Monday, October 15, 2018

एटीएम चोरी करनें का प्रयास करनें वालें आरोपी, पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में



इंदौर- दिनांक 15 अक्टूबर 2018- शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अकुंश लगानें तथा इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अति पुलिस अधीक्षक जोन-3 डां प्रशांत चौबें के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री आगम जैन के निर्देश में थाना प्रभारी तेजाजी नगर श्री नीरज कुमार मेडा व उनकी टीम द्वारा कोटक बैंक का एटीएम चुरानें का प्रयास करनें वालें आरोपीगण को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर पर फरियादी चेतन्य पिता गोपाल चतुर्वेदी उम्र 25 साल निवासी 156 तिलक नगर एक्सटेंशन इन्दौर ने असिस्टेंड मैनेजर अनीश कुमार झा के साथ उपस्थित होकर बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक पालदा ब्रांच नेमावर रोड इन्दौर मे अस्टिेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ हुं। मै दिनांक 19.09.18 को सुबह 09.00 बजें, कोटक महिंद्रा बैक पालदा ब्रांच नेमावर रोड पर अपनीड्‌युटी पर आयें, तब मुझे व अनीश कुमार झा को बैंक गार्ड नरेंद्र सिंह नें बताया कि रात में अज्ञात बदमाशों द्वारा बैंक का एटीएम मशीन के तार काटकर एटीएम मशीन को बाहर खीचकर ले जानें का प्रयास किया। लेकिन मशीन अधिक वजनी होने से नही ले जा सके, तथा गार्ड ने ही ब्रांच मैनेजर अणित सिंह तोमर को भी मोबाईल फोन से एटीएम मशीन अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी करनें का प्रयास के सबंध मे सूचना दी। मैनें व बैंक के कर्मचारियों द्वारा एटीएम मशीन चैक करने ंपर मशीन में कोई तोडफोड व रूपयें निकालना नही पायें गये एटीएम मशीन की वायरिंग काट दी गयी व मशीन को घसीटकर बाहर तक ले गये तथा बाहर लगें सीसीटीवीव्ही कैमरें मे चैक करनें पर रात 01.30 बजें, चार अज्ञात नकाबपोश बदमाश एटीएम मशीन पर लगें कैमरे के वायर काटतें हुए दिखें। उक्त एटीएम मशीन में आमजन नगदी उपयोग हेतू निकासी करतें हैं इसलिए दरवाजा खुला था, तथा उक्त एटीएम मशीन में काई रात्री गार्ड बैंक द्वारा नही रखा गया है फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थानें पर अपराध क्र 336/18 धारा 380, 511 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आज दिनांक 15.10.18 कोमुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध को कारित करनें वाले तीन व्यक्ति रिजनल पार्क के पास बैठे है। उक्त सुचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए मौके पर से 1. गिरीराज पिता श्रीलाल डांगी 2. गजानंद पिता कालु राणे 3. अन्नु पिता अर्जुन प्रसाद को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त एक जायलों कार, एक कटर, एक सब्बल लप्त किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियो से अन्य पुछताछ की जा रही है जिससें अन्य वारदातों का खुलासा होनें की संभावना है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री नीरज कुमार मेडा, उनि कुवंरसिंह सूलिया, सउनि दिनेश कुमार, आर 3167 विजेंद्र, आर 348 नितीन, आर 1623 कुशेंद्रसिंह की सराहनीय भूमिका रही।


अन्नपूर्णा सर्किल के थानों की पुलिस ने भी लिया, चुनाव संबधी कार्यवाहियों का प्रशिक्षण



          
इन्दौर-दिनांक 15 अक्टूबर 2018- आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए, शांतिपूर्ण व निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के उद्‌देश्य से तथा चुनाव प्रक्रिया में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली व ध्यान में रखने वाली कार्यवाहियों के संबंध में, अन्नपूर्णा सर्किल के थानों के पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 15.10.18 को श्री वैष्णव प्रबंध संस्थान में किया गया।
   उक्त कार्यक्रम में चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर श्री पांडेय जी द्वारा, एसडीएम राऊ श्री रवि सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक श्री एस के एस तोमर की उपस्थिति में,  थाना चंदन नगर, राजेन्द्र नगर, द्वारकापुरी व अन्नपूर्णा के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को चुनाव संबंधी कार्यवाहियों का प्रशिक्षण दिया गया।
       इसी प्रकार थाना गौतमपुरा क्षेत्र में, नायब तहसीलदार श्री मनीष बिरथरे व पटवारी के साथ थान प्रभारी श्री अनिल वर्मा व उनकी टीम द्वारा अगामी चुनावों की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए, क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया और आवश्यक कार्यवाहियों के संबंध में कार्ययोजना बनाई गयी।

कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपी, अवैध शराब व कार सहित, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की गिरफ्त में




इंदौर- दिनांक 15 अक्टूबर 2018- पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध शराब व अवेध मादक पदार्थों की अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम), इन्दौर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झोन 2, इन्दौर श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक श्री एस के एस तोमर  द्वारा थाने  की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपियों तथा मादक पदार्थ की पतारसी वाबत् समुचित दिशा-निर्देश दिए गए।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि सुंदर जाटव अपने साथियों के साथ सफेद कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है । सूचना पर थाना-राजेन्द्र नगर की पुलिस टीम द्वारा  कार्यवाही करते हुए, आरोपी मंगल पवांर व नरेन्द्र मालीवाड को गिरफ्तार किया गया आरोपी सुंदर मौके से फरार हो गया।आरोपी गण के कब्जे से एक फोर्ड आईकोन कार कीमती 4 लाख और उसमें भरी 25 पेटी देशी शराब कुल 225 लीटर कीमती 60,000 जप्त की गयी। उक्त आरोपियो के विरुद्ध थाना-राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक-647/18 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर श्री सुनील शर्मा,उनि गुलाब सिंह रावत ,आर .कृष्णचंद्र शर्मा, आर.आरिफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।





चुनाव आचार संहिता के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा की गयी अब तक की कार्यवाही
·         संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत दर्ज हुई 137 थ्प्त् ।
·         2490 बदमाशों के विरूद्ध की गयी प्रतिबंधात्मक तथा 430 बदमाशों के विरूद्ध की गयी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही ।
·         2522 लायसेंसी हथियार हुए, थानों में जमा।

इन्दौर-दिनांक 15 अक्टूबर 2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत दिनांक 06.10.18 से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन कीजा रही है।
                इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 06.10.18 से आज दिनांक 15.10.18 तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहात के थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 137 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 169 से अधिक जगहों से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदि सें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है तथा बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 816 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।  
इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु अब तक 2490 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 430 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी, साथ ही उक्त बाउंड ओव्हर का उल्लघंन करने वाले दोबदमाश के विरूद्ध भी धारा 122 जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
                इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, अब तक 66 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर के प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के कार्यालय में पेश किये जाकर जिलाबदर की कार्यवाही की गई है तथा 14 बदमाशों के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी। वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अब तक 296 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 190 स्थायी वारंटो की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। साथ ही आबकारी एक्ट के तहत 219 प्रकरणों व अवैध हथियारों के विरूद्ध 88 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गये है।
चुनाव के मद्‌देनजर अब तक की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 2522 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है। इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Sunday, October 14, 2018

अवैध वसूली के प्रकरण में फरार चल रहा, शातिर बदमाश, अवैध हथियार (तलवार) सहित, पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में।


इंदौर- 14 अक्टूबर 2018-  पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर क्षेत्र में अवैध हथियार रखने एवं तस्करी करने वालों पर नकेल कसने हेतु प्रभावी कार्यवाही के   निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा एक फरार बदमाश को अवैध हथियार सहित पकड़ा गया।
        क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री शेष नारायण तिवारी द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी एरोड्रम श्री अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम को निर्देशित किया गया। जिस पर टीम द्वारा अवैध हथियार रखने एवं तस्करी करने वालों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई की अवैध वसूली के प्रकरण में फरार चल रहा नयापुरा का  कुख्यात बदमाश गट्टू उर्फ जितेन्द्र पिता लक्ष्मण सिंह कुशवाह अवैध रूप से हाथ में तलवार लेकर बाठिया पेट्रोप पंप के पास लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौके से आरोपी  गट्टू उर्फ जितेन्द्र के कब्जे से एक लोहे की तेजधार धारदार तलवार मिलने पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर  25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई । आरोपी थाना एरोड्रम के अवैध वसुली के एक प्रकरण में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। 
      आरोपी क्षेत्र का शातिर बदमाश है, जिसका पूर्व अपराधिक रिकार्ड भी है ।आरोपी के विरूध्द लूट करने, आमजन को जान से मारने की धमकी देने, अडीबाजी कर अवैध वसुली करने, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब बैचने जैसे एक दर्जन के करीब अपराध थाना एरोड्रम इंदौर पर पंजीबध्द है। 
          उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी एरोड्रम श्री अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. एम एल मीणा, आर. संतोष ,आर. रविन्द्र सिंह, आर. माखन चौधरी की सराहनीय भूमिका रही ।



