Monday, July 23, 2018

एडीजी श्री डी.सी. सागर द्वारा अपराधों के अन्वेषण व अनुसंधान में घ्यान रखने वाली तकनीकी जानकारी के संबंध में, दिया महत्वपूर्ण ज्ञान



इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2018-  अपराध व अपराधियों पर नियत्रंण एवं अपराधों के अन्वेषण व अनुसंधान में उच्च स्तरीय कार्यवाही कर, अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाने हेतु, अनुसंधान में ध्यान रखने वाली तकनीकी जानकारी के संबंध में, अति. पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) पुलिस मुखयालय भोपाल श्री डी.सी. सागर द्वारा आज दिनांक 23.07.18 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से अवगत कराया गया। उक्त कार्यशाला में उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस अधीक्षक (मुखयायल) श्री मो. युसूफ कुरैशी, अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. बी.एल मण्डलोई, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ मयूरी थनवार की उपस्थिति में अनुसंधान पुलिस अधिकारियों/र्कचारियों सहित क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने भी भाग लिया।
            इस कार्यशाला में अति. पुलिस महानिदेशक श्रीडी.सी. सागर द्वारा अपराध अन्वेषण के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां, फोरेसिंक दृष्टिकोण से की जाने वाली कार्यवाही व हमें किस प्रकार अपराधों की विवेचना में छोटी से छोटी तकनीकी जानकारियों का ध्यान रखना चाहिये, जिससे अपराधों का शीघ्र निराकरण हो व अपराधियों को कड़ी सजा मिलें, इस संबंध में बड़े ही रोचक ढंग से समझाया गया। इस दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को कई अपराधों के केस स्टडी को पावर पाइंट प्रजेटेंशन के माध्यम से उपरोक्त विषय पर आवश्यक जानकारियां देते हुए, अपराध अनुसंधान में हर चीज के तकनीकी महत्व को समझाया गया। साथ ही उपस्थित अनुसंधान अधिकारियों को अपराधों की विवेचना के दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारें में बताने के लिये, एक अपराध की केस स्टडी का उपस्थित प्रशुक्षिओं के माध्यम से नाट्‌य रूपांतरण कर, अनुसंधान के दौरान की जाने वाली हर कार्यवाही के बारें में जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान जिला इन्दौर में राजवाड़ा पर अबोध बालिका के साथ हुए, जघन्य एवं घृणित अपराध में इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जिस टीम भावना, तत्परता व वैज्ञानिकसोच के साथ प्रकरण के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए प्रकरण की उच्च स्तर की विवेचना कर, अपराधी को फांसी की सजा दिलवाने मे अहम भूमिका निभायी गयी, उसकी एडीजी श्री डी.सी. सागर सा. ने प्रशंसा की गयी तथा उन्होने इसी प्रकार प्रत्येक केस में प्रकरण को विरल से विरलतम की श्रेणी में रखते हुए, प्रकरण के प्रस्तुतीकरण के तरीको से अवगत कराया गया। कार्यशाला के दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व वैज्ञानिक अधिकारियों के द्वारा भी इस विषय पर उपस्थित अनुसंधान अधिकारियों को आवश्यक जानकारियां दी गयी। अन्त में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसूफ कुरैशी द्वारा उक्त महत्वपूर्ण जानकारी के लिये, एडीजी श्री डी.सी. सागर सा. का आभार व्यक्त किया गया।
            इस अवसर पर एडीजी श्री डी.सी. सागर सा. द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये शारिरिक रूप से स्वस्थ व चुस्त दुरूस्त रहने के महत्व के बारें में बताते हुए, वे अपनी ड्‌यूटी के दौरान ही अपने लिये समय निकाल कर, किस प्रकार अपने को शारिरिक रूप से स्वस्थ रख सकत है, इसके लिये फिटनेस के मूल मंत्र ''डंडे का फंडा'' के बारें में बताते हुए, उन्होने पुलिस के डंडे के माध्यम से की जाने वाली विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज को स्वंय कर के बताया गया।






10 साल से फरार बदमाश दीपक मानकर, पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में



