Monday, September 24, 2018

फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर युवतियों को परेशान करने वाला नाबालिक मनचला, वी केयर फार यू (क्राईम ब्रांच) की गिरफ्त में।


·       
·    फोटो तथा मोबाईल नम्बर वायरल करने की धमकी देकर युवतियों को ब्लेकमेल करता था आरोपी।
         
इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018- इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा महिलाओं को परेशान करने व छेड़खानी सेसंबंधित शिकायतों पर आवश्यक व त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों के प्रकरणों मे त्वरित व उचित वैधानिक कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
         इसी अनुक्रम में थाना सदर बाजार इंदौर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिकाओं रानी और नूपुर  (परिवर्तित नाम) द्वारा वी केयर फार यू (क्राईम ब्रांच) में शिकायत की गयी थी कि एक सुनिल (परिवर्तित नाम) नामक अज्ञात व्यक्ति ने करीब 07 माह पूर्व फेसबुक पर आवेदिका को फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजी थी जो तत्समय मुझसे पूर्ण रूप से अनजान था इसलिये मैनें उक्त व्यक्ति को फेसबुक पर मित्र बनाने से इंकार करते हुये फेसबुक पर फ्रेण्डरिक्वेस्ट को डिलीट कर दिया था, जिसके बाद नेहा नामक फर्जी आई.डी से रिक्वेस्ट आई जिसे मैंनें स्वीकार कर लिया था। कुछ दिनों तक नेहा नामक फेसबुक आई0डी0 पर बात करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त नेहा नामक फेसबुक आई0डी0 फर्जी है जिसे उसी सुनिल नामक युवक ने ही बनाया था इसलिये आवेदिका ने उक्त आई0डी0 को ब्लॉक कर दिया। बाद आरोपी सुनिल ने आवेदिका को इंस्टाग्राम पर मैसेज फॉलो कर मैसेज भेजना शुरू कर दिया। आरोपी सुनिल से इंस्टाग्राम पर बातचीत करने के दरमियान आवेदिका तथा आरोपी के मध्य परस्पर घनिष्ठता हो गयी। इसी दौरान आरोपी सुनिल आवेदिका को धमकाने लगा तथा उसके निजी फोटो मांगने लगा साथ ही उसकी सहेलियों के नंबर व फोटो चाहने के उद्‌देश्य से आवेदिका को ब्लैकमेल करने लगा था। आरोपी लगातार कॉल व मैसेज कर आवेदिका को परेशान कर दबाव बना रहा था। साथ ही आवेदिका रानी ने आरोपी सुनिल के दबाव में आकर, अन्य आवेदिका नूपुर (परिवर्तित नाम) का मोबाईल नम्बर दिया था जिसके फलस्वरूप आरोपी सुनिल, आवेदिका नूपूर को भी परेशान करने लगा था।         
फरियादिया की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुनिल (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल निवासी एम.पी.ई.बी. नौगांव जिला धार को पतासाजी कर पकड़ा गया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना सदर बाजार इंदौर के सुपुर्द किया गया। आरोपी सुनिल पॉलीटेक्निक में सिविल से डिप्लोमा का विद्यार्थी हैं। आरोपी सुनिल ने बताया कि उसकी आवेदिका से बातचीत फेसबुक के माध्यम से हुई थी जिसके बाद फेसबुक पर संपंर्क खत्म होने पर वह आवेदिका से इंस्टाग्राम के माध्यम से बात करने लगा था। आरोपी सुनिल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि उसने तीन अलग अलग नामों से फर्जी फेसबुक आई.डी बनाई थी जिसके माध्यम से वह महिलाओं को परेशान कर रहा था।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 12 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 31 आरोपियों, इस प्रकार कुल 43 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 08 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 08 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे फाटक टिगरिया बादशाह रोड के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 325/2 गोविंद नगर खारचा निवासी बलवान पिता गोवर्धन सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र मेंकी गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 13 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 03 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 13 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंहुनाका चौराहा पर ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शशीकांत पिता कमल दुबें, सतीश पिता गोपाल, कमल पिता बाबूलाल बिंदोरिया, पवन पिता रमेंशचंद्र और हरिराम पिता भोलाराम चौहान, चंद्रसेन पिता भोलाराम चौहान, चंद्रसेन पिता बाबूलाल मेहर, मुकेश पिता केसरीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 8000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018- पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आयुर्वेदिक आष्टांग कालेज के पास लोकमान्य नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 84 बाबू घनश्याम दास नगर निवासी रवि उर्फ रमी पिता देवेंद्र उपालानें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्रामभडकिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम भडकिया निवासी गलिया पिता भूरालाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मशाल ढाबा मेन रोड गांधीनगर और स्पाईस होटल के पास मेन रोड गांधीनगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बरवाह अशोक नगर निवासी अशोक पिता महाराज सिंह लोधी और 843 द्वारकापुरी निवासी मनोज पिता स्वदेश राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।