5000 रुपये का ईनामी व फरार शराब माफिया बाबू डॉन, अवैध शराब सहित पुलिस थाना सांवेर द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा पूर्व में पंजीबद्ध अपराधों मे फरार चल रहें ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दियें गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व अति पुलिस अधीक्षक मंहू/देहात श्री नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी एमएस परमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सांवेर श्री एमपी वर्मा व उनकी टीम द्वारा 5 हजार रूपयें के फरार व ईनामी आरोपी शराब माफिया बाबू डॉन को पकडनें में सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना सांवेर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 01.09.18 को कालें रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी-20/एचए-9876 को अवैध शराब परिवहन करते रंगे हाथो पकडा था, जिसमें से मौके पर वाहन चालक दीपक पिता हेमराज उम्र 22 साल निवासी सांवेर को गिरफ्तार किया था तथा शराब माफिया बाबू डॉन उर्फ छतरसिहं पिता नाथू निवासी बडोदिया खान वाहन छोडकर मौके से फरार हो गया था। जिस पर पुलिस थाना सांवेर पर अपराध क्रमांक 368/18 धारा 34(2) अबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। घटना दिनांक से ही आरोपी बाबू डॉन लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतू पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्वारा 5000 रुपये कें ईनाम की उद्‌घोषणा की गई थी।
      पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 13.10.18 को मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार ईनामी बदमाश बाबू डॉन पिता नाथू सिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी बडोदियाखान को सफेद कार स्वीफ्ट बिना नंबर की कार में रखी, अवैध शराब की 7 पेटिया कीमती 18000 रुपये के साथ पकडा गया। मौके से अन्य दो साथी कैलाश व सौदान फरार हो गये, जिनकी तलाश पुलिस टीम द्वारा कीजा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सांवेर श्री एम.पी. वर्मा, स.उ.नि विरेन्द्र सिंह गौर, आरक्षक 3453 सुजय मिश्रा तथा आर. 3661 सुमित रजक का सराहनीय योगदान रहा।

चुनाव आचार संहिता के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत दिनांक 06.10.18 से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जारही है।
                इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 13.10.18 की सुबह से आज दिनांक 14.10.18 के सुबह तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंवपश्चिम क्षेत्र व देहात के थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत कुल 02 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 02 से अधिक जगहों से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदि सें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है तथा बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 97 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।   
इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु 270 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 53 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है।
                इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, 01 आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर का प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के कार्यालय में पेश किया जाकर जिलाबदर की कार्यवाही की गई है तथा 01 बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी। वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 33 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 23 स्थायी वारंटो की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। साथ ही आबकारी एक्ट के तहत 28 प्रकरणों व अवैध हथियारों के विरूद्ध 10 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गये है।
चुनाव के मद्‌देनजर की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 341 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है। इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Saturday, October 13, 2018

चार साल से फरार चल रहा शातिर नकबजन, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में। · ▪आरोपी अपने शौक व नशे की लत को पूरा करने के लिये करता था वारदातें। · ▪आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी, आरोपी के विरूद्ध दर्ज हैं दर्जन भर से अधिक अपराध।


·       
इंदौर- दिनांक 13 अक्टूबर 2018- पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इन्दौर शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर नियंत्रण रखने, तथा पूर्व में घटित हुये चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में संलिप्त आरोंपियों की पतारसी कर माल मश्रुका बरामद करने के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), इन्दौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच, इन्दौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपियों तथा माल-मुलजिम की पतारसी वाबत् समुचित दिशा-निर्देश दिए गए।
              क्राईम ब्रांच पुलिस की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना-चंदन नगर में चोरी के मामलों में फरार आरोपी अकरम चंदननगर क्षेत्र घूमता हुआ दिखाई दिया जोकि पुनः वारदात करने के लिये रैकी कर रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना-चंदन नगर की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए, फरार आरोपी अकरम पिता रियाज खान निवासी-224 आजाद नगर, इन्दौर की पतारसी कर उसे घेराबंदी कर पकड़ा।
              उक्त आरोपी थाना-चंदन नगर के अपराध क्रमांक-130/16 धारा- 379 भादवि तथा अपराध क्रमांक-422/14 धारा- 379 भादवि में लम्बे समय से फरार चल रहा था। आरोपी अकरम पिता रियाज खान ने बताया कि वह पूर्व में भी थाना-चंदन नगर, विजय नगर, आजाद नगर व विजय नगर में लूट, मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे कई अपराधों पकड़े जाने के बाद जेल में निरूद्ध हो चुका है। आरोपी अकरम के विरूद्ध माननीय न्यायालय से स्थाई फरारी वारण्ट भी जारी किये गये थे। आरोपी ने बताया कि वह फरारी के दौरान विभिन्न शहरों में जाकर अपने रिश्तेदारों के यहां निवास करता था। आरोपी नशे का आदी है, और वह नशे की लत को पूरा करने के लिये चोरी के अपराधों को अंजाम देता था। फरार वारण्टी को पकड़कर, उसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना-चंदन नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोपी के विरूद्ध शहर में अन्य किन थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं? जहां से यह फरार चल रहा था तथा फरारी के दौरान जीवन यापन करने के लिये आरोपी क्या करता था इस संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर जानकारी ज्ञात की जा रही है।




