Friday, September 21, 2018

नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले 02 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


·       
  • ·        आरोपी टांडा जिला धार से आकर देते थे नकबजनी की वारदातों कों अंजाम।
  • ·        आरोपियों से चोरी किये गये, लाखों रूपये कीमत के आभूषण हुये बरामद।
  • ·        दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर की गई थी 20-20 हजार रुपये ईनाम की उद्‌घोषणा।
  • ·        आरोपियों के अन्य साथियों के सुराग लगे क्राईम ब्रांच के हाथ, कार्यवाही जारी।
  • ·        आरोपियों से हुआ चार वारदातों का खुलासा।


इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018- शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगानें तथा पूर्व में घटित हुये चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में संलिप्त आरोंपियों की पतारसी कर माल मश्रूका बरामद करने के निर्देश पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय), श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की गठित की गई पुलिस टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करनें हेतू तथा माल-मुलजिम की पतारसी बाबत्‌ समुचित दिशा निर्देश दिए गए।
              उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि थाना लसूड़िया क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात कों टांडा क्षेत्र के रहने वाले आरोपियों ने अंजाम दिया था जोकि वर्तमान में राजस्थान महाराष्ट्र आदि राज्यों में घूमकर फरारी काट रहे हैं। प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच तथा पुलिस थाना लसूड़िया की पुलिस टीम ने वारदात के संबंध में प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों के विषय में जानकारी एकत्रित कर उनकी पतारसी की इसी दरमियान एक व्यक्ति का हुलिया थाना लसूड़िया क्षेत्र में हुई नकबजनी के सीसीटीवी फुटेज से मिलता हुआ प्रतीत हुआ जिसे संदेह के आधार पर क्राईम ब्रांच तथा थाना लसूड़िया पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर धरदबोचा। पकड़े गये संदेही व्यक्ति ने पुलिस टीम को अपना नाम कनिया उर्फ कन्हैया पिता खामसिंह उर्फ खामू डाबर जाति भील उम्र 20 साल निवासी गांव नरवालीनाका फलिया टांडा जिला धार का होना बताया। आरोपी कनिया उर्फ कन्हैया ने पुलिस टीम को बताया कि उसने अपने साथियों भंगू डाबर पिता कालू डाबर नि नरवाली टांडा जिला धार एवं गणपत पिता जबरसिंह उर्फ ईडा डाबर जाति भील उम्र 19 साल निवासी गांव नरवाली नाका फलिया टांडा जिला धार के साथ, करीबन 7-8 माह पूर्व थाना लसूड़िया क्षेत्रांतर्गत, महालक्ष्मीनगर कॉलोनी में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी कनिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने वारदात में शामिल अन्य आरोपी गणपत पिता जबरसिंह उर्फ ईड़ा डाबर को टांडा, गिरफ्तार किया गया जबकि आरोपी भंगू डाबर पूर्व में ही क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में गिरफ्तार किया जा चुका था जोकि वर्तमान में जेल में निरूद्ध है। आरोपी गणपत पिता जबरसिंह ने अपने साथियों भंगू तथा कनिया के साथ मिलकर थाना लसूङिया क्षेत्र की महालक्ष्मीनगर कालोनी मे नकबजनी की वारदात करना स्वीकार की। पकड़े गये दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका साथी भंगू डावर इंदौर मे सिल्वर स्प्रिंग कालोनी में एक वर्ष पूर्व चौकीदारी का काम करता था, जिस कारण भंगू के पास आरोपियों कनिया और गणपत काआना जाना लगा रहता था। सभी आरोपीगण नशे के आदी हैं जोकि साथ में बैठकर नशाखोरी करते थे। नशे के लिये पैंसों की आवश्यकता होने पर तीनों आरोपीगण संगनमत होकर इंदौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे नकबजनी व चोरी की वारदातें कर रहे थे बाद आरोपी भंगू डावर क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में माह मार्च 2018 में पकड़ा गया था। जिसने थाना लसूड़िया, तेजाजी नगर, विजय नगर, क्षेत्रांतर्गत चोरी/नकबजनी की 10-12 घटनायें करना स्वीकार की थी, आरोपी भंगू के पकड़े जाने के बाद आरोपी कनिया तथा गणपत इंदौर से रफूचक्कर हो गये थे जोकि राजस्थान तथा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में फरारी काट रहे थे। आरोपियों ने फरारी के दौरान विभिन्न शहरों में चोरी की वारदातें करना स्वीकारा है जिसके संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
           आरोपी भंगू दिन मे इंदौर क्षेत्र के बाहरी इलाकों तथा बायपास के आसपास की कॉलोनियों में रैकी करता था और बाद में आरोपी भंगू, गणपत तथा कनिया संगनमत होकर चोरी नकबजनी की वारदातें करते थे। आरोपी भंगू अपने साथ बदल-बदल कर उसके गाँव से व्यक्तियों कोलाता था बाद उनके साथ मिलकर चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपीगण ज्यादातर चोरी व नकबजनी की घटनाओं को घटित करने के पूर्व, दिन में रैकी के दौरान ताले लगे हुये मकानों ढूढ़ते थे तथा रात में उन्हीं मकानों में वारदातों को अंजाम देते थे।