Sunday, September 23, 2018

11 वर्षो से फरार सांप्रदायिक दंगे का आरोपी, पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 23 सितंबर 2018- शहर में अपराध एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा प्रकरणों में फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्यवाही के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा 11 साल से फरार सांप्रदायिक दंगे के प्रकरण के आरोपी को पकड़ने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
मार्च 2007 में पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में सांप्रदायिक दंगे में संलिप्त आरोपी जाकिर पिता बसीर निवासी टाट पट्टी बाखल इंदौर, अपराध करने के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार हो गया था, जिसे पुलिस  लगातार तलाश कर रही थी किंतु आरोपी गिरफ्त में नहीं आ पा रहा था। आरोपी फरारी के दौरान महिदपुर उज्जैन इत्यादि इलाकों में रहा था, जिसे गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह जादौन ने मुखबिर की सूचना पर टीम गठितकर तलाश शुरू की तो पता चला कि, आरोपी महिदपुर से  कागदीपुरा इंदौर में मोहर्रम  मेले में शामिल होने आया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाश जाकिर पिता बशीर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी जाकिर को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त 11 वर्षो से फरार आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह जादौन, सउनि आर.एस.बघेल, आरक्षक शिव शंकर तथा आरक्षक सोम लाल की सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 39 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 23 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 25 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 14 आरोपियों, इस प्रकार कुल 39 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 42 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 सितंबर 2018 को 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 42 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध भांग सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 सितंबर 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2018 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा गुमटी के पास परदेशीपुरा से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 118 राजस्व ग्राम छत्रीबाग कालोनी थाना छत्रीबाग निवासी कमलेश पिता मार्तंड राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 4 किलों अवैध भांग जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 सितंबर 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2018 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा चौराहें के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 335 लाला का बगीचा निवासी संदीप उर्फ काला पिता मुकेश घेघट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक बंक जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -
06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 05 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 सितंबर 2018-इन्दौरपुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 सितंबर 2018 को 03 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 सितंबर 2018- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2018 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड गुरूकृपा ढाबें के पास ग्राम कांकरिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कांकरिया थाना मानपुर निवासी मुकेश पिता निहालसिंह मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 11 बीयर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, September 22, 2018

