Saturday, September 22, 2018

गणेश विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी




इन्दौर-दिनांक 22 सितंबर 2018- दिंनाक 23.09.2018 को गणेश विसर्जन की चल समारोह की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुये पूरे चल समारोह मार्ग विश्राति चौराहा, मालवा मील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेलरोड़, एमजीरोड़, किशनपुरा छत्री, फ्रूट मार्केट, नन्दलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड़ चौराहा, नरसिंह बाजार, शीतलामाता बाजार, गोराकुण्ड  चौराहा, खजुरी बाजार, सुभाष चौक, राजबाड़ा से मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, को एक साथ प्रतिवंधित न किया जाकर वाहनो की श्रेणी अनुसार चरण बद्ध तरीके से किया जायेगा ताकि सामान्य आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लोक परिवहन वाहनों की मार्ग परिवर्तन व्यवस्थाः-
चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत दोपहर बाद से आवश्यकतानुसार निम्नानुसार मार्गो पर लोक परिवहन वाहनों के लिये अस्थायी रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी।
इन्दौर से उज्जैन जाने वाली बसों के संबंध में:-
इन्दौर से उज्जैन की ओर आने-जाने वाली समस्त बसे सरवटे बस स्टैण्ड से छोटी लाइन रेल्वे स्टेश्न पटेल प्रतिमा, नेहरू चौक, व्हाइट चर्च, कृषि कालेज, पिपल्याहाना, रिंग रोड़ मालवी पेट्रोल पम्प, विजय नगर, एम.आर 10, भौरासला होकर आ जा सकेंगे। उज्जैन की तरफ आने-जाने बसों हेतु बल्लभ नगर, राजकुमार ब्रिज, मरीमाता चौराहा होकर भैारासला चौराहा तक का मार्ग दोपहर 14.00 बजे से पूर्ण प्रतिवंधित रहेगा।

उज्जैन से आने-जाने वाले लोक परिवहन वाहनः-

उज्जैन रोड़ से आने-जाने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई  मार्ग से मुम्बई की तरफ जाना चाहते है ऐसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों को भैारासला चौराहा,  एमआर 10 होते हुये विजय नगर से रिंग रोड़ बायपास होते हुये आवागमन कराया जावेगा।

देवास से उज्जैन की ओर आने जाने वाले वाहनः-

देवास से उज्जैन की ओर आने जाने वाले सभी लोक वाहन मालवीय पेट्रोल पम्प, विजय नगर चौराहा, एमआर 10,भैारासला चौराहा होकर उज्जैन की ओर आ जा सकेंगे।
धार रोड़ से आने वाले वाहनों के संबंध में:-
धार रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई मार्ग से देवास की ओर जाना चाहते है वो धार रोड़ से पश्चमी रिंग रोड़, फुटी कोठी रेती मण्डी से राजीव गाधी चौराहा, आशाराम बापू चौराहा तेजाजी नगर होकर बायपास मार्ग से देवास की ओर से देवास की ओर जा सकेगें।  धार रोड़ से मुम्बई जाने वाले लोक परिवहन वाहनों का मार्ग वाया चन्दन नगर, फूटी कोठी, रेती मण्डी, राऊ वायपास होकर मुम्बई जा सकेंगें।