          थाना लसूड़िया के महालक्ष्मी नगर मे नकबजनी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपीगणों ने थाना लसूडिया क्षेत्र की कॉलोनियों में रैकी की थी एवं महालक्ष्मी नगर मे एक मकान पर ताला लगा होने के कारण रात मे जाकर नकबजनी की वारदात घटित की थी जिसमें सोने चांदी के लाखों रूपये कीमत के गहने चुराकर आरोपी फरार हो गये थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंनें आरोपी भंगू के साथ मिलकर लसूडिया क्षेत्र की बालाजी कॉलोनी में भी नकबजनी की घटना को अंजाम दिया था जिसके संदंर्भ में थाना लसूडिया पर अप. क्र. 557/17 धारा 457,380 भादवि दर्ज किया गया था उसमें आरोपी भंगू पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका था शेष दोनों आरोपियों की प्रकरण में गिरफ्तारी ली गई है। सभी आरोपीगण थाना टांडा जिला धार के के रहने वाले है। जिला धार व झाबुआक्षेत्र के कई अपराधी इंदौर मे आकर निर्माणाधीन कॉलोनी एवं नये बनने बाले मकानों पर चौकीदारी करते है, बाद उनके अन्य साथी ऐसे चौकीदारों के पास आकर रहने लगते हैं और मांस मदिरा के सेवन की लत के चलते, चोरी नकबजनी की वारदातें करते हैं।
उपरोक्त दोनों आरोपियों को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना लसुडिया के अपराध क्रं. 74/18 धारा 457, 380 भादवि एवं अपराध क्र. 557/17 धारा 457, 380 भादवि मे पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना लसूड़िया के सुपुर्द किया है। आरोपियो से इंदौर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे घटित नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं के बारे मे विस्तृत पुछताछ की जा रही है जिसमें कई अन्य घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 107 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 55 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 52 आरोपियों, इस प्रकार कुल 107 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 21 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 21 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 02 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018-पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जेल रोड जायसवाल धर्मशाला इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, शांति प्लाजा जेल रोड निवासी लोकेश पिता नरेंद्र राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मन मंदिर टाकिज के सामनें खाली मैदान और भमौरी प्लाजा पान की गुमटी के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 74 स्कीम न 78 स्लाईस निवासी अंकुश पिता स्व दिनेश घाडगें और उदय पिता कैलाशचंद्र भावसर और संदीप पिता देवीलाल राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1220 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आस्था टाकीज के पास गली सजंय गांधी इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 470 एलआईजी कालोनी निवासी अमित पिता कनक सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पीछे सांवेर रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 492/2भवानी नगर सांवेर रोड निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पिता मानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 01.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मगंल सिटी माल के सामनें आम रोड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, आनंद पिता मांगीलाल जी सोलंकी, दीपक पिता पृथ्वीसिंह पवांर को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 02.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटे शिव मंदिर के पास नई जीवन की फेल से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, तेजाजी नगर के पास भागीरथपुरा  निवासी अनिकेत उर्फ पुसी पितापुनमचंद्र मंडल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 01.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गली न 2 भवानी नगर निवासी सूनिल पिता शकंरलाल वलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक कटार जप्त की गई।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 21 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 14 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 21 सितंबर2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 06 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018-पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राणावत बिल्डिंग के पीछे प्रोफेसर कालोनी इन्दौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, सोनू पिता ताराचंद्र, मंजू पिता सूदामा, रवि पिता रमेश गोस्वामी, राजेश पिता जगदीश बंसालें, कमल पिता कालू बचानें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 7200 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018- पुलिसथाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चर्च स्कुल के पास चितावद से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बनवारी नगर हिम्मत नगर निवासी जितेंद्र पिता सुखलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21000 रूपयें कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शासकिय स्कूल के पीछे बसी पीपरी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बसीपीपरी निवासी राजेश पिता प्रतापसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितंबर 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2018 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास भीम नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 69 ए भीमनगर निवासी कैलाश पिता अशोक सोनटक्कें कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Thursday, September 20, 2018