गणेश विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी




इन्दौर-दिनांक 22 सितंबर 2018- दिंनाक 23.09.2018 को गणेश विसर्जन की चल समारोह की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुये पूरे चल समारोह मार्ग विश्राति चौराहा, मालवा मील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेलरोड़, एमजीरोड़, किशनपुरा छत्री, फ्रूट मार्केट, नन्दलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड़ चौराहा, नरसिंह बाजार, शीतलामाता बाजार, गोराकुण्ड  चौराहा, खजुरी बाजार, सुभाष चौक, राजबाड़ा से मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, को एक साथ प्रतिवंधित न किया जाकर वाहनो की श्रेणी अनुसार चरण बद्ध तरीके से किया जायेगा ताकि सामान्य आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लोक परिवहन वाहनों की मार्ग परिवर्तन व्यवस्थाः-
चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत दोपहर बाद से आवश्यकतानुसार निम्नानुसार मार्गो पर लोक परिवहन वाहनों के लिये अस्थायी रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी।
इन्दौर से उज्जैन जाने वाली बसों के संबंध में:-
इन्दौर से उज्जैन की ओर आने-जाने वाली समस्त बसे सरवटे बस स्टैण्ड से छोटी लाइन रेल्वे स्टेश्न पटेल प्रतिमा, नेहरू चौक, व्हाइट चर्च, कृषि कालेज, पिपल्याहाना, रिंग रोड़ मालवी पेट्रोल पम्प, विजय नगर, एम.आर 10, भौरासला होकर आ जा सकेंगे। उज्जैन की तरफ आने-जाने बसों हेतु बल्लभ नगर, राजकुमार ब्रिज, मरीमाता चौराहा होकर भैारासला चौराहा तक का मार्ग दोपहर 14.00 बजे से पूर्ण प्रतिवंधित रहेगा।

उज्जैन से आने-जाने वाले लोक परिवहन वाहनः-

उज्जैन रोड़ से आने-जाने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई  मार्ग से मुम्बई की तरफ जाना चाहते है ऐसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों को भैारासला चौराहा,  एमआर 10 होते हुये विजय नगर से रिंग रोड़ बायपास होते हुये आवागमन कराया जावेगा।

देवास से उज्जैन की ओर आने जाने वाले वाहनः-

देवास से उज्जैन की ओर आने जाने वाले सभी लोक वाहन मालवीय पेट्रोल पम्प, विजय नगर चौराहा, एमआर 10,भैारासला चौराहा होकर उज्जैन की ओर आ जा सकेंगे।
धार रोड़ से आने वाले वाहनों के संबंध में:-
धार रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई मार्ग से देवास की ओर जाना चाहते है वो धार रोड़ से पश्चमी रिंग रोड़, फुटी कोठी रेती मण्डी से राजीव गाधी चौराहा, आशाराम बापू चौराहा तेजाजी नगर होकर बायपास मार्ग से देवास की ओर से देवास की ओर जा सकेगें।  धार रोड़ से मुम्बई जाने वाले लोक परिवहन वाहनों का मार्ग वाया चन्दन नगर, फूटी कोठी, रेती मण्डी, राऊ वायपास होकर मुम्बई जा सकेंगें।

खण्डवा रोड़ से आने वाले वाहनों के संबंध में:-

खण्डवा रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते है ऐसे सभी लोक परिवहन वाहन तेजाजी नगर चौराहा, देवगुराड़िया, झलारिया बायपास से मालवीय पेट्रोल पम्प, विजय नगर, एम आर 10, भौरासला होकर उज्जैन जा सकेगें।
             जो वाहन विजयनगर की ओर से एयरपोर्ट आना जाना चाहते है वे वाहन एमआर 10, भॅवरासला सुपरकॉरी होकर एयरपोर्ट एवं नवलखा, अग्रसेन, टॉवर, पलसीकर, माणिकबाग पुल के नीचे होकर त्रिवेणी कॉलोनी,पुराना आर.टी.ओ.कार्यालय महॅूनाका, गंगवाल, बड़ागणपति कालानी नगर होकर एयरपोर्ट आ जा सकेंगें।
              लोक परिवहन वाहन सिटीवैन, टाटा मैजिक, ऑटो रिक्शा, टैक्शी कार एवं सिटी बस झाकी मार्ग पर समयानुसार पूर्ण रूप से बंद रहेंगी ये वाहन भॅवरकुआ, टॉवर, सिंधी कालोनी, पलसीकर, माणिकबाग पुल के नीचे होकर त्रिवेणीकॉलोनी,पुराना आर.टी.ओ.कार्यालय महूनाका राजमोहल्ला, बड़ागणपति, रामचन्द्र नगर, मरीमाता तक इस मार्ग का प्रयोग कर सकते है।
              इसी प्रकार दो पहिया वाहन समयानुसार महूनाका,राजमोहल्ला मालगंज, टोरी कार्नर, सुभाष मार्ग इमली बाजार, रामबाग, पोलो ग्राउण्ड, भागीरथपुरा एवं परदेशीपुरा की ओर आना जाना कर सकेंगे।
      जो दो पहिया वाहन पशिचम क्षेत्र से बस स्टैण्ड सरबटे जाना चाहते है वो गंगवाल, महूनाका, चाणक्यपुरी,चौईथराम,भॅवरकुआ, जबरन कालोनी, रावजी बाजार हॉथी पाला होकर सरबटे की ओर आ जा सकेंगे।

