Wednesday, September 5, 2018

यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन




इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2018-माननीय मुखयमंत्री महोदय द्वारा प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं व इनसे होने वाली मृत्यु पर नियत्रंण के लिए प्रदेद्गा स्तर पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु उक्त अभियान दिनांक 04.09.18 से 11.09.18 तक चलाया जा रहा है।
            अभियान के दौरान आज दिनांक 05.09.18 को इन्दौर यातायात पुलिस शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के पालन के प्रति उनमें जागरूकता लाने हेतु, उनसे मुखातिब हुए। जिसके अन्तर्गत गुजराती समाज कन्या स्कूल में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सन्तोष उपाध्याय एवं निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात दिलीप सिंह परिहार एवं आरक्षक दीपेन्द्र व्दारा लगभग 4000 छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा स्वयं एवं दूसरों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई गई। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री बसंत कौल व्दारा कोठारी कॉलेज में लगभग 500 छात्र-छात्राओं को, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुनील शर्मा व्दारा ज्ञान उदय स्कूल में लगभग 500 छात्रों को तथा एक अन्य टीम द्वारा गौरव हायर सेकेन्डरी स्कूल भौरासला में लगभग 600 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर चौबे व्दारा महू नाका चौराहा पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एवं पिपलियाहाना चौराहें पर उप पुलिस अधीक्षक उमाकान्त चौधरी व्दारा चमेली देवी इंजीनिरिंग कॉलेज के छात्रों के साथवाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के संबंध में आवश्यक जानकारियां दी गयी।
इस दौरान टीमों द्वारा रेडिसन चौराहा एवं पिपलियाहाना में हेलमेट पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब के फूल बांटे गये तथा विजयनगर चौराहे पर वाहन चालकों को सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संखया से अवगत कराया गया। देवास नाका पर ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के बारें में बताया। शहर के विभिन्न चौराहों पर दो पहिया वाहन चालको से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालाकों से सीट बेल्ट लगाने, बिना लायसेन्स वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने आदि बातों की समझाईश दी गई एवं यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। इन्दौर यातायात पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्युदर को देखते हुए, सभी वाहन चालकों से, प्रेस एवं मीडिया के माध्यम से यह अपील करती है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए यातायात के नियमो का पालन करें, क्योकि घर पर आपका कोई इन्तजार कर रहा है। यातायात नियमों का पालन करके ही, हम सब अपने शहर में सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के सहभागी बन सकते है।





दोपहिया वाहन चुराने वाले 2 शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार। · आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल चार दोपहिया वाहन बरामद


·       

इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2018-शहर में चोरी, नकबजनी व अन्य अपराधों पर नियंत्रण हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में सघन चैकिंग व प्रभावी गश्त कर अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री सिद्धार्थ बहुगुण व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा दो शातिर वाहन चोरों को, चोरी के 4 दोपहिया वाहनों सहित पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस.के. एस तोमर द्वारा थाना प्रभारी चंदन नगर श्री राहुल शर्मा व उनकी टीम को निर्देशित किया गया है। जिस पर कार्यवाही के दौरान दिनांक 05.09.18 को पुलिस थानाचंदन नगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक आदमी चोरी की एक्टिवा लेकर लाबरिया भेरू से चंदन नगर तरफ आ रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची जिसके द्वारा वाहन व चालक को पकड़कर, पूछने पर उसने अपना नाम सूरज पिता गणेश निवासी 246 मालवा मिल इंदौर का होना बताया, जिससे वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त एक्टिवा वाहन को उसने इस्माईल पिता इब्राहिम उम्र 25 साल निवासी न्यूफ्रेंडस कालोनी सहयोग नगर इंदौर के साथ थाना तुकोगंज क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस टीम ने तत्काल न्यू फ्रेंडस कालोनी में रहने वाले इस्माईल पिता इब्राहिम को पकडा एवं थाना लेकर आये। उक्त दोनों आरोपियों से अन्य वाहन चोरी के बारे में पूछताछ कर उनके कब्जे से तीन स्कूटर एवं एक डिस्कवर मोटरसायकल चोरी की  जब्त की गयी। उक्त गाडियां आरोपियों द्वारा थाना विजय नगर एवं थाना तुकोगंज क्षेत्र से चोरी करना बताया गया है। उक्त गाडियों के नंबर 1. एक्टिवा MP-09/SP-7185  2.एक्टिवा MP-09/SA-5559, 3.स्कूटी पेप्ट MP-09/SJ-5199, 4.डिस्कवर MP-09/QA-5549 हैं, जिसके संबंध में संबंधित थानों से जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपियों को माननीय न्यायालय पेशकर, एक दिन का पीआर प्राप्त किया गया है, जिसमें उनसे अन्य वाहन चोरी आदि वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री राहुल शर्मा व उनकी टीम के उनि.अश्विनी चतुर्वेदी, पीएसआई प्रशांत उपाध्याय, प्रआर. राकेश सिंह, आर. अर्जुन यादव, आर. दीपेन्द्र सिंह, आर. विनोद शर्मा, आर. जोगेश लशकरी, आर. अभिषेक तथा आर. विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 95 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 32 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 63 आरोपियों, इस प्रकार कुल 95 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 10 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तंजीम नगर खजराना इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, तंजीम नगर खजराना निवासी मो रईस पिता निजाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पान की दुकान के पीछेआईटीआई चौराहा इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, कैलाश का मकान न्यु गौरी नगर राजू पान वालें के पास निवासी मुन्ना उर्फ रूपेश पिता गंगाधर नारवारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महक वाटीका के सामनें खजराना इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मो मुस्ताक पिता मो मुखतयार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
               
पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्धबदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 18 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 12 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2018-      पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोहा गेट मैन रोड पान की दुकान के पास बिजली के खंबे के नीचे से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 46 बडवाली चौकी इन्दौर निवासी मोह लियाकत पिता मोरमजान शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 550 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2018- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी लेट्रीन के पास पीलीया खाल नाले के किनारें से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 131 पीलिया खाल एलआरटी गोडाउन निवासी भोला उर्फ मनोहर पिता छगनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निहालपुर मुंडी इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, निहालपुर मुंडी निवासी सुशीलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना खुडैल इन्दौर से अवैध शराबबेचते/ले जाते हुए मिलें, 27/1 पेनजान कालोनी मरिमाता किला मैदान निवासी आशीष पिता धर्मेद्र सवनेर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रलायता आम रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गुर्जर मोहल्ला गौतमपुरा निवासी विजय पिता लक्ष्मण सिंह गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2018- पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 13.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर माता मंदिर के पास धार रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 140 ई सेक्टर चदंन नगर इन्दौर निवासी इरशाद पिता याकूब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2018 को 20.50बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमटगिरी चौराहा के पास गांधीनगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, देवधरन टंकी के पास गांधीनगर इन्दौर निवासी जयप्रकाश पिता सत्यनारायण प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, September 4, 2018

पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्र के शातिर बदमाश सागर बसोड़ के विरुद्ध की गयी जिलाबदर की कार्यवाही ।



इन्दौर- दिनांक 04 सितंबर 2018- शहर मे अपराध नियत्रंण हेतू, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र मे अपराधिक गतिविधियों मे संचालित करनें वाले गुंडे बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर नियत्रंण रखने हेतु उन पर कड़ी नजर रख, सख्त व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश सागर बसोड़ पिता कालू बसोड़ निवासी 42 सेठी नगर के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है।
   आरोपी सागर, क्षेत्र का कुखयात बदमाश है, जो लम्बे समय से लगातार अपारधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इसके विरूद्ध मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, डराना धमकाना, अवैध शराब बैचना, अवैध हथियार रखना, छेड़छाड़, स्त्री लज्जाभंग जैसे विभिन्न प्रकार के 11 से अधिक अपराध पुलिस थाना छत्रीपुरा व शहर के अन्य थानों पर पंजीबद्ध है। पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा इसके विरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के उपरांत भी इस्की आपराधिक कृत्यों में कोई कमी नही आई है। इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्‌देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिलादण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी सागर को आगामी 6 माह के लिए इंदौर जिले की राजस्व सीमा से निष्कासित करने का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में  पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा उक्त आरोपी उक्त आदेश की तामीली करवाकर, जिलाबदर की कार्यवाही की गई हैं।
       उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



लाखों रूपयें मूल्य की कृषि दवाईयों कि हेरा-फेरी कर, उसे बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी, पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2018-शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-2 श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा लाखों रूपयें मूल्य की कृषि दवाईयों की हेरा-फेरी कर उसे बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को मय दवाईयों के कार्टून के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 04.09.2018 को थाना प्रभारी लसुडिया श्री संतोष दूधी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नीले कलर का शर्ट व जींस पहना है व बिना नंबर की पिकअप बोलेरो लेकर ग्राम ढाबली के पास खडा है और कृषि दवाईया सस्ते दाम पर बेचने कि बात कर रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी लसुडिया द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत करवाते हुए,उनके मार्गदर्शन में एक टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। टीम के ग्राम ढाबली पुलिया के पास पहुँचने पर संदेही बिना नम्बर की बोलेरो वाहन के पास खडा था जो, पुलिस को देख हडबडा गया एवं भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम वैभव पिता नरेन्द्र अग्रवाल उम्र 26 साल  निवासी पुराने थाने सामने क्षिप्रा जिला इन्दौर हा.मु. मयूर नगर गली नं. 03 इऩ्दौर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा बोलेरो पीकअप को चेक किया तो उसमे कृषि दवाईयो के कार्टून भरे होना पाया गया, जिसके संबंध मे पूछने पर उसने शिवरतन होटल के पास से माल ले जाना बताया, जो कि थाना लसुडिया के अपराध क्रमांक 610/18 धारा 407 भादवि का असल मश्रुका होना से कुल 244 कार्टून कृषि दवाईया कीमती 12,32,846 /- रुपये का विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुडिया श्री सन्तोष दूधी के नेतृत्व में, उऩि. हेमन्त निशोद, आर.3820 नितेश राय तथा आर. 2172 परसराम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