            
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2018- शहर के थानों मे पंजीबद्ध विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहें स्थाई वारंटियों की धरपकड कर, आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दियेंगयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-1 श्री गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री बसंत मिश्रा के द्वारा थाना प्रभारी जूनी इदौर श्री देवेन्द्र कुमार को क्षेंत्र मे स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतू विशेष अभियान चलाया जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समुचित दिशा निर्देश दियें गयें।
         उक्त निर्देश पर थाना प्रभारी जूनी इदौर श्री देवेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला न्यायालय इन्दौर के 03 प्रकरणों में 10 वर्ष की अवधि से फरार स्थायी वारंटी दीपक पिता लक्ष्मण मानकर निवासी माणिकबाग झोपड़पट्टी इन्दौर, वर्तमान पता कान्हा पार्क रंगवासा राऊ इन्दौर को पकड़ा गया। दीपक मानकर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा चोरी तथा अवैध हथियार के कुल 03 प्रकरणों में स्थायी वारंट जारी किये गये थे। दीपक मानकर एक शातिर अपराधी है जो कि पिछलें 10 वषोर्ं से फरार चल रहा था, जिसे घेराबंदी कर पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा पकड़ा गया है।
         उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों केमार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री देवेन्द्र कुमार, उप निरी. एस.एल. भंवर, प्र.आर. सतीश गौड़ तथा आरक्षक सचिन सोनी तथा रणजीत सिंह एवं थाना राजेन्द्र नगर के आरक्षक कृष्णचंद शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।




पांच साल से अपहरण व दुष्कर्म के प्रकरण में फरार ईनामी बदमाश, पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में । आरोपी की गिरफ्तारी पर था 10,000/- रूपये का इनाम



इंदौर- दिनांक - 23 जुलाई 2018- शहर के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी आरोपियो की पतारसी कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा एवं अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 इंदौर श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री शेष नारायण तिवारी द्वारा इंचार्ज थाना प्रभारी एरोड्रम श्री रितेश यादव को ऐसे फरार व इनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु गंभीरता से कार्यवाही करने की लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
          उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना एरोड्रमकी पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वर्ष 2013 में थाना एरोड्रम पर पंजीबध्द धारा 363, 366, 376 भादवि. 4 पास्को एक्ट के प्रकरण का फरार आरोपी क्षेत्र में घूम रहा है। उक्त सूचना पर थाना एरोड्रम के द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी सावन उर्फ अजय अग्रवाल पिता विनोद अग्रवाल निवासी कालिंदी गोल्ड कालौनी थाना बाणगंगा  इंदौर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण के पांच आरोपियो बबलू उर्फ गोपाल , रवि जाट, रामकिशन जाट, राजेन्द्र जाट, हीना सोनी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त प्रकरण में घटना दिनांक से ही आरोपी सावन उर्फ अजय अग्रवाल फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु 10,000 रूपये के ईनाम की घोषणा की गयी थी, जो आज पुलिस की गिरफ्त में आया।  आरोपी सावन उर्फ अजय अग्रवाल का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
        उक्त ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी एरोड्रम  रितेश यादव ,उप निरीक्षक एस एस बघेल, सउनि. के के मिश्रा, आर. दीनदयाल शर्मा, आर.कृष्णा पटेल, आर. पवन पांडेय आर. अरविन्दसिंह, की सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 76 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिध्दार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 41 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 35 आरोपियों, इस प्रकार कुल 76 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 28 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जुलाई 2018 को 05 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 28 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2018 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सयाजी होटल के पीछे शमशान के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिला, तिलक नगर मुक्ति धाम के पास इन्दौर निवासी हनी पिता राजकुमार चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2018 को 20.00बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 171/2 नंदा नगर के सामनें इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिला, जगदीश पिता पूरनमल सेन, लोकेश पिता प्रहलाद सेन, संतोष पिता खुमानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूसामंडी के पास हनुमान मंदिर और 41 चित्रा नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 41 चित्रा नगर इन्दौर निवासी चंद्रभान पिता मुन्नालाल राजपुुत और आशीष उर्फ दीपू पिता सुनील चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कलदिनांक 22 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जुलाई 2018 को 06 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2018-पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महादेव मंदिर पास राजेंद्र नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतेंहुए मिलें, दिनेश पिता राधेश्याम रायकवार, दिनेश पिता राधेश्याम रायकवार, भोला पिता सत्यनारायण रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 820 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2018- पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2018 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली ब्रिज के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 36 त्रिवेणी नगर चितावद इन्दौर निवासी राहूल पिता रामबाबू सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम अम्बालिया इन्दौर निवासी भैरूलाल पिता बाबूलाल और ग्राम पीरनलवासा इन्दौर निवासी पोपसिंह पिता यशवंतंिसह और ग्राम जलोदिया इन्दौर निवासी संतोष पिता सुरेश को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2018- पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2018 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 3314 लालजी का बगीचा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 3314 लालजी का बगीचा इन्दौर निवासी राजू पिता लक्ष्मण यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, July 22, 2018