चल समारोह का एकांगी मार्गः-

प्रथम चरण में सायंकाल 17.00 बजे से जुलूस मार्ग अस्थायी तौर पर विश्रांति चौराहा, परदेशीपुरा से मालवा मील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड़ चौराहा, शिवालय मंदिर डी.आर.पी. लाइन से दरगाह  चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों के लिये प्रतिवंधित रहेगा।
द्वितीय चरण में जबकि एमजी रोड़ पर यातायात का दबाव बढेगा ऐसे समय एमजी रोड़ को सामान्य आवागमन के लिय प्रतिवंधित करते हुये जबाहर मार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जावेगा। जुलूस का अगला सिरा चीमनबाग चौराहे से जेल रोड़ के मध्य आते ही एमजी रोड़ पर यातायात के दबाव को देखते हुये एमजी रोड़ का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से नगर निगम चौराहा, खड़खड़िया ब्रिज होते सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांति पथ से निकाला जावेगा।
तृतीय चरण में सायं काल 19.00 बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनो को आवागमन पूर्ण प्रतिवंधित किया जावेगा इस समय सभी प्रकार के शासकीय वाहन एवं व्यवस्था में लगे वाहन डी.आर.पी. लाइन, आने जाने हेतु सायंकाल 18.00 बजे के उपरांत मृगनयनी, नगर निगम चौराहा, लोखण्डे पुल, शिवालय मार्ग होते हुये डीआरपी लाइन सुविधा जनक परस्थिति में आवागमन करेगें
एमजी रोड़, शास्त्री ब्रिज एवं पटेल ब्रिज से आकर जबाहर मार्ग से पशिचम क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन जबाहरमार्ग से न जाकर सेफी चौराहा से हाथीपाला, रावजीबाजार, क्षेत्र से पलसीकर माणिकबाग पुल के नीचे होकर त्रिवेणीकॉलोनी,पुराना आर.टी.ओ.कार्यालय महू नाका से होकर आगे जा सकेंगे। इसी प्रकार मरीमाता चौराहे से आकर पूवी क्षेत्र में आने वाले वाहन अहिल्या आश्रम स्कूल से आगे नही आ सकेंगें। भागीरथपुरा टी से भागीरथ पुरा चौकी परदेशी पुरा चैाराहे की ओर आगे का मार्ग तय कर सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्थाः-

दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था क्रमश शिवालय मार्ग, लोखण्डे पुल मैदान एवं शासकीय वाहनों की पार्किंग डीआरपी लाइन मैदान में रखी गयी है। चल समारोह का सम्पूर्ण मार्ग से जोड़े जाने वाली गलियों को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग के लिये पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित किया गया हैं।
सम्पूर्ण चल समारोह के मार्ग पर रहने वाले व्यवसाय/व्यापार करने वालों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को दोपहर 16.00 बजे बाद किसी भी प्रकार के वाहन पार्क न करें ताकि चल समारोह देखने आने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो चल समारोह को देखने आने वाले दर्शनार्थी गण अपने वाहनों को प्रेमसुख पार्किंग स्थल एवं शिवाजी मार्केटपार्किंग स्थल में पार्क कर सकतें है।