राह चलते व्यक्तियों के साथ लूट करने वाले तीनों आरोपी, पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में। · अपनी महिला मित्रों को घुमाने-फिराने के लिये देते थे वारदात को अंजाम।


·        

इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा पर दिनांक 03.09.18 को फरियादी शाहरुख पिता अकरम उम्र 22 साल निवासी 12 काजी की चाल इंदौर ने रिपोर्ट किया कि वह तथा उसका साथी अज्जू निवासी काजी की चाल इंदौर का दोनों पैदल-पैदल काम से नयापुरा जा रहे थे कि चारभुजा राजकुमार ब्रिज के नीचे कुछ काम से मेरे दोस्त अज्जू ने मुझसे पैसे माँगे तो, मैं जेब से पर्स निकालकर उसे पैसे देने लगा तभी तीन अज्ञात लङके एक मोटर सायकल से आए और फिल्मी स्टाइल में तीनों ने मेरे उपर झूम कर मेरे हाथ से पर्स छीन लिया। मैं और मेरा दोस्त अज्जू चिल्लाए तो तीनों बोले कि चिल्लाओगे तो जान से खत्म कर देंगे, हम चिल्लाये लेकिन कोई मदद के लिये नहीं आया। मेरे उक्त पर्स में नगदी 9800 रुपए एवं ड्राइविंग लाइसेंस व मतदाता परिचय पत्र रखे थे, जिसे उक्त तीनों अज्ञात लङके छीन कर मोटर सायकल से भाग गए। रिपोर्ट पर थाना परदेशीपुरा पर तत्काल अपराध क्र 460/18 धारा 392 भादवि का पंजीबद्धकर, विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक पूर्व जोन-3 श्री प्रशान्त चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री हरीश मोटवानी द्वारा थाना प्रभारी परदेशीपुरा के नेतृत्व में टीम का गठन कर, उन्हे योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही हेतु लगाया गया। विवेचना के दौरान पूछताछ व जानकारी के आधार पर प्रकरण के आरोपीगण 1. आयुष पिता बबलू जाधव उम्र 19 साल निवासी लाबरियाभैरु छत्रीबाग इंदौर, 2. अनिरुद्ध पिता विजय चौहान उम्र 26 साल निवासी 407 मानसी पैलेस फूटी कोठी इंदौर तथा 3. अंकित पिता सुरेश राजौरिया उम्र 22 साल निवासी द्वारकापुरी इन्दौर को गिरफ्तार कर घटना में लूटे गए 8800 रु व फरियादी का ड्राइविंग लाइसेंस व मतदाता परिचय पत्र बरामद कर जप्त किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमाँक डच्.09ध् फम्.1623 जप्त की गयी है तथा आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
पकड़े गये तीनों आरोपीगण में सेअंकित राजौरिया, जो ड्रायवरी करता है, उसके विरुद्ध पूर्व में थाना द्वारकापुरी में नकबजनी का मामला दर्ज है। आरोपीगणों ने पूछताछ में बताया कि उनकी तीन-चार गर्लफ्रेंड हैं जिन्हें गिफ्ट देने तथा उज्जैन घुमाने हेतु ले जाने के लिए पैसों की जरूरत थी इसलिए वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद तीनों ने शराब पी और मोटर सायकल चलाते समय अरविंदो के सामने एक्सिडेंट हो जाने से मोटर सायकल क्र. डच्.09ध् फम्.1623 क्षतिग्रस्त हो गयी थी।
           प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरोह को गिरफ्तार करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री रत्नेश मिश्रा, उनि. पी.एल.शर्मा, उनि. टी.आर.चौहान, सउनि कप्तानसिंह यादव, आर. गोविन्द, आर. कुलदीप, आर.जगदीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डीआईजी इन्दौर ने उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की हैं।