शांतिपूर्ण, निर्विघ्न व निष्पक्ष रूप से चुनाव हेतु, डीआईजी इन्दौर ने दिया ''निष्पक्षता, पारदर्शिता व तटस्थता'' का मूल मंत्र



          
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2018- आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए, शांतिपूर्ण व निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के उद्‌देश्य से तथा चुनाव प्रक्रिया में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली व ध्यान में रखने वाली कार्यवाहियों के संबंध में, इन्दौर पुलिस के अधिकारियों के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 13.10.18 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र की विशेष उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, जिला अभियोजन अधिकारी श्री मो. अकरम शेख, यातायात के उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकांत चौधरी एवं श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे सहित सभी थानों के FST/SST (फ्लाइंग स्काड टीम/स्टेटिक सर्विलांस टीम) के अन्तर्गत कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण  उपस्थित रहे।
इस दौरान डीआईजी श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने अगामी चुनावों को मद्देनजर रखते हुए, चुनावड्‌यूटी के दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के दायित्वों के बारें में बताते हुए, इस संबंध में पुलिस के अधिकार, कानूनी प्रावधान व चुनाव प्रक्रिया की कार्यवाही में ध्यान रखने वाली बातों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी। साथ ही उन्होने कानून व्यवस्था बनी रही एवं शांतिपूर्ण व निर्विघ्न रूप से निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न हो इसके लिये एक इन्दौर पुलिस को ''निष्पक्षता, पारदर्शिता व तटस्थता'' का एक मूल मंत्र भी दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में चुनाव संबंधी प्रशिक्षक के रूप में जिला अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख द्वारा भी सभी पुलिस अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान ध्यान देने वाले कानूनी प्रावधानों व उनके व्यवहारिक पहलुओं के बारें में बताया गया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे द्वारा चुनाव ड्‌यूटी के दौरान सामान्य व सशस्त्र गार्ड के रूप में की जाने वाली कार्यवाही तथा इस दौरान की जाने वाली वाहन चैंकिग व महिलाओं आदि की तलाशी हेतु ध्यान में रखने वाली बारीकियों से अवगत कराया गया वहीं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उमाकांत चौधरी द्वारा उक्त पूरी प्रक्रिया के दौरान उपयोग में आने वाले आवश्यक प्रोफार्मा आदिके संबंध में बताया गया।
वर्तमान समय में इन्फर्मेशन टेक्नालॉजी की बढ़ती क्रांति के तहत सोशल मीडिया आदि का चुनाव प्रचार में प्रयोग कर, उसके दुरूपयोग आदि पर नजर रखनें में सहयोग हेतु चुनाव आयोग द्वारा बनाये गये cVIGIL एप्प के बारें में अति महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए, अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा इस नयी एप्प के माध्यम से किस प्रकार कार्यवाही करना है तथा यह किस प्रकार हमारे लिये सहयोगी हो सकती है, उसकी कार्यप्रणाली के बारें में पावर पांइट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।




चुनाव आचार संहिता के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा की गयी अब तक की कार्यवाही · संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत दर्ज हुई 130 FIR । · 1948 बदमाशों के विरूद्ध की गयी प्रतिबंधात्मक तथा 349 बदमाशों के विरूद्ध की गयी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही । · 1937 लायसेंसी हथियार हुए, थानों में जमा।




इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत दिनांक 06.10.18 से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जारही है।
            इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 06.10.18 से आज दिनांक 13.10.18 तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहात के थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 130 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 162 से अधिक जगहों से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदि सें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है तथा बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 657 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।    
इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु अब तक 1948 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 349 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी, साथ ही उक्त बाउंड ओव्हर का उल्लघंन करने वाले दो बदमाशके विरूद्ध भी धारा 122 जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
            इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, अब तक 64 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर के प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के कार्यालय में पेश किये जाकर जिलाबदर की कार्यवाही की गई है तथा 13 बदमाशों के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी। वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अब तक 244 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 156 स्थायी वारंटो की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। साथ ही आबकारी एक्ट के तहत 174 प्रकरणों व अवैध हथियारों के विरूद्ध 67 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गये है।
चुनाव के मद्‌देनजर अब तक की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 1937 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है। इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।