खण्डवा रोड़ से आने वाले वाहनों के संबंध में:-

खण्डवा रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते है ऐसे सभी लोक परिवहन वाहन तेजाजी नगर चौराहा, देवगुराड़िया, झलारिया बायपास से मालवीय पेट्रोल पम्प, विजय नगर, एम आर 10, भौरासला होकर उज्जैन जा सकेगें।
             जो वाहन विजयनगर की ओर से एयरपोर्ट आना जाना चाहते है वे वाहन एमआर 10, भॅवरासला सुपरकॉरी होकर एयरपोर्ट एवं नवलखा, अग्रसेन, टॉवर, पलसीकर, माणिकबाग पुल के नीचे होकर त्रिवेणी कॉलोनी,पुराना आर.टी.ओ.कार्यालय महॅूनाका, गंगवाल, बड़ागणपति कालानी नगर होकर एयरपोर्ट आ जा सकेंगें।
              लोक परिवहन वाहन सिटीवैन, टाटा मैजिक, ऑटो रिक्शा, टैक्शी कार एवं सिटी बस झाकी मार्ग पर समयानुसार पूर्ण रूप से बंद रहेंगी ये वाहन भॅवरकुआ, टॉवर, सिंधी कालोनी, पलसीकर, माणिकबाग पुल के नीचे होकर त्रिवेणीकॉलोनी,पुराना आर.टी.ओ.कार्यालय महूनाका राजमोहल्ला, बड़ागणपति, रामचन्द्र नगर, मरीमाता तक इस मार्ग का प्रयोग कर सकते है।
              इसी प्रकार दो पहिया वाहन समयानुसार महूनाका,राजमोहल्ला मालगंज, टोरी कार्नर, सुभाष मार्ग इमली बाजार, रामबाग, पोलो ग्राउण्ड, भागीरथपुरा एवं परदेशीपुरा की ओर आना जाना कर सकेंगे।
      जो दो पहिया वाहन पशिचम क्षेत्र से बस स्टैण्ड सरबटे जाना चाहते है वो गंगवाल, महूनाका, चाणक्यपुरी,चौईथराम,भॅवरकुआ, जबरन कालोनी, रावजी बाजार हॉथी पाला होकर सरबटे की ओर आ जा सकेंगे।

चल समारोह का एकांगी मार्गः-

प्रथम चरण में सायंकाल 17.00 बजे से जुलूस मार्ग अस्थायी तौर पर विश्रांति चौराहा, परदेशीपुरा से मालवा मील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड़ चौराहा, शिवालय मंदिर डी.आर.पी. लाइन से दरगाह  चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों के लिये प्रतिवंधित रहेगा।
द्वितीय चरण में जबकि एमजी रोड़ पर यातायात का दबाव बढेगा ऐसे समय एमजी रोड़ को सामान्य आवागमन के लिय प्रतिवंधित करते हुये जबाहर मार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जावेगा। जुलूस का अगला सिरा चीमनबाग चौराहे से जेल रोड़ के मध्य आते ही एमजी रोड़ पर यातायात के दबाव को देखते हुये एमजी रोड़ का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से नगर निगम चौराहा, खड़खड़िया ब्रिज होते सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांति पथ से निकाला जावेगा।
तृतीय चरण में सायं काल 19.00 बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनो को आवागमन पूर्ण प्रतिवंधित किया जावेगा इस समय सभी प्रकार के शासकीय वाहन एवं व्यवस्था में लगे वाहन डी.आर.पी. लाइन, आने जाने हेतु सायंकाल 18.00 बजे के उपरांत मृगनयनी, नगर निगम चौराहा, लोखण्डे पुल, शिवालय मार्ग होते हुये डीआरपी लाइन सुविधा जनक परस्थिति में आवागमन करेगें
एमजी रोड़, शास्त्री ब्रिज एवं पटेल ब्रिज से आकर जबाहर मार्ग से पशिचम क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन जबाहरमार्ग से न जाकर सेफी चौराहा से हाथीपाला, रावजीबाजार, क्षेत्र से पलसीकर माणिकबाग पुल के नीचे होकर त्रिवेणीकॉलोनी,पुराना आर.टी.ओ.कार्यालय महू नाका से होकर आगे जा सकेंगे। इसी प्रकार मरीमाता चौराहे से आकर पूवी क्षेत्र में आने वाले वाहन अहिल्या आश्रम स्कूल से आगे नही आ सकेंगें। भागीरथपुरा टी से भागीरथ पुरा चौकी परदेशी पुरा चैाराहे की ओर आगे का मार्ग तय कर सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्थाः-

दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था क्रमश शिवालय मार्ग, लोखण्डे पुल मैदान एवं शासकीय वाहनों की पार्किंग डीआरपी लाइन मैदान में रखी गयी है। चल समारोह का सम्पूर्ण मार्ग से जोड़े जाने वाली गलियों को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग के लिये पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित किया गया हैं।
सम्पूर्ण चल समारोह के मार्ग पर रहने वाले व्यवसाय/व्यापार करने वालों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को दोपहर 16.00 बजे बाद किसी भी प्रकार के वाहन पार्क न करें ताकि चल समारोह देखने आने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो चल समारोह को देखने आने वाले दर्शनार्थी गण अपने वाहनों को प्रेमसुख पार्किंग स्थल एवं शिवाजी मार्केटपार्किंग स्थल में पार्क कर सकतें है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 78 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 22 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 35 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 43 आरोपियों, इस प्रकार कुल 78 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 सितंबर 2018 को 05 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 सितंबर 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2018 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुंड इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 639 गोंविद कालोनी निवासी धीरज पिता मनोहर ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1660 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर2018 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेट्रो के सामनें प्रवीण की गुमटी के पास देवास नाका इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मुकेश पिता मांगीलाल, कालू उर्फ धनराज पिता प्रेमनारायण, चंगु उर्फ दिलीप पिता मोहन सिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1500 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 सितंबर 2018- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2018 को 12.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बापट चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, पान विहार कालोनी छोटा मोहल्ला थाना घटिया जिला उज्जैन निवासी जमशेद पिता आरिफ नुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैजिक स्टैंड नगर निगम और गणेश केप के सामनें राजवाडा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुएमिलें, 40 नबंर स्कुल के पीछे एमव्हाय एच निवासी हरदीप पिता जीत कुमार और 114 शालीमार कालोनी खजराना निवासी शाहीद उर्फ सोनू पिता इमरान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -
04 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 27 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 17 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 सितंबर 2018 को 02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 17 जमानती वारण्ट तामील कियेगये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 सितंबर 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पीछे नरेंद्र जाट की चाय की दुकान इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 884 अशोक नगर एरोड्रम निवासी दिपेश पिता नरेंद्र जाट और ग्राम उमरिया तह मंहू निवासी महेश पिता कडवाराम तवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 सितंबर 2018- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2018 को 05.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनेडिया रोड देपालपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बनेडिया थाना देपालपुर निवासीशादिक उर्फ सईद पिता एजाज खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 80 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, September 21, 2018

नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले 02 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


·       
  • ·        आरोपी टांडा जिला धार से आकर देते थे नकबजनी की वारदातों कों अंजाम।
  • ·        आरोपियों से चोरी किये गये, लाखों रूपये कीमत के आभूषण हुये बरामद।
  • ·        दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर की गई थी 20-20 हजार रुपये ईनाम की उद्‌घोषणा।
  • ·        आरोपियों के अन्य साथियों के सुराग लगे क्राईम ब्रांच के हाथ, कार्यवाही जारी।
  • ·        आरोपियों से हुआ चार वारदातों का खुलासा।


इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018- शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगानें तथा पूर्व में घटित हुये चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में संलिप्त आरोंपियों की पतारसी कर माल मश्रूका बरामद करने के निर्देश पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय), श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की गठित की गई पुलिस टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करनें हेतू तथा माल-मुलजिम की पतारसी बाबत्‌ समुचित दिशा निर्देश दिए गए।
              उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि थाना लसूड़िया क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात कों टांडा क्षेत्र के रहने वाले आरोपियों ने अंजाम दिया था जोकि वर्तमान में राजस्थान महाराष्ट्र आदि राज्यों में घूमकर फरारी काट रहे हैं। प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच तथा पुलिस थाना लसूड़िया की पुलिस टीम ने वारदात के संबंध में प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों के विषय में जानकारी एकत्रित कर उनकी पतारसी की इसी दरमियान एक व्यक्ति का हुलिया थाना लसूड़िया क्षेत्र में हुई नकबजनी के सीसीटीवी फुटेज से मिलता हुआ प्रतीत हुआ जिसे संदेह के आधार पर क्राईम ब्रांच तथा थाना लसूड़िया पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर धरदबोचा। पकड़े गये संदेही व्यक्ति ने पुलिस टीम को अपना नाम कनिया उर्फ कन्हैया पिता खामसिंह उर्फ खामू डाबर जाति भील उम्र 20 साल निवासी गांव नरवालीनाका फलिया टांडा जिला धार का होना बताया। आरोपी कनिया उर्फ कन्हैया ने पुलिस टीम को बताया कि उसने अपने साथियों भंगू डाबर पिता कालू डाबर नि नरवाली टांडा जिला धार एवं गणपत पिता जबरसिंह उर्फ ईडा डाबर जाति भील उम्र 19 साल निवासी गांव नरवाली नाका फलिया टांडा जिला धार के साथ, करीबन 7-8 माह पूर्व थाना लसूड़िया क्षेत्रांतर्गत, महालक्ष्मीनगर कॉलोनी में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी कनिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने वारदात में शामिल अन्य आरोपी गणपत पिता जबरसिंह उर्फ ईड़ा डाबर को टांडा, गिरफ्तार किया गया जबकि आरोपी भंगू डाबर पूर्व में ही क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में गिरफ्तार किया जा चुका था जोकि वर्तमान में जेल में निरूद्ध है। आरोपी गणपत पिता जबरसिंह ने अपने साथियों भंगू तथा कनिया के साथ मिलकर थाना लसूङिया क्षेत्र की महालक्ष्मीनगर कालोनी मे नकबजनी की वारदात करना स्वीकार की। पकड़े गये दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका साथी भंगू डावर इंदौर मे सिल्वर स्प्रिंग कालोनी में एक वर्ष पूर्व चौकीदारी का काम करता था, जिस कारण भंगू के पास आरोपियों कनिया और गणपत काआना जाना लगा रहता था। सभी आरोपीगण नशे के आदी हैं जोकि साथ में बैठकर नशाखोरी करते थे। नशे के लिये पैंसों की आवश्यकता होने पर तीनों आरोपीगण संगनमत होकर इंदौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे नकबजनी व चोरी की वारदातें कर रहे थे बाद आरोपी भंगू डावर क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में माह मार्च 2018 में पकड़ा गया था। जिसने थाना लसूड़िया, तेजाजी नगर, विजय नगर, क्षेत्रांतर्गत चोरी/नकबजनी की 10-12 घटनायें करना स्वीकार की थी, आरोपी भंगू के पकड़े जाने के बाद आरोपी कनिया तथा गणपत इंदौर से रफूचक्कर हो गये थे जोकि राजस्थान तथा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में फरारी काट रहे थे। आरोपियों ने फरारी के दौरान विभिन्न शहरों में चोरी की वारदातें करना स्वीकारा है जिसके संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
           आरोपी भंगू दिन मे इंदौर क्षेत्र के बाहरी इलाकों तथा बायपास के आसपास की कॉलोनियों में रैकी करता था और बाद में आरोपी भंगू, गणपत तथा कनिया संगनमत होकर चोरी नकबजनी की वारदातें करते थे। आरोपी भंगू अपने साथ बदल-बदल कर उसके गाँव से व्यक्तियों कोलाता था बाद उनके साथ मिलकर चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपीगण ज्यादातर चोरी व नकबजनी की घटनाओं को घटित करने के पूर्व, दिन में रैकी के दौरान ताले लगे हुये मकानों ढूढ़ते थे तथा रात में उन्हीं मकानों में वारदातों को अंजाम देते थे।
          थाना लसूड़िया के महालक्ष्मी नगर मे नकबजनी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपीगणों ने थाना लसूडिया क्षेत्र की कॉलोनियों में रैकी की थी एवं महालक्ष्मी नगर मे एक मकान पर ताला लगा होने के कारण रात मे जाकर नकबजनी की वारदात घटित की थी जिसमें सोने चांदी के लाखों रूपये कीमत के गहने चुराकर आरोपी फरार हो गये थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंनें आरोपी भंगू के साथ मिलकर लसूडिया क्षेत्र की बालाजी कॉलोनी में भी नकबजनी की घटना को अंजाम दिया था जिसके संदंर्भ में थाना लसूडिया पर अप. क्र. 557/17 धारा 457,380 भादवि दर्ज किया गया था उसमें आरोपी भंगू पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका था शेष दोनों आरोपियों की प्रकरण में गिरफ्तारी ली गई है। सभी आरोपीगण थाना टांडा जिला धार के के रहने वाले है। जिला धार व झाबुआक्षेत्र के कई अपराधी इंदौर मे आकर निर्माणाधीन कॉलोनी एवं नये बनने बाले मकानों पर चौकीदारी करते है, बाद उनके अन्य साथी ऐसे चौकीदारों के पास आकर रहने लगते हैं और मांस मदिरा के सेवन की लत के चलते, चोरी नकबजनी की वारदातें करते हैं।
उपरोक्त दोनों आरोपियों को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना लसुडिया के अपराध क्रं. 74/18 धारा 457, 380 भादवि एवं अपराध क्र. 557/17 धारा 457, 380 भादवि मे पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना लसूड़िया के सुपुर्द किया है। आरोपियो से इंदौर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे घटित नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं के बारे मे विस्तृत पुछताछ की जा रही है जिसमें कई अन्य घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है।