डोल ग्यारस व मोहर्रम पर्व के अवसर पर, इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा की गयी, शहर में निकलने वाले डोलो व ताजियों के मार्गो की विशेष चैकिंग



इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग प्रतिदिन की जाती है।
इस कड़ी में आज दिनांक 20.09.18 को डोल ग्यारस एवं मोहर्रम पर्व के अवसर पर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर में निकलने वाले ताजियों, अखाड़ो व डोल के मार्गो व शहर के अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।





शातिर वाहन चोर अपनें नाबालिक साथी के साथ पुलिस थाना बेटमा की गिरफ्त में । आरोपियों के कब्जें से चोरी की एक्टिवा जप्त।



इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018- शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगानें मे इनमें लिप्त आरोपियों की धरपकड करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायाणचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिदार्ध बहुगुणा व अति.पुलिस अधीक्षक मंहू श्री नागेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी देपालपुर श्री रामकुमार राय के निर्देशन में थाना प्रभारी बेटमा श्री योगेन्द्रसिह सिसोदिया व उनकी टीम को क्षेत्र मे सघन चेंकिग की जाकर आरोपियों की धरपकड करनें के लिए समुचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
       उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना बेटमा की पुलिस टीम को अम्बेडकर चौराहा पर चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम सें सूचना प्राप्त हुई की 2 लडके सफेद रंग की चोरी की एक्टीवा बिना नम्बर प्लेट की इन्दौर की तरफ से आ रहें है। उक्त सूचना पर अम्बेडकर नबर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की सफेद रंग की एक्टीवा को इन्दौर की तरफसे आते हुए दिखाई दियें, पुलिस टीम द्वारा रोकनें पर भागनें की कोशिश करनें लगे जिन्हें जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पकडा गया। तथा गाडी के कागजात के बारें मे पुछनें पर कागजात नही होना बताया। जिससें नाम पता पूछनें पर अजय पिता जुआर सिंह उम्र 23 साल निवासी लोंगसरी थाना बाग का होना बताया।  पुछताछ के दौरान आरोपीगण द्वारा उक्त एक्टीवा थाना भवंरकुआ क्षेत्र से चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर एक्टीवा जप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के बारें मे पुछताछ की जा रही ही।




शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी, पुलिस थाना गांधी नगर की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018-इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा महिलाओं को परेशान करने व छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक व त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झोन-2 पश्चिम श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा एक नाबालिक को शादी का झांसा देकर, उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी व उसका साथ देने वाले माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है।
                इस दिशा में की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना गांधी नगर क्षैत्र में कल  दिनांक 19.09.18 को पीडिता ने रिपोर्ट किया कि शुभम ने मेरे से शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया व मेरेसाथ शारीरिक संबंध बनाये तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और मेरा गर्भपात भी कराया था। पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना गांधी नगर इन्दौर पर अपराध क्रमांक 271/18 धारा 363,366,376 (2)एन, 376(2), 323,506, 342,313,34 भादवि एवं 3/4 पोस्को एक्ट का पंजीबध्द किया गया। उक्त घटना पर नगर पुलिस अधीक्षक गाँधी नगर श्री अखिलेश रेनवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाँधी नगर नीता देअरवाल व्दारा तत्काल टीम का गठन कर आरोपी की धरपकड़ करने के लिये योजनाबद्ध तरीके से लगया गया। टीम द्वारा पतासाजी करते हुए प्रकरण के आरोपी शुभम पिता प्रकाश मानकर तथा उसका साथ देने वाले आरोपी के पिता प्रकाश मानकर तथा आरोपी की मां ताराबाई निवासी आईडीए मल्टी गाँधीनगर को प्रकरण पंजीबध्द करने के चन्द घण्टों में गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधी नगर नीता देअरवाल, सउनि. जोगेश कुमार, आर. विजय, आर. शिव, आर. इन्दर की सराहनीय भूमिका रही ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 46 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 62 आरोपियों, इस प्रकार कुल 108 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 20 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 07 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 84 जगजीवनराम नगर इन्दौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, विशाल पिता घनश्याम ठाकुर, नारायण पिता दरखालाल भार्गव, दीपक पिता ऋषि कुमार रावत, संतोष पिता प्रहलाद बोरदे बंटी पिता राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कलदिनांक 19 सितंबर 2018 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा इन्दौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, योगेश पिता पांडुरंग, आकाश पिता रावसाहब, विवेक पिता छगनलाल चंदेलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2500 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018- पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भारत गैस गोडाउन बिचौली ब्रिज बायपास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सांई नगर मुसाखेडी निवासी अजय पिता रमेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सुखलिया पुल के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 231 वृदांवन कालोनी निवासी दीपक पिता सोनू को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडवानी प्लाजा के सामनें खुला मैदान इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, नंदा नगर निवासी अनुराग पिता जगदीश शर्मा को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवास नाका चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, बाढ कुमेर रोड करोदिया थाना नागझिरी उज्जैन निवासी रामप्रसाद पिता डुंगाजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकेविरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

06 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 13 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 20 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 12 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018-पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 02.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 4/3 पारसी मोहल्ला निवासी मयंक पिता मनोज शर्मा और 183 श्रीराम नगर इन्दौर निवासी राजेश पिता रामसिंह मीणा और 105 आर एन टी मार्ग छावनी निवासी अब्दुल रसीद पिता अब्दुल गफुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।   
       पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 02.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्ट्रीट लाईट के नीचें हरिजन कालोनी गाडी अड्‌डा इन्दौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, विपीन पिता विजय करोसिया, नितीन पिता राकेश सकंट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्यु बजरंग डाबा फोरलेन इन्दौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, अजीत उर्फ राजा पिताबनेंसिह तवंर, अशोक पिता कल्याणसिंह चौधरी, मुकेश पिता रामचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2500 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहीरखेडी काकड पावर हाउस के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 269/2 राजाराम नगर निवासी उमेश उर्फ बबलू पिता रमेशचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितंबर 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2018 को 21.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिजनल पार्क के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, तेजपुर गडबडी निवासी संजूउर्फ सजंय पिता दिलीप सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।