Sunday, November 11, 2018

आदतन अपराध करने वाले 5 शातिर बदमाशों के विरूद्ध पुलिस थाना एमआईजी द्वारा की गयी, धारा 122 जा.फौ. की कार्यवाही


·       

·        उक्त पांचो बदमाश बाउंड ओव्हर की शेष अवधि (फरवरी/मार्च 2019) तक रहेगें जेल में

इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2018-इन्दौर शहर में अपराध पर नियत्रंण एवं आगामी चुनाव  को ध्यान में रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत, इनकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये अपराधियों के विरूद्ध धारा 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सर्शत बाउण्ड ओव्हर कराया जा रहा है तथा इसका उल्लघंन करने वाले अपराधियों के विरूद्ध धारा 122 जा.फौ. के तहत कार्यवाही भी की जा रही है।
उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा क्षेत्र के थाना प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था। जिस पर नगर पुलिसअधीक्षक विजय नगर श्री पंकज दीक्षित के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना एमआईजी द्वारा क्षेत्र के आदतन अपराधियों के अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण, उनके विरुध्द 110 जा.फौ. की कार्यवाही की गई थी। आरोपीगण 1. लक्की पिता राजू कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी 7/1 देवनगर इंदौर, 2. मनीष पिता चुन्नीलाल उम्र 22 वर्ष निवासी 95 न्यू विकास नगर इंदौर, 3. सागर उर्फ भूरा पिता राजू सेजवार उम्र 22 वर्ष निवासी 641 गोटू महाराज की चाल इंदौर, 4. नरेश उर्फ नरू पिता जगदीश उम्र 40 वर्ष निवासी 422 बेकरी गली इंदौर तथा 5. मनोज उर्फ मन्नू पिता किशनलाल वर्मा निवासी रूस्तम का बगीचा इन्दौर द्वारा उक्त बाउंड ओव्हर का उल्लघंन कर, पुनः अपराध घटित किये जाने से पुलिस थाना एमआईजी व्दारा उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 122 जा.फौ. की कार्यवाही हेतु, प्रकरण एसडीएम विजय नगर के समक्ष प्रस्तुत किये गये थे, जिस पर एसडीएम द्वारा उक्त पांचो बदमाशों को बाउंड ओव्हर की शेष अवधि तक जेल में निरूद्ध रखने हेतु, वारंट जारी किये गये है। जिसके परिपालन में पुलिस थाना एमआईजी द्वारा उक्त पांचों बदमाशों को धारा 122 जा.फौ. के तहत गिरफ्तारकर, जेल में निरूद्ध कराया जा रहा है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी श्री तहजीब काजी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अवैध रुप से जुआ खेलने वाले 12 जुआरी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में


·        

  • ·         आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाईल फोन, ताश पत्ते व नगदी जप्त।
  • ·         बजरंग नगर में, जुआ संचालित करते थे आरोपी।


इंदौर-11 नवंबर 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर अवैध जुए/सट्टे की गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु, इनको संचालित करने वालों के बारे में सूचना संकलित कर,  उनके खिलाफ वैधानिक र्कायवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देषों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री मो0 युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम केा इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा-निर्देश दिये गये।
      क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाणगंगा क्षेत्र में अवैध रुप से नियमित तौर पर ताश के पत्तों से जुआ के खेल का संचालन करते हैं। सूचना की तस्दीक कर जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि थाना बाणगंगा क्षेत्र में बजरंग नगर में अगरबत्ती काम्पलेक्स के सामने अवैध रूप से जुआरी जुआ खेलने के लिये एकत्रित होते हैं तथा बड़े पैमाने पर वह ताश के पत्तों पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हैं। उपरोक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने थाना बाणगंगा पुलिस के साथ कार्यवाही करते हुये बजरंग नगर में अगरबत्ती काम्प्लेक्स के पास जुआरियों के अड्डे पर  पहुंचकर घेराबंदी करते हुये दबिश दी जहां पर 12 लोग ताश के पत्तों पर रुपये पैसों का हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेलते मिले जिनको पुलिस टीम ने मौके से अभिरक्षा में लिया । पकड़े गये सभी आरोपियों से पूछताछ में उन्होंनें अपने नाम (1) सरफराज पिता मो.जाहिद उम्र 28 साल निवासी सदर बाजार इन्दौर (2) गुड्डु पिता शहजाद अली उम्र 32 साल निवासी सदरबाजार इन्दौर (3) मो0 आमिन पिता मो0 इकबाल उम्र 42 साल निवासी सिकंदराबाद कालोनी इन्दौर (4) मो0 अख्तर पिता नासीर उम्र 39 साल निवासी मराठी मोहल्ला इन्दौर (5) असलम पिता अब्दुल मजीद उम्र 21 साल निवासी खजराना इन्दौर (6) अमित पिता उमाशंकर नामदेव उम्र 26 साल निवासी मल्हारगंज इन्दौर (7) मो0 जफर पिता इकबाल उम्र 26 साल निवासी गीता नगर इन्दौर (8) ईमरान पिता रईस उम्र 24 साल निवासी सम्राट नगर इन्दौर (9) मो0 इरफान पिता मे0 अबरार उम्र 20 साल निवासी गीता नगर इन्दौर (10) मोहसिन पिता सेफुउद्दीन उम्र 24 वर्ष निवासी कड़ाबीन मल्हारगंज इंदौर (11) राहुल पिता राजेन्द्र चौहान 26 वर्ष निवासी छीपा बाखल इंदौर (12) हरीश पिता विजेन्द्र राठोर 30 वर्ष निवासी मल्हारगंज इंदौर का होना बताये। उपरोक्त आरोपीगण की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 28,480/- रुपये तथा ताश के पत्तों सहित 12 मोबाईल फोन जप्त किये गये, बाद आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्ध थाना बाणगंगा में अपराध क्र 1235/18 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के तहत पंजीबद्ध किया जाकर  विवेचना में लिया गया । क्राईम ब्रांच की टीम ने कुल 12 आरोपियों को अवैध रुप से जुआ खेलते पाये जाने पर, पकड़ने में सफलता हासिल की है ।




इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के तहत की जाने वाली प्रतिदिन की कार्यवाही




इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर  2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
                इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 10.11.18 की सुबह से आज दिनांक 11.11.18 के सुबह तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर केपूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र वदेहातके थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ कार्यवाही की गई, जिनमें बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 53 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।
                इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु 474 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 75 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है साथ ही बाउंड ओव्हर का उल्लंघन करने वाले 05 अपराधी के विरुद्ध धारा 122 जा.फो. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी हैं।
                इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, 03 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर के प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के कार्यालय में पेश किये जाकर जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है। साथ ही 1 आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गई है। वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 18 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 55 स्थायी वारंटी इस प्रकार कुल 73 वारंटियों की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्धवैधानिक कार्यवाही की गयी है। अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, आबकारी एक्ट के तहत 28 प्रकरणों में व अवैध हथियारों के विरूद्ध 06 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गये है। चुनाव के मद्‌देनजर की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 31 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है।
इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Saturday, November 10, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के तहत की जाने वाली प्रतिदिन की कार्यवाही





इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर  2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 09.11.18 की सुबह से आज दिनांक 10.11.18 के सुबह तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहातके थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत कुल 01 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 01 से अधिक जगहों से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदि सें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है। 
इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु 408 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 81 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है साथ ही बाउंड ओव्हर का उल्लंघन करने वाले 01 अपराधी के विरुद्ध धारा 122 जा.फो. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी हैं।
इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 10 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 33 स्थायी वारंटी इस प्रकार कुल 43 वारंटियों की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, आबकारी एक्ट के तहत 24 प्रकरणों में व अवैध हथियारों के विरूद्ध 09 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गये है। चुनाव के मद्‌देनजर की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 443 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है। 
इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


Friday, November 9, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा संचालित हेल्पलाईन,में बढ़ा है लोगों का विश्वास ।


·      
  •         क्राईम वॉच/सायबर हेल्पलाइन 7049124444/ 7049124445 की समीक्षा पर कुल 5703 शिकायते हुई है प्राप्त, जिनमे उचित वैधानिक कार्यवाही कर, किये है कई शिकायतों पर अपराध पंजीबद्ध।
  • ·  प्राप्त शिकायतों पर, जुआ, सट्टा, आबकारी, पोक्सो, एन0डी0पी0एस एक्ट सहित की गयी है, वैधानिक कार्याही ।


इंदौर- 09 नवंबर 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर(शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री यूसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे इंदौर शहर मे बढ रहे अपराधो व अन्य अपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त आरोपियो की पतासाजी कर ऐसे कृत्यो मे लिप्त आरोपियो की धडपकड करने एवं समाज मे व्याप्त विभिन्न अपराधो से संबंधित गोपनिय सूचनाओ के संकलन हेतु इंदौर पुलिस द्वारा प्रांरभ क्राईम वॉच/सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049124444/ 7049124445 जारी किये गये थे। जिस पर आमजनो द्वारा शहर/समाज मे व्याप्त आपराधिक गतिविधियो की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकने की व्यवस्था की गई है । क्राईम ब्रांच हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतो पर उचित आवश्यक त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस की क्राईम हेल्पलाइन की टीम को समूचित दिशा निर्देश दिये गये थे। हेल्पलाइन की अनूठी पहल वर्ष 2015 से प्रारंभ की गई थी तात्कालिक वर्ष 2018 मे क्राईम वॉच/सायबर हेल्पलाईन पर संयुक्त रूप से कुल 5703 शिकायते प्राप्त हो चुकी है। जिनमे असामाजिक तत्वो के खड़े रहने, नशा करने, जुआ सट्टा, अवैध शराब आदि के संबंध में सूचनायें प्राप्त हुई है, जिस पर इंदौर पुलिस की टीम द्वारा त्वरित वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

