Wednesday, July 11, 2018

इन्दौर यातायात पुलिस की कार्यावाही में, फिर मिला फर्जी नम्बर से गाडी चलाने वाला



इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018- पुलिस को जिला इन्दौर में लगातार एक ही नम्बरों से दो वाहन चलने की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुखयालय जिला इन्दौर श्री मो. युसूफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात इन्दौर डॉ प्रशांत चौबे, को ऐसे वाहनों पर नजर रख, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसी कड़ी में आवेदक रामदास शर्मा निवासी-नंदबाग कालोनी इन्दौर मोबा. 8120991058 द्वारा शिकायत की गई हैं, कि उनके वाहन नम्बर MP-09/QN-1879 जो कि लाल कलर की सीडी डिलक्स मोटर साइकल है और वह छोटेलाल विश्वकर्मा पिता सुन्दर लाल विश्वकर्मा निवासी 25/2 देवी इंद्रा आर्दश नगर इन्दौर के नाम पर पंजीकृत हैं। आरएलवीडी सिस्टम द्वारा रेड लाईट में स्टॉप लाईन का उल्लंघन करने पर उक्त वाहन के खिलाफ कुल 6 ई-नोटिस जारी किये गये हैं, जिसमें से ई-नोटिस क्रं 732937 में लाल रंग की एवेंजर मोटर साइकल जिस पर वाहन क्रमांक MP-09/QN-1879 ही लिखा हैं, के द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन करने पर जारी किया गया हैं, जो कि वाहन मेरा नहीं है और न ही इसे मेरे द्वारा चलाया गया है।
            उक्त शिकायत के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशान्त चौबे के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए, टीम द्वारा उक्त वाहन का आरएलवीडी सिस्टम से लॉग निकाला जाने पर संदिग्ध वाहन (एवेंजर मोटरसाईकल) का महेशगार्ड चौराहे से लगातार निकलना पाया गया। उक्त जानकारी के आधार पर टीम के उनि (रेडियो) सुनील पाटीदार, आर. सरबजीत सिंह, आर. अनिल मकवाना, आर. दीपक द्विवेदी द्वारा आज दिनांक 11.07.18 को उक्त वाहन का पीछा करते हुए डीआरपी चौराहे पर समय 12.15 बजे उक्त वाहन एवेंजर मोटर साईकल वाईन रेड रंग जिस पर आवेदक का वाहन नम्बर MP-09/QN-1879 लेख हैं, को पकडा गया। जिस पर वाहन चालक आशीष जावरे पिता प्रकाश जावरे निवासी 758 अशोक नगर इन्दौर मोबा. 9111255258 को वाहन चला रहा था। उक्त मोटर सायकल के पेपर चैंक करने पर पाया गया कि, वाहन आधिपत्य स्वामी ओमप्रकाश महंत पिता किशनलाल महंत निवासी 91/1 मालवा मिल गोमा कि फेल तिवारी चौक इन्दौर मोबा. 8120649934 है। उक्त वाहन पर MP-09/QN-1879 लिखवा रखा था जब कि गाड़ी का सही नम्बर MP-09/QM-1879है।
            संदिग्ध आशीष जावरें द्वारा चालानी प्रक्रिया से बचने के लिये अपने वाहन के नम्बरों में फेरबदल किया गया था। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु संदिग्ध आशीष जावरे को पुलिस थाना एमजी रोड के सुपूर्द किया गया है।



पडोसी महिला से आपसी विवाद के चलते, परेशान करने वाले उक्त महिला के ममेरे भाई, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में,



इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षकइन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये  गये है।
पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा कार्यालय में आकर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि मै गृहणी हूं, मेरा अपने पडोस मे रहने वाली महिला से विवाद था। इसी के चलते पडोसी महिला  के भाई प्रवीण व अजीत द्वारा मेरे मोबाईल पर कॉल व मैसेज कर परेशान करने लगे। मेरे घर पर आकर मुझे धमकी देने लगे व मेरे चरित्र को लेकर अश्लील बातें करने लगे। आरोपी द्वारा मेरे चरित्र पर अनर्गल आरोप लगाकर कालोनी से निकालने की धमकी भी दे रहे है।
            उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वी केयर फॉर यू की पुलिस टीम द्वारा अनावेदक अजीत पिता बाबूलाल बैंडवाल उम्र 48 साल निवासी 718 पचंम की फेल इन्दौर और प्रवीण पिता स्व नंदकिशोर बिलवाल उम्र 28 साल निवासी 96/2 बागपुरा सांवेर रोड उज्जैन को पकडकर अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस थाना तुकोगंज इन्दौर के सुपुर्द किया गया है। अनावेदक अजीत बैंडवाल ने पूछताछ पर बताया की मै मजदूरी का काम करता हूं। मेरे घर के थोडे दूरी पर मेरे जीजा रहेते है। जिनकी अनावेदिका से अक्सर बातचीत होती थी, इस कारण घर मे आपस मे विवाद होता रहता था। मेरे तथा मेरे भाई प्रवीण द्वारा आवेदिका को काल और मैसेज किये गये थे। मेरा भाई प्रवीण उज्जैन मे रहकर पीथमपुर मे नौकरी करता है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 137 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 68 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 69 आरोपियों, इस प्रकार कुल 137 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

