ञेय अपराध घटित किया है। जिस पर से थाना चंदन नगर पर धारा 30 आर्म्स एक्ट व धारा 188 भादवि का पंजीबद्ध किया गया तथा शस्त्र लायसेंस व पिस्टलों को जप्त किया गया है।
                उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री राहुल शर्मा, उनि करण सिंह सोलंकी, उनिदिलीप देवडा, प्रआर राकेश, आर. विनोद, आर. जोगेश, आर. अभिषेक, आर. विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।



मतदान दल व बसों के लिए निम्नानूसार रहेंगें पार्किंग व्यवस्था



          
इन्दौर-दिनांक 26 नवंबर 2018- दिनांक 27.11.2018 को मध्य प्रदेश विधान-सभा निर्वाचन के लिए नेहरू स्टेडियम ,जिमखाना क्रिकेट मैदान व बंगला नम्बर 57 के मैदान से मतदान दल मतपेटीयों लेकर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में रवाना होगी, मतदान दल में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के वाहन पार्किंग हेतु उपरोक्त स्थानो के पास निम्नानुसार पार्किंग स्थल निर्धारित की गई हैं, अपने वाहन उसी स्थान पर रखेंगे :-
·         स्टेट बैंक कम्पाउण्ड
·         रेसीडेन्सी कम्पाउण्ड के पिछले गेट से
·         स्टेट बैंक से मुस्ताक अली गेट के बिच रोड के दोनो तरफ पेवर्स ब्लॉक पर रहेगी।

इसी प्रकार मतदान दल को लेकर जाने वाली बसों की पार्किंग व्यवस्था नेहरू स्टेडियम मैदान, जिमखाना मैदान एंव बंगला नम्बर 57 पर रहेगी।
प्रशासनिक एंव पुलिस अधिकारीयों के वाहनों का आवागमन मुस्ताक अली गेट से स्टेडियम के अन्दर हो सकेगा।
डायवर्सन-अत्याधिक भीड होने पर आवश्यकतानुसार आम जनता वाहनो का व्हाईटचर्च, जीपीओं चौराहा, नवलखा, पीपल्याहाना, कृषि कालेज,डेली कालेज एंव होमगार्ड कार्यालय से डायवर्सन प्रातः 06:00 से किया जासकेगा।
मतदान दल के समस्त अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित की गई जगहों पर अपना वाहन पार्किंग करे।
डायवर्सन के दौरान एम्बुलेन्स,फायर,प्रशासन एंव पुलिस वाहनों को आने-जाने की सुविधा दी जायेगी।
आम जनता को यातायात से संबधित किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाईन नम्बर 7049107979, 7079108479, 9425356098, 9425300436, 9425465757 पर सम्पर्क कर सकते है।
यातायात पुलिस व्दारा जनहित में जारी।