दो शातिर नकबजन चोर पुलिस थाना गांधीनगर की गिरफ्त में।



इंदौर दिनांक-22 जुलाई 2018- शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगानें व इनमें लिप्त आरोंपियों की पतारसी कर, आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गांधीनगर श्री अखिलेश रैनवाल के द्वारा थाना प्रभारी गांधीनगर श्रीमति नीता देअरवाल को थाना क्षेत्रांतर्गत चोरी नकबजनी की वारदातों को रोकनें के लिए कार्यवाही करनें के लिए समुचित दिशा निर्देश दियें गये है।
पुलिस थाना गांधीनगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 28.06.18 को फरियादी अविनाश पिता विटठल माहोर 15 मगंल मार्ग गांधीनगर इन्दौर के घर से अज्ञात आरोपियों द्वारा लेपटॉप व एलसीडी टीवी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना गांधीनगर पर अपराध क्र 187/18 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरानआरोपियान 1. राजू पिता कमल राठौर उम्र 21 साल निवासी नया बसेरा विक्रम नायक का मकान इन्दौर, 2. अजय उर्फ अज्जू पिता कमल राठौर उम्र 18 साल निवासी भवानी नगर सांवेर रोड इन्दौर को पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों कब्जें से एक एलसीडी टीवी व लेफटॉप कीमत 45000 रूपयें का मश्रुका जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीनगर श्रीमति नीता देअरवाल, उनि एस एस पांडें, प्रआर 2729 भागवत कोली, आर 1898 कमलेश की सराहनीय भूमिका रही।




अवैध भांग सहित तीन आरोपी पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में । आरोपियों के कब्जे से 100 किलो अवैध भांग, सहित भांग बनाने की मशीन भी जप्त


इंदौर दिनांक-22 जुलाई 2018- शहर में अवैध मादक पदार्थों  की खरीदी/बिक्री करने वाले आरोपियों की पतारसी कर आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिये गए है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेस कुमार गोस्वामी के निर्देशन में पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा तीन आरोपियों को 100 किलो अवैध भांग सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
 पुलिस थाना परदेशीपुरा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 1-जगदीश पिता पूरणमल नाई उम्र 64 वर्ष नि 171/2 नंदा नगर इंदौर 2- लोकेश सिंह पिता प्रहलाद सेन उम्र 34 नि- 171/2 नंदानगर इंदौर 3- संतोष पिता खुमान सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी न्यू शीतल नगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 100 किलो अवैध भांग व इनको बनाने की मशीनें व सामग्री जप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से इस संबंध में और पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 106 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिध्दार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 51 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 55 आरोपियों, इस प्रकार कुल 106 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 35 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को 05 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 35 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को 05.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ममता तिराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिला, शाकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप सेशराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पितें हुए मिलें, 789 मेघदुत नगर इन्दौर निवासी मेहरबान पिता दगंल ंिसह पटेल और 19/16 नंदा नगर इन्दौर निवासी संदीप पिता मुन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।  
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2018- पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मानवता नगर गेट के पास कनाडिया रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 112 घासीराम की चाल पाटनीपुरा इन्दौर निवासी कमल पिता माता प्रसाद यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया गांवइन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 39 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी राहुल उर्फ लेखराम पिता चंदू वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 66 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को 04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 66 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपनेथाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2018-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना फुटीकोठी सब्जी मंडी महावीर अस्पताल के सामनें और सिरपुर माता मंदिर के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, चांद देहली पिता इकबाल, जितेंद्र पिता भोलू राठौर और राजेश पिता किशनलाल चौकसें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 8100 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, प्रकाश नगर झोपड पट्‌टी इन्दौर निवासी गोविंद उर्फगोपाल पिता खेमचंद खत्री और 336 हरिजन कालोनी बिजलपुर इन्दौर निवासी देवकरण पिता उदयराम सिसोदिया और 604 हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इन्दौर निवासी प्रकाश पिता काशीराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उमरिया टोल कालका ढाबा के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कचरी थाना नयाबी जिला सागर हाल मुकाम उमरिया इन्दौर निवासी कनई पिता देवीसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दतोदा इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, दतोदा इन्दौर निवासी संजू पिता रामलू गवसू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के मकान के सामनें ग्राम पितावली थानाहातोद इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पितावली थाना हातोद जिला इन्दौर निवासी जितेंद्र पिता विक्रम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2018- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सजंय नगर आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब पितें हुए मिलें, ग्राम चिकलौंडा थाना बेटमा इन्दौर निवासी लखन पिता गंगाराम झाडिया और ग्राम सिकंदरी थाना नानाखेडा जिला उज्जैन निवासी भगवानसिंह पिता रघुनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।  
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2018- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2018 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर बेटमा नाका इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, पुराना धार नाका देपालपुर इन्दौर निवासी दिनेश उर्फ गप्पू पिता कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, July 21, 2018

v वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाली नाबालिक चोरों की गैंग, पुलिस थाना हीरा नगर की गिरफ्त में। v नाबालिक चोरोंने दिया है शहर में चोरी की अनेकों वारदातों को अंजाम। v आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के एक दर्जन दोपहिया वाहन सहित 01 एल.सी.डी. व 06 मोबाईल फोन बरामद।




इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2018-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों विशेषकर वाहन चोरों की धरपकड हेतु क्षेत्र में आपराधिक तत्वों व संदिगधों पर निगरानी के लिये, प्रभावी व सघन वाहन चैकिंग के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 श्री प्रशान्त चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री हरीश मोटवानी के मार्गदर्शन में थाना हीरानगर पुलिस को बीती रात वाहन चैकिंग के दौरान एक बडे चोर गिरोह को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।
कल दिनांक 20.7.18 को रात्रि लगभग 10.00 बजे थाना हीरानगर क्षेत्रांतर्गत चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा पर पुलिस थाना हीरानगर की टीम द्वारा वाहन चैकिंग की जा रही थी, कि इसी दौरान बापट चौराहा की ओर से दो मोटर सायकिल पर चार किशोर उम्र के लडके आते दिखे जो कि वाहन चैकिंग स्थलपर पुलिस को देखकर अचानक ही वाहन पलटा कर भागने को हुए। संदेह उत्पन्न होने से मौके पर मौजूद उप.निरी. व्ही.एस. खडिया द्वारा अपने सहयोगी पुलिस दल के साथ तत्काल उनका पीछा कर तीन संदिग्धों को धरदबोचा किन्तु एक संदिग्ध भीड एवं मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकडे गये तीनों किशोरो से पुलिस को देखकर भागने व गाड़ी आदि के संबंध में पूछताछ करने पर, उनके द्वारा उक्त दोनों पल्सर मोटर सायकल चोरी की होना बताया, जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया। पकडे गये तीनो ही किशोर 15-16 वर्ष के है व बाणगंगा क्षेत्र के निवासी है।
पुलिस द्वारा उक्त तीनों विधि विरूद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर उनसे विस्तृत पूछताछ करने पर उनके द्धारा अनेकों वाहनों की चोरी शहर इन्दौर एवं आसपास के क्षेत्र से करना स्वीकार किया तथा घरों में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों आरोपियों की निशादेही पर कुल 12 मोटर सायकिल एवं एक एल.सी.डी. एवं 06 मोबाईल फोन जप्त किये गये है जिनकी कीमत लाखों में है। उक्त विधि विरूद्ध बालकों के विरुद्ध थाना हीरानगर में इस्त क्रमांक 02/18 धारा 41(1-4)102 द.प्र.स. व 379,380 भादवि के तहतकार्यवाही की गयी है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर, सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मौके से भागे इनके साथी आरोपी की तलाश की जा रही है।
            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री राजीव सिंह भदौरिया के नेतृत्व में उनि. व्ही.एस.खडिया, प्रआर. शिवराज सिंह गुर्जर, प्रआर. लक्ष्मण वास्कले, प्रआर. राजाराम जाट, आर. विनोद पटेल, आर. इमरत यादव, आर. महेन्द्र सिंह राठौर, आर. मनोज पटेल, आर. कुणाल गुप्ता, आर. गोपाल जाट, तथा आर. प्रेम सिंह परिहार की विशिष्ट भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 128 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिध्दार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 64 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 64 आरोपियों, इस प्रकार कुल 128 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 21 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