06 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 11 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 11 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को 16 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 75ु जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई को कुशवाह नगर सब्जी मंडी के पास और नीला आकाश स्कुल के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 131/1 सुंदर नगर सांवेर इन्दौर निवासी सुनिल पिता भुरेसिंह और कुशवाह नगर इन्दौर निवासी गोलू पिता रामप्रकाश कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कार थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गरिब नवाज कालोनी खजराना इन्दौर निवासी रेहान पिता रियाज अंसारी और गांधीग्राम खजराना इन्दौर निवासी इमरान पिता भय्यु पठान और पदेली नगर बी खजराना इन्दौर निवासी जगदीश पिता छोगालाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को 13.45 बजें, टिगरिया बादशाह तालाब के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, न्यु शीतल नगर बाणगंगा इन्दौर निवासी जसवंत उर्फ जशफु पिता सुलतान सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा वनस्पति चौराहा एम आर 04 रोड भागीरथपुरा और बाणगंगा ब्रीज के पास सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, संजय नगर धामनोद धार निवासी जितेंद्र पिता शिवा और 5/2 भगतसिंह नगर इन्दौर निवासी सुरेंद्र पिता लक्ष्मीनारायण बनाफर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।     
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 11 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी एवं 106 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 11 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को 09 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी एवं 106 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई को 15.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर बस स्टैंड सिमरोल दिनेश पान दुकान के सामने इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, लालबाई फुलबाई सिमरोल इन्दौर निवासी गोपाल पिता अमरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को 17.00 बजें,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सनावदिया टापरा बस्ती के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सनावदिया थाना खुडैल निवासी लाखन पिता भैरूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को 15.30 बजें, आरोपी के घर के सामने हरिजन मोहल्ला सिमरोल इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला सिमरोल इंदौर निवासी रामकन्याबाई पति राधेश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो पर से इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सजंय गांधी नगर बिजलपुर इंदौर निवासी सुनील पिता गोविंद सिंगांर और निहालपुर मुंडी इन्दौर निवासी जगदीश पिता टंटु अवासिया और ग्यारसीबाई पति मनोहरलाल और पिंटु पिता मांगीलाल जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को 20.15 बजें, जिरा फैक्ट्री केपास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जी एन मार्केट जिरा फैक्ट्री के सामने इंदौर निवासी सत्या पिता कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिला, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बोहरा कब्रस्तान के सामने मैन रोड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिलें, 71 बक्षीबाग कालोनी इन्दौर निवासी अजय पिता बालकृष्ण राव और 48 इमली बाजार इन्दौर निवासी अंकित पिता दिनेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
              पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2018- पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर आर एल बी अस्पताल के पास और जीरा फैक्ट्री के सामने स्कीम न 71 झोपड पट्‌टी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 404 गुमास्ता नगर इंदौर निवासी मयुर पिता चंद्रभुषण और ग्रीन पार्क कालोनी इन्दौर निवासी समीर पिता शहजाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
       पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2018 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 251 टी चौईथराम सब्जी मंडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम पत्थर मुडंला बायपास रोड इंदौर निवासी शाहरूख पिता आदब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किये गये।     
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Tuesday, July 10, 2018

इन्दौर यातायात पुलिस ने नाबालिक वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही हेतु,चलाया आपरेशन ''चेतन''



इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2018-इन्दौर शहर को दुर्घटना मुक्त, शहर बनाने के उद्‌देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर, श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा यातायात नियमों के पालन के अभाव में दुर्घटना में प्रभावित होने वाले सर्वाधिक युवाओं की ओर ध्यानाकर्षण करते हुए, इस पर दिशा में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक, मुखयालय जिला इन्दौर श्री मो. युसूफ कुरैशी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर डॉ प्रशांत चौबे, के नेतृत्व में यातायात पुलिस के अधिकारियों की 8 टीम गठित कर कार्यवाही प्रारंभ करवाई गई। इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा एमआर-9 चौराहा, गीता भवन चौराहा, मधुमिलन चौराहा, व्हाईट चर्च चौराहा, शिवालय चौराहा, पिपल्हाना चौराहा, विजय नगर चौराहा एवं बापट चौराहा पर, चैकिंग करते हुए, ऐसे 70 नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई ।  इस कार्यवाही में पालनगण द्वारा अपने बच्चों को वाहन देने पर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किये गये ।
                यह एक सर्वविदित एवं गंभीर समस्या है कि दुर्घटनाओं में सर्वाधिक बच्चे हीप्रभावित होते है और इसमें अधिकतर पाया गया है कि पालकगण ही अपने वाहन बच्चों को चलाने को दे देते है, कई बार बच्चे अनियंत्रित व तेज गति से वाहन चलाते है और दुर्घटना के शिकार हो जाते है। अतः बच्चों की सुरक्षा एवं याताया को दुर्घटना मुक्त करने के उद्‌देश्य से पालकगण से अपील की जाती है कि वे अपने छोटे बच्चों को वाहन चलाने हेतु न दें ।


पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी की तेज गति से वाहन चलाने वालों पर की कार्यवाही

                                यातायात पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन भी तेज गति से वाहन चलाने वाले 22 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गयी। बारिश में सर्वाधिक दुर्घटना तेज गति से वाहन चलाने एवं वाहन नियंत्रित न होने के कारण होती है।  अतः कृपया आम जनता से अपील की जाती है कि वे वाहन गति सीमा में ही चलायें।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 123 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 57 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 66 आरोपियों, इस प्रकार कुल 123 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 10 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 16 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 75ु जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2018-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई को 11.40 बजे, मालवा मिल देशी शराब दुकान के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 170 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी यशपाल उर्फ वीरू पिता हीरालाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1940 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कार बाजार के पास मजदुर चौराहा छावनी और आर एन टी मार्ग 2 न स्कुल महादेव मंदिर के पीछे इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 119 गोविंद कालोनी बाणगंगा इन्दौर निवासी सोनू पिता गणपत राव और 114 महादेव नगर चोईथराम सब्जी मंडी इन्दौर निवासी सागर पिता कालू अर्ते को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 22.00 बजें, जल्ला कालोनी खजराना इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जल्ला कालोनी खजराना इंदौर निवासी सविताबाई पति नरेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 23.45 बजें, भारत बैंज के पास बायपास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कनाडिया काकड मृदंग गार्डन के पीछे नर्सरी बायपास इंदौर निवासी मनीष पिता मानसिंह चौपडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17500रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सुखलिया पान की गुमटी के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 102 ग्राम सुखलिया इन्दौर निवासी दीपक पिता ब्रजलाल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।     
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 49 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी ओमप्रकाश पिता सोपानराव मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव नगर बडला खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 274 राजीवनगर बडला खजराना इन्दौर निवासी अलअमान पिता मो शफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।     
                पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शराब दुकान के सामनें सरवटे बस स्टेंड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, आईडिया मल्टी पंचशील नगर इन्दौर निवासी तेजू पिता राणा तायडें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।   
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

12 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कीगई।

08 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 71 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 10 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 08 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 71 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2018- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इन्दौर नेमावर रोड मां रेणुका ढाबा दुधिया और कालिंदी मिड टाउन के समीप रायका ढाबे के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम दुधिया इन्दौर निवासी महेंद्र पिता किशोर गुर्जर और किशोर पिता अर्जुन होल्कर, राधेश्याम पिता रामनरेश, दिलीप मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 19.00 बजें, मंहू रोड मेमंदी फाटा इंदौर से अवैध शराबबेचते/ले जाते हुए मिलें, मेंमदी इंदौर निवासी राम पिता किशन गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को सरकारी स्कुल के पास बजरंगपुरा और मुकेश सरपंच के घर के सामनें हरनियाखेडी इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, वेटनरी कालेज एबी रोड हरनियाखेडी इंदौर निवासी राहुल पिता मोहनलाल सूर्यवंशी और बजरंगपुरा इन्दौर निवासी लीमसिंह पिता धनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 20.40 बजें, भीम नगर मल्टी इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सी 22 भीम नगर मल्टी इंदौर निवासी कुसुमबाई पति संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 21.10 बजें, रामानंद नगर टेकचंद धर्मशाला के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 293 रामानंद नगर इंदौर निवासी राजाराम पिता किशनलाल पिपलें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 1320 रूपयें कीमत की 22क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2018- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम जमन्या खुर्द तेजाजी मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, जामन्या खुर्द इंदौर निवासी सतीश पिता हरभजन जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2018 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 251 टी चौईथराम सब्जी मंडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम पत्थर मुडंला बायपास रोड इंदौर निवासी शाहरूख पिता आदब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त किया गया।     
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।