        इसी क्रम में क्राईम वॉच हेल्पलाईन पर फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि इंदौर शहर के थाना परदेशीपुरा के क्षेत्र मे शासकीय मराठी माध्यमिक विघालय मे पढने वाली छात्रा का कॅाल क्राईम वाच हेल्पलाईन पर आया और उस छात्रा ने बताया कि स्कूल की छात्राओ को उन्ही की कक्षा 8 वी मे पढने वाले छात्र पवन, विशाल, जयंत ,अभिषेक,अमन, सन्नी परेशान करते है आवेदिकाओ द्वारा बताया गया कि ये सभी छात्र आये दिन छात्राओ पर अश्लील कमेंट कर गालीगलौच किया करते है। इन छात्रो ने कई बार स्कूल मे पढने वाली छात्राओ के साथ भी छेडछाड की है ,व उन्हे जान से मारने की धमकी दी है। छात्राओ का कहना है की जब भी हम स्कूल मे वाशरुम जाते है तो ये लडके हमारा पीछा करते हुए अश्लील गाली गलौच करते है। पूर्व मे इन छात्रो के द्वारा वाशरुम के बाहर खडे होकर छात्राओ का विडियो बनाने का भी प्रयास किया गया था। इस बात से नाराज छात्राओ ने जब इस बात का विरोध किया तो छात्रो द्वारा उन्हे जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस टीम ने घटना स्थल से आरोपियो को गिरफ्तार किया आरोपियो के विरूद्व थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रं 452/18 धारा 354 क 354 घ 506 294 34 भादवि 11/12 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
          इसी प्रकार इंदौर शहर के थाना मल्हारगंज के क्षेत्र मे चाय की दुकान जिंसी हाट मैदान इंदौर पर एक व्यक्ति हार जीत पर दाव लगाकर सट्टा अंक लिखी सटटा पर्चीयां लेकर दाव लगा रहा है।उपरोक्त सूचना पर थाना मल्हारगंज की पुलिस टीम ने बताये गये स्थान से आरोपी को गिरफतार किया एंव आरोपियो के विरूद्व थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रं 439/18 धारा 4क सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
     इसी कडी मे इन्दौर शहर के थाना खजराना के क्षेत्र मे रामकृष्ण बाग कालोनी के सामने ओटले पर एक व्यक्ति एल.पी.जी गैस सिलेंडर की छोटी व बडी टंकीयां लेकर बेचने के लिए बैठा है। उपरोक्त सूचना पर थाना खजराना की पुलिस टीम ने बताये गये स्थान से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। एवं अपराध क्रं 618/2018 धारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 03, 07 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।इसके साथ ही क्राईम वॉच की सूचना पर जुआ सटटा के साथ.साथ पोक्सो एंव एन डी पी एस एक्ट के तहत विभिन्न अपराध पंजीबद्ध किये गये ।    
        इंदौर पुलिस द्वारा जनसामान्य से यह अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी अवसादग्रस्त व्यक्ति के संबंध मे जानकारी प्राप्त होने ( जोकि आत्महत्या जैसे विचार मन मे लाता है) पर इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही संजीवनी हेल्पलाईन के मोबाईल नंबर 7049108080 पर सूचित करे ताकि ऐसे निराशावादी ग्रसित लोगो को विशेषज्ञो द्वारा उचित परामर्श मुहैया कराई जाकर आत्महत्या करने से रोका जा सके। साथ ही इंदौर शहर मे हो रही आपराधिक गतिविधियों की सूचना या अन्य कोई भी जानकारी क्राईम वॉच/सायबर हेल्पलाईन के मोबाईल नंबर 7049124444/ 7049124445 पर सूचित करें।

हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा


इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के तहत की जाने वाली प्रतिदिन की कार्यवाही इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही विशेष चैकिंग के दौरान हुई, 1 लाख 20 हजार रूपयें की नगदी जप्त



इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर  2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 08.11.18 की सुबह से आज दिनांक 09.11.18 के सुबह तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी वपुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहात के थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ कार्यवाही की गई, जिनमें बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 02 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।
     इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु 484 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 63 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है।
    इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 08 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 22 स्थायी वारंटी इस प्रकार कुल 30 वारंटियों कीतामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, आबकारी एक्ट के तहत 25 प्रकरणों में व अवैध हथियारों के विरूद्ध 7 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गए है। चुनाव केमद्‌देनजर की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 161 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है।

इन्दौर पुलिस द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शहर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसकें तहत इन्दौर पुलिस के विभिन्न थानों की पुलिस टीमें एफएसटी व एसएसटी (फ्लाइंग स्कॉड व स्टेटिक सर्विलांस) टीमों के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। कल दिनांक 08.11.18 को चैकिंग के दौरान जिले के थाना पलासिया क्षेत्र से अवैध रूप से ले जायी जा रही 1 लाख 20 हजार रूपयें नगदी को थाना पलासिया व एफएसटी की टीम ने जप्त किया गया। जिसके बारें मे रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।