18 गिरफ्तारी एवं 59 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 21 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 18 गिरफ्तारी एवं 59 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2018-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मदीना नगर आजाद नगर इंदौर निवासी नुर मोहम्मद पिता अब्दुल हमीद और आसिफ एहमद पिता आरिफ एहमद और नदीम पिता मोहम्मद गुलाम और नानू उर्फ इरशाद पिता बाबुशाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  नगदी व सट्‌टा उपकरणबरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भागीरथपुरा कुलकर्णी का भट्‌टा पुल के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रोड न 10 नंदा नगर इन्दौर निवासी अनिकेत ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 10 ब्रिज के नीचे और चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 16 लवकुश आवास विहार सुखलिया इन्दौर निवासी रोहित पिता शिवराम और अर्पित पिता गोपाल खटे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2018- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल चौराहा पर से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पितें हुए मिलें, 17/6 सोमनाथ की नई चाल इन्दौर निवासी जगदीश पिता हरिनारायण और 547 सर्वहारा नगर इन्दौर निवासी राजेश पिता लक्ष्मण राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।    
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2018- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डीआर पी लाईन के पीछे शिव मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गली न 1 जिसी अतुल निवास रामगंज इन्दौर निवासी जयसिंह पिता गोपाल सिंह भाटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिक्शा स्टेंड केसामनें एम वाय एच अस्पताल परिसर के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 169 महादेव तोतला नगर बंगाली चौराहा के पास इन्दौर निवासी शेखर पिता घनश्याम रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 01.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सम्राट नगर मेन रोड खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सम्राट नगर मेन रोड खजराना इन्दौर निवासी अकरम उर्फ बिजली पिता गुलाम मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ शौचालय के पीछे बंगाली कालोनी और गणेश धाम बगीचे के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 260 पुराना आजाद नगर इन्दौर निवासी इरफान पिता शेरूशाह और डी 30 आईडिया मल्टी पिपल्याहाना तालाब के पास इन्दौर निवासी अनिल पिता प्रहलाद जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खातीपुरा कालाली के सामनें और न्याय नगर रोड सुखलिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 216 न्यु गौरी नगर इन्दौर निवासी अमन पिता मुनवीर सिसोदिया और 85 आदर्श मौलिक नगर इन्दौर निवासी विकास उर्फ हनी पिता पुनम मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदामाली का बगीचा मेन रोड कुलकर्णी का भट्‌टा परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, कुलकर्णी का भट्‌टा परदेशीपुरा इन्दौर निवासी राजेश पिता सुरजमल जारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुंड अच्छे खां सरकार की दरगाह के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गली न 01 साई सुमन नगर इन्दौर निवासी अमन उर्फ अम्मु पिता दयाराम झा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त कियें गयें।
पुलिस     थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली चौराहा शक्ति तोल कांटे के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम झाबा थाना बाग जिला धार निवासी भगतसिंह पिता अजयसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

09 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 21 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 87 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 21 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 07 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 87 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2018-पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई को 14.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरेकृष्ण तोलकांटा नेमावर रोड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मुकेश पिता रामसुमन यादव, गट्‌टुसिंह पिता भगवानसिंह नरूका, विक्रम पिता रामचंद्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  2000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई को 18.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भिस्ती मोहल्ला शुक्ला भवन के पीछे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मोहम्मद अजाज पिता मोह ईशफाक, ईलीयास पिता अब्बास खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेंसे 700 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2018- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उर्र्दु स्कुल के पीछे बक्षीबाग के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 136 नार्थ कमाठीपुरा इन्दौर निवासी गौतम उर्फ मुन्ना पिता नागुलाल गौंड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20000 रूपयें कीमत की 334 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नमन रेस्टोरेंट ढाबा फोरलेन रोड के पास और अभिनंदन ढाबा के सामनें मेनरोड इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम हरनियाखेडी इन्दौर निवासी सुरेश पिता हरिसिंह और अनिल पिता प्रहलाद चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 21.00बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलाईनाका डाक बंगला खंडवा रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राहुल उर्फ निलेश पिता मुन्नालाल चौकसे, अजय पिता भीमसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2018- पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2018 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लकी पेट्रोल पंप के पास जवाहर टेकरी के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 73 न्यु फेंड्‌स कलानी धार रोड इन्दौर निवासी शेरू उर्फ परवेज खान पिता नुरूद्दीन खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।